आज का राशिफल विशेष: धन, प्रेम और करियर में क्या कहती हैं ग्रहों की चाल जानिए !

आज का राशिफल विशेष: धन, प्रेम और करियर में क्या कहती हैं ग्रहों की चाल जानिए !

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो) :आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) :व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है। तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें। विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) :सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगा l

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : बरपाली में आबकारी विभाग की कार्रवाई 14 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी जेल भेजा गया

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : बरपाली में आबकारी विभाग की कार्रवाई 14 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी जेल भेजा गया

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में में आज सरिया क्षेत्र के ग्राम बरपाली में आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरिया आबकारी उपनिरीक्षक श्री लोकनाथ साहू के नेतृत्व में छापामार कर आरोपी डिग्री चौहान पिता भुजबल चौहान, निवासी बरपाली के मकान से कुल 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्री लोकनाथ साहू (सरिया), श्री रामेश्वर राठिया (बरमकेला), श्री हबील खलखो (बिलाईगढ़), मुख्य आरक्षक उमेश तथा सुरक्षा कर्मी मुकुंदराम चौहान और ढोल नारायण चौहान की विशेष भूमिका रही।

आबकारी विभाग द्वारा यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर नियंत्रण के लिए की गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में आगे भी इस प्रकार की सघन जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

 

महासमुंद *श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में श्रीकृष्ण जन्म की कथा : अशवंत तुषार साहू* 

महासमुंद *श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में श्रीकृष्ण जन्म की कथा : अशवंत तुषार साहू*

महासमुंद मे साहू परिवार स्व.बिन्दा साहू, स्व.हरीश साहू का बारसी पर आयोजित । श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में आमासिवनी से पधारे कथाव्यास अशोक महाराज के द्वारा कथा के चौथे दिन मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। इस कार्यक्रम के यजमान सतीश साहू गीता साहू व साहू सपरिवार थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू मौजूद थे ।

कथा का पूजन पंडित अशोक कृष्णा महाराज के द्वारा मंत्रोच्चारण से करवाया गया। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया।

कृष्ण जन्म की खुशी में मंगलवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री तील लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदकर नंदोत्सव मनाया। इस अवसर पर लक्ष्मी नाथ साहू,लल्ली साहू,डिंपल साहू, यशराज साहू, प्रेम साहू, प्रियांशु साहू सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

सरायपाली: बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ पर कार्यशाला आयोजन, मेघावी छात्रा सम्मान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत आरती भोई का सम्मान

सरायपाली: बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ पर कार्यशाला आयोजन, मेघावी छात्रा सम्मान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत आरती भोई का सम्मान

सरायपाली :- बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ पर कार्यशाला का आयोजन आज सरायपाली परियोजना के सेक्टर रूढ़ा मे किया गया । मेधावी छात्रा सम्मान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पैकिन में पढ़कर 10 वी टॉप 10 में 6th रैंक 98.3% लाने वाली बिटिया कु.आरती भोई का सम्मान किया गया ।आज की कार्यक्रम की शुभारम्भ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रीमती उषा लाल कुमार पटेल सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग सरायपाली द्वारा किया गया ।

बाल विवाह एक समाजिक कुरीति है : दीक्षा बारिक

बाल विवाह का दुष्प्रभाव स्वयं के जीवन के साथ-साथ समाज को भी दूषित करता है। सेक्टर पर्यवेक्षक दीक्षा बारिक ने अवगत कराया वर्तमान में राज्य में बाल विवाह की दर 12 प्रतिशत है। इस आंकड़े को कम करने के लिए हम सबको प्रयास करना है। प्रशासन के समस्त विभाग जैसे स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं जन सामान्य को भी समन्वय बनाकर बाल विवाह की रोकथाम हेतु निरंतर प्रयास करना है।

बाल विवाह अर्थात कम उम्र में शादी समाज की प्रगति में बाधा डालती है। बाल विवाह प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से देश की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करती है। उन्होंने बाल विवाह के

दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए विशेषरूप से महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा बालिकाएं जल्द विवाह न करे। सबसे पहले सक्षम बनना आवश्यक है। बेटियां पहले सक्षम बने फिर विवाह करे। अभिभावक बेटियों, बहनों एवं महिलाओं को पढ़ाएं, उन्हे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करे और समाज की प्रगति में सहयोग करे।

शासन प्रशासन बाल विवाह रोकथाम के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। इसके तहत चरणबद्ध रूप से सेक्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है छत्तीसगढ़ प्रदेश को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए शासन प्रशासन समाज की सहभागिता से अभियान चला कर कार्य कर रही है। हमें लोगों को बाल विवाह एवं उससे होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जागरूक करना है। समाज के प्रमुख अपने अपने सामाजिक संगठनों में चर्चा कर जागरूकता लाने का कार्य करे। स्थानीय निकाय विशेष कर ग्राम पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रयास करे। कार्यशाला में बाल विवाह से संबंधित अनेक पहलुओं पर चर्चा की गई।

सभी को बाल विवाह मुक्त के लिए शपथ दिलाया गया कार्यक्रम में महिला बाल विकास सभापति सरायपाली, ग्राम पंचायत के सरपंच श्री समारू सिदार, समस्त आँगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

CG PDS Scam: रायपुर के 61 राशन दुकानों से 3 करोड़ से अधिक का चावल गायब, ऐसे हुआ खुलासा

CG PDS Scam: रायपुर के 61 राशन दुकानों से 3 करोड़ से अधिक का चावल गायब, ऐसे हुआ खुलासा

रायपुर: जिले में राशन दुकानों से चावल के बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि 60 से अधिक दुकानों में पहले से सैकड़ों क्विंटल चावल स्टाक होने के बावजूद हर माह गोदामों से नई खेप भेजी जा रही थी। सत्यापन में पाया गया कि मात्र 100 वर्गफुट के गोदामों में क्षमता से कहीं अधिक चावल स्टाक दिखाया गया है। जांच के बाद इन दुकानों का चावल स्टॉक रोक दिया गया है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब तीन करोड़ रुपए मूल्य का चावल राशनदुकानों से गायब है। स्टॉक रोकने के बाद अब ये दुकानें कार्डधारियों को चावल वितरण नहीं कर रही हैं। प्रशासन ने संबंधित दुकान संचालकों से जवाब तलब करते हुए पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

ऑनलाइन दिख रहा था स्टॉक, फिरभी भेजा गया : नईदुनिया को मिली सूची के मुताबिक 61 राशन दुकानों में चावल का पहले से स्टॉक होने के कारण चावल भेजने पर रोक लगाई गई है। स्टॉक की गड़बड़ी का सिलसिला एक माह से नहीं यह बीते छह माह से चल रहा है। जिन दुकानों में पहले से चावल ऑनलाइन स्टॉक में दिखाई दे रहा था फिर भी नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों द्वारा मांग पत्र लेकर भेजा जा रहा था।

सौ से चार सौ क्विंटल तक चावल गायब : अक्टूबर माह में जारी की गई सूची के मुताबिक 61 राशन दुकानों में करीब 8 हजार क्विंटल चावल कम था। कुछ दुकानों में 100 क्विंटल तो कुछ में 400 क्विंटल तक चावल कम पाया गया था। जिसके बाद राशन दुकानों को तब तक चावल देने से रोक लगाई गई जब तक पूराना स्टाक शून्य न हो जाए। अब बड़ी गड़बड़ी यह है कि राशन दुकानों में हकीकत है ही नहीं।

12 दुकान संचालकों ने भरा चावल : विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भेजी गई सूची के बाद नान के गोदामों से चावल भेजने में रोक लगा दी गई। इसके बाद अब तक 12 राशन दुकान संचालकों ने बाजार से खरीद कर चावल का स्टाक रख दिया है। बतादें कि खाद्य विभाग के निरीक्षकों का काम है कि आनलाइन और मूल स्टाक का मिलान कर सत्यापन रिपोर्ट बनाना है। निरीक्षकों द्वारा इस कार्य में लापरवाही की जा रही है जिससे स्टाक की गड़बड़ी सामने आई है। सभी राशनदुकान संचालकों की बैठक लेकर तत्काल स्टाक मेंटेन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिनके दुकानों स्टाक की गड़बड़ी मिलेगी। सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

भूपेंद्र मिश्रा, नियंत्रक, जिला खाद्य शाखा

ओम हॉस्पिटल, सरायपाली – आधुनिक चिकित्सा का नया अध्याय 

ओम हॉस्पिटल, सरायपाली – आधुनिक चिकित्सा का नया अध्याय

सरायपाली और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए एक गर्व का क्षण है — ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में एक और नई किरण घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement Surgery) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

इस सर्जरी का संचालन अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सौरभ अग्रवाल द्वारा किया गया। वर्षों के अनुभव और कुशलता के साथ डॉ. अग्रवाल ने एक ऐसे मरीज का इलाज किया जो लंबे समय से घुटनों के दर्द और चलने-फिरने में कठिनाई से परेशान थे।

पहले मरीज और उनके परिवार को लग रहा था कि इस तरह की सर्जरी के लिए उन्हें रायपुर या किसी बड़े शहर जाना पड़ेगा। लेकिन जब उन्हें पता चला कि अब सरायपाली में ही ऐसी उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है, तो उन्होंने भरोसा जताते हुए ओम हॉस्पिटल का चयन किया।

सर्जरी पूरी तरह सफल रही — और अगले ही दिन मरीज ने अपने कदमों पर फिर से चलना शुरू कर दिया। उनके चेहरे की मुस्कान ने यह साबित कर दिया कि अब सरायपाली में भी विश्वस्तरीय ऑर्थोपेडिक सुविधा उपलब्ध है।

डॉ. सौरभ अग्रवाल का मानना है कि – “घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement) सिर्फ सर्जरी नहीं, बल्कि मरीज को नया आत्मविश्वास और स्वतंत्रता लौटाने का तरीका है।”

अब सरायपाली और आसपास के लोगों को किसी बड़े शहर की ओर रुख करने की जरूरत नहीं।

ओम हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टर और समर्पित नर्सिंग स्टाफ हर मरीज को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।

✨ अब राहत, उम्मीद और बेहतर जीवन — सब कुछ यहीं, आपके अपने शहर में।

आपका स्वास्थ हमारी प्राथमिकता :ओम हॉस्पिटल, सरायपाली पता स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह गवर्नमेंट कॉलेज के पास एनएच रोड सरायपाली 📞 संपर्क हेतु – 07725-299360, 83700-08558

तेन्दूकोना/ग्राम घोघरा में शराब परोसते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, पुलिस ने दबिश देकर की कार्रवाई

तेन्दूकोना/ग्राम घोघरा में शराब परोसते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, पुलिस ने दबिश देकर की कार्रवाई!

तेन्दूकोना। थाना तेन्दूकोना में पदस्थ प्रधान आरक्षक के नेतृत्व में की गई पुलिस कार्रवाई में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 नवंबर 2025 को प्रधान आरक्षक हमराह स्टाफ आरक्षक 561 के साथ टाउन/देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घोघरा के कच्ची मार्ग पुल के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर गवाह कृष्‍ण कुमार साहू व खोमन लाल साहू को साथ लेकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर शराब पीने वाले लोग मौके से भाग निकले, लेकिन एक व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने अपना नाम यशवंत साहू पिता गिरधारी साहू उम्र 35 वर्ष, निवासी घोघरा थाना तेन्दूकोना जिला महासमुंद बताया।

उसके पास से एक नग देशी प्लेन शराब की शीशी (180ML में से करीब 50ML शेष, कीमत ₹30) तथा दो नग डिस्पोजल गिलास बरामद किए गए। जब वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, तो पुलिस ने गवाहों के समक्ष मशरूका जब्त कर लिया।

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाया गया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर जमानती अपराध होने से सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। थाना तेन्दूकोना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

महासमुंद/ग्राम जोबा-भोरिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी घायल

महासमुंद/ग्राम जोबा-भोरिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी घायल

(महासमुंद)। थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा-भोरिंग मार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर साहिल ध्रुव की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी योगेंद्र यादव और डोमेश्वर उर्फ मनीष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QF 6535 में ग्राम भोरिंग से जोबा जा रहे थे। मोटरसाइकिल डोमेश्वर चला रहा था, योगेंद्र बीच में तथा मृतक साहिल पीछे बैठा था। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल CG 04 QJ 2288 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साहिल ध्रुव के सिर, नाक और पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे सीएचसी तुमगांव लाया गया, जहां डॉ. स्वप्निल नाग द्वारा जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया।

घटना की सूचना सीएचसी के वार्ड बॉय चैतन्य सिरमोर ने थाना तुमगांव को दी। सूचना पर मर्ग क्रमांक 60/25 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुआ है।

जांच पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281, 125(A), 106(1) बीएनएस तथा 184 मोटर वाहन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर लापरवाही से हुई दुर्घटना का है, आरोपी चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

महासमुंद/राज्योत्सव-2025 समापन अवसर पर सांस्कृतिक गरिमा के साथ कार्यक्रम संपन्न

महासमुंद/राज्योत्सव-2025 समापन अवसर पर सांस्कृतिक गरिमा के साथ कार्यक्रम संपन्न

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती राज्योत्सव-2025 का समापन समारोह जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में उत्साह और सांस्कृतिक धरोहर की गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समापन समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी, प्रकाश शर्मा, आनंद साहू, गौकरण साहू, पीयूष साहू, महेंद्र सिका, देवेंद्र चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, राजू यादव, मुन्ना साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विनय लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, एसडीएम अक्षा गुप्ता, विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री चंद्रहास चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस रजत जयंती राज्योत्सव-2025 के समापन कार्यक्रम में आप सभी के मध्य उपस्थित होकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ने 25 वर्षों में विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया श्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जनहित योजनाओं के कारण सभी वर्गों में उत्साह दिखाई दे रहा है। प्रदेश सरकार हमने बनाया है हम ही संवारेंगे की परिकल्पना को साकार करने में लगी है। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, लोकपरंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। आज प्रदर्शनी में नागरिकों द्वारा योजनाओं के प्रति दिखाई गई जागरूकता से जनता और सरकार के बीच विश्वास बढ़ा है। विकास की गति अब जनसहयोग से और अधिक तीव्र होगी। उन्होंने जिला प्रशासन, सभी अधिकारी-कर्मचारियों, आयोजन दल, सुरक्षा बलों और कलाकारों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी। राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने आगे कहा कि राज्य बनने के बाद परिवहन, आवागमन में जनता को अत्यधिक सुविधा मिली है। किसानों को ब्याज का दर कम हुआ। आज आधुनिक खेती से किसानों का आय दुगुना करने के लिए योजना चलाई जा रही है। उन्होंने अपील किया कि यहां स्टाल के माध्यम से विभागीय योजनाओं को दर्शाया गया है। सरकार की योजनाओं को जानते हुए लाभ लेना है।

स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ का गौरवशाली इतिहास रहा है। सब प्रदेश में एक मात्र प्रदेश छत्तीसगढ़ है जिसे महतारी का दर्जा मिला है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने हमे ये सौगात दिया।

कलेक्टर श्री लंगेह ने अपने प्रतिवेदन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्षों की यात्रा विकास, उपलब्धियों और जनसहभागिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है, जिसके लिए प्रशासन पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने विभागीय स्टॉलों में नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि लोगों में योजनाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता प्रदेश के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है और भविष्य में इन क्षेत्रों को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। कलेक्टर ने कलाकारों, विभागीय अधिकारियों, सुरक्षा प्रबंधन एवं आयोजन समिति सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर सभी स्टालों, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागों, कलाकारों, विद्यार्थियों, को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने जिला प्रशासन व आयोजन दल के कार्य की सराहना की।

शासन की योजनाएं अधिक पारदर्शी व सरल रूप में लोगों तक पहुंची :जिले के 23 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का समापन दिवस पर भी बड़ी संख्या में जिले के युवा, किसान, महिलाएं एवं छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया। स्टॉलों में विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की उपलब्धियाँ, हितग्राही उन्मुख कार्यक्रम, नवीन तकनीक व नवाचार तथा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने की जानकारी भी विस्तृत रूप से प्रदर्शित किया गया। नागरिकों द्वारा उत्साह के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियों को प्रदर्शनी में निहारते हुए दृश्य उनकी जागरूकता और विकास की दिशा में बढ़ते कदमों को दर्शा रहे थे। छा़त्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं तकनीकी से जुड़े स्टॉलों में रूचि दिखाई और अधिकारियों से प्रश्न पूछकर जानकारी भी हासिल की। इस अवसर पर तीनों दिवस स्टॉल में मौजूद अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों के प्रश्नों का समाधान करते हुए योजनाओं का लाभी लेने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इससे शासन की योजनाएं अधिक पारदर्शी व सरल रूप में लोगों तक पहुंचती दिखीं। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य की उपलब्धियों और अपने अधिकारों की बेहतर जानकारी मिली है।

लोककला के रंगो से सराबोर हुआ मंच :समापन अवसर पर फुलझरिया कर्मा पार्टी बिलखंड एवं लोकनृत्य समूह की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। करमा की थिरकती ताल, पंथी की ऊर्जामीय गति और सुवा नृत्य की भावपूर्ण लय ने दर्शकों को परंपरा के रंगो में डूबो दिया। कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति को रंगीन झांकियों व गीतों के मा

ध्यम से जीवंत कर दिया। इसके पश्चात कथक नृत्य ने शास्त्रीयता की सौम्यता और लयब़द्धता का अद्भुत संगम दर्शात हुए खूब वाहवाही लूटी। दर्शकां ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। शाम 7ः30 बजे से 9ः00 बजे तक श्रद्धा के फूल लोक कला मंच की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लोकगीतों से भरे इस सजीव प्रदर्शन में सामाजिक संदेशों और मनोरंजन का संतुलन दिखाई दिया। कलाकारों के अभिनय, भाव-भंगिमा और संवाद अदायगी ने कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया। समापन का मुख्य आकर्षण रहा बॉलीवुड बैंड टीम का लाइव परफ़ॉर्मेंस ऊर्जावान संगीत, रोशनी और धुनों की तरंगों के साथ दर्शक झूमते नज़र आए। लोकधुनों और बॉलीवुड की तालों के मेल ने राज्योत्सव की अंतिम रात को अविस्मरणीय बना दिया। पूरे स्टेडियम में छत्तीसगढ़ी गौरव और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

तुमगांव/परसाडीह रोड से बाइक चोरी: खेत देखने गया किसान, लौटने पर मोटरसायकल गायब — पुलिस में रिपोर्ट दर्ज!

तुमगांव/परसाडीह रोड से बाइक चोरी: खेत देखने गया किसान, लौटने पर मोटरसायकल गायब — पुलिस में रिपोर्ट दर्ज! की

महासमुंद। ग्राम गढसिवनी निवासी एक किसान की मोटरसायकल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पीड़ित ने थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, किसान ने बताया कि दिनांक 03 नवंबर 2025 को सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी हिरो एचएफ डिलक्स मोटरसायकल (क्रमांक CG 06 GC 5610) से परसाडीह रोड डुमरहा खार स्थित अपने खेत गया था। उसने मोटरसायकल को भागवत सोनकर के घर के सामने खड़ा किया और खेत देखने चला गया।

करीब 11 बजे जब वह वापस लौटा, तो देखा कि जहां मोटरसायकल खड़ी की थी, वहां वह नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने पर भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि चोरी गई बाइक का चेचिस नंबर MBLHA11ALF9A14902 और इंजन नंबर HA11EJF9A18714 है, जिसकी कीमत लगभग 16,000 रुपये बताई गई है। किसान ने अज्ञात चोर के विरुद्ध थाने में धारा 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।