बसना: रसोड़ा में फैंसी ड्रेस से लेकर मटका फोड़ तक सृजन, खेल और मुस्कान… विद्यालय में अनोखे अंदाज़ में मना बाल दिवस

सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

 

 

रसोड़ा। सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा विद्यालय में आज बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता,

प्राकृतिक सामग्री से रंगोली निर्माण, थाल सज्जा, बाल सज्जा, गुब्बारा फोड़, मटका फोड़, तर्क शक्ति, पहाड़ा प्रतियोगिता, तथा अभिनय कार्यक्रम से हुई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रसोड़ा ग्राम पंचायत की उप सरपंच श्रीमती किरण नायक और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लोकेश प्रधान उपस्थित रहे। विद्यालय के संयोजक श्री महादेव मेहर, प्रधानाचार्य श्रीमती अनुपमा साहू, तथा सभी आचार्य दीदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

बाल दिवस के महत्व पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री लक्ष्मी प्रसाद चौहान द्वारा बच्चों को विशेष मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों और बच्चों के प्रति उनके प्रेम का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बसना संकुल के संकुल समन्वयक श्री संतराम बंजारा, गणमान्य नागरिक एवं पालकगण भी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महासमुंद/जनजातीय गौरव दिवस- भगवान बिरसा मुंडा जयंती जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल

महासमुंद/जनजातीय गौरव दिवस- भगवान बिरसा मुंडा जयंती जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल

महासमुंद/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्य आयोजन जिला पंचायत महासमुंद सभागार में दोपहर 2.00 बजे से प्रारंभ होगा। दोपहर 3.15 बजे से 4.00 बजे तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाइव कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे।

कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी, उनके संघर्षों तथा जनजातीय समाज के उत्थान में उनके अमूल्य योगदान पर केंद्रित विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमें जनजातीय समाज के उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा।

महासमुंद जिला सीईओ श्री हेमन्त नंदनवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बन रहे आवासों को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण

महासमुंद जिला सीईओ श्री हेमन्त नंदनवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बन रहे आवासों को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण

महासमुंद/ जिला पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमन्त नंदनवार द्वारा गुरूवार को विकासखंड महासमुंद के ग्राम पंचायत मचेवा, बरोंडा बाज़ार एवं नवागांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर निर्माण की वर्तमान स्थिति, सामग्री उपलब्धता तथा निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधूरे या निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र प्रारम्भ करने हेतु जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।

जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रमुख पात्रता, किस्तों का भुगतान प्रक्रिया, आवास पूर्णता की शर्तें तथा आवश्यक दिशानिर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों का चयन सुनिश्चित करने दिशा-निर्देश दिए तथा लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री नंदनवार ने आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्कूल तथा सामुदायिक शौचालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी में बच्चों के पोषण व शिक्षा-संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली और स्कूल में उपस्थिति, शिक्षण गुणवत्ता व मूलभूत सुविधाओं का जायज़ा लिया एवं आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जन चौपाल और निरीक्षण में सरपंच, सचिव, आवास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

“5033 टन का सौदा “कोयले की जगह पत्थर डालकर करोड़ों का नुकसान? व्यापारी ने खोला बड़ा राज़”

“5033 टन का सौदा “कोयले की जगह पत्थर डालकर करोड़ों का नुकसान? व्यापारी ने खोला बड़ा राज़”

बलौदाबाजार। हिन्द मिनरल्स के प्रोपराइटर अमित साव ने एस.एस. ट्रेडर्स के संचालक सुरेन्द्र सिंह पर कोयला आपूर्ति में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि कोयले के स्थान पर भारी मात्रा में पत्थर, डस्ट और चूरा मिलाकर सप्लाई की गई, जिसके चलते कंपनी को लाखों का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

अमित साव ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि उनकी कंपनी को मेसर्स दलवीर सिंह एंड सन्स द्वारा साउथ ईस्ट कोल लिमिटेड से नोवोकों न्यू विस्टा सीमेंट प्लांट (रिसदा) तक कोयला परिवहन का कार्य मिला था। इसके लिए 5033 टन कोयले की सप्लाई का सेल्स ऑर्डर 23 सितंबर 2025 को जारी हुआ, जिसकी वैधता 6 नवंबर 2025 तक थी।

हिन्द मिनरल्स ने इस ऑर्डर के तहत सुरेन्द्र सिंह (एस.एस. ट्रेडर्स) को कोयला आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोप है कि 12 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 के बीच 2456.330 टन कोयले की सप्लाई की गई, लेकिन बाद में प्लांट में जांच के दौरान 1591.730 टन कोयले की जगह पत्थर और डस्ट पाया गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कंपनी पर 4000 रुपये प्रति टन के हिसाब से कुल 63,66,920 रुपये पेनाल्टी लगा दी गई। साथ ही कोयले की गुणवत्ता मानक स्तर से कम पाए जाने के कारण अतिरिक्त 500 रुपये प्रति टन का जुर्माना भी लगाया गया।

अमित साव का कहना है कि सुरेन्द्र सिंह उनके साथ पुराने व्यापारिक संबंधों में विश्वास का दुरुपयोग करते हुए निम्नस्तरीय सामग्री प्रदान करता रहा। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि सप्लाई में उपयोग की गई 13 ट्रकें अभी प्लांट परिसर में रोक कर रखी गई हैं, जिन्हें मुक्त कराने के लिए भी उन्हें आर्थिक क्षति का भय बना हुआ है।

अमित साव ने मांग की है कि सुरेन्द्र सिंह एवं उसके सहयोगियों पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोपों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा चोरी किए गए कोयले की विस्तृत जांच कराई जाए।

सरायपाली/पदमपुर रोड पर दिल दहला देने वाली टक्कर! सब्जी मार्केट से लौट रहे युवक की क्रेन से दर्दनाक मौत

सरायपाली/पदमपुर रोड पर दिल दहला देने वाली टक्कर! सब्जी मार्केट से लौट रहे युवक की क्रेन से दर्दनाक मौत

सरायपाली, महासमुंद। महलपारा वार्ड नंबर 02 निवासी एक युवक की सरायपाली सब्जी मार्केट क्षेत्र में उस समय दर्दनाक मौत हो गई, जब वह पैदल घर लौट रहा था। घटना 13 नवंबर 2025 की शाम करीब 4:20 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष यादव (चचेरा भाई) सब्जी मार्केट से लौटते समय पदमपुर रोड दुर्गा मंदिर के पास पहुँचा ही था कि उसी दौरान कुटेला चौक की ओर से आ रही क्रेन वाहन क्रमांक CG 06 GQ 5113 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही संदीप सहिस एवं अन्य साथी मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने शाम 5:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, क्रेन चालक की लापरवाही से हुई टक्कर में लगी चोटों के कारण ही संतोष यादव की मृत्यु हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रकरण 106(1)-BNS, 281-BNS के तहत दर्ज किया गया है।

 

बसना में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा केंद्र: 15 को गैस्ट्रो–चेस्ट विशेषज्ञ, रोज़ाना सर्जरी सुविधाएँ और 16 को न्यूरोलॉजी सुपरस्पेशियलिस्ट का विशेष परामर्श अग्रवाल नर्सिंग होम में

बसना में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा केंद्र: 15 को गैस्ट्रो–चेस्ट विशेषज्ञ, रोज़ाना सर्जरी सुविधाएँ और 16 को न्यूरोलॉजी सुपरस्पेशियलिस्ट का विशेष परामर्श अग्रवाल नर्सिंग होम में

 

समाचार–1 : गैस्ट्रो व चेस्ट रोग विशेषज्ञ 15 नवंबर को बसना में उपलब्ध

बसना। मध्य भारत एवं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एन.एम.आई. नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम अब बसना में रोगियों को परामर्श देगी।
अग्रवाल नर्सिंग होम में 15 नवंबर 2025, शनिवार को सुबह 11 बजे से दो विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनुपम महापात्रा (MBBS, MD, DM) पेट, लीवर एवं आंत से संबंधित जटिल रोगों का उपचार करेंगे। वहीं पल्मोनोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. dipesh मस्के (MBBS, MD, DM) छाती, दमा तथा श्वांस संबंधी बीमारियों का परामर्श देंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज आयुष्मान कार्ड एवं बीजू कार्ड का लाभ लेकर इलाज करा सकेंगे। साथ ही, एंडोस्कोपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

समाचार–2 : सर्दियों में सर्जरी के फायदे, अग्रवाल नर्सिंग होम में रोज उपलब्ध सर्जन

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने सर्दियों में सर्जरी कराने के फायदे बताते हुए लोगों से समय पर उपचार कराने की अपील की है।
अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ठंड के मौसम में घाव तेजी से भरते हैं, दर्द कम महसूस होता है, इंफेक्शन की आशंका कम होती है और मरीजों की रिकवरी भी जल्दी होती है।

अस्पताल में प्रतिदिन वरिष्ठ सर्जन डॉ. एन. के. अग्रवाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती अग्रवाल, लैप्रोस्कोपिक व जनरल सर्जन डॉ. संदीप मराफ़ अग्रवाल, जलनों एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. गंगाधर अग्रवाल, तथा न्यूरोसर्जन डॉ. वैभव धवली की सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी।

यहाँ नॉर्मल डिलीवरी, सीजेरियन, हर्निया, पाइल्स, फिस्टुला, हाईड्रोसील, पथरी, बच्चों के ऑपरेशन तथा कान-नाक-गला सहित सभी प्रकार की सर्जरी की सुविधा मिलती है।

 

समाचार–3 : न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. पंकज शाह 16 नवंबर को परामर्श देंगे

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम में 16 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे से प्रसिद्ध न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. पंकज शाह (MBBS, MD, DNB Neurology) मस्तिष्क एवं स्पाइन संबंधी रोगों का परामर्श देंगे।

वे असामान्य सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर आना, नसों एवं मस्तिष्क संबंधी समस्याएँ, लकवा (स्ट्रोक), पार्किन्सन, संतुलन खोना, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज, डिस्क प्रोलैप्स, कमर दर्द, सुन्नपन और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सभी दिक्कतों की जांच-उपचार प्रदान करेंगे।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज समय पर अपनी स्लॉट बुक कराकर परामर्श का लाभ ले सकते हैं।

पिथौरा/“परिवारिक विवाद या सोची-समझी साजिश? बड़े भाई पर हमला करने का आरोप” पुलिस में रिपोर्ट दर्ज 

पिथौरा/“परिवारिक विवाद या सोची-समझी साजिश? बड़े भाई पर हमला करने का आरोप” पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

पिथौरा– ग्राम मेमरा डीपापारा निवासी एक सब्जी विक्रेता ने अपने ही बड़े भाई पर मारपीट कर चोट पहुँचाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार परिवारिक विवाद के चलते यह घटना हुई।

पीड़ित ने बताया कि वह कक्षा दसवीं तक पढ़ा है और सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता है। वह दो भाइयों में सबसे छोटा है। करीब पाँच साल पहले उसका परिवार ग्राम रामपुर में रह रहा था, लेकिन डेढ़ माह पहले वह वापस अपने पुराने घर मेमरा डीपापारा में रहने आ गया था।

पीड़ित के अनुसार घटना 13 नवंबर 2025 की शाम करीब 4:30 बजे की है, जब उसका बड़ा भाई लोकनाथ साहू, सोनामूंदी कोमाखान से उनके घर पहुंचा और घर पर रहने की बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि बड़े भाई ने “यहां तुम्हारी कोई जगह नहीं है” कहकर गाली-गलौज की और किसी ठोस वस्तु से उसके बाएँ माथे पर वार कर चोट पहुँचा दी।

घटना के दौरान पीड़ित की पत्नी भारती साहू ने पूरी मारपीट देखी और सुनी। पीड़ित ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसके बताए अनुसार प्रकरण 115(2)-BNS एवं 296 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

सरायपाली/*विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण*

सरायपाली/*विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण*

सरायपाली:- शासन के निर्देशानुसार बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता को परखने एवं शिक्षकों के अध्यापन कार्य की मॉनिटरिंग करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली श्री टी सी पटेल और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री देवानंद नायक ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। शा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला केन्दूढार और शास प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला कनकेवा में बच्चों की शैक्षिक स्तर अच्छा पाये जाने की तारीफ की तथा सुव्यवस्थित व स्वच्छ शाला परिसर की सराहना की।शासन की विभिन्न योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया गया।विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी सी पटेल ने बच्चों की जाति प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,अपार आई डी बनाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात कही।

वहीं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री देवानंद नायक ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी आधार कार्डधारी बच्चों का शतप्रतिशत 31 दिसम्बर तक अपार आई डी बनाना है इसके लिए सभी शिक्षको को विद्यार्थियों निर्देशित किया गया।साथ ही बच्चों को न्यूनतम शैक्षिक स्तर लाने का प्रयास करना है,उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा सभी स्कूलों को विद्यार्थी विकास सूचकांक बनाकर लर्निंग लेवल परखने का निर्देश जारी हुआ है।साथ ही आने वाले 14 नवंबर को होने वाले के एफ एल एन मेला के संबंध में आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया।दोनों स्कूलों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था, कार्यालयीन दस्तावेजों के संधारण,संसाधनों का रखरखाव,मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने कहा गया।इस अवसर पर प्रधान पाठक एम एच उस्मानी, सौभाग्य भोई, अनुपमा नायक,चंदन सिंह रात्रे और सुलोचना मांझी,जयकुमारी नायक,सुषमा पटेल,मेनका दास उपस्थित रहे।

ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव—आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर? जानिए आज का राशिफल 

ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव—आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर? जानिए आज का राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें। जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे।

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की 4 बड़ी खबरें :अवैध शराब, मारपीट और धमकी के कई मामले दर्ज

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की 4 बड़ी खबरें :अवैध शराब, मारपीट और धमकी के कई मामले दर्ज

सारंगढ़/सरसीवां/डोंगरीपाली। 12 और 13 नवंबर 2025 को जिले के विभिन्न थाना–चौकी क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार, गाली-गलौच, गंभीर मारपीट व जान से मारने की धमकी के कई मामले पुलिस द्वारा दर्ज किए गए।

1.महिला समूह की सूचना पर अवैध महुआ शराब जब्त — सारंगढ़ थाना : थाना सारंगढ़ के प्रधान आरक्षक ने बताया कि ग्राम जेवरा के लक्ष्मी महिला समूह से सूचना मिली थी कि लालमणी मैत्री अपने घर के पास अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा है।

सूचना पर स्टाफ व गवाहों के साथ रेड कार्यवाही की गई, जहां आरोपी लालमणी मैत्री (55 वर्ष) से 1 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एक 2 लीटर की प्लास्टिक बोतल में बरामद की गई। वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद धारा 34(1)क आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस ने शराब व अन्य सामग्री जब्त कर मामला पंजीबद्ध किया।

2.परिवार को रास्ता रोकने और हत्या की धमकी — डोंगरीपाली थाना :ग्राम गौरडीह निवासी शौकलाल सेठ ने डोंगरीपाली थाना में लिखित शिकायत दी कि उनके भाई भरतलाल सेठ द्वारा कई दिनों से उसे व पूरे परिवार को गाली-गलौज कर धमकाया जा रहा है। 12 नवंबर की शाम 7:30 बजे आरोपी भरतलाल ने घर के आंगन में खड़े होकर शिकायतकर्ता व उसके परिजनों को मां-बहन की गंदी गालियां दीं और कहा— “तुम्हें परिवार सहित जान से मार दूंगा, टांगी से काट दूंगा।” घटना को घर की महिलाएँ, अक्षय सेठ, अमृत सेठ और आस-पास के लोग भी गवाह बताए गए हैं। पुलिस ने आवेदन लेकर मामला जांच में लिया है।

3.दुकान नहीं खोलने पर बुजुर्ग पर हमला — बेलादूला चौकी : चौकी बेलादूला क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर में 13 नवंबर की रात 2 बजे नरोत्तम दास मानिकपुरी ने किराना दुकान नहीं खोलने पर दुकानदार देवनारायण साहू के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई।

आरोपी ने दुकान का दरवाज़ा पत्थर से मारा, गाली-गलौज की और कहा— “मैं तुम्हें जान से मार दूंगा।” इसके बाद दुकान के बाहर रखे बेंच के पाये से सिर, हाथ, पैर पर वार किया, जिससे खून निकलने लगा। घायल को इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया। मामले में धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

4.12.5 लीटर महुआ शराब जब्त — सरसीवां थाना :थाना सरसीवां पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम चोरभट्ठी में रेड कार्यवाही की, जहां दुधबाई साहू (35 वर्ष) के घर बाड़ी से 12.500 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब (50 पाउच, प्रत्येक 250 ml) बरामद किए। आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस ने शराब जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया तथा देहाती नालसी के आधार पर मामला पंजीबद्ध किया।

पुलिस की सख्ती जारी जिले में अवैध शराब बिक्री, घरेलू विवाद, गाली-गलौज और धमकी के मामलों को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि या मारपीट की सूचना तुरंत स्थानीय थाने में दें।