सरायपाली -/ ग्रामीणों की समस्याओं पर विधायक की घोषणा एक माह में ही निराकरण कर हुवा भूमिपूजन ,आजादी के बाद पहली बार गस्तीडीपा को मिलेगी डब्लूबीएम सड़क निर्माण की सौगात ।

सरायपाली -/ ग्रामीणों की समस्याओं पर विधायक की घोषणा एक माह में ही निराकरण कर हुवा भूमिपूजन ,आजादी के बाद पहली बार गस्तीडीपा को मिलेगी डब्लूबीएम सड़क निर्माण की सौगात ।

सरायपाली:- हेमन्त वैष्णव

विधानसभा के ग्राम पंचायत दुर्गापाली के आश्रित ग्राम गस्तीडीपा में डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण भूमिपूजन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि श्यामसुंदर सारथी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पंच शंभूनाथ यादव उपस्थित थे। विधायक नंद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार विधायक के रूप में पहुंचने का सौभाग्य पा कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।आप सभी ने मेरा अभूतपूर्व स्वागत किया इसके लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद देता हूँ। विधायक नंद ने कहा कि गस्तीडीपा तक बारहमासी सड़क मार्ग नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी। डब्ल्यूबीएम सड़क मार्ग बन जाने से अब गस्तीडीपा वासियों को आवागमन में अब परेशानी का सामान नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से सड़क की मांग की जा रही थी एक माह पूर्व घोषणा की जिसे आज पूरा किया गया। किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भेंट मुलाकात कर समस्याओं से रूबरू होकर उनकी निराकरण का सतत प्रयास कर रहे हैं l विधायक नंद ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार हमारे क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी मांगे और समस्याएं है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा । साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया l

छात्रों को स्कूल जाने में होती थी परेशानी

यह ज्ञातव्य हो कि आजादी के 75 साल बाद पिछले 12 मार्च को पहली बार किसी विधायक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा गाजे-बाजे एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया था। तब ग्रामीणों ने विधायक से सड़क की मांग की थी। तब उन्होंने तत्काल डब्ल्यूबीएम सड़क की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मंच से ही जिला पंचायत सीईओ को फोन पर बात की। उन्होंने तत्काल स्वीकृति प्रदान करवाने का आश्वासन दिया और आज एक माह बाद ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सपना साकार होने जा रहा है। ग्रामीणों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके गांव तक अब बारहमासी सड़क बन जाएगी क्योंकि उन्होंने एक लंबे समय तक जो त्रासदी झेली है उसे भूल नहीं पा रहे हैं। आज विधायक को अपने बीच पाकर गदगद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मार्ग नहीं होने के कारण उनके गांव से बहू बेटी की शादी में भी परेशानी होती थी। साथ में बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल जाना हो या फिर मरीज को अस्पताल पहुंचाना हो भारी कष्ट सहना पड़ता था मगर अब सड़क बन जाने से गस्तिडीपा बड़ी सुविधा होगी। इस अवसर पर संतराम यादव, शखाराम यादव, पंच भगवानो, चुड़ामणि जोहन, मोहनलाल, नारद पटेल, धनुर्जय पटेल, गौरीशंकर पटेल, जयंत, राजेश यादव, चंद्रभानु, सेतलाल, रामेश्वर, खीरसागर, डोलचंद, लोचन, राजेंद्र, टिकेश आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त रामप्रसाद यादव ने किया।

महासमुंद-/ एक ही पोस्ट के विज्ञापन में अलग अलग जिले में अलग अलग योग्यता मापदंड अभ्यर्थी नाराज हो कर को मंत्री के निवास कार्यालय जा कर ज्ञापन शौपा

महासमुंद-/ एक ही पोस्ट के विज्ञापन में अलग अलग जिले में अलग अलग योग्यता मापदंड अभ्यर्थी नाराज हो कर को मंत्री के निवास कार्यालय जा कर ज्ञापन शौपा

महासमुंद हेमन्त वैष्णव

शासकीय चिकित्सा महा. वि. महासमुंद में तृतीय एवं चतुर्थ पद के लिए वर्गवार रिक्त पदों की जानकारी डीएमई प्रेसित किया गया है जिसमें स्टॉफ नर्स के 175 पदों के शैक्षणिक योग्यता में जी. एन.एम. अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया गया है. जिससे जी. एन.एम. वर्ग के अभ्यर्थी नाराज हो कर 20 मई को स्वास्थ्य मंत्री के निवास कार्यालय जा कर ज्ञापन शौपा. नाराज अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में बताया है की दिनांक 16.05.23 को गोरेला पेंड्रा मरवाही के स्वास्थ्य विभाग में स्टॉफ नर्स के 21 पदों की सविदा भर्ती विज्ञापन निकाली है. जिसमें शैक्षणिक योग्यता में जी. एन. एम.अभ्यर्थी पात्र है.

एक ही पोस्ट के विज्ञापन में अलग अलग जिले में अलग अलग योग्यता मापदंड कैसे हो सकती है.जबकि आगामी स्टॉफ नर्स भर्ती प्रक्रिया परीक्षा व्यापम से होनी है अगर उसमे जी. एन. एम. अभ्यर्थीयों को शामिल नहीं किया जायेगा तो उन अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा.और उनका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा.बता दे की जिले में ही 3 जी. एन. एम. मेडिकल कॉलेज है जिसमें हर वर्ष लगभग 300 स्टूडेंट ट्रेनिंग करके निकलते है.इसके बावजूद जिले में वर्तमान स्वास्थ्य विभाग की भर्ती में जी. एन. एम. अभ्यर्थियों के लिए कोई पद नहीं है इस कारण जिले के जी. एन. एम. अभ्यर्थियों का नाराजगी वर्तमान भर्ती प्रक्रिया पर है ।

सरायपाली-/ पेट्रोल बेचते समय लापरवाही जलकर एक बच्ची की मौत दुकान मालिक के खिलाप अपराध दर्ज गांव के किराना दुकान और हाईवे सहित पंचर के दुकानों में बिक रहा है अवैध रूप से पेट्रोल

सरायपाली-/ पेट्रोल बेचते समय लापरवाही जलकर एक बच्ची की मौत दुकान मालिक के खिलाप अपराध दर्ज गांव गांव और हाईवे बिक रहा है अवैध रूप से पेट्रोल

महासमुंद

महासमुंद जिले के सरायपाली थाना अंतर्गत एक किराना दुकान के संचालक के खिलाप अपराध दर्ज किया गया है एफआईआर कॉपी के अनुसार जोगनीपाली के 03 वर्ष मृतिका कु दीक्षा भोई अपने नाना कमरमनी के साथ सामान खरीदने जोगनीपाली रविन्द्र भोई के किराना दुकान गई थी एफआर कॉपी के अनुसार दुकान पर बिजली बंद होने के कारण मोमबत्ती जलाया गया रविन्द्र भोई द्वारा अपने दुकान में रूप अवैध रूप से पेट्रोल बेच रहा था पेट्रोल बेचते समय रविन्द्र भोई द्वारा लापरवाही पूर्वक पेट्रोल दीक्षा के शरीर के ऊपर गिर गया और मोमबत्ती मोम बत्ती भी जल रहा था और मोमबत्ती भी फिसलकर सरीर पर गिर गया और आग लगा इस दौरान बच्ची को उपचार के लिए कालड़ा बर्न एन्ड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर रायपुर में में मृत्यु हो जाने से आरोपी रविन्द्र भोई द्वारा अपराध धारा 285 ,304 , (A) भादवी का अपराध घटित पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

बता दें कि ग्रामीण अंचलों और हाइवे के कई दुकानों में अवैध रूप से पेट्रोल बेचते देखा जा सकता है जिसमे कभी कोई कार्यवाही नही होता है इसके अलावा कई दुकानदार पेट्रोल में मिट्टी तेल भी मिलाकर बेच रहे है जिससे भी भारी नुकसान वाहन मालिकों को होता है ।दुकानदार एक, दो या पांच लीटर की बोतलों में डीजल पेट्रोल भरकर इस तरह से बेच रहे हैं जैसे किसी का खौफ ही नहीं रहा। दुकानों के बाहर एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों बोतलें भरकर रखी जाती हैं। ग्राहक के आने पर दुकानदार उसकी मांग के अनुसार पेट्रोल वाहन की टंकी में भर देते हैं।

कई ग्राहक भरी हुई बोतलें लेकर जाते हैं। वह भी दे दी जाती हैं। जबकि पेट्रोल पंप पर भी इस तरह से पेट्रोल देने पर प्रतिबंध हैं ।

सूत्रों की माने तो कई गांव में लोग पेट्रोल और दीजिल भारी मात्रा में जमाकर करके रखे है और अवैध रूप से 10 से 15 रु अधिक मूल्यों में बेचा जा रहा है जो कभी बड़े हादसा को भी संकेत कर रहे है

अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में आने वाले , 26 , 27 , और 28 को इन गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिए डॉ विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध रहेंगे क्या क्या गम्भीर ईलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों देखें सूची 

अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में आने वाले , 26 , 27 , और 28 को इन गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिए डॉ विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध रहेंगे क्या क्या गम्भीर ईलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों देखें सूची 

महासमुंद से हेमन्त वैष्णव 9131614309

महासमुंद जिले के बसना विधानसभा अंतर्गत आने वाले अग्रवाल नर्सिंगहोम में , 26 , 27 , 28 को क्षेत्र के मरीजो के लिए अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में विशेषज्ञ डॉक्टर के उपलब्ध रहेंगे और गंभीर बीमारियों का जांच इलाज
करेंगे देखे पूरी जानकारी

26 मई को विशाल निःशुक्ल यूरोलॉजी कैम्प बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में है इसके लिए आपको एक दिन पहले यानी 25 मई को पंजीयन करना
अनिवार्य होगा इस कैम्प में डॉ योगेश बारापात्रे MBBS . MS ,MCH विशेषज्ञ मरीजो के लिए साम 5 से सेवा देंगे

इस कैम्प के माध्यम से मूत्र एवं पथरी जांच परामर्श एवं ऑपरेशन होगा इसके अलावा 26 मई को , किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी
, प्रोस्टेड का इलाज एवं सर्जरी , किडनी में सूजन एवं सिकुड़न का इलाज , पुरुषो में बांझ पन एवं नपुंसकता का उपचार , मूत्र कोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुड़न ,किडनी प्रोस्टेड और टेस्टिस के कैंसर का इलाज पेशाब का रुक रुक कर आना लीक करना या खून आने का उपचार , पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की शेवायें , इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवायें ट्रामा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक ।
रासन कार्ड आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुक्ल इलाज किडनी मूत्र रोग प्रोस्टेड एवं पथरी के ऑपरेशन पूर्णतः निःशुक्ल मरीज की जांच रहना खाना दवाइयां एवं सम्पूर्ण इलाज पूर्णतः निःशुक्ल टिप जांच फिश मात्र 500 है

ब्रेन और स्पाइन सम्बंधित सभी ऑपरेशन 26 को सुबह 10 से 02 बजे तक मरीजो के सेवा के लिए डॉ शिद्धर्थ साहू MS ,MCH ( neurosurgery )मष्तिस्क एवं स्पाइन सर्जन

ब्रेन और स्पाइन सम्बंधित सभी ऑपरेशन 26 को सुबह 10 से 02 बजे तक होगा तथा इससे सम्बंधित उपचार , हेड इंजरी और ट्रामा , ब्रेन हैमरेज , ब्रैन ट्यूमर ,ब्रैन टीबी , पीडियाट्रिक न्यूरो मिर्गी का दौरा कमर दर्द , पीठदर्द , गर्दन दर्द , स्पाइनल फ्रैक्चर , माइग्रेन सिर दर्द ,मानसिक तनाव , लकवा स्ट्रोक , दिमागी बुखार ,का इलाज होगा सम्पर्क नम्बर 8461811000 , 77708 68473

हृदय सम्बंधित सभी बीमारियों का परामर्श

27 मई से समय सुबह 10 बजे से डॉ एस , एस , पाढ़ी सेवा में उपलब्ध रहेंगे
अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में हृदय सम्बंधित सभी बीमारियों का परामर्श जैसे शांश फूलना ,हृदय वाल्व में तकलीफ , उच्च रक्तचाप , पायपास एवं स्टेट सर्जरी , सीने में दर्द , हार्ट अटैक, एंजियोग्राफी , एंजियोप्लास्टी , बच्चो के सभी प्रकार के हृदय रोग ,गंभीर इलाजों का परामर्श ले सकते है

निःशुक्ल नाक गला रोग ऑपरेशन शिविर 28 मई रविवार को ,

महासमुंद जिले के बसना विधानसभा अंतर्गत अग्रवाल नर्सिंगहोम में आने वाले 28 मई दिन रविवार को नाक कान गला से सम्बंधित सभी प्रकार के ऑपरेशन जैसे गले मे सूजन , थायराइड , का बढ़ना घेंघा रोग , कान से मवाद , कान के परदे में छेद नाक की तिरछी हड्डी , नाक के मस्से एवं टॉन्सिल्स सभी इलाज एवं ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत निःशुक्ल किया जाएगा डॉ सतीश राठी वरिष्ठ इएनटी सर्जन समय सुबह 10 बजे से
टिप इक्छुक मरीज 27 मई को अग्रवाल होम बसना में संपर्क कर भर्ती होना पड़ेगा ।

महासमुंद -/ गौठान में राजनैतिक दल के सदस्यों द्वारा गौठानों में जाकर पूरी वास्तविकता संबंधी खबरे न देकर भ्रमक खबरें समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के जरिए आमजन को भ्रमित कर रहे है -/ जनपद पंचायत महासंमुद

गौठान संबंधी खबरें वातविकता से दूर, छांव पानी की पूरी व्यवस्था
भीष्ण गर्मी में जल स्तर कम होने वाले गौठान में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था

महासंमुद 24 मई 2023/

महासंमुद विकासखंण्ड में स्थित बेमचा, लाभराखुर्द एवं चिंगरौद के गौठान में राजनैतिक दल के सदस्यों द्वारा गौठानों में जाकर पूरी वास्तविकता संबंधी खबरे न देकर भ्रमक खबरें समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के जरिए आमजन को भ्रमित कर रहे है। जैसे पशुओं के लिए शेड, पशुओं के लिए चारा, छांव एवं पानी की व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में जनपद पंचायत महासंमुद द्वारा वस्तुस्थित की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त गौठाने तृतीय चरण में स्वीकृत हुई है। ग्रीष्म ऋतु में अधिकांश मवेशी पेड़ों की छांव में ही रहते है। लभर्राखुर्द गौठान में अधिक संख्या में पेड होने की वजह से पेडों की छावं मे ंमवेशी रहते है। ग्रीष्म काली ऋतु के चलते खेतों में फसल नहीं होने के कारण पशु खुले में चर रहे, गांव में छुटटा चराई प्रथा के काराण पशुओं द्वारा पानी पीने एवं चारा रखने हेतु गौठान में आकर वापस चले जाते है । वही चिंगरौद गौठान में पानी की व्यवस्था के लिए भी पन्द्रहवें वित्त आयोग मद से दो नलकूप बोर खनन कार्य कराया गया था । किन्तु एक बोर असफल होने एवं एक बोर में इस ग्रीष्म ़ऋतु में जल स्तर कम हो गया है। इस कारण गौठान में पानी की व्यवस्था अन्य जगह राजीवगांधी सेवा केन्द्र से वैकल्पिक व्यवस्था प्रस्तावित कर गौठान का कार्य सुचारू रूप से संचालित है।
कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर ने भीष्ण गर्मी को देखते हुए पहले भी जिले के सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया था कि जिन गौठानों या ग्रामीण क्षेत्रों में जहां गर्मी में नलकूप,हैडपम्प का जल स्तर काफी नीचे या कम हो जाता है। ऐसे गौठानों और ग्रामीण इलाकों में पानी की वैकल्प व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाये । इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, क्रेडा के साथ ही जिला पंचायत द्वारा 15 वें वित्त आयोग से पानी की व्यवस्था के लिए राशि मुहैया करा कर गौठानों में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ने बताया कि उक्त तीनों गौठानों में प्रतिदिन गोबर खरीदी का कार्य किया जा रहा है। गौठान बेचमा में 22 मई तक 1068 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। वही लभराखुद में 675 क्विंटल और चिंगरौद में 302 क्विलट गोबर खरीदा जा चुका है। क्रय किये गये गोबर से वर्मि कम्पोस्ट खाद भी तैयार कर विक्रय भी किया गया है। उक्त तीनों गौठानें तृतीय चरण में स्वीकृम हुई है। गौठानों में वर्मी टैक, बोर खनन, कोटना निर्माण सीपीटी व तार फैसिंग का निर्माण कराया गया है। ग्रीष्म ऋतु के कारण जल स्तर नीचे होने के कारण पानी की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गयी है ।

सरायपाली -/चुनाव निकट आते ही दोनों प्रमुख दल के दावेदार विधानसभा चुनाव की अपनी अपनी तैयारी में जुटे

चुनाव निकट आते ही दोनों प्रमुख दल के दावेदारों  विधानसभा चुनाव की अपनी तैयारी में

महासमुंद से हेमन्त वैष्णव

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव निकट आते ही सरायपाली क्षेत्र में में दोनों प्रमुख दलों के दावेदार जनसंपर्क में लगे हैं उन दावेदारों का एक परिचय कराते है ।

शिक्षिका एवं छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चातुरी डिग्री लाल नन्द अपने लगातार जनसंपर्क से चर्चा में बनी हुईं हैं साथ ही साथ लगातार सराईपाली के कार्यकर्ताओं के संपर्क में बने हुए है , इसके अलावा सराईपाली नगर पालिका को करोड़ों की सौगात देने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री शिव कुमार डहरिया के भी सराईपाली से सबसे मजबुत दावेदारी पेश कर रहे हैं जिला पंचायत सदस्य गीता रत्न बंजारे भी जोर आजमाइश के लिए तैयारिओं में लगी हैं वहीँ भाजपा से दावेदारों की संख्या बहुत अधिक है पूर्व विधायक रामलाल चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्यासी एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्याम तांडी, भाजपा महिला मोर्चा से श्रीमती पुष्पलता चौहान ,तथा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया भी मजबूत दावेदारी पेश कर रही हैं नगर पालिका सराईपाली में पार्षद राखी गणेश चौहान भी अपने लगातार जनसंपर्क से टिकिट दावेदार की रेस में बनी हुई है ।

शिव कुमार डहरिया छत्तीसगढ़ सरकार के नगरिय निकाय मंत्री की दावेदारी सबसे मजबुत नजर आ रही है सभी सामज के लिए लगातार सराईपाली में सामुदायिक भवनों की स्वकृति ने उनको सबका चहेता बना दिया है सरईपाली के आजमाना चाहते हैं वे सराईपाली से चुनाव लड़ सकते है ।

सरायपाली विधायक किस्मत नन्द , भी लगातार विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे है उनका मजबूत पक्ष है ,सक्रिय दमदार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उनसे दुरी है इसके अलावा सोसायटी अध्यक्ष में भी अपने चहेते लोगो को पद दिलाने के आरोप के साथ नाराजगी है लेकिन विधायक किस्मत लाल भी कोरोना काल मे लगातार गरीबो की सेवा और जनसम्पर्क लोगो के साथ बने रहते है इसलिए प्रमुख दावेदार भी कई कार्यकर्ता उन्ही को मानते है ।

चातुरी डिग्री लाल नन्द शिक्षिका होने का लाभ मिलेगा ,साथ ही चौहान सेना की युवा टीम साथ है छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष हैं टीचर्स ऐसोसिएशन जिला महासमुंद की समन्वयक हैं ,छत्तीसगढ़ क्रांति सेना की प्रदेश पदाधिकारी हैं सराईपाली की बेटी एवं बहु होने का लाभ भी मिलेगा समाज में मजबूत पकड़ है लगातार खेलों का आयोजन ओर क्षेत्र की जनता से सतत जनसंपर्क , महिला होने का भी का लाभ मिलेगा कांग्रेस संघठन में सीधे जुड़ाव न होने पर मसक्कत करनी पड़ेगी ।

रामलाल चौहान पूर्व विधायक सराईपाली भी दावेदारों की सूचि में है भाजपा संघठन में सबसे मधुर सबंध हैं पिछले विधानसभा चुनाव में दुबारा टिकिट नही मिला, राजनितिक रूप से वर्तमान में कम सक्रिय हैं ।

श्याम तांडी पिछले विधानसभा चुनाव में बदलाव की लहर में करारी शिकस्त खाने के बावजूद जिला पंचायत चुनाव में जबरदस्त वापसी की सरईपाली में युवाओं के मध्य सबसे लोकप्रिय नेता हैं भाजपा युवा नेताओं में अच्छी पकड़ है ,जातिगत एक विवाद पीछा नही छोड़ रहा है ।

सरला कोसरिया पिछले लगभग 3 विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकिट की सबसे प्रमुख दावेदार होने के बावजूद टिकिट प्राप्त नही कर पाई हैं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं गायत्री परिवार में जुड़ीं हैं स्थानीय संगठन में सभी से मधुर समंध है, गांडा समाज का एक धड़ाविरोध कर सकता है ।

पुष्पलता चौहान भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री है संघठन के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय उपस्तिथि है कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बना रही हैं जनपद सदस्य का चुनाव हार चुकी हैं आमजन से जनसंपर्क की कमी नजर आ रही है ।

राखी गणेश चौहान सराईपाली नगर के वार्ड 15 से भाजपा से पार्षद हैं पति शिक्षा कर्मी हैं परिवार का गांडा समाज में अच्छी पकड़ है लगातार क्षेत्र की जनता से जनसंपर्क कर रही हैं पति के शिक्षाकर्मी होने का लाभ मिलेगा ,ससुर पंचराम चौहान की पहचान एवं राजनितिक समझ का लाभ मिलेगा, भाजपा से निष्काषित हैं स्थानीय भाजपा के कुछ नेता नाराज हैं .

जिला पंचायत सदस्य गीता रत्न बंजारे भी जोर आजमाइश के लिए तैयारिओं में लगी है

संकलनकर्ता हरदीपसिंह रैना की कलम से ……….

सरायपाली -/चुनाव निकट आते ही दोनों प्रमुख दल के दावेदारों  विधानसभा चुनाव की अपनी तैयारी में

चुनाव निकट आते ही दोनों प्रमुख दल के दावेदारों  विधानसभा चुनाव की अपनी तैयारी में

महासमुंद से हेमन्त वैष्णव

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव निकट आते ही सरायपाली क्षेत्र में में दोनों प्रमुख दलों के दावेदार जनसंपर्क में लगे हैं उन दावेदारों का एक परिचय कराते है ।

शिक्षिका एवं छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चातुरी डिग्री लाल नन्द अपने लगातार जनसंपर्क से चर्चा में बनी हुईं हैं साथ ही साथ लगातार सराईपाली के कार्यकर्ताओं के संपर्क में बने हुए है , इसके अलावा सराईपाली नगर पालिका को करोड़ों की सौगात देने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री शिव कुमार डहरिया के भी सराईपाली से सबसे मजबुत दावेदारी पेश कर रहे हैं जिला पंचायत सदस्य गीता रत्न बंजारे भी जोर आजमाइश के लिए तैयारिओं में लगी हैं वहीँ भाजपा से दावेदारों की संख्या बहुत अधिक है पूर्व विधायक रामलाल चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्यासी एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्याम तांडी, भाजपा महिला मोर्चा से श्रीमती पुष्पलता चौहान ,तथा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया भी मजबूत दावेदारी पेश कर रही हैं नगर पालिका सराईपाली में पार्षद राखी गणेश चौहान भी अपने लगातार जनसंपर्क से टिकिट दावेदार की रेस में बनी हुई है ।

शिव कुमार डहरिया छत्तीसगढ़ सरकार के नगरिय निकाय मंत्री की दावेदारी सबसे मजबुत नजर आ रही है सभी सामज के लिए लगातार सराईपाली में सामुदाइक भवनों की स्वकृति ने उनको सबका चहेता बना दिया है सरईपाली के आमजन चाहते हैं वे सराईपाली से चुनाव लड़ें,गांडा समाज का एक धडा विरोध कर सकता है ।

सराईपाली विधायक किस्मत नन्द , भी लगातार विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे है उनका मजबूत पक्ष है ,सक्रिय दमदार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उनसे दुरी है इसके अलावा सोसायटी अध्यक्ष में भी अपने चहेते लोगो को पद दिलाने के आरोप के साथ नाराजगी है लेकिन विधायक किस्मत लाल भी कोरोना काल मे लगातार गरीबो की सेवा और जनसम्पर्क लोगो के साथ बने रहते है इसलिए प्रमुख दावेदार भी कई कार्यकर्ता उन्ही को मानते है

चातुरी डिग्री लाल नन्द शिक्षिका होने का लाभ मिलेगा ,साथ ही चौहान सेना की युवा टीम साथ है छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष हैं टीचर्स ऐसोसिएशन जिला महासमुंद की समन्वयक हैं ,छत्तीसगढ़ क्रांति सेना की प्रदेश पदाधिकारी हैं सराईपाली की बेटी एवं बहु होने का लाभ भी मिलेगा समाज में मजबूत पकड़ है लगातार खेलों का आयोजन ओर क्षेत्र की जनता से सतत जनसंपर्क , महिला होने का भी का लाभ मिलेगा कांग्रेस संघठन में सीधे जुड़ाव न होने पर मसक्कत करनी पड़ेगी ।

रामलाल चौहान पूर्व विधायक सराईपाली भी दावेदारों की सूचि में है भाजपा संघठन में सबसे मधुर सबंध हैं पिछले विधानसभा चुनाव में दुबारा टिकिट नही मिला, राजनितिक रूप से वर्तमान में कम सक्रिय हैं ।

श्याम तांडी पिछले विधानसभा चुनाव में बदलाव की लहर में करारी शिकस्त खाने के बावजूद जिला पंचायत चुनाव में जबरदस्त वापसी की सरईपाली में युवाओं के मध्य सबसे लोकप्रिय नेता हैं भाजपा युवा नेताओं में अच्छी पकड़ है ,जातिगत एक विवाद पीछा नही छोड़ रहा है ।

सरला कोसरिया पिछले लगभग 3 विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकिट की सबसे प्रमुख दावेदार होने के बावजूद टिकिट प्राप्त नही कर पाई हैं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं गायत्री परिवार में जुड़ीं हैं स्थानीय संगठन में सभी से मधुर समंध है, गांडा समाज का एक धड़ाविरोध कर सकता है ।

पुष्पलता चौहान भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री है संघठन के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय उपस्तिथि है कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बना रही हैं जनपद सदस्य का चुनाव हार चुकी हैं आमजन से जनसंपर्क की कमी नजर आ रही है ।

राखी गणेश चौहान सराईपाली नगर के वार्ड 15 से भाजपा से पार्षद हैं पति शिक्षा कर्मी हैं परिवार का गांडा समाज में अच्छी पकड़ है लगातार क्षेत्र की जनता से जनसंपर्क कर रही हैं पति के शिक्षाकर्मी होने का लाभ मिलेगा ,ससुर पंचराम चौहान की पहचान एवं राजनितिक समझ का लाभ मिलेगा, भाजपा से निष्काषित हैं स्थानीय भाजपा के कुछ नेता नाराज हैं .

सरायपाली -/ विधानसभा चुनाव 2023 के मद्दे नजर अपनी समर्थकों के साथ दावेदारी पेश की ….

सरायपाली -/ विधानसभा चुनाव 2023 के मद्दे नजर अपनी समर्थकों के साथ दावेदारी पेश की ….

महासमुंद से हेमन्त वैष्णव

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के मद्दे नजर प्रमुख दलों के दावेदार जनसम्पर्क में लगे है इसी बीच
शिक्षिका एवं छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चातुरी डिग्री लाल नन्द ने अपने दावेदारी पेश कर दी है यह जानकारी सरायपाली पार्षद और कांग्रेश कार्यकर्ता हरदीपसिंह रैना के फेसबुक से मिली है हरदीपसिंह रैना ने चातुरी दीदी जिंदाबाद मोहन मरकाम भैया जिंदाबाद अमरजीत चावला भैया जिंदाबाद…जैसे पोस्ट डालते हुए समर्थन में जानकारी दी और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में डाला गया ।

बता दें कि श्रीमती चातुरी डिग्री लाल नन्द लगातार जनसंपर्क से चर्चा में बनी हुईं हैं साथ ही साथ लगातार सराईपाली के कार्यकर्ताओं के संपर्क में बने चातुरी डिग्री लाल नन्द शिक्षिका होने का लाभ मिलेगा ,चौहान सेना की युवा टीम साथ है छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष हैं

 ,छत्तीसगढ़ क्रांति सेना की प्रदेश पदाधिकारी हैं सराईपाली की बेटी एवं बहु होने का लाभ भी मिलेगा समाज में मजबूत पकड़ है लगातार खेलों का आयोजन ओर क्षेत्र की जनता से सतत जनसंपर्क , महिला होने का भी का लाभ मिलेगा कांग्रेस संघठन में सीधे जुड़ाव न होने पर मसक्कत करनी पड़ सकती है ।

मुस्लिम सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए गए फिरोज़ खान

मुस्लिम सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए गए फिरोज़ खान

बसना

मुस्लिम सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए गए फिरोज़ खान
मुस्लिम समाज के सामाजिक,सांस्कृतिक शैक्षणिक ,आर्थिक, और राजनीतिक विकास के प्रमुख उद्देश्य के साथ ही साथ समाज को और अन्य दुर्बल घटकों को दूर करने और संविधानिक अधिकारों के प्रति जागृत करने तथा अन्याय और अत्याचार से मुक्त कराने का उद्देश्य है मुस्लिम सेवा संघ में समाज के कई जरूरी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर दूर करने का उचित प्रयास किया जाएगा समाज में शिक्षा रोजगार और आरोग्य ,त्रिसूत्री कार्यक्रम पर प्रमुख रूप से जोर दिया जाना है ,ताकि मुस्लिम समाज सामाजिक ,सांस्कृतिक, शैक्षणिक ,आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से मजबूत बन सके मुस्लिम सेवा संघ भारतीय संविधान राष्ट्रीय एकात्मता या मुख्य विचारधारा के विरोध में कोई भी समर्थन नहीं करता। यह नियुक्ति मुस्लिम सेवा संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब फिरोज मासूलदार और कोर कमेटी के मार्गदर्शन में मुस्लिम सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब याकूब खान पाशा की अनुशंसा से किया गया है बहुत ही जल्द पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन पूरा कर जिलों में भी मुस्लिम सेवा संघ का विस्तार किया जाएगा।

अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल

अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल

पिथौरा ।

ग्राम खैरखुंटा के अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन बैठकी में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र के विकास और खुशहाली की कामना की। आयोजक समिति द्वारा पुष्पहार,श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया।
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र का जो व्यक्ति प्रति दिन जाप करता है। उसके जीवन में हमेशा सुख-शांति, समृद्धि और सम्पन्नता बनी रहती है। इस मंत्र में इतनी क्षमता है कि सच्ची श्रद्धा से कि गई प्रार्थना को भगवान श्रीहरी तक पहुँचाती है। उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाराज जी, कोलता समाज पूर्व सभापति थबीर साहू, ग्राम गौटिया बलदेव प्रधान, रायधर प्रधान, रण्जीत सेठ, मालिक राम प्रधान, पिथौरा मण्डल प्रभारी व किशनपुर सेक्टर प्रभारी सतीश प्रधान, सांकरा मण्डल प्रभारी व सांकरा सेक्टर प्रभारी सोनू छाबड़ा, किशनपुर सेक्टर सह प्रभारी त्रिलोचन प्रधान, ग्राम प्रभारी लक्ष्मण बारीक, वेणुधर प्रधान,सांकरा सेक्टर कार्यालय प्रभारी राकेश दास सहित ग्रामीणजनों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।