लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना से बचने अनुमति के बाद चर्च जगदीशपुर द्वारा बैरिकेड लगाया गया

लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना से बचने अनुमति के बाद चर्च जगदीशपुर द्वारा बैरिकेड लगाया गया

बसना

बसना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलने से लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना से बचने के लिये बसना – बिलाईगढ़ मुख्य मार्ग पर बेतेल मेनोनाइट चर्च जगदीशपुर द्वारा बैरिकेड लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए चर्च समिति द्वारा बसना थाना को जानकारी दी एवं स्वयं के खर्च पर बैरिकेड बनाकर बसना –

बिलाईगढ़ मुख्य मार्ग पर लगाने की अनुमति माँगी। थाना से अनुमति मिलने के बाद चर्च समिति द्वारा स्वयं के खर्च से बैरिकेड लगा कर दुर्घटना ना होने की कोशिश की है। चर्च के पास्टर मिकाएल सागर की अगुवाई में चर्च के प्राचीन पादरी एस. जगदल्ला , डीकनेस स्वर्णलता सोना , डीकन अय्यूब दीप , डीकन सायमन पीटर नाग , डीकन मोहित लाल ताण्डी , डीकन सुभाष चन्द्र नन्द के अर्पण की प्रार्थना के बाद उनके सहयोग से सड़क पर बैरिकेड लगा कर चालकों को स्पीड कम करने एवं सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने के लिए अपील किया है। इस सराहनीय कार्य में चर्च के मुखिया पास्टर मिकाएल सागर , परीक्षित वतन गार्डिया , येशु दास , सुजीत कुमार , विनोद सोना , सदानंद , अक्षय राज बारीक , अनुपम कलेत , अतिश गार्डिया सहित मसीही समाज के लोगों का सहयोग रहा ।

गोठान में पैरा नही रिकॉर्ड में लगभग 6 लाख का खरीदी इसके अलावा ना ही खाद खरीदी एवं ना ही कम्पोस्ट खाद का निर्माण हुवा बावजूद रिकॉर्ड में खाद सोसायटी में बेचा गया ,भाजपा के चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत निरक्षण में आरोप

गोठान में पैरा नही रिकॉर्ड में लगभग 6 लाख का खरीदी इसके अलावा ना ही खाद खरीदी एवं ना ही कम्पोस्ट खाद का निर्माण हुवा बावजूद रिकॉर्ड में खाद सोसायटी में बेचा गया ,भाजपा के चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत निरक्षण में आरोप

गोठान में एक पैरा नहीं है, लेकिन रिकार्ड में लगभग 6 लाख का पैरा खरीदना बताया गया ,

इसके अलावा बिना कम्पोस्ट खाद निर्माण के बावजूद भी रिकार्ड में कम्पोस्ट खाद सोसाइटी में बेचा गया ।

सरायपाली विधानसभा अन्तर्गत ग्राम पंचायत लुकापारा में भाजपा संगठन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम

चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत निरक्षण में आरोप

महासमुन्द क्षेत्र के सांसद चून्नीलाल साहू द्वारा ग्राम पंचायत लुकापारा गोठान का निरीक्षण भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि जिस गोठान को आप देखने आये हैं, इसमें लाखों रुपए आहरण कर खर्च किया, जिससे ये प्रतीत होता है कि भूपेश बघेल सरकार ने गोठान के नाम से घोटाला करने के उद्देश्य से गोठान का निर्माण किया गया है.ग्राम पंचायत लुकापारा के गोठान में न तो तार घेरा किया गया है न ही गाय रखा जाता है. जबकि गोठान में 300 गाय रखने का नियम हैं और वहां एक भी गाय नही है ,


गोठान में गोबर खरीदी नहीं होता है, न ही कम्पोस्ट खाद बनाया जा रहा है, उसके बावजूद भी रिकार्ड में कम्पोस्ट खाद सोसाइटी में बेचा गया है. गोठान का निरीक्षण करने ये भी पाया गया कि गोठान में एक पैरा नहीं है, लेकिन रिकार्ड में लगभग 6 लाख का पैरा खरीदना बताया गया. और बोर तो खनन हुआ है पर पंप आज तक नही लगा है ,ग्रामीणों ने गोठान निर्माण की लागत लगभग 20 लाख का बताया. लेकिन चलबो-गोठान, खोलबो पोल अभियान के तहत निरीक्षण करने से भूपेश बघेल सरकार सारी पोल खुल गई. गोठान में पूरी तरह अव्यवस्थता देखने को मिला. भ्रष्टाचार की सारे हदें पार कर दी गई है.

चलबो-गोठान, खोलबो-पोल अभियान के तहत निरीक्षण के दौरान माननीय सांसद चून्नीलाल साहू जी के साथ जिला महामंत्री एवं विधानसभा संयोजक संजय शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा सह संयोजक चन्द्रकुमार पटेल, सरायपाली मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती पुष्पलता चौहान, जनपद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, पूर्व मंडी अध्यक्ष भवानी शंकर चौधरी, पार्षद गण गुंजन अग्रवाल ,हितेश यादव ,

जेपी यादव सहित मनोज दास विजय प्रधान सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल पटेल सतीश साहू विपिन गड़तिया रेशम पटेल अख्तर भाई मंडल उपाध्यक्ष लवकुमार चौधरी, सोशल मीडिया7 विधानसभा संयोजक मुरलीधर नायक, विधानसभा विस्तारक रघुवीर दास, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सागर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत नायक, युवा मोर्चा जिला मंत्री मयंक शर्मा, युवा जिलाउ कोषाध्यक्ष सोहन पटेल, सरपंच उत्तम डडसेना, पुरन डडसेना, एस पी चौहान, निरज अग्रवाल, गोलू शर्मा, किशन जायसवाल, नवीन ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे!

अंचल में पहली बार रायपुर के 3 प्रसिद्ध अस्पताल के सर्जन की टीम के साथ विशाल ऑपरेशन शिविर 27 मई को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में.

सेंट्रल इंडिया के वरिष्ठ एवं सुप्रसिद्ध रामकृष्ण हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल एवं लोटस हॉस्पिटल के सर्जन की टीम एक साथ अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 27 मई को उपलब्ध.

बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य व अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉक्टर एन के अग्रवाल के मार्गदर्शन में 27 मई 2023 को विशाल ऑपरेशन शिविर का आयोजन रखा गया है जिसमे हर्निया, गॉल ब्लैडर पथरी,अपेंडिक्स,बच्चेदानी संबंधित, हाइड्रोसील,अंडाशय गठान, ओवेरियन सिस्ट,पॉलिप, परफोरेशन,पाइल्स,फिशर,दूरबीन द्वारा पेट की जांच,मूत्र रोग एवं पथरी के ऑपरेशन, स्तन की गठान, कैंसर संबंधित ऑपरेशन का दूरबीन एवं लेजर पद्धति से रायपुर के 3 प्रसिद्ध अस्पताल सर्जन की टीम द्वारा किया जायेगा |अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉक्टर एन के अग्रवाल ने बताया की 27 मई को हमने विशाल आपरेशन शिविर रखा है जिसमें मध्यभारत के प्रख्यात डॉक्टरों की टीम *डॉ. संदीप दवे* – दूरबीन पद्धति शल्य चिकित्सक (रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर),डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर – जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन (रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर),डॉ. योगेश बारापात्रे यूरोसर्जन – लोटस हॉस्पिटल डॉ. पुष्पेंद्र नायक पेट एवं गैस्ट्रो लेप्रोस्कोपिक सर्जन श्री बालाजी हॉस्पिटल,डॉ. जे. पी. बर्मन जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन, (अग्रवाल नर्सिंग होम बसना) से डॉक्टर भारती अग्रवाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ शिविर का संचालन करेंगे |आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत उपलब्ध आपरेशन निःशुल्क किया जायेगा एवं कुछ आपरेशन आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत नहीं है जैसे बच्चे दानी सम्बंधित ,हैद्रोसिल,पाईल्स इत्यादि का आपरेशन बहुत कम दरों में किया जायेगा साथ ही साथ रहना खाना दवाइयां सभी पॅकेज में सम्मलित है |ऑपरेशन के इच्छुक मरीज दिनांक 24 /05/23 को अपनी पुरानी रिपोर्ट के साथ अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती हो जाएं। एवं इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठायें |ज्ञात रहे डॉक्टर संदीप दबे एवं टीम मध्य भारत के प्रख्य्स्त लेप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी में विशेष ख्याति प्राप्त है जो की 40000 से अधिक सफल सर्जरी का अपना कीर्तिमान रचा है |

आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन के मजबूती को लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल ने रायपुर में प्रदेस के पदाधिकारियो से मिलकर भेंट मुलाकात कर चर्चा की ।

बसना विधानसभा अंतर्गत डॉक्टर एन के अग्रवाल जो कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य है,

वे हाल ही में रायपुर प्रवास के दौरान थे जिसमें छग के प्रदेश कार्यालय में श्री अरुण साव जी प्रदेश अध्यक्ष,श्री पवन देव साय जी प्रदेशमहामंत्री संघठन सांसद श्री संतोष जी राजनांदगाँव और श्री रामप्रताप जी से सौजन्य भेंट किया इस दौरान डॉक्टर एन के अग्रवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए

संगठन के मजबूती और चुनाव को लेकर जनसम्पर्क के लिए विशेष चर्चा हुआ ।

बसना – ग्रीन गबोध श्री हरी संकीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉ एन.के. अग्रवाल ……

ग्राम ग्रीन गबोध अष्टप्रहरी नामयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य डॉ एन.के. अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में  शामिल हुए जिसके बाद डॉक्टर एन के अग्रवाल के द्वारा हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र के साथ अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ का उद्घाटन किया गया। जिसमे विशिष्ठ अतिथि परदेशी पटेल (बसना मंडल मंत्री भाजपा) बसंत प्रधान (शक्ति केंद्र संयोजक भाजपा) थे

ग्राम वासियों ने डॉक्टर एन के अग्रवाल का हर्ष उल्लास के साथ तिलक,लगाकर स्वागत किया उन्होंने श्री राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन. के. अग्रवाल ने कहा की इस क्षेत्र में सुख शांति हमेशा बनी रहे भगवान सबको शक्ति प्रदान करें,इस अवसर पर

पंचधार (रायगढ़ छ.ग.)- उदण्ड कीर्तन पार्टी गायक- तिलक दास, वादक – पंचानन्द

कुंडापाली (बरगढ़ उड़ीसा) – मां समलेश्वरी महिला कीर्तन मण्डली-उदण्ड पार्टी गायिका- रंजीता हंस, वादक – बुद्धदेव बैरागी

सबरपड़ा (भानपुर उड़ीसा) – जय माँ भानपुरेनी बालिका रंगीन कीर्तन पार्टी , गायक – चैतन्य महालिंग, वादक- निलमाधव भोई

देधरा (जुनागढ़ कालाहांडी उड़ीसा – लेडिस रंगीन कीर्तन पार्टी गुरू श्री मनोज कुमार मांझी, रूमांचल मांझी, रामसिंग भोई सहित समस्त क्षेत्रवासी  उपस्थित थे|

बसना – खैरखुंटा श्री हरी संकीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ में शामिल हुए बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉ एन.के. अग्रवाल ……

ग्राम खैरखूंटा अष्टप्रहरी नामयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य डॉ एन.के. अग्रवाल शामिल हुए ।

ग्राम वासियों ने डॉक्टर एन के अग्रवाल का हर्ष उल्लास के साथ तिलक,लगाकर स्वागत किया उन्होंने श्री राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन. के. अग्रवाल ने कहा की इस क्षेत्र में सुख शांति हमेशा बनी रहे भगवान सबको शक्ति प्रदान करें,इस अवसर पर जेंद्रामुण्डा महिला रंगीन कीर्तन पार्टी जिला नुआपडा कुमना (ओडिसा ),मिठापाली महिला कीर्तन पार्टी (ओडिसा),कोइलबाहाल महिला कीर्तन पार्टी (सिघोडा),किशनपुर पुरुष कीर्तन पार्टी,खैरखुंटा नालापारा ,खैरखुंटा मुनीपारा कीर्तन पार्टी सहित समस्त क्षेत्रवासी  उपस्थित थे|

बसना – 21 मई 2023 को सुबह 12:00 बजे से डॉक्टर साँवर अग्रवाल वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में उपस्थित रहेंगे……

अंचल का एकमात्र 100 बिस्तर अस्पताल अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना जहां एडवांस 96 स्लाइस सी. टी. स्कैन मशीन,डिजिटल एक्स-रे USG,EEG द्वारा जांच की सुविधा उपलब्ध है।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में किफायती दरों पर इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

अस्पताल में राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है।

अस्पताल में नवजात शिशु एवम बच्चों का ICU सुविधा उपलब्ध है

संपूर्ण टीकाकरण की सुविधा डॉक्टर द्वारा उपलब्ध है

सभी गंभीर व जटिल बीमारियों का संपूर्ण इलाज एवम ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है

सम्पर्क – 7773086100

 

             8461811000

 

            7770868473

महासमुंद बसना / पीएम आवास का हितग्राही निकला अपात्र खबर लगने के बाद सीईओ ने जांचकरा कर किया निरस्त शासकीय कर्मचारी के परिवार को पहुँचाया जा रहा था लाभ ।

( महासमुंद बसना ) पीएम आवास का हितग्राही निकला अपात्र खबर लगने के बाद सीईओ ने जांचकरा कर किया निरस्त शासकीय कर्मचारी के परिवार को पहुँचाया जा रहा था लाभ ।

महासमुंद बसना हेमन्त वैष्णव
mahasamund basna hemant vaishnav 9131614309

महासमुंद जिले के बसना जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गौरटेक में पीएम आवास के एक हितग्राही को अपात्र घोषित कर निरस्तीकरण के लिए जिला कार्यलय भेज दिया गया है अभी वर्तमान में जो पीएम आवास का सूची निकला था उसमें एक शासकीय कर्मचारी के परिवार को लाभ पहुचाया जा रहा था

बता दें कि ग्राम पंचायत गौरटेक में प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत एक शासकीय कर्मचारी के परिवार को लाभ पहुचाया जा रहा था जिले के स्थानीय महाजनपद न्यूज और अजय उजाला के संवाददाताओं ने प्रमुखता से खबर का प्रकासन किया गया था और मामले की जानकारी जिला सीईओ और कलेक्टर को भी बताया गया था जिसके बाद बसना जनपद सीईओ ने इस मामले में 2 जांच अधिकारी नियुक्त कर ग्राम पंचायत गौरटेक भेजा जहां जांच के दौरान पीएम आवास का हितग्रागी अपात्र निकला ।

ग्राम पंचायत गौरटेक का है जहां एक पीएम आवास योजना के लिस्ट में हितग्राही का बेटा शिक्षिक है और वे वर्ग 2 के पोस्ट पर पदस्थ है 2011 के सर्वे सूची देखने पर यह परिवार एक साथ रहता है लेकिन पीएम आवास के जिम्मेदार कर्मचारियों के लापरवाही कहें या मिलीभगत ऐसे परिवारों को भी पीएम आवास का लाभ पहुचाया जा रहा था महाजनपद न्यूज़ के संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार गौरटेक के इंदूबाई के नाम पर पीएम आवास योजना पास हुवा है जबकि इनके बेटे अरुण कुमार निषाद शिक्षिक के पद पर 2009 से पदस्थ है

हालांकि अब जनपद सीईओ एमआर यदु ने पीएम आवास को निरस्त करने के लिए जिला कार्यलय भेज दिया है

महासमुंद -/ मीना बाजार में गैस सिलेंडर फटने से पंडाल के उड़े चिथड़े सुरक्षा को लेकर बसना मीना बाजार के संचालक कितने गंभीर

महासमुंद -/ मीना बाजार में गैस सिलेंडर फटने से पंडाल के उड़े चिथड़े सुरक्षा को लेकर बसना मीना बाजार के संचालक कितने गंभीर

महासमुंद जिले के बसना नगर में हाल ही के दिनों में मीना बाजार का आयोजन किया गया है जिसमे रोज हजारो लोग पहुँच रहे है और मीना बाजार में आंनद का लाभ उठा रहे है लेकिन मीना बाजार में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया है

 

जानकारी के अनुसार आज दोपहर मीना बाजार में खाना बना रहे एक गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई और मीना बाजार के सुरक्षक सिलेंडर के आग को बुझाने में नाकाम साबित हुए

बसना वासियों के अनुसार यहां मीना बाजार में अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध नही था जिसके बाद मीना बाजार में काम कर रहे वर्कर पंडाल से बाहर आ गए और गैस सिलेंडर में जबरदस्त विस्फोट हुवा और पंडाल के चिथड़े उड़ गए । हादसा दिन के समय होने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गया रात के समय ये घटना कई आम लोगो को हानी पंहुचा सकता था हालांकि आज बड़ा हादसा होने के वजह से मिना बाजार को बंद बताया जा रहा है ।


बता दें कि मीना बाजार में सुरक्षा को देखते हुए कई सारे नियमो का पालन करना होता है जैसे कि झूले लगाने वालों को सुरक्षा प्रमाण पत्र अग्निशमन यंत्र अस्थाई टॉयलेट की व्यवस्था और कई सारे नियम है जिन्हें पूरा करना आवश्यक होता है नही हो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसके लिए पहले से तैयार होना जरूरी है ।

महासमुंद -/ मीना बाजार में गैस सिलेंडर फटने से पंडाल के उड़े चिथड़े सुरक्षा को लेकर बसना मीना बाजार के संचालक कितने गंभीर

महासमुंद -/ मीना बाजार में गैस सिलेंडर फटने से पंडाल के उड़े चिथड़े सुरक्षा को लेकर बसना मीना बाजार के संचालक कितने गंभीर

 

महासमुंद जिले के बसना नगर में हाल ही के दिनों में मीना बाजार का आयोजन किया गया है जिसमे रोज हजारो लोग पहुँच रहे है और मीना बाजार में आंनद का लाभ उठा रहे है लेकिन मीना बाजार में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया है

 

जानकारी के अनुसार आज दोपहर मीना बाजार में खाना बना रहे एक गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई और मीना बाजार के सुरक्षक सिलेंडर के आग को बुझाने में नाकाम साबित हुए

बसना वासियों के अनुसार यहां मीना बाजार में अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध नही था जिसके बाद मीना बाजार में काम कर रहे वर्कर पंडाल से बाहर आ गए और गैस सिलेंडर में जबरदस्त विस्फोट हुवा और पंडाल के चिथड़े उड़ गए । हादसा दिन के समय होने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गया रात के समय ये घटना कई आम लोगो को हानी पंहुचा सकता था हालांकि आज बड़ा हादसा होने के वजह से मिना बाजार को बंद बताया जा रहा है ।


बता दें कि मीना बाजार में सुरक्षा को देखते हुए कई सारे नियमो का पालन करना होता है जैसे कि झूले लगाने वालों को सुरक्षा प्रमाण पत्र अग्निशमन यंत्र अस्थाई टॉयलेट की व्यवस्था और कई सारे नियम है जिन्हें पूरा करना आवश्यक होता है नही हो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसके लिए पहले से तैयार होना जरूरी है ।