सरायपाली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता,कल 9 सितम्बर को मरीजों को मिलेगा लाभ अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञ डॉक्टर अब सरायपाली में भी उपलब्ध रहेंगे।

सरायपाली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता,कल 9 सितम्बर को मरीजों को मिलेगा लाभ अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञ डॉक्टर अब सरायपाली में भी उपलब्ध रहेंगे।

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों को अब बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही शहर में मिलने जा रही हैं। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञ डॉक्टर अब सरायपाली में भी उपलब्ध रहेंगे। इसके तहत आगामी 9 सितम्बर 2025, मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सरायपाली के अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक (मेन रोड, आईडीबीआई बैंक के पास) में मरीजों की जांच व उपचार किया जाएगा।

मरीजों को मिलेगा नजदीक ही इलाज

अब तक सरायपाली और आसपास के ग्रामीण अंचलों के मरीजों को किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी या विशेषज्ञ परामर्श के लिए बसना या रायपुर जैसे बड़े शहरों तक जाना पड़ता था। इस पहल से लोगों को काफी राहत मिलेगी। खासकर उन मरीजों को, जिन्हें बार-बार अस्पताल आने-जाने में आर्थिक व समय संबंधी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं।

तीन विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे अपनी सेवाएं

इस दिन तीन अनुभवी व नामी डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे—

डॉ. एन.एस. पटानी – त्वचा एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ (MD Skin)

डॉ. महेन्द्र धवने – नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ (MS ENT)

डॉ. अमित अग्रवाल – शिशु रोग विशेषज्ञ (MBBS DCH)

इन डॉक्टरों की मौजूदगी से क्षेत्रवासियों को त्वचा रोग, गुप्त रोग, नाक-कान-गला संबंधी परेशानी और बच्चों से जुड़ी बीमारियों का उपचार यहीं सरायपाली में मिल सकेगा।

पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध

डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए मरीजों को पहले से पंजीयन कराना होगा। इसके लिए क्लिनिक की ओर से संपर्क नंबर जारी किए गए हैं—
📞 93036-23130
📞 77730-86100
📞 91743-35366

स्थानीय नागरिकों में उत्साह

विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है। कई नागरिकों का कहना है कि इस तरह की पहल से छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में बराबरी का हक मिलेगा। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, जिन्हें हर बार बड़े शहरों तक जाना संभव नहीं होता, उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं में नई शुरुआत

अग्रवाल नर्सिंग होम का यह प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि यह पहल नियमित रूप से जारी रहती है तो सरायपाली और आसपास के सैकड़ों मरीजों को घर बैठे बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी।

ओम हॉस्पिटल सरायपाली में सभी प्रकार की सर्जरी की सुविधा, हर गुरुवार को नि:शुल्क परामर्श आयुष्मान व राशन कार्ड धारकों को लाभ

ओम हॉस्पिटल सरायपाली में सभी प्रकार की सर्जरी की सुविधा, हर गुरुवार को नि:शुल्क परामर्श आयुष्मान व राशन कार्ड धारकों को लाभ

सरायपाली, महासमुंद छत्तीसगढ़
ग्रामीण और अंचल स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरायपाली स्थित ओम हॉस्पिटल ने आधुनिक सर्जरी सुविधाओं की शुरुआत की है। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि अब मरीजों को थायरॉयड, पथरी, कैंसर, बच्चेदानी, हर्निया, अपेंडिक्स, पाइल्स और अन्य जटिल बीमारियों की सर्जरी के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डॉ. राकेश साहू रहेंगे उपलब्ध

अस्पताल में जनरल सर्जन डॉ. राकेश साहू प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मरीजों के उपचार हेतु उपलब्ध रहेंगे। डॉ. साहू लंबे समय से विभिन्न प्रकार की सर्जरी का सफलतापूर्वक संचालन करते आ रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को उनका अनुभव अब स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा। साथ ही, प्रत्येक गुरुवार को मरीजों को नि:शुल्क परामर्श की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

उपलब्ध सर्जरी की प्रमुख सुविधाएँ

ओम हॉस्पिटल में निम्नलिखित प्रकार की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है –

थायरॉयड सर्जरी

पित्त की पथरी का ऑपरेशन

अपेंडिक्स

फिस्टुला का ऑपरेशन

लिवर एवं पथरी का ऑपरेशन

बच्चेदानी का ऑपरेशन

कैंसर से संबंधित विभिन्न प्रकार की सर्जरी

हर्निया

पाइल्स

हाइड्रोसील

इन सभी ऑपरेशनों के लिए अस्पताल में आधुनिक उपकरण, प्रशिक्षित स्टाफ और बेहतर देखरेख की व्यवस्था की गई है।

आयुष्मान व राशन कार्ड धारकों को लाभ

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड इंश्योरेंस और बीजू कार्ड से भी मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक बोझ उठाए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।

ग्रामीण क्षेत्र के लिए बड़ी राहत

सरायपाली जैसे अंचल क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार मरीजों के लिए बड़ी राहत है। पहले ऐसे जटिल ऑपरेशनों के लिए मरीजों को रायपुर या बड़े जिलों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों का नुकसान होता था। अब मरीजों को अपने ही इलाके में विशेषज्ञ चिकित्सक और उच्च स्तरीय सुविधा मिलेगी।

अस्पताल प्रबंधन का संदेश

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि ग्रामीण और अंचल स्तर पर मरीजों को बड़े शहरों जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। ओम हॉस्पिटल में अब सभी तरह की सामान्य और जटिल सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में की जाएगी। हम मरीजों को सुरक्षित और किफायती इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

संपर्क सूत्र

ओम हॉस्पिटल
स्थान : स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छ.ग.)
फोन : 07725-299360
मोबाइल : 83700-08558

बसना: हाई स्कूल संतपाली एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल दुर्गापाली में गणित एवं भौतिकी विषय के शिक्षक पदस्थ होने से पढ़ाई में आई निरंतरता

बसना: हाई स्कूल संतपाली एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल दुर्गापाली में
गणित एवं भौतिकी विषय के शिक्षक पदस्थ होने से पढ़ाई में आई निरंतरता

महासमुंद, 8 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप स्कूलों में युक्तियुक्तकरण से स्कूलों की पढ़ाई में निरंतरता आई है। मुख्यमंत्री की इस सोच को शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण के माध्यम से अमलीजामा पहनाया गया और जिन शैक्षणिक संस्थानों में अतिशेष शिक्षक हैं, उन शिक्षकों की शाला विहीन व एकल शिक्षकीय शालाओं में पदस्थापना की गई।

महासमुंद जिले में भी निर्देशानुसार विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण के तहत समायोजन किया गया है। युक्तियुक्तकृत एवं अन्य विद्यालयों में दर्ज संख्या के अनुपात में बसना विकासखण्ड में कुल अतिशेष शिक्षक 126, सरायपाली में 152, पिथौरा में 139, महासमुंद में 211, बागबाहरा में 75 इस तरह कुल 703 शिक्षकों का नियमानुसार कांउसलिंग के माध्यम से रिक्त पदों पर समायोजन किया गया।

इस प्रक्रिया से उन विद्यालयों में शिक्षकों की पूर्ति होगी जहाँ उक्त विषय के शिक्षकों की कमी थी। बसना विकासखंड अंतर्गत हाई स्कूल संतपाली के बच्चों को गणित विषय हेतु शिक्षक मिले।

इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल दुर्गापाली में भौतिकी विषय हेतु शिक्षक नियुक्त हुए। उक्त स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी होने से और स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यार्थी और पालकों में भी ख़ुशी की लहर है कि सरकार के इस निर्णय से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा और वे शिक्षकों के मार्गदर्शन में सही दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

बसना : बिजली  कटने पर अटक रहा इलेक्ट्रॉनिक कांटे से चावल वितरण उचित मूल्य दुकान में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी,

बसना : बिजली  कटने पर अटक रहा इलेक्ट्रॉनिक कांटे से चावल वितरण उचित मूल्य दुकान में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी,

छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को पारदर्शी बनाने और गड़बड़ियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से राज्यभर की उचित मूल्य दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक कांटा और अंगूठा सत्यापन प्रणाली (थंब ऑथेन्टिकेशन) लागू की है। नई तकनीक से अब अनाज का सही-सही वजन और पात्र उपभोक्ताओं की पहचान सुनिश्चित हो रही है। लेकिन यह व्यवस्था ग्रामीण अंचलों में बड़ी चुनौती भी बन गई है, क्योंकि यहाँ बिजली और इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या अक्सर वितरण कार्य को बाधित कर देती है।

बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत उमरिया की उचित मूल्य दुकान, जिसे विक्रेता खिरोद पटेल संचालित कर रहे हैं, वहाँ यह समस्या लगातार सामने आ रही है। ईस पंचायत मे 829 कार्ड है
इतने बड़े पैमाने पर लोगों को जब बिजली और नेटवर्क की वजह से राशन नहीं मिल पाता, तो उनकी परेशानी कई गुना बढ़ जाती है।

—

बिजली जाते ही ठप हो जाता है कांटा

गाँव उमरिया के ग्रामीण बताते हैं कि जैसे ही बिजली जाती है, इलेक्ट्रॉनिक कांटा बंद हो जाता है और राशन वितरण रुक जाता है। पहले जब मैनुअल कांटे से अनाज तौला जाता था, तब बिजली की कोई आवश्यकता नहीं थी। लेकिन अब नई प्रणाली पूरी तरह से बिजली और नेटवर्क पर निर्भर हो गई है। बरसात और गर्मी के दिनों में जब बिजली कटौती ज्यादा होती है, तब समस्या और गहरी हो जाती है।

ग्रामवासी मे एक रासन कार्ड धारी उमेश कहते हैं –
“सुबह-सुबह राशन लेने पहुँचते हैं, लेकिन बिजली जाते ही मशीन बंद हो जाती है। घंटों खड़े रहो और अंत में हाथ खाली करके लौट आओ। हमें कई बार अगले दिन फिर से आना पड़ता है।”

इसी तरह ग्रामीण परसु मिरि कहते है की कई महिलाए बच्चों को लेकर लाइन में खड़े रहते हैं। कभी मशीन नहीं चलती, तो कभी नेटवर्क नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में हमें बहुत दिक्कत होती है। पहले हाथ कांटे से काम जल्दी हो जाता था।”

—

नेटवर्क न मिलने से थंब मशीन भी फेल

केवल बिजली ही नहीं, बल्कि इंटरनेट कनेक्टिविटी भी ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गई है। थंब मशीन को उपभोक्ता का आधार नंबर और फिंगरप्रिंट सत्यापित करने के लिए नेटवर्क की आवश्यकता होती है। कई बार नेटवर्क न मिलने पर घंटों तक एक भी लाभार्थी का सत्यापन नहीं हो पाता।

ग्रामीणों का कहना है की
“कभी-कभी मशीन तो चालू रहती है लेकिन नेटवर्क नहीं आता। एक अंगूठा मिलाने में 5–5 मिनट लग जाते हैं। इस वजह से लाइन में लगे सैकड़ों लोगों को घंटों इंतज़ार करना पड़ता है।”

—

विक्रेता की मजबूरी

 

क्या विभाग द्वारा तय किए गए मसीनो मे इतना भी क्षमता नहीं की ओ 2 घंठे भी वितरण कार्य को नहीं चला पा रहे है जाँच की आवश्यकता है

उचित मूल्य दुकान संचालक खिरोद पटेल का कहना है कि बिजली और नेटवर्क की समस्या से वे भी परेशान हैं। “हमें विभाग से केवल इलेक्ट्रॉनिक कांटा और थंब मशीन मिली है। बिजली जाते ही कांटा बंद हो जाता है
और कई बार कम नेटवर्क के कारण थंब वेरिफिकेशन संभव नहीं हो पाता है हम चाहकर भी वितरण नहीं कर सकते। ग्रामीण नाराज़ होते हैं लेकिन यह हमारी मजबूरी है।”

विक्रेता खिरोद पटेल ने बताया कि कांटा मशीन लगभग एक माह से खराब है। उन्होंने कहा कि कांटा और थंब मशीन खाद्य विभाग द्वारा प्रदान की गई है लेकिन किस कंपनी का है यह उन्हें पता नहीं है। मशीन खराब होने पर उन्होंने स्वयं इसे ठीक कराने की कोशिश की, क्योंकि विभाग की ओर से किसी को सुधारने के लिए नहीं भेजा गया।

खिरोद पटेल ने यह भी कहा कि जब से नया थंब मशीन मिला है, तब से इंटरनेट की गति पहले के मुकाबले तेज हो गई है। उन्होंने बताया कि उमरिया उचित मूल्य दुकान के अंतर्गत 829 कार्ड हैं, जिनके माध्यम से प्रतिदिन लगभग 100 हितग्राहियों को वितरण किया जा सकता है। लेकिन कई कारणों से सभी हितग्राही समय पर नहीं आते, इसलिए उन्हें बार-बार बुलाना पड़ता है।

वहीं, बसना फूड इंस्पेक्टर हेमंत वर्मा ने इस घटना को प्रारंभ में मामूली बताया और कहा कि यह मामला मुख्यतः विद्युत विभाग का है। उन्होंने कहा कि यदि विद्युत विभाग के लोग सही तरीके से विद्युत आपूर्ति करते, तो ऐसी समस्या नहीं होती।

जब हेमंत वर्मा से यह पूछा गया कि क्या सरकार द्वारा तय किए गए इलेक्ट्रिकल कांटा और थंब मशीन में बैटरी बैकअप इतना भी नहीं है कि यह एक-दो घंटे तक काम कर सके, तो उन्होंने कहा कि बैटरी केवल कुछ समय के लिए चलती है। बैकअप की अवधि के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। जब उनसे पूछा गया कि क्या बैटरी सहकारी समिति खरीदती है या विभाग, तो उन्होंने कहा कि एक कंपनी को टेंडर दिया गया है, लेकिन नाम नहीं बता पाए। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह कंपनी को मशीन सुधारने बोल दिया जाएगा

वहीं जब इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा –
“मामले की जांच करवाई जा रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। यदि इलेक्ट्रॉनिक कांटे या थंब मशीन में तकनीकी गड़बड़ी है या बैटरी की समस्या है तो तत्काल बदलवा दिया जाएगा।”

—

ग्रामवासी
“अगर सरकार हर दुकान में सोलर और बैकअप दे दे, तो हमें परेशानी नहीं होगी। हमें रोज़मर्रा का राशन चाहिए, तकनीक अच्छी है लेकिन सुविधाएँ पूरी होनी चाहिए।”

पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लागू की गई इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली तभी कारगर साबित होगी जब प्रशासन ग्रामीण इलाकों की बुनियादी समस्याओं—बिजली और इंटरनेट—का ठोस समाधान निकाले। सरकार को चाहिए कि हर दुकान में सौर ऊर्जा, बैकअप और नेटवर्क सपोर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि ग्रामीणों को बार-बार लाइन में लगकर मायूस लौटना न पड़े। तभी नई तकनीक का असली लाभ जनता तक पहुँच पाएगा और शासन की मंशा पूरी हो सकेगी।

महासमुंद पटेवा: महतारी वंदन का पैसा नहीं निकला, लौटते समय पति-पत्नी में झगड़ा, महिला से मारपीट

महासमुंद पटेवा: महतारी वंदन का पैसा नहीं निकला, लौटते समय पति-पत्नी में झगड़ा, महिला से मारपीट

महासमुंद। जिले के थाना पटेवा क्षेत्र के ग्राम झलप में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी से गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। पीड़िता ने थाना पटेवा में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 115(2)-BNS एवं 296-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम झलप निवासी महिला, जो कक्षा 10वीं तक शिक्षित है और घरेलू कार्य करती है, अपने पति कौशल प्रसाद कोसरिया के साथ 07 सितंबर 2025 को महतारी वंदन योजना का पैसा निकालने झलप के च्वाईस सेंटर गई थी। योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में मिलने वाली आर्थिक सहायता को निकालने के लिए दोनों शाम करीब 4 बजे सेंटर पहुंचे थे। लेकिन तकनीकी कारणों से पैसा नहीं निकला। इसके बाद दोनों पैदल घर लौटने लगे।

इसी दौरान जब पति-पत्नी गांव के तालाब के पास पहुंचे तो आपसी कहासुनी झगड़े में बदल गई। पीड़िता के अनुसार, पति ने घरेलू बातों को लेकर उसे मां-बहन की गालियां दीं और अचानक हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान महिला को सिर और दोनों हाथों में चोटें आईं और उसे तेज दर्द होने लगा। पीड़िता का कहना है कि यदि मौके पर कुछ लोग बीच-बचाव नहीं करते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

घटना को गांव के चैतूराम देवांगन समेत कई लोगों ने अपनी आंखों से देखा और शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत कराया। ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया और उसे थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी।

इसके बाद महिला थाना पटेवा पहुंची और लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि यह घटना केवल पैसों की वजह से नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद का हिस्सा भी है। महिला ने कहा कि वह अपने पति से लगातार प्रताड़ित हो रही है और इस बार स्थिति असहनीय हो गई, इसलिए उसने पुलिस की शरण ली। उसने पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट दर्ज करते समय पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता से घटना का पूरा ब्यौरा लिया। महिला ने रिपोर्ट पढ़कर पुष्टि की कि यह सही-सही उसके बयान के अनुसार दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें सिर और हाथ में चोटों की पुष्टि हुई है।

थाना पटेवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना से संबंधित सभी तथ्यों को संकलित किया जाएगा। विवेचना के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पति पर धारा 115(2)-BNS और 296-BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

महासमुंद / खल्लारी सीडगीडी के जंगल में कार्रवाई तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद / खल्लारी सीडगीडी के जंगल में कार्रवाई तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। थाना खल्लारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नवाडीह सिड़गिड़ी जंगल में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब, नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 06 सितंबर 2025 को प्रधान आरक्षक भीखम साहू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी को अवगत कराकर पुलिस टीम तैयार की गई और गवाहों को साथ लेकर बताए स्थान पर दबिश दी गई।

रेड के दौरान मौके पर तीन व्यक्ति पकड़े गए, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई—

1. शेख अलाउद्दीन उर्फ गुड्डा खान पिता शेख बिसरूद्दीन (उम्र 49 वर्ष)

2. शेख अजिमुद्दीन पिता शेख अलाउद्दीन (उम्र 24 वर्ष)

3. उमेश कुमार निषाद पिता त्रेतानाथ निषाद (उम्र 27 वर्ष), सभी निवासी पचेड़ा, थाना खल्लारी, जिला

महासमुंद।पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 02 प्लास्टिक बोरी में रखे 80 पौवा देशी प्लेन मदिरा (प्रत्येक शीशी 180 एमएल) कुल 14,400 एमएल, जिसकी अनुमानित कीमत 6,400 रुपए आंकी गई है, जब्त किया। इसके अलावा आरोपियों के पास से नगद 1,000 रुपए और तीन मोबाइल फोन (वीवो, सैमसंग, मोटोरोला) कुल कीमत लगभग 30,000 रुपए भी बरामद किए गए। जब्त कुल माल की कीमत करीब 37,400 रुपए बताई जा रही है।

आरोपियों से जब शराब रखने संबंधी वैध लाइसेंस/दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर पुलिस ने बरामद शराब, नकदी और मोबाइल फोन गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया। जप्तशुदा माल को सीलबंद किया गया और आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं धारा 3(5) BNS के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तारी का कारण बताकर गिरफ्तार किया गया और बाद में माल व आरोपियों को थाना लाकर असल नंबरी अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

खल्लारी पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻सोमवार, ०८ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१२, सूर्यास्त: 🌅 ०६:३६

चन्द्रोदय: 🌝 १८:५४ चन्द्रास्त: 🌜०६:१९

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 आश्विन ,पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 प्रतिपदा (२१:११ से द्वितीया)

नक्षत्र 👉 पूर्वाभाद्रपद (२०:०२ से उत्तराभाद्रपद)

योग 👉 धृति (०६:३० से शूल)

प्रथम करण 👉 बालव (१०:२७ तक)

द्वितीय करण 👉 कौलव (२१:११ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह

चंद्र 🌟 मीन (१४:२९ से)

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 सिंह (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ  ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४९ से १२:३९

अमृत काल 👉 १२:३५ से १४:०४

विजय मुहूर्त 👉 १४:२० से १५:१०

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३१ से १८:५४

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३१ से १९:४०

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५२ से २४:३७

राहुकाल 👉 ०७:३२ से ०९:०६

राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम

यमगण्ड 👉 १०:४० से १२:१४

दुर्मुहूर्त 👉 १२:३९ से १३:३०

होमाहुति 👉 चन्द्र (२०:०२ से मंगल)

दिशा शूल 👉 पूर्व

नक्षत्र शूल 👉 दक्षिण (२०:०२ तक)

अग्निवास 👉 पृथ्वी

चन्द्र वास 👉 पश्चिम (उत्तर १४:२९ से)

शिववास 👉 गौरी के साथ (२१:११ से सभा में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – अमृत २ – काल ३ – शुभ ४ – रोग

५ – उद्वेग ६ – चर ७ – लाभ ८ – अमृत

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – चर २ – रोग ३ – काल ४ – लाभ

५ – उद्वेग ६ – शुभ ७ – अमृत ८ – चर

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

उत्तर-पश्चिम (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

आश्विन कृष्ण पक्ष आरम्भ, ग्रहण वेध दिन, प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २०:०२ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सो, द, दि) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (दू, थ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २८:२९ से ०६:४०

कन्या – ०६:४० से ०८:५८

तुला – ०८:५८ से ११:१९

वृश्चिक – ११:१९ से १३:३८

धनु – १३:३८ से १५:४२

मकर – १५:४२ से १७:२३

कुम्भ – १७:२३ से १८:४९

मीन – १८:४९ से २०:१२

मेष – २०:१२ से २१:४६

वृषभ – २१:४६ से २३:४१

मिथुन – २३:४१ से २५:५६+

कर्क – २५:५६+ से २८:१७+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:५७ से ०६:४०

रज पञ्चक – ०६:४० से ०८:५८

शुभ मुहूर्त – ०८:५८ से ११:१९

चोर पञ्चक – ११:१९ से १३:३८

शुभ मुहूर्त – १३:३८ से १५:४२

रोग पञ्चक – १५:४२ से १७:२३

शुभ मुहूर्त – १७:२३ से १८:४९

मृत्यु पञ्चक – १८:४९ से २०:०२

अग्नि पञ्चक – २०:०२ से २०:१२

शुभ मुहूर्त – २०:१२ से २१:११

मृत्यु पञ्चक – २१:११ से २१:४६

अग्नि पञ्चक – २१:४६ से २३:४१

शुभ मुहूर्त – २३:४१ से २५:५६+

रज पञ्चक – २५:५६+ से २८:१७+

शुभ मुहूर्त – २८:१७+ से २९:५८+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन प्रत्येक क्षेत्र में बीते कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी संवेदनहीनता एवं अरुचि का व्यवहार स्वयं अथवा किसी परिजन की मनोकामना पूर्ति में बाधक बन सकता है। कार्यक्षेत्र पर भी आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए किसी नापसंद व्यक्ति का सहयोग अथवा खुशामद करनी पड़ेगी। व्यवसायिक कारणों से यात्रा के योग भी बन रहे हैं अंत समय में टल भी सकते हैं लेकिन इनसे आज लाभ ही होगा। जोखिम वाले कार्यों शेयर सट्टा आदि में निवेश कर सकते हैं तुरंत ही कुछ ना कुछ शुभ परिणाम सामने आएंगे। आज पारिवारिक वातावरण आपकी अपेक्षा के विपरीत रह सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से अनबन होने के कारण घर के सदस्यों में अलग-अलग मत बनेंगे। स्वजनों का विरोध भी देखना पड़ेगा। आज उच्च अथवा निम्न रक्तचाप के कारण शारीरिक शीथिलता बन सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति कराएगा। दिन के आरंभ में थोड़ा आलस्य प्रमाद रहेगा लेकिन धीरे-धीरे दिनचर्या में गति आने लगेगी। आज परिजनों की मनोकामना पूर्ति करने पर भरपूर स्नेह मिलेगा। मित्र मंडली में भी आवश्यकता के समय सहयोग करने पर आप का दबदबा कायम होगा। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा आशा नहीं रखेंगे फिर भी थोड़े समय में किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के बनने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। धन की आमद आज कमी रह जाएगी फिर भी परेशान नहीं होंगे। आज धर्म-कर्म की जगह शारीरिक सुख एवं मनोरंजन को अधिक महत्व देंगे। दोपहर के बाद का अधिकांश समय पर्यटक स्थल की यात्रा एवं मनोरंजन में व्यतीत होगा उस पर खर्च भी विशेष करेंगे। उत्तम वाहन एवं भोजन का सुख मिलेगा। आज घरेलू कार्य करते समय अथवा चलते समय चोट आदि लगने का भय है सतर्क रहें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप धर्म अध्यात्म में रुचि लेंगे। इसका कारण दैनिक जीवन का संघर्ष एवं विविध परेशानियां भी हो सकता है। रोजगार के लिए अनचाही यात्रा एवं भागदौड़ करनी पड़ेगी इसकी वजह से परिवार में ताल मेल बैठाने में दुविधा भी होगी। आज आपके विचारे अधिकांश कार्य दौड़-धूप करने के बाद भी सफल होने संदिग्ध रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर सहयोग एवं व्यवसाय दोनों केई गति धीमी रहने से परेशानी होगी। धन की आमद युक्ति मुक्ति से अवश्य होगी लेकिन परिवार में किसी की बीमारी अथवा कर्ज के चलते खर्च भी हो जाएगी। आज अपना सर्वस्व देने के बाद भी परिजनों को संतुष्ट करना मुश्किल ही रहेगा फिर भी परिश्रम में कमी ना रखें आने वाला समय आपके लिए लाभदायक हो सकता है। लोहे के औजार अथवा उपकरणों से कार्य करते समय सावधानी बरतें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज भी दिन के पहले भाग में सेहत संबंधित छोटी-मोटी समस्या रहेगी धीरे-धीरे इसमें सुधार आने लगेगा फिर भी कार्यों के प्रति आज लापरवाही करेंगे। जब तक कार्य सर पर ना आ जाएं करने के लिए तैयार नहीं होंगे करेंगे भी तो बड़ी ही मजबूरी मैं विशेषकर घरेलू कार्यो के प्रति अरुचि रहेगी। किसी अन्य का सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर बीच-बीच में धन कमाने के अवसर सुलभ होंगे इसके लिए व्यर्थ का भ्रमण भी करना पड़ेगा लेकिन फिर भी धन व्यर्थ के खर्चों विशेषकर शत्रु पक्ष को शांत करने में खर्च होगा। लेकिन घरेलू खर्च की पूर्ति फिर भी आवश्यकता के समय नही कर पाएंगे। परिवार की महिलाओं से बचकर रहें आप की गलतियों को खोज खोज कर झगड़ा कर सकती है। संध्या के समय मौन रहने का का प्रयास करें आपकी बेतुकी बातें कलह करा सकती हैं। मित्र मंडली के व्यवहार कम ही रखना बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। दिन के आरंभ में ही कोई शुभ समाचार मिलने से उत्साहित होंगे। बीते कुछ दिनों की अपेक्षा आज आपके व्यवहार में काफी सुधार देखने को मिलेगा। आज घर हो अथवा बाहर कोई भी कार्य करने से मना नहीं करेंगे। परिजन भी आपका व्यवहार देखकर आश्चर्यचकित हो जाएंगे। नौकरी वाले लोग घरेलू कार्यों से फुर्सत पाकर आराम से समय बिताने के पक्ष में रहेंगे। व्यवसायी वर्ग भी काम धंधे से अवकाश लेकर मित्र परिजनों के संग समय बिताना अधिक पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र से कम समय में आवश्यकता अनुसार धन की प्राप्ति हो जाएगी। निकट भविष्य के लिए भी लाभदायक सौदे हाथ लगेंगे अथवा आश्वासन मिलेंगे। किसी दूर रहने वाले परिजन विशेषकर मामा मौसी अथवा भतीजा पक्ष से आपसी संबंधों में कड़वाहट बढ़ने की संभावना है। संध्या का समय मनोवांछित सुख मिलने से आनंद में बीतेगा। छोटे मोटे शारीरिक विकार के बाद भी अनदेखा करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन मध्यान तक आपके लिए विशेष उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। पूर्व में बरती किसी अनियमितता के चलते मन भय से व्याकुल रहेगा। आज किसी पुराने जानकार अथवा व्यवहार के ऊपर निकट भविष्य में होने वाला लाभ हानि निर्भर करेगा। कार्य व्यवसाय में लोगों के आश्वासन पर ही निर्भर रहना पड़ेगा जिस भी कार्य को करेंगे उसमें रुकावटें आएंगी ले देकर अपना काम निकालना पड़ेगा। मध्यान तक दिमाग भविष्य की उधेड़बुन में उलझा रहेगा संध्या के आसपास किसी महत्वपूर्ण कार्य के थोड़ा बहुत बनने से मनसे बड़ा बोझ उतरेगा परिजनों को भी मानसिक राहत मिलेगी। छोटी-मोटी सफलता मिलने पर आत्मविश्वास ना खोएं भविष्य की योजना पर तुरंत कार्य आरंभ करें। धन लाभ होगा लेकिन तुरंत ही व्यर्थ के कार्यों पर खर्च हो जाएगा। स्वभाव में विनम्रता रखें अन्यथा किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। मानसिक तनाव के चलते शरीर में छोटे-मोटे विकार बन सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप प्रत्येक क्षेत्र में अपनी कुशलता का परिचय देंगे। बुद्धि विवेक धैर्य सभी की प्रचुर मात्रा रहने पर भी कोई ना कोई प्रसंग ऐसा खड़ा होगा जिससे अक्समात क्रोध आने पर आसपास का वातावरण खराब होगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर अनचाहे शत्रु परेशान करेंगे पारिवारिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए आप कठोर कदम भी उठा सकते हैं। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम करने से पीछे नहीं हटेंगे पराक्रम शक्ति भी भरपूर रहेगी। लेकिन भाग्य का साथ कम मिलने से आर्थिक मामले अंत समय में लंबित होंगे अथवा आशा से बहुत कम लाभ देंगे। किसी परिजन के द्वारा अथवा किसी परिजन से बाहरी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र पर अभद्र अथवा उद्दंड व्यवहार करने से पारिवारिक शांति बिगड़ सकती है। धैर्य का परिचय दें अन्यथा विवाद गहरा सकता है। संध्या का समय शांति से बिताने का प्रयास करेंगे लेकिन यहां भी कुछ ना कुछ मानसिक क्लेश बनेगा। अमल पित्त के कारण परेशानी होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपको धैर्य से बिताने की सलाह है। बचते बचते घर एवं बाहर कई ऐसे प्रसंग बनेंगे जिनसे ना चाहकर भी क्रोध आएगा परिस्थिति को देखकर ही निर्णय लें अन्यथा आपके लिए आने वाला समय परेशानी भरा हो सकता है। वैसे तो आज आप प्रत्येक कार्य सोच समझकर ही करेंगे लेकिन जहां व्यक्तिगत स्वार्थ की बात आएगी वहां समझौता नहीं करेंगे। धन की आमद परिश्रम के बाद आशानुकूल हो जाएगी फिर भी संतोष ना होने पर अनर्गल साधनों से धन कमाने का प्रयास करेंगे। किसी जानकर को धोखा देने पर अपमानित हो सकते हैं। लोभ से बचें अन्यथा स्नेह संबंधों में खटास आएगी। संध्या के समय घर में किसी बड़े खर्चे को लेकर मतभेद हो सकते हैं। घरेलू अथवा कार्य रोजगार के उद्देश्य से यात्रा होगी इससे ज्यादा लाभ की अपेक्षा ना रखें। तीखे एवं मादक भोजन से परहेज करें अन्यथा पेट दर्द कब्ज उल्टी की शिकायत हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। प्रत्येक कार्य को दूर दृष्टि से विचार कर ही करें तो दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से संतोषजनक रहेगा। अन्यथा बाद में भाग्य को कोसना पड़ेगा आज दिन में आपको कई बार लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा इनमें परिजन भी शामिल रहेंगे अनदेखा करना ही बेहतर है। अन्यथा एक बार दिनचर्या व्यवस्थित होने पर इसे सुधार नहीं पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी अरुचिकर व्यक्ति अथवा सरकारी हस्तक्षेप बढ़ने से आय के मार्ग सीमित होंगे फिर भी जरुरत के अनुसार धन की आमद किसी ना किसी तरह हो ही जाएगी। आज सरल मार्ग की अपेक्षा अनैतिक साधनों से धन कमाना ज्यादा आसान रहेगा जोखिम होने पर भी परिणामों की चिंता किए बिना भाग्य आजमाएंगे। शेयर सट्टे अथवा शेयर में निवेश करने से बचें हानि हो सकती है। परिजनों की छोटी मोटी उद्दंडता को अनदेखा करें अन्यथा अशांति फैलेगी सेहत पुराने रोगों को छोड़ ठीक ही रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपका व्यवहार अत्यंत स्वार्थपूर्ण रहेगा। विशेषकर आज परिजनों से मतलब का संबंध रखेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि व्यवहार कुशल बनेगी लेकिन आपके प्रत्येक व्यवहार में कुछ ना कुछ स्वार्थ अवश्य छुपा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सम्मान तो मिलेगा लेकिन जिस लाभ की तलाश में रहेंगे उसके लिए कुछ ना कुछ तिकड़म अवश्य लगानी पड़ेगी। आज की परिस्थिति को देखते हुए यह आवश्यक भी रहेगी। सहज साधनों से लाभ नहीं हो पाएगा आयात निर्यात एवं दूर प्रदेशों के व्यापार में निवेश करना लाभदायक रहेगा। धन की आमद सामान्य से उत्तम होगी लेकिन अक्समात आने वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें बनते कार्य में विघ्न डाल सकता है। पारिवारिक वातावरण में सुख सुविधा मिलने पर भी कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे। श्वसन संबंधित कष्ट अथवा चर्म रोग की शिकायत हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप अपनी मर्जी के मालिक रहेंगे। स्वतंत्र स्वभाव होने के कारण किसी के दबाव में नहीं आएंगे। सेहत में थोड़ी नरमी रहेगी। घरेलू कार्यों में लापरवाही के चलते परिजनों से अनबन होगी। महिलाओं का स्वभाव इसके विपरीत रहेगा आलस्य होने पर भी अपने कार्यों को समय से थोड़ा आगे पीछे लेकिन करेंगी जरूर। लेकिन मध्यान्ह बाद कोई कामना पूर्ति ना होने पर नाराज भी हो सकती है। जिसके फलस्वरुप घर में अव्यवस्था फैलेगी मध्यान्ह के बाद सेहत साथ ना देने पर भी परिजनों की प्रसन्नता हेतु कोई कार्य बे मन से करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातक कार्य क्षेत्र से अक्समात बुलावा आने पर मजबूर होंगे लेकिन इसका कुछ ना कुछ ना लाभ अवश्य मिलेगा। संध्या का समय मित्र परिचितों के साथ हास्य भरा वातावरण मिलने से मानसिक एवं शारीरिक कष्ट भूल जाएंगे। वाले कार्य खासकर गहरे जल से बचकर रहें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दिन के आरंभ से ही मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। किसी अरिष्ट की आशंका से मन भयभीत रहेगा कोई भी कार्य जल्दी से करने का मन नहीं करेगा। मध्यान तक दिमाग में उथल-पुथल लगी रहेगी इसके बाद ही किसी परिजन का मार्गदर्शन मिलने से आगे की योजना पर जुट जाएंगे। कार्यक्षेत्र पर आज ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे पुराने आर्थिक व्यवहार कर्ज के लेनदेन को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएगा जिससे भी मदद की उम्मीद रखेंगे उसी से केवल आश्वासन ही मिलेगा आवश्यकता पड़ने पर ननिहाल पक्ष से भी सहयोग मांगेंगे लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलेगा संध्या के आसपास पुराने परिचित से सहयोग का वादा मिलने के बाद ही मानसिक राहत मिलेगी। आज घरेलू खर्च के अतिरिक्त धर्म-कर्म पर भी वह करना पड़ेगा पारिवारिक वातावरण भी आप की उलझनों के चलते भयभीत रहेगा। आरोग्य बना रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

रायपुर : रायपुर में 08 सितम्बर को सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर : रायपुर में 08 सितम्बर को सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 08 सितम्बर को आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा एवं श्री मोतीलाल साहू सहित अन्य विशिष्ट अतिथि होंगे।

इस अभियान के माध्यम से सौर ऊर्जा के महत्व को आमजन में बढ़ावा देने तथा स्थायी ऊर्जा विकल्पों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने इस कार्यक्रम में नागरिकों, ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और हितधारकों से उपस्थित होने अपील की है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा के पक्ष में एक मजबूती कदम माना जा रहा है और राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद जगाता है।

CG News: सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में हादसा, पत्नी की मौके पर मौत, शिक्षक ने अस्पताल में तोड़ा दम

CG News: सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में हादसा, पत्नी की मौके पर मौत, शिक्षक ने अस्पताल में तोड़ा दम

 

CG: कोटा रोड में मवेशी को बचाने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल शिक्षक की अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुठेली में रहने वाले रमेश तिवारी (67) सेवानिवृत्त थे। गुरुवार चार सितंबर को वे अपने भाई बिलासपुर में पदस्थ सीएमएचओ प्रमोद तिवारी के घर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे। कार रमेश तिवारी चला रहे थे। उनकी कार भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास पहुंची थी। तभी सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई।

हादसे में कार के फ्रंट सीट पर बैठीं विद्या तिवारी के सिर में गंभीर चोटें आई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चला रहे रमेश तिवारी उनकी बहू मंजुला तिवारी, पोता सौम्या तिवारी को गंभीर चोटें आई। किसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। घायल रमेश तिवारी और उनके परिवार के लोगों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान घायल शिक्षक ने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद तमाशा देखते रहे लोग

गुरुवार की दोपहर पूरा परिवार कार से बिलासपुर आ रहे थे। इसी बीच सड़क पर मवेशियों के बैठे होने से वह इससे बचने कार को नीचे उतारा, लेकिन रफ्तार इतनी तेज थी कि कार पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद घायल सड़क पर बैठकर मदद की पुकार लगा रहे थे, लेकिन सभी वीडियो बनाने में व्यस्त थे। पुलिस को सूचना मिलने पर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

CG Crime: मां ने मछली नहीं बनाई तो हैवान बना बेटा, कुल्हाड़ी से कर दी बेरहमी से हत्या, पूरे गांव में दहशत

CG Crime: मां ने मछली नहीं बनाई तो हैवान बना बेटा, कुल्हाड़ी से कर दी बेरहमी से हत्या, पूरे गांव में दहशत

 

गरियाबंद। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के जोगिडीपा गांव में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब महज मछली की सब्जी नहीं बनने पर बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात से पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक कमलेश नंदे शुक्रवार देर रात घर मछली लेकर आया था।

मां के मछली नहीं बनाने पर भड़का बेटा

देर हो जाने के कारण उसकी मां चंदा बाई ने सब्जी बनाने से इनकार कर दिया। सुबह जब मछली में चींटियां लग गईं तो बेटे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। क्रोध में अंधा होकर उसने कुल्हाड़ी उठाई और अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चंदा बाई की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी से की जा रही है पूछताछ

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिंगेश्वर थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।