छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : द्वितीय चरण के लिए आज तीसरे दिन 100 नामांकन पत्र हुए दाखिल 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 113 अभ्यर्थियों ने भरे 164 नामांकन पत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : द्वितीय चरण के लिए आज तीसरे दिन 100 नामांकन पत्र हुए दाखिल 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 113 अभ्यर्थियों ने भरे 164 नामांकन पत्र

दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज तीसरे दिन कुल 100 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 113 अभ्यर्थियों ने 164 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

आज तीसरे दिन मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 5 नामांकन पत्र, लोरमी, बेलतरा, चन्द्रपुर, खल्लारी, महासमुंद, रायपुर नगर पश्चिम, अभनपुर और गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्रों में 4-4, कटघोरा, बिल्हा, अकलतरा, पामगढ़, आरंग, संजारी बालोद, कुरूद और डौण्डीलोहारा में 3-3, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, प्रेमनगर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायपुर नगर दक्षिण, वैशालीनगर, अहिवारा, बेमेतरा और नवागढ़ में 2-2, रामानुजगंज, सीतापुर, कोटा, मस्तुरी, जैजेपुर, बिन्द्रानवागढ़, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाईनगर और साजा में 1-1 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश में द्वितीय चरण में हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर हैं।

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

बसना – सांकरा / N H में नो पार्किंग में खड़ी ट्रक में जा घुसा कार एक कि मौके पर मौत अन्य घायल गांव की कोटवार की सिकायत पर ट्रक चालक के ख़िलाप विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज ।

बसना : N H में नो पार्किंग में खड़ी ट्रक में जा घुसा कार एक कि मौके पर मौत अन्य घायल गांव की कोटवार की सिकायत पर ट्रक चालक के ख़िलाप विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज राष्ट्रीय राज मार्ग में जब फोर लेन का निर्माण नही हुवा तब आये दिन सरायपाली से सांकरा पिथौरा महासमुन्द रायपुर तक आये दिन दुर्घटनाये सामने आती रहती थी लेकिन जब एनएच में 4 लेन का

 

निर्माण हुवा तो लगा की आवागमन सुगम होगा दुर्घटनाओं में लगाम लगेगा लेकिन ऐसा नही हुवा आवागमन सुगम तो हुवा गड्ढों से मुक्ति तो मिला लेकिन दुर्घटनाओं में कोई कमी नही आया है बता दें नेसनल हाइवे में कई सारे  लापरवाही देखने को मिलेगा जिस पर नेसनल हाइवे लापरवाह है बसना सरायपाली पिथौरा तक कई ढाबा के बाहर बड़े बड़े वाहन रात दिन नो पार्किंग में खड़े रहते है लेकिन इनको हटाने का काम कोई भी विभाग नही करता है नेसनल हाइवे में रात दिन आवारा मवेशियों का भी आना जाना लगा रहता है जिस पर भी नेसनल हाइवे का कोई नियंत्रण नही है ।

मै मोहन नाग ग्राम चैनडीपा में रहता हूं कोटवारी का काम करता हूं कि दिनांक 25.10.23 को सुबह चैनडीपा चौक के पास खडा था कि चैनडीपा चौक के पास पहले से ट्रक क्रमांक CG 04 DW 8884 का चालक अपने वाहन को नो पार्किंग जगह में तथा बिना कोई संकेत दिये असुरक्षित ढंग से लापरवाहीपूर्वक खडा कर कहीं चला गया था कि सुबह करीब 10.30 बजे उडिसा सरायपाली की ओर से

 

आ रही कार क्रमांक OD 15 F 0044 का चालक अपने कार को नो पार्किंग रोड किनारे खडे ट्रक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार के ड्रायवर सीट के बगल सीट में बैठे व्यक्ति को गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गया तथा कार में बैठे अन्य लोगों को चोटें आया है कार का चालक को पूछने पर अपना नाम आंनद बडगईया जिसे चेहरा, सिर, सीना में चोट लगा है तथा मृतक का नाम रिसीधर बडगईया बताया जिसके सिर, चेहरा,सीना में गंभीर चोट लगा है तथा

 

कार में पुष्पलता बडगईया प्रणिशा बडगईया, को सिर, चेहरा, हाथ सीना चोट आना है जिनको 108 एम्बुलेंस के माध्यम से ईलाज हेतु बसना ले गया है। कि रिपोर्ट करता हूं ट्रक क्रमांक CG 04 DW 8884 के चालक के द्वारा ही अपने ट्रक को बिना कोई संकेत दिये असुरक्षित ढंग से लापरवाहीपूर्वक खडा करने से ही एक्सीडेंट हुआ जिसके विरूद्ध कार्यवाही किया जावें मामले में सांकरा पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG 04 DW 8884 का चालक 337-IPC, 283-IPC, 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज किया है ।

सरायपाली के झिलमिला में बलौदाबाजार के युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा जाने क्या है पूरा मामला ।

सरायपाली के झिलमिला में बलौदाबाजार के युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा जाने क्या है पूरा मामला  सरायपाली थाना को मोबाईल फोन से सूचना मिला कि एक व्यक्ति झिलमिला बैदपाली रोड़ में एक धारदार चाकू लेकर घुम रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ आर. 50, 806 को साथ लेकर सूचना तस्दीक पर गवाह केशव चौहान व मनोज यादव को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर साथ लेकर बताये स्थान

पर हमराह स्टाफ के पहुंचकर घेराबंदी किये जो एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का चाकू लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा था जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़े जो अपना नाम नंदु मनहरे पिता धना मनहरे उम्र 19 वर्ष सा0 बलौदाबाजार पंचशील नगर थाना कोतवाली बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार छ0ग0 हाल दुर्गा भोई के घर झिलमिला वार्ड क्रमांक 08 थाना सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया जो अपने दाहिने हाथ में धारदार चाकू रखकर लोगों को डरा धमका रहा था।

गवाहों के समक्ष चेक करने पर आरोपी के दाहिने हाथ में एक लोहे का धारदार चाकू पकड़े मिला । चाकू रखने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया जो कोई वैध कागजात , दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी के पेश करने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जिसमें लकड़ी का मूठ लगा हुआ है कुल लंबाई 12 इंच , मूठ की लंबाई 4 इंच , फल की लंबाई 8 इंच , फल की मध्य भाग की चौड़ाई 1 इंच आरोपी के पेश करने पर समक्ष गवाहन के

आज दिनांक 25.10.23 के 18/20 बजे जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 18.10.2023 के 18/30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर अपराध अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजन को देकर वापस स्टेशन आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले में सरायपाली पुलिस ने आरोपी के ख़िलाप नंदु मनहरे
25-ARM, 27-ARM के तहत मामला दर्ज किया है ।

सरायपाली : मदिरा की अवैध बिक्री पर आबकारी एवं एसडीओपी सरायपाली स्टाफ की संयुक्त कार्यवाह 310 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा व 5100 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

सरायपाली : मदिरा की अवैध बिक्री पर आबकारी एवं एसडीओपी सरायपाली स्टाफ की संयुक्त कार्यवाह 310 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा व 5100 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त महासमुन्द 25 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में मंगलवार को कच्ची शराब के अवैध बिक्री की शिकायतों के मद्देनज़र आबकारी स्टाफ़

सरायपाली मण्डल और एसडीओपी सरायपाली स्टाफ़ द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। आबकारी वृत्त-सरायपाली अंतर्गत ग्राम-नूनपानी, थाना-सरायपाली निवासी दाऊ लाल सिदार उम्र-40 वर्ष के कब्जे से 75 लीटर हाथ भट्ठी महुआ मदिरा और लगभग 1000 किलोग्राम महुआ, कमला साहू उम्र-35 वर्ष के कब्जे से 105 लीटर हाथ भट्ठी महुआ मदिरा और लगभग 2150 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम लिमाऊगूड़ा, थाना- सरायपाली में 46 वर्षीय भोला चौहान से 90 लीटर हाथ भट्ठी महुआ मदिरा और लगभग 1550 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 48 वर्षीय रतन चौहान से 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ मदिरा और 400 किलो ग्राम लाहन जप्त किया गया।

इस प्रकार उक्त आरोपियों से कुल 310 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ मदिरा और 5100 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त कर उक्त चारो आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) (च), 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर आजमानती होने पर माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सरायपाली श्री उत्तम बुद्ध भारद्वाज के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक विकास बढेंद्र, आबकारी उपनिरीक्षक अनिल झरिया और आबकारी उपनिरीक्षक नितेश कुमार बैस सहित अधीनस्थ आबकारी स्टाफ और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विधानसभा निर्वाचन 2023
‘‘मतदान महादान’’ 17 नवम्बर 2023 को वोट अवश्य दें।

बसना ब्रेकिंग : खड़ी ट्रक से जा टकराई कार एक की मौत और 3 कि घायल की खबर कार के उड़े परखच्चे ।

बसना ब्रेकिंग : खड़ी ट्रक से जा टकराई कार एक की मौत और 3 कि घायल की खबर कार के उड़े परखच्चे ।बसना सांकरा के मध्य चैनडीपा के पास एक दुर्घटना की खबर आ रही है जानकारी के अनुसार ओडीसा का एक कार सम्बलपुर से भिलाई जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुवा है कार में सवार एक 18 वर्षीय लड़के की मौत बताया जा रहा है वही पीछे बैठी 2 महिला साथ ही ड्राइवर सीट पर एक बुजुर्ग भी घायल होने की खबर है बताया जा रहा है कि कार नेसनल हाइवे किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई घायलों का बसना मे उपचार जारी बताया जा रहा है ।

बसना : नेता त्रिलोचन नायक , एक सरपँच एवं पूर्व जनपद सदस्य भाजपा में हुए शामिल, डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भाजपा गमछा पहनाकर किया स्वागत ।

बसना : नेता त्रिलोचन नायक , एक सरपँच एवं पूर्व जनपद सदस्य भाजपा में हुए शामिल, डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भाजपा गमछा पहनाकर किया स्वागत ।

छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे -वैसे राजनीतिक हलचल भी तेज होने लगी है। कई बड़े नेता अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं वहीं अब कार्यकर्ता भी अपने पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल के जनसंपर्क यात्रा के दौरान ग्राम लिमदरहा में छजकां के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला सदस्य त्रिलोचन नायक ने अपने 10,000 समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। श्री नायक के भाजपा प्रवेश का सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगी। देर रात सांकरा के विजयादशमी पर्व में कांग्रेस कार्यकर्ता,पूर्व जनपद सदस्य एवं ग्राम पंचायत भगतदेवरी पूर्व सरपंच सानमोती चौहान ने बीजेपी के रीति-नीति से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए है। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया।

दरअसल मंगलवार को बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर छजकां के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला सदस्य त्रिलोचन नायक ने बसना विधानसभा के लोकप्रिय जननायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के समक्ष अपने 10,000 समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया एवं डॉ.सम्पत अग्रवाल को जिताने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता, पूर्व जनपद सदस्य एवं ग्राम पंचायत भगतदेवरी पूर्व सरपंच शानमोती चौहान ने बीजेपी में प्रवेश की और प्रचण्ड बहुमतों से डॉ. सम्पत अग्रवाल को जिताने का संकल्प ली।पार्टी छोड़कर आये सभी कार्यकर्ताओं को डॉ. सम्पत अग्रवाल ने भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेस कार्यकर्ता सानमोती चौहान ने कहा कि कांग्रेस को उद्देश्यहीन पार्टी बताते हुए कहा कि बड़ी उम्मीद से वे कांग्रेस में प्रवेश किए थे। लेकिन उनका कहना था कि अब उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी। इसलिए वे सभी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
त्रिलोचन नायक ने कहा कि बसना विधानसभा की विकास और खुशहाली के लिए हम सब छजकां को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है। आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता लेकर बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। क्योंकि भाजपा हमेशा सबका साथ सबका विकास के रीति नीति एवं एक विजन के साथ काम करती है। भाजपा देश को सर्वोपरि मानती है और प्रत्येक देशवासियों का सम्मान करती है।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने त्रिलोचन नायक सहित सभी छजकां कार्यकर्ता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता का स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों में हर वर्ग के लिए कार्य किए गए हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर इन साथियों ने आज बीजेपी में प्रवेश किया है। इन कार्यकर्ताओं ने यह अनुभव किया कि जिस सोच के साथ इन्होंने छजकां एवं कांग्रेस में प्रवेश किया था वह केवल बातें थी। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में यहां के युवा आज नशा और अवैध कारोबार की गिरफ्त में हैं। कांग्रेस की सरकार में लोग सुरक्षित नहीं हैं।
इस मौके पर ग्राम लिमदरहा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल,उपाध्यक्ष इंदल बरिहा, मण्डल प्रभारी जयंती अग्रवाल, नपं उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,पूर्व सरपंच दिनेश नायक, पूर्व उपसरपंच हुकुमचंद नायक, जयप्रसाद चौधरी, बूथ उपाध्यक्ष विजय नायक, उग्रसेन यादव, शिव तांडी, रामकुमार नायक, अमृत पटेल, हीरालाल यादव, शिव नायक, प्रेमलाल नायक, परसुराम गडतिया, उत्तरावती तांडी, गंगा भोई, धर्मेंद्र नायक आदि तथा सांकरा में मण्डल पिथौरा अध्यक्ष नरेश सिंघल, जिला महामंत्री दुलिकेशन साहू, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, नपं उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,भाजपा बसना विधानसभा विस्तारक मुरली यदुराज, मण्डल महामंत्री आशीष शर्मा, भाजपा नेता विक्की सलुजा, जतिन ठक्कर,युवा मोर्चा महामंत्री दुर्गेश सिन्हा,उद्धव खम्हारी, गोपी खम्हारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पिथौरा मण्डल के ग्रामों में डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क,
मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां,डोंगरीपाली सरपंच अहिल्या बरिहा भाजपा में हुई शामिल।

बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल पिथौरा के ग्राम डोंगरीपाली, गोपालपुर, किशनपुर, लक्ष्मीपुर,खैरखुंटा, बिंधनखोल, रामपुर आदि ग्रामों जनसंपर्क किया। अपने मध्य पाकर ग्रामवासी प्रफुल्लित रहें। यात्रा का जगह-जगह नागरिकों ने फूल मालाओं व आरती एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान ढोल मंजीरों की थाप पर भाजपा के जयजयकार के नारों के साथ लोग काफी उत्साहित रहें।
उक्त ग्रामों में जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नौ साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए तमाम प्रमुख कार्यों का ब्योरा दिया। इन प्रमुख फैसलों में उन्होंने कोविड-19 के दौरान देश भर में मुफ्त में हुए वैक्सीनेशन, डिजिटल क्रांति, तमाम परिवारों को पक्का घर, खुले में शौच से निजात के लिए किए गए प्रयास, उज्ज्वला योजना, घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गईं पाइप लाइन, गरीब व कमजोर तबके के लिए मुफ्त राशन योजना, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, आयुष्मान योजना, जनऔषधि केंद्रों की शुरुआत, एक रुपये में सैनिटरी पैड, एयरपोर्ट जैसे भव्य रेलवे स्टेशन आदि का विस्तार से जिक्र किया।
आपको ज्ञात हो कि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बसना विधानसभा के प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा बसना विधानसभा को अपना परिवार मानता हूं। हर सुख दुख हर परिस्थिति में सदैव आपके साथ खरा उतारने का सदैव प्रयास करूंगा तथा मैं जिस तरह आप सभी को अपना परिवार मानकर नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कोरोना कल में आप सभी का सहयोग एवं स्वास्थ्य एंबुलेंस की सुविधा करवाया ठीक उसी प्रकार आप सभी से उम्मीद रखता हूं बसना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनने पर आपसे भारी से भारी मतों से विजयी बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। मैं वादा करता हूं विधायक बनने के बाद 6 महीने के भीतर आप सभी की समस्त ग्राम वासियों की मूलभूत सेवा पूर्ण करने की कोशिश करूंगा। भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बताया नीलांचल सेवा समिति में जिस तरह आप सभी का सहयोग मिला प्यार मिला दुलार मिला ठीक उसी प्रकार चुनाव जीतने में आप सभी का प्यार दुलार आशीर्वाद लेने के लिए आप सभी बच्चे बुजुर्ग महिलाओं माता से निवेदन करता हूं एक बार विधायक के रूप में मुझे चुनाव जीतने में सहयोग प्रदान करें मैं वादा करता हूं।आप सभी को यह बताना चाहता हूं पानी संबंधित, रोड संबंधित एवं अन्य मूलभूत संबंधित सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करूंगा।

डोंगरीपाली सरपंच अहिल्या बरिहा भाजपा में हुई शामिल

जनसंपर्क यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत डोंगरीपाली (पिथौरा) की वर्तमान सरपंच श्रीमती अहिल्या बरिहा ने बसना विधानसभा के लोकप्रिय जननायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया एवं डॉ.सम्पत अग्रवाल को जिताने का संकल्प लिया।
इस मौके पर विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, अजय सिंह,भाजपा मण्डल पिथौरा अध्यक्ष नरेश सिंघल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जुगल किशोर, जिला महामंत्री दुलिकेशन साहू, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, मण्डल महामंत्री आशीष शर्मा,मण्डल उपाध्यक्ष रामू साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, महामंत्री अशोक चौधरी, पिथौरा मण्डल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू,आलोक त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डड़सेना, जिला संयोजक आईटी सेल नवीन साव, अजजा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई,संघ प्रमुख मुरारी चंदन,विश्व हिन्दू परिषद संभाग प्रमुख राजेश शर्मा, विस्तारक मुरली यदुराज,जनपद पंचायत सभापति पुरुषोत्तम धृतलहरें,सतीश प्रधान,जतिन ठक्कर, रंजीत साहू,मनहरण यादव, संतोष प्रधान, चुकेश्वर चंद्राकर, सरपंच अहिल्या बरिहा, रामप्रसाद साहू, विश्वामित्र भोई, संतकुमार, किशन अग्रवाल, बनमाली प्रधान, सत्यनारायण पटेल, नलिनी बारीक, कविता यादव, तीर्थराज प्रधान, हेमंत प्रधान, पदमन बरिहा, खेमराज साहू,सुबलया प्रधान, लायबानी यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

सरायपाली बसना सहित नामांकन के पांचवे दिन सात अभ्यर्थियों ने फार्म खरीदे, 06 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन फार्म ।

सरायपाली बसना सहित नामांकन के पांचवे दिन सात अभ्यर्थियों ने फार्म खरीदे, 06 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन फार्म ।

महासमुन्द 25 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज बुधवार को कुल 7 नामांकन फार्म खरीदे गए। जिसमें महासमुन्द विधानसभा से 01, बसना से 02, सरायपाली से 03 एवं खल्लारी से 01 अभ्यर्थी शामिल है। कुल 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन फार्म लेने वालों में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, जनता कांग्रेस छतीसगढ़ जे, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से श्री दीनदयाल दीवान हमर राज पार्टी, बसना विधानसभा क्षेत्र से श्री अजय रात्रे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, श्री जगदीश सिदार हमर राज पार्टी, सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से श्री जयनारायण किशोर बहुजन समाज पार्टी, श्रीमती बिरितिया चौहान हमर राज पार्टी व श्री अजित कुमार चौहान निर्दलीय शामिल है।
नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से किरण धृतलहरे निर्दलीय, जय कोसरिया निर्दलीय, श्री अशोक कुमार सिदार निर्दलीय, इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से श्री संतोष कुमार बंजारे निर्दलीय, श्री ईश्वर मारकंडे निर्दलीय एवं सुफल साहू बहुजन समाज पार्टी का नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ : एम्बुलेंस वाहन में नशीली दवा की खेप के साथ दाे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एम्बुलेंस वाहन को किया गया जब्त, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही…

छत्तीसगढ़ : एम्बुलेंस वाहन में नशीली दवा की खेप के साथ दाे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एम्बुलेंस वाहन को किया गया जब्त, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही. नशे के सौदागरों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी तमनार पुलिस ने एम्बुलेंस वाहन में नशीले कैप्सूल छिपाकर ला रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार….. आरोपियों से 629 नग नशीली कैप्सूल और एम्बुलेंस वाहन को किया गया जब्त, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही…

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District Thana Tamnar Raigarh
रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में कल रात तमनार पुलिस ने सटीक सूचना तंत्र के जरिए एम्बुलेंस वाहन पर रायगढ़ से तमनार की ओर लायी ला रही नशीली दवा की खेप के साथ दाे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई दो अलग-अलग कंपनियों के 629 नग टेबलेट (कैप्सूल) का बाजार मूल्य ₹5,259 है । जानकारी के मुताबिक जप्त दवाएं डॉक्टर पर्ची के बगैर बिक्री किया जाना प्रतिबंधित है और आरोपियों के पास से इन दवाओं की बड़ी खेप बरामद हुई है । तमनार पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा क्षेत्र में ऐसी नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री पर पहले भी कार्रवाई की गई है । एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खरीदी-बिक्री पर निगाह रखने एवं अवैध रूप से बेचे जाने पर मुखबीर लगाकर रखा गया है । गत दिनों उनके सक्रिय मुखबिर ने तमनार क्षेत्र एवं आसपास क्षेत्र में दो युवकों द्वारा नशीली टेबलेट(कैप्सूल) विक्रय किए जाने की सूचना दिया गया । सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ द्वारा टीआई तमनार काे निर्देशित करने पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा क्षेत्र में अपने मुखबिर एवं स्टाफ को तस्करों पर निगाह रखने नियुक्त किये थे कि कल दिनांक 23/10/20 23 कि रात्रि टीआई तमनार को मुखबीर सूचना मिला की दो व्यक्ति एम्बुलेंस वाहन क्रमांक MH 49 C 0032 में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को छिपा कर रायगढ की ओर से हमीरपुर, धौराभांठा होते ढोलनारा की ओर जा रहे है, तत्काल टीआई तमनार हमराह स्टाफ के साथ मेन रोड हमीरपुर में घेराबंदी कर संदिग्ध एम्बुलेंस वाहन को पकड़ा गया जिसमें बैठे दो व्यक्ति अपना नाम बताने में आना कानी कर रहे थे ,

 

दोनो को कडाई से पुछताछ करने पर चालक सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम अक्षय गुप्ता पिता जितेन्द्र गुप्ता उम्र 25 वर्ष सा. जरीडीह थाना तमनार जिला और ड्रायवर के बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम 01. संदीप चौहान पिता महेत्तर चौहान उम्र 24 वर्ष सा. उरबा दर्रीपारा थाना तमनार जिला रायगढ़ का होना बताये, तलाशी में संदीप चौहान के पास से 529 नग नशीली टेबलेट (कैप्सुल) तथा अक्षय गुप्ता चालक के पास से 10 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 10 – 10 टेबलेट कुल 100 नग टेबलेट कुल जुमला 629 नग टेबलेट (कैप्सुल), कीमती 5,269 रूपये का जप्त किया गया है । आरोपियों के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के परिवहन के संबंध में कोई बिल, डॉक्टर पर्ची नहीं थी, तमनार पुलिस द्वारा एम्बुलेंस वाहन क्रमांक MH 49 C 0032 एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं को जप्त कर आरोपी अक्षय गुप्ता एवं संदीप चौहान के खिलाफ थाना तमनार में धारा 21(C) NDPS ACT के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।

एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के सुपरविजन पर कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, आरक्षक भीष्मदेव सागर, अनुप मिंज, पुरूषोत्तम सिदार, अमरदीप एक्का और विद्या सिदार की अहम भूमिका रही है ।

पिथौरा : हाथियों का झुंड अब लिमदरहा से जबलपुर तरफ गांवों में पहुँचने की खबर है इसके पहले बसना के ढालम में किसानों के फसल बर्बाद किए ।

पिथौरा : हाथियों का झुंड अब लिमदरहा से जबलपुर तरफ गांवों में पहुँचने की खबर है इसके पहले बसना के ढालम में किसानों के फसल बर्बाद किए ।

 

बसना : हाथियों का दल अब ढालम में फसल को नुकसान पहुचाते हुए लिमदरहा क्षेत्र की और मुड़ने की खबर लोगो को सावधान रहने की जरूरत ।

महासमुन्द जिले अंतर्गत हाथियों का झुंड लगातार अपना लोकेशन बदल रहा है पहले बसना के बुंदेलाभाठा हरदी टुकड़ा तरफ हाथियों का दल था सारंगढ़ और बसना क्षेत्र से लगे जंगलों में विचरण कर रहा था 2 से तीन दिनों तक अब हाथियों का झुंड बसना ब्लॉक के बुंदेलाभाठा और सागरपाली के क्षेत्र के कुछ गांव में विचरण करने की सूचना था

और आज ढालम पहुँच हाथियों का दल कुछ किसानों का फसल बर्दाब किए जिसके बाद हाथियों का झुंड लिमदरहा तफर विचरण करने की सूचना मिला था और शाम तक पिथौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत जबलपुर क्षेत्र में हाथियों का दल पहुचने की खबर है हालांकि अभी तक किसानों के फसलों के छोड़ अन्य किसी जन हानी की खबर अभी तक नही आया है ।

बसना : भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पिरदा मण्डल के रजपालपुर, जोगीदादर, भस्करापाली, धुपेनडीह, कोटगढ़, सांई सराईपाली, देवतराई, बरेकेल, पिरदा, ब्राम्हणपुरी, खैरझुड़ी, तरेकेला में जनसंपर्क यात्रा किए

बसना : भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पिरदा मण्डल के रजपालपुर, जोगीदादर, भस्करापाली, धुपेनडीह, कोटगढ़, सांई सराईपाली, देवतराई, बरेकेल, पिरदा, ब्राम्हणपुरी, खैरझुड़ी, तरेकेला में जनसंपर्क यात्रा किए

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बसना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल का जनसंपर्क यात्रा का आज (24 अक्टूबर) से आगाज हो गया। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर में बसे ग्राम लिमदरहा के ब़जारी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मण्डल पिरदा के लिमदरहा, रजपालपुर, जोगीदादर, भस्करापाली, धुपेनडीह, कोटगढ़, सांई सराईपाली, देवतराई, बरेकेल, पिरदा, ब्राम्हणपुरी, खैरझुड़ी, तरेकेला में जनसंपर्क यात्रा किया। जनसंपर्क यात्रा के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने केंद्र के मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पीएम मोदी के उत्कृष्ट कार्यों एवं मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास के साथ जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी, जन ओषधि केंद्र, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भरतनेट, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना,सॉयल हेल्थ कार्ड समेत कई कल्याणकारी योजनाएं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एवं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के नाकामी को गिनाते हुए पर जमकर निशाना साधा।

छत्तीसगढ़ में जनता को लुटने वाली सरकारः डॉ. सम्पत अग्रवाल : डॉ.सम्पत अग्रवाल ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए लोगों से आह्वान किया कि अगर वे राज्य में परिदृश्य बदलना चाहते हैं तो सरकार बदलें। उन्होंने कांग्रेस सरकार को जनता के घरों को लूटने वाली सरकार बताते हुए कहा कि सरकार ने विधायकों को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे दी है और छत्तीसगढ़ के आम जनता के हक का पैसा दिल्ली में पार्टी के ‘आकाओं’ की जेब भरने के लिए भेजा जाता है।

गंगा जल की झुठी कसम खाने वाली कांग्रेस सरकार : डॉ.सम्पत अग्रवाल : भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के नाकाम कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सत्ता को काबिज़ करने के अनेकों झुठे वादे किए। चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी करेंगे कहके गंगा जल की झुठी कसम खाई। शराबबंदी तो नहीं हुई बल्कि जगह जगह खुले में शराब बिक रहे हैं। और हमारे युवा साथियों के जिंदगी और उनके भविष्य एवं स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।