सरायपाली ग्राम केन्दुढार में आश्रम विवाद के दौरान उपसरपंच पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप

सरायपाली ग्राम केन्दुढार में आश्रम विवाद के दौरान उपसरपंच पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप

 

सरायपाली। ग्राम केन्दुढार थाना सरायपाली निवासी एक युवक ने ग्राम उपसरपंच पर गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पूर्वजों द्वारा रोड किनारे सदगुरु कबीर आश्रम के नाम से आठ एकड़ भूमि दान दी गई है। इस आश्रम की देखरेख अब तक हेमदास महंत कर रहे थे, जिनका हाल ही में 12 सितम्बर को रायपुर के बालाजी अस्पताल में निधन हो गया।

आरोप है कि उपसरपंच धनेश कुमार साहू अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर तरेकेला निवासी लखनमुनि को आश्रम में बैठाना चाहता था। इस संबंध में उपसरपंच ने 20 सितम्बर की सुबह 10 बजे गांव में बैठक बुलाई थी। बैठक में जब पीड़ित ने अपनी बात रखी, तो किसी ने उसकी बात सुननी उचित नहीं समझी। जैसे ही वह वहां से जाने लगा, उपसरपंच ने मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और गाल व गर्दन पर थप्पड़ और मुक्कों से हमला कर दिया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में फागुलाल डडसेना, मोहन चौहान, डोंगर सिंह साहू तथा दुबेलाल साहू के मौजूद रहने की बात कही गई है।

पीड़ित का कहना है कि गाली-गलौज व मारपीट से उसे मानसिक और शारीरिक कष्ट हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर धारा 111(5)(2)-BNS, 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत प्रकरण कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिथौरा में पुरानी रंजिश पर महिला से मारपीट, सिर पर रॉड से हमला, रिपोर्ट दर्ज 

पिथौरा में पुरानी रंजिश पर महिला से मारपीट, सिर पर रॉड से हमला, रिपोर्ट दर्ज

 

पिथौरा (महासमुंद) वार्ड क्रमांक 12 रानीसागर पारा पिथौरा निवासी एक महिला ने थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 20 सितंबर की शाम करीब 5.15 बजे पुरानी मछली बाजार से सब्जी खरीदकर लौटते समय रास्ते में समीर देवार और दीवान देवार ने उस पर और उसकी देवरानी पर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़िता के अनुसार दोनों आरोपी स्वीपर कॉलोनी की ओर से लोहे की रॉड लेकर आए और पुरानी लड़ाई-झगड़े को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने उसकी देवरानी रानी देवार के सिर और पीठ पर रॉड से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई और उसके सिर से खून बहने लगा। बीच-बचाव करने पर शिकायतकर्ता को भी समीर देवार ने रॉड से उसके दाएं हाथ में चोट पहुंचाई।

घायल रानी देवार को पहले शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए महासमुंद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में वह जिला अस्पताल में भर्ती है।

महिला की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा पुलिस ने धारा 109-बीएनएस, 296-बीएनएस, 3(5)-बीएनएस, 351(3)-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद रावणभाठा में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

महासमुंद रावणभाठा में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

 

महासमुंद। वार्ड नंबर 25 कुम्हार पारा निवासी एक युवक पर रावणभाठा स्थित कृष्णा मंदिर के सामने देर रात जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रार्थी ने बताया कि वह 20 सितंबर 2025 की रात करीब 10 बजे शास्त्री चौक से अपने दोस्त से मिलने के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह कृष्णा मंदिर के सामने पहुंचा तो वहां काजू, लक्की सहित कुछ लोग बैठे थे। इनमें से काजू नामक युवक (निवासी – उड़ीसा पारा) ने उसे देखकर अभद्र गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने हाथ-मुक्कों और किसी नुकीली वस्तु से उस पर हमला किया, जिससे उसके दाढ़ी के पास चोट आई। किसी तरह बचकर वह वहां से भागा और अपने दोस्त सियाराम साहू को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। यह अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS एवं 351(3)-BNS के तहत पंजीबद्ध किया गया है।

बसना /चौकी भंवरपुर पुलिस ने कारवाई: एक महिला 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

बसना /चौकी भंवरपुर पुलिस ने कारवाई: एक महिला 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

 

महासमुंद। चौकी भंवरपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर की गई कार्रवाई में एक महिला को 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 सितंबर 2025 को चौकी प्रभारी आरक्षक 597 राजेश सोनी हमराह स्टाफ आरक्षक 709 एवं 602 के साथ ग्राम भंवरपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भंवरपुर निवासी मनटोरी बाई कालसा (उम्र 30 वर्ष, पति तिजराम कालसा) अपने बाड़ी में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है।

सूचना पर पुलिस दल ने गवाहों भुनेश्वरी भोई और समेलाल भोई को धारा 179 BNSS का नोटिस देकर मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से सफेद रंग के 15 लीटर वाले प्लास्टिक डिब्बा में करीब 7 लीटर (7000 एमएल) अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1400 रुपए आंकी गई।

बरामद शराब को जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी महिला से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामला अजमानतीय होने से आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई है। आगे की विवेचनाजारी है।

CG Weather Update: प्रदेश में फिर बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों में इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश

CG Weather Update: प्रदेश में फिर बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों में इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश

 

छत्तीसगढ़ मानसून की वापसी से पहले प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा 60.0 मिमी वर्षा राजनांदगांव में रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुख्य वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

राजनांदगांव 60.0 मिमी, गंडई और भानुप्रतापपुर 50.0 मिमी, बारसूर, कोंटा, बेलगहना, ओरछा, कवर्धा, छुईखदान, अकलतरा 40.0 मिमी, लोरमी, जगदलपुर, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, साल्हेवारा 30.0 मिमी, नानगुर, बलौदा बाजार, अर्जुंदा, बोड़ला, डोंगरगांव, देवभोग, माकड़ी, दुर्गूकोंदल, सहसपुरलोहारा, लवन, गुंडरदेही, पामगढ़, लोहंडीगुड़ा, पंडरिया 20.0 मिमी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले 24 घंटों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 25 सितंबर के आसपास पूर्वी मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होगा, जो 27 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर सकता है। इससे प्रदेश में वर्षा का असर बढ़ेगा।

होगी इन हिस्सों में बारिश

सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना भी है। राजधानी रायपुर में 22 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻सोमवार, २२ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१९, सूर्यास्त: 🌅 ०६:२०

चन्द्रोदय: 🌝 ०६:२०,चन्द्रास्त: 🌜१८:२५

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 आश्विन ,पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 प्रतिपदा (२६:५५ से द्वितीया)

नक्षत्र 👉 उत्तराफाल्गुनी (११:२४ से हस्त)

योग 👉 शुक्ल (१९:५९ से ब्रह्म)

प्रथम करण 👉 किंस्तुघ्न (१४:०६ तक)

द्वितीय करण 👉 बव (२६:५५ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 कन्या ,चंद्र 🌟 कन्या

मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कन्या (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४५ से १२:३४

विजय मुहूर्त 👉 १४:११ से १४:५९

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१३ से १८:३७

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:१३ से १९:२५

निशिता मुहूर्त 👉 २३:४६ से २४:३३

राहुकाल 👉 ०७:३६ से ०९:०७

राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम

यमगण्ड 👉 १०:३८ से १२:०९

दुर्मुहूर्त 👉 १२:३४ से १३:२२

होमाहुति 👉 सूर्य

दिशाशूल 👉 पूर्व

नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (११:२४ तक)

अग्निवास 👉 पृथ्वी (२६:५५ तक)

चन्द्र वास 👉 दक्षिण

शिववास 👉 श्मशान में (२६:५५ से गौरी के साथ)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – अमृत २ – काल ३ – शुभ ४ – रोग

५ – उद्वेग ६ – चर ७ – लाभ ८ – अमृत

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – चर २ – रोग ३ – काल ४ – लाभ

५ – उद्वेग ६ – शुभ ७ – अमृत ८ – चर

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

आश्विन शुक्ल पक्ष आरम्भ, शारदीय नवरात्रि आरम्ध (घटस्थापना), अग्रसेन जयन्ती, मातामह मातामही श्राद्ध, मेला कैलादेवी (राज.) आरम्भ, सूर्य दक्षिण गोलिय गति आरम्भ, व्यवसाय आरम्भ+ वाहन क्रय विक्रय मुहूर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:१८ से १०:४९ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज ११:२४ तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (पी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीया एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (पू, ष, ण, ठ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

कन्या – २९:४५ से ०८:०३

तुला – ०८:०३ से १०:२४

वृश्चिक – १०:२४ से १२:४३

धनु – १२:४३ से १४:४७

मकर – १४:४७ से १६:२८

कुम्भ – १६:२८ से १७:५४

मीन – १७:५४ से १९:१७

मेष – १९:१७ से २०:५१

वृषभ – २०:५१ से २२:४६

मिथुन – २२:४६ से २५:०१+

कर्क – २५:०१+ से २७:२२+

सिंह – २७:२२+ से २९:४१+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०६:०५ से ०८:०३

रज पञ्चक – ०८:०३ से १०:२४

शुभ मुहूर्त – १०:२४ से ११:२४

चोर पञ्चक – ११:२४ से १२:४३

शुभ मुहूर्त – १२:४३ से १४:४७

रोग पञ्चक – १४:४७ से १६:२८

शुभ मुहूर्त – १६:२८ से १७:५४

मृत्यु पञ्चक – १७:५४ से १९:१७

रोग पञ्चक – १९:१७ से २०:५१

शुभ मुहूर्त – २०:५१ से २२:४६

मृत्यु पञ्चक – २२:४६ से २५:०१+

अग्नि पञ्चक – २५:०१+ से २६:५५+

शुभ मुहूर्त – २६:५५+ से २७:२२+

रज पञ्चक – २७:२२+ से २९:४१+

शुभ मुहूर्त – २९:४१+ से ३०:०६+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में खराब स्वास्थ्य के कारण प्रत्येक कार्यो में विलंब होगा लेकिन धीरे धीरे सुधार आने के बाद कार्य व्यवसाय के प्रति गंभीरता आएगी। मध्यान बाद मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ मिलने के योग है व्यवहारिकता पर अधिक ध्यान दें आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य ना ले जाये। धन की आमद आज निश्चित नही रहेगी फिर भी आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी लेकिन व्यस्तता के चलते ज्यादा समय नही दे सकेंगे देवदर्शन के योग है। परिजन आपका ख्याल रखेंगे लेकिन बदले में कुछ मांग भी की जा सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन भी व्यस्तता अधिक रहेगी परन्तु आज आप केवल आवश्यक कार्यो को प्राथमिकता देंगे जिससे मध्यान तक कि गई मेहनत संध्या तक आशाजनक लाभ के रूप में मिलेगी। व्यवसायी वर्ग उन्नति होने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर आज किसी भी प्रकार के बदलाव से बचें। सहकर्मी भी पूर्ण सहयोग करेंगे जिससे अधिकांश कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे। धन की आमद पहले से बेहतर रहेगी। पारिवारिक वातावरण में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन आता रहेगा। महिलाये खरीददारी की जिद पर अड़ेंगी मांग पूरी होने पर ही शांत बैठेंगी। घर मे सुख के साधनों की वृद्धि की योजना बनेगी शीघ्र ही इसपर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या के समय शुभ समाचार की प्राप्ति प्रसन्न करेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके स्वभाव में तल्खी रहेगी। व्यवहार में रूखापन एवं बात बात में क्रोध करने की आदत के कारण आसपास का वातावरण खराब होगा साथ ही सरलता से बन रहे कार्यो को खुशामद करके बनाना पड़ेगा। फिर भी मध्यान तक स्थिति आपकी पकड़ में रहेगी महत्त्वपुर्ण कार्य मे ढील ना दें अन्यथा बाद में ग्लानि होगी। सहकर्मियों से मामूली बात पर उलझना भविष्य के लिये अहितकर रहेगा स्वभाव को संभाले देख भाल कर ही अपनी प्रतिक्रिया दें। व्यवसाय में निवेश आज ना करें पुराने वादों को पूर्ण करने पर जोर दें सामाजिक क्षेत्र पर अति आवश्यक होने पर ही योगदान दें। मध्यान बाद परिजन हानि होने से चिंतित रहेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपको आकस्मिक लाभ देकर जाएगा दिन के पूर्वार्ध में घर एवं कार्य क्षेत्र में तालमेल बैठाने में परेशानी होगी इससे होने वाले लाभ में कुछ कसर भी रह सकती है। नौकरी वाले लोग अधिकांश कार्य बाद के लिए टालेंगे इससे प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आर्थिक मामलों को मध्यान पूर्व ही निपटाने के प्रयास करें इसके बाद कार्य तो चलते रहेंगे लेकिन संतोष कम ही होगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी फिर भी विलम्ब नही होने देंगे। घरेलू वातावरण मध्यान तक ठीक रहेगा इसके बाद किसी गलतफहमी अथवा मांग पूरी ना होने पर अशांति हो सकती है। संध्या के आसपास सेहत में नरमी आएगी किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे लेकिन धन संबंधित कामनाये अधिक रहेंगी। मध्यान तक कार्य क्षेत्र पर परिश्रम की अधिकता रहेगी इसके बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलने लगेगा यह क्रम संध्या बाद तक रुक रुक कर चलता रहेगा। संध्या के समय कहीं से अचनाक लाभदायक समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे इसमे विघ्न भी आ सकते है। सहकर्मी कुछ अनैतिक माग कर सकते है इससे थोड़ी देर के लिए दुविधा होगी। मध्यान बाद का समय अधिकांश कार्यो में सफलता दायक रहेगा लेकिन सतर्क रहें हित शत्रु कोई गड़बड़ कर सकते है। पारिवारिक वातावरण स्थिर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके कारोबार में वृद्धि होगी साथ ही सामाजिक जीवन मे भी चहल पहल बढ़ेगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगो के साथ भेंट सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान दिलायेगी लेकिन घर मे इसके विपरीत वातावरण रहेगा। परिजनों को प्रसन्न रखना मुश्किल भरा रहेगा कोई ना कोई सदस्य अकारण ही नाराज होगा। कार्य व्यवसाय को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन दोपहर बाद से परिणाम आपके किये आनंदकारी रहेंगे। धन की आमद आज अच्छी होगी भविष्य के लिए भी नए कार्य मिलेंगे। आज आप मन चाही वस्तुओ पर खर्च कर सकेंगे धन संचय भी होगा। संध्या का समय थकान वाला फिर भी दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा। परिजनों के आगे मौन ही रहें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप दिन के आरंभिक भाग में संभावित लाभ को लेकर उत्साहित रहेंगे। मध्यान से पहले पुरानी योजनाओं से धन लाभ भी होगा लेकिन आज नए कार्यो में धन ना फसाये भविष्य में हानि होने की संभावना है। अतिआवश्यक कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। मध्यान बाद किसी से धन संबंधित मामलों को लेकर कहासुनी हो सकती है धैर्य का परिचय दे अन्यथा स्थिति गंभीर होते देर नही लगेगी। अनैतिक सरकार विरोधी कार्य से बचें कोर्ट कचहरी के चक्कर लगने की संभावना है। परिजन आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे लेकिन अपने स्वार्थ हेतु आज किसी भी दलील को नही मानेंगे। संध्या का समय खर्चीला रहेगा। मानसिक रूप से अशान्त रहने के कारण मनोरंजन में रुचि नही रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपका सार्वजनिक जीवन बेहतर बनेगा लेकिन दिखावे की मानसिकता रहने के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके फलस्वरूप बजट प्रभावित होगा। सेहत आज सामान्य रहेगी लेकिन पुराने रक्त अथवा चर्म रोग की समस्या फिर से बन सकती है। कार्य व्यवसाय को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे लेकिन मध्यान बाद धन की आवश्यकता पड़ने पर स्वभाव में गंभीरता आ जायेगी। आज समय पर कोई काम।नही आएगा धन के व्यवहार ना चाहकर भी करने पड़ेंगे। घर मे वातावरण शांत रहेगा महिलाए प्रतिस्पर्धा के कारण स्वयं को अन्य से निम्न आंकने पर दुखी होंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दिन के पूर्वार्ध में आपका ध्यान आध्यात्मिक कार्यो में ज्यादा रहेगा अप्रत्यक्ष रूप से इसका लाभ आज आपको अवश्य मिलेगा। मानसिक रूप से स्थिर रहेंगे। परोपकार की भावना आज थोड़ी कम ही रहेगी तंत्र मंत्र दान के कार्य करेंगे लेकिन केवल स्वार्थ के लिए ही। काम काज के प्रति नीरसता रहेगी लेकिन मध्यान बाद सफलता का स्वाद चखने के साथ ही धन कमाने की लालसा बढ़ेगी। सरकारी उलझनों से बचने के लिये कागजी कार्यो को आज दुरुस्त रखें ऋण के लिए आवेदन करना आज शुभ रहेगा। धन लाभ संध्या के समय होगा इसके पूर्वनिर्धारित होने से उत्साह नही रहेगा। अन्य छोटे मोटे लाभ भी लगे रहेंगे लेकिन खर्च अधिक रहने से दिखेंगे नही।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। लेकिन आज लाभ कमाने के लिए मानसिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा व्यवहारिकता के बल पर आज अन्य लोगो की अपेक्षा ज्यादा फल पाने के हकदार रहेंगे। आज आप हाथ आये काम को किसी भी प्रकार जाने नही देंगे। नौकरी पेशा भी लेदेकर काम अधूरा छोड़ने की जगह पूरा करने के पक्ष में रहेंगे। मध्यान बाद भविष्य के खर्चो को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाने की मानसिकता रहेगी। प्रलोभन के अवसर भी मिलेंगे इनसे बचना ही बेहतर रहेगा अन्यथा भविष्य के लिये नई समस्या खड़ी हो सकती है। नौकरी वाले लोग आरम्भ में लापरवाही दिखाएंगे किसी की फटकार सुनने के बाद ही गंभीरता धारण करेंगे। सेहत कुछ नरम रहेगी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज भी दिन का आधा भाग बेचैनी में बीतेगा। दिन के आरंभ से ही मन में कोई डर रहेगा। आर्थिक उलझने सुलझने की संभावना नही दिखने से मन मे नकारत्मक विचार आएंगे थोड़ा धैर्य रखें जदबाजी में कोई गलत निर्णय ना लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मध्यान बाद परिस्थिति में सुधार आने लगेगा। किसी परिचित की सहायता से आर्थिक मसले कुछ हद तक सुलझेंगे। कार्य व्यवसाय में आकस्मिक तेजी आएगी लेकिन प्रतिस्पर्धा आज अधिक रहने के कारण शारीरिक एवं बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संध्या का समय पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक अशांति दूर होगी। आपके कृपण व्यवहार से कोई नाराज भी हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दिन का प्रथम भाग सभी कार्यो में विजय दिलाएगा जिस भी काम को हाथ मे लेंगे उसमे से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य कमाएंगे। सरकारी कार्यो में भी आज ले देकर विजय मिलेगी। नौकरी वाले लोग ज्यादा भार उठाने के मूड में नही रहेंगे। व्यवसायी वर्ग भी बड़े कामो में ढील देंगे आगे सरकाने के पक्ष में रहेंगे लेकिन मध्यान बाद स्थिति प्रतिकूल होने लगेगी सेहत भी साथ नही देगी मौसमी बीमारियों का प्रकोप अकस्मात ही जकडेगा आवश्यक कार्यो में मध्यान रहते पूर्ण करने का प्रयास करें। परिजन आपके स्वभाव में आये परिवर्तन से रुष्ट होंगे लेकिन स्वार्थ सिद्धि के कारण दर्शाएंगे नही। लंबी यात्रा से बचे हानिकर रहेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

छत्तीसगढ़ में दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी का बर्थडे बन गया मातम का दिन

छत्तीसगढ़ में दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी का बर्थडे बन गया मातम का दिन

 

छत्तीसगढ़ के नंदिनी टाउनशिप क्षेत्र में शनिवार रात दशहरा मैदान के पास सामने दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार पिता सुखदेव साहू (34), पुत्र अरमान (6) की मौत हो गई। साथ में बैठी बेटी आराध्या (8) भी घायल है। इधर दूसरी बाइक के चालक को भी चोटें आई हैं। सुखदेव की पत्नी का जन्मदिन था और वह घटना के समय दोनों बच्चों के साथ केक लेने जा रहा था। दो सदस्यों की मौत से परिवार में मातम का आलम है।

नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर के मुताबिक नंदिनी मांइस में ठेका श्रमिक सुखराम साहू बीएसपी नंदिनी टाउनशिप के दो सौ यूनिट क्वाटर में रहता था। रविवार को उसकी पत्नी का जन्मदिन था। सुखराम साहू अपने दोनों ही बच्चों अरमान साहू आराध्या को लेकर अपनी दोपहिया सीजी 07जेडयू 9816 से मार्केट जा रहा था। रात नौ बजे के करीब दशहरा मैदान नंदिनी के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने सुखराम साहू की बाइक को जोरदार ठोकर मार दी।

दुर्घटना में घायल हो गए दोनों बच्चे

इस दुर्घटना में सुखराम साहू एवं उसके दोनों बच्चे घायल हो गए, जबकि दूसरे बाइक में सवार व्यक्ति खेमलाल जोगी निवासी पोटिया को भी चोटें आई। सभी घायलों को नंदिनी अस्पताल लाया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में अरमान साहू की मौत हो गई। पिता सुखराम एवं बेटी आराध्या साहू को सेक्टर-9 अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।

इलाज के दौरान सुखराम की मौत

इलाज के दौरान सुखराम साहू की भी मौत हो गई। इस मामले में नंदिनी पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार और मोहल्ले में मातम छा गया। बेटी आराध्या बच गई, लेकिन उसने एक ही रात में अपने पिता और भाई को खो दिया। वहीं सुखराम साहू की पत्नी का भी रो रोकर बुरा हाल है। उसमें पति व मासूम बेटे को खो दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार खेमलाल जोगी की बाइक काफी तेज रफ्तार में भी, भिड़ंत के बाद दोनों बाइक के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

छत्तीसगढ़ भिलाई में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के आरोप में तीन प्रिंसिपल और एक शिक्षक निलंबित

छत्तीसगढ़ भिलाई में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के आरोप में तीन प्रिंसिपल और एक शिक्षक निलंबित

 

छत्तीसगढ़ दुर्ग जिला शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्राचार्य और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की शिकायत पर की गई। मार्च 2024 में पवन केसवानी ने जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को फरीदनगर के प्रभारी प्राचार्य नौशाद खान और शिक्षक निजामुद्दीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि नौशाद खान ने दुर्ग के तकियापारा के प्रभारी रहते हुए संकुल केंद्र का अकाउंट हैंडओवर नहीं किया और दो फर्जी खातों का संचालन कर लाखों रुपये का गबन किया। जांच में सामने आया कि उन्होंने निजामुद्दीन के साथ मिलकर लगभग 1,84,000 रुपये का गबन किया।

महिला प्राचार्यों की लापरवाही

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि तकियापारा में बाद में पदस्थ हुईं प्राचार्य वंदना पांडेय और आशा टेकाम को गड़बड़ी की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने आपत्ति दर्ज नहीं की। उनकी इस चुप्पी को भ्रष्टाचार में शामिल माना गया, जिसके चलते उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। इस मामले में एक ही शिकायत पर चार लोगों का निलंबन शिक्षा विभाग के इतिहास में पहली बार हुआ है।

CGPSC Exam Scam: भूपेश सरकार के दौरान टामन-आरती की जोड़ी ने कराई 78 भर्ती परीक्षाएं, CBI जुटा रही पेपर लीक की जानकारी

CGPSC Exam Scam: भूपेश सरकार के दौरान टामन-आरती की जोड़ी ने कराई 78 भर्ती परीक्षाएं, CBI जुटा रही पेपर लीक की जानकारी

 

छत्तीसगढ़: सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा 2021 के घोटाले की सीबीआई जांच में लगातार नए राजफाश हो रहे है। सीबीआई जांच में यह तथ्य सामने आया है कि केवल सीजीपीएससी 2021 ही नहीं, बल्कि वर्ष 2020 से 2022 तक आयोजित कई परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक कराए गए। इस पूरे मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर की भूमिका प्रमाणित हुई है।

सीबीआई इस दिशा में भी जांच तेज कर दी है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में मात्र पांच वर्षों में सबसे ज्यादा 78 भर्ती परीक्षाएं आयोजित कीं। टामन-आरती की जोड़ी ने कोरोना काल जैसी कठिन परिस्थितियों में भी परीक्षाएं कराईं। यानी औसतन हर महीने एक से ज्यादा परीक्षा आयोजित हुई। हालांकि युवाओं को अधिक अवसर मिलने के बावजूद, गड़बड़ियों और प्रश्नपत्र लीक प्रकरण ने इन परीक्षाओं की साख पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। छापे में वर्ष-2021 की मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र और उत्तर भी बरामद हुए।

वहीं, तुलना की जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दो कार्यकाल (2008 से 2018) में आयोग ने केवल 90 परीक्षाएं आयोजित कीं। यानी औसतन हर कार्यकाल में 45 परीक्षाएं ही हुईं। इसके उलट भूपेश सरकार के समय में दोगुनी गति से परीक्षाएं हुईं, लेकिन अनियमितताओं ने इसे घोटाले में बदल दिया। इस तेजी से हुई भर्ती परीक्षाओं का रिकार्ड अब कांग्रेस शासनकाल में हुई गड़बड़ियों का संकेत दे रहा है।

सारे अधिकारियों ने मिलकर किया खेल

सीजीपीएससी घोटाले में लगभग तत्कालीन सभी अधिकारियों की संलिप्तता उजागर हो चुकी है। पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर से लेकर पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव और उच्च पद पर बैठे पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने मिलकर गड़बड़ी की। ये सभी अब सलाखों के पीछे हैं। आरोप है कि घोटाले के समय जीवन किशोर ध्रुव ने अपने बेटे सुमित ध्रुव का चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर कराया।

आरती वासनिक ने प्रश्न पत्र लीक कराने में अध्यक्ष का सहयोग किया। तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी की कथित बहू निशा कोसले (डिप्टी कलेक्टर) और उनके भाई की बहू दीपा आदिल का जिला आबकारी अधिकारी में चयन हुआ है। सीबीआई ने अब तक 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

चर्चा है कि उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर का चयनित अन्य अभ्यर्थियों के स्वजनों से भी संपर्क रहा है। इस दिशा में भी जांच जारी है। इन सभी आरोपितों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

सीबीआई ने जुटाए पुख्ता सबूत

सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी से जुड़े कई पुख्ता सबूत जुटाए हैं। 15 जुलाई 2024 को पीएससी के तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव के भिलाई स्थित निवास पर छापेमारी के दौरान वर्ष 2021 की मुख्य परीक्षा के पेपर-7 और पेपर-2 के अभ्यास उत्तर बरामद किए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि ध्रुव के पुत्र सुमित को वही प्रश्नपत्र पूर्व में उपलब्ध कराए गए थे, जिसके आधार पर उसका चयन हुआ। मामले में तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक की प्रत्यक्ष भूमिका स्पष्ट रूप से उजागर हुई है। वर्तमान में सीबीआई दीपा और निशा को रिमांड पर लेकर यह पड़ताल कर रही है कि टामन सिंह सोनवानी ने उन्हें पीएससी-2020 की परीक्षा के प्रश्नपत्र आखिर कब और किस माध्यम से मुहैया कराए।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की परीक्षा भी कटघरे में

सीजीपीएससी 2021 के अलावा पिछली सरकार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2019 में भी गड़बड़ी की शिकायत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक नौ जुलाई को दर्ज एफआइआर के अनुसार 2019 में 1384 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं।

जांच में सामने आया कि परीक्षा में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों का भी चयन कर लिया गया। इतना ही नहीं, एक ही परीक्षा केंद्र पर बैठे 50 अभ्यर्थियों में से 36 का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कर दिया गया। फिलहाल सीबीआई सीजीपीएससी 2021 की भर्ती परीक्षा में उलझी है।

छत्तीसगढ़ में Income Tax देने वाले 62 हजार लोगों ने बनवाया BPL राशन कार्ड, हर महीने ले रहे चावल, अब होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में Income Tax देने वाले 62 हजार लोगों ने बनवाया BPL राशन कार्ड, हर महीने ले रहे चावल, अब होगी कार्रवाई

 

छत्तीसगढ़: प्रदेश में 62 हजार 813 आयकर दाताओं ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गरीबी रेखा राशनकार्ड बना कर तीन साल से हर माह चावल भी उठाया है। राजधानी में इनकी संख्या 10361 है। इसके अलावा जीएसटी भरने वाले 640 कारोबारी ने भी बीपीएल राशनकार्ड बनवाया है।

इतना ही नहीं प्रदेश में 29 लाख 83 हजार 738 ऐसे किसान हैं जिनके पास एक हेक्टेयर से ज्यादा जमीन के भू-स्वामी हैं। इन्होंने ने भी बीपीएल राशनकार्ड बना लिया है। अब सभी को खाद्य विभाग नोटिस जारी कर रहा है। इनसे रिकवरी भी हो सकती है। प्रदेश में राशन कार्ड सत्यापन की प्रक्रिया जारी हैं। वन नेशन वन कार्ड के तहत कराए गए ई-केवाईसी और आधार से लिंक बैंक खाते, पेन कार्ड के सत्यापन में पता चला है।

निष्क्रिय आधार पर भी जारी रहा सरकारी लाभ

रिपोर्ट में 1,05,590 निष्क्रिय आधार धारकों के नाम सामने आए हैं, जिन पर राशनकार्ड बने हैं। बिलासपुर (5841), कवर्धा (8701), जशपुर (5681), रायपुर (9356) जैसे जिलों में हजारों निष्क्रिय पहचान से राशन उठाया जा रहा था।

खाद्य विभाग का अलर्ट मोड

खाद्य संचालनालय ने संबंधित जिलों को निर्देश दिए हैं कि इन राशन कार्डों की फिजिकल वेरिफिकेशन कर फर्जी सदस्यों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इस संबंध में जिला कलेक्टरों को विशेष टीम गठित करने को कहा गया है। फर्जी कार्डों के माध्यम से वर्षों से उठाए गए राशन की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। जिन राशन दुकानों या अधिकारियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके विरुद्ध विभागीय जांच की तैयारी की जा रही है।

जिलेवार आंकड़े

सत्यापन के दौरान रायपुर जिले में सबसे अधिक 10,361 आयकर दाता, 123 जीएसटी पे करने वाले कारोबारी और 1,12,956 एक हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले व्यक्तियों के पास आधार कार्ड मिले हैं।

इसी तरह बिलासपुर जिले में 6,074 आयकर दाता, 36 कारोबारी और 1,26,041 बड़े भू-स्वामी

दुर्ग जिले में 6,339 आयकर दाता, 71 कारोबारी और 79,446 भूमि स्वामी चिह्नित किए गए हैं।

सरगुजा जिले में 2,586 आयकर दाता, 11 कारोबारी और 75,277 भूमि स्वामी

आदिवासी बहुल बस्तर जिले में 1,185 आयकर दाता, 9 कारोबारी और 57,097 भूमि स्वामी के पास आधार कार्ड दर्ज किए गए हैं।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में किए गए सत्यापन में आयकर दाताओं, जीएसटी भुगतान करने वाले कारोबारियों और एक हेक्टेयर से अधिक भूमि रखने वाले व्यक्तियों के पास गरीबी रेखा (बीपीएल) राशन कार्ड पाए गए हैं। यह तथ्य उन लाभार्थियों की सूची से सामने आया है जिन्हें सरकारी योजनाओं में पात्रता से बाहर किया जाना है।

जारी किया जा रहा है नोटिस

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे वर्गों को गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। राज्य स्तर पर जारी यह आंकड़ा अब आगे पात्रता की जांच में राशनकार्ड बनेगा। जिन आपात्रों ने राशनकार्ड बनवाया है, उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। उनसे रिकवरी भी किया जा सकता है।

-भूपेंद्र मिश्रा, खाद्य नियंत्रक, रायपुर