बसना : 30 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 6,000 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया

बसना : 30 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 6,000 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद (छ0ग0)/
/ दिनांक 28/10/2023
थाना बसना पुलिस की कार्यवाही
30 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपिया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28/10/2023 को ग्राम भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिलकपुर में

 

आरोपीया अपने घर बाडी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखा है कि सूचना पर ग्राम तिलकपुर में आरोपीया बुन्देला बाई कोसरिया पति राजकुमार कोसरिया उम्र 40 साल साकिन तिलकपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 20 लीटर व दो 05-05 लीटर वाली पीले रंग की जरकीन में भरी हुई 10 लीटर कुल 30 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 6,000 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपिया के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया आरोपिया को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपिया का नाम
01. बुन्देला बाई कोसरिया पति राजकुमार कोसरिया उम्र 40 साल साकिन तिलकपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 जप्त संपत्ती – एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 20 लीटर व दो 05-05 लीटर वाली पीले रंग की जरकीन में भरी हुई 10 लीटर कुल 30 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 6,000 रूपये

संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना, मप्र0आर0 चंचल बंसवार, आरक्षक बिरेन्द्र साहू, नरेश बरिहा, ललित यादव, संजय सोनी, सुनील चन्द्रवंशी, निर्मल बरिहा, ओमप्रकाश निराला, मआर सुभाषणी भोई एवं थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया।

बागबाहरा : अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी देव यादव एवं अभिषेक ताण्डी गिरप्तार

बागबाहरा : अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी देव यादव एवं अभिषेक ताण्डी गिरप्तार

महासमुन्द पुलिस 28/10/2023
पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में थाना बागबहरा की कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध बागबाहरा पुलिस की कार्यवाही
अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी देव यादव एवं अभिषेक ताण्डी गिरप्तार कुल 417 नग पौवा वाली देशी प्लेन शराब एवं एक TVS स्कूटी क्रमांक CG 07 CL 5606 घटना में प्रयुक्त जप्त किया गया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री युलेण्डन यार्क के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है कि दिनांक 28/10/2023 मुखबिर सूचना पर NH 353 मेन रोड पिथौरा चौक बागबाहरा में आरोपीगण 01. देव यादव पिता अर्जुन यादव उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं 07 कर्रापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद 02. अभिषेक ताण्डी पिता तहसील ताण्डी उम्र 19 वर्ष साकिन गणेशपारा बागबाहरा थाना

बागबाहरा जिला महासमुंद के संयुक्त कब्जे से 01 चार नग विमल पान मसाला के बडे थैले में रखा हुआ 417 नग पौवा वाली देशी प्लेन शराब वाली शीशी प्रत्येक में 180-180 एमएल शराब भरी हुई सीलबंद कुल 75.060लीटर कीमती करीबन 33,360 रूपये ,02 एक TVS स्कूटी क्रमांक CG 07 CL 5606 कीमती करीबन 40000 रूपये। कुल जुमला कीमती 73.360 रूपये मिला जिन्हे मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियो को विधिवत समय सदर में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 186/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव,अनुविभागीय अधिकारी श्री युलेण्डन यार्क, थाना प्रभारी निरीक्षक महेश साहू , सउनि तिलक सिंह ठाकुर ,आरक्षक पियुष शर्मा, मेहत्‍तर साहू ,मनीष यादव का विशेष योगदान रहा।

बागबाहरा : धारदार हथ‍ियार लेकर लोगो को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरप्तार डायल 112 वाहन में तैनात पुलिस कर्मचारी एवं चालक के साथ गाली गलौच करने वाला आरोपी रंजन यादव को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

बागबाहरा : धारदार हथ‍ियार लेकर लोगो को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरप्तार डायल 112 वाहन में तैनात पुलिस कर्मचारी एवं चालक के साथ गाली गलौच करने वाला आरोपी रंजन यादव को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

महासमुन्द पुलिस 28/10/2023
प‍ुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में थाना बागबहरा की कार्यवाही
आम जगह पर धारदार हथ‍ियार लेकर लोगो को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरप्तार डायल 112 वाहन में तैनात पुलिस कर्मचारी एवं चालक के साथ गाली गलौच करने वाला आरोपी रंजन यादव को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री युलेण्डन यार्क द्वारा जिलें के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में निगरानी बदमाश ,गुंडा बदमाश एवं आर्म्स एक्ट कार्यवाही करने हेतु निदेर्शित करने पर प्रार्थी दिनांक 27.10.2023 के रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान गणपति पेट्रोल पम्प से मुकेश मानिकपुरी द्वारा फोन नंबर 9131730065 से सुचना मिला कि एक व्यक्ति शराब के नशे में आने जाने वाले

 

लोगो को गाली गलौच कर रहा है। तथा हाथ में लोहे का धारदार हथियार लेकर पेट्रोल डलाने वाले व्यक्तियों को डरा धमका रहा कि सुचना पर गणपति पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे जहाँ एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था जिसे आसपास के लोगों के मदद से हथियार को छीनने पर उक्त व्यक्ति द्वारा प्रार्थी व चालक नोज कुमार साहू को मां बहन की अश्लील गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगा तथा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा मारपीट से प्रार्थी का सरकारी वर्दी एवं नोज कुमार का कपडा फट गया है। व प्रार्थी दाहिना हाथ व नोज कुमार के दाहिना हाथ के कलाई में व गला में चोट आकर दर्द हो रहा है कि र‍िपोर्ट पर थाना बागबाहरा में 185/2023 धारा 186, 353, 294, 323, 506भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रंजन यादव पिता गणेश यादव उम्र 22 वर्ष साकिन मदनपुर थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद बिहार को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव,अनुविभागीय अधिकारी श्री युलेण्डन यार्क, थाना प्रभारी निरीक्षक महेश साहू , प्रधान आरक्षक गिरीश साहू ,आरक्षक एकलब्य बैस ,शैलेन्द्र शिरमोर ,मनीष यादव ,राकेश कोसरिया का विशेष योगदान रहा।

बसना के ग्राम बरबसपुर, बोहारपार, गौरटेक, कुम्हारी, खुशरुपाली, सिंघनपुर, जातापारा, छुईपाली, सेमलिया एवं बैगनडीह आदि ग्रामों में भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल जनसंपर्क ।

बसना के ग्राम बरबसपुर, बोहारपार, गौरटेक, कुम्हारी, खुशरुपाली, सिंघनपुर, जातापारा, छुईपाली, सेमलिया एवं बैगनडीह आदि ग्रामों में
भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल जनसंपर्क ।महासमुंद जिले के बसना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल बसना के ग्राम बरबसपुर, बोहारपार, गौरटेक, कुम्हारी, खुशरुपाली, सिंघनपुर, जातापारा, छुईपाली, सेमलिया एवं बैगनडीह आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया।
उक्त ग्रामों में जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नौ साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए तमाम प्रमुख कार्यों का ब्योरा दिया। इन प्रमुख फैसलों में उन्होंने कोविड-19 के दौरान देश भर में मुफ्त में हुए वैक्सीनेशन, तमाम परिवारों को पक्का

 

घर, हर घर शौचालय, माता बहनों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उज्ज्वला योजना, घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गईं पाइप लाइन, गरीब व कमजोर तबके के लिए मुफ्त राशन योजना, हर परिवार के बेहतर व स्वस्थ जीवन के लिए आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भव्य रेलवे स्टेशन आदि का विस्तार से जिक्र किया।
नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बसना विधानसभा के प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा बसना विधानसभा को अपना परिवार मानता हूं। हर सुख दुख हर परिस्थिति में सदैव आपके साथ खरा उतारने का सदैव प्रयास करूंगा तथा मैं जिस तरह आप सभी को अपना परिवार मानकर नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कोरोना कल में आप सभी का सहयोग एवं

 

स्वास्थ्य एंबुलेंस की सुविधा करवाया ठीक उसी प्रकार आप सभी से उम्मीद रखता हूं बसना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनने पर आपसे भारी से भारी मतों से विजयी बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। मैं वादा करता हूं विधायक बनने के बाद कुछ महीनों के भीतर आप सभी ग्रामवासियों की मूलभूत सेवा पूर्ण करने की कोशिश करूंगा। भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बताया नीलांचल सेवा समिति में जिस तरह आप सभी का सहयोग- प्यार-दुलार मिला ठीक उसी प्रकार चुनाव जीतने में आप सभी का प्यार- दुलार-आशीर्वाद लेने के लिए आप सभी बच्चे बुजुर्ग महिलाओं माता से निवेदन करता हूं एक बार विधायक के रूप में मुझे चुनाव जीतने में सहयोग प्रदान करें मैं वादा करता हूं।आप सभी को यह बताना चाहता हूं पानी संबंधित, रोड संबंधित एवं अन्य मूलभूत संबंधित सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करूंगा। इस दौरान उन्होंने समस्त ग्रामवासीयों जीत का आशीर्वाद लेते हुए भाजपा को मतदान करने की अपील की।

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी , जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश अग्रवाल, मण्डल महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी मुरारी अग्रवाल, बसना विधानसभा प्रभारी अजय सिंग, मण्डल उपाध्यक्ष बंशीधर मुखर्जी, सुरेश बारीक, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष निरंजन कानूनगो, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जनपद सदस्य तारेश्वरी नायक, वीरेंद्र नायक,पिथौरा सरपंच संघ सचिव राजेश साव, शक्ति केंद्र प्रभारी राधेश्याम साहू, राजेश नायक, दिलीप साव, अरुण स्वर्णकार, जमुना लाल नंद, जयराम बारीक, खगेश्वर भार्गे, गनपत भार्गे, देवानंद बारीक, मुरलीधर भोई, प्रेमलाल प्रधान, मुकेश प्रधान, रामकुमार केवट, महेन्द्र नायक, ओमप्रकाश नायक, महेन्द्र सोनी, लालमोहन पटेल, लव कुमार पटेल, सालिक दास,महेन्द्र प्रधान,चमरा स्वर्णकार, बसंत पटेल, रोहित प्रधान, ग्राम गौंटिया टीकाराम कश्यप, सरपंच सत्यवती नर्मदा, राधेश्याम नायक, सुशील चौधरी,रमिला निषाद, कमलया साहू, कंचन बारीक, कुंती साहू, अनिता दास सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

महासमुन्द : विस्फोट के सडयंत्र पर पुलिस का खुलासा विस्फोट प्रकरण के आरोपी घटना के 24 घंटे के भीतर किये गए गिरफ्तार ।

महासमुन्द : विस्फोट के सडयंत्र पर पुलिस का खुलासा विस्फोट प्रकरण के आरोपी घटना के 24 घंटे के भीतर किये गए गिरफ्तार । महासमुंद पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिँह के निर्देशन मे टेमरी मे हुए विस्फोट प्रकरण के आरोपी घटना के 24 घंटे के भीतर किये गए गिरफ्तार
टेमरी के राधेश्याम साहू के निवास के पीछे जमीन संबंधी विवाद की रंजिश पर घर के पीछे दीवार पर किया गया विस्फोट आरोपी मनोज कुमार ठाकुर उर्फ पुन्ना लाल ठाकुर एवं बालकुमार ठाकुर को हिरासत में लिया गया
घटना के दिन ही आरोपी मनोज ठाकुर के पिता इंदल ठाकुर के विरुद्ध जमीन संबंधी विवाद को लेकर की गई थी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

गनपाउडर का प्रयोग कर दोनों आरोपियों ने परिवार को परेशान करने की नियत से पीड़ित के घर के पीछे किया था विस्फोट
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS )एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव गिरेपूंजे व अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा श्री डॉक्टर यूलैन्डन यार्क द्वारा जिले के सभी थाना चौकी/ प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपराधिक गतिविधियों को रोकथाम करने हेतु निर्देशित किया गया है.

आज दिनांक 27/10/2023 के रात्रि में प्रार्थी गजेंद्र साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 28 वर्ष साकिन टेमरी थाना कोमाखान जिला महासमुंद का जो अपने परिवार के साथ अपने घर में सोया था रात्रि करीबन 01:30 बजे इसके घर के पीछे से बहुत तेज से फटाखा फूटने की आवाज आई तब प्रार्थी अपने घर के छत पर चढ़कर घर के पीछे विस्फोट वाली जगह को दिखा वहां धुआ धुआ था फटाखा बारूद जैसे महक आ रही थी तब प्रार्थी अपने घर के पीछे जाकर देखा घर का पीलर टूट गया था एवं प्लास्टर झड़ गया था तथा घर के अंदर के बाथरूम का टाइल्स एवं पूजा रूम का फाल्स सीलिंग मौके पर टूटकर गिर गया था.

विस्फोट से निश्चित ही अगर कोई व्यक्ति होता तो गंभीर चोट आ सकती थी! यह संपूर्ण घटना थाना प्रभारी महोदय द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराई गयी की रिपोर्ट पर थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 123/2023 धारा 436 भादवि 3,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 कायम कर विवेचना में दिया गया.

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया जो पूछताछ के दौरान पता चला कि प्रार्थी का विवाद माह अक्टूबर 2023 को जमीन संबंधी को लेकर विवाद हुआ था व एक दिन पूर्व मे मनोज कुमार ठाकुर के पिता इंदल ठाकुर प्रार्थी के घर के पास जाकर जमीन संबंधी बातों को लेकर विवाद कर रहा था जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोमाखान मे इंदल ठाकुर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी!

पूर्व में की गई अपराध पर थाना कोमाखान मे काउंटर अपराध कायम कर विवेचना की जा रही है इसी अपराध के अवलोकन करने के पश्चात पता लगा कि मनोज उर्फ पुन्ना लाल ठाकुर एवं बालकुमार ठाकुर जो ग्राम टेमरी के रहने वाले हैं घटना दिनांक से मनोज ठाकुर अपने घर में नहीं है एवं बालकुमार ठाकुर जो अपने घर से नहीं निकल रहा है!

दोनों व्यक्तियों के संदिग्ध पाए जाने पर मनोज ठाकुर को उड़ीसा के ग्राम लुकूपाली मे मिला जिससे कड़ाई से पूछताछ की गई जो बालकुमार ठाकुर के साथ घटना कार्य करना बताया घटना में उपयोग की गई सामग्री ( बारूद, तार, बिजली का तार ) का प्रयोग कर राधेश्याम साहू के घर विस्फोट करना बताया.

उक्त आरोपियों द्वारा दिनांक 27- 10 -2023 को ग्राम टेमरी मे पुन्नी मेला का त्यौहार मनाया जा रहा था जो ग्रामीण सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए गए थे उक्त आरोपियों को सुनसान व सही समय मिलने से प्रार्थी के घर के पीछे जाकर उक्त विस्फोटक सामग्री का विस्फोट कर दिया था उक्त दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर दोनों आरोपियों से उन्हें विस्फोटक के प्रयोग और उपलब्धता में सहयोग करने वाले अन्य साथीगणों की जानकारी ली जा रही है.

यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव गिरेपूंजे एवं अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा श्री डाक्टर यूलैडन यार्क के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान रामावतार पटेल,चौकी टूहलू प्रभारी राजीव नाहर, सउनि. शिवप्रसाद सिंह आरक्षक पंचराम जागड़े, शंकर ठाकुर, जुनैद खान, दानवीर ठाकुर का विशेष का विशेष योगदान रहा!

बसना : गाँव के एक घर में छापामार कार्रवाई की गई ,जिसमें उड़नदस्ता और पुलिस की टीम ने साड़ियां जप्त की है क्या चुनाव में प्रलोभन देने लाए गए थे साड़ियां ?

बसना : गाँव के एक घर में छापामार कार्रवाई की गई ,जिसमें उड़नदस्ता और पुलिस की टीम ने साड़ियां जप्त की है क्या चुनाव में प्रलोभन देने लाए गए थे साड़ियां ?

महासमुन्द 29 अक्टूबर 23// बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव में उड़नदस्ता और पुलिस की सयुंक्त टीम ने 275 नग साड़ी जप्त कर बसना थाना में सुपुर्द किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक द्वारा गठित

उड़नदस्ता (एफ एस टी) द्वारा अलग-अलग जगह पर छापामार कार्रवाई किया जा रहा है ।जिसके तहत शनिवार को शाम 6:00 बजे बसना विधानसभा अंतर्गत ग्राम नवागांव में श्री राजेश भोई पिता श्री सुशील भोई के निवास में छापामार

कार्रवाई की गई ,जिसमें दो बंडलों में 275 साड़ी बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग 55 हजार रुपये आंकलन किया गया है । जप्त साड़ी को पंचनामा कर बसना थाना अंतर्गत सुपुर्द किया गया है। इस कार्यवाही में बसना उड़नदस्ता टीम के श्री अभिषेक अग्रवाल ,श्री रसीम खान एवं श्री नीलकमल पटेल शामिल थे ।

(सरायपाली/ सिंघोडा ) चुनाव में प्रलोभन के लिए लाए गए 99 बोरी में 16000 नग साड़ी कीमती (एक करोड़) रूपये ट्रक से भारी मात्रा में साड़ियों का परिवहन करते 01 व्यक्ति पुलिस की हिरासत में ।

(सरायपाली/ सिंघोडा ) चुनाव में प्रलोभन के लिए लाए गए 99 बोरी में 16000 नग साड़ी कीमती (एक करोड़) रूपये ट्रक से भारी मात्रा में साड़ियों का परिवहन करते 01 व्यक्ति पुलिस की हिरासत में पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में साड़ियों के अवैध परिवहन पर महासमुन्द पुलिस की बड़ी कार्यवाही आचार संहिता पर अवैध सामग्रियों/संदिग्ध वस्तुओं पर महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी।
संदिग्ध व्यक्ति के पास से जप्त।

छत्तीसगढ में विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर श्री शेख आरीफ हुसैन (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को दीगर प्रान्त से आने वाली अवैध शराब, मादक पदार्थ पर अंकुश लगाने, अवैध परिवहन व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। जिसके तहत् थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम को दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी।

इसी दौरान दिनांक 28.10.2023 को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से आयसर ट्रक क्रमांक MH 04L E 5608 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। वाहन में ट्रक का चालक था जिससे पूछताछ करने पर ड्राईवर सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम (01) सहदेव राना पिता दसई राना उम्र 34 साल साकिन वार्ड नंबर 12 महुदी, कांडतारी, पोस्ट सांढ थाना बडकागांव जिला हजारीबाग (झारखण्ड) निवासी होना बताये।

ड्रायवर से पुछताछ करने पर वाहन में साडी कपडा होना बताया और पुलिस टीम को सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने वाहन की तलाशी लिया गया जिसमें 99 नग प्लास्टिक सफेद बोरी मिला जिसे खोलकर देखने पर साडी भरा हुआ था। वाहन में 99 नग बोरी में कुल 16000 नग साडी मिला। जिसके के संबंध में पुछताछ करने पर चिरकुंडाधनबाद से लोड कर सूरत ले जाना बताया। उक्त साडीयों के संबंध में सहदेव राना को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया जिसके द्वारा उक्त साडीयों के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नही होना बताया।

पुलिस की टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति के पास से आईचर ट्रक क्रमाक MH 04L E 5608 कीमती लगभग 1000000 रूपये एवं ट्रक के डाला मे 99 बोरियो मे भरी हुई लगभग 16000 नग साडी कीमती लगभग 10000000 रूपये कुल कीमती 11000000 रूपये जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सिंघोडा प्रभारी उप निरीक्षक उमेश वर्मा, साइबर सेल की टीम आर0 मनोहर साहू, रोहित सिदार, यश ठाकुर, डिग्री मेहर, जीवर्धन बरिहा, विरेन्द्र बाघ के द्वारा की गई।
संदिग्ध व्यक्ति:- (01) सहदेव राना पिता दसई राना उम्र 34 साल साकिन वार्ड नंबर 12 महुदी, कांडतारी, पोस्ट सांढ थाना बडकागांव जिला हजारीबाग (झारखण्ड) जप्त सामग्री:-
(01)* 99 बोरियो में 16000 नग साड़ी कीमती लगभग 10000000 (एक करोड़)रूपये ।
(02)* आयसर ट्रक क्रमांक MH 04L E 5608 कीमती लगभग 1000000 रूपये । जुमला कीमती 1,10,00,000 (एक करोड़ दस लाख ) रूपयें।

बसना: पिपलखुंटा, बरपेलाडीह, गुढियारी, भूकेल, गिधापाली, बानीपाली, बरडीह, गिधली,खरोरा, बरिहापाली, भदरापाली, मोहका आदि ग्रामों में सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, ।

बसना: पिपलखुंटा, बरपेलाडीह, गुढियारी, भूकेल, गिधापाली, बानीपाली, बरडीह, गिधली,खरोरा, बरिहापाली, भदरापाली, मोहका आदि ग्रामों में सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, ।गढफुलझर मण्डल के ग्रामों में कहा -भाजपा सरकार बनाकर फिर एक बार छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते पर ले जाना है।महासमुंद जिले के बसना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के ग्राम पिपलखुंटा, बरपेलाडीह, गुढियारी, भूकेल, गिधापाली, बानीपाली, बरडीह, गिधली,खरोरा, बरिहापाली, भदरापाली, मोहका आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। नौ साल में देश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज हितग्राहियों को हर योजना का पूर्ण हितलाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक डॉ रमन सिंह जी की सरकार रही. ये 15 साल अटल जी ने जिस स्वप्न के साथ छत्तीसगढ़ की स्थापना की थी, उस सपने को साकार करने के रहे. उन्होंने कहा, ‘छत्तीसगढ़ को निखारने के लिए हमने बहुत सारे प्रयास किए थे, लेकिन अब कांग्रेस यहां लूट-खसोट, भ्रष्टाचार और घोटाले की सरकार चला रही है. जिसके कारण यहां का विकास रूक गया. इसलिए यहां अब भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है और फिर एक बार छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम करना है।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, जिला मीडिया प्रभारी नवीन साव, वरिष्ठ भाजपा नेता सुवर्धन प्रधान, मण्डल प्रवक्ता राजेंद्र पटेल, सरपंच संघ पिथौरा राजेश पटेल, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सफीद मोहम्मद, सरपंच तपन भोई, सरपंच नीलाबाई चौहान, सरपंच सीडी बघेल,चमरा स्वर्णकार,बसंत पटेल, विजय पटेल, जनपद सदस्य निरंजनी पटेल, विजय शंकर पटेल,

 

जसवीर सिंह जटाल, रणजीत नायक,नृपति पटेल, श्रीकांत पटेल, दिलीप सिंह बरिहा, बंशीधर चौधरी,संतकुमार दास, सागरचंद पटेल, पूर्णिमा पारेश्वर,सावित्री पाण्डे, शोभावती पटेल, संतोषी नायक, जयंत पटेल, उत्तरा पारेश्वर, कौशल्या पटेल, एकादशी पटेल,नरहरी पोर्ते, अक्षय कुमार, नेमीचंद चौधरी, मुरलीधर पटेल, प्रकाश जगत, उमाशंकर नायक, बृजलाल चौधरी, अभिमन्यु भृंगराज, गंगाराम नंद, लक्ष्मी चंद सिदार, सुभाष पटेल, रिया पटेल, नरेन्द्र कश्यप, प्रेमलाल भोई,लखी भोई,रतन यादव, लोकनाथ कश्यप, परमानंद दास, देवेन्द्र बरिहा, धनीसिंग सिदार, वासुदेव पटेल, राधेश्याम पटेल, नरसिंग दास, डमरू चौहान, रामरतन पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

महासमुन्द में जनता कांग्रेस छ .ग. ने बदला प्रत्यासी

महासमुन्द में जनता कांग्रेस छ .ग. ने बदला प्रत्यासीजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 8 प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी ने इसी सूची में महासमुंद सीट पर दोबारा नाम घोषित किया है। यानी पहले घोषित प्रत्याशी राशि महिलांग की जगह अब इस सीट पर अशवंत तुषार साहू को उतारा गया है।
बता दें की जोगी कांग्रेस ने इससे पहले महासमुंद से राशि महिलांग को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। राशि महासमुंद नगरबपालिका की अध्यक्ष हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टीननहीं छोड़ने की बात कही। जिसके बाद JCCJ ने महासमुंद से
अशवंत तुषार साहू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

बसना : शिक्षक निलंबित जोश में आकर इस प्रत्यासी के राजनीतिक कार्यक्रम में किया मंच संचालन के कारण कलेक्टर ने लिया एक्शन

बसना : शिक्षक निलंबित जोश में आकर इस प्रत्यासी के राजनीतिक कार्यक्रम में किया मंच संचालन के कारण कलेक्टर ने लिया एक्शन  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने किया शिक्षक श्री हेमंत प्रधान को निलंबितआदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात राजनीतिक कार्यक्रम में किया मंच संचालन महासमुन्द, 28/10/2023/विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 अंतर्गत श्री हेमंत प्रधान, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला सूखीपाली, विकासखण्ड –

 

पिथौरा को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने निलंबित कर दिया है। श्री प्रधान की ड्यूटी मतदान दल में मतदान दल अधिकारी क्रमांक-1 के रूप में लगाई गई है। श्री हेमंत प्रधान, शिक्षक द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रभावी आदर्श आचरण संहिता के दौरान ग्राम रामपुर में भाजपा प्रत्याशी श्री सम्पत अग्रवाल के चुनावी कार्यक्रम में गत 25 अक्टूबर 2023 को मंच संचालन किये जाने की पुष्टि हुई है। श्री हेमंत प्रधान का उक्त कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के नियम 129 तथा छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 1.2.3 का स्पष्ट उल्लंघन है जो छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है। जारी आदेश में श्री हेमंत प्रधान, शिक्षक, पूर्व

 

माध्यमिक शाला, सूखीपाली को छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री हेमंत प्रधान का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पिथौरा निर्धारित किया जाता है।
श्री हेमंत प्रधान, शिक्षक को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।