बसना – 50000 से अधिक लेपेरोस्कोपिक सर्जरी एवं 100 से अधिक रोबोटीक सर्जरी कर चुके छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध सर्जन की टीम 12 अगस्त को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में …

50000 से अधिक लेपेरोस्कोपिक सर्जरी एवं 100 से अधिक रोबोटीक सर्जरी कर चुके छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. संदीप दवे मैनेजिंग एवं मेडिकल डायरेक्टर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल,डॉ. जव्वाद नक्वी MS (Lapro. Surgeon),डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर MS (Lapro. Surgeon),डॉ. विक्रम शर्मा MS (Lapro. Surgeon) 12 अगस्त 2023 को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में ओपीडी व सर्जरी के लिए सुबह 10 से 04 बजे तक उपलब्ध रहेगे।बच्चेदानी, मोटापा, गॉलब्लेडर, हर्निया, लिवर एवं पेट, ब्रेस्ट, यूटरस, पैनक्रियाज़ कैंसर के सभी तरह के ऑपरेशन 12 अगस्त को बसना में किया जायेगा | जिसमें राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड द्वार निःशुल्क इलाज की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी |

रजिस्ट्रेशन हेतु सम्पर्क करें: 84618 11000, 7770868473, 7225037555, 7987470055

नोट: अग्रिम पंजीयन अनिवार्य 10 अगस्त 2023 को ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी पुरानी रिपोर्ट के साथ डॉक्टर से परामर्श लें।

बसना -/ 22 हाथियों के चिंघाड़ से गूंज रहा है बसना बिलाईगढ़ बॉर्डर इलाके के गांव वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा 3 दिनों से लगातार बनाए है नजर ग्रामीणों को सतर्क और घर मे रहने की अपील

बसना -/ 22 हाथियों के चिंघाड़ से गूंज रहा है बसना बिलाईगढ़ बॉर्डर इलाके के गांव वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा 3 दिनों से लगातार बनाए है नजर ग्रामीणों को सतर्क और घर मे रहने की अपील

महासमुंद हेमन्त वैष्णव

बसना और बिलाईगढ़ के बॉर्डर पर लगने वाले गांव बसना दलदली और चनाट रंगमटिया और सजापाली क्षेत्र में 22 हाथियों का दल विचरण कर रहा है वन विभाग से वीरेंद्र पाठक जो कि हाथी विचरण क्षेत्र में है पाठक से मिली जानकारी के अनुसार 22 हाथियों का दल रंग मटिया , दलदली और सजापाली क्षेत्र में विचरण कर रहा है 22 हाथियों में 6 बच्चे है भी वीरेंद्र पाठक ने जानकारी देते हुए बताया की 22 हाथियों का दल बिलाईगढ़ से तरफ से आया है और बसना बिलाईगढ़ बार्डर के आस पास जंगल क्षेत्रो में विचरण कर रहा है पाठक ने बताया कि आस पास के गांव में मुनादी कराया गया कि सतर्क रहें है और घर पर ही रहे वन विभाग ने अपील की है वन विभाग के कई कर्मचारी लोगो के सुरक्षा के मद्दे नजर रात दिन निगरानी में लगी हुई है ।

महासमुंद -/ सचिव और रजिस्टार ऑफिस का कारनामा सिकायत पढ़ कर रह जाएंगे दंग 4 एकड़ जमीन के मालिम को भनक तक नही लगा और बिक गया जमीन फर्जी आधार कार्ड और फर्जी महिला का भी इस्तेमाल न्याय के लिए भटक रहे है परिवार एसपी के पास शिकायत

महासमुंद -/ सचिव और रजिस्टार ऑफिस का कारनामा सिकायत पढ़ कर रह जाएंगे दंग 4 एकड़ जमीन के मालिम को भनक तक नही लगा और बिक गया जमीन फर्जी आधार कार्ड और फर्जी महिला का भी इस्तेमाल न्याय के लिए भटक रहे है परिवार एसपी के पास शिकायत

महासमुंद

ऐसा कारनामा तो महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में ही हो सकता है चुकी वहां राजस्व विभाग में बड़े बड़े मामले आते ही रहते है लेकिन यह मामला जरा हटकर है जहां जमीन मालिक का जमीन दूसरे के नाम पर नामांतरण हो जाता है और जमीन मालिक को पता तक नही चलता है अगर पीड़ित का सिकायत सही है तो मामला हैरान करने वाला है पंचायत सचिव ने और रजिस्टार ऑफिस और तहसील कार्यालय में होने वाले प्रक्रिया में किसी अन्य महिला को खड़ा करके रजिस्टार करवाया गया है 

पूरा मामला है ग्राम ढोकर कसा का है सिकायत कर्ता कुमार सांडे के अनुसार भगत देवरी का पंचायत सचिव प्रकाश सांडे जो कि सिकायत कर्ता का भतीजा है पीड़ित को कृषि ऋण निकालने के नाम पर पहले तो बैंक लेकर गया फिर सुनियोजित तरीका से भीड़भाड़ है कहकर उप पंजीयक कार्यलय रजिस्टार ऑफिस लेकर गया और और पीड़ित का हस्ताक्षर करवाया गया है इसके अलावा सह खातेदार रमसीला सांडे दुतिया सांडे के जगह किसी अन्य महिला को खड़ा कर दिया गया है और पूरा फर्जी तरीके से नामांतरण प्रक्रिया किया गया है सिकायत कॉपी के माने तो फर्जी आधार कार्ड बनाकर इस फर्जी घटना में अंजाम दिया गया

पीड़ित के अनुसार उसको पढ़ना लिखना नही आता है आरोपियों ने कृषि ऋण निकालना है बोलकर रजिस्टार ऑफिस में हस्ताक्षर करवाया

पीड़ित के अनुसार फर्जी रजिस्ट्री की जानकारी तब हुवा जब वह ऋण सम्बन्धी जानकारी लेने बैंक गया पर बैंक में ऋण सम्बन्धी कोई भी जानकारी नही मिला तब पीड़ित ने ऑन लाइन जांच करवाया तब पता चला कि प्रकाश सांडे और उनके सहयोगियों ने फर्जी हस्ताक्षर करवा कर पंजीयन रजिस्ट्री करवा लिया गया है पीड़ित के अनुसार वह सांकरा थाना में भी सिकायत किया गया लेकिन वहां उसको पावती नही मिला थाना में दूरभाष के माध्यम से सूचना देने की बात कहा गया इस बीच इनका कई दिन बीत चुका था वही पिथौरा तहसीलदार ने भी हाथ खड़ा कर दिए थे दावा आपत्ति तक लेने स्वीकार नही किया पीड़ित के अनुसार वह जमीन मालिक होते हुए भी अपने जमीन का स्वामित्व खो चुका जिसके कारण भारी नुकसान और मानसिक प्रताड़ना से गुजरा पड़ रहा है पीड़ित पिरिवार ने पुलिस अधीक्षक के पास सिकायत कर न्याय का गुहार लगाया है और नामांतरण को निरस्त कर आरोपि के ख़िलाप कार्यवाही की मांग किया है


पीड़ित परिवार के अनुसार जमीन को भारी सस्ते दामो में अग्रवाल के पास बेच दिया गया है ।

वही इस मामले में भगत देवरी के संदीप अग्रवाल ने बताया कि मेरे साथ भी धोखाधड़ी हुवा है वही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड भगत देवरी के सचिव प्रकाश सांडे को बताया बताया कि प्रकाश सांडे ने ही अन्य महिलाओं को बुलाकर फर्जी नामांतरण किया गया है संदीप अग्रवाल ने कहा कि प्रकाश सांडे मेरे से 5 लाख रु लिया है मैंने खुद भी सिकायत किया है जिसमे जांच जारी है ।

 

महासमुंद-/ लोक निर्माण ,गृह ,जेल एवं कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू इस दिन को जिले के दौरे पर रहेंगे

महासमुंद-/ लोक निर्माण ,गृह ,जेल एवं कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू इस दिन को जिले के दौरे पर रहेंगे

महासमुन्द

/छत्तीसगढ़ शासन के गृह, जेल, लोक निर्माण,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व ,पर्यटन व कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू मंगलवार 8 अगस्त को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे । वे सुबह 10:00 बजे रायपुर निवास से महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। सबेरे 11:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

श्री साहू 11:45 बजे से 1:30 बजे तक जिला पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 1:30 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। तत्पश्चात वे 3.15 से शाम 5:00 बजे तक लोक निर्माण, गृह,जेल,नगर सेना व कृषि विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात वे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

सरायपाली -/ डबल केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर चलाने पर  कार्यवाही ट्रेक्टर जप्त सूचना पर एसडीएम ने की कार्यवाही

सरायपाली -/ डबल केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर चलाने पर  कार्यवाही ट्रेक्टर जप्त सूचना पर एसडीएम ने की कार्यवाही

महासमुन्द 07 अगस्त 2023

/अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली हेमंत नंदनवार के निर्देशानुसार अतिरिक्त तहसीलदार जुगल किशोर पटेल द्वारा आज ग्राम पोटापारा सरायपाली में रोड पर डबल केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर चला रहे ट्रैक्टर पर कार्यवाही किया जाकर सुपुर्द किया गया। वाहन ( EICHER 380) को ग्राम लम्बर से सिघोड़ा मुख्य मार्ग थाना सरायपाली में वाहन चालक रमेश सिहार द्वारा लगभग 300 मीटर तक चलाया गया था। सूचना प्राप्त होने पर मौके पर उपस्थित होकर वाहन मालिक भोजकुमार साव की उपस्थिति में ट्रैक्टर को जब्त कर प्रकरण के निराकरण होने तक सुरक्षार्थ थाना सरायपाली मे सुपुर्द किया गया।

महासमुंद-/ तेज रफ्तार बस ने 8 से 10 मवेशियों को बुरी तरह रौंदा मौत बरसात आते ही मवेसिया मुख्यमार्गों पर ही डेरा जमा लेते है टोल टैक्स वसूलने वाली कम्पनी का क्या कोई जिम्मेदारी नही बनता है ?

महासमुंद-/ तेज रफ्तार बस ने 8 से 10 मवेशियों को बुरी तरह रौंदा मौत बरसात आते ही मवेसिया मुख्यमार्गों पर ही डेरा जमा लेते है टोल टैक्स वसूलने वाली कम्पनी का क्या कोई जिम्मेदारी नही बनता है ?

महासमुंद /

महासमुंद जिले के NH 53 हाइवे बिरबिरा(तुमगांव) के पास बस की घटना सोसल मीडिया में वायरल वीडियो के अनुसार ठोकर महेन्द्रा का सवारी बस के किया है 8 से 10 मवेशियों को बुरी तरह रौंद दिया है घटना में पषुओ की दर्दनाक मौत हुवा है पहियों पर मवेसिया फसे हुए है पषुओ के ऊपर चक्के चढ़ गए यह घटना दिन का ड्राइवर सो के चला रहा था कि नसे में की इतने सारी मवेसी नजर नही आये बता दें कि हाइवे ने सवारी बसों की रफ्तार कुछ कम नही रहता है

हादसा का वीडियो देखें

 

जल्द पहुचाने और जगह सवारी उठाने के चक्कर मे नियमों को ताख में रख कर ड्रायविंग करते है अब देखने वाली बात यह होगी कि इस घटना के बाद बस चालक के ख़िलाप क्या कार्यवाही होगी और मुख्य मार्गो पर डेरा डालने वाले आवारा मवेशियों को हटाने की जिम्मेदारी क्या फोर लेन के ठेकेदारों की नही है आये दिन मवेशियों की मौत और मवेसियो के वजह से आम लोगो का भी जान जा रहा है इस और रोज लाखो करोड़ो का टोल टैक्स वसूलने वाली कम्पनी का क्या कोई जिम्मेदारी नही बनता है ।

छत्तीसगढ़ में आधुनिक काल से फ्रेंडशिप-डे जिसे आज हम दोस्ती का रिश्ता कहते हैं, उसे मितान-मितानिन का नाम दिया गया है। मितान-मितानिन परंपरा के हैं कई प्रकार

छत्तीसगढ़ में आधुनिक काल से फ्रेंडशिप-डे जिसे आज हम दोस्ती का रिश्ता कहते हैं, उसे मितान-मितानिन का नाम दिया गया है। मितान-मितानिन परंपरा के हैं कई प्रकार

छत्तीसगढ़

हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ की एक ख़ास और पुरानी परंपरा की, जिसका नाम है “मितान-मितानिन।” लोग इस परंपरा को लेकर कहते हैं, पहले के ज़माने में आज की तरह फ्रेंडशिप-डे जैसी चीज़ें नहीं होती थी। लोग भी एक-दूसरे को भेदभाव व छुआछूत की नज़र से देखते थे। एक जाति के लोग दूसरे जाति के लोगों के साथ मिलकर या बैठकर खाना नहीं खाते थे। इसी बीच मितान-मितानिन परंपरा की शुरुआत की गयी ताकि इन दूरियों को खत्म किया जा सके।

लड़के-लड़कियों के बीच दोस्ती का रिश्ता होना बहुत आम है। लेकिन क्या आपने कभी लड़के-लड़के और लड़की-लड़की के बीच होने वाले दोस्ती के रिश्ते के बारे में सुना है? आप सोच रहे होंगे इसमें नया क्या है? अरे! इसमें नया यह है कि यह दोस्ती का रिश्ता आम दोस्ती के रिश्तों की तरह नहीं होता बल्कि यह परंपराओं और रिवाज़ो के बाद बनने वाला रिश्ता होता है।

छत्तीसगढ़ में आधुनिक काल से फ्रेंडशिप-डे जिसे आज हम दोस्ती का रिश्ता कहते हैं, उसे मितान-मितानिन का नाम दिया गया है। छत्तीसगढ़ी भाषा में मितान का अर्थ होता है मित्र यानी दोस्त। मितान पुरुष मित्र होते हैं। मितान किसी भी अन्य लड़के के साथ बद सकता है। बदना का मतलब है , तय करना या बंधना। जिसके बाद दो व्यक्ति दो जिस्म, एक जान हो जाते हैं। दोनों के परिवार एक हो जाते हैं। सुख-दुःख में वह बराबर के हिस्सेदार बन जाते हैं।

मितान का अगर अर्थ समझा जाए तो इसका मतलब होता है सुख-दुःख का साथी होना। किसी के यहां शादी हो या मुंडन, मितान हर क़दम पर एक दूसरे के साथ होंगे।

मितानिन, महिला मित्र होती हैं। जब महिलाएं या लड़कियां मितान बदती हैं तो वे मितानिन कहलाती हैं।

अगर किसी लड़के का दूसरे लड़के से अच्छा रिश्ता होता है। दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए आदर होता है। परिवार में ताल-मेल और एक-दूसरे से चेहरा मिलता है तो लोग उन्हें एक-दूसरे से मितान बदने की सोच लेते हैं।

मितान का मतलब, दो लड़कों के बीच की दोस्ती और मितानिन का मतलब, दो लड़कियों के बीच का रिश्ता होता है। इस परंपरा में एक लड़का और एक लड़की मितान या मितानिन नहीं बनते।

जब मितान और मितानिन का रिश्ता बदता है तो इसमें परिवारों की भी बड़ी भूमिका होती है। दोनों परिवार वाले एक हाथ से दूसरे हाथ में नारियल लेते और देते हैं। यह वादा किया जाता है कि वह दोनों एक-दूसरे के सुख-दुःख के साथी होंगे। हमेशा साथ रहेंगे। एक-दूसरे के परिवार को अपना मानेंगे। यह बोलकर दोनों लड़के व दोनों लड़कियां 7 बार एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इस तरह वह मितान और मितानिन के रिश्ते में बद जाते हैं।

अगर लड़का या लड़की किसी और जाति से भी हैं तो भी मितान-मितानिन का रिश्ता बंध जाता है। रिश्ते का जुड़ाव होने के बाद दोनों परिवारों के बीच नया परिवार बनाया जाता है। इसके बाद मितान की माँ को माँ, पापा को पापा और बहन को बहन आदि परिवार के सदस्यों को मितान के रिश्ते के अनुसार बोला जाता है।

मितान-मितानिन परंपरा के हैं कई प्रकार

1. गंगाजल – गंगाजल को पवित्रता का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। दो लोग जब मितान बदते हैं तो गंगाजल का आदान-प्रदान कर समाज के सामने मितान बनते हैं।

2. भोजली – भोजली का मतलब है भू में जल होना। इसे उत्तर भारत मे कजलइयाँ कहा जाता है। यह मुख्यतः गेंहूँ के अंकुरित पौधे होते हैं जिसे सावन की शुक्ल अष्टमी को एक-दूसरे को कानों में खोंसकर मितान बदा जाता है। छत्तीसगढ़ में मशहूर अभिवादन वाक्य (बधाई) ‘सीताराम भोजली’ इसी से बना है।

3. जंवारा – इस तरह का मितान नवरात्रि के समय बदा जाता है क्योंकि उसी समय दुर्गोत्सव का जंवारा बोया जाता है। जंवारा का मतलब गेंहूँ के अंकुरित पौधे। इन्हीं पौधों का आदान-प्रदान कर जंवारा मितान बदा जाता है। जंवारा शब्द छत्तीसगढ़ी गीतों में ‘ए मोर/हाय मोर जंवारा’ के रूप में लोगों ने आमतौर पर सुनते हैं।

4. सैनांव – इनमें जब दो व्यक्तियों का नाम एक ही जैसा होता है तो उन दोनों के द्वारा बदे (तय करना) गए मितान परंपरा को सैनांव मितान कहा जाता है।

देखा जाए तो मितान छत्तीसगढ़ की एक ऐसी परंपरा जिसमें सिर्फ दो लोग ही नहीं बल्कि दो परिवार भी पीढ़ी दर पीढ़ी के लिए रिश्ते में बंध जाते हैं। आज आधुनिक युग में यह परंपरा एक हद तक लुप्त भी हो गयी है पर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लोगों ने आज भी इस परंपरा को जीवित रखा हुआ है।

महासमुंद -/ लाठी डंडे पकड़ रात में 10 से 15 महिलाओ ने घर घुस घुस कर जब मारा छापा तो ड्रम और जारकीनो में मिले महुवा शराब आरोपियों को पिथौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

महासमुंद -/ लाठी डंडे पकड़ रात में 10 से 15 महिलाओ ने घर घुस घुस कर जब मारा छापा तो ड्रम और जारकीनो में मिले महुवा शराब आरोपियों को पिथौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

महासमुंद

महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवैयाकला के महिला समूह के महिलाओ ने गांव के ही लगभग तीन लोगों के घर मे दस्तक दिए गांव से 10 से 15 महिलाओं ने घर मे घुस घुस कर महुवा शराब का भांडा फोड़ किया आरोपियों के घर से जो फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कई ड्रमों में महुवा सराब और महुवा पाश नजर आ रहा है लाठी डंडे लेकर पहुची महिलाओ ने सराब के ड्रम और महुवा पास को लाठी डण्डे से पिट पीटकर नष्ट करते नजर आई ।

पुलिस के एफआईआर के अनुसार आरोपी के घर के सामने ग्राम सेवैयाकला थाना पिथौरा, दिनांक रिपोर्ट समय- 04.08.23 के 19.30 बजे, नाम आरोपी- युवराज बघेल पिता हुसराम बघेल उम्र 23 वर्ष साकिन सेवैयाकला थाना पिथौरा जिला महासमुंद, जप्ती माल- एक 05 लीटर वाली पीले रंग के जरीकेन में भरा हुआ करीब 05 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं एक लीटर वाली पानी बोतल में 03 बोतल करीबन 03 लीटर हाथ भट्ठी भरा हुआ कुल 08 लीटर महुआ शराब कीमती 1600 रूपये , विवरण- मैं थाना पिथौरा में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 04.08.23 को सेवैयाकला के महिला समूह के सूचना तस्दीक पर हमराह

स्टाफ आरक्षक 394, 907 के रवाना होकर ग्राम सेवैयाकला पहुंचने पर महिला समूह के सदस्य पीला बाई, लता साहू, दुलारी साहू एवं अन्य 10-15 महिला लोग युवराज बघेल के घर के सामने उपस्थित मिले साथ में युवराज बघेल एवं एक 05 लीटर वाली पीले रंग के जरीकेन में भरा हुआ करीब 05 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं एक लीटर वाली पानी बोतल में 03 बोतल करीबन 03 लीटर हाथ भट्ठी भरा हुआ कुल 08 लीटर महुआ शराब रखे मिला गवाहों को धारा 160 जाफौ. का नोटिस देकर पूछताछ किया जिन्होंने उक्त शराब को युवराज बघेल का होना बताये युवराज बघेल से

पूछता छकरने पर उक्त हाथ भट्ठी महुआ शराब अपना होना कबूल किया युवराज बघेल द्वारा स्वीकार करने पर धारा 91 जाफौ. का नोटिस दिया जो उक्त शराब के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नही किया मौके पर गवाह पीला बाई एवं लता साहू के समक्ष युवराज बघेल के पेश करने पर मुताबिक बरामदगी पत्रक के बरामद कर जप्त कर शीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के आज दिनांक 04.08.23 के 19.10 बजे गिरफ्तार किया गया

 

वही 04.08.23 को सेवैयाकला के महिला समूह के सूचना पर तस्दीकी हेतु रवाना होकर ग्राम सेवैयाकला पहुंचने पर महिला समूह के सदस्य पीला बाई, लता साहू, दुलारी साहू एवं अन्य 10-15 लोग परमानंद के घर के सामने उपस्थित मिले एवं हाथ भट्ठी महुआ शराब करीबन 09 लीटर एक 05 लीटर वाली सफेद रंग की जरीकेन में भरा हुआ 05 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 01 लीटर वाली पानी बोतल भरा 04 लीटर करीबन 04 लीटर महुआ शराब भरा हुआ मिला जिसके संबंध में परमानंद से पूछताछ करने पर उक्त महुआ शराब को स्वयं के घर से निकालना स्वीकार किया

महिलाओ द्वारा घर मे महुवा सराब और सामानों को नष्ट करते वीडियो

परमानंद द्वारा स्वीकार करने पर धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया गया उक्त शराब रखने के संबंध में दस्तावेज पेश करने कहा गया जो कोई दस्तावेज पेश नही किया मौके पर गवाह श्रीमती पीला बाई एवं श्रीमती लता साहू के समक्ष दुलारी साहू के पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के आज दिनांक 04.08.23 के 11.40 बजे गिरफ्तार किया गया ।

महासमुन्द- 5 विक्रेताओं को नोटिस जारी कृषि केन्द्रों के संचालन में अनियमितता

महासमुन्द- 5 विक्रेताओं को नोटिस जारी कृषि केन्द्रों के संचालन में अनियमितता

महासमुन्द 5 अगस्त 2023

राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषकों के हित में कृषि विभाग द्वारा नियमित रूप से जिले में संचालित कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कीटनाशी निरीक्षक सांकरा श्री ब्रजेश तुरकाने द्वारा शुक्रवार को पिथौरा विकासखंड के ग्राम भगतदेवरी के भविष्य कृषि केन्द्र एवं विकास कृषि केन्द्र तथा ग्राम ढाबाखार के माही कृषि सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

उक्त तीनों केन्द्रों में कीटनाशी स्कंध पंजी संधारण, मूल्य सूची प्रदर्शित नही होने, स्त्रोत प्रमाण पत्र नही जुड़वाने के कारण संबंधित फर्मों को कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 के तहत कारण बताओं नोटिस जारी करके 03 दिवस में जवाब मांगा गया है। इसी प्रकार कीटनाशी निरीक्षक बागबाहरा श्री जी.पी. शरणागत द्वारा खुशी सेवा केन्द्र भिलाईदादर एवं निषाद कृषि सेवा केन्द्र परसुली का निरीक्षण किया गया उक्त दोनो केन्द्रों में स्कंध पंजी संधारण,

मूल्य सूची प्रदर्शित नही होने स्त्रोत प्रमाण पत्र नही जुड़वाने के कारण उक्त फर्म को भी कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 के तहत कारण बताओं नोटिस जारी करके 03 दिवस में जवाब मांगा गया है जवाब संतोषप्रद प्राप्त नही होने की स्थिति में उक्त संबंधित फर्म के लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की जावेगी। उपसंचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप ने बताया कि अमानक रासायनिक खाद तथा कीटनाशक दवाइयों के विक्रय पर विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

महासमुंद -/ आर बी आई से बगैर मान्यता चली फर्जी फायनेंस कंपनी ने कर दिया हजारों बाईक फायनेंस बागबाहरा, बसना, सरायपाली,मे शासन को लगाया करोड़ों का चूना?

महासमुंद -/ आर बी आई से बगैर मान्यता चली फर्जी फायनेंस कंपनी ने कर दिया हजारों बाईक फायनेंस
बागबाहरा, बसना, सरायपाली,मे शासन को लगाया करोड़ों का चूना

महासमुंद-/

श्रीराम फिन लिज नाम की फर्जी फायनेंस कंपनी ने शासन को लगाया करोड़ों का चूना वहीं ग्राहकों से किया अवैध वसूली

बसना/ महासमुन्द -महासमुन्द जिला अंतर्गत बागबाहरा, बसना, सरायपाली,मे श्रीराम फिन लिज नाम की फर्जी कंपनी लंबे समय से संचालित की जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागबाहरा और बसना क्षेत्र में श्रीराम फिन लिज नामक कंपनी संचालित थी, बगैर मान्यता के चल रही कंपनी के द्वारा महासमुन्द जिला मे हजारों की संख्या में दो पहिया वाहन फायनेंस कर लोन दिया गया है। क्षेत्र के भोले भाले ग्रामीण जनता को झांसे मे लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से निर्धारित ब्याज दर से ज्यादा ब्याज लगाकर आम जनता याने ग्राहकों को भारी नुकसान पहुंचाया है। श्रीराम फिन लिज के सुपरवाइजर जोशी से संचार के माध्यम से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि कंपनी से आर बी आई पंजीकृत है या नहीं उसे कंपनी के डायरेक्टर ही बता सकते हैं।

* रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से प्रमाणित कंपनी ही कर सकती है फायनेंस

भारत शासन के निर्देशानुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से प्रमाणित कंपनी फायनेंस का कार्य कर सकती है। लेकिन शासन प्रशासन के नाक के नीचे खुले आम श्रीराम फिन लिज फर्जी फायनेंस कंपनी ने अपना कारोबार बेखौफ होकर संचालित किया और शासन को करोड़ों रूपये राजस्व का नुक़सान पहुंचाया साथ ही महासमुन्द जिले के हजारों ग्राहकों को फंसाकर अवैधानिक रूप से राशि वसूल किया और अभी भी जारी है।

* जिला परिवहन विभाग के द्वारा जारी किया गया एचपी सवालों के घेरे में–
गौरतलब है कि श्रीराम फिन लिज नाम से चल रही फर्जी कंपनी का नाम बदल कर शिवाय केपिटल प्रा.लिमिटेड हो गया है। अब यहां पर प्रश्न वाचक चिन्ह लगता है कि फर्जी रूप से फायनेंस किया गया दो पहिया वाहन को परिवहन विभाग से वाहन नंबर कैसे और किस आधार पर जारी किया गया।यह गंभीर जांच का विषय है।


उल्लेखनीय है कि आर बी आई से रजिस्टर्ड कंपनी को पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये जाने पर ही आर टी ओ से हाइपोथीकेशन चढ़ाया जाता है और मोटर वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र खरीद या पट्टे हाइपोथीकेशन समझौते की प्रविष्टि हेतु पंजीकृत वाहन मालिक और फायनेंसर को फार्म 35 में विधिवत हस्ताक्षर आवश्यक होता है। पश्चात् पंजीकृत वाहन मालिक को पंजीयन नंबर दिया जाता है लेकिन फायनेंस कंपनी को विधिवत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पंजीकृत होना चाहिए और पंजीकरण प्रमाण पत्र एक प्रति परिवहन विभाग में जमा किया जाना चाहिये।अब आर टी ओ भी सवालों के घेरे में है कि आखिर हाइपोथीकेशन जारी कैसे किया ?
अब देखना यह है कि श्रीराम फिन लिज और परिवहन विभाग के द्वारा मिली भगत कर अवैधानिक रूप से फायनेंस के कार्य को किस तरह अंजाम दिया है।
अगर सूक्ष्मता से जांच की जाती है तो बहुत बड़ी खुलासा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।