CG -/ राजधानी के जगन्नाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने की पूजा अर्चजा पुरन्दर मिश्रा ने की भेंट की हाथ करघा से निर्मित कोशा साड़ी भेंट मिश्रा है भाजपा से बसना विधानसभा सीट से दावेदार

CG -/ राजधानी के जगन्नाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने की पूजा अर्चजा पुरन्दर मिश्रा ने की भेंट की हाथ करघा से निर्मित कोशा साड़ी भेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ में हैं। इस दौरान वे राजधानी रायपुर में स्थित जगन्नाथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के भूपेश बघेल के साथ मंदिर में पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का आशीर्वाद लेने के बाद राष्ट्रपति रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं।

जगन्नाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने की पूजा अर्चजा पुरन्दर मिश्रा ने की भेंट की हाथ करघा से निर्मित कोशा साड़ी भेंट की राज्यपाल ,बृजमोहन अग्रवाल , एजाज ढेबर ,अडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुब्रत साहू विभिन्न समाज के प्रतिनिधियो ने भेंट की 

बता दें कि पुरन्दर मिश्रा ने भाजपा से बसना विधानसभा सीट से दावेदारी भी पेस किए है सूत्रों से पता चलता है कि पुरन्दर मिश्रा का नाम पैनल लिस्ट में है और उनको टिकट मिलने के बहुत चान्स भी है ऐसा माना जा रहा है बता दें कि पुरन्दर मिश्रा पिछले 15 से 20 सालों से भाजपा से जुड़े है

रायपुर का जगन्नाथ मंदिर अपने आप में बहुत खास है। शहर के गायत्री नगर इलाके में स्थित जगन्नाथ मंदिर का निर्माण राज्य निर्माण के तीन वर्ष बाद 2003 में हुआ था। मंदिर का निर्माण पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर की तरह ही किया गया है। मंदिर का मुख्य ढांचा एक ऊंचे चबूतरे पर बनाया गया है।


मंदिर समिति के अधिकारियों के मुताबिक मंदिर निर्माण के बाद ओडिशा से नीम की लकड़ी से बनाई गई मूर्तियों को यहां लाया गया और पुरी के जगन्नाथ मंदिर के विद्वान आचार्यों ने विधिवत भगवान जगन्नाथ, भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा संपन्न कराई थी। उन्होंने बताया कि रथयात्रा उत्सव के दौरान मनमोहक श्रृंगार करने के लिए पुरी से ही पोशाक और गहने मंगवाए जाते हैं। पुरी मंदिर में जिस तरह से भगवान का श्रृंगार होता है, उसी तर्ज पर यहां भी श्रृंगार किया जाता है।


अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के पुरी स्थित मंदिर में जिस तरह तीन अलग-अलग रथ पर भगवान, उनके बड़े भैया और बहन को विराजित कर रथयात्रा निकाली जाती है, उसी तरह छत्तीसगढ़ का भी यह पहला मंदिर है, जहां तीन रथ पर यात्रा निकलती है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य लोग विधानसभा मार्ग पर स्थित ब्रह्माकुमारी संस्‍थान के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति यहां के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम में शामिल हुई हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निभाते हैं छेरा-पहरा रस्म

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की शुरुआत करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हर साल मंदिर पहुंचते हैं। सीएम यहां सोने के झाड़ू से छेरा पहरा रस्म निभाते हैं। इसके बाद ही जगन्नाथ रथयात्रा की विधिवत शुरुआत होती है।

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगस्त महीना गर्मी और उमस के बीच ही बीत गया, हालांकि, बीच-बीच में हल्की बारिश भी हुई। लेकिन सावन में जिस बरसात की उम्मीद की जा रही थी, उस तरह से नहीं हो सकी। इसी बीच, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में

अगले दो-तीन दिनों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, 02 और 03 सितंबर को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं कुछेक स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। शेष हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है।


इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौस्म विभाग ने 31 अगस्त से 02 सितंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 31 अगस्त और 01 सितंबर को केरल में तथा 04 सितंबर 2023 को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की/मध्यम बारिश से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

इसके अलावा 01 सितंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

सरायपाली -/ किरण बेदी का टीवी शो देखकर कुमारी चांदनी ने की अपना हौसला को बुलंद नक्सल बेल्ट से उभरकर की सीआरपीएफ की ज्वाइनिंग

सरायपाली -/ किरण बेदी का टीवी शो देखकर कुमारी चांदनी की अपना हौसला को बुलंद नक्सल बेल्ट से उभरकर की सीआरपीएफ की ज्वाइनिंग

सिंघोड़ा में नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली हेमन्त वैष्णव

थाना बलोदा क्षेत्र के सुदूर नक्सल प्रभावित एरिया ग्राम सिरबोड़ा पुलिस थाना बलौदा तहसील सरायपाली जिला महासमुंद (छ०ग०) से उभर कर कुमारी चांदनी नेरोजी पिता थबीर प्रसाद नेरोजी ग्राम सिरबोड़ा ,ने अपनी मेहनत और काबिलियत को बरकरार रखते हुए सेंट्रल फोर्स सीआरपीएफ में चैन होकर अपना नाम तथा अपने माता-पिता व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए क्षेत्र को यह सिख दिया कि एक बेटी भी एक बेटा से कम नहीं है, चांदनी बचपन से ठान लिया था कि मैं पढ़ लिखकर फोर्स ज्वाइनिंग करूंगी और देश सेवा करूंगी

वह जब स्कूल में पढ़ रही थी तो शिक्षक लोग पूछते थे की बड़े होकर क्या बनोगी तो चांदनी हमेशा बोलती थी कि मैं बड़े होकर फोर्स का एक अफसर बनूंगी और वह पढ़ लिखकर जो वादा किया था आज वह बन के दिखा दी जिनकी ज्वाइनिंग 26/ 09 /2023 को होने वाली है जो कि आज दिनांक 30/08/23 को चरित्र सत्यापन हेतु पुलिस थाना बलौदा में उपस्थित होकर चरित्र सत्यापित किया गया चरित्र सत्यापन के समय बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण चौहान और समस्त स्टाफ के द्वारा कुमारी चांदनी नेरोकी को उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश सेवा हेतु प्रेरणा दिया गया

और थाना प्रभारी श्री चौहान के द्वारा यह भी पूछा गया कि किनके किनके मार्गदर्शन में आपको देश सेवा करने का यह प्रेरणा मिल तो कुमारी चांदनी द्वारा अपनी माता-पिता व उनके दादा जी श्री अभिमन्यु नेरोजी, तथा उनके एक दादा जो तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं उनके मार्गदर्शन में पढ़ाई की और उभर कर इस मुकाम को हासिल की, तथा तथा किरण बेदी का टीवी शो देखकर अपना हौसला को बुलंद कर कुमारी चांदनी ने यह मुकाम को हासिल किया, चांदनी की इस बात को सुनकर थाना प्रभारी बलौदा

निरीक्षा श्री प्रवीण चौहान खुशी से गदगद हुए और चांदनी को बोले की क्षेत्र के और बेटियों को भी यह सीख आप-दो ताकि क्षेत्र का और भी विकास हो । बेटी की उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए बलौदा थाना प्रभारी श्री चौहान साहब ने कहा गॉड ब्लेस यू सिस्टर।।

सिंघोड़ा में नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 01/09/2023 जिला महासमुंद के थाना सिंघोड़ा में नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
आमागी विधान सभा चुनाव को मdनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारीयो को नशीले पदार्थ एवं अवैध शराब तस्करी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अवैध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उमेश कुमार वर्मा थाना सिंघोडा द्वारा अपने संयुक्त टीम के साथ दिनांक 31/08/2023 को

आरोपी अभिषेक देवता पिता अनंत देवता उम्र 24 साल साकिन मुरमुरी थाना सिंघोडा जिला महासमुंद के कब्जे से एक पिले रंग के थैले मे तीन पैकेट मे नोईट्रोसन आर 10 टेबलेट 15 पत्ता टोटल 300 नग नशीली टेबलेट जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा के निर्देशन मे सहायक उप निरीक्षक सनातन बेहरा प्रधान आरक्षक क्रमांक 342, प्रशांत सागर, आरक्षक 799 वीरेन्द्र बाघ, 517 रोहित सिदार, 830 यशवंत ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

सरायपाली -/सुरक्षा के दृष्टिगत खैरमाल अर्जुन्डा सरायपाली व आस-पास के क्षेत्र को जिला प्रशासन ने नो ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित ,केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के सरायपाली प्रवास पर …….

सरायपाली -/सुरक्षा के दृष्टिगत खैरमाल अर्जुन्डा सरायपाली व आस-पास के क्षेत्र को जिला प्रशासन
ने नो ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित ,केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के सरायपाली प्रवास पर …….

छत्तीसगढ़

केन्द्रीय गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का दिनांक 02 सितम्बर 2023 को महासमुन्द जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरमाल, ग्राम पंचायत अर्जुन्दा एवं नगर पालिका परिषद सरायपाली में प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी के सरायपाली प्रवास के दौरान सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत खैरमाल, तह सरायपाली, ग्राम पंचायत अर्जुन्दा, तह. सरायपाली एवं नगर पालिका परिषद, सरायपाली व आस-पास के क्षेत्र को नो ड्रोन फ्लाईंग जोन(No Drone Flying Zone) घोषित किया गया है।

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 सिंतबर 2023 को….

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा के द्वारा जानकारी दी गयी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 9 सिंतबर 2023 दिन शनिवार को सम्पूर्ण देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशली कदम है। जिस हेतु जिला न्यायालय महासमुंद के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के द्वारा नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकरणों तथा प्री.लिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा।

लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य अपराधिक प्रकरणों धारा. 138ए परक्राम्य लिखत अधिनियम मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणोंए बैंक रिकवरी प्रकरणए सिविल प्रकरणए निष्पादन प्रकरणए विद्युत संबंधी मामलों तथा पारिवारिक विवाद के मामलों का निराकरण किया जाता हैं । इसके अतिरिक्त राजस्व, बैंक, विद्युत विभाग दूरसंचार विभाग नगर पालिका परिषद् में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण

 

प्री.लिटिगेशन प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत किये जाएगें। जो विधिवत पंजीयन उपरांत संबंधित पक्षकारों के प्रकरण लोक अदालत खण्ड पीठ में निराकृत किये जाएंगें। इस तरह पक्षकार अपने न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के द्वारा पक्षकारों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत को सफल बनायें।

पंकज राजपूत वनमंडलाधिकारी महासमुंद के निर्देशन में एवम अब्दुल वहीद खान उपवनमंडलाधिकारी महासमुंद के मार्ग दर्शन में सर्च वारंट जारी कर ग्राम खट्टी में दिनाक 29/08/2023 को ललित निर्मलकर के निवास से श्री तोषराम सिन्हा प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी महासमुन्द के नेतृत्व में 61 नग = 0.385 घनमीटर सागोन चिरान जप्त कर वन अपराध क्रमांक 14358/18 दिनाक 29/08/2023 दर्ज किया गया

सरायपाली -/ भाजपा से बागी होकर आज श्याम तांडी अपने समर्थकों के साथ रायपुर में कांग्रेस में प्रवेश ?

सरायपाली -/ भाजपा से बागी होकर आज श्याम तांडी अपने समर्थकों के साथ रायपुर में मुख्यमंत्री के समक्ष करेंगे कांग्रेस में प्रवेश ?

महासमुन्द

महासमुन्द जिले के सरायपाली विधानसभा अंतर्गत भाजपा के जाने माने नेताओं में से एक श्याम तांडी और उनके साथ सैकड़ो हजारो के संख्या में रायपुर में कांग्रेस प्रवेश कर लिए

सोसल मीडिया के माध्यम से कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से ही मिल रहा है कि आज सरायपाली से श्याम तांडी रायपुर  में प्रवेश किए

बता दें कि सरायपाली विधानसभा सीट से गाडा समाज को टिकट नही मिलने से नाराज थे इसलिए सूत्रों के अनुसार सैकड़ो हजारों के दादात में आज  कांग्रेस में प्रवेश हुवा

लेकिन गाडा समाज के भाजपा से जुड़े एक कार्यकर्ता को दूरभाष के माध्यम से चर्चा करने पर कहा कि भाजपा से इस्तीफा देकर विरोध करना सही नही है इस बात को समाज वाले भी समझे और कहे कि भाजपा में रह कर ही विरोध करे इसलिए हम लोग नही गए है , और ना ही इस्तीफा दिए है कई लोगो को रायपुर जाने की जानकारी मिल रहा है इस्तीफा भी दिए है कई लोग नही गए है ।

 

बता दें कि श्याम तांडी पिछले कई सालों से भाजपा से जुड़े हुए थे उनको 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्यासी भी बनाया था लेकिन वे बुरी तरह से हार गए थे वही कांग्रेस से किस्मत लाल नंद को 1 लाख से भी अधिक मत मीले थे

सरायपाली -/ निरीक्षण के दौरान कमी पाई जिसको पूरा करने के लिए 4 स्कूलो में जनपद अध्यक्ष द्वारा शाला परिवार को नया ध्वनि विस्तारक यंत्र का पूरा सेट भेट किया , स्वास्थ्य कर्मी, सरायपाली थाना में कार्यरत टी. आई. को रक्षा बंधन के रक्षा सूत्र

सरायपाली -/ निरीक्षण के दौरान कमी पाई जिसको पूरा करने के लिए 4 स्कूलो में जनपद अध्यक्ष द्वारा शाला परिवार को नया ध्वनि विस्तारक यंत्र का पूरा सेट भेट किया , स्वास्थ्य कर्मी, सरायपाली थाना में कार्यरत टी. आई. को रक्षा बंधन के रक्षा सूत्र

सरायपाली हेमन्त वैष्णव

सरायपाली जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर ने कई बार शाला के कार्यक्रम में,शाला निरीक्षण आदि में शाला में उपस्थित होते रहते हैं जिसमें उन्होंने स्कूल के आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में ध्वनि विस्तारक यंत्र की कमी पाई जिसको पूरा करने के लिए आज उन्होंने अपने मद से 15 वें वित राशि सांस्कृतिक विषय अंतर्गत नया ध्वनि विस्तारक यंत्र का पूरा सेट पझरापाली के प्रा.

शाला, माध्य . शाला ,ओर हाई स्कूल में उसी प्रकार से प्रा. शाला जटाकन्हार तथा प्रा. शाला बेल्डीह में ध्वनि विस्तारक यंत्र का पूरा सेट भेट किया उक्त भेंट पा कर बच्चों एवं शाला परिवार में खुशी का माहौल रहा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मेडम ने स्कूल एवं शिक्षा के प्रति हमेशा प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने की बात कही ।

पंचायत के सरपंच श्री वृंदावन डड़सेना, सचिव श्री जागेश्वर चौधरी, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष श्री धनेश्वर भास्कर ,पंचों में रोशन भास्कर गिरधारी ओगरे ,सिया दास निराला शाला समिति अध्यक्ष हरिशंकर नेटी, ,प्राचार्य श्री रवि कुमार साहू, उच्च प्रा. शाला प्रधान पाठक श्री जपेश्वर प्रधान, प्रा. शाला प्रधान पाठक श्री बेनुराम डड़सेना, शाला प्रधान पाठक दिनेश सतपथी , शाला प्रधान पाठक बिसिकेशन भोई संकुल समन्वयक श्री चम्पा लाल डड़सेना, श्री व्याख्याता महेंद्र भोई, शिक्षक

 

श्री जयंत कुमार भोई , आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सुशीला डडसेना एवं पझरापाली के पंचायत पदाधिकारी तथा शाला प्रबन्ध समिति की उपस्थिति में शाला परिवार को भेंट किया।


जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर के द्वारा भाई और बहनों की पवित्र त्योहार रक्षा बंधन की पावन पर्व के सुभ अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य कर्मी, सरायपाली थाना में कार्यरत टी. आई. तिवारी एवं स्टाप,सिंघोड़ा थाना में कार्यरत स्टाप, थाना बलौदा में कार्यरत स्टाप ,तथा भाजपा पार्टी के युवा मोर्चा के युवा भाइयों को एवं मेरे मायके के मेरे भाइयों को रक्षा बंधन के रक्षा सूत्र से भाइयों की कलाई पर राखी बांधी एवं देश हित, समाज हित में कार्य करने हेतू आग्रह किया

सरायपाली -/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर सरायपाली के इस गांव में विशाल जन सभा को करेंगे सम्बोधित बताया जा रहा है कि प्रदेश की बची हुई सीटों के प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा होगी ।

सरायपाली -/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर सरायपाली के इस गांव में विशाल जन सभा को करेंगे सम्बोधित बताया जा रहा है कि प्रदेश की बची हुई सीटों के प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा होगी ।

छत्तीसगढ़ हेमन्त वैष्णव

अमित शाह जी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत शासन जी का 2 सितम्बर 2023 को सरायपाली आगमन हो रहा है वे सरायपाली के खैरमाल स्थित मैदान मे एक बडी सभा को संबोधित करेगे,ये कार्यक्रम मात्रात्मक त्रुटि से वंचित जनजातीय समाज के द्वारा आयोजित किया गया है जनजातीय सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह मे सरायपाली की पावन धरा पर माननीय गृहमंत्री के प्रथम आगमन पर क्षेत्र की जनता स्वागत के लिए पुरी तरह से तैयार है ।

 

एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं जिसमे जानकारी के अनुसार, कल शाम अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे. इस दौरान वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे. और 2 सितम्बर को सराईपाली के जनजातीय सम्मलेन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

बताया जा रहा है कि प्रदेश की बची हुई सीटों के प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा होगी. इसके अलावा भाजपा घोषणा पत्र समिति, आरोप पत्र समिति, चुनाव समिति की बैठक लेंगे. जिसके बाद 2 सितंबर की शाम वापस लौट जाएंगे.

 

सभा कार्यक्रम निरीक्षण मे संभाग प्रभारी सौरव सिह जी कार्यक्रम प्रभारी महेश गागडा जी जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी जी सरायपाली विधान सभा की प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति सरला कोषरिया जी,जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही ,विधान सभा प्रभारी कमल गर्ग जी पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तरसिंह नायक जी रायगढ विधान सभा

 

प्रभारी विपिन उपोवेजा जिला महामंत्री संजय शर्मा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री कामता पटेल जी मंडल अध्यक्ष विद्या चौधरी ,प्रदीप साहु संजय डडसेना नेपाल बीसी दुबेलाल जी पंचम साहु प्रमोद सागर एन के अग्रवाल रमेश अग्रवाल चन्द्र कुमार पटेल स्वर्ण सिंह सलुजा ओम प्रकाश चौधरी जी एनके अग्रवाल , धर्मेन्द्र रविन्द्र सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे।

महासमुन्द-/ नशीली इंजेक्शन नशीली ड्रग्स कैप्सूल कफ सिरप,,टेबलेट के साथ महासमुंद शहर का विक्रम दीवान चढ़ा पुलिस के हत्थे, हुआ गिरफ्तार अन्य राज्यों से लाकर भारी मात्रा में महासमुंद जिला एवं आस पास के जिलों में खपाया जा रहा है।

महासमुन्द-/ नशीली इंजेक्शन नशीली ड्रग्स कैप्सूल कफ सिरप,,टेबलेट के साथ महासमुंद शहर का विक्रम दीवान चढ़ा पुलिस के हत्थे, हुआ गिरफ्तार अन्य राज्यों से लाकर भारी मात्रा में महासमुंद जिला एवं आस पास के जिलों में खपाया जा रहा है।

महासमुन्द

पुलिस अधीक्षक महासुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिबंधित अवैध नशीली कफ सीरप, टेबलेट, इंजेक्शन पर महासमुन्द पुलिस के द्वारा कार्यवाही।

भारी मात्रा में नशीला कफ सीरप, टेबलेट, इंजेक्शन की बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार। आरोपी से 50 नग प्रतिबंधित नशीला कफ सीरप, 200 नग टेबलेट एवं 50 नग इंजेक्शन कीमती 14257/- रूपये जप्त।
सायबर सेल महासमुन्द एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) को सूचना मिली की महासमुन्द क्षेत्र में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स कैप्सूल व सिरफ का अवैध व्यापार किया जा रहा हैै। Cough Syrup व नशीले कैप्सूल, दवाईयां अन्य राज्यों से लाकर भारी मात्रा में महासमुंद जिला एवं आस पास के जिलों में खपाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, के द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हूुये समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व सायबर सेल टीम को ऐसे लोगो को पहचान करने व इस गोरख धंधे में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। सायबर सेल की टीम एवं थाना सिटी कोतवाली की टीम के द्वारा मुखबीर लगाकर अवैध नशीले पदार्थ Cough Syrup व नशीला कैप्सूल आदि अवैध रूप से बिक्री एवं परिवहन करने वाले लोगो का पता तलाश कर रही थी। कि

दिनांक 29.08.2023 को मुखबीर से सूचना मिली की थाना महासमुन्द क्षेत्र में अम्बेडकर चौक ओवरब्रीज के नीचे भारी मात्रा में Cough Syrup व नशीली टैबलेट बिक्री करने हेतु रखा है। जिसे मुखबीर के निशानदेही पर मौका पहुच कर अम्बेडकर चौक ओवरब्रीज के पास जाकर पुलिस की टीम के द्वारा घेराबंदी कर 01 व्यक्ति को पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. विक्रम दीवान पिता स्व. कृष्णा दीवान उम्र 38 वर्ष सा. वार्ड नं. 14 अम्बेडकर चौक महासमुन्द का निवासी होना बताये।

टीम के द्वारा तलाशी लेने पर पास रखे एक सफेद रंग की प्लास्टिक झोला के अंदर भारी मात्रा में नशीली पदार्थ कफ सीरप, टेबलेट, इंजेक्शन भरा हुआ मिला। जिसे खोल कर देखने पर 45 नग Triprolidine Hydrochloride and Codeine Phosphate monocoff Plus Cough syrup प्रत्येक नग में 100 एम.एल. प्रत्येक नग 195 रूपये कीमती 8775 रूपये एवं 05 नग Codein phosphate and Triprolidine Hydrochloride Syrup प्रत्येक नग में 100 एमएल व प्रत्येक नग 192 रूपये कीमती 960 रूपये व 20 पत्ता नशीला पदार्थ टेबलेट Nitrazepam IP प्रत्येक टेबलेट 10 एमजी व प्रत्येक पत्ता में 10 टेबलेट कुल 200 नग प्रत्येक पत्ता 59.50 रूपये कीमती 1190 रूपये तथा नशीला पदार्थ इंजेक्शन एम्पुल Pentazoline Lactate I.P. कुल 50 नग प्रत्येक 01 एमएल व प्रत्येक नग 26.64 रूपये कीमती 1332 रूपये एवं नगदी रकम 2000 रूपये मिला। आरोपी से उक्त कफ सीरप, टेबलेट व इंजेक्शन के संबंध वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया आरोपी के द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाया। जिससे आरोपी के कब्जे से 50 नग नशीली कफ सीरप कीमती 9735 रूपये, 200 नग नशीली पदार्थ टेबलेट कीमती 1190 रूपये तथा 50 नग नशीली पदार्थ इंजेक्शन कीमती 1332 रूपये कुल कीमती 14257 रूपये जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध/धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी(पु) महासमुन्द श्रीमती मंजूलता बाज के निर्देशन में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीम उद्दीन,थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, उप निरीक्षक दीलिप वर्मा प्रआर0 प्रकाश ठाकुर, मिनेश धु्रव आर. शुभम पाण्डेय, रवि यादव, चम्पलेश ठाकुर, अभिषेक पाण्डेय, विकास चन्द्राकर, संतोष सावरा एवं थाना सिटी कोतवाली के टीम के द्वारा की गई।*

आरोपियों का नाम:-*
01. विक्रम दीवान पिता स्व. कृष्णा दीवान उम्र 38 वर्ष सा. वार्ड नं. 14 अम्बेडकर चौक महासमुन्द।

जप्त सामग्री –
01. 50 नग नशीली पदार्थ कफ सीरप कुल 5000 एमएल कीमती 9735 रूपये।
02. 200 नग नशीली पदार्थ टेबलेट कुल 2000 एमजी कीमती 1190 रूपयें।
03. 50 नग नशीली पदार्थ इंजेक्शन कुल 50 एमएल कीमती 1332 रूपये।
04.*₹ नगदी रकम 2000 रूपये।

बसना -/अपने ही गांव में सुरक्षित नही है युवतियां नाबालिक की रात में सौचालय के पास बलात्कार आरोपी को अपराध कायम के 04 घंटे में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया

बसना -/अपने ही गांव में सुरक्षित नही है युवतियां नाबालिक की रात में सौचालय के पास बलात्कार आरोपी को अपराध कायम के 04 घंटे में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया

युवतियां आज अपने ही गांव में सुरक्षित नही है आये ग्रामीण क्षेत्रो से भी अब छेड़छाड़ और बलात्कार जैसे घटनाएँ सामने आने लगे है हालांकि ऐसे मामलों में पुलिस कोई लापरवाही नही करती है जल्द से जल्द धर पकड़ करने की कोसिस रहती है पिछले माह भी नाबलिक युवतीया और महिलाओं के छेड़छाड़ केस में संलिप्त और फरार आरोपियों को धर पकड़ कर जेल भेजा गया था

पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी द्वारा गंभीर अपराध के प्रकरणो में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना के मार्गदर्शन में दिनाँक 29/08/2023 को प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक घटना समय 27/08/2023 के रात्रि 10-45 बजे प्रार्थिया के मकान के पास बने शौचालय ग्राम

बडेडाभा में उनकी नाबालिक पुत्री उम्र करीबन 17 साल 05 माह के साथ आरोपी यशवंत कोसरिया पिता परमानंद कोसरिया उम्र 19 साल निवासी बडेडाभा द्वारा जबरदस्ती बलात्कार किया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना बसना में अपराध क्रमांक 457/2023 धारा 376(2)(n) IPC एवं 6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर

पतासाजी कर आरोपी यशवंत कोसरिया निवासी बडेडाभा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को अपराध घटित करना कबूल करने से आरोपी यशवंत कोसरिया पिता परमानंद कोसरिया उम्र 19 साल निवासी बडेडाभा थाना बसना जिला महासमुंद को विधिवत दिनांक 29/08/2023 के 20-40 बजे गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

CM भूपेश बघेल समेत 4 मंत्री के और इनके ख़िलाप विधानसभा में कोई दावेदार नहीं है, ऐसे में उनका नाम तय माना जा रहा है ?

CM भूपेश बघेल समेत 4 मंत्री के और इनके ख़िलाप विधानसभा में कोई दावेदार नहीं है, ऐसे में उनका नाम तय माना जा रहा है ?

छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के लिए कांग्रेस में प्रत्‍याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस से विधानसभा टिकट (Congress Ticket) के दावेदारों से पार्टी ने आवेदन मांगें थे। आवेदन की यह प्रक्रिया 17 से 22 अगस्‍त तक चली। अब जिला स्‍तर पर नामों पर विचार चल रहा है। इस बीच राज्‍य की 90 में से पांच सीटों पर प्रत्‍याशी फाइनल हो गए हैं। पार्टी की तरफ से सितंबर के पहले सप्‍ताह में जारी होने वाली प्रत्‍याशियों की पहली सूची में इन पांचों सीट के प्रत्‍याशियों का नाम सबसे ऊपर रहने की संभावना है। बाकी 85 सीटों पर लगभग 1900 दावेदर हैं

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को मात्र दो महीने ही शेष हैं, सितंबर में ही आचार संहिता लागू हो सकती है, ऐसे में कांग्रेस और भाजपा अपने प्रत्याशियों को जल्द से जल्द घोषित करने की फिराक में हैं। भाजपा ने 21 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है वहीं कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की सूची फाइनल करने की प्र​क्रिया में आगे बढ़ रही है।

दूसरी जो बड़ी बात निकलकर सामने आ रही है उसमें कहा जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के सभी मंत्रियों को टिकट मिलेगी मंत्री गुरु रूद्रकुमार नवागढ़ से प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। CM भूपेश बघेल समेत 4 मंत्री के विधानसभा में कोई दावेदार नहीं है। जिनमें मंत्री रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, मो.अकबर और मंत्री उमेश पटेल के खिलाफ कोई दावेदार नहीं है, ऐसे में उनका नाम तय है।

वही जानकारी के अनुसार, कांग्रेस में रायपुर जिले की तीन सीटों आरंग, अभनपुर और रायपुर पश्चिम से केवल एक ही नाम पैनल में शामिल किया गया है. इसमें आरंग से डॉ. शिवकुमार डहरिया, अभनपुर से धनेंद्र साहू और रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय का नाम शामिल है. ऐसे में इन तीनों की दावेदारी स्पष्ट है.