CG : पूर्व CM भूपेश बघेल के तत्कालीन OSD गिरफ्तार, जानें डिटेल…

CGPSC पर्चा लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेषालय -ईडी ने बलरामपुर में छापा मारकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तत्कालीन ओएसडी चेतन बोरघरिया को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम उन्हें रायपुर लेकर पहुंची और विशेष अदालत में पेश किया।
अदालत ने पूछताछ के लिए ईडी को पांच दिन की अनुमति दी है। ईडी ने चेतन बोरघरिया को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। वर्ष 2019 से 2022 के बीच चेतन बोरघरिया कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी-ओएसडी के पद पर कार्यरत थे.

सांकरा/ जोंक नदी हादसा: कार और बाइक की टक्कर में 2 मौत नदी में बह गए थे बलौदाबाजार के भागीरथी की तीन दिन बाद हुई बरामदगी, वहीं मर्ग जांच में कार चालक की लापरवाही पर अपराध दर्ज

सांकरा/ जोंक नदी हादसा: कार और बाइक की टक्कर में 2 मौत नदी में बह गए थे बलौदाबाजार के भागीरथी की तीन दिन बाद हुई बरामदगी, वहीं मर्ग जांच में कार चालक की लापरवाही पर अपराध दर्ज

सांकरा। थाना सांकरा में दर्ज मर्ग क्रमांक 36/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच में जोंक नदी के पुराने पुलिया के पास हुए सड़क हादसे का मामला सामने आया है। पुलिस जांच के अनुसार वाहन क्रमांक CG 06 GY 5870 के चालक राजकुमार निषाद पिता स्व. तेजराम निषाद, उम्र 40 साल, निवासी दुधीपाली, थाना बसना, जिला महासमुंद ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक तथा खतरनाक ढंग से चलाते हुए मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HD 3580 को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार भागीरथी साहू पिता मयाराम साहू, उम्र 55 साल, निवासी बार गबौद, थाना राजादेवरी, जिला बलौदाबाजार मोटरसाइकिल सहित जोंक नदी में गिर गए और पानी में बह जाने से उनकी मृत्यु हो गई। मर्ग जांच सहायक उप निरीक्षक विजेन्द्र चंदनिहा द्वारा की गई, जिसमें मर्ग इंटीमेशन एवं पंचनामा कार्रवाई सहित गवाहों के कथन दर्ज किए गए।

मर्ग जांच के दौरान प्रार्थी बिशालीक दिवान पिता स्व. तातूराम दिवान, उम्र 40 साल तथा पंच अनील साहू पिता स्व. भागीरथी साहू, उम्र 29 साल, संतोष साहू पिता अमृतलाल साहू, उम्र 33 साल, निवासी चरौदा (ब), मोहित साहू पिता रघुराम साहू, उम्र 37 साल, रामचन्द्र साहू पिता रघुराम साहू, उम्र 39 साल और नोहर सिंह दिवान पिता गुहाराम दिवान, उम्र 45 साल, सभी निवासी बार गबौद थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार के कथन लिए गए। कथनों में बताया गया कि 30 अगस्त 2026 को बिशालीक दिवान एवं विजय साहू पिता भैयाराम साहू, उम्र 45 साल के साथ भागीरथी साहू मोटरसाइकिल होण्डा साइन क्रमांक CG 06 HD 3580 से ग्राम सांकरा कृषि दवाई लेने आए थे। करीब दोपहर 3 बजे ग्राम सांकरा पुराने पुलिया जोंक नदी के पास तीनों मौजूद थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे सफेद रंग के वाहन क्रमांक CG 06 GY 5870 के चालक राजकुमार निषाद ने वाहन को लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक ढंग से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों मोटरसाइकिल सहित जोंक नदी में गिर गए।

हादसे के बाद बिशालीक दिवान और विजय साहू नदी से बाहर निकल आए, जिसके बाद दोनों को सांकरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि दुर्घटना के समय कार में चालक सहित चार लोग सवार थे। हादसे में चालक राजकुमार निषाद की भी मौत हो गई थी, जबकि स्थानीय लोगों ने कार में सवार तीन अन्य लोगों को बचाकर बाहर निकाला था। वहीं भागीरथी साहू मोटरसाइकिल सहित नदी में दब गए अथवा पानी के बहाव में बह गए। घटना के बाद उनकी तलाश शुरू की गई। लगातार खोजबीन के दौरान 3 सितंबर 2026 को ग्राम थरगांव पुल, जोंक नदी के पास भागीरथी साहू का शव मिला। मर्ग जांच में सामने आया कि वाहन की टक्कर के बाद नदी में गिरने और पानी में बह जाने के कारण उनकी मृत्यु हुई।

पुलिस जांच में गवाहों के कथन और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर वाहन क्रमांक CG 06 GY 5870 के चालक राजकुमार निषाद द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक तथा खतरनाक ढंग से चलाकर भागीरथी साहू की मोटरसाइकिल को एक्सीडेंट करना पाया गया। जांच में आरोपी का कृत्य धारा 281, 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पाया गया। इसके बाद थाना सांकरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मर्ग जांच प्रतिवेदन में घटना से संबंधित गवाहों के बयान, पंचनामा एवं अन्य जांच कार्रवाई का उल्लेख करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन थाना प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

महासमुंद/ गढफुलझर में आधी रात संदिग्ध काफिला! नाकाबंदी देख बलेनो कार और ट्रक छोड़ भागे चालक, बलौदाबाजार से जुड़े तार

बसना/महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के गढफुलझर चौक में 12 सितंबर 2026 की बीती रात गौवंश के अवैध परिवहन की सूचना पर की गई नाकाबंदी के दौरान एक अशोक लीलैंड ट्रक और मारूती बलेनो कार को पकड़कर थाना बसना लाया गया। शिकायत के मुताबिक ट्रक में करीब 20 भैंसे पाए गए। इस दौरान दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता, अवैध पशु परिवहन एवं अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ग्राम झलप निवासी तथा गौ सेवा आयोग विकासखंड महासमुंद के सदस्य बताए गए हैं। उनके अनुसार 12 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक CG10BN2718 में थाना लवन, जिला बलौदाबाजार क्षेत्र से भारी संख्या में गौवंशीय मवेशियों को भरकर पदमपुर, ओडिशा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि ट्रक के आगे एक नीले रंग की मारूती बलेनो कार क्रमांक CG04MU1710 पायलटिंग के तौर पर चल रही है।

सूचना मिलने के बाद बजरंग दल एवं छत्तीसगढ़ गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस की सहायता से थाना बसना क्षेत्र के गढफुलझर चौक में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान सामने से संदिग्ध बलेनो कार आती दिखाई दी। कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। शिकायतकर्ता के अनुसार कार का पीछा करने पर चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। आवेदन में कार चालक के रूप में अबरार खान एवं मुख्तार अहमद के नाम का उल्लेख किया गया है।

कुछ देर बाद अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक CG10BN2718 भी आता दिखाई दिया। ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। गढफुलझर चौक से कुछ आगे पदमपुर रोड पर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। शिकायत में ट्रक चालक का नाम लम्बू उर्फ गोलू तथा परिचालक को अज्ञात बताया गया है।

ट्रक की जांच करने पर उसमें 20 नग मवेशी भैंसा पाए जाने का उल्लेख आवेदन में किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों वाहनों को थाना बसना लाकर पुलिस को कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मवेशियों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक और बिना पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था के वाहन में ठूंसकर ले जाया जा रहा था।

शिकायत में मामले की गंभीरता को देखते हुए मवेशियों की स्थिति, वाहनों तथा संबंधित व्यक्तियों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ पशु क्रूरता, अवैध पशु तस्करी तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। शिकायत में सामने आए थाना लवन क्षेत्र, जिला बलौदाबाजार से पदमपुर, ओडिशा तक के कथित परिवहन कनेक्शन की भी जांच का विषय सामने आया है।

बसना : साले ने साथियों के साथ मिलकर की जीजा की पिटाई

बसना : पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और गाली-गलौज की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अस्पताल जा रहे एक युवक पर उसके ही साले और उसके परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फूट गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी वारदात के बाद पीड़ित का मोबाइल भी लूटकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरौद निवासी नरेंद्र कुमार बारीक 11 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8:00 बजे चिवराकुटा अस्पताल जाने के लिए निकले थे। रास्ते में भंवरपुर रोड मोड़ ग्राम भठोरी के पास वे नाश्ता करने के लिए रुके थे। इसी दौरान भंवरपुर की ओर से उसका साला मधुसूदन बेहरा वहां पहुंचा और पुरानी बात को लेकर मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा।

विवाद के दौरान मधुसूदन ने फोन करके अपने घर वालों को भी मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में हलधर बेहरा और संखसूदन बेहरा वहां पहुंच गए। तीनों ने एक राय होकर नरेंद्र को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच मधुसूदन बेहरा ने पास में रखी लकड़ी से नरेंद्र के सिर पर वार कर दिया, जबकि हलधर और संखसूदन ने हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी।

अचानक हुए इस हमले में पीड़ित नरेंद्र के सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी मधुसूदन बेहरा पीड़ित की जेब से उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गया।

मामले में पुलिस ने आरोपी मधुसुदन बेहरा , हलधर बेहरा , संखसुदन बेहरा के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS धारा के तहत केस दर्ज किया है।

छोटे और सीमांत किसानों को 3000 रुपये की पेंशन देने का है प्रावधान

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के आज सात वर्ष पूरे हो गए हैं। छोटे और सीमांत किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना वर्ष 2019 में आज ही के दिन शुरू की गई थी।

 

योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसानों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद हर महीने कम से कम 3000 रुपये की पेंशन सुनिश्चित की गई है। इस पेंशन योजना का उद्देश्य किसानों को वृद्धावस्था में आर्थिक स्थिरता और सम्मान के साथ जीवन जीने में सहायता देना है, ताकि उनका जीवन अधिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण हो।

पिछले सात वर्षों में पीएम किसान मानधन योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरी है। इससे किसानों को अपने भविष्य की बेहतर आर्थिक योजना बनाने में मदद मिल रही है और उनका वित्तीय आत्मविश्वास बढ़ा है।

सरायपाली के अंर्तला गांव से 24 वर्षीय विवाहिता लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुम इंसान

सरायपाली। ग्राम अंर्तला निवासी 24 वर्षीय विवाहिता पूजा प्रधान के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश किए जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। मामले में थाना सरायपाली पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 81/2026 दर्ज कर जांच एवं पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को सूचना दी गई कि पूजा प्रधान, पति विभूति प्रधान, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम अंर्तला, थाना सरायपाली, 11 सितंबर की रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच घर से बिना बताए कहीं चली गईं। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार लापता महिला का हुलिया रंग गोरा, चेहरा लंबा, कद करीब 5 फीट 1 इंच, काले बाल और सामान्य शरीर बताया गया है। वह घटना के समय हरे रंग की साड़ी पहने हुए थी। महिला ने कक्षा 12वीं तक पढ़ाई की है तथा ओड़िया, हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।

सूचना मिलने पर थाना सरायपाली पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 81/2026 कायम कर जांच-पड़ताल एवं पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों सहित संभावित स्थानों पर महिला की तलाश की जा रही है। कायमी की सूचना डीसीबी शाखा महासमुंद को भी भेजी गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट में उल्लेखित धारा 140(3) बीएनएस 2023 की प्रयोज्यता विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्षियों के अधीन रहेगी।

सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 120.060 किलो गांजा जब्त, गुजरात के दो आरोपी गिरफ्तार

  1. महासमुंद। सिंघोड़ा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120.060 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजे को 4 प्लास्टिक बोरियों में पैक कुल 112 पैकेटों में बरामद किया। जब्त गांजे की कीमत 60 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन, दो मोबाइल फोन सहित कुल 70 लाख 8 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। मामले में गुजरात के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर NH-53 में घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:40 बजे थाना सिंघोड़ा की टीम अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों की पतासाजी के लिए ग्राम घाटकछार, मुरमुरी की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है।

सूचना से एसडीओपी सरायपाली को मोबाइल के माध्यम से अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम विवेचना किट, सील-चपड़ा और नारकोटिक ड्रग्स डिटेक्शन किट के साथ NH-53 रोड स्थित रेहटीखोल चौक पहुंची। पुलिस ने वहां ओडिशा की ओर से आ रहे परसराम नवरंग और राजेश स्वाई को गवाह बनाया तथा धारा 179 BNSS के तहत नोटिस देकर कार्रवाई में सहयोग के लिए उपस्थित कराया।

कुछ समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार हरे-पीले रंग का कंटेनर वाहन क्रमांक GJ06AV4815 वहां पहुंचा। पुलिस और गवाहों की मदद से वाहन को रोककर जांच की गई।

वाहन में सवार मिले दो व्यक्ति

वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम वसीम शाह पिता सबीर शाह, उम्र 38 वर्ष, निवासी अमीरपुरा, नडियाद, थाना नडियाद, जिला खेड़ा, गुजरात बताया। वहीं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अय्यूब खान पिता मेहताब खान, उम्र 56 वर्ष, निवासी बोरसद सकरिया मोहल्ला, थाना बोरसद, जिला आनंद, गुजरात बताया।

संदेह होने पर पूछताछ करने पर दोनों ने वाहन के पीछे डाला में गांजा होना बताया। पुलिस के अनुसार उन्होंने गांजे को संबलपुर, ओडिशा से गुजरात ले जाना बताया।

चार बोरियों में मिला 112 पैकेट गांजा

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों संदेहियों को धारा 50 एनडीपीएस एक्ट का नोटिस देकर तलाशी संबंधी कार्रवाई की गई। इसके बाद कंटेनर वाहन की तलाशी लेने पर पीछे डाला में खाकी रंग के टेप से पैक किए गए नमीयुक्त मादक पदार्थ गांजा से भरी चार प्लास्टिक बोरियां मिलीं।

पुलिस द्वारा नारकोटिक ड्रग्स डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर पदार्थ गांजा पाया गया। इसके बाद मौके पर तौलकर्ता सचिन पाणीग्रही, निवासी सिंघोड़ा को इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन एवं 500 ग्राम का बाट लेकर बुलाया गया। तराजू और बाट का भौतिक सत्यापन करने के बाद गवाहों के समक्ष गांजे का वजन कराया गया।

बोरीवार बरामदगी इस प्रकार है—

  1. बोरी क्रमांक 01: 30 पैकेट, कुल वजन 32 किलोग्राम, कीमत 16 लाख रुपये
  2. बोरी क्रमांक 02: 30 पैकेट, कुल वजन 32.400 किलोग्राम, कीमत 16 लाख 20 हजार रुपये
  3. बोरी क्रमांक 03: 30 पैकेट, कुल वजन 32.170 किलोग्राम, कीमत 16 लाख 8 हजार 500 रुपये
  4. बोरी क्रमांक 04: 22 पैकेट, कुल वजन 23.490 किलोग्राम, कीमत 11 लाख 74 हजार 500 रुपये

इस प्रकार कुल 112 पैकेटों में 120.060 किलोग्राम गांजा, जिसकी कुल कीमत 60,03,000 रुपये आंकी गई।

कंटेनर और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से हरे-पीले रंग का कंटेनर वाहन क्रमांक GJ06AV4815 जब्त किया। वाहन का इंजन नंबर 475IDT14LUZPE3251 और चेचिस नंबर 607144LUZPD8872 बताया गया है। वाहन की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है तथा उसका आरसी कार्ड वसीम शाह के नाम पर बताया गया।

इसके अलावा वसीम शाह के कब्जे से रेडमी कंपनी का स्मार्ट मोबाइल फोन कीमत 5 हजार रुपये तथा अय्यूब खान के कब्जे से KXD कंपनी का की-पैड मोबाइल कीमत 500 रुपये जब्त किया गया।

इस प्रकार गांजा, कंटेनर वाहन और मोबाइल सहित कुल 70,08,500 रुपये की संपत्ति पुलिस ने जब्त की।

वीडियो और फोटोग्राफी से कार्रवाई दर्ज

पुलिस के अनुसार गवाहों को दिए गए नोटिस, आरोपियों की तलाशी, बरामदगी, तराजू-बाट के भौतिक सत्यापन, तौल पंचनामा तथा गांजे की जब्ती की कार्रवाई की विधिवत वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की गई। कार्रवाई को ई-साक्ष्य एप्लीकेशन के माध्यम से भी दर्ज किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का कृत्य धारा 20(B)(ii)(C) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उन्हें धारा 52(1) एनडीपीएस एक्ट की नोटिस देकर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराया गया। इसके बाद 11 सितंबर 2026 को वसीम शाह को शाम 5:10 बजे तथा अय्यूब खान को शाम 5:20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को मोबाइल के माध्यम से दी गई।

सिंघोड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत संपूर्ण कार्रवाई पूरी कर देहाती नालसी क्रमांक 0/2026, धारा 20(B)(ii)(C) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक राकेश दिव्य सहित थाना सिंघोड़ा के पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।

तेंदुकोना खेडीगांव से 21 वर्षीय विवाहिता ज्योति सेन एक माह से लापता, धारा 140(3) BNS में अपराध दर्ज

तेंदुकोना खेडीगांव से 21 वर्षीय विवाहिता ज्योति सेन एक माह से लापता, धारा 140(3) BNS में अपराध दर्ज

12 अगस्त को दोपहर घर से बिना बताए निकली थी महिला, परिजनों ने ससुराल और आसपास तलाश की, नहीं मिला सुराग

महासमुंद/तेन्दूकोना, 12 सितंबर 2026।

चौकी बुंदेली क्षेत्र के ग्राम खेडीगांव से 21 वर्षीय विवाहिता के करीब एक माह से लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। लापता महिला की पहचान ज्योति सेन, पति चैतराम सेन, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 05 खेडीगांव, चौकी बुंदेली, थाना तेन्दूकोना, जिला महासमुंद के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचनाकर्ता चैतराम सेन पिता स्व. शत्रुघन सेन, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 05 खेडीगांव, जो सेलून दुकान एवं किसानी का कार्य करता है, ने चौकी बुंदेली में उपस्थित होकर मौखिक सूचना दी कि उसकी पत्नी ज्योति सेन दिनांक 12 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 से 13 बजे के बीच घर से बिना बताए कहीं चली गई है।

महिला के लापता होने के बाद परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई। परिवार की सलाह लेने तथा ससुराल और आसपास तलाश करने के बाद भी महिला के नहीं मिलने के कारण 11 सितंबर 2026 को पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार, सूचनाकर्ता को महिला के लापता होने की परिस्थितियों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। साथ ही उसके द्वारा किसी व्यक्ति के विरुद्ध दोषपूर्ण परिरोध अथवा किसी अन्य प्रकार का आरोप या संदेह व्यक्त नहीं किया गया है।

पहले दर्ज किया गया था गुम इंसान क्रमांक 33/2026

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, ज्योति सेन के लापता होने की सूचना पर पहले गुम इंसान क्रमांक 33/2026 दर्ज कर जांच में लिया गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला 12 अगस्त को दोपहर करीब 12 से 13 बजे घर से बिना बताए चली गई थी।

पुलिस ने धारा 140(3) BNS में दर्ज किया अपराध

पुलिस के प्रथम सूचना विवरण के अनुसार, लापता व्यक्ति का ठिकाना एवं सुरक्षा अज्ञात होने के कारण उसे किसी अज्ञात व्यक्ति अथवा व्यक्तियों द्वारा ले जाकर किसी अज्ञात स्थान पर रखे जाने की संभावना से इस स्तर पर इनकार नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर मामले की तत्काल विवेचना आवश्यक मानते हुए धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने यह भी उल्लेख किया है कि उक्त धारा की प्रयोज्यता विवेचना में प्राप्त तथ्यों एवं साक्षियों के अधीन रहेगी। यह कार्रवाई माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा G. Ganesh Vs. State of Tamil Nadu मामले में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई है।

यह है लापता महिला का हुलिया

पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज विवरण के अनुसार ज्योति सेन का चेहरा गोल, रंग गोरा, कद करीब 5 फीट, बाल काले हैं। महिला ने कक्षा 8वीं तक पढ़ाई की है तथा वह हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।

11 सितंबर 2026 को चौकी बुंदेली में सूचना प्राप्त होने के बाद देहाती नालसी को नम्बरी हेतु पेश किया गया और अपराध क्रमांक 00/2026, धारा 140(3) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की प्रति माननीय न्यायालय JMFC पिथौरा, जिला महासमुंद को सूचनार्थ भेजी गई है। प्रकरण की विवेचना चौकी बुंदेली पुलिस द्वारा की जा रही है।

डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक : राज्यपाल डेका

डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक : राज्यपाल डेका

आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने विद्यार्थियों को दिया तकनीक के सदुपयोग का संदेश

19 विद्यार्थियों को गोल्ड और 16 को सिल्वर मेडल, 504 विद्यार्थियों को मिली उपाधिया

रायपुर, 12 सितंबर 2026।

आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में वर्ष 2025 एवं 2026 शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान 19 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 16 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। वहीं स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के कुल 504 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।

तकनीक का सदुपयोग करें, दुष्प्रभावों से बचें

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी इंटरनेट के युग में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जबकि उनके समय में शिक्षा चाक, पेंसिल, पुस्तकों और गुरुओं के माध्यम से प्राप्त होती थी। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज आवश्यक तकनीक है, लेकिन इसका उपयोग मानव समाज के हित में आवश्यक सीमा तक ही किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक हो गया है। विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करना चाहिए और इसके दुष्प्रभावों से स्वयं को बचाना चाहिए।

राज्यपाल ने न्यूक्लियर एनर्जी, क्लाइमेट चेंज और माइक्रो प्लास्टिक को दुनिया के सामने मौजूद बड़ी चुनौतियां बताते हुए कहा कि 21वीं सदी में विकास के साथ उसके दूसरे पहलुओं पर भी ध्यान देना जरूरी है। सतत विकास को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है।

पढ़ाई और लक्ष्य पर केंद्रित रहें विद्यार्थी

श्री डेका ने विद्यार्थियों को भगवद्गीता के कर्मयोग का संदेश देते हुए कहा कि कर्म ही जीवन है। हमें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं। अपने कर्म, पढ़ाई और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि ज्ञान ऐसी संपत्ति है जिसे कोई उनसे छीन नहीं सकता। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और सही रास्ते पर आगे बढ़ें।

जीवन का रोडमैप तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से बढ़ें आगे

राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों ने ज्ञान और डिग्री इसलिए हासिल की है ताकि उसका उपयोग मानव समाज के हित में किया जा सके। विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन का उद्देश्य मानव जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लौह अयस्क प्रचुर मात्रा में है और यह देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। अब छत्तीसगढ़ को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाने चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अपने जीवन का रोडमैप तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से सफलता की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं डिफेंस साइंटिस्ट डॉ. वी. सतीश रेड्डी तथा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर आर.पी. कौशिक ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. शिव दयाल पांडे ने स्वागत भाषण दिया तथा विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शासी परिषद एवं कार्य परिषद के सदस्य, अधिष्ठाता, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं उनके पालक उपस्थित रहे।

गरियाबंद : ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाएगा भूतेश्वरनाथ धाम

 गरियाबंद : ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाएगा भूतेश्वरनाथ धाम

17 सितंबर को शाम 7 बजे होगा वृहद दीप प्रज्ज्वलन, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

गरियाबंद, 12 सितंबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भूतेश्वरनाथ धाम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। आयोजन को भव्य और गरिमापूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसी सिलसिले में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने शनिवार को जिला अधिकारियों के साथ भूतेश्वरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन के लिए उपयुक्त स्थान, श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पहले मंदिर परिसर की व्यापक साफ-सफाई कराते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि भूतेश्वरनाथ धाम जिले का प्रमुख धार्मिक एवं आस्था का केंद्र है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आवागमन, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल को सुव्यवस्थित करने तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

शाम 7 बजे प्रज्ज्वलित होंगे दीप

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी क्रम में भूतेश्वरनाथ मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

आयोजन को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व एवं समर्पण के प्रति आभार तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प का प्रतीक बताया गया है। कलेक्टर ने अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने और कार्यक्रम की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी श्री वेदव्रत सिरमौर, डीएफओ श्री मयंक पांडे, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्री नवीन भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।