छत्तीसगढ़ में शुरू होने जा रहा है राशन एटीएम’: अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत?

छत्तीसगढ़ में शुरू होने जा रहा है राशन एटीएम’: अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत?

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार राज्य में सरकारी राशन दुकानों पर हो रही गड़बड़ियों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार अब ‘राशन एटीएम’ का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है. यह व्यवस्था उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर की तर्ज पर लागू की जाएगी, जहां इस तरह की मशीनें पहले से काम कर रही हैं.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब बैंक एटीएम की तरह ही एक ऐसा एटीएम लगने जा रहा है, जिससे राशन कार्डधारकों को राशन मिलेगा. इसके लिए रायपुर के मोतीबाग में केंद्र सरकार की टीम ने जगह भी देख ली है और कुछ ही दिन में यहां ATM लग जाने के बाद लोग यहां से अपना राशन ले सकेंगे. इस ATM मशीन में लाभार्थी को अपना राशन कार्ड नंबर डालना होगा या आधार आधारित बायोमेट्रिक (अंगूठा) लगाना होगा. जिसके बाद स्क्रीन पर अनाज की मात्रा दिखाई देगी और मशीन से निर्धारित मात्रा में चावल या शक्कर सीधे थैले में गिर जाएगा. इस पूरी प्रोसेस में एक मिनट से भी कम का समय लगेगा.

रायपुर जिले में इसके सफल संचालन के बाद प्रदेश के दूसरे जिलों में भी इसे लागू किया जाएगा. यह एटीएम 24 घंटे चालू रहेगा, जिससे लाभार्थी अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी टाइम इस मशीन से अपना राशन ले सकेंगे. एक तरफ इससे लोगों को काफी सुविधा होगी, तो वहीं सरकारी राशन दुकानों में बैठने वाले संचालकों का कहना है कि इससे हमारी नौकरी खतरे में आ जाएगी. राशन दुकान के संचालकों ने कहा कि राशन एटीएम से हितग्राहियों को तो फायदा होगा लेकिन हमारी रोजी-रोटी संकट में आ जाएगी. हमारा कमीशन खत्म हो जाएगा. इसी से हमारा खर्च चलता है.

 

राशन की कालाबाजारी रुकेगी
रायपुर के खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राज्य में पहली बार राशन एटीएम लगने जा रहा है. इसके लिए जगह का चयन करके मुख्यालय को सूचित किया गया है. इसका उद्देश्य लोगों को सहूलियत देना है. जिस तरह एटीएम से पैसा निकालते हैं, ठीक उसी तरह राशन कार्ड के माध्यम से और आधार कार्ड के जरिए हितग्राही अपना राशन निकाल सकते हैं. इससे राशन की कालाबाजारी भी रुकेगी और राशन वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंच सकेगा !

तेंदुकोना: फर्जी बहाने से घर में घुसकर 25 हजार की चोरी, / पिथौरा में अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5.15 लाख की शराब व कार जब्त, एक गिरफ्तार, एक फरार /सरायपाली क्रूरता से मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई

तेंदुकोना: फर्जी बहाने से घर में घुसकर 25 हजार की चोरी, / पिथौरा में अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5.15 लाख की शराब व कार जब्त, एक गिरफ्तार, एक फरार /सरायपाली क्रूरता से मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई,

 

महासमुंद। जिले के थाना तेंदुकोना अंतर्गत चौकी बुंदेली क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर चोरी करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सुईनारा निवासी सदानंद चक्रधारी के घर से करीब 25 हजार रुपये नगद चोरी हो गए।
घटना 16 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे की है। बताया गया कि प्रार्थी घर से खाद लेने नवागांव कला गया था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचा और उसकी बेटी से पिता के बारे में जानकारी लेकर खुद को सीमेंट का पैसा लेने वाला बताने लगा। उसने चालाकी से घर की चाबी का पता किया और बाद में कुल्हाड़ी से संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे नगद रुपये लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रार्थी घर लौटा और परिजनों से पूछताछ में पूरी घटना सामने आई। सूचना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(A), 332(C) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिथौरा में अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5.15 लाख की शराब व कार जब्त, एक गिरफ्तार, एक फरार
महासमुंद, 16 अप्रैल। पिथौरा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि वाहन मालिक फरार हो गया। पुलिस ने मौके से करीब 5 लाख 15 हजार 600 रुपए मूल्य की शराब एवं कार जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पिथौरा में पदस्थ उपनिरीक्षक दिलीप ठाकुर 15 अप्रैल 2026 की रात पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान गार्डन चौक के पास एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (CG 06 HB 9500) का चालक पुलिस को देखकर तेज गति से देवार बस्ती की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो चालक पिथौरा गौशाला के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया।
कार में बैठे एक व्यक्ति को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष यादव (46 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 12 रानीसागरपारा पिथौरा बताया। उसने बताया कि फरार आरोपी वाहन मालिक कमलजीत उर्फ प्रिंस सलूजा है।
पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से 02 नीले रंग की बोरियों एवं 01 कपड़े के थैले में भरी 195 पौवा देशी मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई। कुल शराब 35 लीटर 100 एमएल पाई गई, जिसकी कीमत 15,600 रुपए आंकी गई।
इसके अलावा मौके से जब्त ब्रेजा कार की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई गई है। इस प्रकार कुल जब्त संपत्ति 5,15,600 रुपए है।
आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार आरोपी कमलजीत उर्फ प्रिंस सलूजा की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई के बाद थाना में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

45 मवेशियों की तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
महासमुंद। थाना तेंदुकोना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते हुए वध के लिए ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम ने ग्राम सोहागपुर के पकलू बंधिया खार में घेराबंदी कर कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने दिलहरण मिरी (31 वर्ष), समारू रोहिदास (58 वर्ष) और टिकेश्वर अजगर (31 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि गोपाल रात्रे फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 45 मवेशी (बैल) बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 11 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मवेशियों को बलौदाबाजार से लाकर ओडिशा बेचने ले जा रहे थे। उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्रूरता से मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, 4 भैंसे, पिकअप व मोबाइल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद, 16 अप्रैल। बलौदा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मवेशियों को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4 भैंसे, एक पिकअप वाहन और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 4 लाख 5 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना बलौदा में पदस्थ निरीक्षक शैलेन्द्र नाग 16 अप्रैल 2026 को एएसआई भोई व आरक्षक क्रमांक 570 के साथ शासकीय वाहन (CG 03 A 1086) से पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान सुंदर नगर मोड़ पर मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन (क्रमांक OD 03 AD 7441) में मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर बिना चारा-पानी के भरकर ले जाया जा रहा है।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने गवाहों को साथ लेकर हरिबंशपुर-बलौदा मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। चालक ने अपना नाम पदमनाभ उर्फ पप्पू अदा बरिआ (34 वर्ष), निवासी रोथ थाना आगलपुर राज, जिला बलांगीर (उड़ीसा) बताया।
तलाशी के दौरान वाहन में 4 नग काले रंग के भैंसे ठूंस-ठूंस कर भरे हुए पाए गए, जिन्हें बिना चारा-पानी के ले जाया जा रहा था। आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में 4 भैंसे (कीमत 1 लाख रुपए), पिकअप वाहन (कीमत 3 लाख रुपए) एवं एक POCO कंपनी का मोबाइल (कीमत 5 हजार रुपए) जब्त किया। जब्त मवेशियों को गौ सेवा संस्थान को सौंपने तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 व 10 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में मोतियाबिंद, चश्मा और आंखों की जांच के लिए बसना में विशेष शिविर 18 अप्रैल को / नाक, कान, गला के मरीजों के लिए मौका, बसना में ऑपरेशन की सुविधा 19 अप्रैल को

बसना में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनीष सक्सेना देंगे सेवाएं
18 अप्रैल को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आंखों की जांच एवं उपचार शिविर

 

महासमुंद/बसना। क्षेत्र के मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हो रहा है, जहां आंखों से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं की जांच एवं उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से नेत्र रोग विभाग के अंतर्गत विशेष जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में प्रदेश के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनीष सक्सेना (MBBS, MS, FMRF – चेन्नई), अरविंदो नेत्रालय रायपुर अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में मोतियाबिंद (Cataract), कालामोतिया/ग्लूकोमा (Glaucoma), रेटिना संबंधी समस्याएं, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों में चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम सहित विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार किया जाएगा।
इसके साथ ही नवजात एवं बच्चों की आंखों की जांच (ROP Screening), आंखों में सूखापन, जलन व खुजली, आंखों का राइनो (पानी गिरना), चश्मा एवं कॉन्टेक्ट लेंस संबंधी परामर्श, नेत्रदान जागरूकता तथा आंखों में जलने/धूल या अन्य पदार्थ गिरने जैसी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
शिविर में कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच कर चश्मे का नंबर निर्धारित करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक मरीजों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
📍 स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
📅 दिनांक: 18 अप्रैल 2026
⏰ समय: सुबह 11 बजे से
📞 संपर्क: 9303623130, 9039645760, 7773086100

 

 

महासमुंद/बसना। क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि अब नाक, कान एवं गला (ENT) से संबंधित गंभीर बीमारियों के उपचार और ऑपरेशन की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा जांच एवं ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस दौरान नाक के मस्से, टॉन्सिल, नाक की हड्डी का टेढ़ापन, डैक्रियोसिस्टाइटिस (आंसू नली का संक्रमण), थायरॉयड, घेंघा रोग (Goiter), कान के पर्दे में छेद, कान से मवाद आना, नाक-कान-गला के कैंसर तथा मुंह एवं जीभ के कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज आधुनिक लेजर एवं एंडोस्कोपी पद्धति से किया जाएगा।
कार्यक्रम में नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी (MS ENT) अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही मरीजों के लिए सुनने की जांच एवं कान की मशीन (हियरिंग एड) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विशेष बात यह है कि आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी। ऑपरेशन करवाने के इच्छुक मरीजों से अपील की गई है कि वे 18 अप्रैल 2026 तक अस्पताल पहुंचकर अपना अग्रिम पंजीयन करवा लें।
अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने अधिक से अधिक मरीजों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
📍 स्थान: बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
📞 संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

 

 

बसना: आज अग्रवाल नर्सिंग होम में लगेगा यूरोलॉजी कैंप, किडनी-प्रोस्टेट व पथरी मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

बसना: आज अग्रवाल नर्सिंग होम में लगेगा यूरोलॉजी कैंप, किडनी-प्रोस्टेट व पथरी मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार
बसना, 17 अप्रैल 2026।
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना द्वारा 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से विशेष यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में मूत्र एवं पथरी से संबंधित बीमारियों की जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कैंप में यूरो सर्जन डॉ. तुषार दानी द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। इसमें किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं का उपचार, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्र संक्रमण एवं मूत्र नली के संकुचन जैसी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही किडनी, प्रोस्टेट एवं टेस्टिस के कैंसर का उपचार भी उपलब्ध रहेगा।
इसके अलावा पेशाब रुक-रुक कर आना, लीकेज या पेशाब में खून आने जैसी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। कैंप में पीडियाट्रिक यूरोलॉजी सेवाएं एवं इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं (ट्रॉमा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक) भी दी जाएंगी।
पथरी की सटीक जांच के लिए सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी के सभी प्रकार के ऑपरेशन किए जाएंगे। ऑपरेशन हेतु इच्छुक मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट के साथ 16 अप्रैल को भर्ती होने की सलाह दी गई है। अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।
कैंप में जांच शुल्क मात्र 700 रुपए निर्धारित किया गया है। साथ ही प्रतिदिन निःशुल्क डायलिसिस सुविधा भी ICU बैकअप के साथ उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक मरीजों से इस विशेष कैंप का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

भंवरपुर से हुआ नेटवर्क का खुलासा जिसके बाद  IPL सट्टा सिंडिकेट को 5 थाना क्षेत्रों में दबिश, 9 बड़े बुकी को गिरफ्तार किया गया 3 फरार है ।

भंवरपुर से हुआ नेटवर्क का खुलासा जिसके बाद
IPL सट्टा सिंडिकेट को 5 थाना क्षेत्रों में दबिश, 9 बड़े बुकी को गिरफ्तार किया गया 3 फरार है ।

महासमुंद, बसना, पिथौरा, सांकरा, सरायपाली
16 अप्रैल 2026।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़े IPL सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है।
थाना बसना, पिथौरा, सांकरा, सरायपाली एवं भंवरपुर में पुलिस टीमों द्वारा एक साथ दबिश दी गई। इस कार्रवाई में पुलिस की 5 पृथक-पृथक टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सट्टा सिंडिकेट के 9 मुख्य खिलाड़ियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, चौकी भंवरपुर पुलिस द्वारा भंवरपुर चौक से गिरफ्तार ऑनलाइन सटोरिए योगेश्वर देवांगन से पूछताछ के दौरान एक बड़े सट्टा नेटवर्क का

खुलासा हुआ। आरोपी के मेमोरेंडम कथन में महासमुंद जिले के 11 अन्य बड़े सटोरियों के नाम सामने आए। इस खुलासे के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अलग-अलग टीमों का गठन कर नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए भंवरपुर, बसना, पिथौरा और सांकरा में ताबड़तोड़ दबिश दी गई।
इस सुनियोजित कार्रवाई में 9 मुख्य आरोपी, जो ऑनलाइन IPL सट्टा खेलने और खिलाने के अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल थे, को गिरफ्तार किया गया। वहीं 3 आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही उनके बैंक खातों और संपर्कों की भी जांच की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 11 मोबाइल फोन (iPhone, Vivo, Oppo) जप्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए है। मोबाइल फोन की जांच में PhonePe और UPI के माध्यम से 3 लाख रुपए से अधिक के ऑनलाइन सट्टा लेन-देन के पुख्ता प्रमाण मिले हैं।
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना बसना में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7(1) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। साथ ही प्रकरण में संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
योगेश्वर देवांगन (निवासी भंवरपुर)
नरेंद्र पटेल (निवासी भंवरपुर)
उमाशंकरपति (निवासी बारपेलाडीह थाना बसना)
शरीफ खान (निवासी वार्ड क्र. 14, आदर्श नगर, बसना)
पार्थो डे (निवासी वार्ड नं. 05, बसना)
रवि अग्रवाल (निवासी पिथौरा)
बाबूलाल मानिकपुरी (निवासी नवरंगपुर)
नोहर राम पटेल (निवासी सांकरा)
राजा माटा (निवासी पिथौरा)
जप्त संपत्ति:
कुल 11 मोबाइल फोन, कीमत लगभग 1,10,000 रुपए
UPI के माध्यम से प्राप्त 3 लाख रुपए से अधिक का ऑनलाइन सट्टा लेन-देन रिकॉर्ड
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा या जुआ गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की सूचना गुप्त रूप से “शिकायत हेल्प डेस्क- संवाद” व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 9479229939 पर तत्काल दें, ताकि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

पिथौरा : तबादले के बाद भी जमे हुए है पटवारी, एसडीओ का आदेश बेअसर

 

पिथौरा – जमीन संबंधी मामलों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली पिथौरा तहसील एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। इस बार मामला पटवारियों के हल्का परिवर्तन (तबादले) से जुड़ा है, जिसमें एसडीओ द्वारा जारी आदेश के लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी उसका पालन नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार, एसडीओ द्वारा पटवारियों के हल्का परिवर्तन का स्पष्ट आदेश जारी किया गया था, ताकि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था बनी रहे। लेकिन आदेश के बाद भी अधिकांश पटवारी अब तक अपने पुराने हल्कों में ही जमे हुए हैं। इससे न केवल प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि आम जनता को भी जमीन संबंधित मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आदेश के बावजूद पटवारियों की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। इससे यह सवाल उठने लगा है कि आखिर प्रशासनिक आदेशों का पालन क्यों नहीं हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं।

सबसे अहम बात यह है कि एसडीओ स्तर से अब तक इस आदेश के पालन की कोई समीक्षा या कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे यह प्रतीत होता है कि या तो आदेश को गंभीरता से नहीं लिया गया, या फिर निगरानी में कमी बरती जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाता है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

महासमुंद: 1 लाख की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार: ACB ने किया ट्रैप :सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाने के बदले मांगी थी रकम

महासमुंद : 1 लाख की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार: ACB ने किया ट्रैप :सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाने के बदले मांगी थी रकम

 

जानकारी के अनुसार शहर से लगे ग्राम पंचायत बेमचा के खसरा नंबर 3110/3 की करीब 1 एकड़ 92 डिसमिल जमीन पर लंबे समय से अजय कुर्रे का कब्जा था। आरोप है कि अजय कुर्रे ने इस सरकारी जमीन को अलग-अलग लोगों को बेच दिया था।

इसमें से कुछ जमीन महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के लाइब्रेरियन सूरज रात्रे को भी बेची गई थी। लगभग 6 महीने पहले इस जमीन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और कब्जाधारी अजय कुर्रे के बीच विवाद हुआ था।

 

मामला थाने तक पहुंचा, बाद में हुआ समझौता यह मामला थाने तक पहुंचा और दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में सरपंच देवेंद्र चंद्राकर और वर्तमान कब्जाधारी सूरज रात्रे के बीच 4 लाख रुपए के लेन-देन के आधार पर समझौता हुआ, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोक दी गई।

एसीबी में शिकायत और ट्रैप कार्रवाई

इसी मामले में सूरज रात्रे ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर एसीबी ने ट्रैप किया। रिकॉर्डिंग के लिए उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिसमें सरपंच और शिकायतकर्ता के बीच हुई बातचीत के सबूत जुटाए गए।

रंगे हाथ पकड़ा गया सरपंच

गुरुवार शाम करीब 4 बजे एसीबी टीम ने जनपद पंचायत कार्यालय से कुछ ही दूरी पर कार्रवाई करते हुए सरपंच देवेंद्र चंद्राकर को सूरज रात्रे से 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सरपंच को पुलिस कंट्रोल रूम लाया गया। फिलहाल इस मामले टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

महासमुंद बसना भंवरपुर कृषि विभाग द्वारा पॉस मशीन से अनियमित यूरिया वितरण करने वाले 12 कृषि केन्द्रों का लाइसेंस निलंबित । 21 से 24 वर्ष के शिक्षित युवाओं के लिए इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर

 

 

महासमुंद 16 अप्रैल 2026/ भारत सरकार उर्वरक मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 16 मार्च से 29 मार्च 2026 तक पॉस मशीन से अनियमित रूप से यूरिया उर्वरक वितरण करने पर जिले के 12 कृषि सेवा केन्द्रों के लाइसेंस 21 दिवस के लिए निलंबित कर दिया गया है। उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने बताया उक्त कृषि सेवा केन्द्रों के द्वारा उर्वरक वितरण में अनियमितता की गई थी। अनियमित यूरिया वितरण करने वाले कृषि केन्द्रां कृषि सेवा केन्द्र बंसुला, पवन देवांगन कृषि केन्द्र भीमखोज, सिन्हा कृषि केन्द्र खम्हरिया, श्री हरि कृषि केन्द्र बागबाहरा, श्री गणेश कृषि केन्द्र बागबाहरा, महेश ट्रेडिंग कम्पनी बसना, रितेश पटेल कृषि सेवा केन्द्र बरेकेल, रोशन अग्रवाल भंवरपुर, सिंधु कृषि सेवा केन्द्र बंसुला, शिव ट्रेडर्स बसना, सम्लेश्वरी कृषि सेवा केन्द्र परसकोल और शंकर टेक्सटाईल भंवरपुर का लाइसेंस 21 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने कृषकों से अपील किया है कि पॉस मशीन से अगूठा लगाकर ही उर्वरक का विक्रय करें।

मौसमी बीमारियों पर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश, सतर्क रहें नागरिक महासमुंद 16 अप्रैल 2026/ ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु को देखते हुए जिले में डायरिया, मलेरिया, डेंगू सहित अन्य संक्रामक रोगों के बढ़ते खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि मौसमी बदलाव के दौरान जलजनित एवं वेक्टर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए जिले में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर संभावित प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है तथा वहां लगातार निगरानी रखी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस, क्लोरीन टैबलेट, एंटीबायोटिक्स, एंटीमलेरियल सहित आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त दवाओं की आपूर्ति के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए जल स्रोतों के नियमित क्लोरीनीकरण, कुएं में ब्लीचिंग पाउडर डालने तथा खराब हैंडपंपों की मरम्मत के लिए पीएचई विभाग से समन्वय स्थापित किया गया है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल गुणवत्ता की सतत निगरानी की जा रही है ताकि किसी प्रकार का संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
संक्रामक रोगों के प्रकोप की स्थिति में सैंपल जांच हेतु स्टेट रेफरल लेबोरेटरी में परीक्षण की व्यवस्था की गई है। गंभीर मरीजों के उपचार के लिए जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष इंतजाम किए गए हैं तथा 108 एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करने की अपील की गई है। वहीं बच्चों में दस्त रोग के प्रबंधन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित बच्चों को लो ऑस्मोलर ओ.आर.एस. के साथ लगातार 14 दिनों तक जिंक डिस्पर्सिबल गोलियां दी जाए, जिससे रोग की गंभीरता को कम किया जा सके और बच्चों के स्वास्थ्य की शीघ्र सुधार सुनिश्चित हो।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल स्वच्छ पानी का उपयोग करें, खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचें, सड़ी-गली वस्तुओं का सेवन न करें तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

 

21 से 24 वर्ष के शिक्षित युवाओं के लिए इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर

महासमुंद 16 अप्रैल 2026/ पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2026 भारत सरकार द्वारा देश के युवाओं को शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने वाली एक सशुल्क इंटर्नशिप योजना है। इसके तहत 21-24 वर्ष के पात्र युवाओं को हर महीने 9,000 का स्टाइपेंड, 6,000 की एकमुश्त सहायता और बीमा कवरेज मिलता है।
इंटर्नशिप स्कीम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल-आधारित वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान करना है। जिसकी अवधि 1 महीने से लेकर 6 महीने या उससे अधिक की हो सकती है। इसके लिए पात्रता भारतीय नागरिक होना चाहिए। 21-24 वर्ष के युवा जो हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, आईटीआई, या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए आदि डिग्री धारक होना चाहिए। पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। फुल-टाइम एम्प्लॉयड न हों। इस योजना के तहत पात्र युवाओं को हर महीने 9,000 रुपए (500 रुपए सरकार द्वारा $ कंपनी द्वारा), 6,000 की एकमुश्त सहायता राशि और इंटर्न का बीमा कवरेज (जीवन और दुर्घटना) प्रदान किया जाता है।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एक उम्मीदवार अधिकतम 3 कंपनियों में आवेदन कर सकता है। इस योजना में कुल 1 लाख युवाओं को अवसर देने का लक्ष्य है। यह योजना मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो कॉर्पोरेट जगत में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। इंटर्नशिप एक सीमित समय के लिए किसी कंपनी या संस्थान में की जाने वाली ट्रेनिंग है, जहाँ आप पढ़ाई के बाद व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं। इसमें आमतौर पर प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम करना, कंपनी के नियमों को सीखना, और सहकर्मियों के साथ नेटवर्किंग करना शामिल होता है, ताकि आप असली कार्यस्थल के माहौल को समझ सकें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कौशल विकास विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।

 

सरायपाली:ओम हॉस्पिटल में 18 अप्रैल को किडनी, मूत्र व न्यूरो रोगों का नि:शुल्क परामर्श शिविर

सरायपाली:ओम हॉस्पिटल में 18 अप्रैल को किडनी, मूत्र व न्यूरो रोगों का नि:शुल्क परामर्श शिविर

क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओम हॉस्पिटल, सरायपाली द्वारा 18 अप्रैल 2026, शनिवार को किडनी (गुर्दा), मूत्र एवं मस्तिष्क-रीढ़ (न्यूरो) रोगों का विशेष नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस, डीएनबी यूरोलॉजी, एफएमएएस, एयूए फेलोशिप, पूर्व कंसल्टेंट अपोलो हॉस्पिटल, हैदराबाद) द्वारा किडनी की पथरी, पेशाब में जलन, पेशाब में खून आना, मूत्रनली की पथरी व सिस्ट, किडनी में सूजन व संक्रमण, पेशाब में रुकावट तथा मूत्राशय संबंधी समस्याओं का परीक्षण एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी। ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ एक दिन पूर्व भर्ती होने की सलाह दी गई है।
वहीं मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रमुकेश धावड़े (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच न्यूरो सर्जन, जिपमर, पूर्व कंसल्टेंट एसएनएचआरसी वेल्लोर) द्वारा माइग्रेन, मिर्गी, असामान्य सिरदर्द, चक्कर आना, सिर की चोट, स्ट्रोक (लकवा), ब्रेन हेमरेज, नसों का दबना, गर्दन व कमर दर्द तथा मस्तिष्क एवं रीढ़ की गंभीर बीमारियों का परीक्षण कर परामर्श दिया जाएगा। आवश्यकता अनुसार शंट सर्जरी एवं अन्य न्यूरो सर्जरी संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध रहेगा।

शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। बीपीएल कार्ड धारकों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं विभिन्न इंश्योरेंस योजनाओं के माध्यम से भी इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक मरीजों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
यह शिविर ओम हॉस्पिटल, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु 07725-299360 एवं 83700-08558 पर संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल में प्रत्येक गुरुवार को भी नि:शुल्क परामर्श की सुविधा उपलब्ध है।

महासमुंद डिजिटल जनगणना-2027: कलेक्टर ने भरा पहला स्व-गणना फॉर्म, जिले में प्रक्रिया शुरू

महासमुंद डिजिटल जनगणना-2027: कलेक्टर ने भरा पहला स्व-गणना फॉर्म, जिले में प्रक्रिया शुरू

महासमुंद / जिले में भारत की जनगणना की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी हैं। नागरिकों को स्व-गणना का अवसर प्रदान किया गया है। एसई वेब पोर्टल http://se.census.gov.in के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में कोई भी व्यक्ति जनगणना संबंधी निर्धारित बिंदुओं में अपनी जानकारी स्वयं भर सकता है। जिले में गुरुवार 16 अप्रैल से स्व-गणना शुरू हो गया है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज सुबह निर्धारित पोर्टल से अपना स्व गणना पत्रक ऑनलाइन भरा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए आसान एवं सरल प्रक्रिया के तहत स्व गणना भरने की सहूलियत दी गई है। घर का मुखिया इस फॉर्म को भर सकते है। एक मोबाइल से केवल एक ही स्व गणना फार्म भरा जा सकता है। यह फॉर्म सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे एक आई डी प्राप्त होगा। जिसे प्रगणक जब आपके घर आएंगे तब बताना होगा। लेकिन यदि आप यह फॉर्म नहीं भर पाते तो 1 से 30 मई के बीच प्रगणक आपके घर आकर जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय है।

जिले में चल रहीं जनगणना की तैयारियों के सिलसिले में बुधवार 15 अप्रैल से प्रगणकों एवं सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। तीन चरणों में सभी प्रगणकों व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण पूर्ण होगा।

बेझिझक दें सही-सही जानकारी, पूरी गोपनीयता रहेगी और साक्ष्य के रूप में मान्य नहीं होगी

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिलेवासियों से अपील की है कि जनगणना के लिए आने वाले प्रगणकों को बेझिझक सही-सही जानकारी दें। आपके द्वारा दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहेगी। स्पष्ट प्रावधान है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं होगा। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिये आधार बनते हैं।

प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना

भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले में भी दो चरणों में जनगणना होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। जनगणना कार्यक्रम के तहत प्रगणक घर-घर जाकर Census 2027&HLO मोबाइल एप का उपयोग कर डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे। साथ ही लोगों द्वारा पोर्टल पर स्व-गणना के तहत भरी गई जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। दोनों तरह से प्राप्त डाटा की बहुस्तरीय जांच होगी। पहले यह कार्य पर्यवेक्षकों द्वारा किया जायेगा। साथ ही चार्ज अधिकारी भी मैदान में जाकर पुनः सत्यापन कर त्रुटियां ठीक करायेंगे। ग्राम व नगर रजिस्टर का प्रारूप व विषय वस्तु, ग्रामीण व नगरीय चार्ज रजिस्टर, प्रगणक, पर्यवेक्षकों व चार्ज अधिकारियों के कार्य, पर्यवेक्षण व कानूनी शक्तियां इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।