महासमुंद/जिले के12 पीएमश्री विद्यालयों में संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु 8 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद/जिले के12 पीएमश्री विद्यालयों में संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु 8 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

 

महासमुंद/ कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा, जिला महासमुंद के अनुमोदन पश्चात् जिले के 12 पीएमश्री विद्यालयों में संगीत प्रशिक्षकों, अंशकालिक योग प्रशिक्षक, खेल प्रशिक्षक, प्रशिक्षक की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है।

जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्री विजय लहरे ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 08 सितम्बर 2025, शाम 05ः00 बजे तक संबंधित विद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑफलाइन होगा। उन्होंने बताया कि संगीत प्रशिक्षकों, अंशकालिक योग प्रशिक्षक, खेल प्रशिक्षक, प्रशिक्षक को 31 मार्च 2026 तक के लिए मानदेय 10 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर भर्ती की जाएगी। उक्त पद की न्यूनतम अर्हताएँ एवं विस्तृत नियम व शर्तों की जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

बसना : 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए प्रतिदिन निःशुल्क नेत्र जांच अग्रवाल नर्सिंग होम मे

 

महासमुंद। जिले के बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए निःशुल्क आँखों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह जांच प्रतिदिन की जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मोतियाबिंद, कम दिखाई देना, कांचबिंद, ग्लूकोमा, आँखों में रूखापन, बार-बार संक्रमण, पलकों का मुड़ना, आँखों से पानी आना, खुजली, जलन एवं लालिमा जैसी नेत्र संबंधी समस्याओं का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा।

इस शिविर का संचालन डॉ. देवेश अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा किया जाएगा, जो आँकुलोप्लास्टी एवं मोतियाबिंद फेको सर्जन हैं तथा सतगुरु नेत्रालय चित्रकूट से प्रशिक्षित हैं।

अस्पताल द्वारा जानकारी दी गई कि आँखों की जांच के साथ-साथ बी.पी., शुगर और ई.सी.जी. जांच भी निःशुल्क उपलब्ध है।स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बासना, जिला महासमुंद (छ.ग.)संपर्क: 77730-86100, 91312-76828बुजुर्ग नागरिकों को निःशुल्क जांच का लाभ लेने हेतु हॉस्पिटल में पंजीयन कराने की अपील की गई है।

महासमुंद/प्रभारी कलेक्टर श्री नंदनवार ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

महासमुंद/प्रभारी कलेक्टर श्री नंदनवार ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

 

महासमुंद/ प्रभारी कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग को आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 51 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। उन्होंने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

जन चौपाल में पिथौरा निवासी जितेन्द्र चौहान ने पेंशन का लाभ दिलाने, कोमाख़ान निवासी चंद्र कुमार साहू ने वन अधिकार मान्यता पत्र हेतु, ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर पिथौरा निवासी ललित कुमार सिंह ने राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने, ग्राम उड़ेला बसना निवासी श्री शिव प्रसाद नाग द्वारा बीमा की राशि दिलाने हेतु एवं ग्राम लोहारडीह तुमगांव के ग्रामवासियों ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किए जाने के संबंध में आवेदन किए गए। जन चौपाल में इसके अलावा पीएम आवास योजना, अवैध अतिक्रमण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुआवजा राशि, साथ ही अन्य माँग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Sukma Rescue: 16 घंटे तक उफनती नदी में फंसा रहा युवक, हेलिकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू, इलाज जारी

Sukma Rescue: 16 घंटे तक उफनती नदी में फंसा रहा युवक, हेलिकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू, इलाज जारी

 

सुकमा सीमातर्वी प्रदेश उड़ीसा के मलकानगिरी जिले के मटेर गांव के रहने वाला सोढ़ी हिड़मा जो सुकमा जिले के तेलावर्ती गांव के पास नाव चलाता था। ऐसे ही रात में नाव पलट गई जिसके बाद वो झाड़ियों के सहारे रातभर डटा रहा, सुबह प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे, उसके बाद हेलिकॉप्टर को बुलाया गया जहां 10 मिनट में रेस्क्यू कर दिया गया। फिलहाल हिड़मा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और स्थिति बेहतर बताई जा रही है।

युवक की नाव पानी में पलटी

जिला मुख्यालय से लगा हुआ तेलावर्ती इलाका जहां रविवार रात 8 बजे मटेर निवासी सोढ़ी हिड़मा अपना काम कर वापस घर नाव से लौट रहा था। अचानक शबरी नदी में तेज बहाव के कारण छोटी सी नाव पलट गई। उसके बाद वो पानी के तेज बहाव में तैरने की कोशिश की लेकिन पानी ज्यादा और बहाव तेज होने के कारण वो डूबने लगा। वही आसपास एक छोटा सा पेड़े दिखा जिसे पकड़ कर वो रातभर वही डटा रहा।

ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी

सुबह पास में ही तेलावर्ती पंचायत का नाड़ीगुफा गांव के लोग वहां मछली पकड़ने पहुंचे तो आवाज सुनाई दी उसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। सुबह 8 बजे पुलिस प्रशासन और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। नगर सैनिक द्वारा नाव के जरिए ग्रामीण के पास पहुंचने की कोशिश की लेकिन वहां पत्थर ज्यादा और बहाव तेज होने के कारण नाव नहीं पहुंच रही थी। उसके बाद उड़ीसा का भी बचाव दल पहुंचा। दोनों टीम और सीआरपीएफ के जवान रस्सी के सहारे मानव श्रृंखला बनाते हुए बचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे।

सेना के जवानों ने किया रेस्क्यू

उसके बाद हेलिकॉप्टर को बुलाया गया। जगदलपुर से सेना का एमआई 17 हेलीकॉप्टर दोपहर 2 बजे पहुंचा, हेलिकॉप्टर से एक जवान रस्सी के सहारे नीचे उतरा उसके बाद फंसे हुए व्यक्ति को अपने साथ ऊपर हेलिकॉप्टर में लेकर चला गया। फंसे हुए व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। वही इस दौरान अभिषेक वर्मा एएसपी, परमेश्वर तिलकवार एसडीओपी, तहसीलदार अंबर गुप्ता, थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी समेत सीआरपीएफ के अधिकारी और नगर सैनिक के कर्मचारी मौजूद रहे।

समय-सीमा की बैठक में कृषि केंद्रों में औचक निरीक्षण करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारी स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करें – श्री नंदनवार

समय-सीमा की बैठक में कृषि केंद्रों में औचक निरीक्षण करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारी स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करें – श्री नंदनवार

 

महासमुंद / प्रभारी कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा एवं रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित सभी ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी कलेक्टर श्री नंदनवार ने कहा कि सहकारी समिति में खाद पहुंचने पर इसे तत्काल किसानों को बांटना सुनिश्चित करें। साथ ही ऐसे निजी दुकानों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें जहां अवैध खाद का भण्डारण एवं ऊंचे दामों पर बेचने की शिकायत प्राप्त हो रही है। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। डीएमओ ने बताया कि बसना और सरायपाली में 250-250 टन यूरिया की खेप आगामी दो दिन में पहुंचेगी जिसे किसानों को वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद के भंडारण के पश्चात सभी विकासखण्डों में वितरण सुनिश्चित करें। वहीं कृषि विभाग की समीक्षा में डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को फील्ड में जाकर सर्वे प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं।

किसान पंजीयन के लिए शत प्रतिशत किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेला के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर बेरोजगार युवक-युवतियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात है कि रोजगार मेला का आयोजन शासकीय वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा में किया जाएगा।

प्रभारी कलेक्टर ने बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केन्द्र में नियमित रूप से भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में सभी मितानिनों को आवश्यकतानुसार लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग का भी आवश्यक सहयोग लिया जाए। आंगनवाड़ी केन्द्रों के सतत निरीक्षण के लिए सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए। उन्होंने रजत जयंती समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की और सभी विभागों को विशेष उपलब्धियों के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में समय-सीमा में डेटा अपलोड करने, तथा ई-ऑफिस का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने 15 वर्ष से अधिक पुरानी शासकीय वाहनों की नीलामी हेतु संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने को कहा।

उन्होंने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पशु मालिकों पर अपने पशुओं को सड़क पर खुला छोड़ने पाए जाने पर जुर्माना लगाना जारी रखें। पंचायत स्तर पर पशुओं को रखने की स्थानीय व्यवस्था की जाए।

पशुपालन विभाग द्वारा बताया कि पिछले सप्ताह तक सड़क से विस्थापित पशुओं की संख्या 3780 व 336 पशुओं पर रेडियम बेल्ट लगाया गया एवं 236 पशुओं पर टेगिंग किया गया है। अब तक कुल एक लाख एक हजार 500 रुपए का पेनाल्टी वसूल किया गया है। अवैध शराब बिक्री पर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस और आबकारी विभाग को दिए हैं। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों की समीक्षा, जनशिकायत निवारण, एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

 

 

महासमुंद/श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के लाभ के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन 5 सितम्बर से

महासमुंद/श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के लाभ के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन 5 सितम्बर से

 

महासमुंद / छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण और योजनाओं के आवेदन एवं निराकरण के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इन कैंपों का आयोजन विकासखंडवार अलग अलग तिथियों पर किया जाएगा। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं असंगठित कर्मकार के पंजीयन हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं आय प्रमाण पत्र साथ लाएं। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम पंचायतों में मुनादी कराएं, ताकि सभी श्रमिकों को इस कैंप की जानकारी दी जा सके।

मोबाइल कैंप का आयोजन जिले में 5 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। जिसमें सरायपाली विकासखण्ड में 05 सितंबर को ग्राम कनकेवा में, 12 सितंबर को राफेल, 19 सितंबर को कुसमीसरार, 26 सितंबर को बरिहापाली, 06 अक्टूबर को बैदपाली, 10 अक्टूबर को अर्जुन्दा एवं 15 अक्टूबर को रूढ़ा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत 8 सितंबर को धनोरा में, 15 सितंबर को बरेकेलखुर्द, 22 सितंबर को कसीबहरा, 29 सितंबर को पिलवापाली, 7 अक्टूबर को अरंड एवं 13 अक्टूबर को छिंदौली में, बसना विकासखण्ड अंतर्गत 9 सितंबर को आमापाली में, 16 सितंबर को खरोरा, 23 सितंबर को परसकोल, 30 सितंबर को भूकेल, 8 अक्टूबर को चिमरकेल, 13 अक्टूबर को कायतपाली एवं 15 अक्टूबर को बिटांगीपाली में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 10 सितंबर को मोंगरापाली, 17 सितंबर को डोंगरगांव, 24 सितंबर को ख़ैरटखुर्द, 01 अक्टूबर को कलमीदादर, 9 अक्टूबर को तुपकबोरा, 14 अक्टूबर को गांजर में, महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 11 सितंबर को उमरदा में, 18 सितंबर को सोरिद, 25 सितंबर को कौन्दकेरा, 3 अक्टूबर को जामली, 10 अक्टूबर को साराडीह एवं 14 अक्टूबर को बकमा में मोबाईल कैंप का आयोजन किया जाएगा।

महासमुंद/बलराम जयंती किसान दिवस पर प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी

महासमुंद/बलराम जयंती किसान दिवस पर प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी

महासमुंद/ कृषि के देवता भगवान श्री बलराम जी की जयंती को 29 अगस्त को जिले में किसान दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण आयोजित की गई। जिसका मुख्य विषय प्राकृतिक खेती, गौ कृषि वाणिज्य एवं तिलहन उत्पादन रहा।

कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में भगवान श्री बलराम एवं पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ महासमुंद के अध्यक्ष श्री कुबेर गिरी गोस्वामी तथा अध्यक्षता श्री धनंजय साहू जिला मंत्री, भारतीय किसान संघ ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत भलेसर सरपंच श्री सेवाराम कुर्रे उपस्थित रहे। डॉ. साकेत दुबे, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी) एवं प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कार्यक्रम का संचालन किया। संगोष्ठी में किसानों को प्राकृतिक एवं गौ आधारित कृषि तकनीकी की विस्तृत जानकारी दी गई। संगोष्ठी में 78 कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ महासमुंद के सदस्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर किसानों को नींबू, आंवला, आम, जामुन सहित अन्य फलदार पौधों का वितरण किया गया।

बसना-पिथौरा उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण अनियमितता पाए जाने पर पांच उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

बसना-पिथौरा उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण अनियमितता पाए जाने पर पांच उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में प्रभारी उप संचालक कृषि श्री भीमराव घोडेसवार एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ब्रजेश तुरकाने पिथौरा, श्रीमती उषा कांती खेश वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बसना द्वारा विकासखंड बसना एवं पिथौरा के उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म राजा बीज भंडार सांकरा, खत्री बीज भंडार सांकरा, सिन्हा कृषि केन्द्र पिथौरा, नायक कृषि केन्द्र सागरपाली, श्री किसान कृषि केन्द्र भूकेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित फर्म में पी.ओ.एस. स्टाक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। इसके अलावा संबंधित फर्म द्वारा मासिक प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने के कारण संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब प्राप्त होने के पश्चात् आगे की कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि कृषक बिल लेकर ही उर्वरक का विक्रय करें एवं कालाबाजारी की शिकायत पाए जाने पर संबंधित विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करें।

CG Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, रायपुर-बिलासपुर कई जिलों में बारिश की चेतावनी

CG Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, रायपुर-बिलासपुर कई जिलों में बारिश की चेतावनी

 

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों पर इसका सबसे ज्यादा असर दिखने की संभावना है। विशेषकर रायपुर और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में गरज–चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात का खतरा जताया गया है।

मौसम की स्थिति

मानसून द्रोणिका इस समय गंगानगर, पिलानी, दतिया, सतना, डाल्टनगंज, दीघा से होते हुए उत्तर–पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा, उत्तर–पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यही सिस्टम आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्सों में भारी बारिश कराएगा। 2 से 4 सितंबर तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में भारी वर्षा की संभावना कुछ जगहों पर अति भारी वर्षा की चेतावनी।

गरज–चमक के साथ वज्रपात का भी अंदेशा।

किसानों और नागरिकों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को खेतों और फसलों में अनावश्यक पानी भराव से बचाव के उपाय करने को कहा है। वहीं नागरिकों को बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की हिदायत दी गई है।

Good News: CG के रायपुर में 50 सीटर छात्रावास में जल्द मिलेगा अल्पसंख्यक छात्रों को प्रवेश

Good News: CG के रायपुर में 50 सीटर छात्रावास में जल्द मिलेगा अल्पसंख्यक छात्रों को प्रवेश

 

छत्तीसगढ़/राजधानी में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए राज्य शासन की ओर से विकसित 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का निरीक्षण शुक्रवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने किया।

इस दौरान उन्होंने छात्रावास की वर्तमान व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द अल्पसंख्यक छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। पूर्व में तैयार यह छात्रावास लंबे समय से उपयोग में नहीं आ रहा था। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से दिनांक 22 मई को इस 50 सीटर छात्रावास का औपचारिक उद्घाटन किया गया था। वर्तमान में यहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग की प्रयास योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को अस्थायी रूप से आवासित किया गया है।

छात्रों से मुलाकात, भोजन और पुस्तक भेंट

निरीक्षण के दौरान छाबड़ा के साथ आयोग के सचिव एमआर खान भी उपस्थित रहे। उन्होंने हास्टल के आवासीय कक्ष, साफ-सफाई, मेस व्यवस्था सहित संपूर्ण भवन का अवलोकन किया। इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष ने प्रयास योजना के छात्रों एवं अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े अन्य छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया और विद्यार्थियों से संवाद भी किया। छात्रों को आयोग की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें भी भेंट की गईं। श्री छाबड़ा ने कहा कि आयोग का प्रयास है कि अल्पसंख्यक समुदाय के उन छात्रों को, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों से राजधानी में उच्च शिक्षा के लिए आते हैं, उन्हें सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण छात्रावास सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

शीघ्र प्रारंभ होगा प्रवेश, अधिकारियों को निर्देश

छात्रावास के निरीक्षण के बाद छाबड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र छात्रों का प्रवेश अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए, जिससे वे शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित वातावरण में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।