महासमुंद/महिलाओं का कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचने दी गई कानूनी जानकारी

महासमुंद/महिलाओं का कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचने दी गई कानूनी जानकारी

महासमुंद/ महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के प्रावधानों के विषय में जिले में 19 जनवरी को महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय मचेवा एवं शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा में आयोजित हुआ। जिसमें क्रमशः प्रभारी प्राचार्य डॉ मालती तिवारी एवं प्राचार्य डॉ शीलभद्र कुमार उपस्थित थे।

कार्यक्रम में She-Box पोर्टल एवं महिलाओं का कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचने के लिए 9 दिसंबर 2013 को कानून लागू किया गया है जिसका उद्देश्य यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध एवं निवारण करना है, कानून के अनुसार जहां 10 से अधिक कर्मचारी कार्य करते है वहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाना है और जहां 10 से कम कर्मचारी कार्य कर रहे है वहां स्थानीय शिकायत समिति के अंतर्गत होंगे, जिसमें पीड़िता को राहत व मुआवजा का प्रावधान किया गया है, यह अधिनियम संगठित और असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले महिलाओ के ऊपर कार्य स्थलों में यौन उत्पीड़न को रोकथाम करना है, उक्त अधिनियम के अंतर्गत पीड़िताएं अपने ऊपर घटित घटना का शिकायत 3 माह के भीतर समिति के समक्ष कर सकते है, घटना के संबंध में समिति के द्वारा जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर दोषी व्यक्ति को समिति द्वारा लागू सेवा नियमों के उपबंधों के अनुसार कदाचार के रूप में या जहां ऐसे सेवा नियम नहीं बनाए गए है वहां ऐसे रीति से जो विहित की जाये लैगिंक उत्पीड़न के लिए कार्यवाही करने जिसके अंतर्गत दोषी व्यक्ति के वेतन या मजदूरी की कटौती कर पीड़िता को दे सकते है। समिति द्वारा दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए थाना को अनुशंसा के साथ भेज सकता है साथ ही न्यायालय में परिवाद भी दायर कर सकता है कि जानकारी दी गई।

अधिनियम में स्पष्ट प्रावधान है कि जहां संगठित या असंगठित कार्य क्षेत्रों पर जहां 10 से अधिक कर्मचारी है वहां आंतरिक शिकायत समिति गठन किया जाना अनिवार्य है यदि समिति का गठन नहीं किया जाता तो नियोजक को पचास हजार रूपए तक की अर्थदंड से दंडित करने का प्रावधान है। कार्यक्रम में सुश्री पूनम केसरिया संरक्षण अधिकारी (घरेलू हिंसा), सुश्री झलक साहू केंद्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर, सुश्री खिलेश्वरी चक्रधारी मिशन समन्वयक महिला सशक्तिकरण केंद्र, श्रीमती जागेश्वरी सोनवानी चाइल्ड लाइन मिशन वात्सल्य का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान अधिनियम की प्रावधानों के जानकारी प्रदाय कर फ्लेक्स, ब्रोशर एवं पम्पलेट का वितरण किया गया।

महासमुंद/ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

महासमुंद/ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

महासमुंद / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए सोमवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने 26 जनवरी को महासमुंद जिले के समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल. 3 सपना बार एंड रेस्टोरेंट तथा देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुंद को बंद रखने तथा उक्त दिवस में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित करने हेतु आदेशित किया है।

महासमुंद/तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 01 फरवरी से, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा तैयारी तेज करने के निर्देश ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन

महासमुंद/तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 01 फरवरी से, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा तैयारी तेज करने के निर्देश ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन

महासमुंद/ ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 01 से 03 फरवरी 2026 तक भव्य गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने अंतिम रूप दिया जा रहा है।महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने आज दोपहर 12 बजे कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला प्रशासन की टीम सिरपुर पहुंची और आयोजन स्थल सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, सिरपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री धम्म शील गणवीर मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं जन सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और तैयारी तेज करने के निर्देश दिए। इस बार सिरपुर के वैभव और ऐतिहासिक महत्व को लेकर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजन कर प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएगी।

कलेक्टर श्री लंगेह ने महोत्सव स्थल, स्टेज, डोम में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मंच तक पहुंचने वाले मार्गों को पर्याप्त चौड़ा रखने, सुगम आवागमन सुनिश्चित करने तथा दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोम का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि महोत्सव स्थल में विभागीय स्टॉल, स्व-सहायता समूहों के उत्पाद, वन उत्पाद, पर्यटन एवं संस्कृति से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिरपुर एवं आसपास के स्थानीय व्यवसायियों, सरस मेला, स्व-सहायता समूहों तथा कारीगरों को स्टॉल आबंटन में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिल सके। स्टॉल ले-आउट के अनुरूप ही इस प्रकार तैयार किया जाए कि आगंतुकों को आसानी से भ्रमण करने की सुविधा मिले तथा आपातकालीन स्थिति में निकास मार्ग बाधित न हो।

महोत्सव के दौरान बॉलीवुड कलाकारों सहित स्थानीय एवं छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की आकर्षक छटा देखने को मिलेगी। इस अवसर पर प्रतिदिन महानदी आरती का आयोजन भी किया जाएगा।

कलेक्टर ने मुख्य मंच को आकर्षक एवं सांस्कृतिक थीम आधारित साज सज्जा देने के निर्देश दिए। महोत्सव परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन हेतु स्थानीय पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक दिन कार्यक्रम समाप्ति के बाद कचरा उठाव अनिवार्य रूप से किया जाएगा। सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत एवं अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था तथा महोत्सव परिसर की सड़कों की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। पेयजल टैंकरों के नियमित क्लोरीनेशन एवं गुणवत्तापूर्ण जल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल का विस्तृत ले-आउट अनुसार अतिशीघ्र तैयारी कर लें तथा विभिन्न जन सुविधाओं के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम महासमुंद अक्षा गुप्ता, सरपंच श्रीमती पुष्पा के माली, तहसीलदार, जनपद सीईओ, लोक निर्माण, पीएचई, आर ई एस शिक्षा, श्रम, पीएचई, जल संसाधन, कृषि, महिला बाल विकास, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

महासमुंद/ कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक अवैध धान खरीदी में संलिप्त कोचियों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई – कलेक्टर श्री लंगेह

महासमुंद/ कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक अवैध धान खरीदी में संलिप्त कोचियों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई – कलेक्टर श्री लंगेह

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं आगामी आयोजनों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि धान खरीदी निरंतर जारी रहे। उन्होंने नोडल अधिकारियों को लगातार उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उठाव में देरी के कारण किसी भी स्थिति में खरीदी बंद न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के लिए अब केवल 7 दिन ही शेष रह गए हैं, ऐसे में छोटे एवं सीमांत कृषकों को धान खरीदी में प्राथमिकता देवें। अंतर्राज्यीय एवं सभी जांच चौकियों में सतर्कता से निगरानी रखने एवं आशंका की स्थिति में संबंधित परिवहन की जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी से संबंधित कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। कोचियों पर सतत निगरानी रखी जाए एवं उनके स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते रहें। किसी भी तरह अवैध धान की खरीद बिक्री न हो। शिकायत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करें।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा गढ़पुलझर, झलप, खल्लारी, सलखण्ड एवं दुर्गापाली में की गई घोषणाओं के समय-सीमा में तथा गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया। बैठक में आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहें। उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी फाइलों का मूवमेंट ई-फाइल के माध्यम से ही किया जाए, यह अनिवार्य है। इससे कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित होगी। गांवों और हाईवे किनारे समुचित कचरा प्रबंधन के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा पेटी की व्यवस्था की जाए तथा नियमित अंतराल पर उसकी सफाई करे। लोगों में यह आदत विकसित करें कि कचरा इधर-उधर न फेंके और कचरा पेटी में ही डालें।

इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्यों में तेजी, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, तथा समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनचौपाल, समय-सीमा पत्रक और राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समय सीमा के पश्चात सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि सबसे पहले अधिकारी-कर्मचारी यातायात नियमों का अनिवार्यतः पालन सुनिश्चित करें। दैनिक आवाजाही में वाहनों का उपयोग के दौरान सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करें। उन्होंने यातायात प्रभारी को नियमित चेकिंग के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ने यातायात संबंधी अन्य जानकारी दी।

सरायपाली /धान उपार्जन केन्द्र केना में भौतिक सत्यापन से अधिक मात्रा में धान एवं बारदाना की कमी पाई गई शासन को लाखों की क्षति धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी पर एफआईआर दर्ज

सरायपाली /धान उपार्जन केन्द्र केना में भौतिक सत्यापन से अधिक मात्रा में धान एवं बारदाना की कमी पाई गई शासन को लाखों की क्षति धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी पर एफआईआर दर्ज

महासमुंद / खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र केना में अनियमितता के मामले पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली के आदेशानुसार गठित संयुक्त जांच टीम द्वारा 18 जनवरी 2026 को केंद्र का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें भारी मात्रा में धान एवं बारदाना की कमी पाई गई। जांच प्रतिवेदन के अनुसार ऑनलाइन रिपोर्ट में जहां 29,628 नग बारदाना (11,851.20 क्विंटल धान) दर्ज था, वहीं भौतिक सत्यापन में मात्र 25,615 नग बारदाना (10,246 क्विंटल) धान पाया गया। इस प्रकार 4,013 नग बारदाना (1,605.20 क्विंटल) धान की कमी सामने आई। कमी की अनुमानित राशि 49,76,120 रुपये है। उक्त कृत्य को देखते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार धान उपार्जन केन्द्र केना के प्रभारी अधिकारी श्री गोपाल नायक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।

जांच प्रतिवेदन में बताया गया है कि, धान उपार्जन में प्रयुक्त नए एवं पुराने बारदाने में भी अनियमितता पाई गई। जांच में 2007 नग नया बारदाना (कीमत 15,654.60 रुपये) एवं 2006 नग पुराना बारदाना (कीमत 50,150 रुपये) का उपयोग अनियमित रूप से पाया गया। इस प्रकार कुल मिलाकर शासन को 50,41,924.60 रुपये की क्षति होना जांच में सामने आया है। संयुक्त जांच टीम द्वारा मौके पर रखे धान के स्टेकों का रेंडम तौल भी किया गया, जिसमें बोरी का वजन मानक से कम पाया गया। जांच प्रतिवेदन से सहमत होते हुए कलेक्टर को अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गई।

तत्पश्चात कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला महासमुंद के आदेश के आधार पर शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर, शाखा तोरेसिंहा द्वारा थाना प्रभारी, थाना सरायपाली को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर धान उपार्जन केन्द्र केना के प्रभारी श्री गोपाल नायक निवासी ग्राम इच्छापुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

महासमुंद/परीक्षा पे चर्चा 2026ः दिल्ली में महासमुंद की छात्रा सृष्टि साहू करेंगी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व

महासमुंद/परीक्षा पे चर्चा 2026ः दिल्ली में महासमुंद की छात्रा सृष्टि साहू करेंगी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व

महासमुंद/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण में इस वर्ष महासमुंद की होनहार छात्रा कुमारी सृष्टि साहू छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएंगी। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा की कक्षा 12वीं (गणित संकाय) की छात्रा सृष्टि का चयन राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए किया गया है। विद्यालय की शाला नायिका के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली सृष्टि साहू एक दिन के लिए प्रतीकात्मक प्राचार्य का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुकी हैं। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अमी रुफस के मार्गदर्शन में संस्था के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने माई गवर्नमेंट पोर्टल पर पंजीयन किया गया था, जिसमें सृष्टि ने अपनी प्रतिभा के दम पर दिल्ली के लिए उनका चयन हुआ।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सृष्टि की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। कलेक्टर ने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी दिल्ली यात्रा के लिए हवाई टिकट (फ्लाइट) और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन की ओर से सुनिश्चित कराई गई हैं। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय का यह इंटरएक्टिव प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों के लिए तनाव मुक्त परीक्षा की तैयारी का एक सुनहरा अवसर है। इसमें देश-विदेश के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सीधे प्रधानमंत्री से जुड़कर परीक्षा के अनुभवों और सकारात्मक दृष्टिकोण पर चर्चा करते हैं।

जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों के लिए यह अनुभव अत्यंत गौरवशाली होगा। इसके तहत प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी का अवसर, विशेष परीक्षा पे चर्चा किट, सहभागिता प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास का भ्रमण (संभावित) निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद के माध्यम से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सृष्टि की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक श्री एन.के. सिन्हा, एडीपीओ प्रमोद कुमार कन्नौजे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी व बीआरसी जागेश्वर सिन्हा, एपीसी श्रीमती संपा बोस ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता गोसाई राम टांडेकर, प्रियंका पीटर, ओमप्रकाश देवांगन, हरीश पाण्डेय, अंशुमाला बारिक (कक्षा शिक्षिका) और समस्त स्टाफ ने सृष्टि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

महासमुंद/नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

महासमुंद/नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

महासमुंद/ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधियों का 19 जनवरी को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हॉटल अकेशिया में किया गया। कार्यशाला का आयोजन नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, जिला नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चन्द्राकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री राहुल ठाकुर, श्री उत्तम श्रीवास एवं श्री एकेश्वर शुक्ला जिला सलाहकार शामिल हुए। उक्त कार्यशाला में शहरी सेक्टर सुपरवाइजर श्री दीपक तिवारी द्वारा शहरी क्षेत्र के समस्त जन प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोतियाबिंद, मानसिक स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड, जानकारी प्रदाय की गई।

जिला को टी.बी. मुक्त करने हेतु जिला सलाहकार द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई एवं टी.बी. मरीजों को बेहतर पोषण प्रदाय करने के लिए जनप्रतिनिधियों को निश्चय मित्र बनने के लिए प्रेरित किया गया। शहरी स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में दिए जा रहे कुष्ठ रोग संबंधी स्वास्थ्य सुविधाएं स्किन स्मियर टेस्ट, निःशुल्क जांच, एवं एम.डी.टी. आदि की जानकारी देते हुए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा किया गया। जिले में संचालित तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत श्रीमति मेघा ताम्रकर काउंसर द्वारा नशा मुक्त अभियान की जानकारी प्रदाय की गई एवं लोगों को नशा मुक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, साथ ही नशा मुक्ति हेतु जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं आम नागरिकों तक उचित लाभ प्रदान किए जाने हेतु परामर्श दिया गया

सरायपाली ग्राम केदुंवा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

सरायपाली ग्राम केदुंवा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

सरायपाली (महासमुंद)। थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम केदुंवा में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पहले पक्ष की ओर से ग्राम केदुंवा निवासी युवक ने बताया कि वह सरायपाली बस स्टैंड स्थित डिवाइन सैलून में कार्य करता है। पीड़ित के अनुसार, पूर्व में दर्ज रिपोर्ट को लेकर वह 19 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे अपने चचेरे भाई तोष कुमार श्रीवास की दुकान गया था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और तोष कुमार श्रीवास ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान घांसी श्रीवास, परमानंद श्रीवास और खगेश्वर श्रीवास भी वहां पहुंच गए और बांस के डंडे तथा हाथ मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसके चेहरे, सिर और शरीर में चोटें आईं और खून निकल गया। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस संबंध में थाना सरायपाली में भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से तोष कुमार श्रीवास ने भी थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 जनवरी को दोपहर लगभग 3 बजे उनके चचेरे भाई बरूण श्रीवास हाथ में बांस का डंडा लेकर सैलून पहुंचे और पूर्व विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए गला पकड़कर मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, उन्हें जान से मारने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई।

घटना के दौरान उनके भाई तारक राम श्रीवास, प्रान्शु श्रीवास एवं शत्रुघ्न निषाद ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस मामले में भी थाना सरायपाली में भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 115(2), 296 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था मौत का सौदा, रास्ते में कोमाखान पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था मौत का सौदा, रास्ते में कोमाखान पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद थाना कोमाखान पुलिस ने एनएच-353 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा 950 किलो अवैध गांजा जब्त कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोमाखान में पदस्थ सउनि. सिकन्दर भोई के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग व अपराध पतासाजी पर रवाना थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सुनहरा-भूरा रंग का आईचर ट्रक (क्रमांक MH 20 EL 3969) में भारी मात्रा में गांजा भरकर ओडिशा से महासमुंद होते हुए महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोका। पूछताछ में ट्रक में सवार दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम अक्षय भोरजे (26 वर्ष) एवं सुमन आउटे (24 वर्ष), निवासी जिला जालना, महाराष्ट्र बताया। तलाशी लेने पर ट्रक में रखी 38 सफेद प्लास्टिक बोरियों में प्रत्येक में 25-25 किलो गांजा पाया गया, जिसका कुल वजन 950 किलो निकला।

मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से विधिवत तौल कर गांजे को सीलबंद किया गया। पुलिस ने गांजे के साथ ट्रक, मोबाइल फोन, नकदी, दस्तावेज सहित कुल 4 करोड़ 90 लाख 11 हजार 50 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(B)(II)(C) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है। मामले की विवेचना जारी है तथा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पिथौरा /ढाबा के पास अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 7.56 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा /ढाबा के पास अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 7.56 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा | महासमुंद। थाना पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मुढ़ीपार के पास कमलेश साहू के ढाबा के समीप से एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 लीटर 560 एमएल अवैध शराब जप्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 4560 रुपये बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पिथौरा में पदस्थ प्रआर 109 रथीलाल भोई 19 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग ड्यूटी पर हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 946 एवं 661 के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम मुढ़ीपार की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कमलेश ढाबा की आड़ में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है।

सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम गवाह मदनलाल ठाकुर एवं चमन साहू के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरूण घरडे पिता बालकिशन घरडे उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 पिथौरा, जिला महासमुंद बताया।

आरोपी के कब्जे से एक सफेद बोरी में

गोवा अंग्रेजी शराब के 30 पौवा (180-180 एमएल)

देशी प्लेन शराब के 12 पौवा (180-180 एमएल)

कुल 7560 एमएल शराब बरामद की गई।

आरोपी से शराब रखने व बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे दिनांक 19.01.2026 को 19:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को भी दी गई।

मामले में थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 0/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।