छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला रद्द! भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप..जानिए डिटेल

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला रद्द! भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप..जानिए डिटेल छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला रद्द! भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप..जानिए डिटेल में छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला रद्द! भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप..जानिए डिटेल में

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती सरकार के दौरान सामने आए कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह उजागर हो गया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) किस तरह से साजिश रच रही है.

भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों को निशाना बना रही है. सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश के खिलाफ दर्ज धन शोधन का मामला सोमवार को रद्द कर दिया.

मोदी सरकार हुई बेनकाब
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपनी टिप्पणी में कहा कि अपराध से कोई संपत्ति नहीं अर्जित की गई है. इस फैसले के बाद बघेल ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों की प्रतिबद्धता संविधान के प्रति होनी चाहिए, किसी राजनीतिक दल के प्रति नहीं. बघेल ने कहा, “ईडी का शर्मनाक राजनीतिक दुरुपयोग साबित हुआ और मोदी सरकार बेनकाब हुई.”

बघेल ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, “शीर्ष अदालत के आज के फैसले से साबित हो गया है कि ईडी बीजेपी के इशारे पर हर मामले को धन शोधन का मामला बनाकर विपक्षी दलों को बदनाम करने की साजिश रच रही है.” उन्होंने कहा, “विधानसभा चुनाव के समय ईडी ने शराब घोटाले का मामला दर्ज किया और बीजेपी को चुनावी हथियार दिया. बीजेपी ने पूरे चुनाव में कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने की कोशिश की. आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हो गया है कि बीजेपी सिर्फ झूठ फैला रही थी.”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “बीजेपी की केंद्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को बदनाम करने का यह षडयंत्र खुल गया है. यह सही समय है जब ईडी जैसी जांच एजेंसियों को भी समझना चाहिए कि उनकी प्रतिबद्धता संविधान के प्रति होनी चाहिए, वे किसी राजनीतिक खेल का हिस्सा न बनें.”

ईडी ने आरोपपत्र में किया ये दावा
पिछले साल जुलाई में, ईडी ने रायपुर की धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में कथित शराब घोटाला मामले में अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र) दायर किया था, जिसमें दावा किया था कि कथित “शराब घोटाला” में 2161 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ. ईडी ने कहा था कि आबकारी विभाग की मुख्य जिम्मेदारी शराब की आपूर्ति करना, जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए उपयोगकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण शराब आपूर्ति सुनिश्चित करना और राज्य के लिए राजस्व अर्जित करना है.

ईडी ने आरोपपत्र में दावा किया था कि अनिल टुटेजा और व्यवसायी अनवर ढेबर (कांग्रेस नेता और रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई) के नेतृत्व में आपराधिक सिंडिकेट ने इन उद्देश्यों को पलट दिया. इसमें कहा गया कि इस सिंडिकेट में राज्य के वरिष्ठ नौकरशाह, नेता, उनके सहयोगी और आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल हैं.

एसीबी ने भी दर्ज किया 70 लोगों पर मामला
इस वर्ष की शुरुआत में छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भी ईडी की एक रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस नेताओं और कंपनियों सहित 70 लोगों के खिलाफ कथित शराब घोटाले में मामला दर्ज किया. पिछले सप्ताह कथित घोटाले में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 10 डिग्री तक लुढ़का पारा, इन जिलों में बारिश की संभावना उलटफेर का दौर शुरू 11 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, 10 डिग्री तक लुढ़का पारा, इन जिलों में बारिश की संभावना
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। मौसम के बदले मिजाज के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के कारण तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। 11 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में उलटफेर का दौर शुरू हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राजधानी रायपुर में शाम को बारिश हुई जिसके बाद मौसम में नमी आ गई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, हल्की ठंडक का एहसास हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 9 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है। बीते दो दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है जिस कारण से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, सोमवार को तड़के रायपुर, गरियाबंद महासमुंद सहित अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ पानी की बौछारें गिरी।

मौसम बदलाव होंने से राज्य का गिरा पारा
राज्य में मौसम बदलने से एक ही दिन में पारा नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने बताया कि पारा करीब 5 से 10 डिग्री तक गिर गया। मौसम में बदलाब होने से पहले तापमान तकरीबन 40 डिग्री के आसपास था। अब बारिश और बादल होने से 30 डिग्री के आसपास आकर लुढ़क गया है। छत्तीसगढ़ में बारिश से कई जगहों पर दिन के तापमान में गिरावट देखी गई।

कई जिलों के तापमान में गिरावट
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रायपुर में बारिश के बाद अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री ही। जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं, बारिश से पहले राजधानी का पारा 41 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। वहीं, सुबह से ही दुर्ग-भिलाई में आसमान में बादल छाए रहे। जिससे दिनभर गर्मी का असर कम रहा।

किसानों पर गहराया संकट
प्रदेश में मौसम बदलने और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन इसी के साथ बेमौसम बारिश से किसानों की फसल खराब होने का संकट भी गहरा गया है। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, मौसम में अचानक आए बदलाव पर मौसम विभाग ने बताया है पश्चिमी विक्षोभ और समुद्र से आ रही नमी की वजह से मौसम का मिजाज बदला है।

छत्तीसगढ़ के एंबुलेंस मे सोच नहीं सकते आप चल रहा था करोडो की तस्करी माल को ओड़िसा से मध्यप्रदेश खपाने की थी योजना!

छत्तीसगढ़ के एंबुलेंस मे सोच नहीं सकते आप चल रहा था करोडो की तस्करी माल को ओड़िसा से मध्यप्रदेश खपाने की थी योजना!

छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस एंबुलेंस के माध्यम से गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचने में सफल रही। पुलिस को नाकाबंदी के दौरान एंबुलेंस वाहन क्रमांक CG04 HD 7836 की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे 25 प्लास्टिक बोरी में 752 पैकेट में बंधा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। उक्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 25 लाख 60 हजार रूपये है। गांजा ओडिसा से मध्यप्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था।
इसके अतिरिक्त आरोपियों से नगद 50 हजार रूपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एंबुलेंस वाहन भी जप्त किया गया, पुलिस द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में 752 किलोग्राम गांजा, नगदी, एंबुलेंस सहित जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 41 लाख, 10 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया।

महासमुंद बसना / महिला अधीक्षका और उसके पति पर सरपंच और ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप वीडियो हो रहा है वायरल पकड़े गए रंगे हाथों कार से हो रहा था रहे थे गलत काम?

महासमुंद बसना / महिला अधीक्षका और उसके पति को सरपंच और ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप वीडियो हो रहा है वायरल पकड़ा रंगे हाथों कार से हो रहा था रहे थे गलत काम?

महासमुंद जिले के बसना विकास खंड अंतर्गत बड़ेसाजापाली मे 3 छात्रवास संचालित हो है कन्या छात्रवास और 2 बालक छात्रावास को अधीक्षक पूजा पुष्पा भट्ट चला रही है साजापाली के सरपंच पंकज साव ने गंभीर आरोप लगाए हैं सरपंच ने एक वीडियो बनाया है जिसमे बच्चों के भोजन के लिए लाए गए चावलो को बाजार मे बेचने ले जा रहे थे और सरपंच और पंच ने पकड़ लिया इधर मामले मे ज़ब सरपंच से इस संबंध मे पूछा गया तो सरपंच ने सीधा सीधा चावल की अवैध परिवहन का आरोप लगा दिया सरपंच ने कहा की छात्र वास के आस पास के रहने वाले ग्रामीण मुझे बता रहे थे की छात्र वास मे कोई पुरुष चार पांच दिनों से   आकर रह रहा है और लगातार चावल को निकाल कर कार से कही बेचा जा रहा है सरपंच ने अपने एक पंच को चावल ले जाते हुए कार को रोकने की बात कही और शनिवार को सरपंच के कहे अनुसार छात्रवास से जैसे ही कार मे चावल के बोरियो को रख कर परिसर से बाहर निकला कार को रोक दिया गया घटना स्थल पर सरपंच पहुँच कर वीडियो बनाना सुरु कर दिया कार से डिक्की खोलने पर चावलो के बोरिया नजर आने लगी और छात्रावास के बाहर भीड़ इकटा हो गया वही कार को छात्रवास अधीक्षक के पति लेकर जा रहे इधर सरपंच ने आरोप लगाते हुए

कहा की कन्या छात्रवास मे पुरुषो का रात रुकना मना है लेकिन छात्र वास अधीक्षक के पति 5 दिनों तक रुके है और चावल के परिवहन के सुचना देने पर खंड प्रभारी कुछ भी कार्यवाही नहीं किए, इधर छात्रवास अधीक्षक आवाज सुनकर छात्र वास अधीक्षक बाहार निकली वही सरपंच और छात्र वास अधीक्षक के बिच बहस चालू हो गया वही छात्रवास अधीक्षक चावल को साफ करवाने के लिए भंवरपुर राइस मिल ले जाने के बाहना बनाते हुई दिखाई दे रही है!

एक छात्रवास मे 50 बच्चों का सीट है 3 छात्रवास मे 150 बच्चे का सीट हैं बताया गया की एक छात्रवास के लिए एक महीना मे 7 क्विंटल 50 किलो चावल आता है एक बच्चों के लिए एक माह मे लगभग 1200 रु सरकार के तरफ से मिलते है जिसमे 1 टाइम का नास्ता और दोपहर और रात का भोजन शामिल है साथ ही इन रुपयों से बच्चों के लिए चावल भी खरीदना रहता है जो 6 रु किलो पड़ता है रासन समान और नहाने धोने तक दिन चर्या के सभी सामानो की खरीददारी होती है टेबल कुर्सियां मछड़दानी जैसे सामने जिला खंड कार्यलय से प्रदान की जाती है बताया जा रहा है की अभी छात्रवासो मे 8 से 10.बच्चे है बाकी घर चले गए है!

इस पुरे मामले मे छात्रावास खंड प्रभारी रोहित पटेल ने बताया की चावल को मिलिंग के लिए बाहर ले जा सकते है रजिस्टर मे मेंटनेस करना रहता है कन्या छात्रवास मे उसके पति के रहने वाले मामले मे कहा की इस बात की जानकारी मुझे नहीं हैं उनके पति रुके थे तो यह गलत है सरपंच आकर छात्रवास मे जो सीसी टीवी लगा है उसका जाँच कर सकते है! लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी खंड प्रभारी ने एक बार भी जांच कार्यवाही की बात नहीं की इससे ऐसा लगता है की खंड प्रभारी भी ऐसे कर्मचारीयों को संरक्षण दे रखे है “इस संबंध मे छात्र वास अधीक्षक को भी दूरभाष के माध्यम से कई बार सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन वे फोन नहीं उठाये!

सरायपाली ब्रेकिंग / सरपंच हेमलता निषाद व छुईपाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में हुई शामिल

सरायपाली ब्रेकिंग / सरपंच हेमलता निषाद व छुईपाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में हुई शामिल

सरायपाली। चुनाव की तैयारी की शुरुआत से ही कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न समाजों के प्रमुख लोगों का भाजपा में प्रवेश शुरू से लगातार जारी है। इसी कड़ी में शक्ति केंद्र बटकी के ग्राम रूढ़ा में भाजपा से प्रभावित होकर वर्तमान सरपंच सहित हेमलता निषाद व छुईपली ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष संतोषी पटेल ने भाजपा प्रवेश किया। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान रूढ़ा पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती पुष्पलता चौहान ने दोनों बहनों व उनके समर्थकों को भाजपा का गमछा पहनकर उनका स्वागत किया। साथ में भाजपा के कामता प्रसाद पटेल, महेश पटेल, खिरोद पटेल, रेशम लाल पटेल, सुभाष सिदार, हेमसागर पटेल, रघुवीर साहू, सीता सतपति, जगदीश साहू, जसवंती पटेल, संतोषी भोई आदि उपस्थित थे।

सरायपाली : 14 नग नये एवम पुराने मोबाइल सहित 02आरोपी गिरफ्तार सरायपाली से भी किये थे चोरी

सरायपाली : 14 नग नये एवम पुराने मोबाइल सहित 02आरोपी गिरफ्तार सरायपाली से भी किये थे चोरी
पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री आशुतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा तिवारी एवं एसडीओपी सरायपाली श्री अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था

इसी क्रम में दिनांक 01/12/23 को प्रार्थी असीम अग्रवाल की रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 316/2023 धारा 457,380 भा. द. वि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान थाना प्रभारी सरायपाली अमित शुक्ला को जरिए मुखबिर से सूचना मिला की 02 व्यक्ति चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में सरायपाली बस स्टैंड में घूम रहे हैं

कि सूचना तस्दीक हेतु थाना सरायपाली में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्रवण दास एवं स्टाफ को मुखबिर के बताए जगह पर भेजा गया जहां दो व्यक्ति के द्वारा 02 नग मोबाइल बेचने का प्रयास किया जा रहा था जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने कथन में बताया कि संजना मोबाइल दुकान सरायपाली में हुए चोरी की घटना को उनके द्वारा अंजाम दिया गया है

एवं चोरी की मोबाइल को दोनों आरोपियों द्वारा 07,07 नग आपस में बांटकर अपने-अपने घर में छुपा कर रखे हैं आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर उनके घर में जाकर तलाशी लेने पर उक्त दोनों के घर से 06,06 नग मोबाइल बरामद किया गया एवं आरोपियों के कब्जे से 01,01 कुल दोनों के संयुक्त कब्जे से 14 नग मोबाइल कीमती 171000 रूपये को जप्त किया गया है ।

आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) चूड़ामढ़ी सिदार पिता दिगंबर सिदार उम्र 19 वर्ष साकिन चिमरकेल थाना बसना जिला महासमुंद (2) धरम जगत पिता स्व. निलंबर जगत उम्र 27 वर्ष साकिन चिमरकेल थाना बसना जिला महासमुंद का होना बताया जिसने अपराध करना कुबूल किया जिससे अपराध धारा सदर 457,380 ,34 भादवि का पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर भेजा जाना है संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई श्रवण दास आरक्षक मोहन साहु, सरफुद्दीन अंसारी, रोशन सेठ और समस्त स्टाफ का योगदान रहा

बसना ग्राम छिबर्रा में ठाकुर देवता एवं करिया ध्रुवा मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

बसना ग्राम छिबर्रा में ठाकुर देवता एवं करिया ध्रुवा मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल!

ग्राम छिबर्रा में ठाकुर देवता एवं करिया ध्रुवा मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल शामिल हुए तथा ठाकुर देवता जी एवं करिया ध्रुवा जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि की मंगल कामना की।विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए ठाकुर देवजी एवं करिया ध्रुवा जी का आशीर्वाद महत्वपूर्ण है। जिस तरह गांव चलाने की पूरी ज़िम्मेदारी गांव के बुजुर्गों पर रहती है, कुछ भी कार्यक्रम मुखिया को बिना पूछे नहीं करते हैं, मतलब सार्वजनिक काम हो तो पूरी ज़िम्मेदारी एवं मार्गदर्शक के

रुप में बड़ों की भूमिका रहती है, उसी तरह से गांव में ठाकुर देवता है। ठाकुर देवता ग्राम के सब देवता में से बड़े माने जाते हैं, इसलिए सबसे पहले पूजा ठाकुर देवता की होती है। जो भी बाहरी प्रकोप आता है, उसे ठाकुर देवता रोकते है और गांव में कोई भी बाधा आने वाली होती है, तो देवता बता देते है कि गांव मे बाधा आने वाली है। ये बता देते हैं कि इससे बचकर रहना, तो फिर हम उसके बताये नियम का पालन करते हैं और गांव में समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहती है। ठाकुर देवता जी की तरह करिया ध्रुवा एक महाशक्ति है जिनकी पूजा अर्चना करने से हमारी मनोकामना की पूर्ति होती है तथा उनके आशीर्वाद से हमारे जीवन में खुशहाली बनी रहती है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी को ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील करते हुए मोदी जी के गारंटी और जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार बताये।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी,महामंत्री आशीष शर्मा, महामंत्री अशोक चौधरी, सरपंच मथुरा प्रसाद पटेल, ग्राम प्रमुख संतलाल पटेल, मण्डल मंत्री गयाराम धीवर, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू,बैगा प्रभु दीवान, विधायक जनसंपर्क कार्यालय पिथौरा प्रभारी छबिलाल रात्रे, पूर्व सरपंच नारायण पटेल,लोकनाथ सिन्हा,रामप्रसाद यादव, ठण्डाराम पटेल, टेकराम, दीनदयाल धीवर, संजय गोयल, रामधीन सिन्हा,शिवपाल ठाकुर, रणजीत ठाकुर, हेमलाल पटेल, श्रीराम पटेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

सरायपाली / कांग्रेसी अपनी हार की डर से मानसिक संतुलन खो चुके हैं /भारतीय जनता पार्टी मण्डल सरायपाली के महामंत्री प्रमोद सागर

सरायपाली / कांग्रेसी अपनी हार की डर से मानसिक संतुलन खो चुके हैं – प्रमोद सागर

सरायपाली – भारतीय जनता पार्टी मण्डल सरायपाली के महामंत्री प्रमोद सागर ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सिर फोड़ने के बयान का प्रतीकात्मक विरोध करना भी कांग्रेसियों को रास नहीं आ रहा है। पीएम मोदी पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा की गई टिप्पणी वाला भड़काने की कोशिश को संज्ञान में लेते हुए उन चुनाव आयोग के निर्देश पर एफआईआर दर्ज हुई है। लेकिन अपनी हार से बौखलाए कांग्रेसी नेता चरणदास महंत के पक्ष में खड़े होकर पीएम मोदी के सिर फोड़ने के बयान का अप्रत्यक्ष तरीके से समर्थन कर रहे हैं। चुनाव आयोग में गृहमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ शिकायत करना कांग्रेस का दूषित मानसिकता को दर्शाता है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस के नेता इस शांतिपूर्ण तरीके से होने वाले लोकसभा चुनाव में बयान से लोगों को भड़काकर अशांति पैदा करना चाह रही है। जिसका जवाब जनता आने वाले 26 अप्रैल को जरूर देगी और छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लिये हैं!

भाजपा मंडल सरायपाली के महामंत्री प्रमोद सागर ने कहा कि सारे कांग्रेसी नेता अपनी हार से बौखलाकर मानसिक संतुलन खो चुके हैं। चुनाव आयोग में शिकायत के पीछे कांग्रेस की चाल है ताकि जनता को मुद्दे से भटकाया जाए। जनता आज इन कांग्रेसियों से भूपेश सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार का हिसाब मांग रही है। हालत ये हो गई है कि सारे कांग्रेसी चुनाव प्रचार के बजाए सिर्फ पीएम मोदी को गाली देना, उन्हें जान से मारने का अनर्गल बयान बाजी दे रहे हैं। आज कांग्रेसियों ने अपनी गिरी हुई मानसिकता को उजागर कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी को लेकर चरणदास महंत को पार्टी नसीहत देती कि ऐसा फिर कभी कोई बयान नहीं देंगे। लेकिन यहां तो कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग पहुंच रहे हैं। जो कि बहुत ही निंदनीय व अशोभनीय है!

भाजपा मंडल सरायपाली के महामंत्री प्रमोद सागर ने कहा कि कांग्रेस दंगे कराकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश में लगी हुई है। अगर ये प्रदेश में शांति चाहते तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को लेकर अपने नेताओं पर संगठनात्मक कार्रवाई करने के बजाय अब गृहमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। जनता बखूबी जान और समझ रही है कि कांग्रेस कैसे छत्तीसगढ़ में सामाजिक वैमनस्ता का जहर घोलने का काम कर रही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। आने वाली 4 जून को जनता कांग्रेसियों की औकात दिखाएगी। पीएम मोदी को 400 पार सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है। बीजेपी छत्तीसगढ़ में 11 की 11 लोकसभा की सीटें जीत कर इतिहास बनाने के लिए तैयार है!

महासमुंद / भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के चंद्रयान 3 में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वैज्ञानिक बसना नगर निवासी श्री ज्ञानेंद्र कश्यप जी का प्रथम नगर आगमन हुआ। उनके अभिनंदन व सम्मान में विधायक कार्यालय में जम कर आतिशबाजी की गई।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के चंद्रयान 3 में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वैज्ञानिक बसना नगर निवासी श्री ज्ञानेंद्र कश्यप जी का प्रथम नगर आगमन हुआ। उनके अभिनंदन व सम्मान में विधायक कार्यालय में जम कर आतिशबाजी की गई। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने श्री ज्ञानेंद्र कश्यप का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किये तथा शाल श्रीफल एवं छत्तीसगढ़ की प्रतीक चिन्ह नंदी भेंट कर सम्मान किये। इस दौरान वैज्ञानिक ज्ञानेंद्र कश्यप ने कहा कि आप सभी लोगों की आशीर्वाद से मुझे इसरो का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि श्री ज्ञानेंद्र कश्यप ने इसरो वैज्ञानिक के रूप में चंद्रयान 3 में महत्वपूर्ण योगदान दिये। यह बसना क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है। जिस प्रकार से हम सभी अपने क्षेत्र में रह कर क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं ठीक उसी प्रकार श्री ज्ञानेंद्र कश्यप ने समर्पण भाव से इसरो वैज्ञानिक के रूप में देश का सेवा किये। आगे आने वाले समय में बसना अकल्पनीय विश्व रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होगा और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे बसना क्षेत्र से अनेक बेटे बेटियां विज्ञान, समाजसेवा, देशसेवा सहित कई

महत्वपूर्ण क्षेत्र में अपना योगदान देकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी,विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, विश्व हिन्दू परिषद सौरभ अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, व्यापारी संघ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरारी अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,मण्डल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा,मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश बारीक,पूर्व पार्षद डिम्पल सिंह छाबड़ा, पार्षद महेन्द्र अरोरा, सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा,भाजपा मीडिया प्रभारी नवीन साव, जयनारायण अग्रवाल,मुकेश जोशी, त्रिलोचन भोई,विकास वाधवा,आकाश सिन्हा, मोहित पटेल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, युवा मोर्चा अध्यक्ष भुपेंद्र साहू, जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष रुकमणी पटेल, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पाण्डे, जनपद पंचायत बसना सभापति देवकुमारी पटेल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तारेश्वरी नायक, जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीता सतपथी, जनपद पंचायत पिथौरा सभापति सोहन पटेल, पूर्व जनपद सदस्य कैलाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

सरायपाली =/ उच्च प्राथमिक शाला भुथिया में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों की विदाई

सरायपाली =/ उच्च प्राथमिक शाला भुथिया में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों की विदाई
उच्च प्राथमिक शाला भुथिया संकुल केंद्र सेमलिया सरायपाली में अध्यनरत कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं की विदाई समारोह विगत दिनों संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यादायिनी मां सरस्वती के पूजन वंदन के साथ प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात आठवीं के छात्र-छात्राओं का सम्मान प्रधान पाठक श्री गोकुल कुमार प्रधान के हाथों उपहार भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर कक्षा छठवीं, सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए 1 मिनट गेम का आयोजन किया गया जिसके तहत बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में अंकुश प्रधान, केला खाओ प्रतियोगिता में विद्या भोई, सिर पर पुस्तक रखकर चलने में चांदनी मलिक प्रथम रहें।
कार्यक्रम के अंतर्गत एन एम एम एस परीक्षा 2023-24 में चयनित तीन छात्र विद्या भोई, आर्यन नंद एवं हिमांद्री भोई को विद्यालय के विज्ञान शिक्षक ज्योति कुमार ठेठवार द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किया गया। विदाई की बेला पर कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए सुखद अनुभव को साझा किए एवं विद्यालय को यादगार स्वरूप उपहार प्रदान किए।
विद्यालय के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के शिक्षकों ने अपने विदाई भाषण में बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए जीवन में अच्छे मार्ग पर आगे बढ़ते हुए परिवार, विद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किए ।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रोशनी सेठ, नीता रानी साहू, निर्मल प्रधान, ज्योति कुमार ठेठवार, प्रधान पाठक द्वय नीलमणि एवं गोकुल कुमार प्रधान, उपसरपंच मेहेर जी, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष द्वय कमलेश प्रधान एवं झसकेतन प्रधान, सुनील मेहेर, राजकुमार साहू एवं बड़ी संख्या में पालक गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा सातवीं की छात्रा रश्मि प्रधान, अमृता भोई द्वारा एवं आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक गोकुल कुमार प्रधान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन न्योता भोज के रूप में बच्चों को फल, मिष्ठान एवं खीर पुरी खिलाकर किया गया।।