आज का राशिफल: कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल 

आज का राशिफल: कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।

राशि फलादेश

 

महासमुंद : कार्यवाही में पुलिस वाहन हुआ राख, मध्यप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार

चेक पोस्ट तोड़ते हुए भागी गांजा तस्करों की कार, मध्यप्रदेश से गिरफ्तारी, टक्कर के बाद पुलिस वाहन जला

महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) एवं थाना सांकरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गांजा परिवहन करने के साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी को वाहन से कुचलने का प्रयास करने वाले दो फरार आरोपियों को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन के स्वामी को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 जनवरी 2026 को थाना सांकरा पुलिस को एक मारुति सुजुकी ईको कार (क्रमांक MP05 ZE 8685) में गांजा तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना पर नेशनल हाईवे पर पुलिस स्टाफ तैनात किया गया।

बताया गया कि उक्त ईको कार इससे पहले सिंघोड़ा, सांकरा, झलप, पटेवा सहित कई थानों के चेक पोस्ट की बैरिकेडिंग को टक्कर मारते हुए निकल चुकी थी, जिससे पुलिस को वाहन के संदिग्ध होने की जानकारी मिल गई थी।

जब संदिग्ध ईको कार को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज गति से पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की। पुलिसकर्मी सतर्कता से बाल-बाल बच गया, लेकिन गांजा से भरी कार अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद पुलिस वाहन में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आरोपी मौके पर ईको कार छोड़कर फरार हो गए थे।
घटनास्थल से ईको कार की तलाशी लेने पर उसमें से 39.680 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 19 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है, बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) जब्त कर अपराध

क्रमांक 19/26 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
ANTF द्वारा तकनीकी विश्लेषण, डाटा एनालिसिस एवं सूक्ष्म जांच के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें मध्यप्रदेश जाकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में परिवहनकर्ता राकेश चौकसे (32 वर्ष), निवासी पनागर, जिला नरसिंहपुर तथा फॉरवर्ड लिंक एवं वाहन स्वामी मोनू राय (34 वर्ष), निवासी पिपरिया, जिला होशंगाबाद शामिल हैं। दोनों आरोपियों को थाना सांकरा लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिले में 30 प्रकरणों में कुल 2152.981 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं नशीली दवा इंजेक्शन जब्त किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ 73 लाख 89 हजार 995 रुपये है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी

बसना : पटवारी निकले सरकार के धोखेबाज रकम लेकर धान गाडी को छोड़ने का आरोप?

बसना में पटवारियों पर गंभीर आरोप: अवैध धान गाड़ी छोड़ने के बदले घूस लेने का दावा

बसना | महासमुंद
छत्तीसगढ़ सरकार जहां अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने और किसानों से पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाती है, वहीं अब उन्हीं पर नियमों की अनदेखी कर घूस लेकर मामला रफा-दफा करने के आरोप सामने आए हैं।

महासमुंद जिले में अवैध धान पर कार्रवाई के मामले में प्रदेश में अग्रणी माने जाने के बावजूद, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। ताजा मामला बसना के भंवरपुर क्षेत्र अंतर्गत ढालम-चनाट इलाके से सामने आया है, जहां दो पटवारियों पर अवैध धान से भरी गाड़ी को रोकने के बाद धान डीलर से मोटी रकम लेकर वाहन छोड़ने का आरोप लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि यही क्षेत्र पूर्व में अवैध धान परिवहन को लेकर विवादों और गोली चलने जैसी घटनाओं के कारण चर्चा में रह चुका है।
धान डीलर ने लगाया आरोप

आरोप लगाने वाले चंदन पटेल, जो सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और अवैध धान परिवहन के काम से जुड़े हैं, ने महाजनपद न्यूज को फोन पर बताया कि बसना क्षेत्र के पटवारी उदय राजपूत और योगेंद्र कुमार ने भारी रकम लेकर अवैध धान से भरी गाड़ी को छोड़ दिया।

चंदन पटेल का कहना है कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं बसना एसडीएम से चर्चा की है, जहां लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। साथ ही भंवरपुर क्षेत्र में भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है।
संपर्क का प्रयास

मामले में दोनों पटवारियों से उनका पक्ष जानने के लिए कई बार फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी भी पटवारी ने कॉल रिसीव नहीं किया।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर कितनी तत्परता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करता है, ताकि अवैध धान परिवहन और भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लग सके।

महासमुंद/ तेंदुकोना सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तेज व लापरवाही से बाइक चलाने वाले चालक पर अपराध दर्ज

महासमुंद/ तेंदुकोना सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तेज व लापरवाही से बाइक चलाने वाले चालक पर अपराध दर्ज

महासमुंद। थाना तेन्दूकोना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाने वाले बाइक चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना तेन्दूकोना के मर्ग क्रमांक 37/2025 धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक छत्तर सिंह निषाद (60 वर्ष) पिता गाडाराम, निवासी ग्राम गहनाभाठा, दिनांक 07 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 HW 6636 (सुपर एक्सएल) से अपने नाती भास्कर निषाद के साथ तेन्दूकोना से अपने गांव लौट रहे थे।

जब वे ग्राम शिकारीपाली मेन रोड मंदिर के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 DW 6428 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छत्तर सिंह निषाद एवं उनका नाती सड़क पर गिर पड़े, जिससे छत्तर सिंह को गंभीर चोटें आईं तथा नाती भास्कर निषाद के पैर एवं शरीर में अंदरूनी चोटें आईं।

घटना के बाद दोनों को डायल 112 वाहन से बागबाहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छत्तर सिंह निषाद को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण सड़क दुर्घटना बताया गया है।

पुलिस जांच में यह निष्कर्ष निकला कि हादसा स्प्लेंडर प्लस बाइक चालक की उतावलेपन व उपेक्षापूर्ण वाहन चालन के कारण हुआ। उक्त चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस द्वारा मर्ग पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर मामले की विस्तृत जांच जारी है।

महासमुंद/ तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत, बस स्टैंड ओंकारबंद में हुआ हादसा

महासमुंद/ तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत, बस स्टैंड ओंकारबंद में हुआ हादसा

महासमुंद। थाना खल्लारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओंकारबंद बस स्टैंड के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी करने वाले व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो ग्राम ओंकारबंद के निवासी थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अशोक विश्वकर्मा 03 फरवरी 2026 को भोजन करने के बाद घर से बस स्टैंड ओंकारबंद की ओर दुकान जाने निकले थे। करीब दोपहर 12 बजे जब वे NH-353 पर बस स्टैंड के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी हाड़ाबंद की ओर से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 GT 5630 के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में अशोक विश्वकर्मा के दाहिने हाथ और सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतक के पुत्र द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात नियंत्रण के लिए उचित व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पटेवा/ साइकिल विवाद पर युवक से मारपीट, सिर व कमर में आई चोट — आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पटेवा/ साइकिल विवाद पर युवक से मारपीट, सिर व कमर में आई चोट — आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम बरेकेल कला से मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। पीड़िता ग्राम बरेकेल कला, जिला महासमुंद की निवासी है, जो घरेलू कामकाज करती है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिनांक 02 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर में थी। इसी दौरान गांव का महाजन सोनवानी उसके घर के सामने आया और उसके नाती हर्षवर्धन को बाहर बुलाकर यह कहते हुए गाली-गलौच करने लगा कि उसने उसकी साइकिल को नुकसान पहुंचाया है।

नाती हर्षवर्धन द्वारा विरोध करने पर आरोपी महाजन सोनवानी ने मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए डंडे से उसके साथ मारपीट की। मारपीट से हर्षवर्धन के सिर और कमर में चोट आई है।

घटना को भानमती टंडन एवं सत्यप्रकाश वर्मा ने देखा-सुना तथा बीच-बचाव किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) एवं 296 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी

महासमुंद/बिहान अंतर्गत क्षेत्रीय समन्वय एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (संविदा) के पदों पर भर्ती हेतु 20 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद/बिहान अंतर्गत क्षेत्रीय समन्वय एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (संविदा) के पदों पर भर्ती हेतु 20 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत जिला प्रकोष्ठ एवं विकासखण्ड के लिए बैकलॉग रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिसमें क्षेत्रीय समन्वय एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (संविदा) के दो-दो पद शामिल है। संविदा नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत किया जा रहा है।

इच्छुक अभ्यर्थी 20 फरवरी 2026 तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के पते पर केवल रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप एवं दिशा निर्देश जिले के वेबसाईट https://mahasmund.gov.in तथा जिला पंचायत के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

आज का राशिफल: कैसा होगा आपका दिन जानिए क्या कहती है आपकी राशियां 

आज का राशिफल: कैसा होगा आपका दिन जानिए क्या कहती है आपकी राशियां

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी रहेगी।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। किसी की आलोचना न करें। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): राजमान प्राप्त होगा। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएँ रह सकती हैं। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): बेचैनी रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी।

राशि फलादेश

सरायपाली क्षेत्र के ग्राम बालसी आग तापने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

सरायपाली क्षेत्र के ग्राम बालसी आग तापने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

सरायपाली। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालसी में आग तापने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक के साथ लकड़ी के डंडे से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित धान संग्रहण केंद्र अर्जुण्डा में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि 3 फरवरी 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे वह अपने साथियों सूरज उर्फ सरोज बारीक और अरविंद प्रधान के साथ मोटरसाइकिल से इंटा भट्टा केंदुढार की ओर से वापस पतेरापाली आ रहा था। इसी दौरान ग्राम बालसी में रोहित रात्रे के घर के पास आग जल रही थी, जहां वे कुछ देर तापने के लिए रुक गए।

मौके पर मौजूद भरत रात्रे ने आग तापने को लेकर आपत्ति जताई और इसी बात को लेकर वाद-विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि भरत रात्रे ने गाली-गलौज करते हुए पास में पड़े लकड़ी के डंडे से पीड़ित पर हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने पैर में चोट आई। इसके साथ ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना को सूरज उर्फ सरोज बारीक, अरविंद प्रधान और मनीष ठाकुर ने प्रत्यक्ष रूप से देखना व बीच-बचाव करना बताया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी

महासमुंद /झिलमिला में नाबालिग पर हमला, डंडे से मारपीट कर घायल करने का आरोप

महासमुंद /झिलमिला में नाबालिग पर हमला, डंडे से मारपीट कर घायल करने का आरोप

महासमुंद। थाना क्षेत्र अंतर्गत झिलमिला के डोंगरीपारा मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक नाबालिग किशोर पर डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी शिवा निवासी डोंगरीपारा झिलमिला के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता रोजी-मजदूरी का कार्य करती है। उसने बताया कि 3 फरवरी 2026 की सुबह जब वह काम पर जाने के लिए घर से निकल रही थी, तभी उसका नाबालिक बेटा पास आया और बताया कि वह अपने दोस्तों रणवीर साहू व गुलशन डडसेना के साथ ईवास स्कूल के सामने बने यात्री प्रतीक्षालय के पास खड़ा था। इसी दौरान लगभग 10:30 बजे आरोपी शिवा वहां पहुंचा, गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से बाएं हाथ, सिर और गर्दन के पीछे वार किया, जिससे उसे चोटें आईं।

घटना को रणवीर साहू, गुलशन डडसेना तथा मामा लक्ष्मीप्रसाद दास मानिकपुरी ने प्रत्यक्ष रूप से देखना बताया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।