सरायपाली :हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है जबकि एक घायल तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया है ।

सरायपाली :हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है जबकि एक घायल तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया है ।

सरायपाली : महासमुंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक घायल है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है जानकारी के अनुसार, सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गनियारीपाली चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक सवार आए गए. बाइक सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई और एक घायल है.

 

घायल को बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सरायपाली ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि ट्रक उड़ीसा से रायपुर जा रही थी. फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है इनके पहले सरायपाली में ओडीसा के ट्रक ने कुचल दिया था और आज भी ओडीसा का ट्रक बताया जा रहा है ।

छत्तीसगढ़ : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का हुआ जोरदार स्वागत, नव मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का हुआ जोरदार स्वागत, नव मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन

बसना। भाजपा बसना विधानसभा द्वारा नगर के दशहरा मैदान में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में शामिल होने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत बसना नगर पहुंचे। सर्वप्रथम रवि भगत का नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय में ढोल-नगाड़े बजाकर व आतिशबाजी कर बाइक रैली के साथ भव्य स्वागत किया गया। जहां भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल, विधानसभा संयोजक डॉ. एनके अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, अभिमन्यु जायसवाल, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष श्री गजेन्द्र साहू,उपाध्यक्ष श्री सुमित अग्रवाल, श्री अमित अग्रवाल, श्री किशन अग्रवाल,बसना विधानसभा की भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
दशहरा मैदान में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार तथा 2024 में प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदीजी तीसरा बार प्रधानमंत्री बनेंगे। दशहरा मैदान पूरे भाजयुमो तथा सभी कार्यकर्ताओं को उजस्यवि भाषण दिया।और भ्रष्ट भूपेश बघेल सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को बताना कि भूपेश सरकार लोगों को कैसे बेवकूफ बना रही है और एक एजेंसी बन गई है खनीज माफिया, ट्रांसफर माफियाओं कि सरकार बन बैठी है।
भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि आप लोगों के द्वारा ही देश एवं राज्य का भविष्य तय होता है। केन्द्र के अटल बिहारी वाजपेई जी के सरकार ने छत्तीसगढ़ को नया पहचान दिलायें और रमन सरकार ने 15 साल अच्छे से शासन चलायें। लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ 5 साल में छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया है। हमारे क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। भाजपा सरकार बनते सर्वप्रथम 16 लाख छत्तीसगढ़वासियों प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी,संगठन महामंत्री श्री रामप्रताप जी ने भी सभा को सम्बोधित किया। उपस्थित जनों के मनोरंजन के छत्तीसगढ़ प्रसिद्ध छालीवुड एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म टुरा रिक्शावाला के कलाकार श्री प्रकाश अवस्थी ने अपनी टीम के साथ लोक कला मंच की प्रस्तुति दी।
उक्त कार्यक्रम में भाजयुमो जिला प्रभारी सत्यप्रकाश सिन्हा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, विधानसभा प्रभारी हनी गंभीर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाशचंद्र पटेल, स्वप्निल तिवारी, अशोक त्रिपाठी, विकास चंद्राकर, जिला महामंत्री ब्रम्हानंद पटेल, जिला महामंत्री अमन वर्मा, जिला सोशल मीडिया नंदकिशन साव, भाजयुमो मण्डल बसना अध्यक्ष भूपेंद्र साहू, मण्डल पिथौरा अध्यक्ष विजय राज पटेल, मण्डल पिरदा अध्यक्ष मनीराम निषाद, मण्डल सांकरा अध्यक्ष गोविंद साहू, विकास वाधवा, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा, इंद्रमणी, प्रदीप ठाकुर, हेमप्रकाश साव,मिलिन्द्र भोई, मुकेश परमार, ज्योतिष साव, प्रमोद प्रधान, दुर्गेश नायक, नीरजदास,किशन साव,खेमसागर साव, ताराचंद साहू, बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा कार्यकर्तागण शामिल हुए।

महासमुन्द: चोरी की मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे चोरी के टुल्लू पंप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार।

महासमुन्द: चोरी की मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे चोरी के टुल्लू पंप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को वाहन चोरी, अवैध शराब, मादक पदार्थ गांजा तस्करी की रोकथाम हेतु नगर/ग्रामों पर गस्त पेट्रोलिंग कर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिसके तहत थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबिरो को सक्रिय कर संदिग्धो पर निगाह रखी जा रही थी।

इसी कड़ी में आज दिनांक 22/10/2023 को थाना खल्लारी को सुचना मिली कि कुछ लोगो के द्वारा चोरी की मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं । जो थाना खल्लारी चोरी में मशरूका होने के पुर्ण संभावना पर हमराह स्टाप गवाहन के मौके के पर घेराबंदी कर 05 संदेहेयो को पकड़ कर नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) केशव दिवान पिता बुध राम दिवान उम्र 44 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया। उक्त मोटर टुल्लू पंप के संबंध में पुछताछ किये जो गोल मोल जबाव देने लगा कड़ाई से पुछताछ करने पर टुल्लू मोटर पंप को चोरी का होना स्वीकार किया एवं उसके अन्य साथी (2) बिनेश कुमार ध्रुव पिता सुंदर लाल ध्रुव उम्र 21 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद।

 

(3) गोविंद कमार पिता सोनू कुमार उम्र 40 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद ।
(4) मंगलुराम कमार पिता दुकालू राम कमार उम्र 22 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद ।
(5)चिंताराम कमार पिता सिरा कमार उम्र 40 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद सभी के द्वारा चोरी करना स्वीकार किया।
थाना खल्लारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही कर 05 आरोपियो से उनके बताये स्थान पर छुपाकर रखे सामान चोरी के 02 नग मोटर टुल्लू पंप को उक्त आरोपियो को कब्जे से जप्त कर 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे, अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद श्रीमती मंजूलता बाज निर्देशन में थाना प्रभारी खल्लारी श्री इन्द्र भूषण सिंह ,सउनि पंकज बाघ,प्रधान आर सुरेन्द्र जगत एवं गेंधर साहू, भेकराम नायक, संजू ध्रुव, भोजराम दिवान, केदार दिवान थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नाम आरोपी-
(1) केशव दिवान पिता बुध राम दिवान उम्र 44 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद छ0ग0 । (2) बिनेश कुमार ध्रुव पिता सुंदर लाल ध्रुव उम्र 21 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद।
(3) गोविंद कमार पिता सोनू कुमार उम्र 40 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद ।
(4) मंगलुराम कमार पिता दुकालू राम कमार उम्र 22 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद को चोरी करना बताया।
(5)चिंताराम कमार पिता सिरा कमार उम्र 40 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद।

बसना : अस्पताल से जल्दी छुट्टी तेज रिकवरी पित्ताशय और पित्त की पथरी हटाने के लिए छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम से इलाज करवाने का मौका अब बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में ।

बसना : अस्पताल से जल्दी छुट्टी तेज रिकवरी पित्ताशय और पित्त की पथरी हटाने के लिए छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम से इलाज करवाने का मौका अब बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में ।

महासमुन्द जिले के बसना अग्रवाल में दिनांक 28 अक्टूबर 2023 सुबह 9 बजे से छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम से इलाज उपलब्ध रहेंगे बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम के डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि पित्ताशय की पथरी
पित्त की पथरी हटाने के लिए लैप्रोस्कोपी सर्जरी सबसे आधुनिक और आसान तरीका है। छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम से इलाज किया जाएगा डॉ अमित अग्रवाल ने बताया की मरीजो को अस्पताल से जल्दी छुट्टी तेज रिकवरी के लिए बेहतरीन इलाज किए जाते है और सबसे आधुनिक और आसान तरीका है।

 

छोटे चीरे द्वारा सर्जरी कम दर्द अस्पताल से जल्दी छुट्टी और तेज रिकवरी इलाज की सुविधा डॉ. संदीप दवे प्रख्यात लेप्रोस्कोपिक , सर्जन डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर
जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन ,
डॉ. जे. पी. बर्मन जनरल एवं
लैप्रोस्कोपिक सर्जन उपलब्ध सर्जन, डॉ. एन. के. अग्रवाल जनरल सर्जन छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम सर्जरी कैंप दिनांक : 28 अक्टूबर 2023 सुबह 9 बजे से बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में उपलब्ध रहेंगे जरूरी बातें : सी. टी. स्कैन जांच पर 50% की छूट राशन कार्ड/ आयुष्मान कार्ड द्वारा से इलाज करवाने का मौका इच्छुक मरीज सोनोग्राफी या सी. टी. स्कैन रिपोर्ट के साथ 22 अक्टूबर तक पंजीयन करवाएं।
अग्रवाल नर्सिंग होम • बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100 ।

महासमुन्द : राष्ट्रीय स्तर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम हेतु विकासखंड स्तर पर एकत्रित किया गया कलश 

महासमुन्द : राष्ट्रीय स्तर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम हेतु विकासखंड स्तर पर एकत्रित किया गया कलश

नेहरू युवा केंद्र महासमुंद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के द्वारा जिला युवा अधिकारी अर्पित कुमार तिवारी के निर्देशानुसार एम.टी.एस ब्रिजेश सिंह चंदेल के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में विकासखंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा का आयोजन किया गया | जिसमे महासमुंद के स्थानीय विद्यालय महर्षि विद्या मंदिर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ग्रामीण स्तर पर आये हुए कलशों को एकत्र किया गया तथा यह जो कलश एकत्रित हुए हैं उसको राष्ट्रीय स्तर के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा | अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य श्री आर .के .तिवारी , रेखा तिवारी, अनीता ग्वाल, अर्चना गोतमारे, रितु द्विवेदी, खुशबू कुलदीप, वर्षा सोनी, किरण पंकज, संगीता वैष्णव, काजल मिश्रा ,उषा साहू ,उमेश्वरी साहू ,मोगरा पंडा, पम्मी यादव, रेखा चंद्राकर, रिंकू ध्रुव, निशि चंद्राकर ,पुष्पलता डडसेना, दिव्या प्यासी, रुखमणी थोटे, आस्था शुक्ला, पूजा गोस्वामी, विदया साहू ,मधुराबिका सिंह, आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे| तथा स्वान यूथ क्लब के अध्यक्ष निलेश कुमार तिवारी और कार्यकर्ताओं के रूप में हिमांशु, अंशुल का भी सहियोग रहा | अब ब्लॉक स्तर पर एकत्र किये हुए मिट्टी के कलशो को आगामी 28 अक्टूबर को दिल्ली ले जाया जायेगा | वहा राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम 30 से 31 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले मेरी माटी मेरा देश मिट्टी को नमन वीरों को वंदन व राष्ट्रीय स्तर पर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के द्वारा यह कलश दिल्ली में राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम में 7500 कलश को पूरे देश भर से एकत्रित किया जाएगा उक्त मिट्टी को शहीदों को सम्मानित करने के लिए | प्रतीक चिन्ह हेतु अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा |उक्त अमृत कलश यात्रा मे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों अमन रात्रे ,अंजली शर्मा ,ललिता सिदार, रूपसाय चौहान ,नरेंद्र ध्रुव,केदारनाथ दीवान, महासमुंद जिले से प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मेरी माटी मेरा देश माटी मिट्टी को नमन वीरों का वंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे|

महासमुन्द : छ. ग. के प्रख्यात सर्जन्स की टीम अब बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में 28 अक्टूबर को , जनरल सर्जरी एवं एडवांस्ड लेप्रोस्कोपी सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी शिविर सेंट्रल इंडिया के वरिष्ठ एवं सुप्रसिद्ध रामकृष्ण हॉस्पिटल, के सर्जन की टीम द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध ऑपरेशन ।

महासमुन्द : छ. ग. के प्रख्यात सर्जन्स की टीम अब बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में 28 अक्टूबर को
, जनरल सर्जरी एवं एडवांस्ड लेप्रोस्कोपी सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी शिविर सेंट्रल इंडिया के वरिष्ठ एवं सुप्रसिद्ध रामकृष्ण हॉस्पिटल, के सर्जन की टीम द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध ऑपरेशन ।

 

महासमुन्द जिले के बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम में 28 अक्टूबर 2023 सुबह 9 बजे से जनरल सर्जरी एवं एडवांस्ड लेप्रोस्कोपी सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी शिविर सेंट्रल इंडिया के वरिष्ठ एवं सुप्रसिद्ध रामकृष्ण हॉस्पिटल, के सर्जन की टीम द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध ऑपरेशन करेगी

“विशाल ऑपरेशन शिविर में ● हर्निया, गॉल ब्लैडर पथरी
● अपेंडिक्स,
● अंडाशय गठान
● ओवेरियन सिस्ट
● पॉलिप, परफोरेशन
• दूरबीन द्वारा पेट की जांच

● बच्चेदानी संबंधित
हाइड्रोसील

● पाइल्स
● फिशर
● स्तन की गठान
● कैंसर संबंधित ऑपरेशन
अनानास सम्बंधित ईलाज किए जाएंगे

नोट : हाइड्रोसील, पाइल्स, फिस्टुला, बच्चेदानी एवं नसबंदी ऑपरेशन न्यूनतम शुल्क में उपलब्ध हैं।
10000 से अधिक ऑपरेशन का अनुभव अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर
रुकने के लिए सर्वसुविधायुक्त प्राइवेट सुइट रूम अत्याधुनिक सीटी स्कैन, एक्स-रे, सोनोग्राफी एवं पैथोलॉजी लैब

विशाल शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची

डॉ. संदीप दवे
दूरबीन पद्धति शल्य चिकित्सक
(रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर)
विशेषज्ञ टीम
डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर
जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन
(रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर)
डॉ. जे. पी. बर्मन
जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन
डॉ. तुषार नायक
जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन
डॉ. एन. के. अग्रवाल
जनरल सर्जन
डॉ. भारती अग्रवाल
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

इच्छुक मरीज सोनोग्राफी या सी. टी. स्कैन रिपोर्ट के साथ 22 अक्टूबर तक पंजीयन करवाएं।
राशन कार्ड / आयुष्मान कार्ड द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध
सी. टी. स्कैन जांच
पर 50% की छूट
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल 9 बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)
अंचल का एकमात्र 100 बिस्तर वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
अस्पताल का उद्देश्य सर्वोत्तम चिकित्सा और विश्वस्तरीय सुविधाएँ, न्यूनतम शुल्क में आपके द्वार

महासमुन्द : डबल मर्डर के फरार आरोपी का आत्मा हत्या करने की खबर है भाभी और भतीजे के बेदर्दी से हत्या के बाद फरार चल रहा था आरोपी

महासमुन्द : डबल मर्डर के फरार आरोपी का आत्मा हत्या करने की खबर है भाभी और भतीजे के बेदर्दी से हत्या के बाद फरार चल रहा था आरोपी

महासमुन्द जिले के मामला कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत सप्ताह पतेरापाली निवासी पोख राज अपनी ही भाभी और भतीजे की हत्या करके फरार था। जिसने आम के पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर लेने की खबर है बता दें उक्त आरोपी के द्वारा की गई नृशंस हत्या का कारण शराब खोरी के लिए पैसे मांगना था और सादी के लिए झगड़े करने और उसे शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिले तो उसे वह नागवार गुजरा और उसने अपनी भाभी और भतीजे की हत्या कर दी जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। जिसने आत्महत्या कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात बीते मंगलवार की है जब मृतका तुलसी का पति गैंदू काम पर गया था। उसकी मां भी किसी काम से बाहर गई थी। घर में तुलसी अपने पांच साल के बेटे के साथ थी। तब दोपहर 2 बजे के आसपास उसका देवर पोखराज घर आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब तुलसी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो पोखराज गुस्से से भरकर झगड़ा करने लगा और तैश में आकर सब्बल से भाभी और भतीजे के सिर और गर्दन पर वार कर दिया।

दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पोखराज घर से भाग निकला था। और जब इस हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में पड़ी खून से लथपथ लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया एफआईआर के बाद पुलिस पोखराज की तलाश में जुटी थी। इसी बीच आज आरोपी पोखराज ने ग्राम दरबेकेरा जो उसके मामा गांव का गांव है। जिसके एक आम पेड़ पर आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

महासमुन्द : बहुत ही कम दरों में उपचार  28 अक्टूबर को पेट संबंधित ऑपरेशन, लिवर ,किडनी, पेनक्रियाज ,हर्निया गॉलब्लैडर स्टोन ,कैंसर संबंधित ऑपरेशन डॉक्टर संदीप दवे , डायरेक्टर रामकृष्ण अस्पताल के द्वारा अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में ।

महासमुन्द : बहुत ही कम दरों में उपचार  28 अक्टूबर को पेट संबंधित ऑपरेशन, लिवर ,किडनी, पेनक्रियाज ,हर्निया गॉलब्लैडर स्टोन ,कैंसर संबंधित ऑपरेशन डॉक्टर संदीप दवे , डायरेक्टर रामकृष्ण अस्पताल के द्वारा अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में ।

महासमुन्द जिले के बसना शहर के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में डॉक्टर संदीप दवे ,मध्य भारत के सबसे वरिष्ठ एवं विश्वसनीय लेप्रोस्कोपिक, रोबोटिक सर्जन में गिने जाते है उनके द्वारा यह सुविधा अग्रवाल नर्सिंग होम में उपलब्ध है, और जो मरीज रायपुर में डॉक्टर संदीप दवे से ऑपरेशन करा कर लौटे हैं , अथवा ऑपरेशन करना चाहते हैं ,उन सभी के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। जिसमें न्यूनतम दरों में पेट संबंधित ऑपरेशन, लिवर ,किडनी, पेनक्रियाज ,हर्निया गॉलब्लैडर स्टोन ,कैंसर संबंधित ऑपरेशन करना चाहते है, बहुत ही कम दरों में 28 अक्टूबर को डॉक्टर संदीप दवे , डायरेक्टर रामकृष्ण अस्पताल के द्वारा किया जाएगा

 

अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना से ड़ॉ अमित अग्रवाल ने बताया की कुछ ही दिन शेष बचे हैं और इसके लिए अग्रिम पंजीयन आवश्यक है जानकारी देते हुए बताया गया की देश के प्रख्यात लेप्रोस्कोपिक सर्जन 50000 से अधिक लेप्रोस्कॉपी एवं 200 से अधिक रोबोटिक सर्जरी कर चुके डॉक्टर संदीप दवे एवं टीम रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर,

 

अब बसना के अग्रवाल नरसिंह होम में उपलब्ध रहेंगे दिनांक 28 अक्टूबर, सुबह 9:00बजे से ऐसे मरीज जो हर्निया ,गॉल ब्लैडर की पथरी ,पेट संबंधित ऑपरेशन, बच्चेदानी संबंधित ऑपरेशन ,कैंसर,से पीड़ित है उनके लिए सुनहरा मौका
बहुत ही कम दरों में डॉक्टर संदीप दवे द्वारा बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में उनका ऑपरेशन किया जाएगा

बसना : धर्मगुरु श्री बालदास का हेलिकॉप्टर से बसना आगमन, समाज के प्रमुख पदाधिकारीयो ने भाजपा प्रवेश कर 5 हजार लोगों की सूची गुरु बालदास साहेब को सौंपी संपत अग्रवाल बीजेपी नेता और सतनामी समाज के प्रमुख ने आत्मीय स्वागत किया।

बसना : धर्मगुरु श्री बालदास का हेलिकॉप्टर से बसना आगमन, समाज के प्रमुख पदाधिकारीयो ने भाजपा प्रवेश कर 5 हजार लोगों की सूची गुरु बालदास साहेब को सौंपी संपत अग्रवाल बीजेपी नेता और सतनामी समाज के प्रमुख ने आत्मीय स्वागत किया।

बसना। आज सतनामी समाज के राजागुरु, धर्मगुरु श्री बालदास का हेलिकॉप्टर से बसना आगमन हुआ। श्री बाल दास साहेब का भाजपा प्रत्यासी संपत अग्रवाल समेत सतनामी समाज के प्रमुख ने आत्मीय स्वागत किया।
गौरतलब है की शनिवार दोपहर 03 बजे रायपुर से गुरु बाल दास जी सतनामी समाज के द्वारा आयोजित आम सभा कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी ने भाजपा प्रवेश कर 5 हजार लोगों की सूची गुरु बालदास साहेब को सौंपी।
धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के कारण आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस करता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत का मान पूरे देश में बढ़ाया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे मान बिंदु के केंद्र प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल में विश्व का सबसे बड़ा जैतखाम गिरौदपुरी में बनवाया। उन्होंने भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्होंने एक ईंट भी रखी हो तो जनता को बता दे। आज हमने ने इस बात को महसूस किया है कि समाज के साथ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अन्याय कर रही है।

हमने पिछले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने में महती भूमिका निभाई जिसके फलस्वरूप कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली, लेकिन कांग्रेस अपनी जीत हजम नहीं कर पाई और सत्ता के अहंकार में डूब गई। छत्तीसगढ़ गुरु बाबा घासीदास की धरती है, जहाँ किसी भी अहंकार को कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ को गुरु घासीदास की धरती के रूप में संबोधित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गुरु बालदास साहेब ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अजा समुदाय का हर कदम पर अपमान किया है।
धर्मस्थलों के विकास और निर्माण के नाम पर एक रुपया खर्च नहीं किया, एक ईंट तक नहीं रखी गई। जो काम स्वीकृत हुए थे, उनका कोई अता-पता तक नहीं है। समाज के लोगों के प्रति अशिष्ट भाषा और अपशब्दों का प्रयोग किया गया। गुरु बालदास साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर चहुँओर विकास के द्वार खुल रहे हैं, दूसरी ओर विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। इसीलिए आज भाजपा के प्रति जन-विश्वास बढ़ा है और समाज के सभी वर्गों के सम्मानित जन लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं ताकि देश आगे बढ़े, देश का मान-सम्मान बढ़े और गाँव, गरीब और किसान तरक्की करें। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की पूर्ण बहुमत हासिल कर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी को मिलकर बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल को वोट करें। संदेश के माध्यम से कहना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाकर खुशहाली लाने के लिए सभी 90 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों को वोट करें।

इससे पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि संत गुरु बालदास साहेब जी छत्तीसगढ़ में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई वर्षों तक कांग्रेस की सेवा की, लेकिन कांग्रेस में गुरु के नाते जो सम्मान उन्हें मिलना था, वह उन्हें नहीं मिला। गुरु बालदास साहेब ने तय किया कि जिस पार्टी में सम्मान व प्रतिष्ठा नहीं है, उसमें उन्हें नहीं रहना और अब भाजपा में शामिल हो गए। और आज उन्होंने अपने 5 हजार समर्थकों को भी लिखीत पुस्तिका के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएं हैं।

उक्त कार्यक्रम में संत गुरु शनिदास खुंटे,संत लाभोदास, संत रीतू दास,संत रोहित दास,अजय कुर्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई, नपं अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, मण्डल पिथौरा अध्यक्ष नरेश सिंघल, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मण्डल सांकरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, मण्डल बसना महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, जन्मजय साव,अभय धृतलहरें,जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष कुमारी भास्कर आदि मौजूद रहे।

बसना : जनता कांग्रेस जे बसना से चुनाव लड़ेंगी अनामिका पाल , और सरायपाली से कांग्रेस के पूर्व विधायक , अनामिका पाल ने ली पत्रकार  वार्ता देखें घोषणा पत्र सबसे अलग सरायपाली बसना में बदलेंगे चुनाव समीकरण देखें वीडियो 

बसना : जनता कांग्रेस जे बसना से चुनाव लड़ेंगी अनामिका पाल , और सरायपाली से कांग्रेस के पूर्व विधायक , अनामिका पाल ने ली पत्रकार  वार्ता देखें घोषणा पत्र सबसे अलग सरायपाली बसना में बदलेंगे चुनाव समीकरण देखें  क्या कही अनामिका पाल ने ………….    

बसना – बसना विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 40 जनता कांग्रेस जे के प्रत्याशी डॉ अनामिका पाल ने शारदा फैमिली रेस्टोरेंट बसना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जनता कांग्रेस राज तंत्र धनत़ंत्र के विरोध में लोकतंत्र को लेकर मैदान में उतर रही है बताया कि उनको विधानसभा बसना से टिकट दिया गया है इसके साथ ही सरायपाली के पूर्व कांग्रेस समर्थित विधायक सरायपाली से चुनाव : वीडियो 

लड़ने जा रहे है हरीदास भारद्वाज ने और अनामिका पाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी है ऐसे दोनों बड़े नेता और नेत्री बसना और सरायपाली विधानसभा में चुनाव समीकरणों को बदल सकते है ।

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के सपनों को साकार करने एवं उनके विचारों व सपनों का छत्तीसगढ़ बने ऐसा छत्तीसगढ़िया राज लाना है। जनता कांग्रेस जे के अध्यक्ष अमित जोगी ने बसना विधानसभा से मुझे प्रत्याशी बनाया है। बसना विधानसभा क्षेत्र में आम जनता की मूलभूत समस्याओं, सड़क, पानी, बिजली, किसानों,आम मजदूर साथियों, युवा साथियों महिलाओं को सशक्त बनाने ऐसे जन हितकारी योजनाओं को लेकर चुनाव मैदान में आ रहे हैं। मैं बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा निवासी स्व पी कुमार डे की बेटी हूं। मेरे स्व पिताजी, अजीत जोगी के साथ राजनीति में जुड़े रहे।कालेज में प्रोफेसर रह चुकी हूं चूंकि समाज सेवा मेरा मुख्य उद्देश्य रहा है। लगातार आम जनता के हित में कार्य करते हुए गांव गांव जाकर संपर्क कर रही हूं।
पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए डॉ अनामिका पाल ने आगे कहा कि अमित जोगी ने शपथपत्र भर छत्तीसगढ़ की जनता के हित में विधानसभा चुनाव 2023 में जनता सरकार बनने के बाद अपने पिता स्वर्गीय अजीत जोगी के सपनों पूरा करने, गरीबी के लिये, 10 कदम उठाऊंगा । अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अतिथि के सामन्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों (EWS) को स्वयं का रोजगार बनाने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मजबूत बनायेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, निराश्रित परिवारों एवं पंजीकृत बेरोजगार प्रतिमाह 3000/- रुपये ‘एवं’ 60 वर्ष से ऊपर वृद्धजनों को 4500/-रुपये
प्रतिमाह पेंशन किसानों को 4000 रुपये प्रतिमाह का समर्थन मूल्य ,कृषि विकास के लिये प्रति एकड़ प्रतिवर्ष 10 रुपये की सहायता राशि तथा खेती के लिए फ्री बिजली देगी।विगत 15 वर्षों से जो जिस जमीन पर काबिज है उसको तीन महीने के अंदर उस जमीन का पट्टा दिया जाएगा। सभी कच्चा मकानों को पक्का करने जोगी सरकार 05 लाख रुपये तक का दो बेडरूम जोगी आवास देगी। 8 वर्षों से अधिक सेवाकाल वाले समस्त अनियमित, दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मचारियों का

तत्काल नियमितीकरण आदेश , छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के सभी नियमित एवं अनियमित पदों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को 95% आरक्षण देने का कानून , 10 लाख से कम टर्न ओवर वाले सभी छोटे व्यापारों, छोटे दुकानदारों स्वरोजगार (जैसे कि, पान ठेला चाय ठेला चलाने वाले को राज्य के सभी टैक्स (कर) से छूट दी जाएगी।

जोगी स्वास्थ्य कल्याण योजना के अंतर्गत एम्स की तर्ज पर सभी जिलों में कॉलेज और अमीर गरीब सभी का इलाज होगा। 8) पैसे के अभाव में कोई भी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को उनके आधार पर देश-विदेश में उनके पसंद के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई करने हेतु
100% अनुदान देगी ।

छत्तीसगढ़ में दारू की दुकान बंद होगी उसकी जगह दूध की दुकान लगेगी। अमूल सहकारिता मॉडल की तर्ज पर दुग्ध क्रांति लाई जायेगी । दारू से 6 हजार करोड़ की आय को बंद कर, दूध से 36 हजार रोड़ रुपये की आय करके दिखायेगी ‘जोगी सरकार। उज्जैन के महाकाल और काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हमारे के देवता परम पूज्य बाबा घासीदास जी का गिरौदपुरी धाम, शहीद वीर नारायण सिंह जी कानन धाम, भक्तिनमाता कर्मा जी का राजिम धाम और माता शबरी जी का शिवरीनारायण धाम को 5000 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय कॉरिबोर का निर्माण किया जायेगा । यदि, मैं ये 10 शपथ को लागू करने में विफल रहा, तो सवा तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मेरे विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने और मुझे जेल भेजने का अधिकार होगा। अमित जोगी ने सत्यापन में उपरोक्त शपथकर्ता यह सत्यापित करता है कि इस समय पर कंडिका (1) से लेकर (10) तक मैं उल्लेखित कथन मेरी जानकारी के अनुसार सत्य एवं सही है जिसे सही होना पाकर मैंने आज दिनांक 15 सितंबर, 2023 को मुकाम रायपुर छत्तीसगढ़ में अपना हस्ताक्षर कर सत्यापित कर दिया है।
डॉ अनामिका पाल ने कांग्रेस और आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा कि 15 वर्षों तक भाजपा,05 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया लेकिन आज भी गांव के अंतिम छोर तक कहीं भी कोई विकास नजर नहीं आता।शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं सिर्फ कागज व नारे तक सिमट कर रह गया है। आम जनता के आशिर्वाद से यह संभव होगा।