महासमुंद -/गरीब मजदूर खरीद रहे है दुकान से सोसायटी का ही चावल को 25 से 28 रु में सेल्समैन बैठे है हड़ताल में ?

महासमुंद -/गरीब मजदूर खरीद रहे है दुकान से सोसायटी का ही चावल को 25 से 28 रु में सेल्समैन बैठे है हड़ताल में ?

महासमुंद

जिले के सभी सेल्समैन 1 जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल में है लेकिन इसका परिणाम गरीब तबके के परिवारों को मिल रहा है

नाम नही बताने की शर्त पर बताया गया कि उचित मूल्य की दुकानें बंद है विक्रेता हड़ताल पर है और गरीब तबके लोग किराना दुकानों से सोसायटी चावल को 25 से 28 रु में खरीद रहे है ये वही चावल है जो लोग सोसायटी का चावल नही खाते है और किराना दुकानों में बेच देते है और ऐसे समय मे दुकानदार फायदा उठा रहे है और सोसायटी के चावल को ज्यादा रु में बेच रहे है बता दें कि सोसायटी का चावल दुकानदारों और कोचिया द्वारा 17 से 18 रु में खरीदा जाता है और बताया तो यह भी जाता है कि यही चावल कोचिया और दुकानदारों के माध्यम से राइसमिल पहुँच जाता है ।

बता दें कि गांव में ऐसे तबके लोग भी है जिनका पूरा परिवार सोसायटी के चावलों से ही जीवन यापन होता है ऐसे परिवारों के लिए विक्रेताओं का हड़ताल में बैठना और चावल नही मिलने से कई ग्रामीण भारी परेसान है ।

बसना -/ त्रिस्तरीय चुनाव में भँवरपुर सरपँच उप चुनाव का क्या होगा तहसीलदार ने क्या कहा ?

बसना -/ त्रिस्तरीय चुनाव में भँवरपुर सरपँच उप चुनाव का क्या होगा तहसीलदार ने क्या कहा ?

महासमुंद

महासमुंद जिले के बसना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भँवरपुर में कुछ दिनों पहले तत्कालीन सरपँच प्रतीक देवांगन के खिलाप अविश्वास प्रस्ताव लाने में 16 पंच कामयाब हो गए और और सरपँच के रूप में हेमा लीलाकांत पटेल को प्रभार सौपा गया है ।

अब कुछ ही दिनों में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव है जिसमे ग्राम भँवरपुर का भी चुनाव होना है जिसमे 3 लोगो ने सरपँच पद के लिए नामांकन भरा है लेकिन तत्कालीन सरपँच प्रतीक देवांगन ने अपने खिलाप हुए अविश्वास प्रस्ताव पर कमिश्नर से स्टे आर्डर लाया गया है जिसके बाद सरपँच के उप चुनाव सस्पेंस पर है कि आखिर क्या होगा इस मामले में बसना तहसीलदार से चर्चा करने पर बताया कि कमिश्नर से स्टे आर्डर आया है जिला कलेक्टर को पत्र भेजा गया है उन्ही के दिशा निर्देश में आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

बता दें बसना जनपद के ग्राम पंचायत भंवरपुर में सरपंच के खिलाफ निर्वाचित पंचों ने उपेक्षा करते हुए विश्वास न करने, ग्राम पंचायत के विकास कार्य मे लापरवाही बरतने सहित भ्रष्टाचार कर गबन मामले में अविश्वास प्रस्ताव लाया। जिसमें सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 16, सरपंच के पक्ष अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में एक मत नही पड़ा जबकि मतदान के पूर्व ही सरपंच सहित 04 पंचों ने पुलिस प्रशासन पर अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए सम्मेलन पर जाने से रोके जाने पर अपने समर्थकों के साथ बसना-भंवरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर घंटो तक चक्का जाम किया। जिस पर तहसीलदार बसना की समझाईश पर चक्का जाम हटाया गया।

ग्राम पंचायत भंवरपुर के 16 पंचों ने
पंचायत के सरपंच प्रतीक देवांगन पर ग्राम पंचायत में निर्वाचित पंचों के प्रति विश्वास न करना, ग्राम पंचायत के निर्माण एवं विकास कार्य में रुचि न लेना, ग्राम पंचायत के पेय जल एवं निस्तारी तालाब में पानी की व्यवस्था न करना, नाली एवं सीसी रोड एवं अन्य कार्य को अधूरा छोड़ देने से जन-धन की हानि पर ध्यान न देना, ग्राम पंचायत के अन्य स्वीकृत कार्य को निश्चित समयावधि पर पूर्ण न करना। मनमानी ढंग से निर्माण कार्य की अग्रिम राशि आहरण कर स्वयं उपयोग उपभोग करना एवं सरपंच के व्यवहार एवं कार्यशैली से ग्रामवासी एवं पंचगण परेशान होने पर 07 बिन्दुओं पर पंचायत राज अधिनियम की धारा 21 के तहत अविश्वास प्रस्ताव हेतु एसडीएम सरायपाली हेमंत नंदनवार को 23 जनवरी 2023 को आवेदन पत्र सौंपा था।

जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2023 के तहत पिथौरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत लाखागढ़ में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा/खरिजी के पश्चात सरपंच के एक पद हेतु 6 एवं पंच के 18 पद हेतु 47 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र पुनरीक्षण के पश्चात वैद्य पाए गए हैं। स्थानीय निर्वाचन के तहत आगामी 27 जून को नगर पालिका का उप निर्वाचन प्रातः 8 बजे से शाम 5ः00 बजे तक और पंचायतों में सुबह 7ः00 से अपराह्न 3ः00 बजे तक सम्पन्न होगा।

सरायपाली -/जनसंपर्क के तहत दुलारपाली में आगामी विधानसभा के तहत भेंट मुलाकात एवं चर्चा ?

सरायपाली -/जनसंपर्क के तहत दुलारपाली में आगामी विधानसभा के तहत भेंट मुलाकात एवं चर्चा ?

सरायपाली

सरायपाली विधानसभा अंतर्गत अमरनाग अपने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जनसम्पर्क कर रहे है ग्रामीण क्षेत्रो में हर रोज पहुँच रहे है ग्रामीण जनों से सीधे मुलाकात कर हाल चाल जान विधानसभा चुनाव अंतर्गत चर्चाएं कर रहे है इसी क्रम में सरायपाली विधानसभा अन्तर्गत ग्राम पंचायत दुलारपाली में जनसंपर्क के तहत ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर चर्चा किए ग्रामीणों में जयनन्द गहिर सरपँच महेंद्र साहू अध्यक्ष , खेमलाल साहू , भरतलाल ,साहू , उदयलाल साहू , मुंगराम साहू , धनुरजय साहू , दिलचन्द साहू , सोखिलाल साहू , मुरली धर साहू , प्रेम लाल साहू , अभिमन्यु साहू , सोहन साहू , सतीश साहू , मेघराज साहू , ताराचंद साहू , देवराज साहू हलधर वैष्णव , धनुर्धर वैष्णव ,नरोत्तम साहू ,होरी साहू , एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।

सराईपाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी चाह रखने वाले अमर नाग लगातार ग्रामीणों से जनसंपर्क बैठक कर रहें हैं एवं जिला लघु वनोपज सहकारी संघ में लगातार तीन बार डारेक्टर जीत जिला उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं और गांडा चौहान समाज जागृति संगठन गड़फुलझर क्षेत्र के अध्यक्ष हैं एवं प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष भी हैं

 

बसना/अंकोरी टांडा – श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट हो जाते हैं ,डॉक्टर एन के अग्रवाल…

ग्राम अंकोरी टांडा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल सम्मिलित हुए।

ग्राम वासियों ने डॉक्टर एन के अग्रवाल का फटाखों के साथ फुल माला पहनाकर धूम धाम से स्वागत किया

डॉ. एन के अग्रवाल ने मंच पहुंचकर श्रीमद्भागवत पुराण की पूजन की एवं कथावाचक श्री हेमेन्द्र तिवारी महाराज जी का  आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया।

डॉ. एन के अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। जहां अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं, कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जाग्रत हो जाता है। कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है।

इस अवसर पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र त्रिपाठी जी, मंडल अध्यक्ष माधव साव जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नवीन साव जी, वेणुधर साहू, समाज प्रमुख ओखीराम नायक, मुरलीधर नायक, महेन्द्र प्रधान, ग्राम प्रभारी जीवन लाल राठौर, छेदीराम नायक, मोहन लाल नायक, शौकीलाल राठौर, रमेश नायक, रेशमलाल नायक, नीलमणी नायक, हेमलाल नायक, रामदास नायक, गोविन्द नायक, हरीहर राठौर, शंकर नायक, बिहारी नायक, अर्जुन नायक, प्यारी नायक समेत बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे |

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का कांग्रेस सरकार पर वार… प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव भाजपा जनसंपर्क अभियान प्रभारी अजय चंद्राकार ने राज्य सरकार पर जमकर बरसे…

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का कांग्रेस सरकार पर वार…

प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव भाजपा जनसंपर्क अभियान प्रभारी अजय चंद्राकार ने राज्य सरकार पर जमकर बरसे…

महासमुंद-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के सिलसिले में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सोमवार को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर हैं।
माथुर के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री महा जनसंपर्क अभियान प्रभारी अजय चंद्राकर भी मौजूद रहे।

हाईस्कूल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए ओम माथुर ने कहा कांग्रेस की सरकार सत्ता को व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग करते थे, लेकिन अब भाजपा की मोदी सरकार देश की उन्नति व देशवासियों की भलाई के लिए सत्ता माध्यम बन रही है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर ने आगे कहा कि 62 साल तक इस देश में एक परिवार व एक दल ने राज किया, उसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार आई जिसने लोकतंत्र को सही मायने में परिभाषा दी। पहले सत्ता को अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग किया जाता था, लेकिन अब देश की उन्नति व देशवासियों की भलाई के लिए सत्ता माध्यम बन रही है। देश-दुनिया में भारत का मान मोदी जी ने बढ़ाया। प्रत्येक व्यक्ति को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

 

अजय चंद्राकर ने कहा कांग्रेस के भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ को मुक्त कराना है। इससे पूर्व सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों की चर्चा की तो दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिनाई। साव ने कहा कि हर व्यक्ति के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं का कोई-न-कोई लाभ पहुंचा है। राज्य सरकार को लबरा सरकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो जनता से वादा किया था, उन्हें पूरा नहीं किया, और तो और, केंद्र सरकार की योजनाओं को भी रोक कर रख दिया। राज्य के विकास में कांग्रेस सरकार सबसे बड़ा रोड़ा हैं। शराबबंदी, बिजली बिल हाफ जैसे तमाम झूठे वादे कर कांग्रेस सत्ता में आई थी पर अब जनता सच जान चुकी है। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने की।

 


सम्मेलन में सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, रायपुर संभाग प्रभारी व विधायक सौरभ सिंह, जिला प्रभारी नीलू शर्मा, भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा, डॉ एन के अग्रवाल प्रदेश सदस्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जिला अध्यक्ष शशि पवार, पूर्व विधायक पिंकी शाह व इंदर चोपड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी,प्रसिद्ध अभिनेता अनुज शर्मा, डॉ संपत अग्रवाल भाजपा नेता,जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शंकर अग्रवाल भाजपा नेता ने किया।

बरोली में आयोजित भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल

बसना विधानसभा प्रभारी डॉक्टर एन के अग्रवाल ने अपने संबोधन में मोदी जी के 9 वर्षों में की गयी अनेक उपलब्धियां गिनाई एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाकामी को लोगों को बताया और लोगों ने भूपेश बघेल के सरकार को बदलने का संकल्प लिया,उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर केंद्र सरकार द्वारा कराए गए जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता के बीच रखा। एवं प्रदेश सरकार के विफलताओं  एवम भ्रष्टाचार से लोगों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,कार्यक्रम प्रभारी सरला कोसरिया,श्याम तांडी,पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल सहित  लगभग 500 लाभार्थी व गडफुलझर मंडल के सभी पधाधिकारी उपस्थित थे|

महासमुंद – बसना विधानसभा के सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ महासंपर्क अभियान महासमुंद में शामिल हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल।

भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत लोकसभा स्तरीय जन सभा को संबोधित करते हुय पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने महासमुंद में  कहा कि आजादी पूर्व अंग्रेजों और मुगलों ने विश्व गुरू भारत की संपदा को लूटा और यहां की सांस्कृतिक विरासत को तहस-नहस किया। उसके बाद 60 वर्षों तक देश की राजनीति एक ही परिवार की जागीर बनकर रह गई। उस परिवार ने पूरे देश में भय, भ्रष्टाचार और घोटालों से लूट का इतिहास रच दिया। उन्हीं के एक प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार को लेकर कहते थे कि दिल्ली से किसी योजना का 1 रूपया जनता तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा रह जाता है। अब 2014 से पहली बार एक ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है जिसकी योजनाओं का पूरा पैसा जनता तक पहुंचता है।

हाईस्कूल मैदान में रखी गयी लोकसभा स्तरीय सभा में छत्तीसगढ़ प्रभारी ने कहा कि जिन देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कभी भारत को कमजोर व हेय दृष्टि से देखते थे वे श्री नरेन्द्र मोदी जी के सानिध्य के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दोनों चुनाव में हमें मिलकर भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने केंद्र की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सांसद चुन्नीलाल साहू, प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, अभियान के लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर,प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, संतोष उपाध्याय, प्रीतम दीवान, श्रीमती सरला कोसरिया, इंद्रजीत गोल्डी, प्रकाश चंद्राकर, अर्चना चौबे, जनपद अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर, अलका चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, ऐतराम साहू, जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,पूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू अभियान के सहप्रभारी चंदूलाल साहू,डमरूधर पुजारी, रंजना साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, इंदर चोपड़ा, रामलाल चौहान, पुरंदर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

बसना – श्री कृष्ण भूमि में राजेंद्र अग्रवाल के गृह प्रवेश में शामिल हुए डॉक्टर एन के अग्रवाल…..

श्री कृष्ण भूमि में राजेंद्र अग्रवाल के गृह प्रवेश में शामिल हुए डॉक्टर एन के अग्रवाल

बसना कृष्ण भूमि में राजेंद्र अग्रवाल घासीराम अग्रवाल के यहाँ गृह प्रवेश में बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल शामिल हुए,डॉक्टर एन के अग्रवाल ने नवीन गृह प्रवेश पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी एवं आचार्य गिरजाशंकर प्रयागराज महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया|

छादनपुर जगदीश पटेल के बेटे मनोज के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल …

छादनपुर जगदीश पटेल के बेटे मनोज के विवाह कार्यक्रम में डॉक्टर एन के अग्रवाल शामिल होकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी लम्बी उम्र की कामना की

सरायपाली विधानसभा अंतर्गत अमरनाग का जनसंपर्क ग्राम कोयलारी डीह में युवाओ से भेंट मुलाकात

सरायपाली विधानसभा अंतर्गत अमरनाग का जनसंपर्क ग्राम कोयलारी डीह में युवाओ से भेंट मुलाकात

सरायपाली

सरायपाली विधानसभा अंतर्गत अमरनाग का दौरा लागतार जारी है अमरनाग सरायपाली के ग्रामीण क्षेत्रो में जनताओं से सीधे भेंट मुलाकात कर आगामी विधानसभा को लेकर चर्चा कर रहे है इसी क्रम में जनसम्पर्क के दौरान ग्राम पंचायत उमरिया के आश्रीत ग्राम कोयलारी में युवाओं से भेंट मुलाकात कर चर्चा किए और हाल चाल जाना ।

इस दौरान भोजकुमार पटेल , केयूरभूषण पटेल , पप्पू पटेल , योगेश कुमार पटेल , चन्द्रशेखर , पटेल , खिरोद पटेल , रोहन पटेल , सुखदेव पटेल , आलेख पटेल , ओमप्रकाश पटेल , भूपेश पटेल ,नितेश पटेल , फलेंद्र पटेल , रोसन पटेल , चमन पटेल , मौजूद रहे ।

सराईपाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी चाह रखने वाले अमर नाग लगातार ग्रामीणों से जनसंपर्क बैठक कर रहें हैं एवं जिला लघु वनोपज सहकारी संघ में लगातार तीन बार डारेक्टर जीत जिला उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं और गांडा चौहान समाज जागृति संगठन गड़फुलझर क्षेत्र के अध्यक्ष हैं एवं प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष भी हैं