महासमुंद/अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

महासमुंद/अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

महासमुंद। थाना सिटी कोतवाली महासमुंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोंघीबाहरा निवासी 42 वर्षीय मजदूर राजू खडिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मारने से यह हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजू खडिया पिता हीरालाल खडिया उम्र 42 वर्ष दिनांक 23 नवंबर 2025 की शाम लगभग 4 बजे तुमगांव जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन 24 नवंबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे उसका शव शासकीय प्राथमिक शाला घोंघीबाहरा की दीवार के पास, ग्राम बंजारी जाने वाले मार्ग पर पड़ा मिला।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा कार्यवाही की तथा पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल महासमुंद भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण कार्डियो-रेस्पिरेटरी अरेस्ट बताया गया है तथा निचले अंगों में आकस्मिक चोटें पाए जाने का उल्लेख किया गया है।

मृतक के परिजनों एवं गवाहों के कथन के आधार पर पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि घटना अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही से हुई है। इस पर थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में मर्ग क्रमांक 186/2025 धारा 194 BNSS के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) BNS के अंतर्गत अपराध कायम किया गया है।पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन एवं चालक की तलाश की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन हुआ बॉलीवुड संगीत का भरपूर आनंद उठाते हुए झूमे दर्शक

मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन हुआ बॉलीवुड संगीत का भरपूर आनंद उठाते हुए झूमे दर्शक

महासमुंद/ सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य एवं यादगार समापन प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स, मुंबई की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ।

अंतिम दिवस की रात्रि मीत ब्रदर्स मनमीत सिंह-हरमीत सिंह एवं खुशबू ग्रेवाल ने अपने सुपरहिट और भावनात्मक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके बेबी डॉल, चिट्टियां कलाइयां, मैं तेरा बॉयफ्रेंड”, “आ तो सही”, जैसे लोकप्रिय गीतों पर पूरा पंडाल झूम उठा। उनकी सुमधुर आवाज़ और ऊर्जावान प्रस्तुति ने समापन समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। मीत ब्रदर्स की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और उल्लास देखने को मिला। युवा वर्ग से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने संगीत की इस संगीतमय शाम का भरपूर आनंद लिया।

इससे पूर्व दोपहर 2 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन हुआ। कुमारी आसना द्वारा भावपूर्ण कत्थक, आंचल पाण्डेय की मनमोहक ओडिसी प्रस्तुति, बिहान लोक कला मंच द्वारा ऊर्जावान पंथी नृत्य, एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों द्वारा पारंपरिक बस्तरिहा नृत्य, नानगांव बोहधन एवं साध्वी सेवा मगरपाली द्वारा प्रस्तुत डंडा नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लोक कला मंच कन्हारपुरी की सोलह सिंगार प्रस्तुति, किशोर हम्पीहोली का प्रभावशाली प्रदर्शन, स्वर संगम सांस्कृतिक मंच नागपुर द्वारा प्रस्तुत आम्रपाली नृत्य नाटक तथा सावित्री कहार लोक कला मंच रायपुर की लोक साधना प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपरा का जीवंत प्रदर्शन किया। लोक साधना एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 2026 का सफल और भव्य समापन हुआ।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 किसानों के हित में अतिरिक्त दो दिवस 5 और 6 फरवरी को होगी धान खरीदी कलेक्टर श्री लंगेह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए निर्देश 

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 किसानों के हित में अतिरिक्त दो दिवस 5 और 6 फरवरी को होगी धान खरीदी कलेक्टर श्री लंगेह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए निर्देश

महासमुंद/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। 5 और 6 फरवरी को किसानों के धान खरीदे जाएंगे। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे। ऐसे किसान, जिनके द्वारा टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु धान का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान, जिन्होंने टोकन हेतु आवेदन किया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है, तथा जिनका टोकन नहीं कटा। ऐसे किसान जिन्हें 28, 29 ,30 जनवरी 2026 के लिए टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज सुबह खाद्य विभाग की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन तीनों प्रकार के किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इसके अलावा सभी नोडल अधिकारियों, उड़न दस्ता दलों को 5 फरवरी और 6 फरवरी को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि शासन के मंशानुरूप इन तीनों प्रकार के किसानों का धान खरीदना सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

 

मादक पदार्थाें की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के 10 जिलों में जिला स्तरीय एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स के गठन हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में प्रावधानित 100 नवीन पदों की  स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा, कबीरधाम, जशपुर, राजनांदगांव एवं कोरबा जिला शामिल हैं।

2.    मंत्रिपरिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में पुलिस मुख्यालय के विशेष शाखा अंतर्गत एस.ओ.जी. (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के गठन के लिए प्रावधानित 44 नवीन पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। एसओजी का काम किसी भी बड़ी या अचानक हुई घटना में तुरंत मौके पर पहुँचकर हालात को संभालना और आतंकी हमला या गंभीर खतरे को जल्दी खत्म करना होता है। एसओजी एक खास तरह की प्रशिक्षित टीम होती है, जिसे ऐसे खतरनाक कामों के लिए तैयार किया जाता है।

3.    मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के विभिन्न एयरपोर्ट एवं हवाई पट्टियों में उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) की स्थापना का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया तथा इसके संचालन के दिशा-निर्देशों का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत छत्तीसगढ़ में पायलट प्रशिक्षण की सुविधा के लिए राज्य में उड़ान प्रशिक्षण संगठन की स्थापना की जाएगी। विमानन क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यह संस्थान उपयोगी होगा। इससे एयरक्राफ्ट रिसाइकिलिंग, हेलीकॉप्टर बंकिंग तथा एयरो स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं विकसित होगी। फ्लाइट ट्रेनिग ऑर्गनाइजेशन की स्थापना निजी सहभागिता से किया जाएगा।

4.    मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-26 का अनुमोदन किया गया। इस नीति से स्टार्टअप ईको सिस्टम के साथ-साथ इन्क्यूबेटर्स एवं अन्य हितधारकों का विकास होगा। छत्तीसगढ़ को देश में एक प्रमुख नवाचार केन्द्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा। भारत सरकार के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा जारी स्टेट्स स्टार्टअप रैंकिंग में सुधार होने से राज्य में निवेश का आकर्षण बढ़ेगा।

5.    मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई और पूरी हो चुकी 35 आवासीय कॉलोनियों को नगर निगम और नगर पालिकाओं को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इन कॉलोनियों में खुले भू-खंड, उद्यान और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं शामिल होंगी। हालांकि, आवासीय, व्यावसायिक और अर्द्धसार्वजनिक बिक्री योग्य संपत्तियां इसमें शामिल नहीं होंगी।

अभी इन कॉलोनियों का हस्तांतरण नहीं होने के कारण वहां रहने वाले लोगों को कई मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कॉलोनियों के रखरखाव के लिए निवासियों को दोहरा खर्च उठाना पड़ रहा है। एक ओर वे नगर निगम को संपत्ति कर दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गृह निर्माण मंडल को भी रखरखाव शुल्क देना पड़ता है। इन कॉलोनियों के हस्तांतरण से नगरीय निकायों द्वारा यहां पानी, बिजली, सड़क, सफाई जैसी सुविधाएं दी जा सकेंगी और कॉलोनीवासियों को अतिरिक्त रखरखाव शुल्क से राहत मिलेगी।

6.    मंत्रिपरिषद द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय विभागों तथा निगम मंडल के कार्यालयों के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा एक वृहद बहुमंजिला भवन बनाने का निर्णय लिया गया है और यहां विभागों को स्पेस आबंटित किया जाएगा, ताकि भूमि का पूर्ण उपयोग किया जा सके।

7.    मंत्रिपरिषद द्वारा सिरपुर एवं अरपा क्षेत्र में सुनियोजित विकास और विकास कार्यों को गति देने के लिए संबंधित क्षेत्र में शासकीय भूमि के आबंटन का अधिकार संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रदान किया गया है।

8.    मंत्रिपरिषद ने ‘‘छत्तीसगढ़ क्लाउड फर्स्ट नीति‘‘ को प्रदेश में लागू किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। छत्तीसगढ़ क्लाउड फर्स्ट नीति का प्रस्ताव छत्तीसगढ़ शासन के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया।

छत्तीसगढ़ क्लाउड फर्स्ट नीति के अनुसार राज्य शासन के सभी विभाग, उपक्रम एवं स्वायत्त संस्थाएं केवल भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अनुमोदित क्लाउड सेवा प्रदाताओं या भारत में स्थित सुरक्षित डेटा सेंटर एवं डिजास्टर रिकवरी सेंटर से ही क्लाउड सेवाएं लेंगी। किसी विशेष या असाधारण आवश्यकता के लिए राज्य क्लाउड परिषद से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

नीति के तहत कम प्राथमिकता वाले एप्लिकेशन एवं आर्काइव डेटा का क्लाउड माइग्रेशन वर्ष 2027-28 तक तथा उच्च प्राथमिकता सेवाओं का माइग्रेशन 2029-30 तक किया जाएगा। सभी नए एप्लिकेशन क्लाउड-नेटिव तकनीक पर विकसित किए जाएंगे।

कैबिनेट ने इस नीति में भविष्य में आवश्यक संशोधन करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को अधिकृत किया है। इस नीति से आईटी ढांचे में लागत में कमी, संचालन में दक्षता, बेहतर साइबर सुरक्षा, आपदा के समय सेवाओं की निरंतरता तथा नागरिक सेवाओं की 24×7 उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही नागरिकों के डेटा की सुरक्षा, पारदर्शिता और ट्रैकिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

9.    मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में डिजिटल अवसंरचना को विस्तार देने के लिए मोबाइल टावर योजना का अनुमोदन किया गया है। भौगोलिक विषमता और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी सीमित होने से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बाधित हो रहा है। इस योजना से मोबाइल टावर स्थापना हेतु चयनित सेवा प्रदाताओं को अनुमति और प्रशासनिक स्वीकृतियों की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध किया जाएगा।

मोबाइल टावर योजना के अंतर्गत चयनित मोबाइल नेटवर्क विहीन बसाहटों में टावर की स्थापना की जाएगी। डिजिटल कनेक्टिविटी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, ई गवर्नेंस सेवाओं का विस्तार होगा सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। योजना से सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार होगा विशेष कर वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा उपलब्ध होने से प्रशासनिक कार्य में पारदर्शिता और दक्षता आएगी। मोबाइल टावर योजना के लागू होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, आपातकालीन सेवाएं डायल 112 जैसी योजनाओं की पहुंच दूरस्थ इलाकों के नागरिकों तक सुगमता से होगी।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में प्रतिदिन निःशुल्क परामर्श सुविधा 45 वर्षों से अधिक अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में प्रतिदिन निःशुल्क परामर्श सुविधा 45 वर्षों से अधिक अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

बसना (महासमुंद)। क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक निःशुल्क परामर्श सेवा प्रदान की जा रही है। इस विशेष पहल के अंतर्गत 45 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एन. के. अग्रवाल मरीजों को सभी प्रकार की बीमारियों के संबंध में परामर्श एवं उपचार मार्गदर्शन देंगे।

हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि निःशुल्क परामर्श में बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द, दस्त, सिरदर्द, माइग्रेन, उच्च रक्तचाप (बीपी), मधुमेह, दिल की बीमारी, हर्निया, हाइड्रोसील, पाइल्स, फिशर, पथरी, ट्यूमर एवं सिस्ट जैसी समस्याओं का परामर्श एवं इलाज किया जाएगा। साथ ही समस्त प्रकार के ऑपरेशन हेतु भी विशेष सलाह उपलब्ध रहेगी।

आवश्यकता अनुसार जांच एवं ऑपरेशन में विशेष छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना, CGHS एवं विभिन्न TPA के माध्यम से इलाज की सुविधा भी हॉस्पिटल में उपलब्ध है।

हॉस्पिटल प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क परामर्श सुविधा का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। अग्रिम पंजीयन अनिवार्य बताया गया है।

संपर्क: 84618-11000,

सरायपाली/ विश्व कैंसर दिवस पर नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता संदेश “कैंसर लाइलाज नहीं, अगर समय पर पहचान”

सरायपाली/ विश्व कैंसर दिवस पर नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता संदेश “कैंसर लाइलाज नहीं, अगर समय पर पहचान”

सरायपाली (महासमुंद)। विश्व कैंसर दिवस (04 फरवरी) के अवसर पर नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आम नागरिकों को कैंसर के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष संदेश जारी किया गया। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि समय रहते पहचान और सही उपचार से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

हॉस्पिटल की ओर से जारी चेतावनी संकेतों में बिना कारण वजन कम होना, लंबे समय तक थकान या कमजोरी, लगातार बढ़ता हुआ दर्द, ऐसा गांठ या सूजन जो ठीक न हो, देर से भरने वाले घाव, भूख कम लगना या निगलने में परेशानी, तथा लगातार बुखार या रात में पसीना आना शामिल हैं।

चिकित्सकों ने नागरिकों से अपील की है कि इनमें से कोई भी लक्षण लंबे समय तक दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत चिकित्सकीय जांच कराएं। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, तंबाकू व नशे से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर भी जोर दिया गया।

हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। समय पर जांच और सही मार्गदर्शन से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता हैं

महासमुंद : बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, दम घुटने से मौत की पुष्टि, अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

महासमुंद : बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, दम घुटने से मौत की पुष्टि, अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

महासमुंद। थाना महासमुंद क्षेत्र में मिली बुजुर्ग महिला की लाश के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतिका श्रीमती झूनी बाई उर्फ एवन कुर्रे (60 वर्ष), पति स्वर्गीय सुंदर लाल कुर्रे, निवासी ग्राम खैरा की मौत स्वाभाविक नहीं बल्कि दम घुटने से श्वास अवरोध के कारण होना पाई गई है। डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में Manner of Death – Homicidal in Nature अंकित किए जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका दिनांक 06 सितंबर 2025 को दोपहर लगभग 2:30 बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। परिजनों द्वारा आसपास तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 09 सितंबर 2025 को सूचना मिली कि भलेसर पेट्रोल पंप के पूर्व रोड किनारे झाड़ियों के बीच एक महिला की लाश पड़ी हुई है, जिससे बदबू आ रही है। मौके पर पहुंचकर मृतिका के पोते सुनील बघेल ने कपड़ों व चेहरे के आधार पर पहचान की।

प्रारंभिक तौर पर मृतिका की मानसिक स्थिति ठीक न होने तथा पूर्व में भी घर से चले जाने की आदत के चलते मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने पर मर्ग जांच के आधार पर थाना महासमुंद में अपराध धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

विवेचना सहायक उप निरीक्षक मान सिंह साहू द्वारा की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

बसना/ एनएच-53 पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, एक गंभीर घायल

बसना/ एनएच-53 पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, एक गंभीर घायल

बसना | महासमुंद ग्राम जगत के पास एनएच-53 रोड स्थित बिहारी यूपी ढाबा के समीप तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चल रही मोटर सायकल की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जगत निवासी सोनबाई चौहान एवं उनकी चाची गौरी बाई आज सुबह लगभग 10 बजे पैदल ग्राम भूकेल स्थित च्वाइस सेंटर पैसा निकालने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG06 GJ 0460 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल बसना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनबाई चौहान को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरी बाई का उपचार जारी है।

पुलिस ने मामले में मोटर सायकल चालक के विरुद्ध धारा 184 एलकेएस, 106(1) बीएनएस, 125(ए) बीएनएस एवं 281 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): बुरी खबर मिल सकती है। आर्थिक तंगी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान पर ध्यान दें। जल्दबाजी व भागदौड़ से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएँ क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। व्यापार में सफलता मिलेगी।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। सुसंगति से लाभ होगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से लाभ होगा।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएँ क्रियान्वित नहीं हो पाएँगी।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कश्मकश दूर होगी। स्वजनों से भेंट होगी।

राशि फलादेश

 

छत्तीसगढ़ धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था

छत्तीसगढ़ धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था

छत्तीसगढ़/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस – 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे— ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात आवेदन किया गया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है। ऐसे किसान, जिन्हें दिनांक 28 जनवरी 2026, 29 जनवरी 2026 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।

किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।