सरायपाली/वसीयत बनी खून-खराबे की वजह! बेटे को जमीन से बेदखल करने उतरे पिता-जीजा, बेरहमी से पीटा रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली/वसीयत बनी खून-खराबे की वजह! बेटे को जमीन से बेदखल करने उतरे पिता-जीजा, बेरहमी से पीटा रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली |ग्राम डुडुमचुंवा में पारिवारिक विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब वसीयत को लेकर उठे विवाद में पिता और जीजा ने ही बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर यादव (39 वर्ष) पिता जगत राम यादव, निवासी ग्राम डुडुमचुंवा, रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करता है। पीड़ित ने थाना सरायपाली में दिए आवेदन में बताया कि दिनांक 26 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे, वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसकी बड़ी मां ननकी बाई यादव के निधन के बाद संपत्ति की वसीयत को लेकर बातचीत चल रही थी।

भुवनेश्वर ने बताया कि उसकी बड़ी मां द्वारा वर्ष 2013 में जमीन उसके नाम वसीयत किए जाने की बात जैसे ही सामने आई, उसके पिता जगत राम यादव और जीजा सुशील कुमार यादव आग-बबूला हो गए। दोनों ने मिलकर मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक-पटक कर मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना के समय उसकी मां केकती बाई, भांजा मनोज यादव और पुत्र हितेश यादव मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना देखी।

होश में आने पर डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने घायल को शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया।

पीड़ित भुवनेश्वर यादव ने थाना सरायपाली में लिखित आवेदन देकर अपने पिता जगत राम यादव एवं जीजा सुशील कुमार यादव के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आज का राशिफल: कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार…जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार…जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय। देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। कुसंगति से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। संत-समागम होगा

 

सरायपाली बसना : राइस मिलों में बड़ी कार्रवाई तीन प्रकरणों में 6,694 बोरा धान एवं 15,470 बोरा चावल जब्त

सरायपाली बसना : राइस मिलों में बड़ी कार्रवाई तीन प्रकरणों में 6,694 बोरा धान एवं 15,470 बोरा चावल जब्त

27 दिसंबर 2025//महासमुंद जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं स्टॉक सत्यापन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सघन कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज तीन अलग–अलग प्रकरणों में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में धान एवं चावल जब्त किया गया।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार सरायपाली एसडीएम अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार श्रीधर पंडा के नेतृत्व में टीम द्वारा श्री साईं राइस मिल, सरायपाली में भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान स्टॉक में गंभीर कमी पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में कुल 6,000 बोरा धान एवं 15,470 बोरा चावल जब्त किया गया।

इसी प्रकार बसना में एसडीएम श्री हरिशंकर पैंकरा एवं तहसीलदार श्री कृष्ण कुमार साहू के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा दो राइस मिलों में कार्रवाई की गई।
श्री शिव शंकर राइस मिल, बसना से 287 पैकेट अवैध धान जब्त किया गया।
कामद राइस मिल, बसना से 407 पैकेट अवैध धान जब्त किया गया।

जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

तेंदुकोना/महासमुंद गुरूघासीदास जयंती की रात खूनी संघर्ष में बदली, नीम चौक बना रणभूमि — पुरानी रंजिश में गांव के ही लोगों ने किया जानलेवा हमला

तेंदुकोना/महासमुंद गुरूघासीदास जयंती की रात खूनी संघर्ष में बदली, नीम चौक बना रणभूमि — पुरानी रंजिश में गांव के ही लोगों ने किया जानलेवा हमला

महासमुंद | ग्राम तेन्दवाही में गुरूघासीदास जयंती के शांतिपूर्ण कार्यक्रम के बाद हालात अचानक बेकाबू हो गए। कार्यक्रम समाप्त कर जब ग्रामीण अपने घर लौट रहे थे, तभी गांव के सतनामी पारा नीम चौक के पास पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर की सुबह करीब 6:30 बजे ग्राम तेन्दवाही निवासी मजदूर अपने परिजनों — बहन लता कोसले एवं हिरा कोसले के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही लल्लू जांगड़े, राजा मारकण्डे, रवि बघेल, सुशील बघेल सहित अन्य लोगों ने एकजुट होकर रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि आरोपियों ने मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और देखते ही देखते ईंट-पत्थर, डंडा व हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे विजय कोसले, हितेश कोसले, शत्रुघन कोसले एवं चम्मन कोसले के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई।

हमले में पीड़ित के सिर, दोनों हाथों और शरीर में गंभीर चोटें आईं, वहीं चम्मन कोसले के नाक में गंभीर चोट लगी है। बीच-बचाव करने आए अन्य ग्रामीणों को भी चोटें आईं हैं।

घटना की सूचना पर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।

पिथौरा/रात के अंधेरे में रहस्यमयी ढंग से लापता हुई 16 वर्षीय छात्रा, परिजन बदहवास — अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का शक

पिथौरा/रात के अंधेरे में रहस्यमयी ढंग से लापता हुई 16 वर्षीय छात्रा, परिजन बदहवास — अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का शक

पिथौरा (महासमुंद) — थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम दुरूगपाली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दुरूगपाली निवासी ने थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बड़ी पुत्री( 16 वर्ष 6 माह), जो शासकीय हाई स्कूल घोंच में कक्षा 11वीं की छात्रा है, दिनांक 23 दिसंबर 2025 की रात अचानक घर से लापता हो गई।

पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी पत्नी 23 दिसंबर की रात करीब 8 बजे एनसीसी अस्पताल झलप में भर्ती अपने भाई और भांजे को देखने गई थीं। उस दौरान घर में वे स्वयं, उनकी मां और दोनों बेटियां मौजूद थीं। रात करीब 9 से 10 बजे भोजन करने के बाद सभी सो गए। आधी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच उनकी मां की नींद खुली तो देखा कि नातिन जितिका बिस्तर पर मौजूद नहीं थी।

इसके बाद परिजनों ने आसपास, रिश्तेदारों व परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन 24 से 26 दिसंबर तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा लिया है।

लापता छात्रा का हुलिया

रंग: गोरी

ऊंचाई: लगभग 5 फीट

चेहरा: लंबा

पहनावा: काले रंग की जैकेट, काली टी-शर्ट, काले रंग का लोवर

कानों में बाजारू टॉप

भाषा: हिंदी व छत्तीसगढ़ी

साथ में मोबाइल फोन भी था

घटना की सूचना पर थाना पिथौरा में धारा 137(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा गुम इंसान रिपोर्ट कायम कर जांच शुरू कर दी गई है तथा सूचना DCRB महासमुंद को भी भेजी गई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी उक्त किशोरी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

महासमुंद “अस्पताल परिसर में गुंडागर्दी! नर्सिंग स्टाफ पर जानलेवा हमला, ‘मेरा नाम सुनते ही कांपते हैं लोग’ कहकर बरसाए डंडे”

महासमुंद “अस्पताल परिसर में गुंडागर्दी! नर्सिंग स्टाफ पर जानलेवा हमला, ‘मेरा नाम सुनते ही कांपते हैं लोग’ कहकर बरसाए डंडे”

महासमुंद।शहर के आदित्य अस्पताल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पर सरेआम जानलेवा हमला कर दिया गया। मामला वार्ड क्रमांक 09 रमनटोला निवासी एवं आदित्य अस्पताल में पदस्थ स्टाफ नर्सिंग कर्मी से जुड़ा है।

पीड़ित ने बताया कि दिनांक 26 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी कार से घूमने जाने के लिए आदित्य अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में खड़ा था। इसी दौरान उसने अपनी मित्र धनेश्वरी साहू को फोन कर बुलाया। तभी पीछे से एक स्कूटी में सवार दो युवक वहां पहुंचे, जिनमें से एक की पहचान समीर देवार के रूप में हुई।

आरोप है कि समीर देवार ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा—

“मुझे घूरकर क्यों देख रहा है, मेरा नाम नहीं जानता? शहर में लोग मेरे नाम से डरते हैं।”

इसके बाद उसने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं।

पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी दोस्त को वहां से दूर भेज दिया, तभी समीर देवार और उसके साथी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। समीर देवार ने डंडे से वार किया जबकि उसके साथी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

इस हमले में पीड़ित के गले, सीने, दाहिने हाथ की कलाई, पेट, बाएं पैर और सिर के पीछे गंभीर चोटें आई हैं। घटना को मौके पर मौजूद संजय यादव, अमन विभार और धनेश्वरी साहू ने देखा और बीच-बचाव किया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां अस्पताल जैसे सुरक्षित स्थान पर भी खुलेआम गुंडागर्दी देखने को मिली।

बसना/ग्राम लोहड़ीपुर में गुरु घासीदास जयंती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बसना/ग्राम लोहड़ीपुर में गुरु घासीदास जयंती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बसना- विकास खंड के ग्राम लोहड़ीपुर मे जय सतनाम समिति एवं ग्राम वासियों के द्वारा गुरु घासीदास जयंती हर्षोल्लास के साथ ग्राम में शोभा यात्रा निकाल कर मनाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद विधायक सरायपाली अध्यक्षता उपसरपंच श्रीमती पारसबाई उसत टंडन विशिष्ट अतिथि सरपंच श्रीमती केकती हरिशचंद्र पटेल जनपत सदस्य श्रीमती महेश्वरी प्रीतमसिंह सिदार डॉ देवेंद्र बसंत पूर्व सरपंच श्री देवकुमार सिदार पंच गढ़ राजूदास मानिकपुरी बाबूलाल मदन शौकीलाल मुंडा रामबाई मनोहर छत्रे उतरा कलम सिंह भोई शिमा कांता प्रसाद कश्यप रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा अर्चना कर किया गया । विधायक श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद ने ग्राम की मांग पर रंग मंच के लिए तीन लाख रुपए की घोषणा की ।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पटेल श्री शशिधर नायक परशुराम पटेल झनक राम कश्यप गिरधारीलाल घसिया बसंत घनश्याम लहरे सुखीराम बसंत कोमल बसंत विनोद बसंत बाबूलाल बसंत सालिकराम टंडन डोसराम बसंत टेनसिंह बसंत अजय टंडन रिखीराम टंडन लक्ष्मीकांत लहरे पुरुषोत्तम बसंत देवकुमार धोबालाल पटेल डिजेंद्र कुर्रे नंदकुमार चौहान सहित सभी स्वजातीय बंधु तथा गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद किया ।

आज का राशिफल: जानिए किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान

आज का राशिफल: जानिए किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहर सहायता से काम होंगे। प्रसन्नता रहेगी। संतान के संबंध में संतोष रहेगा। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा। थकान रहेगी। शत्रु भय रहेगा।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): संतान पक्ष की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। खर्च का बोझ बढ़ेगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। व्यापार, नौकरी में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की प्रगति होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण का सृजन होगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): विवाद व जल्दबाजी से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन का संग्रह होगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): यात्रा में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख एवं पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी से बहस न करें। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम उठाएं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बरकरार रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। यात्रा होगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आवश्यक। पुराने रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है। रोमांस में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं।

राशि फलादेश

महासमुंद/जिले में वीर बाल दिवस 2025 का आयोजन

महासमुंद/जिले में वीर बाल दिवस 2025 का आयोजन

महासमुंद/ 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टीक्वेंद्र जाटवर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में केन्द्र सरकार द्वारा देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दिवस का उद्देश्य श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर पुत्र साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी के अद्वितीय साहस, सर्वोच्च बलिदान एवं अमर वीरता से आमजन को अवगत कराना तथा भारतीय इतिहास के युवा नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत वीर बालों के जीवन और बलिदान पर कथा वाचन, कविता पाठ, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, परियोजना कार्यालय, सखी वन स्टॉप सेंटर, मिशन शक्ति हब तथा कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

वीर बाल दिवस का आयोजन जिला स्तर, परियोजना स्तर, आंगनबाड़ी केंद्रों, जिला बाल संरक्षण इकाई, सखी सेंटर, मिशन शक्ति हब, चाइल्ड लाइन एवं सभी बाल देखरेख संस्थाओं में भी किया गया, जहाँ बच्चों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

महासमुंद/विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा की पहल पर जिले के किसानों को राहत 5 जनवरी से 13 गांवों के लिए कोडार जलाशय से छोड़ा जाएगा पानी

महासमुंद/विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा की पहल पर जिले के किसानों को राहत 5 जनवरी से 13 गांवों के लिए कोडार जलाशय से छोड़ा जाएगा पानी

महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा की पहल पर एवं किसानों की मांग और आवश्यकताओं को देखते हुए कोडार जलाशय से रबी फसल के लिए खेतों में पानी देने पर निर्णय लिया गया। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि किसानों की मांग के मद्देनजर किसानों को पानी देना आवश्यक है। अतः 5 जनवरी से ही खेतों में पानी दिया जाए। इसके लिए जिले के कोडार जलाशय परियोजना (बायीं तट नहर प्रणाली से) वृहद परियोजना अंतर्गत पानी दिया जाएगा। इसके लिए कोटवार के माध्यम से मुनादी करके किसानों तक जानकारी पहुंचाई जाए। अंतिम छोर तक पानी पहुंचे इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल उपयोगिता समिति श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि समय-समय पर किसानों द्वारा रबी फसल के लिए पानी की मांग के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एवं समिति द्वारा सर्वसम्मति से आगामी 5 जनवरी से पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है। विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि किसानों की मांग और जलभराव के आधार पर रबी फसल सिंचाई हेतु किसानों को जल प्रदाय किया जाए। उन्होंने कहा कि नहर में जल प्रवाह के दौरान किसी तरह नहर के तटों को काटकर पानी के उपयोग पर पाबंदी लगाया जाए। यदि कोई तट काटकर पानी ले जाने की कोशिश करते है तो उन पर भी कार्यवाही की जाए। कोशिश हो कि अंतिम छोर तक पानी खेतों तक पहुंचे। जल संसाधन के मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री अजय कुमार खरे ने बताया कि रबी सिंचाई के लिए कोडार वृहद परियोजना में बांयी तट नहर प्रणाली से 13 गांवों के 1600 हेक्टेयर क्षेत्र का रकबा सिंचाई सुविधा के लिए प्रस्तावित किया गया है। इन गांवों में बंजारी, घोंघीबाहरा, बनसिवनी, कौंदकेरा, सोरिद, चोरभट्ठी, नयापारा, परसदा, बेमचा, मुस्की, कांपा, खरोरा एवं बरोंडाबाजार शामिल हैं।