CG: ‘लव-ट्रैप’ कंट्रोवर्सी…DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड:रायपुर के कारोबारी ने लगाए थे करोड़ों ऐंठने के आरोप, जांच रिपोर्ट में खुफिया जानकारी लीक करने का दावा महासमुंद में थी तब हुई थी शुरुवात
रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा को निलंबित (DSP Kalpana Verma Suspended) कर दिया गया है। होटल कारोबारी से लेनदेन से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जांच में सही पाने के बाद कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। निलंबन अवधि में कल्पना वर्मा PHQ में अटैच रहेगी।
Ibc 24 के अनुसार DSP Kalpana Verma जानकारी के अनुसार, डीएसपी कल्पना वर्मा, जो वर्तमान में एसपी ऑफिस दंतेवाड़ा में पदस्थ थीं। उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, DSP कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थी। 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी। कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचल फ्रेंड थे। इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए। मुलाकात के लगभग 2 दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया। मिलने-बैठने की बात हुई। इस तरह चीजें आगे बढ़ी। जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच मीटिंग होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर भी जाने लगे
टंडन के माइंड में था कि अच्छे ओहदे पर बैठी महिला से दोस्ती भविष्य में उनके बिजनेस में काम आएगी। वहीं वर्मा के माइंड में बिजनेसमेन के साथ दोस्ती कर अपना बिजनेस शुरू का प्लान था। कुछ दिन बाद कल्पना का ट्रांसफर रायपुर के माना हो गया। इसके बाद दोनों रोज ही मिलने लगे। घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों क्लोज फ्रेंड हो गए थे।
DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड: बिजनेसमैन को ‘लव ट्रैप’ में फंसाकर ₹2.5 करोड़ हड़पे, चैट में पुलिस की खुफिया जानकारी भी लीक की
छत्तीसगढ़ सरकार ने दंतेवाड़ा डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है. उन पर रायपुर के एक बिजनेसमैन को लव ट्रैप में फंसाकर 2.5 करोड़ रुपये वसूलने और गोपनीय पुलिस जानकारी लीक करने का गंभीर आरोप है
छत्तीसगढ़ सरकार ने DSP कल्पना वर्मा को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. वह अभी दंतेवाड़ा जिले में तैनात हैं. गृह (पुलिस) विभाग ने शुरुआती जांच में उनके खिलाफ गंभीर आरोप पाए जाने के बाद सस्पेंशन का आदेश जारी किया.
आदेश के अनुसार, शुरुआती जांच में वित्तीय लेन-देन, जांच के दौरान दर्ज किए गए बयानों और मामले से जुड़ी वॉट्सएप चैट में विरोधाभास पाया गया. जांच में आधिकारिक पद के दुरुपयोग, अवैध वित्तीय लाभ और अनुपातहीन संपत्ति जमा करने की बात भी सामने आई. ये सभी काम छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन पाए गए
यह कार्रवाई DSP कल्पना वर्मा और रायपुर के बिजनेसमैन दीपक टंडन के बीच विवाद की जांच के बाद हुई है. सरकार के निर्देश पर, एक एडिशनल SP-स्तर की जांच की गई, और लगभग 1475 पन्नों की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को सौंपी गई. रिपोर्ट में कथित तौर पर कई गंभीर बातें सामने आई हैं.
सूत्रों ने बताया कि जांच में DSP और बिजनेसमैन के बीच व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, जिसमें कथित तौर पर पुलिस से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी शेयर की गई थी. इसे एक गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है, जो खुफिया जानकारी लीक करने जैसा है.
इससे पहले, बिजनेसमैन दीपक टंडन ने DSP पर 2021 से कथित “लव ट्रैप” के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया था.
आरोपों में करीब 2 करोड़ रुपए नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख रुपए की हीरे की अंगूठी, 5 लाख रुपए के सोने के गहने और अन्य महंगे तोहफे शामिल हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि शिकायत के बावजूद कार और गहने वापस नहीं किए गए हैं.
बिजनेसमैन ने यह भी आरोप लगाया कि DSP के भाई के नाम पर होटल खोलने के नाम पर बड़ी रकम ली गई, जिसके लिए अलग से जांच की मांग की गई है. जांच में गंभीर बातें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने अब DSP कल्पना वर्मा को सस्पेंड करके अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.



