सरायपाली -/ विधानसभा चुनाव को लेकर कुमारी भास्कर जनपद अध्यक्ष का लगातार जनसम्पर्क और निरीक्षण ?

सरायपाली -/ विधानसभा चुनाव को लेकर कुमारी भास्कर जनपद अध्यक्ष का लगातार जनसम्पर्क और निरीक्षण ?

हेमन्त वैष्णव

सरायपाली विधानसभा कुमारी भाष्कर जनपद पंचायत अध्यक्ष सरायपाली का जनसम्पर्क अभियान लगातार जारी है वे ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम पंचायत अस्पताल और स्कूलो का निरीक्षण भी कर रही है इसके साथ ही वे गांव गांव जाकर लोगों का समस्याएं भी सुन रही है और मोदी सरकार के समर्थन मिस्ड कॉल अभियांन चला रही है

इसी क्रम में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पझरापाली का जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष श्रीमति कुमारी भास्कर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया स्वास्थ्य केन्द्र में मानव संसाधन आर.एच.ओ. फिमेल, एवं ए. एन. एम. दोनों की कमी है , प्रसव कराने के लिए बेड ओर गद्दा नहीं है, छत से पानी सिपेज हो रहा है,जिससे जांच एवं ईलाज हेतु आए पेसेंट को बिना जांच एवं ईलाज के वापिस होना पड़ रहा है।

शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं ईलाज
हेतु आए पेसेंट को पझरापाली
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
से जो लाभ पेसेंट को मिलना चाहिए ओ नहीं मिल पा रहा है ।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत पझरापाली के शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी को लेकर तालाबंदी पालकों द्वारा किया गया जिसमें समर्थन देने हेतु क्षेत्रीय जनपद पंचायत अध्यक्ष सरायपाली श्रीमति कुमारी भास्कर उपस्थित रही
पालकों में आक्रोश शासकीय प्राथमिक शाला पझरापाली में एक शिक्षक, छात्र छात्राओं की दर्ज संख्या 73 है जब की शिक्षा अनुपात देखा जाए तो 30 छात्र छात्राओं के शिक्षा के लिए एक शिक्षक होना चाहिए । इस प्रकार से सरायपाली विकास खण्ड अंतर्गत कई स्कूलों में उदाहरण के लिए देखने को मिल जाएगा
तालाबंदी कार्यक्रम में उपस्थित पालकों में.. हरिशंकर नेटी, प्रभु लाल ओगरे, गिरधारी ओगरे, दिवाकर नेताम,

शिव कुमार सिदार, शंकर गढ़तिया, आसाराम , कौशिक, इंदल ओगरे, उद्धव सिंह, कुबेर नन्द, कमल सिंह,गोपाल, दौलत पारेश्वर, धर्मराज , सूरज, तुलाराम, नारायण, फूलसिंह ओगेर, गांधी राम जगत, गुलाब नेताम, फूल सिंग नेटी, धनसाय ओगरे, चैन सिंह, हेम कुमार, फगुलाल,मुकेश,जगदीश,धनबोध, उसत नन्द, सजन, परदेशी,संतोष, सोनाधर, रूपधर, दुवारू,लखपति,शोधन, विनोद, सनत राम, डमरू धर, महिलाओं .. में सरस्वती, पवित्रा, वरुणा, अतिशिला, रघुकुवर, हेमा यादव, मिथिला विश्वकर्मा, सेवा बाई
जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर भास्कर, सरपंच बृंदावन डडसेना , पंच आसाराम नाग, पंच धर्मराज सिदार ओर ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

जनपद पंचायत सरायपाली संकुल केंदुवा सेक्टर केंदुवा
“कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मितानीनो का कार्य समाज सेवा का सर्व श्रेष्ठ कार्य है
दिन रात सतत सेवा की पहचान बन चुका है अपने स्वय की पारिवारिक जिम्मेदारी निर्वहन के बावजूद मानव सेवा का यह भाव निश्चित ही सराहनीय है। मितानिनों के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देख रेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है। उन्होने कहा कि मितानिन ग्रामीण भारत की स्वास्थ्य जीवन रेखा है

जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर द्वारा मितानिनो को श्री फल एवं गमछा देकर सम्मान किया गया
सम्मान हुए मितानिन धनबाई जायसवाल डुडूमचुवा, किरण पटेल पंडरीपानी, रजनी चौहान मोहनमुडा, सावित्री सतपथी मोहनमुड़ा , चंद्रावती सिदार मौहाड़िपा, फिरतीन चौहान मोहनमुडा , फूल बाई सिदार मौहाडीपा , रुकमणी मानिकपुरी आवंला चक्का, हीरा बाई जगत डुडूमचुवा, चार बाई सिदार आवंलाचक्का, शांति पटेल आंवलाचक्का, रुकमणी यादव कोसमपाली , तेज कुमारी चौहान कोसमपाली, गुलशन बेगम केंदुवा, अनीता राजा केंदुवा, मधुमिता सारथी डुडूमचुवा, कुंती विश्वकर्मा डुडूमचुवा, रमुला पटेल केंदुवा, शित्या यादव केंदुवा, सेवती पोटापारा, पदमा आंवलाचक्का, बनिता मसीह बिजातीपाली, चंद्रिका पोटापारा, हेमकुमारी कोसमपाली, चम्पा रायपानी
कार्यक्रम में उपस्थित जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर भास्कर, मंडल महामंत्री बृज मोहन चौधरी,जनपद पंचायत सदस्य मोहनचौहान,सचिव हेमंत दुबे आदि उपस्थित रहे

निरीक्षण कार्यक्रम में उपस्थित
जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी धनेश्वर भास्कर , सरपंच बृंदावन डडसेना,सी . एच. ओ. आशीष नन्द, आर. एच. ओ. दुर्गा सिंग नेताम हरिशंकर नेटी, गिरधारी ओगरे, आशाराम नाग, धर्मराज सिदार, हेम कुमार जगत, शंकर गढ़तिया, उद्धव जगत, अलेख भास्कर, गणपत भास्कर,उपस्थित रहे ।

कुमारी भास्कर जनपद अध्यक्ष का लगातार जनसम्पर्क के तहत लोगो के समस्याओं और केंद्र सरकार के योजनाओँ

कुमारी भास्कर जनपद अध्यक्ष का लगातार जनसम्पर्क के तहत लोगो के समस्याओं और केंद्र सरकार के योजनाओँ

सरायपाली

सरायपाली विधानसभा कुमारी भाष्कर जनपद पंचायत अध्यक्ष सरायपाली का जनसम्पर्क अभियान लगातार जारी है वे ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम पंचायत अस्पताल और स्कूलो का निरीक्षण भी कर रही है इसके साथ ही वे गांव गांव जाकर लोगों का समस्याएं भी सुन रही है और मोदी सरकार के समर्थन मिस्ड कॉल अभियांन चला रही है

इसी क्रम में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पझरापाली का जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष श्रीमति कुमारी भास्कर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया स्वास्थ्य केन्द्र में मानव संसाधन आर.एच.ओ. फिमेल, एवं ए. एन. एम. दोनों की कमी है , प्रसव कराने के लिए बेड ओर गद्दा नहीं है, छत से पानी सिपेज हो रहा है,जिससे जांच एवं ईलाज हेतु आए पेसेंट को बिना जांच एवं ईलाज के वापिस होना पड़ रहा है।

शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं ईलाज
हेतु आए पेसेंट को पझरापाली
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
से जो लाभ पेसेंट को मिलना चाहिए ओ नहीं मिल पा रहा है ।
निरीक्षण कार्यक्रम में उपस्थित
जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी धनेश्वर भास्कर , सरपंच बृंदावन डडसेना,सी . एच. ओ. आशीष नन्द, आर. एच. ओ. दुर्गा सिंग नेताम हरिशंकर नेटी, गिरधारी ओगरे, आशाराम नाग, धर्मराज सिदार, हेम कुमार जगत, शंकर गढ़तिया, उद्धव जगत, अलेख भास्कर, गणपत भास्कर,उपस्थित रहे ।

महासमुंद -/ गन्दी नालियों के पानी और केमिकल से तैयार होता है भारी मात्राओं में महुवा सराब ये शराब नही जहर है जहर राजस्व के साथ साथ शारीरिक नुकसान भी ?

महासमुंद -/ गन्दी नालियों के पानी और केमिकल से तैयार होता है भारी मात्राओं में महुवा सराब ये शराब नही जहर है जहर राजस्व के साथ साथ शारीरिक नुकसान भी ?

महासमुंद से हेमन्त वैष्णव

महासमुंद जिले में आये दिन भारी मात्राओं में अवैध महुवा शराब का जखीरा पकड़े जाने की जानकारी मिलता ही रहता है जिले भर के अलग अलग थानों में ऐसे कई बड़े महुवा शराब पर कार्यवाही हुवा जिस पर पुलिस और लोगो के होश उड़ गए है कई बार हजारो लीटर महुवा सराब के साथ कार्यवाही हो चुके है फिर भी अवैध शराब माफियाओं में ख़ौप नही है जो भारी मात्राओं में अवैध सराब तैयार कर रहे है या फिर बेच रहे है उन पर एक दो बार कार्यवाही तो किया गया है लेकिन वे सराब माफिया सुधरने का नाम नही ले रहे

 

है जरूरत है 2 चार सराब माफियाओं को जिला बदर करने की जरूरत है

 

अवैध महुवा सराब सिर्फ राजस्व को ही नुकसान नही पहुचाता है बल्कि शरीर को काफी नुकसान पहुचाता है ग्रामीण बताते है कि अच्छे महुवा सराब तैयार करने में काफी मेहनत और समय लगता है लेकिन अवैध महुवा सराब तैयार करने वाले जगहों में कभी आप जाकर देखिए जंगलों में बहते हुए छोटी छोटी नालियों से और गर्मी के समय बचे हुए नालों के पानी से महुवा सराब तैयार होता है हमने ऐसे भी माहौल देखे है जंगल के नदी नालियों में जहां पसु और सुवर पानी पीते है ऐसे पानी से महुवा सराब तैयार किया जाता है

इसके अलावा समय से पहले महुवा सराब तैयार करने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता जिससे ये महुवा सराब जहर बन जाता है बता दें कि महुवा सराब में कितना परसेंट अल्कोहल इसका कोई अंदाजा नही यह एक प्रकार का जहर है ग्रामीण क्षेत्रो में अक्सर सुनने को मिलता है कि महुवा सराब का आदि था जवानी में मर गया क्यो क्योकि सराब के जगह जहर मिल रहा है अवैध सराब बेचने वालों के खिलपा पुलिस को सूचना देने में हिचक महसूस ना करें ।

अभी दिनांक 27.07.2023 पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाह की गई है देशी महुआ शराब निर्माण करतेे 03 आरोपी गिरफ्तार। किया गया इन सराब माफिया से बी0के0 बाहरा के जंगल में देशी महुआ शराब का जखीरा मिला
आरोपियों के कब्जे से 530 लीटर अवैध महुआ देशी शराब जप्त किया गया है जहां 03 नग एल.पी.जी. गैस सिलेंडर चूल्हा सहित जप्त सायबर सेल एवं थाना खल्लारी की संयुक्त कार्यवाही किया गया है वीडियो

2021 में जब सरायपाली थाना अंतर्गत रिसेकेला के शिवलाल डड़सेना पिता मायाधर डड़सेना के से घर से जब पुलिस ने छापा मारा तो सबके होस उड़ गए आरोपो में तल घर बनाकर रखा था जिसमे हजारो लीटर महुवा सराब बरामद किया गया था यह उस समय के सबसे बड़ी कार्यवाही था हजारो लीटर महुवा सराब ऐसे ही तैयार नही होता होगा उसमें बड़ी मात्रा में केमिकल का उपयोग किया जाता है

बसना पुलिस व साइबर सेल ने छह मई 2022 को मुखबिर की सूचना पर बसना के वार्ड 12 गुरु नानक धर्मशाला के पीछे दबिश दी। यहां 250 लीटर महुआ शराब के साथ तीन आरोपितों गिरफ्तार किया था

4.03.2023 को आबकारी वृत्त सरायपाली अंतर्गत ग्राम -रिसेकेला, थाना- सरायपाली, निवासी अवधूत चौहान पिता शत्रुघ्न चौहान के कब्जे वाली मकान व उससे लगी उसके बाड़ी से 50 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुवा शराब जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क)के तहत अपराध दर्ज किया गया जो की मौके से फरार हो गया था ।

ऐसे कई बड़ी कार्यवाही है जिन पर पुलिस बीच बीच मे करती रहती है

बसना – रायपुर के प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रमेश कोठारी आज 09 सितंबर 2023 को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में रहेंगे आप परामर्श के लिए संपर्क कर सकते हैं.

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में अब प्रतिदिन राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड से कीमोथेरेपी पुर्णतः निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है, रायपुर के सुप्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रमेश कोठारी 09 सितंबर 2023 को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में रहेंगे जहाँ,कैंसर की सम्पूर्ण जांच,परामर्श,कीमोथेरेपी के साथ ही साथ कैंसर का श्रेष्ठ इलाज अब कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ रमेश कोठारी द्वारा बसना में उपलब्ध,कैंसर के 6 लक्षण जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए,मुँह या जीभ में घाव या छालों का बहुत दिनों तक ठीक ना होना,मल त्यागने या मूत्राशय की आदत में बदलाव या खून आना,स्तन या शरीर के किसी भी हिस्से में गाँठ होना,बदहज़मी और निगलने में समस्या होना,खांसी आना या गला बैठ जाना,घाव न भरना|इत्यादि संबंधित सभी बीमारियों की जांच परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है |

सम्पर्क – 7773086100,9039645760,9300255751

महासमुंद -/ 2023 में अब तक अब तक 67 प्रकरणों में 124 आरोपीयों को गिरफ्तार करते हुये कुल 10 करोड 60 लाख रूपये का 5025 किलोग्राम गांजा एवं लगभग 2.5 करोड कीमत के 54 वाहन किया जा चुका है जप्त।

महासमुंद -/ 2023 में अब तक अब तक 67 प्रकरणों में 124 आरोपीयों को गिरफ्तार करते हुये कुल 10 करोड 60 लाख रूपये का 5025 किलोग्राम गांजा एवं लगभग 2.5 करोड कीमत के 54 वाहन किया जा चुका है जप्त।

शेवर्ले क्रुज कार के सीट एवं डिक्की से 150 पैकेट में कुल 01 क्विंटल 50 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 37,50,000 रुपयें) की तस्करी करते 02 अन्तर्राजीय तस्कर गिरफतार ।

सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही देखें वीडियो

 

छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।

*कि दिनांक 02.08.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के क्रुज कार में ओडिशा से महासमुन्द, रायपुर होते हुये मध्य प्रदेश ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा सायबर सेल की टीम एवं थाना सिंघोडा की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की तरफ से 01

वीडियो

क्रुज कार क्रमांक GJ 23 AF 4009 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे मुखबिर के बताये अनुसार एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पुलिस टीम के चेकिंग पाईट को देखकर वाहन में सवार व्यक्ति वाहन को खडा कर उतर कर भागने लगे जिसे पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर 02 व्यक्ति को पकडा गया। जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्ति ने अपना नाम (01) समीर शेख पिता निखार अहमद उम्र 25 वर्ष सा. चेतनपुर थाना नागदा

जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम (02) मुज्जफर हुसैन पिता जाफर हुसैन उम्र 34 वर्ष सा. आजादपुरा बिरलाग्राम मस्जिद के पास वार्ड नं. 22 थाना नागदा जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व कार में क्या रखना, पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट व डिक्की से 150 नग पैकेट जो खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ मिला जिसे खोल कर देखने पर भी अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में कुल 150 नग पैकेट में कुल 150 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 01 क्विंटल 50 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 3750000 रूपये एवं क्रुज कार कीमती लगभग 500000 रूपये कुल जुमला कीमती लगभग 42,50,000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्य प्रदेश में बिक्री करने लाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया

*यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र (IPS) सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान सउनि0 सनातन बेहरा, प्रकाश नंद आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, मनोहर साहू, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जैकी प्रधान, जीवर्धन बहिरा के द्वारा की गई।

*गिरफ्तार आरोपी –

01. समीर शेख पिता निखार अहमद उम्र 25 वर्ष सा. चेतनपुर थाना नागदा जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश।
*02. मुज्जफर हुसैन पिता जाफर हुसैन उम्र 34 वर्ष सा. आजादपुरा बिरलाग्राम मस्जिद के पास वार्ड नं. 22 थाना नागदा जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश।

*जप्त मशरूका –
*01 वाहन के पीछे सीट व डिक्की से कुल 150 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 01 क्विंटल 50 किलो ग्राम कीमती 37,50,000 रूपये।
*02.
एक सफेद रंग की शेवर्ले क्रुज कर क्रमांक GJ 23 AF 4009 कीमती 5,00,000 रूपये।

कुल कीमती 42,50,000 रूपये (बयालीस लाख पचास हजार रुपये

महासमुंद-/ कानून व्यवस्था की समीक्षा ब्लॉक मुख्यालयों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित यातायात और पार्किंग की समुचित व्यवस्था पिथौरा, बसना और सरायपाली में ऐसे कई स्थानों से जहां नेशनल हाईवे से राजस्व एवं पुलिस विभाग को कार्रवाई करने निर्देश

महासमुंद-/ कानून व्यवस्था की समीक्षा ब्लॉक मुख्यालयों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित यातायात और पार्किंग की समुचित व्यवस्था पिथौरा, बसना और सरायपाली में ऐसे कई स्थानों से जहां नेशनल हाईवे से राजस्व एवं पुलिस विभाग को कार्रवाई करने निर्देश

हेमन्त वैष्णव

महासमुंद। कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालयों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित किया जाए। सड़क में आने-जाने वालों को परेशानी न हो। यातायात और पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें। जिले में जहाँ-जहाँ अतिक्रमण की शिकायत आती है वहां जाँच करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। जिला मुख्यालय में भी ऐसे जगहों का चिन्हांकन कर राजस्व एवं पुलिस विभाग को कार्रवाई करने कहा गया। पिथौरा, बसना और सरायपाली में ऐसे कई स्थानों से जहां नेशनल हाईवे गुजरती है, वहां सुगम यातायात के लिए सड़क के किनारे लगने वाले गुमटी और ठेलों को हटाया जाए। कलेक्टर ने धारा 107, 116 के लंबित प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जमीन संबंधित प्रकरणों को 145 में दर्ज करते हुए निराकरण के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि चक्का जाम की सूचना मिलने पर वैकल्पिक मार्ग की तैयारी कर लेवें। ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। उन्होंने सोशल मीडिया निगरानी के लिए सोशल मीडिया निगरानी टीम गठन करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में भ्रामक व गलत सूचनाओं के प्रचार-प्रसार को रोका जा सके। इसी तरह बैठक में चिटफंड कंपनियों के द्वारा हितधारकों की राशि लौटाने के लिए अद्यतन सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मर्ग प्रकरण में 24 घण्टे के भीतर पुलिस को जानकारी देने कहा गया है।

इसके अलावा बैठक में जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों की सुरक्षा, समुदायों के बीच किसी प्रकार की घटनाओं को रोकने एवं विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सौर्हाद्र बनाए रखने के लिए तथा घटना होने पर त्वरित आवश्यक कार्यवाही करने, अवैध प्लांटिग, रेत उत्खनन, अवैध शराब, गांजा तस्करों के मामले में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही करना एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिले में शांति और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने कहा गया।

बसना सरायपाली के कई इलाकों में रात से भारी वर्षा पेड़ गिरने से मार्ग बंद था जिसको पुलिस ने हटाया आंगनबाड़ी ,से लेकर ओभर ब्रिज के नीचे पानी तक पानी नल जल के लिए खोदे गए गड्ढे बन रहे है ग्रामीणों की मुसीबत

बसना सरायपाली के कई इलाकों में रात से भारी वर्षा पेड़ गिरने से मार्ग बंद था जिसको पुलिस ने हटाया आंगनबाड़ी ,से लेकर ओभर ब्रिज के नीचे पानी तक पानी नल जल के लिए खोदे गए गड्ढे बन रहे है ग्रामीणों की मुसीबत

महासमुंद

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है कल रात से अभी तक रुक रुक जोरदार पानी गिर रहा है जिससे कई जगह पानी के भराव और पेड़ गिरने से लोगो को समस्याओं का सामना करना पड़ा जानकारी के अनुसार

सरायपाली से सरसींवा मार्ग में एक पेड़ मार्ग के बचो बीच गिर गया हलाकि किसी अनहोनी घटना सामने नही आया है वही सरायपाली के कुटेला मार्ग में के ओभर ब्रिज के पास भी पानी भरा गया सरायपाली से कुटेला मार्ग पूरी तरह बाधित नजर आया स्कूली बच्चो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा

वही जानकारी के अनुसार कई स्कूलों में भी समय से शिक्षिक स्कूल नही पहुँच पाए थे स्कूल नही खुलने से स्कूली बच्चे बाहर ही पानी मे भीगते रहे यह भी एक जिम्मेदारो का लापरवाही की वही इस भारी बरसात में बच्चे पढ़ने की इच्छा शक्ति से स्कूल तो पहुँच जाते है लेकिन वही स्कूलो के जिम्मेदार नही

 

वही कुसमी सरार के आश्रीत ग्राम के एक आंगनबाड़ी में पानी पूरी तरह पानी से लबालब भरने का भी फोटो सामने आया सरायपाली बसना के क्षेत्र के कई स्कूल है जो पहले बने हुए है वे आज नीचे हो चुके है चुकी कभी तो शासकीय कार्यो में पाटकर तो बनाया जाता नही है इसके कारण जल भराव होते ही रहते है बरसात के दिनों में कई शासकीय स्कूलो में यह आम बात हो गई

आपको कई रास्ते ऐसे भी मिलेंगे जिसमे कीचड़ से मुश्किल से निकलते हुए बच्चे स्कूल पहुचते है कई गांव का हाल तो नल जल योजना के ठेकेदार बिगाड़ रखे है ग्रामीणों का कहना है कि नल जल के लिए जो सीसी मार्ग के गड्ढों को खोदा गया है उन पर वाहनों के पहिये धंस रहे है सीसी मार्गो एवं किनारों को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा किया जा रहा है और पाइप डालकर मुरुम डाल दिया जा रहा है

जिसके बाद वहां कीचड़ हो रहा है लोग गिर रहे है ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार कहते है कि नल जल का कार्य अभी पूरा नही हुवा है जब पूरा होगा तो टेस्टिंग के बाद ही सीमेन्ट डालकर पैचिंग किया जाएगा बता दें कि कई गांव में नल जल का कार्य 2 सालों से चल रहा है और ठेकेदारों द्वारा जो सीसी मार्ग को तोड़ा गया है उनका मरम्मत नही हो पा रहा है इस और भी शासन प्रशासन को ध्यान देना चाहिए ।

महासमुंद -/ पत्थर खदान के गहराई में कूद रहे है बच्चे कभी हो सकता है बड़ा हादसा खदान पर नही है सुरक्षा के कोई भी इंतजाम या सूचना बोर्ड

महासमुंद -/ पत्थर खदान के गहराई में कूद रहे है बच्चे कभी हो सकता है बड़ा हादसा खदान पर नही है सुरक्षा के कोई भी इंतजाम या सूचना बोर्ड

बसना हेमन्त वैष्णव

महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छिर्रा लेवा के पत्थर खदान पर सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नही है अभी वर्तमान में पत्थर खदानों में भारी पानी भरा है

और उन पत्थर खदान के पर ऊपर से गांव के युवक और बच्चे गहरा पानी मे कूद रहे है पत्थर खदान के ऊपर से नीचे गहराई पर देखने से सांसे अटक जाती है और इन्ही गहराइयों में गांव के बच्चे और युवक छलांग लगा रहे है ।

देखें वीडियो

छिर्रा लेवा के पत्थर खदान से पिछले कई वर्षों से लगातार खनन जारी है जिसके कारण बड़ा गहरा हो चुका है हालांकि अभी वर्तमान में सूचना बोर्ड देखने पर लीज समाप्त की जानकारी मिलता है

इसके बावजूद भी शासन प्रशासन को सुरक्षा को देखते हुए फेसिंग तार का घेराव करना चाहिए ताकि पालतू मवेसिया और कोई आदमी इन गहराइयों में ना गिरे और कोई हादसा ना हो चुकी खदान के आस पास चारा के लिए पालतू मवेसिया आते रहते है ।

महासमुंद -/ पत्थर खदान के गहराई में कूद रहे है बच्चे कभी हो सकता है बड़ा हादसा खदान पर नही है सुरक्षा के कोई भी इंतजाम या सूचना बोर्ड देखे वीडियो

महासमुंद -/ पत्थर खदान के गहराई में कूद रहे है बच्चे कभी हो सकता है बड़ा हादसा खदान पर नही है सुरक्षा के कोई भी इंतजाम या सूचना बोर्ड देखे वीडियो

बसना हेमन्त वैष्णव

महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छिर्रा लेवा के पत्थर खदान पर सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नही है अभी वर्तमान में पत्थर खदानों में भारी पानी भरा है और उन पत्थर खदान के पर

 

ऊपर से गांव के युवक और बच्चे गहरा पानी मे कूद रहे है पत्थर खदान के ऊपर से नीचे गहराई पर देखने से सांसे अटक जाती है और इन्ही गहराइयों में गांव के बच्चे और युवक छलांग लगा रहे है ।

 

छिर्रा लेवा के पत्थर खदान से पिछले कई वर्षों से लगातार खनन जारी है जिसके कारण बड़ा गहरा हो चुका है हालांकि अभी वर्तमान में सूचना बोर्ड देखने पर लीज समाप्त की जानकारी मिलता है इसके बावजूद भी शासन प्रशासन को सुरक्षा को देखते हुए फेसिंग तार का घेराव करना चाहिए ताकि पालतू मवेसिया और कोई आदमी इन गहराइयों में ना गिरे और कोई हादसा ना हो चुकी खदान के आस पास चारा के लिए पालतू मवेसिया आते रहते है ।

बसना पुलिस टीम के पहुचते ही पहले तो जुआ खेलवाने वाले माफिया फरार हो गए लेकिन पुलिस टीम के गांव से जाने के बाद एक बाद फिर जुआ चालू हो गया ?

बसना पुलिस टीम के पहुचते ही पहले तो जुआ खेलवाने वाले माफिया फरार हो गए लेकिन पुलिस टीम के गांव से जाने के बाद एक बाद फिर जुआ चालू हो गया ?

आषाढ़ और श्रावण महीने में गांव गांव रथ यात्रा का छोटी मोटी कार्यक्रम जैसे कि फुलझड़ी जैसे कार्यक्रम करवा कर गांव गांव में जुवा खेलवाने का प्रचलन दिनों दिन बढ़ता जा रहा है यह खेल बसना में ही नही बल्कि सरायपाली भँवरपुर पिथौरा और पूरे जिले भर में कही ना कही किसी ना किसी गांव में हो रहा है फिलहाल अभी सरायपाली बसना के कई गांव में यह प्रचलन भारी जोरो से चल रहा है जुआ खेलवाने वाले माफिया गांव के कुछ लोगो से सेटिंग कर गांव में छोटा मोटा कार्यक्रम करवा दिया जा रहा है और गांव में ही दिनदहाड़े किसी के परछी या किसी गली में जुआ का खेल खेलवाया जा रहा है यह सिलसिला हर साल रथ यात्रा से चालू होकर श्रावण महीना तक यह सिलसिला जारी रहता है सूत्रों का कहना है की इस बार 2 महीना का श्रावण है इसलिए यह जुआ का सिलसिला अभी एक माह तक और चलेगा ।

जुवा खेलवाते हुए वीडियो

घटना है बसना के ग्राम बरपेला डीह का जहाँ 2 दिनों तक लगातार इस गांव में जुवा चलता रहा कई लोगो का कहना है कि गांव में एक फुलझड़ी कार्यक्रम किया जा रहा है और इसी के आड़ में जुवा खेलवाया जा रहा है हालांकि कुछ मीडिया वालों के सूचना पर एसडीओपी और बसना टीआई शिवा नंद तिवारी ने संज्ञान में लिया और स्टॉप को गांव बरपेला डीह भेजा बसना टीआई के अनुसार पुलिस टीम को देखकर जुआड़ी और खेलवाने भाग निकले लेकिन लगभग आधा घण्ठा बाद पुलिस टीम के जाते ही जुआड़ी माफिया अपना खेल फिर से चालू कर दिए सूत्रों ने बताया कि जुआ खेलवाने वाला तरेकेला गांव का बताया जाता है हलाकि ऐसे और कई व्यक्ति सक्रिय है फिलहाल फोटो और वीडियो देखकर भी पहचान किया जा सकता है कि यह कौन लोग है