रायगढ़ सहित जांजगीर, सक्ती और सारंगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षक भर्ती शेड्यूल जारी

रायगढ़ सहित जांजगीर, सक्ती और सारंगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षक भर्ती शेड्यूल जारी

रायगढ़। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है। 1 अक्टूबर 2023 को जारी विज्ञापन के तहत चयनित अभ्यर्थियों के ट्रेड टेस्ट एवं अन्य परीक्षाएँ 17 नवंबर से 19 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएँगी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिलासपुर रेंज के अंतर्गत केंद्र कमाण्ड-2 रायगढ़ में आने वाले जिलों — रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ — के आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड-डीसमेन) के अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन, तोरसरा-उरगा रोड रायगढ़ में उपस्थित होना होगा।

विज्ञप्ति में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने चालक, मोची, दर्जी, बढ़ई, नौक एवं टेलर जैसे विभिन्न ट्रेड के लिए आवेदन किया है, उनकी सूची पुलिस विभाग द्वारा जारी की जा चुकी है। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर सुबह 7 बजे परीक्षा केंद्र में पहुँचना अनिवार्य है।

प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा जारी एडमिट कार्ड तथा एक वैध पहचान पत्र साथ रखना होगा। दस्तावेजों के अभाव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक एवं अध्यक्ष, आरक्षक संवर्ग भर्ती केंद्र-02, रायगढ़ द्वारा अभ्यर्थियों को सभी निर्देशों का पालन करने तथा समय से परीक्षा केंद्र पहुँचने की अपील की गई है।

महासमुंद : पानी के तेज बहाव में फंसे लोग… और उसी बीच गायब हुई बाइक — मामला गहराया 4.

महासमुंद : पानी के तेज बहाव में फंसे लोग… और उसी बीच गायब हुई बाइक — मामला गहराया

महासमुंद। ग्राम भुरका निवासी एक किसान की मोटरसाइकिल उस समय संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गई, जब वह परिवार सहित अपने रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

पीड़ित किसान ने बताया कि वह कक्षा आठवीं तक पढ़ा है और खेती-किसानी का कार्य करता है। दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को वह अपनी पत्नी हेमाबाई साहू के साथ अपने Dream Yuga 110 मोटरसाइकिल (CG 06 GH 1957) से ग्राम लचकेरा जा रहा था। लाफिनकला और लचकेरा के बीच नदी पर पहुँचे तो पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण उसने बाइक को नदी किनारे लॉक कर खड़ा कर दिया और दोनों पैदल नदी पार कर कार्यक्रम में चले गए।

पीड़ित के अनुसार, जब वे शाम करीब 4 बजे वापस लौटे तो देखा कि जहाँ मोटरसाइकिल खड़ी की थी, वहाँ वाहन गायब था। आसपास के ग्रामीणों और लाफिनकला के लोगों से पूछताछ करने पर भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।

मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 10,000 रुपये बताई जा रही है। किसान ने 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वयं तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर अंततः थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने बताया कि रिपोर्ट उसकी बयानबाजी के अनुसार सही तरीके से दर्ज की गई है।

महासमुंद : जिले में आज कई बड़े फैसले: चेकपोस्ट अलर्ट, कृषक मित्र भुगतान जारी, और 55 हजार से अधिक आवासों को मंजूरी,, 8 लाख की राहत,

महासमुंद 10 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज बागबाहरा एवं पिथौरा विकासखंण्ड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट एवं विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत घर-घर सत्यापन का जायजा लिया। उन्होंने बागबाहरा के मंडी में बीएलओ से जानकारी ली और गणना प्रपत्र में आवश्यक विवरण पूर्ण रूप से भरकर संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी और सहयोग करने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में तेजी देखी जा रही है। महासमुंद जिले में 8 लाख 86 हजार 422 पंजीकृत मतदाता हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र वितरित कर रहे हैं तथा आवश्यक दस्तावेज संकलित कर रहे हैं। जिले में एक हजार 83 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) मतदान केंद्र स्तर पर कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों में बीएलओ सक्रियता से कार्यरत हैं।

दौरे के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार के धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेने बागबाहरा विकासखण्ड के टेमरी अंतर्राज्यीय नाका एवं सीमावर्ती नाकों का भी निरीक्षण किया। साथ ही पिथौरा अंतर्गत लारीपुर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध धान परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम के लिए गठित टीमों से जानकारी ली और सख्त निगरानी के निर्देश दिए। जिले में सीमावर्ती क्षेत्रों में नियंत्रण हेतु कुल 16 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जिनमें राजस्व, मंडी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा प्रत्येक केन्द्र में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 नवम्बर से धान खरीदी का कार्य 182 उपार्जन केंद्रों में प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर बागबाहरा एसडीएम नमिता मारकोले एवं पिथौरा एसडीएम श्री बजरंग वर्मा, तहसीलदार एवं बीएलओ मौजूद थे।

कृषक मित्रों का भुगतान की प्रक्रिया जारी है – उप संचालक कृषिमहासमुंद 10 नवंबर 2025/ कृषक मित्रों के मानदेय भुगतान के संबंध में उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने बताया कि कृषक मित्रों की कार्य अवधि निर्धारण के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक दो वर्ष में ग्राम सभा के माध्यम से उनकी कार्य अवधि बढ़ाई जाती है अथवा ग्राम सभा द्वारा नवीन कृषक मित्र का चयन कर अनुमोदन हेतु प्रस्ताव वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को प्रेषित किया जाता है। तत्पश्चात उप संचालक कृषि के माध्यम से यह प्रस्ताव आत्मा गवर्निंग बोर्ड के अनुमोदन उपरांत स्वीकृत होता है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक की अवधि के लिए कृषक मित्रों का मानदेय पूर्ण रूप से भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिन कृषक मित्रों का अनुमोदन जुलाई 2025 में हुआ है एवं जिनसे मासिक कार्य विवरण प्राप्त हो चुका है, उनके मानदेय भुगतान की प्रक्रिया जारी है। कृषि विभाग ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु संबंधित कृषि कार्यालय से सत्यापित जानकारी प्राप्त करें एवं किसी तरह के भ्रामक व तथ्यहीन जानकारी पर ध्यान न देवें।

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत / महासमुंद, 10 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत मौहरी भाठा महासमुंद की मृतिका नेहा साहू के पिता श्री विष्णु साहू के लिए एवं ग्राम बेलटुकरी के मृतक श्री ओकेलाल पटेल की पत्नी श्रीमती पार्वती पटेल के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में
कुल 55687 गरीब परिवारों का आवास स्वीकृत

प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत 678 विशेष पिछड़ी जनजाति के हितग्राहियों का आवास बनेगा

महासमुंद 10 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के विकास की दिशा में सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ यह योजना देश के हर उस नागरिक तक छत पहुँचाने का प्रयास किया है, जिसके सिर पर अब तक अपना घर नहीं था। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में इस योजना ने गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा किया है, साथ ही स्वच्छता, जीवन-स्तर और सामाजिक गरिमा में भी अभूतपूर्व सुधार लाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जहां गाँवों में लाखों परिवारों को नया घर मिला है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने शहरों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सम्मानजनक आवास प्रदान किया है। इस योजना से गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत के सपने को आधार मिला है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इस मिशन को पूरा करने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कदम से कदम मिलाकर चल रही है। चयनित पात्र हितग्राहियों के पक्के घर का सपना पूरा करने के लिए तीव्र गति से कार्य कर रही है। महासमुंद जिले में इसका बेहतर क्रियान्वयन देखने को मिल रहा है। जिंदगी भर कच्चे मकान में रहने की दुःख से उबरते हुए अब गरीब परिवारों को भी पक्का छत नसीब हो रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले में वर्ष 2024-25 में 51 हजार 955 आवास स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें अब तक 45 हजार 75 आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें से अब तक 13 हजार 621 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 31 हजार 454 आवास निर्माणाधीन हैं। जिसके तहत 43 हजार 321 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त की राशि जारी किया गया है। इसी तरह 22 हजार 204 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त एवं 7 हजार 497 हितग्राहियों को तृतीय किस्त की राशि जारी किया जा चुका है। इसी तरह 2025-26 में 13 हजार 976 आवास स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें अब तक 10 हजार 612 आवास स्वीकृत हो चुका है तथा 3 हजार 364 स्वीकृत कार्य प्रक्रियाधीन है।
इसके अलावा समाज के मुख्यधारा से कटे जनजाति और विशेष पिछड़ी समुदाय के लोगों को पक्का आवास मुहैय्या कराने प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत महासमुंद जिले में बागबाहरा, महासमुंद एवं पिथौरा के 678 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत किया गया, जिनमें से 372 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 306 आवास प्रगतिरत हैं। जिसके तहत 673 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त की राशि जमा किया गया है। इसी तरह 560 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त, 465 हितग्राहियों को तृतीय किस्त एवं 307 हितग्राहियों को चतुर्थ किस्त की राशि जारी किया जा चुका है। अब उनके सपने पूरा होने को है।

समाचार
श्रमिक यश कुमार को मिला 9 माह का वेतन एवं पुनः रोजगार
 
कलेक्टर जनदर्शन में दिए गए आवेदन पर त्वरित पहल
 

महासमुंद 10 नवंबर 2025/ जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा श्रमिक हित संरक्षण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए एक मानवीय पहल की गई है। महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भोरिंग निवासी श्रीमती सरोज बाई एवं यश कुमार साहू द्वारा जनदर्शन में 19 अगस्त को प्रस्तुत आवेदन पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार मानवीय दृष्टिकोण से त्वरित कार्यवाही की गई।
आवेदन में उल्लेख किया गया था कि श्री यश कुमार साहू, जो कि करणी कृपा पावर प्रा. लि., कौंआझर में हेल्पर के रूप में कार्यरत थे, 26 जून 2024 को कार्य के दौरान कीलन भट्टी में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना उपरांत परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था, जिस पर आवेदक द्वारा मुआवजा राशि एवं पुनः रोजगार प्रदान करने हेतु निवेदन किया गया था। कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर इस संबंध में दोनों पक्षों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रशासनिक मध्यस्थता एवं समझौते के अंतर्गत कंपनी प्रबंधन द्वारा 9 माह का वेतन राशि 79 हजार रुपए चेक के माध्यम से आवेदक को प्रदान किया गया। साथ ही यह भी सहमति दी गई कि श्री यश कुमार साहू को पुनः कार्य पर रखा जाएगा। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि श्रमिक वर्ग समाज की उत्पादन इकाई के कर्णधार है। उनकी सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना प्रशासन की प्रथम प्राथमिकता है। हर पीड़ित परिवार को न्याय मिले, यही सुशासन का उद्देश्य है। श्री यश कुमार साहू को पुनः रोजगार मिलने से उनके परिवार को आर्थिक स्थिरता एवं आत्मविश्वास प्राप्त हुआ है। श्रम पदाधिकारी श्री पात्र ने कहा है कि भविष्य में ऐसे प्रकरणों में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु तत्परता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाएगी।

 

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में 15 नवंबर को गुर्दे व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल देंगे सेवाएं

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में 15 नवंबर को गुर्दे व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल देंगे सेवाएं

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की खबर है। ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में गुर्दे (किडनी) व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल 15 नवंबर 2025, शनिवार को उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार परामर्श का समय दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तय किया गया है।

अस्पताल द्वारा बताया गया कि गुर्दे व मूत्र रोग से पीड़ित मरीजों के लिए यह विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। यहां निम्न समस्याओं का इलाज उपलब्ध रहेगा—

गुर्दे की पथरी

पेशाब में जलन, खून आना

पेशाब की नली की रुकावट

गुर्दे की सूजन व इंफेक्शन

मूत्रनली की पथरी

मूत्राशय संबंधी समस्याएं

अस्पताल की ओर से बताया गया कि ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को सभी जांच रिपोर्टों के साथ एक दिन पहले भर्ती होना अनिवार्य है। वहीं बीपीएल कार्डधारी मरीजों के लिए निःशुल्क उपचार तथा आयुष्मान/राशन कार्ड धारकों के लिए भी योजना के तहत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

ओम हॉस्पिटल के प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी जारी है।
अस्पताल— स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छ.ग.)
संपर्क: 07725-299360, 83700-08558

यह विशेष परामर्श दिवस होने से अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से पूर्व पंजीयन कराने की अपील की है ताकि अधिक भीड़ न हो और सभी मरीजों को समय पर सुविधा मिल सके।

सरायपाली: दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से ग्रामीण की मौत

सरायपाली: दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से ग्रामीण की मौत

महासमुंद/सरायपाली। रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग NH-53 पर ग्राम भोथलडीह स्थित HP पेट्रोल पम्प के सामने एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सदानंद नायक, निवासी ग्राम बेहडीही थाना तेन्दूकोना के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भोथलडीह निवासी युवक, जो बी.ए. शिक्षित है और गांव में च्वाइस सेंटर संचालित करता है, अपने मोटरसाइकिल से भोथलडीह आ रहा था। उसके आगे-आगे उसके मामा ससुर सदानंद नायक अपनी बाइक एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GH 7023 से बेहडीही लौट रहे थे।

करीब सुबह 10:30 बजे जैसे ही दोनों NH-53 पर HP पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रहे कंटेनर वाहन क्रमांक NL 01 AB 2361 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सदानंद नायक के दोनों पैर, दोनों जांघ, गुप्तांग एवं सिर में गंभीर चोटें आईं। तत्काल हाईवे NHAI की एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी सरायपाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की रिपोर्ट थाना सरायपाली में दर्ज कर ली गई है। परिजन और शिकायतकर्ता ने कहा कि रिपोर्ट उनके बताए अनुसार पढ़कर सुनाई गई है और उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने कंटेनर वाहन के चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पिथौरा: जंगल में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 9 जुआरी गिरफ्तार – 11 बाइक, 11 मोबाइल और नकदी बरामद, कुल ज़ब्ती 5.96 लाख

टेका जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 जुआरी गिरफ्तार, 5,96,350 रुपए की जप्ती — थाना पिथौरा पुलिस की दबिश में काट-पत्ती जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी

महासमुंद। थाना पिथौरा में सउनि के पद पर पदस्थ अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 08.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम टेका जंगल में बड़ी जुआ रेड की कार्रवाई की गई। सूचना थी कि कुछ जुआडियान एकत्रित होकर रूपये-पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही सउनि सिकंदर भाई हमराह स्टाफ—प्र.आर. 408, आरक्षक 907, 733, 794, 80, 546, एवं शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 8335 मय चालक आर. 203 के साथ ग्राम टेका रवाना हुए। ग्राम टेका में गवाह हेमलाल पटेल और लक्ष्मण पटेल (निवासी टेका) को जुआ रेड कार्यवाही में गवाह बनाने हेतु धारा 179 BNSS का नोटिस तामिल किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम एवं गवाहों ने मुखबिर के बताए अनुसार जंगल में घेराबंदी की और मौके पर 9 जुआरियों को 52 पत्ती तास से रूपये-पैसे का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपीगण –

1. मनोज अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल उम्र 32 वर्ष निवासी मेमरा थाना पिथौरा

2. श्रीराम पटेल पिता लखनलाल पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर थाना पिथौरा

3. भेखराम साहू पिता अशोक साहू उम्र 32 वर्ष निवासी ठाकुरदियाखुर्द थाना पिथौरा

4. हेमंत साहू पिता दयाराम साहू उम्र 36 वर्ष निवासी अछोला थाना तुमगांव

5. तिलक यादव पिता बजारू यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ठाकुरदियाखुर्द थाना पिथौरा

6. धनेश्वर पटेल पिता लखनलाल पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी मेमरा थाना पिथौरा

7. दासोराम बरिहा पिता अंजोर सिंह बरिहा उम्र 38 वर्ष निवासी ठाकुरदियाखुर्द थाना पिथौरा

8. फिरोज खान पिता चांद खान उम्र 33 वर्ष निवासी सिनोधा थाना पटेवा

9. नरेश निषाद पिता दिनदयाल निषाद उम्र 32 वर्ष निवासी ठाकुरदियाखुर्द थाना पिथौरा जिला महासमुंद

 

आरोपियों के कब्जे से बरामद नकदी व सामान –

मनोज अग्रवाल के पास से:
₹3000 फड़ से ₹7000, एक आसमानी रंग का VIVO मोबाइल (कीमती ₹10,000)

श्रीराम पटेल के पास से:
₹1000 फड़ से ₹1500, एक काला VIVO मोबाइल (₹3000)

भेखराम साहू के पास से:
₹2500 फड़ से ₹3000, कत्था रंग का VIVO मोबाइल (₹12,000)

हेमंत साहू के पास से:
₹500 फड़ से ₹1000, स्लेटी रंग का VIVO मोबाइल (₹6000)

तिलक यादव के पास से:
₹150 फड़ से ₹1000, पर्पल रंग का VIVO मोबाइल (₹8000)

धनेश्वर पटेल के पास से:
₹1500 फड़ से ₹3000, काला रंग RED मोबाइल (₹5000)

दासोराम बरिहा के पास से:
₹700 फड़ से ₹500, काला VIVO मोबाइल (₹7000)

फिरोज खान के पास से:
₹1500 फड़ से ₹2000, पीला रंग VIVO मोबाइल (₹8000)

नरेश निषाद के पास से:
₹1000 फड़ से ₹1500, एक काला Samsung मोबाइल, एक काला कीपैड मोबाइल (कीमती ₹3700)

साइट पर बरामद सामग्री –

52 पत्ती तास

काला रंग प्लास्टिक तिरपाल

एक काला Samsung मोबाइल (कीमती ₹2000)

बरामद मोटरसाइकिलें (11 नग) –

1. नीला CT-100 (CG 04 NF 2439) – ₹20,000

2. काला Hero Splendor Plus (CG 13 AH 7381) – ₹15,000

3. काला-लाल Hero HF Deluxe (CG 06 HC 8331) – ₹40,000

4. काला-लाल Bajaj Pulsar (CG 06 HE 4873) – ₹40,000

5. कत्था रंग Royal Enfield Bullet (CG 06 HC 7681) – ₹1,70,000

6. काला-लाल Bajaj Pulsar (CG 06 HA 4913) – ₹40,000

7. सफेद Apache (CG 04 QM 3950) – ₹50,000

8. नीला Hero Passion Pro (CG 10 EF 8261) – ₹35,000

9. नीला Hero Passion Pro (CG 06 GJ 1968) – ₹25,000

10. काला-सफेद Hero HF Deluxe (CG 04 MY 4653) – ₹20,000

11. काला Hero Super Splendor (CG 06 HD 8330) – ₹45,000

 

कुल जप्ती मूल्य – ₹5,96,350

घटनास्थल पर सभी आरोपी एकत्रित होकर जुआ खेलना छोटे संगठित अपराध की श्रेणी में पाए गए। मौके पर ही बिना नंबरी देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/25, धारा 3(1) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पिथौरा: दो गांवों में दिनदहाड़े धावा… ताले टूटे, घर उजड़े, चोरों का सुराग नहीं

पिथौरा: दो गांवों में दिनदहाड़े धावा… ताले टूटे, घर उजड़े, चोरों का सुराग नहीं

महासमुंद। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार 07 नवंबर 2025 को लहरौद और कसहीबाहरा गांव में दिनदहाड़े दो अलग-अलग घरों में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए सोने–चांदी के गहनों और नगदी सहित करीब 1.50 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पहली घटना ग्राम लहरौद की है। पीड़ित ने बताया कि वह ग्राम देवगांव प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। घटना वाले दिन वह सुबह घर में था जबकि उसकी पत्नी भानुमति ठाकुर ग्राम जम्हर हाईस्कूल में ड्यूटी पर गई थी और बेटी भाविका ठाकुर स्कूल चली गई थी। लगभग 12 बजे वह घर में ताला लगाकर स्टेट बैंक पिथौरा गया। दोपहर 02 बजे जब वह वापस घर लौटा तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे सोने का माला, चांदी का पायल, कान के टॉप्स, सोने का लॉकेट और 5000 रुपये नगद, कुल लगभग 70,000 रुपये का सामान चोरी हो चुका है। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और पूरा सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी घटना ग्राम कसहीबाहरा की है। यहां सब्ज़ी व्यवसाय करने वाले पीड़ित परिवार ने बताया कि वे दिनांक 07.11.2025 को दोपहर 12 बजे घर में ताला लगाकर सब्ज़ी बाड़ी गए थे। दोपहर 3 बजे लौटने पर देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरे का ताला और पेटी का ताला भी टूटा पाया गया। पेटी में रखे चांदी के 2 जोड़ी सांटी, सोने का मराठी माला, सोने का लॉकेट, सोने की खिनवा जोड़ी, सोने की फुल्ली, और 30,000 रुपये नगद सहित कुल 80,000 रुपये का सामान चोरी हो गया था। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।

दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

बलौदाबाजार: युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगा निःशुल्क कोचिंग सुविधा हम होंगे कामयाब अभियान के तहत क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन 22 नवम्बर तक

बलौदाबाजार: युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगा निःशुल्क कोचिंग सुविधा हम होंगे कामयाब अभियान के तहत क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन 22 नवम्बर तक

बलौदाबाजार-भाटापारा ज़िले के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत अब युवा सहभागिता से सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिले के इच्छुक युवाओं को सीजी पीएससी, व्यापम, एसएससी, रेलवे, पुलिस भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग तथा कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क कोचिंग एवं कैरियर मार्गदर्शन जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा चलाये जा रहे हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत अब जिला कौशल एवं विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 22 नवंबर 2025  को शाम 5 बजे तक क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन पश्चात अभ्यर्थियों को अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग एवं कैरियर मार्गदर्शन के साथ साथ निःशुल्क अध्ययन सामग्री एवं टेस्ट सीरीज की व्यवस्था भी की जाएगी।

आवेदन हेतु आवश्यक शैक्षणिक आर्हता एवं शर्ते अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जायेगी। चयनित अभ्यर्थी को सक्षम प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। अभ्यर्थी को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सत्यापन के समय आवेदकों को कक्षा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकसूचियों की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति और पासपोर्ट साइज के 02 अद्यतन फोटोग्राफ उपलब्ध कराने होंगे।

तारों की चाल बदल रही है—आपके दिन पर इसका क्या असर होगा? जानिए आज का राशिफल 

तारों की चाल बदल रही है—आपके दिन पर इसका क्या असर होगा? जानिए आज का राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। जो‍खिम न लें।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। प्रमाद न करें। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।

बसना : क्लिनिक के डॉक्टर पर गंभीर आरोप! पीड़ित बसना से रायपुर तक भटकता रहा… अस्पतालों के चक्कर में पैर हुआ खराब

पिथौरा: ग्राम पिरदा में इलाज से जुड़ी गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। नरेन्द्र नायक नामक ग्रामीण ने स्थानीय डॉक्टर पर गलत तरीके से ऑपरेशन करने और समय पर उचित इलाज न देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर आज ग्राम पंचायत पिरदा में सरपंच और पंचों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों पक्षों के बयान लिये गये।

पंचनामा में दर्ज विवरण के अनुसार नरेन्द्र नायक का पैर का ऑपरेशन डॉ. सुभाष प्रधान द्वारा किया गया था। हैरानी की बात यह रही कि ऑपरेशन एक ही दिन में दो बार एनेस्थीसिया लगाकर किया गया। ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद ही घाव में तेज संक्रमण के लक्षण दिखने लगे, पर इलाज में सुधार नहीं हुआ। लगभग छह महीने बीत जाने के बाद भी घाव नहीं भरा, बल्कि स्थिति बिगड़ती चली गई।

नरेन्द्र नायक के अनुसार, दर्द और संक्रमण लगातार बढ़ने पर उसे रायपुर के कई बड़े निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े। इलाज के दौरान 80 से 85 हजार रुपये तक खर्च होने के बावजूद उसके पैर की स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि यदि ऑपरेशन सही तरीके से होता तो इतनी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

पंचायत की बैठक में दोनों पक्षों को आपसी सहमति और समझौते से समाधान निकालने की सलाह दी गई। लेकिन जब पंचायत ने डॉ. सुभाष से मेडिकल अधिकारी द्वारा जांच कराए जाने का आग्रह किया, तो उन्होंने पंचायत की इस बात को मानने से इंकार कर दिया। पंचायत ने इसके बाद नरेन्द्र नायक को पंचनामा जारी करने का निर्णय लिया, जिसमें सम्पूर्ण घटना का विवरण दर्ज किया गया।

पीड़ित नरेन्द्र नायक ने कहा—
“मैंने महीनों तक दर्द सहा, हजारों रुपये खर्च कर दिए पर राहत नहीं मिली। अब मैं जिला कलेक्टर और जिला चिकित्सा अधिकारी को शिकायत करूंगा, ताकि जांच हो और दोषी पर कार्रवाई हो।”

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित को उचित मुआवजे की मांग की है। पंचायत द्वारा तैयार पंचनामा पर आज 8 नवंबर 2025 को सरपंच और पंचों के हस्ताक्षर किए गए।