सिंघोडा: अलग-अलग तरीके निकाल रहे तस्कर: तरबूज के नीचे छिपाकर उत्तरप्रदेश भेजा जा रहा था गांजा, 225 किलो जब्त, 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सिंघोडा: अलग-अलग तरीके निकाल रहे तस्कर: तरबूज के नीचे छिपाकर उत्तरप्रदेश भेजा जा रहा था गांजा, 225 किलो जब्त, 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के थाना सिंघोडा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 225 किलोग्राम गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा, दो वाहन एवं मोबाइल फोन सहित कुल 1 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सिंघोडा में पदस्थ सउनि लक्ष्मण साहू दिनांक 26 मार्च 2026 को हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 638, 923, 799 एवं 593 के साथ पुलिस अधिग्रहित वाहन क्रमांक CG04PG3515 से मय विवेचना किट के जुर्म जरायम पतासाजी हेतु ग्राम मुरमुरी की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की टाटा योध्दा पिकअप वाहन क्रमांक OD15V4676 में अवैध मादक पदार्थ गांजा उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर परिवहन किया जा रहा है, जिसकी पायलटिंग एक सफेद रंग की हुंडई औरा कार क्रमांक UP96Q3658 द्वारा की जा रही है।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारी SDOP सरायपाली को अवगत कराकर पुलिस टीम मय विवेचना किट एवं सील-चपड़ा के साथ NH-53 स्थित ग्राम रेहटीखोल पहुंची, जहां स्वतंत्र गवाहों को धारा 179 BNSS का नोटिस देकर कार्यवाही में शामिल किया गया। कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए अनुसार एक सफेद रंग की हुंडई औरा कार के पीछे टाटा योध्दा पिकअप आते दिखाई दिए, जिन्हें घेराबंदी कर रोका गया।

पायलटिंग वाहन में सवार 4 व्यक्तियों एवं पिकअप वाहन में सवार 2 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिन्होंने क्रमशः अपना नाम सतीश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, सुरज गुप्ता, योगेश कुशवाहा, हरिबाबु वर्मा एवं रामबाबु वर्मा बताया। प्रारंभिक पूछताछ में गोलमोल जवाब देने पर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिस पर आरोपियों ने पिकअप वाहन में तरबूज के नीचे प्लास्टिक बोरियों में गांजा छिपाकर ले जाना स्वीकार किया।

गवाहों के समक्ष विधिवत पंचनामा तैयार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई प्रारंभ की गई तथा आरोपियों को धारा 50 NDPS का नोटिस देकर तलाशी हेतु सहमति प्राप्त की गई। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन के डाला में तरबूज के नीचे छिपाकर रखी गई कुल 9 प्लास्टिक बोरियों में 213 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

मौके पर तौलकर्ता को बुलाकर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से गांजा का तौल कराया गया, जिसमें क्रमशः 31.700, 31.400, 31.600, 21.100, 20.900, 22.900, 26.300, 24.400 एवं 14.700 किलोग्राम कुल मिलाकर 225 किलोग्राम गांजा पाया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई।

बरामद गांजा को विधिवत सीलबंद कर नमूना तैयार किया गया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से टाटा योध्दा पिकअप वाहन (कीमत 5 लाख रुपये) एवं हुंडई औरा कार (कीमत 7 लाख रुपये) तथा अलग-अलग कंपनियों के 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। कुल जप्त संपत्ति का मूल्य लगभग 1 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपये है।

पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गांजा को उड़ीसा राज्य के संबलपुर से उत्तरप्रदेश के चित्रकूट ले जाना स्वीकार किया है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना सिंघोडा में NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) एवं 29(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में डॉ. योगेश बारापात्रे के निर्देशन में यूरोलॉजी कैंप 27 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में डॉ. योगेश बारापात्रे के निर्देशन में यूरोलॉजी कैंप 27 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू

बसना (महासमुंद)। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) शाम 5 बजे से को यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे द्वारा मरीजों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी रोग, किडनी में सूजन व सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्र संक्रमण, मूत्र नली की समस्या, किडनी-प्रोस्टेट-टेस्टिस कैंसर सहित विभिन्न यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों का उपचार किया जाएगा। साथ ही पीडियाट्रिक एवं इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

इस दौरान जांच शुल्क मात्र 700 रुपये निर्धारित किया गया है। बीपीएल एवं आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर में सीटी स्कैन एवं एक्स-रे जांच पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऑपरेशन के इच्छुक मरीज 26 मार्च को अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ भर्ती हो सकते हैं। शिविर में भाग लेने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है।

अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

आज का दिन किसके लिए शुभ, किसे रहना होगा सतर्क? जानिए राशिफल

आज का दिन किसके लिए शुभ, किसे रहना होगा सतर्क? जानिए राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें।

राशि फलादेस

छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

रायपुर, बस्तर और सरगुजा बने राष्ट्रीय खेल संगम के केंद्र देशभर से 9 खेल विधाओं में 30 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 2500 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा छत्तीसगढ़ की धरती आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस राष्ट्रीय आयोजन की आधिकारिक घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस गरिमामयी अवसर पर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह खेल महाकुंभ 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर के साथ-साथ बस्तर और सरगुजा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के 30 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 2500 खिलाड़ी 9 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष श्री दिलीप तिर्की और ओलंपिक पदक विजेता सुश्री साइखोम मीराबाई चानू की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल में देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बस्तर ओलंपिक में 4 लाख तथा सरगुजा ओलंपिक में साढ़े तीन लाख लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि जनजातीय समाज में खेलों के प्रति गहरी रुचि है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि आत्मसमर्पित नक्सली भी ‘नुआबाट’ (नई राह) के माध्यम से मुख्यधारा में लौटकर इन आयोजनों में सहभागी बने—जो परिवर्तन और विश्वास का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार में खेलों को लेकर उत्साह और प्रयास दोनों दोगुने हैं। राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत खेल अधोसंरचना निर्माण और प्रतिभाओं के चिन्हांकन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि रायपुर और बिलासपुर में खेलो इंडिया के तहत रेजिडेंशियल अकादमियां संचालित हैं, जबकि जशपुर, रायगढ़ और रायपुर में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक में चयनित खिलाड़ियों को 21 लाख रुपए, स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि निर्धारित की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नवा रायपुर में स्थित देश के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण जनजातीय नायक शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर किया गया है, जो राज्य के गौरव और प्रेरणा के प्रतीक हैं।

जनजातीय संस्कृति, इतिहास और गौरव से जुड़ा आयोजन

मुख्यमंत्री ने देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ न केवल प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, बल्कि यह जनजातीय शौर्य और बलिदान की भूमि भी है। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह, गेंद सिंह और गुण्डाधुर जैसे नायकों का उल्लेख करते हुए बताया कि नवा रायपुर में उनके सम्मान में म्यूजियम बनाया गया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने खिलाड़ियों से इस म्यूजियम का अवलोकन करने का आग्रह भी किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक है और आने वाले वर्षों में भी यह श्रृंखला जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि एक संतुलित जीवन शैली है।उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों ने खेलों को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि देश की 65 प्रतिशत से अधिक युवा आबादी में अपार क्षमता है और अब खेल प्रतिभाएं केवल शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनजातीय क्षेत्रों से भी उभर रही हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान राम के ननिहाल में इस आयोजन का शुभारंभ होना अत्यंत शुभ संयोग है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज ने सदैव देश को वीरता और परिश्रम की प्रेरणा दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को नई दिशा मिल रही है और ‘ट्राइबल गेम्स’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक है और देशभर से आए खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पूरा छत्तीसगढ़ उत्साहित है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जनजातीय प्रतिभाओं को विश्व मंच तक ले जाने का सशक्त माध्यम बनेगा और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किए जा रहे प्रयासों का लाभ प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा।

इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक श्री सुनील सोनी, श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री इंद्र कुमार साव, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, मुख्य सचिव श्री विकासशील सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण,  बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

महासमुंद/सिंघोडा 20 लीटर महुआ शराब के साथ बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार, इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त

महासमुंद/सिंघोडा 20 लीटर महुआ शराब के साथ बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार, इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त

महासमुंद/सिंघोडा। थाना सिंघोडा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बुजुर्ग आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना सिंघोडा में पदस्थ प्रधान आरक्षक नीलकंठ नायक को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम चारभांठा की ओर से अवैध महुआ शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए पुलिस टीम रवाना हुई।

मुखबिर के बताए स्थान चारभांठा पुलिया के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम भागीरथी पटेल (65 वर्ष) निवासी परधियापाली, थाना डोंगरीपाली जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक जरकिन में भरी 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 4000 रुपये आंकी गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी (कीमत करीब 30,000 रुपये) भी जब्त की गई। कुल जब्ती लगभग 34,000 रुपये की है।

आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके पर ही विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ गवाहों की उपस्थिति में पंचनामा, वीडियोग्राफी और अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। मामले की आगे जांच जारी है।

महासमुंद/जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनर्स को मिला प्रशिक्षण

महासमुंद/जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनर्स को मिला प्रशिक्षण

महासमुंद/ जनगणना के प्रथम चरण में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से शुरू होने वाला है। इस संबंध में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में महासमुन्द, बागबाहरा, कोमाखान और तुमगांव चार्ज के लिए नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वन प्रशिक्षण शाला महासमुन्द में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा ने कहा कि फील्ड ट्रेनर्स गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें क्योंकि उन्हें अपने अपने चार्ज में प्रगणक और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देना है इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी मनोज कुमार खांडे ने भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर के उप संचालक मनोज कुमार महिलांगे तथा जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जनगणना संबंधी अधिनियम , आधारभूत शब्दों, नजरी नक्शा तैयार करने की विधि तथा प्रगणक द्वारा पूछे जाने वाले कुल 34 प्रश्नों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों तथा सुपरवाइजरों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मोबाइल एप में जानकारी भरने के तरीके की जानकारी दी गई। इसके लिए मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रत्येक फील्ड ट्रेनर्स को उनके मोबाइल में एचएलओ एप इंस्टॉल और लाॅगिन करवा कर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जहां फील्ड ट्रेनर्स ने अलग-अलग तरह की परिस्थितियों में मोबाइल एप में जानकारी भर कर देखा।

इस दौरान तहसीलदार भवानी शंकर साव, प्रभारी अधिकारी रणधीर सिंह बघेल, ओमनारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 27 मार्च को रक्त एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आदम्य गुप्ता देंगे परामर्श

बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 27 मार्च को रक्त एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आदम्य गुप्ता देंगे परामर्श

बसना (महासमुंद)। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में 27 मार्च 2026, शुक्रवार को विशेष चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल एवं अग्रवाल नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

इस दौरान प्रसिद्ध हेमेटोलॉजिस्ट एवं ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. आदम्य गुप्ता सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों का परामर्श करेंगे। शिविर में रक्त संबंधी बीमारियों एवं कैंसर से जुड़ी समस्याओं की जांच और सलाह दी जाएगी।

विशेषज्ञ द्वारा खून की कमी (एनीमिया), बार-बार खून चढ़ाने की आवश्यकता, प्लेटलेट्स की कमी, सिकलिन, थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के साथ ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट एवं अन्य रक्त संबंधी जांच व उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के मरीजों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक मरीज निर्धारित समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

महासमुंद/ NH-53 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार—पुलिस में मामला दर्ज

महासमुंद/ NH-53 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार—पुलिस में मामला दर्ज

महासमुंद। जिले के पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-53 मुख्य मार्ग पर स्थित जोगीडीपा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पटेवा में मर्ग क्रमांक 18/2026 धारा 194 BNSS के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि 21 अप्रैल 2025 को सुबह लगभग 8:15 बजे NH-53 जोगीडीपा के पास एक अज्ञात पुरुष (उम्र लगभग 35-40 वर्ष) को किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण अत्यधिक रक्तस्राव के चलते Hemorrhagic shock बताया गया है तथा मृत्यु की प्रकृति दुर्घटनात्मक (Accidental) पाई गई है।

इस मामले में CHC तुमगांव के ड्रेसर ग्रेड-01 चैतन्य कुमार श्रीमोर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। प्रारंभ में थाना तुमगांव में बिना नंबर मर्ग दर्ज किया गया था, जिसे बाद में थाना पटेवा में विधिवत क्रमांक प्रदान कर जांच में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करना पाया गया है, जिसके चलते आरोपी के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास कर रही है तथा फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

समाज हित के मुद्दों को लेकर सक्रिय लखन दास वैष्णव, CM साय से की खास मुलाकात

समाज हित के मुद्दों को लेकर सक्रिय लखन दास वैष्णव, CM साय से की खास मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ वैष्णव समाज के गौरव एवं राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव ने देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समाज से जुड़े विभिन्न विषयों एवं सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान लखन दास वैष्णव ने वैष्णव समाज के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इन विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया और समाज के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही।

इस शिष्टाचार भेंट को सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में समाज हित में नई योजनाओं और कार्यों को गति मिल सकती है।

महासमुंद/तिरपाल के नीचे छिपा था काला सच: माजदा से 18 मवेशी बरामद, महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद/तिरपाल के नीचे छिपा था काला सच: माजदा से 18 मवेशी बरामद, महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। थाना महासमुंद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक माजदा वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 18 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 25 मार्च 2026 को एनएच-353 स्थित साराडीह मोड़ के पास की गई।

पुलिस टीम सउनि अश्वनी मारकण्डे के नेतृत्व में पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक माजदा वाहन क्रमांक MH 36 AA 4161 में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए टीम ने ग्राम बेलसोंडा के पास घेराबंदी की।

कुछ देर बाद संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के डाले में नीले तिरपाल के नीचे 12 भैंस, 5 पड़िया और 1 पड़वा कुल 18 मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे मिले। पशुओं को भूखे-प्यासे और अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था।

वाहन में सवार आरोपियों की पहचान अमित बंडू कुम्हरे (निवासी भंडारा, महाराष्ट्र) और अजय वामन टेम्भुरने (निवासी भंडारा, महाराष्ट्र) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद हुई।

आरोपियों से मवेशियों के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने माजदा वाहन, मवेशी, मोबाइल और अन्य सामान सहित कुल 12 लाख 69 हजार 30 रुपये की संपत्ति जब्त की।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

बरामद मवेशियों को सुरक्षा के लिए विभिन्न गौशालाओं में सुपुर्द किया गया, जहां एक पड़वा मृत पाया गया। शेष पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।