महासमुंद/जिले में अब तक 490.2 मिलीमीटर औसत वर्षा सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 669.9 मिलीमीटर

महासमुंद/जिले में अब तक 490.2 मिलीमीटर औसत वर्षा सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 669.9 मिलीमीटर

आज 50.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 490.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 669.9 मिलीमीटर, सरायपाली में 521.5 मिलीमीटर, बसना में 511 मिलीमीटर, महासमुंद में 442.0 मिलीमीटर, बागबाहरा में 426.0 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 371.0 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई।

आज 26 जुलाई को 50.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 94.9 मिलीमीटर, महासमुंद में 69.5 मिलीमीटर, बागबाहरा में 52.7 मिलीमीटर, कोमाखान में 45.0 मिलीमीटर, बसना में 26.9 मिलीमीटर एवं सरायपाली तहसील में 16.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

खल्लारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:जुआ और अवैध शराब की रेड,आरोपी गिरफ्तार

खल्लारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:जुआ और अवैध शराब की रेड,आरोपी गिरफ्तार

खल्लारी। थाना खल्लारी पुलिस ने जुआ और अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बोहारडीह रोड किनारे रेड की। प्रधान आरक्षक के नेतृत्व में हमराह स्टाफ आरक्षक 667 एवं 297 जुआ और शराब रेड कार्यवाही पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंची।

रेड के दौरान एक संदेही टुकेश ठाकुर पिता गेंदराम ठाकुर (उम्र 23 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 06, लालपुर, बागबाहरा को पकड़कर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 लीटर की सफेद प्लास्टिक जरीकेन में 3500 मिलीलीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 350 रुपये आंकी गई। आरोपी के पास शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

पुलिस ने शराब को जप्त कर सील किया और आरोपी को धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। मामला जमानतीय होने से मौके पर ही आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई।

थाना प्रभारी का कहना है कि जुआ और अवैध शराब बिक्री पर इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 सिंघोडा /ग्राम परसकोल,मोटरसाइकिल चोरी मामला शिकायत दर्ज

सिंघोडा /ग्राम परसकोल,मोटरसाइकिल चोरी मामला शिकायत दर्ज

सिंघोडा। थाना सिंघोडा में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज हुआ है। थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने जानकारी दी कि प्रार्थी महादेव सिदार पिता स्व. भागीरथी सिदार (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम परसकोल, थाना सिंघोडा, जिला महासमुंद ने 25 जुलाई 2025 को थाना उपस्थित होकर अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 24/07/2025 की रात करीब 09:00 बजे उसने अपनी एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 AT 2901), कीमत लगभग ₹20,000 अपने घर के सामने खड़ी की थी। अगले दिन सुबह 07:00 बजे उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आसपास खोजबीन करने और ग्रामीणों तरुण पटेल, राहुल नायक एवं ओमप्रकाश नायक की मदद से पता करने पर भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।

आवेदन के अवलोकन पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पाया गया, जिसके बाद थाना सिंघोडा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

“बसना में शराब पिलाने पर पुलिस की रेड, आरोपी गिरफ्तार”

“बसना में शराब पिलाने पर पुलिस की रेड, आरोपी गिरफ्तार”

बसना। थाना बसना में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने हमराह स्टाफ आरक्षक 599 एवं 685 के साथ दिनांक 25/07/2025 को जुर्म-जरायम पतासाजी एवं अवैध शराब की रेड कार्रवाई हेतु टाउन/देहात क्षेत्र में गश्त किया। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 03 बसना में एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा दे रहा है।

 

सूचना पर टीम ने गवाह हबीब खान और रितेश यादव के साथ मौके पर रेड की। पुलिस को देखकर शराब पीने वाले लोग भाग गए, जबकि मौके पर शराब पिलाने की व्यवस्था कर रहा एक व्यक्ति पकड़ा गया। उसने अपना नाम विष्णु नायक पिता स्वरूप सिंह नायक, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 बसना, थाना बसना, जिला महासमुंद बताया। आरोपी ने शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की।

 

टीम ने गवाहों के समक्ष 2 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशियां और 2 नग डिस्पोजल गिलास, जिनमें शराब की गंध थी, जप्त कर सीलबंद किया। आरोपी को धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने से आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की है।

हेमंत वैष्णव 9131614309

 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शनिवार, २६ जुलाई २०२५🌻

 

सूर्योदय: 🌄 ०५:५२

सूर्यास्त: 🌅 ०७:१४

चन्द्रोदय: 🌝 ०६:४९

चन्द्रास्त: 🌜२०:३२

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 श्रावण

पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 द्वितीया (२२:४१ से तृतीया)

नक्षत्र 👉 आश्लेशा (१५:५२ से मघा)

योग 👉 व्यतीपात (२८:०६ से वरीयान)

प्रथम करण 👉 बालव (१०:५७ तक)

द्वितीय करण 👉 कौलव (२२:४१ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 कर्क

चंद्र 🌟 सिंह (१५:५२ से)

मंगल 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:५१

अमृत काल 👉 १४:१६ से १५:५२

विजय मुहूर्त 👉 १४:४० से १५:३५

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१४ से १९:३५

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१४ से २०:१६

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४४

राहुकाल 👉 ०८:५८ से १०:४०

राहुवास 👉 पूर्व

यमगण्ड 👉 १४:०६ से १५:४९

दुर्मुहूर्त 👉 ०५:३२ से ०६:२७

होमाहुति 👉 सूर्य

दिशाशूल 👉 पूर्व

अग्निवास 👉 पाताल (२२:४१ से पृथ्वी)

चन्द्र वास 👉 उत्तर (पूर्व १५:५२ से)

शिववास 👉 गौरी के साथ (२२:४१ से सभा में)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – काल २ – शुभ

३ – रोग ४ – उद्वेग

५ – चर ६ – लाभ

७ – अमृत ८ – काल

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – लाभ २ – उद्वेग

३ – शुभ ४ – अमृत

५ – चर ६ – रोग

७ – काल ८ – लाभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

उत्तर-पूर्व (वायविंडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

चन्द्र दर्शन, सिंजारा (तीज का), श्री करपात्री जी जयन्ती, शुक्र मिथुन में ०८:५५ से, विवाहादि मुहूर्त (केवल पंजाब, कश्मीर, हरियाणा एवं हिमाचल के लिये) मिथुन ल० (अंतरात्रि ०४:०६ से अंतरात्रि ०४:५१ तक) आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज १५:५२ तक जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डे, डो) नामाक्षर से तथा इसके जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (मा, मी, मू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क – २८:५३ से ०७:१४

सिंह – ०७:१४ से ०९:३३

कन्या – ०९:३३ से ११:५१

तुला – ११:५१ से १४:१२

वृश्चिक – १४:१२ से १६:३१

धनु – १६:३१ से १८:३५

मकर – १८:३५ से २०:१६

कुम्भ – २०:१६ से २१:४२

मीन – २१:४२ से २३:०५

मेष – २३:०५ से २४:३९+

वृषभ – २४:३९+ से २६:३४+

मिथुन – २६:३४+ से २८:४९+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

रज पञ्चक – ०५:३२ से ०७:१४

शुभ मुहूर्त – ०७:१४ से ०९:३३

चोर पञ्चक – ०९:३३ से ११:५१

शुभ मुहूर्त – ११:५१ से १४:१२

रोग पञ्चक – १४:१२ से १५:५२

शुभ मुहूर्त – १५:५२ से १६:३१

मृत्यु पञ्चक – १६:३१ से १८:३५

अग्नि पञ्चक – १८:३५ से २०:१६

शुभ मुहूर्त – २०:१६ से २१:४२

रज पञ्चक – २१:४२ से २२:४१

शुभ मुहूर्त – २२:४१ से २३:०५

शुभ मुहूर्त – २३:०५ से २४:३९+

रज पञ्चक – २४:३९+ से २६:३४+

शुभ मुहूर्त – २६:३४+ से २८:४९+

चोर पञ्चक – २८:४९+ से २९:३३+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570 फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज दिन का पहला भाग आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ कम मिलेगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने से धन की कमी अनुभव होगी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर कीसी से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। किसी ना किसी कारण से आज मानसिक रूप से परेशान ही रहेंगे। आस-पडोसी एवं घर के छोटे सदस्यो की गलतियों को आज नजरअंदाज करें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद खड़ा कर देगी। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। अल्प धन लाभ से ही काम चलाना पड़ेगा। मौज शौक एवं अनावश्यक खर्चो पर आज नियंत्रण आवश्यक है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आयवश्यक रहेगी। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन भटकने का अन्य व्यक्ति फायदा उठा सकता है। धन लाभ के लिये दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा होगा भी तो असमय और आवश्यकता से कम फिर भी आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा धैर्य रख अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। सेहत में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आंशिक शुभ फलदायक रहेगा। पुरानी गलतियों या किसी से किये गलत व्यवहार की के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज कुछ विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए दृढ़निश्चय की आवश्यकता रहेगी। आज जोखिम वाले कार्य जैसे कि शेयर सट्टे आदि में निवेश शीघ्र लाभ देगा। पैतृक संपत्ति के कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलू वातावरण में स्वार्थ देखने को मिलेगा परिजन जरूरत के समय ही मीठा व्यवहार करेंगे। ठंड से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन से आपको काफी आशाये रहेंगा लेकिन दिनचर्या आज प्रातः काल से ही बिगड़नी आरम्भ होगी और संध्या तक अस्तव्यस्त रहने से जरूरी कामना अधूरी रह सकती है। दिन में किसी न किसी से छोटी-मोटी झड़प होने की सम्भवना है पर आज कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। दोपहर बाद तक सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य में संध्या के आसपास कमी अनुभव करेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही मन मे यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी इसके अंत समय पर टलने की भी संभावना है। आज एक समय मे दिमक़ग दो जगह भटकेगा कार्य क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान ना देने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि अथवा आप पर आरोप लगाए जा सकते है सावधान रहे। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह होने की सम्भवना है। आर्थिक लेन-देन लिख कर ही करें। छाती गले अथवक कमर में दर्द या अन्य समस्या जन्म लेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिश्रम के अनुसार फल ना मिलने से मानसिक पीड़ा हो सकती है। दिमाग में नए-नए विचार जरूर आएंगे लेकिन कुछ तो आर्थिक कमी और कुछ निर्णय लेने में चूक अवश्य होगी मार्गदर्शन की भी कमी नही रहेगी जिस वजह से किसी ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी। नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। मध्याह्न के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद होने से वित्तीय आयोजन कर पाएंगे। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी। छोटी यात्रा से आशाजनक लाभ हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपकी रुकी हुई कामना पूर्ति होने की संभावना है इसके लिये स्वाभाव में नम्रता रखनी भी जरूरी है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। उधारी वापस मिलने या कई दिनों से अटके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। लेकिन आज आवश्यकता के समय सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। पेट कमर या गले संबंधित समस्या हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी फिर भी हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण आलोचना हो सकती है आपका व्यवहार आज अटपटा सा रहेगा किसी को भी सीधा जवाब ना देकर उल्टी सीधी बाते करना स्वयं के लिये परेशानी खड़ी करेगा जिसके कारण कार्य क्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। नयी योजनाओं को हाथ में लेने से पहले हानि-लाभ की समीक्षा करलें। संध्या से पहले आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी लेकिन आवश्यकता अनुसार ही। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सेहत आज ठीक ठाक रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप कार्यो की भरमार का सामना करना पड़ेगा लेकिन निर्णय लेने की क्षमता में कमी रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। आप मेहनत तो भरपूर करेंगे लेकिन आपका काम वाज सामने वकले की मुश्किल ही पसंद आएगा। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान भी आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। सरकारी कार्य आज निरस्त करन बेहतर रहेगा। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें। स्वास्थ्य में अचानक परिवर्तन आने से कुछ समय के लिये परेशानी हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा लेकिन आज उधारी वाले व्यवहारो पर नियन्त्रण रखने की भी आवश्यकता है अन्यथा धन लम्बे समय तक अटक सकता है उधारी चुकाने के लिये दिन उत्तम है। आज भी धन की आमद आवश्यकता के समय होने से ज्यादा परेशान नही होना पड़ेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को आज प्रयास करने पर रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दोपहर के बाद में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अपना पूर्ण अनुभव और निष्ठा लगाएंगे लेकिन भाग्य का साथ अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहने के कारण दिन से उचित लाभ नहि मिल पायेगा। आज किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना अधूरी रह सकती है। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे। सेहत लगभग सामान्य रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा दोपहर तक जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अस्माजंक्स की स्थिति रहेगी। लेकिन दोपर के बाद किसी अनुबंध के पूर्ण होने या अन्य किसी मार्ग से धन लाभ होने पर आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कुछ समय दिन के आरंभ एवं बाकी संध्या के समय बिक्री बढने से धन की आमद बनेगी। व्यक्तित्व का विकास होने से सामाजिक छवि भी बेहतर बनेगी। परन्तु पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। ठंडे मौसम के कारण सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

छत्तीसगढ़ : नागलसर ग्राम में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित मलेरिया से प्रभावित मरीजों को मिला त्वरित उपचार

छत्तीसगढ़ : नागलसर ग्राम में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित मलेरिया से प्रभावित मरीजों को मिला त्वरित उपचार

जगदलपुर विकासखण्ड के अंदरूनी वन ग्राम नागलसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के अंतर्गत गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित किया गया। शिविर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने किया और चिकित्सा टीम को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एल. दरियो, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एस.एस. टेकाम सहित स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले के सदस्य उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, पोषणयुक्त भोजन और मलेरिया व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से ग्रामीणों को समय पर इलाज हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी गई। क्षेत्र के सेक्टर सुपरवाइजर ने जानकारी दी कि ग्राम नागलसर की कुल जनसंख्या 503 है, जिसमें से 400 लोगों को एमएमसी-12 कार्यक्रम के तहत कवर किया गया है। इसी क्रम में छह वर्षीय बालक रमेश और दो वर्षीय बालिका ममता में मलेरिया की पुष्टि हुई, जिन्हें त्वरित उपचार उपलब्ध कराया गया।

ग्राम में कार्यरत तीन मितानिन स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर सतत मलेरिया जांच कर रही हैं। चिरायु टीम द्वारा गांव के सभी स्कूलों और छात्रावासों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आगामी एक सप्ताह तक गांव में स्वास्थ्य शिविर जारी रखने और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

छत्तीसगढ़ : खरीफ सीजन में किसानों को 5661 करोड़ रुपए का मिला ब्याज मुक्त ऋण 

छत्तीसगढ़ : खरीफ सीजन में किसानों को 5661 करोड़ रुपए का मिला ब्याज मुक्त ऋण

किसानों को डेयरी, मत्स्य पालन और वनोपज प्रसंस्करण से जोड़ने पर विशेष ध्यान दें: श्री गुप्ता

छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन में किसानों को 5661 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया जा चुका है। यह लक्ष्य का 72 प्रतिशत है। ब्याज मुक्त ऋण वितरण से 12 लाख 76 हजार किसान लाभान्वित हुए है। यह जानकारी आज अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने दी।

अपेक्स बैंक की बोर्ड की बैठक में श्री केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि डेयरी, मत्स्य पालन और वनोपज प्रसंस्करण जैसी रोजगार आधारित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने खाद की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को डीएपी (डीअमोनियम फॉस्फेट) के स्थान पर एनपीके, यूरिया और सुपर फास्फेट खाद का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी जाएं।

अधिकारियों ने बताया कि साल खरीफ सीजन के लिए राज्य सरकार ने 10.72 लाख मेट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य रखा है, और अब तक 7 लाख 15 हजार मेट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है। इनमें से 6 लाख 10 हजार मीट्रिक टन खाद किसानों को वितरित किया जा चुका है। समितियों के गोदामों में 1 लाख 5 हजार मेट्रिक टन खाद की उपलब्धता है।

बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य के सहकारी बैंकों में 262 एटीएम और सभी पैक्स सोसायटियों में 2058 माइक्रो एटीएम स्थापित किए गए हैं। इससे किसानों को आसानी से अपने खाते से राशि निकालने की सुविधा मिल रही है। बैठक में नाबार्ड के उप महाप्रबंधक श्री अजय थुटे, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के.एन. कांडे, संयुक्त पंजीयक श्री उमेश तिवारी, उप पंजीयक श्री युगल किशोर और अन्य बैंक अधिकारी मौजूद थे।

 

छत्तीसगढ़ : 18 बल्क लीटर देशी शराब जब्त

छत्तीसगढ़ : 18 बल्क लीटर देशी शराब जब्त

राजनांदगांव जिले में आबकारी विभाग की टीम आज 18 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी संत्री शराब जब्त की है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र गेंदाटोला के ग्राम बड़े मासूल में एक व्यक्ति बिरेंद्र जगने के कब्जे से 100 पाव (18 बल्क लीटर) देशी संत्री शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। श्री तिवारी ने बताया कि अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले के होटल, ढाबों और शराब दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

सभी वृत्त प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होटल-ढाबों की नियमित जांच करें और अवैध मदिरा बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

बागबाहरा/ग्राम जामगांव में गाली-गलौज और मारपीट की घटना, महिला समेत कई घायल – पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

बागबाहरा/ग्राम जामगांव में गाली-गलौज और मारपीट की घटना, महिला समेत कई घायल – पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

(बागबाहरा)। ग्राम जामगांव थाना बागबाहरा में पारिवारिक विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। घटना 25 जुलाई 2025 की सुबह करीब 9 बजे की है। पीड़ित किसान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी हेतल साहू स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान निखिल गोस्वामी की पत्नी ओमेश्वरी गोस्वामी ने बेटी को बुलाकर गाली दी और दो थप्पड़ मार दिए।

पीड़ित परिवार की महिला सदस्य कांति साहू, भाभी महेश्वरी साहू, मां केजाबाई और भाई सुंदर सिंह इस मामले में बातचीत करने निखिल गोस्वामी के घर पहुंचे। इस दौरान ओमेश्वरी गोस्वामी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए कहा कि “तुम्हारी बेटी मेरी बेटी को गाली देती है, तो क्यों नहीं मारेंगे”।

विवाद बढ़ने पर निखिल गोस्वामी और उसके छोटे भाई ने डंडा लेकर पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित सुंदर सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। वहीं रिपोर्टकर्ता के दाहिने हाथ की कलाई और सिर पर चोट लगने से सूजन आ गई। ग्रामीणों ने घटना को देखा और सुना है।

पीड़ित ने पुलिस थाने में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बागबाहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।

सरायपाली बस स्टैंड पर मारपीट और गाली-गलौज की घटना, रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली बस स्टैंड पर मारपीट और गाली-गलौज की घटना, रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली। वार्ड नं. 12 उडियापारा निवासी एक युवक ने बस स्टैंड में हुई मारपीट और गाली-गलौज की घटना की शिकायत थाना सरायपाली में दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 25 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 2 बजे वह भोजन कर बस स्टैंड अपने काम पर पहुंचा था। इस दौरान बस स्टैंड पर कमलेश कानूनगो उर्फ शिल्लू और प्रकाश सिंह आपस में विवाद कर रहे थे। तभी प्रकाश सिंह ने बिना कारण उसके साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दी। विरोध करने पर प्रकाश ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके नाक पर सिर से हमला कर दिया, जिससे नाक से खून निकलने लगा।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी कमलेश कानूनगो उर्फ शिल्लू सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। पीड़ित ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।