श्रद्धा, संस्कृति और संगीत के संगम के साथ सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन
सिरपुर महोत्सव हमारी गौरवशाली परंपराओं, सभ्यता और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम – सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी , सिरपुर हमारी आस्था, संस्कृति और इतिहास का जीवंत प्रतीक – विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा
महासमुंद/ सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आज भव्य एवं गरिमामयी समापन समारोह सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी शामिल हुईं। इस अवसर पर विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चन्द्राकर, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड संघ श्री इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, भारत स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू, सिरपुर सरपंच श्रीमती पुष्पा के माली, श्रीमती डीलेश्वरी चंद्राकर, श्री जितेंद्र सिंह, श्री ओमप्रकाश चौधरी, श्री महेंद्र सिक्का, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, साडा के सीईओ श्री धम्म शील गणवीर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं पर्यटक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया तथा अतिथियों द्वारा कॉफी टेबल बुक एवं महासमुंद जिले की दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया गया।
सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का उद्बोधन
सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि सिरपुर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर है। सिरपुर की प्राचीन विरासत, बौद्ध विहारों, मंदिरों एवं ऐतिहासिक स्मारकों ने इसे विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। सिरपुर महोत्सव हमारी गौरवशाली परंपराओं, सभ्यता और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है, जो युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ता है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा एक भारत–श्रेष्ठ भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को नई दिशा दी जा रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार भी ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है।
सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण सड़क योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे आमजन के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य एवं केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से सिरपुर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा का संबोधन
विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि सिरपुर हमारी आस्था, संस्कृति और इतिहास का जीवंत प्रतीक है। यह भूमि हमें हमारी गौरवशाली विरासत से जोड़ती है। सिरपुर महोत्सव के माध्यम से लोक कला, लोक संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने बताया कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सिरपुर के विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में सिरपुर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
अन्य वक्ताओं के विचार
छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चन्द्राकर ने कहा कि सिरपुर महोत्सव से क्षेत्र के पर्यटन, रोजगार एवं स्थानीय कला को नई पहचान मिली है।
स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिरपुर केवल ऐतिहासिक नगरी ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक है।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने तीन दिवसीय महोत्सव के सफल आयोजन पर शासन, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक टीम, कलाकारों एवं आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास है।
सम्मान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
समापन अवसर पर महोत्सव में आकर्षक प्रस्तुतियाँ देने वाले कलाकारों, सांस्कृतिक दलों एवं आयोजन से जुड़े प्रमुख आयोजकों को मंच पर स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, भजन-कीर्तन एवं आधुनिक संगीत कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभागीय प्रदर्शनी एवं एलईडी छायाचित्र प्रदर्शनी भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। देश-प्रदेश से आए पर्यटकों ने सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहरों, मंदिरों एवं विहारों का अवलोकन कर इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

सिंघनपुर शबरी मेला में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बढ़ाया कलाकारों का मान, विश्व प्रसिद्ध ‘कंस’ फेम हृषिकेश भोई का किया भव्य नागरिक अभिनंदन लोक संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश, बोले – हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है यह महोत्सव शबरी मेले के भव्य कंस दरबार में उमड़ा जनसैलाब, विधायक ने मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर कलाकार हृषिकेश भोई को सराहा भक्ति, कला और विजय के संगम ‘शबरी मेला’ में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दोहराया संस्कृति संरक्षण का संकल्प
विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हृषिकेश भोई जैसे कलाकार हमारी लोक संस्कृति के सच्चे संवाहक हैं, जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से हमारी परंपराओं को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाई है। ऐसे कलाकारों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक है और आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि सिंघनपुर का शबरी मेला महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। ऐसे उत्सव हमें अपनी परंपराओं, लोककला और गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हैं। उन्होंने आधुनिक दौर में लोककला और संस्कृति के संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होने का आह्वान किया।
बसना। स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल रहे। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार एवं छात्राओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अपने प्रेरक संबोधन में विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आज की छात्राएं ही कल के विकसित समाज की आधारशिला हैं। छात्र जीवन में समय प्रबंधन, अनुशासन और एकाग्रता को अपनाकर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
श्रीमद् भागवत महायज्ञ में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, कहा—भागवत कथा जीवन जीने की कला सिखाती है विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु कथावाचक पंडित कान्हा महाराज का किया सम्मान, भजनों की धुन पर झूमे भक्त
बसना। समीपवर्ती ग्राम बंसुलाडीपा स्थित आईटीआई ग्राउंड इन दिनों पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है। ग्राम कुदारीबाहरा निवासी देवाधि साव एवं उनके परिजनों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उनके आगमन से कथा पंडाल में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण निर्मित हो गया।
कार्यक्रम में पहुँचते ही विधायक डॉ. अग्रवाल ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप एवं व्यास पीठ के समक्ष शीश नवाकर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित कान्हा महाराज का पुष्पहार, श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मान किया तथा उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।