छत्तीसगढ़ / 2 ननों को धर्मांतरण और मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है पर गरमाई सियासत, दुर्ग जेल के बाहर सांसदों का धरना, दिल्ली तक हंगामा

छत्तीसगढ़ / 2 ननों को धर्मांतरण और मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है पर गरमाई सियासत, दुर्ग जेल के बाहर सांसदों का धरना, दिल्ली तक हंगामा

 

छत्तीसगढ़ में केरल की दो नन की गिरफ्तारी को लेकर आज संसद के बाहर कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी, हिबी ईडन, केसी वेणुगोपाल और अन्य कांग्रेस सांसदों ने प्रदर्शन किया है. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार से दोनों ननों को रिहा करने की मांग की है. आपको बता दें कि दोनों कैथोलिक ननों को धर्मांतरण और मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में रेलवे पुलिस ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ननों प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा इनके साथ सुकमन मंडावी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी एक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई थी.

आखिर पूरा मामला क्या है?
लिखी शिकायत में बताया गया है कि दोनों ननों पर तीन महिलाओं जबरन धर्मांतरण करने का आरोप है. इसके अलावा, नारायणपुर से तस्करी के लिए ले जाने की भी बात कही गई है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इन महिलाओं के परिवारों ने इनकार किया है कि उन्हें मानव तस्करी के लिए ले जाया गया था.

कहां की रहने वाली हैं नन
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नन केरल की रहने वाली हैं, इसी वजह से छत्तीसगढ़ से लेकर केरल तक इसकी आंच पहुंच रही है. इस मामले को लेकर राजनीति विवाद और बढ़ता ही जा रही है. एक नन प्रीति मैरी मूल रूप से एर्नाकुलम जिले के इलावूर की रहने वाली बताई जा रही है. वहीं वंदना फ्रांसिस कन्नूर जिले के उदयगिरि गांव की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कि इन दोनों की जो बहने हैं, वो भी नन ही है.

तत्काल रिहाई की मांग की
इस मामले पर कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि छत्तीसगढ़ में 2 ननों को उनकी आस्था के कारण निशाना बनाकर जेल भेजना, यह न्याय नहीं, बल्कि बीजेपी-आरएसएस का भीड़तंत्र है. इसे खतरनाक पैटर्न बताया है कि बीजेपी सरकार में अल्पसंख्यकों का सिस्टैटिक उत्पीड़न है. वहीं UDF सांसदों ने संसद में प्रदर्शन करते हुए कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे. दोनों ननों की तत्काल रिहाई होनी चाहिए.

 

सीएम विष्णु साय क्या बोले?
वहीं इस छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने भी कहा कि यह मामला धर्मांतरण से जुड़ा है. इसके अलावा, मानव तस्करी का भी आरोप है. कानून अपने तरीके से कार्रवाई करेगा. इस पर कांग्रेस पूरी तरह से राजनीतिक रोटियां सेंक रही है, जो कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है

बसना /अंशुला में आध्यात्मिक आयोजन ने लिया राजनीतिक स्वर,मंत्री दयालदास बघेल व विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने जताई क्षेत्रीय समृद्धि की कामना

बसना/अंशुला में आध्यात्मिक आयोजन ने लिया राजनीतिक स्वर,मंत्री दयालदास बघेल व विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने जताई क्षेत्रीय समृद्धि की कामना

महायज्ञ में जुटी जनता, विधायक डॉ संपत अग्रवाल और मंत्री दयालदास बघेल ने सुनीं समस्याएँ-दिया समाधान का आश्वासन

आध्यात्मिक आयोजन के बहाने मिला जनसंवाद का अवसर,अंशुला में मंत्री दयालदास बघेल और विधायक डॉ संपत अग्रवाल का अभिनंदनीय प्रवास

श्री श्री 108 सद्गुरु श्री सियाराम दास महाराज जी के सानिध्य में महायज्ञ का भव्य आयोजन, मंत्री दयालदास बघेल और विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद

बसना विधानसभा के ग्राम अंशुला में आयोजित महायज्ञ में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं महासमुंद जिला प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल तथा बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भाग लेकर आयोजन को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री एवं विधायक ने जोंक नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं तत्पश्चात सद्गुरु श्री सियाराम दास जी से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजन पश्चात आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने मंत्री बघेल के समक्ष स्थानीय समस्याओं को रखा तथा सामुदायिक भवन की आवश्यकता जताई। मंत्री दयालदास बघेल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कलेक्टर और अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इससे ग्रामीणों ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि बसना विधानसभा उनका अपना परिवार है, और सद्गुरु श्री सियाराम दास जी का अंशुला ग्राम में आगमन पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य का प्रतीक है। उन्होंने मंत्री दयालदास बघेल के साथ उपस्थिति को विकास के लिए शुभ संकेत बताते हुए कहा कि मंत्री दयालदास बघेल के आगमन से क्षेत्र के विकास में और प्रगति आएगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने विशेष रूप से विधायक डॉ संपत अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए यह कहा कि उनकी पहल के कारण ही सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और साथ ही मंत्री दयालदास बघेल के आगमन से स्थानीय समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया।

आकस्मिक प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल और क्षेत्रीय विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने ग्रीन पंचायत सपोस निवासी पिथोरा के जनपद पंचायत अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरें के निवास स्थान में कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट मुलाकात की।

इस पावन महायज्ञ अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल , पिथोरा जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल,बसना जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल , पिथौरा जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे , सरपंच सपोस किशोर बघेल,निरंजन यादव , प्रहलाद पटेल,कामेश बंजारा,आकाश सिन्हा,त्रिलोचन भोई,स्थानीय पंचायत के सरपंच ,पंच,बसना मंडल ,साकरा मंडल , भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

न्यूरो सर्जन डॉ. चन्द्रमुक़ेश धावड़े 1 अगस्त को ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में देंगे परामर्श

न्यूरो सर्जन डॉ. चन्द्रमुक़ेश धावड़े 1 अगस्त नको ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में देंगे परामर्श

सरायपाली, प्रदेश के प्रसिद्ध मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रमुक़ेश धावड़े आगामी 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में रोगियों को परामर्श देने के लिए उपस्थित रहेंगे। वे सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

डॉ. धावड़े MBBS, MS, MCH (Neuro Surgeon) JIPMER हैं और SHNRC वेल्लोर में पूर्व कंसल्टेंट रह चुके हैं। न्यूरो और स्पाइन रोगों के विशेषज्ञ डॉ. धावड़े का परामर्श हर माह के प्रथम और तृतीय शुक्रवार को मिलेगा।

उपलब्ध इलाज में शामिल हैं –

सिर का बड़ा होना

सिर की चोट

असामान्य सिर दर्द

चक्कर आना

माइग्रेन व मिर्गी

नसों का दबना

स्ट्रोक लकवा

शंट सर्जरी

विशेष सुविधाएं:

आयुष्मान कार्ड / राशन कार्ड / इन्श्योरेंस से इलाज

बैंक कार्ड से निशुल्क इलाज की सुविधा

हर गुरुवार को निशुल्क परामर्श

अग्रिम पंजीयन अनिवार्य

सम्पर्क करें: फोन – 07725-299360

मोबाइल – 83700-08558

ओम हॉस्पिटल, सरायपाली (स्थान – स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली, छ.ग.)

पिथौरा युवक की हत्या हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, नाले में दबा मिला अमित चौधरी का शव

 

 

पिथौरा, 30 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में 24/25 जुलाई से लापता 28 वर्षीय अमित चौधरी की गुमशुदगी के मामले ने दिल दहला देने वाला मोड़ ले लिया है। पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुख्य संदिग्ध को उड़ीसा के खरियार रोड के पास से धर दबोचा। आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में हत्या की बात कबूल कर ली ओर अन्य 4 आरोपी होने की बात कही जा रही है जो पुलिस ब्रीफ के बाद स्पष्ट होगा शव को पीलवापाली जंगल के नाले में दबाए जाने की जगह बताई, जो जली हुई मोटरसाइकिल की घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर थी। बावजूद, पुलिस को शव बरामद करने में चार दिन लग गए,

बताया जा रहा है आरोपी ने जुर्म कबूला ओर शव तक ले कर गया
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अमित चौधरी की हत्या कर शव को पीलवापाली जंगल के एक नाले में रेत के नीचे दबा दिया था। पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया और मंगलवार, 29 जुलाई को शव बरामद किया। शव की पहचान के लिए अमित के छोटे भाई अमन चौधरी को घटनास्थल पर बुलाया गया। शव नाले में रेत में दबा था, जिसमें केवल पिछला हिस्सा दिखाई दे रहा था। मौके पर एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह, एसडीओपी अजीत ओगरे, थाना प्रभारी टी. उमेश वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

खुलासा बाकी धारदार हथियार से हत्या
पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।नौक पर शव परिक्षण के प्रारंभिक जाँच अनुसार अमित के सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनकी हत्या पीछे से वार कर की गई। पुलिस हत्या और साक्ष्य छिपाने के तहत मामले की पड़ताल कर कार्यवाही करेंगी इधर मुख्य आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

अमन का भावनात्मक टूटन
शव की पहचान के दौरान अमन अपने भाई के कपड़ों और शव को देखकर भावनात्मक रूप से टूट गया। अधिकारी के निर्देश मिलने के बाद रेत हटाने के दौरान वह रोते हुए बार-बार बेहोश होने की कगार पर था,अन्य एक दोस्त के साथ उसने हिम्मत दिखाते हुए प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान si सिकंदर भोई ने साहस का परिचय देते हुए अमन की मदद की। अमन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, “मेरे भाई को बेरहमी से मारा गया। हम चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।”

,

 

पिथौरा, 30 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में 24/25 जुलाई से लापता 28 वर्षीय अमित चौधरी की गुमशुदगी के मामले ने दिल दहला देने वाला मोड़ ले लिया है। पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुख्य संदिग्ध को उड़ीसा के खरियार रोड के पास से धर दबोचा। आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में हत्या की बात कबूल कर ली ओर अन्य 4 आरोपी होने की बात कही जा रही है जो पुलिस ब्रीफ के बाद स्पष्ट होगा शव को पीलवापाली जंगल के नाले में दबाए जाने की जगह बताई, जो जली हुई मोटरसाइकिल की घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर थी। बावजूद, पुलिस को शव बरामद करने में चार दिन लग गए,

बताया जा रहा है आरोपी ने जुर्म कबूला ओर शव तक ले कर गया
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अमित चौधरी की हत्या कर शव को पीलवापाली जंगल के एक नाले में रेत के नीचे दबा दिया था। पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया और मंगलवार, 29 जुलाई को शव बरामद किया। शव की पहचान के लिए अमित के छोटे भाई अमन चौधरी को घटनास्थल पर बुलाया गया। शव नाले में रेत में दबा था, जिसमें केवल पिछला हिस्सा दिखाई दे रहा था। मौके पर एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह, एसडीओपी अजीत ओगरे, थाना प्रभारी टी. उमेश वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

खुलासा बाकी धारदार हथियार से हत्या
पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।नौक पर शव परिक्षण के प्रारंभिक जाँच अनुसार अमित के सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनकी हत्या पीछे से वार कर की गई। पुलिस हत्या और साक्ष्य छिपाने के तहत मामले की पड़ताल कर कार्यवाही करेंगी इधर मुख्य आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

अमन का भावनात्मक टूटन
शव की पहचान के दौरान अमन अपने भाई के कपड़ों और शव को देखकर भावनात्मक रूप से टूट गया। अधिकारी के निर्देश मिलने के बाद रेत हटाने के दौरान वह रोते हुए बार-बार बेहोश होने की कगार पर था,अन्य एक दोस्त के साथ उसने हिम्मत दिखाते हुए प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान si सिकंदर भोई ने साहस का परिचय देते हुए अमन की मदद की। अमन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, “मेरे भाई को बेरहमी से मारा गया। हम चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।”

थाना सांकरा ग्राम चारभांठा में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, एक महिला गिरफ्तार

थाना सांकरा ग्राम चारभांठा में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, एक महिला गिरफ्तार

ग्राम चारभांठा, महासमुंद थाना सांकरा पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम चारभांठा में दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से दो लीटर महुआ शराब बरामद की गई है।

थाना सांकरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक नीलकंठ नायक ने बताया कि वह स्टाफ के साथ ग्राम पाटनदादर की ओर गश्त पर रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चारभांठा में एक महिला अपने बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए तैयार कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने दो स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

मौके पर श्रीमति संध्या भोई, पति जोगीराम भोई (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम चारभांठा, उपस्थित मिली। पूछताछ में संध्या ने शराब अपने पास रखना स्वीकार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो लीटर क्षमता की सफेद स्प्राइट बॉटल में भरी हुई दो लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 400 रुपये आंकी गई है, बरामद की गई।

महिला को मौके पर ही धारा 34(1)(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर, विधिवत नोटिस दिया गया। चूंकि अपराध जमानतीय था और महिला ने सक्षम जमानतदार प्रस्तुत किया, अतः उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक के साथ आरक्षक क्रमांक 603, 514 व मआर 444 शामिल थे। जप्त शराब को विधिवत सीलबंद कर पंचनामा तैयार किया गया और आगे की विवेचना जारी है।

थाना बलौदा/ग्राम गुंचाडीह से आ रहा युवक सिरपुर नाका पर 4 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

थाना बलौदा/ग्राम गुंचाडीह से आ रहा युवक सिरपुर नाका पर 4 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

महासमुंद थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा गया है।

प्रधान आरक्षक त्रिलोचन भोई ने जानकारी दी कि आज दिनांक 29 जुलाई को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम गुंचाडीह (उड़ीसा) की ओर से अवैध रूप से महुआ शराब लेकर पैदल सिरपुर नाका की ओर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक ने हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 931 हेमंत भोई एवं आरक्षक क्रमांक 957 रेशम चौहान के साथ मौके के लिए रवाना होकर सिरपुर नाका पर घेराबंदी की।

मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदेहास्पद व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसकी पहचान रक्षपाल नंद पिता सोहन नंद उम्र 28 वर्ष निवासी अर्जुंडा, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद के रूप में हुई। पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसके पास रखे प्लास्टिक झोले में महुआ शराब है।

गवाहों खिरसागर बरिहा एवं खिरोद्र साखरे की उपस्थिति में तलाशी लेने पर प्लास्टिक झोले में पॉलिथीन के अंदर लगभग 4 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 800 रुपये आंकी गई, बरामद की गई।

मौके पर पंचनामा तैयार कर आरोपी को धारा 34(A) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मामला जमानती प्रकृति का होने और आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

पुलिस ने मौके पर ही देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2025 दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना बलौदा की टीम की सक्रियता और तत्परता की सराहना की जा रही है।

महासमुंद /नाबालिग बालिका लापता: थाना महासमुंद में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज, अपहरण की आशंका

महासमुंद /नाबालिग बालिका लापता: थाना महासमुंद में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज, अपहरण की आशंका

महासमुंद, 29 जुलाई 2025। थाना महासमुंद क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 11 नयापारा महासमुंद निवासी ने थाना में उपस्थित होकर अपनी 15 वर्ष  की नाबालिक पुत्री के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पिता के अनुसार, उनकी नाबालिक पुत्री  दिनांक 28 जुलाई 2025 को सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसे आसपास के क्षेत्रों एवं रिश्तेदारों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके पश्चात दिनांक 29 जुलाई को थाना महासमुंद पहुंचकर उन्होंने महिला प्रधान आरक्षक कोन्सोलता कुजुर के समक्ष अपनी बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी।

पहचान इस प्रकार बताई गई है: उम्र: 15 वर्ष 10 माह 23 दिन हुलिया: सामान्य शारीरिक बनावट, लंबा चेहरा, काले बाल कद: लगभग 5 फीट पहनावा: मटमैले रंग का सलवार सूट, नाक में सोने की फुल्ली, गले में बाजारू चैन भाषा: हिन्दी व छत्तीसगढ़ी शिक्षा: कक्षा 8वीं तक पढ़ी है

सूचना के आधार पर थाना महासमुंद में गुम इंसान क्रमांक 135/25 दर्ज किया गया है। जांच के दौरान यह संदेह उत्पन्न हुआ है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगाया गया है। इस आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

बालिका की तलाश हेतु जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सूचित किया गया है। साथ ही, डीसीबी शाखा महासमुंद को भी जानकारी प्रेषित की गई है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को नाबालिक लड़की संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना महासमुंद से संपर्क करें।

महासमुंद/खरोरा मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज

महासमुंद/ खरोरा मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज

महासमुंद, थाना महासमुंद क्षेत्र में एक दुखद सड़क दुर्घटना में 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतिका रूखमणी बाई पति तेजराम विश्वकर्मा, निवासी खरोरा, अपने पति के साथ मोपेड (टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GF 2575) में सवार होकर महासमुंद से खरोरा जा रही थी। तभी पुराना नाका महासमुंद के पास पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चल रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड में पीछे बैठी रूखमणी बाई सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 18 अक्टूबर 2024 को सुबह 08:45 बजे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना थाना गोलबाजार रायपुर में दर्ज मर्ग डायरी के माध्यम से थाना महासमुंद को प्राप्त हुई। जांच के दौरान मामला धारा 106(1) BNS एवं धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्रकरण में थाना महासमुंद के उपनिरीक्षक टी.पी. शुक्ला द्वारा जांच की जा रही है। मृतका के शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। साथ ही मामले की जानकारी SDM महासमुंद को भी भेज दी गई है।

पुलिस अब अज्ञात मोटरसाइकिल चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर रही है।

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻बुधवार, ३० जुलाई २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:५४

सूर्यास्त: 🌅 ०७:१२

चन्द्रोदय: 🌝 १०:४०

चन्द्रास्त: 🌜२२:२३

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 श्रावण

पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 षष्ठी (२६:४१ से सप्तमी)

नक्षत्र 👉 हस्त (२१:५३ से चित्रा)

योग 👉 सिद्ध (२७:४० से साध्य)

प्रथम.करण 👉 कौलव (१३:४० तक)

द्वितीय करण 👉 तैतिल (२६:४१ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 कर्क

चंद्र 🌟 कन्या

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌

अमृत काल 👉 १५:१६ से १७:०२

सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:३४ से २१:५३

रवि योग 👉 ०५:३४ से २१:५३

विजय मुहूर्त 👉 १४:३९ से १५:३४

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१२ से १९:३३

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१२ से २०:१४

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४४

राहुकाल 👉 १२:२३ से १४:०५

राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम

यमगण्ड 👉 ०७:१७ से ०८:५९

दुर्मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:५०

होमाहुति 👉 बुध (२१:५३ से शुक्र)

दिशा शूल 👉 उत्तर

अग्निवास 👉 पृथ्वी

चन्द्र वास 👉 दक्षिण

शिववास 👉 नन्दी पर (२६:४१ से भोजन में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – लाभ २ – अमृत

३ – काल ४ – शुभ

५ – रोग ६ – उद्वेग

७ – चर ८ – लाभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – उद्वेग २ – शुभ

३ – अमृत ४ – चर

५ – रोग ६ – काल

७ – लाभ ८ – उद्वेग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

दक्षिण-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

कल्की अवतार जन्मोत्सव, वर्ण षष्ठी, ऋगवेदीय उपाकर्म, स्कन्द षष्ठी, गृह प्रवेश मुहूर्त+उद्योग (मशीनरी आरम्भ) मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०५:५४ से ०९:१२ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः १०:५३ से दोपहर १२:३३ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २१:५३ तक जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ण, ठ) नामाक्षर से तथा इसके जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (पे, पो, रा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क – २८:३७ से ०६:५८

सिंह – ०६:५८ से ०९:१७

कन्या – ०९:१७ से ११:३५

तुला – ११:३५ से १३:५६

वृश्चिक – १३:५६ से १६:१५

धनु – १६:१५ से १८:१९

मकर – १८:१९ से २०:००

कुम्भ – २०:०० से २१:२६

मीन – २१:२६ से २२:४९

मेष – २२:४९ से २४:२३+

वृषभ – २४:२३+ से २६:१८+

मिथुन – २६:१८+ से २८:३३+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:३४ से ०६:५८

मृत्यु पञ्चक – ०६:५८ से ०९:१७

अग्नि पञ्चक – ०९:१७ से ११:३५

शुभ मुहूर्त – ११:३५ से १३:५६

रज पञ्चक – १३:५६ से १६:१५

शुभ मुहूर्त – १६:१५ से १८:१९

चोर पञ्चक – १८:१९ से २०:००

शुभ मुहूर्त – २०:०० से २१:२६

रोग पञ्चक – २१:२६ से २१:५३

शुभ मुहूर्त – २१:५३ से २२:४९

शुभ मुहूर्त – २२:४९ से २४:२३+

रोग पञ्चक – २४:२३+ से २६:१८+

शुभ मुहूर्त – २६:१८+ से २६:४१+

मृत्यु पञ्चक – २६:४१+ से २८:३३+

अग्नि पञ्चक – २८:३३+ से २९:३५+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका आलसी स्वभाव जल्दी के किसी भी कार्य को करने नही देगा फिर भी जिस कार्य मे लग जाएंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज विरोधियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आपकी व्यवहार कुशलता एवं व्यक्तित्त्व के प्रभाव से सब पर विजय पा लेंगे। नौकरी वाले लोग अपने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आज आपको नई पहचान एवं संबंध जुड़ेंगे। धन संबंधित कार्यो में थोड़ी लापरवाही करेंगे फिर भी संतोषजनक स्थिति रहेगी खर्च आज कम ही रहेंगे आसानी से निकल जाएंगे। मित्र रिश्तेदारों से हास-परिहास में तकरार हो सकती है सतर्क रहें। घुटने अथवा अन्य जोड़ो संबंधित समस्या बनेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप अपनी भूतकाल में कई गई गलतियों से सीख लेंगे इनका पश्चाताप भी मन मे रहेगा। आज प्रत्येक कार्य को बुद्धि विवेक से देखभाल कर ही करेंगे लेकिन शीघ्र लाभ कमाने की मानसिकता एवं अहम का भाव कुछ ना कुछ गड़बड़ अवश्य करेगी। आज किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर आप अड़ियल रवैया अपनाएंगे अनुभवी की सहायता लेना आवश्यक है। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा आमद खर्च अनुसार हो जाएगी लेकिन भविष्य के खर्च आज ही सर आने से चिंतित रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र अथवा मित्र मंडली में कम ही बोले सम्मान बने रहने के लिये बेहतर रहेगा। गुप्त मानसिक चिंताओं को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप वाणी एवं व्यवहार पर संयम रख कर ही किसी से वार्तालाप करें बचते बचते भी कलह होने की संभावना है। जिसे आप प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे वही दिल दुखायेगा। आपके अंदर भी आज व्यवहारिकता की कमी रहेगी हर कार्य के अंदर स्वार्थ देखेंगे घर मे भी भाई-बंधुओ अथवा स्त्री से आर्थिक एव पारिवारिक कारणों से बहस हो सकती है। व्यवसाय में उधारी वाले व्यवहार के कारण आर्थिक स्थिति खराब होगी फिर भी जोड़ तोड़ कर खर्च निकल जाएंगे। आज आपका मन कार्य में कम मौज-शौक में ज्यादा रहेगा काम-धंधे इससे प्रभावित ना हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा फिर भी अकस्मात बिगड़ सकता है सावधान रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप अपने मे मग्न रहेंगे सार्वजनिक अथवा पारिवारिक कार्यो में टालमटोल करने से बेहतर है स्पष्ट ना कह दें अन्यथा नए विरोधी बन सकते है। धन लाभ आज अवश्य होगा व्यावसायिक क्षेत्र पर नए कार्यानुबन्ध मिलने से भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे नौकरी पेशा लोग भी अतिरिक्त आय बनाने में सफल होंगे। आज आप पैसों से किसी की भी मदद करने के लिये तैयार रहेंगे परन्तु व्यक्तिगत रूप से करने में असहज होंगे। महिलाये आज खरीददारी की योजना बनाएंगी घरेलू कार्य की व्यस्तता के चलते मन की इच्छाओं को पूर्ण नही कर सकेंगी। संतानों के कारण घर मे कलह हो सकती है बुजुर्ग आज आपकी कार्यशैली से सहमति रखेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप ज्यादा समय निश्चिन्त रहेंगे काम धंधे से ऊबन अनुभव होगी इसका मुख्य कारण आज विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक आकर्षण भी रहेगा। धन को लेकर वैसे तो ज्यादा माथा पच्ची नही करेंगे फिर भी किसी के उकसावे में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बेहतर है शांत बैठे धन की हानि हो सकती है। आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये संचित धन पर निर्भरल रहना पड़ेगा। आपकी मानसिक स्थिति पल पल पर परिवर्तित होगी महिलाये भी आज अपने कार्य को औरो के ऊपर डालेंगी जिससे बाद में पछतावा भी होगा। व्यवसायी वर्ग नए कार्य पाने के लिये जोड़तोड़ करेंगे परन्तु सफलता संदिग्ध ही रहेगी। सरकारी कार्य मे उलझन बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका स्वभाव हास्य परिहास वाला रहेगा अपनी चंचल एवं बचकानी हरकतो से सभी को हंसने पर मजबूर कर देंगे परन्तु आपका स्वभाव परिवर्तन भी थोड़ी-थोड़ी देर में होने के कारण आपके मन की भावनाये समझना मुश्किल होगा आज आप अपने जिद् के कारण परिजनो एवं निकटस्थ संबंधियों को परेशानी में भी डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा दिमाग लड़ाने का प्रयास ना करें स्वाभाविक रूप से कार्य होने दे लाभ में रहेंगे। धन की आमद आज अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा होगी परन्तु बिना किसी के सहयोग के धन कमाने में कठिनाई आएगी। धन संचय की जगह खर्च करने में रुचि लेंगे। बदलते मौसम के कारण शरीर मे विकार आ सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का सारा दिन आशाओ के विपरीत रहने वाला है धन संबंधित निर्णय सोच समझ कर ही लें। आज सरकारी कार्य सुलझने की जगह ज्यादा उलझन बनाएंगे व्यावसायिक यात्रा में भी समय एवं धन नष्ट होगा आज का दिन शांति से बिताना ही बेहतर रहेगा। मित्र रिश्तेदारों के साथ सम्बंधो में कड़वाहट आ सकती है बोलने से पहले सोच विचार करलें। नौकरी पेशाओ से अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मे गलती होने पर अधिकारियों से तकरार होगी। आस-पड़ोसियों से खास कर महिलाओ से आज मर्यादित व्यवहार करें। आपके ऊपर कोई लांक्षन लग सकता है। स्वयं अथवा परिजन की सेहत को लेकर भी चिंतित रहेंगे। धन लाभ की अपेक्षा हानि ज्यादा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण कर सकेंगे घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण सहयोगी रहेगा। महिलाये भी आज किसी का साथ मिलने से अधूरे कार्य पूर्ण कर लेंगी अस्त-व्यस्त कार्यो में भी सुव्यवस्थित करेंगी। सार्वजनिक कार्यो में सहभागिता देने पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। काम-धंधा मध्यान तक सामान्य रहेगा इसके बाद बढ़ोतरी होने पर व्यस्तता अधिक होगी लेकिन आज धन की आमद को लेकर मध्यान तक उदासी रहेगी संध्या के समय अकस्मात प्राप्ती होने पर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। घर के बुजुर्ग आज आपसे किसी बात पर असहमत हो सकते है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भी कार्य सफलता वाला रहेगा। पुराने अधूरे कार्य आज पूर्ण हो सकते है लेकिन इसके लिये आपको अपना लचीला व्यवहार त्यागना पड़ेगा। नौकरी पेशाओ को पदोन्नति में आरही बाधा दूर होने पर कुछ राहत मिलेगी लेकिन इसके लिये अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में अलावा भी अन्य काम आने से परेशान होंगे परन्तु बड़े बुजुर्गो का सहयोग मिलने से शीघ्र ही समाधान भी हो जाएगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को आज टालना ही बेहतर रहेगा अन्यथा नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। उच्च अधिकारियों को प्रसन्न रखें बनते काम मे बाधा डाल सकते है। शारीरिक स्वास्थ्य कुछ समय के लिए खराब होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपमे धार्मिक भावनाओं का उदय होगा पूजा पाठ में रुचि लेंगे मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे लेकिन परिवार की महिलाये आज धन को लेकर असंतुष्ट रहेंगी अन्य सदस्यों को भी इस कारण परेशान कर सकती है। किसी से किया वादा आज अवश्य पूरा करें अन्यथा अपमानित होना पड़ेगा। धन संबंधित कार्य करने से पहले लिख लें भूल होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज बेमन से कार्य करना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप सीमित लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोग किसी की चुगली का शिकार बनेंगे फिर भी धैर्य से काम लें व्यवहारिकता में कमी ना आने दें। घर के बुजुर्गो का स्वास्थ्य खराब होगा। आकस्मिक खर्च से परेशानी होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन शारीरिक समस्याओ के साथ ही आर्थिक कारणों से भी नई समस्याए बढ़ाएगा। दिन के आरंभ से ही शारीरिक शिथिलता रहने के कारण काम करने का मन नही होगा। उत्साह की कमी के कारण लाभ-हानि की परवाह नही करेंगे। प्रयास करने पर धन की आमाद कही ना कही से हो जाएगी परन्तु व्यर्थ के खर्च भी रहने से आय-व्यय में तालमेल नही बैठा सकेंगे। सुदूर प्रदेश की यात्रा के योग भी है लेकिन आज अतिआवश्यक होने पर ही करें चोटादि का भय भी है किसी भी कार्य मे जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक वातावरण भी किसी ना किसी कारण से अस्त-व्यस्त रहेगा इसे सुधारना आज सम्भव नही।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप अपनी स्थिति का आंकलन नही कर पाएंगे आज एक पल में भाग्यशाली अगले ही पल भाग्यहीन जैसी मनोदशा बनेगी लेकिन आज आपकी मेहनत खाली नही जाएगी व्यवसाय में बिक्री के साथ विस्तार भी कर सकेंगे धन लाभ आज कई सूत्रों से एक के बाद एक क्रमबद्ध होगा। नौकरी वाले लोग काम को ज्यादा गंभीर नही लेंगे जिससे आगे के लिये काम लंबित रहेगा। आज आपका ध्यान सुख सुविधा की बढ़ोतरी पर ज्यादा रहेगा कार्य क्षेत्र पर भी ऐसी ही दशा रहेगी बिना मेहनत किये लाभ कमाने के प्रयास में रहेंगे। महिलाये भी आज काम मे ज्यादा उलझने से बचेंगी। सेहत मौसमी बीमारियों को छोड़ ठीक ही रहेगी।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय से किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय से किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता अन्नू देवी कुंवर, दीप्ति साहू तथा कांस्य पदक विजेता संजना कन्नौजिया और हर्षा सेन शामिल थीं। प्रशिक्षक श्री विशाल हियाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री छगन लाल मुंदड़ा तथा महासचिव श्री आकाश गुरुदीवान  उपस्थित थे।