छत्तीसगढ़ : आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है छत्तीसगढ़

उपचार प्रदान करने के मामलों में देश भर में चौथे स्थान पर है छत्तीसगढ़ अब तक 78 लाख से अधिक लाभार्थियों ने सार्वजनिक और निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज का लिया लाभ

छत्तीसगढ़ ने आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए देश भर में उपचार प्रदान करने के मामलों में चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता राज्य सरकार की समावेशी और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए।

राज्य सरकार ने एबी-पीएमजेएवाई को छत्तीसगढ़ की अपनी दो विशेष योजनाओं — शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना — के साथ प्रभावी रूप से समन्वित किया है। इस एकीकृत व्यवस्था से अधिकतम लाभार्थियों को नगद रहित इलाज की सुविधा मिल रही है।

अब तक 78 लाख से अधिक लाभार्थी सार्वजनिक और निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज का लाभ उठा चुके हैं। सार्वजनिक अस्पतालों में उपचार की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो सरकार के स्वास्थ्य ढांचे में जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत है।

वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वय वंदन योजना को भी राज्य में मजबूत किया गया है। इसके तहत अब तक 4.5 लाख से अधिक वय वंदन कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे राज्य के 48% राशन कार्डधारी वृद्धजन लाभान्वित हुए हैं।

पंजीयन को प्रोत्साहित करने के लिए आशा कार्यकर्ता, ग्राम सभाएं, शहरी स्वास्थ्य मंच, वृद्धाश्रमों और आवासीय कॉलोनियों में लक्षित पहुंच सुनिश्चित की गई है। साथ ही, 104 कॉल सेंटर के माध्यम से निरंतर संपर्क और सेवा सुविधा दी जा रही है। विशेष प्रयास के तहत 6 जिलों को ‘वय मित्र जिला’ के रूप में चिह्नित कर राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बना रही है।

 

महासमुंद : बसना में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन के पुनर्गठन और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

 

बसना, 2 अगस्त 2025
आज रेस्ट हाउस बसना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बसना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में फुलझर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक राजा श्री देवेंद्र बहादुर सिंह तथा ब्लॉक प्रभारी श्री राजेश जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती देना, नए पदाधिकारियों का चयन करना और आगामी चुनावों की रणनीति तय करना रहा। बैठक में वक्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में शामिल नेताओं ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती ही आने वाले समय में पार्टी को निर्णायक बढ़त दिला सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनजीत सिंह सलूजा, तौकीर दानी, इश्तियाक खेरानी, तनवीर सईद, मंदाकिनी साहु, विजय साहु, नरेन्द्र साव, नविन साव, खालीद दानी, रज्जू छाबड़ा, यासीब धनानी, प्रकाश जैन, दिव्यानंद भोई, राधेश्याम नायक, इशाक मोहम्मद, शिव नायक, महेंद्र नायक, योगेश साव, महिपाल सिंह जटाल, सतिश भोई, संजय साव, उदेलाल चौहान, टिकेश्वर पटेल, हेमसागर पटेल, श्याम लाल पटेल, गुड्डू खेरानी, तनुजा साहु, नसरीन बानो, यासमीन बानो, प्रकाश दास, रमेश दास, केशव साव, उद्धव सिदार, भुवनेश्वर पटेल, राहुल चतुर्वेदी, मुकेश सोनी, राजकुमार बरिहा, और महासमुन्द से शिव बघेल, भावना ध्रुव, श्रीमती जयश्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक पूर्णतः सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और संगठनात्मक दृष्टि से इसे सफल और सार्थक माना जा रहा है।

 

बलौदाबाजार : मध्यान्ह भोजन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई,कुत्ते का जूठा भोजन परोसने वाली महिला समूह क़ो संचालन से किया गया पृथक

बलौदाबाजार : मध्यान्ह भोजन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, कुत्ते का जूठा भोजन परोसने वाली महिला समूह क़ो संचालन से किया गया पृथक

बलौदा बाजार जिले के कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों क़ो जूठा भोजन परोसने वाली महिला स्व सहायता समूह  क़ो मध्यान्ह  भोजन संचालन कार्य से पृथक कर दिया गया है

एसडीएम पलारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में 28 जुलाई 2025 क़ो मध्यान्ह भोजन की पकी हुई सब्जी क़ो आवारा  कुत्ते द्वारा जूठा कर देने तथा उक्त घटना की जानकारी बच्चों के द्वारा दिये जाने तथा शिक्षकों द्वारा भोजन नहीं परोसने हेतु कहने के बावजूद उक्त भोजन बच्चों क़ो परोस देने की घटना की शिकायत मिली। इस शिकायत की जाँच हेतु अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर जाँच किया गया।

प्रारंभिक जांच में पाए गए तथ्य के आधार पर जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह क़ो शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में मध्यान्हभोजन संचालन से अस्थायी रूप से पृथक कर दिया गया है तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में मध्यान्ह  भोजन संचालन अस्थायी रूप से संस्था प्रमुख क़ो सौंपा गया है। सभी बच्चों का ऐहतिहात के लिए वैक्सीनेशन भी कराया गया है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधान पाठक को और संकुल समन्वय को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

महासमुंद/बसना घर मे अकेली महिला से छेड़छाड़: आरोपियों ने घर में घुसकर की बदसलूकी, कपड़े फाड़ने का भी आरोप पर एफआईआर

महासमुंद/बसना घर मे अकेली महिला से छेड़छाड़: आरोपियों ने घर में घुसकर की बदसलूकी, कपड़े फाड़ने का भी आरोप पर एफआईआर

थाना बसना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति के साथ किराना दुकान का संचालन करती है, ने थाना बसना में आरोप दर्ज कराया है कि दिनांक 31 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 6 बजे जब वह घर पर अकेली थी, तभी गांव के दो युवक – प्रफुल्ल नायक एवं निर्मल प्रधान – जबरन उसके किराना दुकान एवं कमरे में घुस आए।

आवेदिका के अनुसार, दोनों आरोपियों ने उसके पति को अपशब्द कहे और जब उसने विरोध किया तो प्रफुल्ल नायक ने उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। पीड़िता जब बचने के लिए बगल के कमरे में भागी तो दोनों आरोपी उसके पीछे वहां भी घुस आए और अश्लील हरकत करते हुए उसकी साड़ी और ब्लाउज को खींचने लगे, जिससे ब्लाउज फट गया और बटन टूट गया।

घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव के सुरेश मोई और पहाड़सिंह जगत मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। महिला के पति जब टहलकर घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार की सलाह पर 2 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने पीड़िता की लिखित रिपोर्ट के आधार पर प्रफुल्ल नायक और निर्मल प्रधान के विरुद्ध धारा 296, 333, 74 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की जांच थाना बसना पुलिस द्वारा की जा रही है।

बसना/ चौकी भंवरपुर अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना/ चौकी भंवरपुर अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

चौकी भंवरपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से मौके पर शराब जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

चौकी भंवरपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 885 जैलेन्द्र देवांगन ने बताया कि दिनांक 01 अगस्त 2025 को वे आरक्षक 573 हिरेन्द्र भार्गे के साथ अपराध पतासाजी हेतु ग्राम सलखंड की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान ग्राम बड़ेसाजापाली पेट्रोल पंप के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम केंवटापाली से मुनगाडीह जाने वाली पक्की सड़क किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे हुए है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गवाहों राजकुमार भारद्वाज एवं आकाश लहरे को साथ लेकर बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गंधर्व कुर्रे पिता ज्योधा प्रसाद कुर्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी मुनगाडीह बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में भरी करीब 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कुल 40000 एमएल) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹8000 आंकी गई है। आरोपी के पास शराब रखने या बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ़्तार कर 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। चूंकि मामला अजमानतीय प्रकृति का है, अतः गिरफ़्तारी की सूचना परिजनों को दी गई और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया में आगे बढ़ाया गया। चौकी प्रभारी द्वारा बताया गया कि अवैध शराब के विरुद्ध ऐसी कार्यवाहियां आगे भी सतत जारी रहेंगी।

बसना: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की सदस्यता साधना को मिला सम्मान, विधायक बोले-यह हज़ारों कार्यकर्ताओं की ताकत है

 

*रायपुर* । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “संगठन महापर्व” के तहत प्राथमिक सदस्यता अभियान का आयोजन नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल को संगठन के प्रति समर्पण और उल्लेखनीय योगदान हेतु “सदस्यता रत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने भावपूर्ण शब्दों में कहा, “मेरा परिवार, भाजपा परिवार”। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, उन हजारों कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुँचाया। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा संगठन महापर्व के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 10,000 से अधिक नागरिकों को प्राथमिक सदस्यता दिलाई, जो प्रदेश के लक्ष्य की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर कमलों से सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. अग्रवाल ने इसे “संगठन व समर्पण की साधना को समर्पित” क्षण बताया। विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने भाजपा के 2024 सदस्यता अभियान की भी सराहना की, जिसमें छत्तीसगढ़ ने 60 लाख सदस्य जोड़ने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

विधायक डॉ अग्रवाल ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और समर्पित कार्यकर्ताओं को देते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने यह सम्मान सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। संगठन को मेरा कोटि-कोटि धन्यवाद।

इस विशेष अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन मंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू सहित अनेक मंत्रीगण, विधायकगण एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोमाखान/ग्राम भिलाईदादर छेड़खानी और मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज, पीड़ित ने लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

कोमाखान/ग्राम भिलाईदादर छेड़खानी और मारपीट मामले में दो पर एफआईआर दर्ज, पीड़ित ने लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम भिलाईदादर में पारिवारिक विवाद के चलते छेड़खानी, गाली-गलौज और मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित उत्तम कुमार ओगरे ने थाना कोमाखान में अपने बड़े पिताजी नरोत्तम उर्फ टेटकू ओगरे और उनके भाई बिसेशर उर्फ सरोत्तम ओगरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

पीड़ित का आरोप है कि 29 जुलाई की रात उसकी बहन रोशनी ओगरे के साथ उसके चचेरे भाई लकेश्वर ओगरे ने रायपुर में छेड़खानी की। इसकी जानकारी बहन ने फोन पर दी और वीडियो सबूत भी भेजा। जब उत्तम ने यह वीडियो अपनी दादी और बुआ को दिखाया और परिवार के सामने आपत्ति जताई, तो आरोपी नरोत्तम और बिसेशर गाली-गलौज करते हुए उत्तम पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे।

घटना के दौरान उत्तम को हाथ, कमर और जांघ में चोटें आईं, वहीं बीच-बचाव में आईं उसकी दादी और बुआ को भी चोट पहुंची। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने परिवार से सलाह-मशविरा कर थाना कोमाखान में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नरोत्तम ओगरे और बिसेशर ओगरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महासमुंद/  पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 13 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार रायपुर राजिम महासमुंद सहित कई जगहों मे चोरी की वारदात को दिए थे अंजाम

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 13 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार रायपुर राजिम महासमुंद सहित कई जगहों मे चोरी की वारदात को दिए थे अंजाम

📍महासमुंद, 02 अगस्त 2025
महासमुंद जिले की खल्लारी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 नग चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹8,35,000/- बताई जा रही है।

🔸 शादी समारोह के दौरान चोरी हुई बाइक से हुआ मामले का खुलासा
ग्राम खुटेरी, खल्लारी निवासी लुकेश साहू ने 18 अप्रैल 2025 को थाना खल्लारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोसी श्रवण शुक्ला के घर शादी समारोह के दौरान उसने अपनी नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (CG 06 GT 7366) को घर के सामने लॉक कर खड़ा किया था। रात करीब 2:30 बजे लौटने पर बाइक गायब मिली। बाइक की कीमत लगभग ₹40,000 आंकी गई। पुलिस ने मामला धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

🔍 मुखबिर की सूचना पर घोड़ारी चौक से आरोपियों की गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घोड़ारी चौक पर कुछ युवक चोरी की पुरानी बाइक बेचने की फिराक में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाँच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान पूछताछ में हुई:

1. उत्तम पाल, पिता ध्रुवा पाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी घोड़ारी, महासमुंद

2. हिमांशु शर्मा, पिता स्व. सुशील शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी घोड़ारी, महासमुंद

3. भूपेन्द्र साहू, पिता लक्ष्मीनारायण साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी कुरुद, धमतरी

4. राहुल यादव, पिता संतोष यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी बेलसोंडा, महासमुंद

5. चन्द्रहास पुरैना, पिता यादुराम पुरैना, उम्र 20 वर्ष, निवासी लाफिन कला, महासमुंद

 

पूछताछ में आरोपियों ने पिछले छह महीनों में सामूहिक रूप से 13 मोटरसाइकिलों की चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने खल्लारी, नया रायपुर, रायपुर, राजिम सहित कई स्थानों से बाइक और स्कूटी चुराने की बात कही।

🔧 जप्त की गई मोटरसाइकिलें एवं उनके विवरण:

1. पल्सर NS160, नीला रंग – ₹95,000

2. पल्सर 180, काला रंग – ₹70,000

3. पल्सर 160, व्हाइट रंग – ₹80,000

4. पल्सर 150, काला रंग – ₹90,000

5. KTM ड्यूक, नीला रंग – ₹1,00,000

6. KTM ड्यूक, ऑरेंज रंग – ₹1,00,000

7. HF डिलक्स, काला रंग – ₹40,000

8. HF डिलक्स, लाल रंग – ₹40,000

9. बर्गमैन स्ट्रीट SUZUKI, काला रंग – ₹75,000

10. Activa 5G, सिल्वर रंग – ₹60,000

11. प्लेटिना 100, काला रंग – ₹30,000

12. स्प्लेंडर प्लस, काला रंग – ₹35,000

13. Activa पुराना मॉडल, काला रंग – ₹20,000

 

➡️ कुल जुमला कीमत: ₹8,35,000/-

👮 पुलिस की कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना खल्लारी में धारा 303(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत विधिवत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

🗣️ एसपी महासमुंद ने टीम की सराहना की
महासमुंद जिले की पुलिस अधीक्षक ने इस संयुक्त कार्रवाई में खल्लारी पुलिस और साइबर सेल की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए टीम को बधाई दी। इस कार्रवाई से जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है

 

महासमुंद सिंघोड़ा /एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में तीन अंतर्राज्यीय फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

महासमुंद, 02 अगस्त 2025
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में तीन अंतर्राज्यीय फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त थे और पुलिस से बचते फिर रहे थे।

दोनों मामलों में कुल 125 किलोग्राम गांजा और बोलेरो वाहन की जब्ती
पहला मामला वर्ष 2021 का है, जिसमें थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 104/21 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के अंतर्गत कार्यवाही की गई थी। आरोपियों ने बोलेरो वाहन (MP 05 BA 0389) से 100 किलोग्राम गांजा का परिवहन किया था, जिसे RTO चेक पोस्ट खम्हारपाली के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस की सतर्कता और लगातार पतासाजी से मध्य प्रदेश जाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. नेपाल सिंह राजपूत, पिता शेर सिंह राजपूत (उम्र 48 वर्ष), निवासी ग्वाल टोली, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), म.प्र., हाल निवासी – नर्मदा विहार, उदयपुरा, जिला रायसेन

2. पुखराज सिंह राजपूत, पिता दलीप सिंह राजपूत (उम्र 54 वर्ष), निवासी सुल्तानगंज, जिला रायसेन, म.प्र., हाल निवासी – नर्मदा विहार, उदयपुरा

 

🔹 दूसरा मामला वर्ष 2022 का है, जिसमें आरोपी ने ग्रे रंग की बिना नंबर प्लेट की सेंट्रो कार से 25 किलोग्राम गांजा का परिवहन किया था। आरोपी एनएच-53 पर स्थित श्याम ढाबा के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस की टीम ने म.प्र. के दमोह जिले से आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तीसरे आरोपी का नाम है:
3. मनोज कुमार मेहरा, पिता गया प्रसाद मेहरा (उम्र 33 वर्ष), निवासी सुरई, थाना जबेरा, जिला दमोह, म.प्र.

🔸 कड़ी निगरानी और समन्वित प्रयासों से गिरफ्तारी
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने इन मामलों में केवल मादक पदार्थों की जब्ती ही नहीं, बल्कि स्त्रोत बिंदु, डेस्टिनेशन बिंदु और वित्तीय जांच की गहराई से पड़ताल की। दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

👉 यह सफलता Anti Narcotics Task Force एवं महासमुंद पुलिस के आपसी समन्वय और कुशल नेतृत्व का परिणाम है, जो राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए एक बड़ा कदम साबित हो रहा है।

छत्तीसगढ़ : शिविर में राजस्व प्रकरणों का मौके पर समाधान

छत्तीसगढ़ : शिविर में राजस्व प्रकरणों का मौके पर समाधान

प्रदेश में राजस्व के प्रकरणों के निवारण के लिए राजस्व समाधन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इस कड़ी में कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिल्हाटी में राजस्व समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए और उनमें से 52 का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की मंशा के अनुरूप आयोजित इस अभिनव पहल में ग्रामीणों को उनके गांव में ही पारदर्शी, सुलभ और त्वरित राजस्व सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

शिविर स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं से संवाद कर इस पहल के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में कबीरधाम ऐसा पहला जिला है जहाँ एक साथ 24 राजस्व निरीक्षक सर्किलों में विशेष राजस्व समाधान शिविरों की शुरुआत की गई है। यह शिविर 23 जुलाई से 29 अगस्त 2025 तक आयोजित किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों को उनके ही गांव में राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए समाधान रथ जैसे आधुनिक संसाधनों से लैस मोबाइल सेवा का उपयोग किया जा रहा है, जो कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन और प्रशिक्षित कर्मचारियों से युक्त है। यह लोक सेवा केंद्र से लिंक रहेगा जिससे नामांतरण, खसरा, नक्शा, गिरदावरी और एग्रीस्टैक पंजीयन जैसे प्रकरण त्वरित हल हो सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि शिविरों में राजस्व सेवाओं के साथ-साथ आधार कार्ड निर्माण, बैंक खाता खोलना, आयुष्मान कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, विद्यार्थियों के लिए आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं। शिविर की जानकारी कोटवारों द्वारा मुनादी के माध्यम से गांव-गांव दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।

इस अवसर पर जिला पंचायत कवर्धा के अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि राजस्व समाधान शिविर आमजन के हित में एक क्रांतिकारी पहल है। इससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे लाभार्थियों तक पहुँच रही हैं और ग्रामीणों की समय और संसाधन दोनों की बचत हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव और उपमुख्यंत्री श्री विजय शर्मा जी का मंशा इस राजस्व समाधान शिविर के माध्यम से साकार हो रहा है।

राज्य शासन द्वारा राजस्व व्यवस्थाओं को पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में यह प्रयास अनुकरणीय है। इससे वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में बैठे ग्रामीणों को त्वरित लाभ मिल रहा है। शिविर में प्राप्त 59 आवेदनों में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, अशुद्धलेख सुधार, नक्शा बटांकन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जैसे विषय प्रमुख रहे। इसमें 52 समस्याओं का निराकरण ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्री लालाराम, जनपद सदस्य श्री योगेश साहू, भुखन साहू अपर कलेक्टर श्री विनय पोयम, एसडीएम सहसपुर लोहारा, जनपद सीईओ श्री शिव साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में बताया गया कि जिले के अन्य राजस्व समाधान शिविर 4 अगस्त को बिरेंद्रनगर, 5 को ठाठापुर, 6 को बाजार चारभांठा, 7 को समनापुर, 8 को पिपरिया, 11 को नेवारी, 12 को मरका, 13 को दशरंगपुर, 18 को छिरहा, 19 को कुंडा, 20 को दामापुर, 21 को मोहगांव, 22 को कुकदूर, 25 को कोदवागोड़ान, 27 को पंडरिया, 28 को बाद्यामुड़ा और 29 को रमतला में आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा अधिकतम ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।