बसना : पहले आओ पहले पाओ 10 मरीजों को प्राथमिकता” कम खर्च में होगा बड़ा इलाज, 13 सितम्बर को बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में विशेष शिविर

बसना : पहले आओ पहले पाओ 10 मरीजों को प्राथमिकता” कम खर्च में होगा बड़ा इलाज, 13 सितम्बर को बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में विशेष शिविर

बसना हेमन्त वैष्णव महाजनपद न्यूज़ mahajanapd news (महासमुंद)। क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में आगामी 13 सितम्बर 2025, शनिवार को विशाल ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न रोगों के ऑपरेशन न्यूनतम शुल्क पर किए जाएंगे, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद लोग भी इलाज की बेहतर सुविधा प्राप्त कर सकें।

न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध ऑपरेशन

अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिविर में कई प्रकार के ऑपरेशन रियायती दर पर उपलब्ध होंगे। इनमें मुख्यतः स्तन में गाठ (Fibroadenoma), सिस्ट, पाइल्स, फिशर, खतना, हाईड्रोसिल और नसबंदी जैसे ऑपरेशन शामिल हैं।

स्तन में गाठ (Fibroadenoma) – एक साइड का ऑपरेशन मात्र ₹2000 तथा दोनों साइड का ₹3000

छोटा सिस्ट या गाठ – ₹3000

पाइल्स – ₹5000

फिशर – ₹5000

खतना – ₹3000

हाईड्रोसिल ऑपरेशन – एक साइड ₹4000 और दोनों साइड ₹6000

नसबंदी – ₹5000

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इन सभी ऑपरेशन पैकेज में इलाज, दवाइयाँ, जाँच और भर्ती रहने का खर्च पूरी तरह से शामिल रहेगा। इसका उद्देश्य है कि मरीजों को अलग-अलग खर्च का बोझ न उठाना पड़े और उन्हें संपूर्ण सुविधा एक ही पैकेज में प्राप्त हो।

आयुष्मान और राशन कार्ड धारकों के लिए विशेष सुविधा

अस्पताल की ओर से यह भी बताया गया कि जिन मरीजों के पास राशन कार्ड या आयुष्मान कार्ड उपलब्ध है, उन्हें नियम और पात्रता के अनुसार निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। इस योजना से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।

पंजीयन की अंतिम तिथि 11 सितम्बर

इस शिविर में शामिल होने के लिए इच्छुक मरीजों को 11 सितम्बर 2025 तक पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन अस्पताल परिसर में प्रतिदिन किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इस शिविर में प्रथम 10 पंजीकृत मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे वे आसानी से अपनी बारी पर ऑपरेशन करवा सकें।

ग्रामीण अंचल के मरीजों के लिए बड़ी राहत

बसना और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण मरीजों को अक्सर बड़े शहरों में जाकर महंगे खर्च पर इलाज कराना पड़ता है। ऐसे में अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा यह पहल ग्रामीण अंचल के लिए बड़ी राहत साबित होगी। शिविर से न केवल आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को लाभ मिलेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर उन्हें उच्च स्तरीय इलाज भी उपलब्ध हो सकेगा।

अस्पताल प्रबंधन का कहना

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा मरीजों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा – “ग्रामीण क्षेत्र के मरीज अक्सर इलाज में देरी कर देते हैं या खर्च अधिक होने की वजह से ऑपरेशन नहीं करा पाते। इस शिविर से उन्हें कम खर्च में ही संपूर्ण इलाज मिलेगा। ऑपरेशन के बाद की देखभाल भी हमारी टीम पूरी जिम्मेदारी से करेगी।”

संपर्क हेतु नंबर जारी

अस्पताल द्वारा पंजीयन और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। मरीज अधिक जानकारी के लिए 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100 पर संपर्क कर सकते हैं।

बसना ग्राम उतेकेल पड़ोसी विवाद में मारपीट और गाली-गलौज, महिला के साथ बदसलूकी का आरोप

बसना ग्राम उतेकेल पड़ोसी विवाद में मारपीट और गाली-गलौज, महिला के साथ बदसलूकी का आरोप

बसना। थाना क्षेत्र के ग्राम उतेकेल में रविवार सुबह पड़ोसी विवाद मारपीट और गाली-गलौज तक जा पहुँचा। इस घटना में महिला के साथ झूमा-झटकी कर उसकी साड़ी फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम उतेकेल निवासी हरिशंकर यदु (58 वर्ष) पिता राजिम यदु, जो किराना दुकान चलाते हैं, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 07 सितंबर 2025 की सुबह लगभग 10 बजे उनका पड़ोसी अपने मकान का डीपीसी बनाकर छज्जा उनके घर की ओर बढ़ा रहा था। जब उनकी पत्नी हेमलता यदु ने इसका विरोध किया तो पड़ोसी द्वारा गाली-गलौज की गई।

हरिशंकर यदु ने बताया कि जब वे दुकान से आकर बीच-बचाव करने लगे तो पड़ोसी सचिन निषाद और बंशी निषाद ने एक राय होकर उन्हें मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इससे उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोट आई।

आरोप है कि इसी दौरान उनकी पत्नी हेमलता यदु को भी गालियां दी गईं और पड़ोसी महिलाओं ने उसके साथ झूमा-झटकी कर साड़ी फाड़ दी। घटना को गांव के ही कैलाश बांक ने देखा और सुना है।

पीड़ित का कहना है कि घटना के समय गांव में मीटिंग चल रही थी, जिसके कारण उन्होंने अगले दिन यानी 08 सितंबर 2025 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

सरायपाली: सरपंच की मौजूदगी में महिला स्वास्थ्यकर्मी से अभद्रता, आरोपी पर मामला दर्ज

सरायपाली: सरपंच की मौजूदगी में महिला स्वास्थ्यकर्मी से अभद्रता, आरोपी पर मामला दर्ज

जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पदस्थ एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने लगातार अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज से परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया श्रीमती तुल्लू नागवंशी (59), पति स्व. दिनेश कुमार नागवंशी, निवासी समदरहा, उप-स्वास्थ्य केंद्र समदरहा में पदस्थ हैं। उन्होंने 8 सितम्बर को थाना पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उल्लेख है कि गांव के ही माधव कोलता नामक व्यक्ति द्वारा बीते दो सप्ताह से उन्हें लगातार गाली-गलौज कर मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है।

प्रार्थिया का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें धमकी देते हुए कहा– “तेरा क्या होगा, सोच लेना”। यही नहीं, सरपंच की उपस्थिति में भी उन्हें अशोभनीय शब्द कहे गए। पीड़िता ने बताया कि शिकायत सरपंच को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि सार्वजनिक रूप से ही उन्हें अपमानित किया गया।

महिला स्वास्थ्यकर्मी ने कहा कि उप-स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ रहते हुए उन्हें गांववासियों की सेवा करनी होती है, लेकिन लगातार गाली-गलौज और धमकी से कार्य वातावरण प्रभावित हो रहा है। यह केवल व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर डाल रहा है।

थाना प्रभारी सिंघोड़ा में आवेदन का अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 एवं 351(2) के अंतर्गत अपराध घटित होना पाया गया। इस पर आरोपी माधव कोलता के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

महासमुंद ग्राम पचेडा में अवैध शराब पकड़ी गई, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद ग्राम पचेडा में अवैध शराब पकड़ी गई, आरोपी गिरफ्तार

 

महासमुंद खल्लारी थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 8 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर खल्लारी पुलिस टीम ने ग्राम पचेडा स्थित वीरा पेट्रोल पंप के पीछे मैदान में दबिश दी। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

घटना की जानकारी

प्रआर 60 सुरेन्द्र जगत के नेतृत्व में हमराह स्टाफ आरक्षक 845, 57 एवं गवाह डोमेश्वर सिन्हा व विसनाथ विश्वकर्मा के साथ टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विनय चौहान उर्फ कान्हा चौहान पिता रामधार चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम पचेडा थाना खल्लारी बताया।

जप्त शराब का विवरण

आरोपी के पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी हुई कुल 36 पौवा (6480 ML) देशी प्लेन शराब (प्रत्येक शीशी 180 ML) जब्त की गई। शराब की अनुमानित कीमत ₹2880/- बताई गई है। आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी को मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। जब्त शराब को सीलबंद कर पंचनामा तैयार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे भेज दिया है।

थाना प्रभारी खल्लारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

खल्लारी ग्राम आमाकोनी में ठाकुरदिया मार्ग विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी

खल्लारी ग्राम आमाकोनी में ठाकुरदिया मार्ग विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी

 

महासमुंद/खल्लारी ग्राम आमाकोनी में ठाकुरदिया जाने के रास्ते को लेकर रविवार 07 सितंबर 2025 को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। ग्राम विकास समिति के कोषाध्यक्ष एवं सरपंच पति ने थाना खल्लारी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आवेदक ने पुलिस को बताया कि ठाकुरदिया के रास्ते पर गांव के ही विनोद चक्रधारी एवं उसकी पत्नी दुरमत चक्रधारी ने घासभूमि पर कब्जा कर बोर उत्खनन कर दिया है। रास्ता बंद करने से ग्रामीणों को पूजा-पाठ हेतु ठाकुरदिया जाने में दिक्कत हो रही थी। इस विषय को लेकर ग्रामवासियों की सामूहिक बैठक बुलाई गई, जिसमें रास्ता खाली कराने की मांग रखी गई।

इसी बीच दोपहर करीब 2 बजे आरोपी विनोद चक्रधारी और उसकी पत्नी दुरमत चक्रधारी गाली-गलौज करते हुए विवाद पर उतारू हो गए। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि दोनों ने मिलकर अश्लील गालियां दीं और विरोध करने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। इस दौरान उन्हें सिर, माथे, बाएं हाथ की उंगली और दाहिने पैर के घुटने में चोट आई है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामवासी जनकराम ठाकुर, महेन्द्र कुमार राणा, गौतम चक्रधारी एवं ग्राम कोटवार मोहनदास मानिकपुरी रहे। हालांकि रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि किसी प्रकार की जातिसूचक गाली-गलौज नहीं की गई।

खल्लारी पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻मंगलवार, ०९ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१३,सूर्यास्त: 🌅 ०६:३५

चन्द्रोदय: 🌝 १९:२६,चन्द्रास्त: 🌜०७:२४

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 आश्विन ,पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 द्वितीया (१८:२८ से तृतीया)

नक्षत्र 👉 उत्तराभाद्रपद (१८:०७ से रेवती)

योग 👉 गण्ड (२३:५९ से वृद्धि)

प्रथम करण 👉 तैतिल (०७:५१ तक)

द्वितीय करण 👉 गर (१८:२८ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह ,चंद्र 🌟 मीन

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 सिंह (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४९ से १२:३९

अमृत काल 👉 १३:४२ से १५:१०

सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:५८ से १८:०७

विजय मुहूर्त 👉 १४:१९ से १५:०९

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३० से १८:५३

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३० से १९:३९

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५१ से २४:३७

राहुकाल 👉 १५:२२ से १६:५६

राहुवास 👉 पश्चिम

यमगण्ड 👉 ०९:०६ से १०:४०

दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२८ से ०९:१८

होमाहुति 👉 मंगल

दिशा शूल 👉 उत्तर

अग्निवास 👉 आकाश

भद्रावास 👉 मृत्यु (२९:०३ से)

चन्द्र वास 👉 उत्तर

शिववास 👉 सभा में (१८:२८ से क्रीड़ा में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – रोग २ – उद्वेग ,३ – चर ४ – लाभ

५ – अमृत ६ – काल ,७ – शुभ ८ – रोग

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – काल २ – लाभ, ३ – उद्वेग ४ – शुभ

५ – अमृत ६ – चर ,७ – रोग ८ – काल

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

उत्तर-पश्चिम (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

द्वितीया तिथि का श्राद्ध आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज १८:०७ तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (झ, ञ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (दे, दो, च) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २८:१७ से ०६:३६

कन्या – ०६:३६ से ०८:५४

तुला – ०८:५४ से ११:१५

वृश्चिक – ११:१५ से १३:३४

धनु – १३:३४ से १५:३८

मकर – १५:३८ से १७:१९

कुम्भ – १७:१९ से १८:४५

मीन – १८:४५ से २०:०८

मेष – २०:०८ से २१:४२

वृषभ – २१:४२ से २३:३७

मिथुन – २३:३७ से २५:५२+

कर्क – २५:५२+ से २८:१३+

पञ्चक रहित मुहूर्त

चोर पञ्चक – ०५:५८ से ०६:३६

शुभ मुहूर्त – ०६:३६ से ०८:५४

रोग पञ्चक – ०८:५४ से ११:१५

शुभ मुहूर्त – ११:१५ से १३:३४

मृत्यु पञ्चक – १३:३४ से १५:३८

अग्नि पञ्चक – १५:३८ से १७:१९

शुभ मुहूर्त – १७:१९ से १८:०७

रज पञ्चक – १८:०७ से १८:२८

शुभ मुहूर्त – १८:२८ से १८:४५

चोर पञ्चक – १८:४५ से २०:०८

रज पञ्चक – २०:०८ से २१:४२

शुभ मुहूर्त – २१:४२ से २३:३७

चोर पञ्चक – २३:३७ से २५:५२+

शुभ मुहूर्त – २५:५२+ से २८:१३+

रोग पञ्चक – २८:१३+ से २९:५९+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपको सावधानी से प्रत्येक कार्य देखभाल कर करने की सलाह है। मध्यांन तक कार्य क्षेत्र से अथवा किसी अन्य माध्यम से धन प्राप्ति के सपने देखेंगे। लेकिन इन से निराश होना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज थोड़ा थोड़ा लाभ कमाने का प्रयास करें इकट्ठा धन मिलना आज संभव नहीं है। जोखिम वाले कार्यों में निवेश निकट भविष्य में दोगुना होकर मिल सकता है। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी कार्य में निवेश ना करें। सार्वजनिक क्षेत्र पर बुद्धिजीवियों से जान पहचान बनेगी लेकिन आपके अंदर अहम रहने से इनसे कोई विशेष लाभ नहीं उठा पाएंगे। धन की आमद किसी की दया दृष्टि पड़ने पर ही होगी। लेकिन व्यवहारिकता की कमी इसमें भी कुछ ना कुछ बाधा डालेगी। माता पिता अथवा जीवनसाथी से किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद भी उत्पन्न होंगे। बेवजह उलझने की जगह आज शांत रहने का प्रयास करें। आने वाले दिन से स्थिति में सुधार आने लगेगा। आज शरीर में दर्द अकड़न की शिकायत के चलते स्वास्थ्य में कुछ समय के लिए नरमी बनेगी।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपको आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन आज परिवार में किसी के असंतुष्ट रहने के चलते दिनभर मानसिक क्लेश बना रहेगा। परिवार का कोई सदस्य अनैतिक मांग को लेकर परेशान कर सकता है। आज आपकी कार्यशैली धीमी रहेगी लेकिन वचन के पक्के रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि ईमानदार एवं बुद्धिमान जैसी बनेगी। आज आप कार्य क्षेत्र पर कम समय में अधिक लाभ कमाने वाले कार्यों को करने में रुचि लेंगे। लेकिन धन अथवा सहयोग की कमी इसे पूरा होने में विलंब कराएगी। संध्या के आस-पास कोई पुराना कार्य पूर्ण होने से आर्थिक लाभ होगा निकट भविष्य के लिए भी लाभ के मार्ग खुलेंगे। बौद्धिक कार्य से जुड़े लोगों को अपने कार्य में सफलता मिलेगी। संध्या बाद फरमाइश पूरी करने पर पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी रहने पर भी इसकी परवाह नहीं करेंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन वैसे तो आपके लिए कार्य सफलता वाला है लेकिन आज किसी कारण से शंकालु प्रवृत्ति रहेगी। लाभ के अवसर भी ज्यादा सोच विचार करने के चक्कर में हाथ से निकल सकते हैं इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र पर आज किसी नई योजना पर कार्य आरंभ करने का अवसर मिलेगा पुराने अनुभवों से सीख लेकर कार्य करें निकट भविष्य में वृद्धि के योग बनेंगे। आज भी धन लाभ आशाजनक तो नहीं फिर भी काम चलाऊ हो ही जाएगा। अपनी किसी गलती का गुस्सा परिजन अथवा सहकर्मियों पर उतारने पर कुछ समय के लिए माहौल गर्म होगा लेकिन अपनी सूझबूझ से स्थिति को संभाल भी लेंगे। नौकरीपेशा जातक महत्वपूर्ण कार्य के सफल होने पर प्रसन्न होंगे व्यवसायी वर्ग को आज थोड़े से समय के लिए ही भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा सतर्क रहें अन्यथा हाथ से निकल भी सकता है। घरेलू वातावरण में भी पहले की अपेक्षा शांति अनुभव करेंगे सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए विविध उलझन से भरा रहेगा। प्रातः काल से ही मन में निराशाजनक विचार आएंगे। आर्थिक अथवा किसी अन्य विषय को लेकर किसी से किया वादा पूरा ना कर पाने का अफसोस मन में रहेगा। इसके बाद भी आप झमेलों में पड़ना पसंद नही करेंगे किसी स्वजन के दवाब डालने पर ही दोपहर के बाद मन अनैतिक कार्यों के प्रति आकर्षित होगा धन कमाने के लिए गलत मार्ग भी अपना सकते हैं। इस वजह से अपमानजनक स्थिति का भी सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर संघर्ष रहेगा। धन लाभ के लिए कई युक्तियां लगाएंगे लेकिन सफलता मिलना आज मुश्किल ही है। आज विशेषकर सरकार विरोधी गतिविधियो एवं विपरीतलिंगी आकर्षण से दूर ही रहे। आज उधारी के व्यवहार करने से बचें। पारिवारिक वातावरण में भी ग़लतफ़हमियां पनपेगी। घर मे संतान को छोड़कर अन्य सुख न्यून ही रहेंगे। माता की बातों को अनदेखा ना करें अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। छाती से ऊपर के अंगों में कष्ट हो सकता है विशेषकर नेत्रज्योति संबंधित परेशानी बनेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भी दिन भर कोई ना कोई शारीरिक कष्ट बना रहेगा। सेहत को लेकर पूर्व में बरती लापरवाही भी शारीरिक शीतलता का कारण बनेगी। वैसे तो परिश्रम वाले कार्यों को करने का सामर्थ्य नहीं रहेगा फिर भी परिस्थितियों को देखकर थोड़ी बहुत भागदौड़ करनी ही पड़ेगी। शारीरिक एवं आर्थिक किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। कार्यक्षेत्र पर सामान्य व्यवसाय रहेगा थोड़े बहुत लाभ के अवसर भी मिलेंगे लेकिन प्रतिस्पर्धा अधिक रहने के चलते ले देकर काम बनाना पड़ेगा। धन की आमद कामचलाऊ होगी। किसी से किया वादा पूरा ना करने का बोझ मन पर रहेगा। सरकारी अथवा राजनीतिक लोगों से मिलने के प्रसंग बनेंगे। इनसे ज्यादा अपेक्षाएं ना रखें दूरी बनाकर ही रखें तो ज्यादा बेहतर है। लाभ लेने की जगह कुछ ना कुछ देना पड़ सकता है। किसी परिचित रिश्तेदार के सहयोग से प्रॉपर्टी आदि से लाभ हो सकता है। आज उदर से निचले हैं अंगों में निष्क्रियताऋ अनुभव करेंगे।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन वैसे तो आपके अनुकूल ही रहेगा लेकिन जल्दबाजी में अथवा किसी से प्रतिस्पर्धा के चलते स्वयं को श्रेष्ठ दिखाने की होड़ में हास्य के पात्र तो बनेंगे ही थोड़ी बहुत हानि भी करवाएंगे। आज आप घरेलू संबंधित मामलों में अथवा व्यवसाय में जो भी रणनीति बनाएंगे उसमें आरंभ में किसी न किसी के विरोध का सामना करना पड़ेगा। विशेषकर आज ननिहाल पक्ष से अपनी बात मनवा पाएंगे। लेकिन इनकी कहीं बातों को अनदेखा करें। परिवार में कोई पैतृक अथवा अन्य प्रॉपर्टी बेचने का विचार बनेगा। लेकिन किसी सदस्य की सहमति ना मिलने पर लटक भी सकता है। मध्यान्ह के आसपास कार्य क्षेत्र पर चोरी अथवा अन्य कारणों से नुकसान होने का भय है। सतर्क रहकर कार्य करें सरकारी उलझन में फसलें की संभावना है। आंख बंद कर किसी पर भरोसा ना करें। पेट को ठंडा रखने के उपाय करें अन्यथा समस्या होगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपको मिला जुला फल प्रदान करेगा। दिन के आरंभ में कोई छोटी बड़ी हानि की संभावना बनेगी। किसी महत्वपूर्ण विषय में जानकर भी अनजान बनने पर किसी प्रियजन से बहस भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर आज आपकी आंखों के सामने से लाभ के सौदे निकल जाएंगे लेकिन कुछ कर नहीं पाने का दुख होगा। कुछ दिनों से अटके आर्थिक मामले अपनी व्यवहारिकता के बल पर बना लेंगे। अति महत्वपूर्ण कार्य संध्या से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें इसके बाद परिस्थितियां हानिकारक बनने वाली है। घरेलू सुख सुविधाएं आज भी ठीक-ठाक ही रहेंगी लेकिन इन में वृद्धि नहीं कर पाएंगे। घर में शांति बनी रहेगी परिजनों के साथ भावनात्मक संबंध बने रहेंगे। संध्या के समय परेशान करने वाली खबर मिल सकती है। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी रहने के बाद भी काम चलता रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपके व्यक्तित्व में विकास होगा। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से नए अनुभव सीखने को मिलेंगे। स्वभाव में थोड़ा सी अकड जरूर रहेगी जिसके चलते हर किसी से तालमेल नहीं बना पाएंगे। आज आध्यात्म अथवा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातक एवं संतानों की प्रगति में अवरोध आएंगे हतोत्साहित ना हो परिश्रम में लगे रहे शीघ्र ही शुभ फल भी देखने को मिलेंगे। कार्य व्यवसाय का भी यही हाल रहेगा किसी बड़ी योजना के आरंभ में लोगों का गलत मार्गदर्शन मिलने से दिशा भ्रम की स्थिति बनेगी। यहां परिजनों की सलाह अवश्य काम आएगी। मध्यान्ह बाद कुछेक कार्यों के बनने से धन की आमद होगी। आज लॉटरी सट्टे अथवा अन्य जोखिम वाले कार्य में निवेश निकट भविष्य के लिए लाभदायक हो सकता है। अन्य कार्यों में भी निवेश कर सकते हैं। लेकिन लाभ कि तुरंत आशा न रखें किसी परिजन कि उद्दंडत आदत के चलते कुछ समय के लिए माहौल गर्म होगा सुख भी मिलेगा। हड्डियों संबंधित समस्या अथवा गिरने से चोट आदि का भय।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपको घर एवं कार्यक्षेत्र पर प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। दिन के आरंभिक भाग में सेहत में भी थोड़ी बहुत नरमी रहेगी जिसके चलते दैनिक कार्य में विलंब होगा। आज घर एवं कार्यक्षेत्र पर वाणी का सोच-समझकर प्रयोग करें लापरवाही में बोली गई बातें सामने वाले कि कष्ट पहुचायेगी जिससे किसी भी कार्य मे अड़चन आ सकती है। आज विद्या, माता संबंधी, पशुपालन, कृषि कर्म, संपत्ति निर्माण संबंधित कोई भी नया कार्य आरंभ ना करें अन्यथा धन हानि के साथ मानसिक क्लेश का कारण भी बनेगा। कार्यक्षेत्र से धन की आमद खर्च की तुलना में बहुत धीमी रहेगी व्यापार-व्यवसाय से जितना पैसा कमाएंगे तुरंत ही अन्य कार्यों में खर्च हो जाएगा। परिवार में छोटी मोटी खींचतान बनी रहेगी। घर के सदस्य स्वयं को एक दूसरे की तुलना में बेहतर दिखाने का प्रयास करेंगे। गले संबंधित व्याधि परेशान कर सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन भी आपको किसी न किसी रूप में आर्थिक लाभ कराएगा। लेकिन आज इसके लिए बेवजह की सरदर्दी भी मौज लेनी पड़ेगी। सेहत रहेगी स्वभाव में भी तेजी रहेगी लेकिन कार्य करने की शैली धीमी रहने के कारण किसी आवश्यक कार्य में विलंब होगा इस वजह से इसके पूर्ण होने में भी संदेह रहेगा। आज कोई पुराना कार्य जिससे आप लाभ की संभावना लगाए हुए थे उसके अक्समात बिगड़ने से मन निराश होगा। लेकिन तुरंत ही कोई अन्य कार्य अथवा सौदा मिलने से राहत भी मिलेगी आज विनम्रता से धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है इसका ध्यान रखें। परिवार में कुछ समय के लिए अशांति का वातावरण बनेगा परिजनों की धैर्य हीनता के कारण आपस में टकराव की स्थिति बनेगी। सर्द गर्म, मूत्राशय में विकार एवं गला बैठने से परेशानी हो सकती है। आकस्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। दिन के आरंभ से ही सोची गई योजनाओं में विपरीत प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी। आज बौद्धिक कार्य संबंधित रोजगार से जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। लेकिन यहां अति आत्मविश्वास से बचें अन्यथा सम्मान मिलने की जगह अपमानित भी होना पड़ेगा। सहज होकर कार्य करें तो सम्मान के साथ धन लाभ होगा। अन्य क्षेत्र से जुड़े जातक विशेषकर सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज पूर्व में बरती लापरवाही अथवा गलत आचरण के चलते प्रतिष्ठा में हानी उठानी पड़ेगी। कृषि कर्म से जुड़े जातकों को भी अक्समात धन लाभ होने की संभावना है। अन्य लोगों के लिए दिन सामान्य से कम ही फल देगा। घर परिवार का वातावरण झूठे दिलासे देने तक की सामान्य रहेगा। आज शरीर में एलर्जी के कारण परेशानी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपके स्वभाव एवं व्यवहार में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। कुछ समय के लिए परिजनों को भी आश्चर्यचकित करेंगे। आज आप निजी स्वार्थों को छोड़ अन्य लोगों का सहयोग एवं अन्य परोपकार के कार्यों में तत्पर रहेंगे। आप के विरोध में बोलने वाले लोग भी आज आपके किसी विशिष्ट कार्य की प्रशंसा करेंगे। कार्य क्षेत्र एवं सामाजिक क्षेत्र में भी अपने व्यवहार के बल पर विशिष्ट लोगों से संपर्क बनाएंगे। लेकिन रोजगार के मामले में आज अन्य सहकर्मियों की तुलना में पीछे ही रहेंगे। जिस भी कार्य को करेंगे उसमें कोई ना कोई झंझट पड़ेगा। जिसके चलते धन की आमद होते-होते आगे के लिए टलेगी। जितना धन लाभ होगा वह खर्चों को देखते हुए कम ही रहेगा। दांपत्य एवं पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे मूत्राशय अथवा अन्य गुप्त रोग हो सकते हैं।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित शिक्षित समाज ही बेहतर भविष्य और भावी पीढ़ी निर्माण सुनियोजित ढंग से कर सकता है – विधायक श्री सिन्हा

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित शिक्षित समाज ही बेहतर भविष्य और भावी पीढ़ी निर्माण सुनियोजित ढंग से कर सकता है – विधायक श्री सिन्हा

 

महासमुंद/ अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय महासमुंद में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, अध्यक्षता जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि श्री संदीप घोष, श्री शरद राव, जिला परियोजना अधिकारी श्री कमल नारायण चन्द्राकर मौजूद थे।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ मां भगवती सरस्वती के पूजन वंदन से किया गया। सभी किसखण्ड के प्रतिभागियों द्वारा स्वागत गीत , नृत्य एवं नाटक का प्रदर्शन करते हुए उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के संबंध में रोचक जानकारियां प्रदान की गई। सभी अतिथियों को एक पेड़ मां के नाम पर उल्लास गमला व पेड़ देकर सम्मानित किया गया। श्री कमल नारायण चन्द्राकर जिला परियोजना अधिकारी, जिला महासमुन्द के द्वारा प्रतिवेदन पढ़कर साक्षरता संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा जी ने कहा कि एक शिक्षित समाज ही बेहतर भविष्य और भावी पीढ़ी का निर्माण सुनियोजित ढंग से कर सकता है और हमारा महासमुंद जिला इस दिशा में पूरे प्रदेश पर अग्रणी है। धन को बांटा जा सकता है, लेकिन ज्ञान को नहीं। ज्ञान एक ऐसी चीज है जो आपके पास जितनी अधिक होगी, उतनी ही अधिक आप दूसरों के साथ बांटने में सक्षम होंगे। यह कथन हमें ज्ञान के महत्व को समझने और ज्ञान को दूसरों के साथ बांटने के लिए प्रेरित करता है। ज्ञान को बांटने से हम न केवल दूसरों की मदद कर सकते हैं, बल्कि हमारे अपने ज्ञान में भी वृद्धि होती है।

साक्षरता से जीवन जीने की कला व उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। इसलिए, हमें ज्ञान को बांटने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए और ज्ञान के महत्व को समझना चाहिए। इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने सेल्फी भी ली। कार्यक्रम को जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि श्री संदीप घोष एवं श्री शरद राव ने भी संबोधित किया।

उल्लास शपथ दिलाते हुए महासमुंद जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी विकासखण्ड के स्वयं सेवी शिक्षक, बीआरजी, नोडल, समन्वयक, ग्राम प्रभारी, अनुदेशकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्रीमती सम्पा बोस जिला नोडल अधिकारी उल्लास कार्यक्रम के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी श्रीमती सम्पा बोस, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुन्द श्री लीलाधर सिन्हा, सहा. विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती तारिका कुजांम, विकासखण्ड परियोजना अधिकारी श्रीमती हीना धालेन, विकासखण्ड नोडल अधिकारी महासमुन्द श्री ईश्वर चंद्राकर, बीआरसी महासमुन्द श्री जागेश्वर सिन्हा, विकासखण्ड नोडल अधिकारी बागबाहरा श्रीमती ममता चन्द्राकर, विकासखण्ड नोडल अधिकारी पिथौरा श्री अरूण कुमार देवता, सहा. विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसना श्री तुलसी राम पटेल, विकासखण्ड नोडल अधिकारी बसना श्री लोकेश्वर सिंह कवर, श्री विरेन्द्र कुमार साहू, विकासखण्ड परियोजना अधिकारी सरायपाली श्री डी.एन.दीवान, विकासखण्ड नोडल अधिकारी सरायपाली श्री जगदीश नेताम मंच पर मौजूद रहे।

महासमुंद में परिवहन ऑपरेटर्स की बैठक, सुप्रीम कोर्ट निर्देशों पर हुई चर्चा

महासमुंद में परिवहन ऑपरेटर्स की बैठक, सुप्रीम कोर्ट निर्देशों पर हुई चर्चा

महासमुंद, 8 सितम्बर 2025।
मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम 1961 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं परिवहन चालकों के कार्य समय से संबंधित प्रावधानों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को महासमुंद में परिवहन ऑपरेटर्स की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परिवहन और श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला परिवहन अधिकारी श्री रामकुमार ध्रुव, श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र और श्रम निरीक्षक श्री मीनू नारायण सिंह ने जानकारी दी। इस अवसर पर श्रम उप निरीक्षक श्री अलीय अहमद नियाजी और श्री बलोरसन बघेल भी मौजूद रहे। बैठक में बड़ी संख्या में बस मालिक और ऑपरेटर्स शामिल हुए।

अधिकारियों ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 91 तथा मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम 1961 के तहत स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार परिवहन वाहनों के संचालन में लगे चालकों का कार्य समय प्रतिदिन अधिकतम 8 घंटे और प्रति सप्ताह 48 घंटे ही होगा। भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने भी इन प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया है।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सभी ऑपरेटर्स को अधिनियम की मुख्य धाराओं, पंजीयन प्रक्रिया और कार्य समय से संबंधित प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही यह भी कहा गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में शामिल परिवहन ऑपरेटर्स ने भी नियमों के पालन की सहमति जताई और सुझाव दिए कि समय-समय पर इस तरह की बैठकों से उन्हें न केवल कानूनी जानकारी मिलती है बल्कि चालकों और श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।

इस तरह यह बैठक न केवल जागरूकता का माध्यम बनी बल्कि परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित और कानूनसम्मत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुई।

CG News: उपभोक्ताओं के जेब पर गिरी ‘बिजली’, ‘हाफ बिल योजना’ में बदलाव का ऐसा हुआ असर

CG News: उपभोक्ताओं के जेब पर गिरी ‘बिजली’, ‘हाफ बिल योजना’ में बदलाव का ऐसा हुआ असर

 

रायपुर: राजधानी में सितंबर माह का बिजली बिल आते ही उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिनका बिल पहले की तुलना में बढ़कर आया है।

बता दें कि रायपुर में लगभग चार लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें से अधिकांश की खपत 100 यूनिट से ज्यादा होती है। पहले राज्य सरकार की बिजली बिल हाफ योजना के तहत उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक की खपत पर आधा बिल चुकाना पड़ता था। अगर खपत 400 यूनिट तक भी होती तो उसका भुगतान आधा ही करना पड़ता था और 400 यूनिट से ऊपर जितनी खपत होती थी, उस पर ही पूरा बिल अलग से जुड़ता था।

इस व्यवस्था से शहर के अधिकतर परिवारों को बड़ी राहत मिलती थी। लेकिन अब नियमों में बदलाव कर दिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार, केवल 100 यूनिट तक की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलेगा।

यानी अगर खपत 101 यूनिट भी होती है तो पूरा बिल चुकाना पड़ेगा। इसका सीधा असर राजधानी के लगभग साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं पर पड़ा है, जिनकी खपत हर माह 100 यूनिट से अधिक होती है। नतीजा यह हुआ कि उनका बिल लगभग दोगुना हो गया है।

लोगों का बिगड़ा बजट

बिजली बिल बढ़ जाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी और असंतोष साफ देखा जा रहा है। जिन परिवारों का मासिक खर्च पहले से महंगाई के कारण बढ़ा हुआ था, अब उन्हें बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि मंहगाई दिनों-दिन बढ़ रही है, लेकिन सैलरी हर साल पांच सौ हजार रुपये बढ़ जाए तो बहुत है।

केस-1: गौरव शर्मा, कमल विहार

कमल विहार निवासी गौरव शर्मा बताते हैं कि पहले उनका मासिक बिजली बिल 300 से 500 रुपये के बीच आता था। गर्मी के मौसम में खपत बढ़ने पर यह बिल 600 से 700 रुपये तक पहुंच जाता था। लेकिन सितंबर माह में बिल दोगुना आया है। उन्हाेंने बताया कि इस बार 146 यूनिट खपत पर 770 रुपये का बिल आया है। जबकि इसके पहले 198 यूनिट की खपत पर उनका बिल केवल 509 रुपये आया था।

केस-2: कुलेश्वरी बघेल, तात्यापारा

तात्यापारा की कुलेश्वरी बघेल ने बताया कि पहले उनका मासिक बिल 600 से 700 रुपये आता था। लेकिन इस बार योजना का लाभ बंद होने से उनका बिल लगभग एक हजार रुपये से अधिक आया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर शहर के बहुत कम उपभोक्ता ही ऐसे हैं जिनकी खपत 100 यूनिट तक सीमित रहती है। अधिकतर परिवारों की खपत 150 से 300 यूनिट के बीच होती है, इसलिए नई व्यवस्था ने लोगों का बजट बिगाड़ा है।

100 यूनिट से ऊपर का लेना था पूरा पैसा

शहर के नागरिकों का कहना है कि सरकार के फैसले से उनकी छूट शून्य हो गई है। कम से कम 100 यूनिट तक हर उपभोक्ता को छूट दी जानी थी। उससे ऊपर जो खपत होती उस पर पूरा पैसा लिया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। नए नियम से योजना सिर्फ 100 यूनिट या उससे कम की खपत तक ही सीमित रह गई है।

बिजली बिल आफ योजना का लाभ 100 यूनिट तक की खपत पर ही मिल रहा है। 100 यूनिट से अधिक की खपत पर इसका लाभ नहीं मिलेगा, जिससे कुछ उपभोक्ताओं का बिल बढ़कर आया है।

-एम विश्वकर्मा, अधीक्षण अभियंता, शहर वृत्त-वन

सरायपाली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता,कल 9 सितम्बर को मरीजों को मिलेगा लाभ अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञ डॉक्टर अब सरायपाली में भी उपलब्ध रहेंगे।

सरायपाली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता,कल 9 सितम्बर को मरीजों को मिलेगा लाभ अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञ डॉक्टर अब सरायपाली में भी उपलब्ध रहेंगे।

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों को अब बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही शहर में मिलने जा रही हैं। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञ डॉक्टर अब सरायपाली में भी उपलब्ध रहेंगे। इसके तहत आगामी 9 सितम्बर 2025, मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सरायपाली के अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक (मेन रोड, आईडीबीआई बैंक के पास) में मरीजों की जांच व उपचार किया जाएगा।

मरीजों को मिलेगा नजदीक ही इलाज

अब तक सरायपाली और आसपास के ग्रामीण अंचलों के मरीजों को किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी या विशेषज्ञ परामर्श के लिए बसना या रायपुर जैसे बड़े शहरों तक जाना पड़ता था। इस पहल से लोगों को काफी राहत मिलेगी। खासकर उन मरीजों को, जिन्हें बार-बार अस्पताल आने-जाने में आर्थिक व समय संबंधी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं।

तीन विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे अपनी सेवाएं

इस दिन तीन अनुभवी व नामी डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे—

डॉ. एन.एस. पटानी – त्वचा एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ (MD Skin)

डॉ. महेन्द्र धवने – नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ (MS ENT)

डॉ. अमित अग्रवाल – शिशु रोग विशेषज्ञ (MBBS DCH)

इन डॉक्टरों की मौजूदगी से क्षेत्रवासियों को त्वचा रोग, गुप्त रोग, नाक-कान-गला संबंधी परेशानी और बच्चों से जुड़ी बीमारियों का उपचार यहीं सरायपाली में मिल सकेगा।

पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध

डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए मरीजों को पहले से पंजीयन कराना होगा। इसके लिए क्लिनिक की ओर से संपर्क नंबर जारी किए गए हैं—
📞 93036-23130
📞 77730-86100
📞 91743-35366

स्थानीय नागरिकों में उत्साह

विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है। कई नागरिकों का कहना है कि इस तरह की पहल से छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में बराबरी का हक मिलेगा। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, जिन्हें हर बार बड़े शहरों तक जाना संभव नहीं होता, उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं में नई शुरुआत

अग्रवाल नर्सिंग होम का यह प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि यह पहल नियमित रूप से जारी रहती है तो सरायपाली और आसपास के सैकड़ों मरीजों को घर बैठे बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी।