महासमुंद -/ढाई लाख रुपये प्रति किलो कीमत के आम की तस्वीर इंटरनेट पर डाली तो रातों रात चार आम चोरी हो गए
अजीबो गरीब मामला ओडिशा के नुआपड़ा जिले के खरियार रोड निवासी सोने-चांदी का कारोबार करने वाले लक्ष्मीनारायण घर का है वर्ष 2009 में लक्ष्मीनारायण ने बगीचा लगाने नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के नर्रा गांव में कोमाखान मार्ग पर साढ़े तीन एकड़ जमीन खरीदी

इंटरनेट मीडिया में पोस्ट के बाद हुई आम की चोरी
इन दिनों ढाई लाख रुपये किलो वाला जापानी आम ‘मियाजाकी’ चर्चा का विषय बना हुआ है। समाचार पत्र एवं टीवी चैनल पर खबर देखने के बाद लक्ष्मीनारायण को इस विषय में जानकारी हुई तब उन्हें याद आया कि इसी तरह के आम की किस्म उनके बगीचे में भी है। जो मियाजाकी हो सकती है। यह आम भी मियाजाकी की तरह बैंगनी रंग का है।

बताया गया कि बगीचे में फले उस आम की फोटो उन्होंने इंटरनेट मीडिया में डाली और अगले दिन उस किस्म के सभी आम चोरी हो गए। उस किस्म का सिर्फ एक आम बचा। चोर ने बाकी किस्म के किसी भी आम को हाथ नहीं लगाया। लक्ष्मीनारायण ने अब फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी है।

आम के अलावा ये पेड़ पौधे भी
लक्ष्मीनारायण के फार्म हाउस में आम के अलावा और भी कई तरह के पेड़ पौधे हैं। उन्होंने यहां लीची, नारियल, नींबू, मौसंबी, चेरी, आंवला, शहतूत, जाम, चीकू, कटहल आदि के पेड़ लगा रखे हैं। यहां गुलाब सहित कई प्रकार के रंग बिरंगे फूल महकते हैं। लक्ष्मीनारायण यहां पहले केले और सब्जियां भी उगा चुके हैं। उन्होंने आर्गेनिक खेती को अपनाया है और रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं करते हैं।






जिला अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने बताया कि देश की इस विकास यात्रा के लिए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व विकासखंड से विशाखापट्टनम भारत माला प्रोजेक्ट की सड़क का निर्माण शुरू हुआ है जो छत्तीसगढ़ के विकास के महत्वपूर्ण मार्ग साबित होगा इसी कड़ी में आरंग से सराईपाली और महासमुंद नदी मोर से खरियार रोड तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का कायाकल्प और धमतरी बायपास जनता के बीच मोदी सरकार के विकास पथ को दर्शाता है भाजपा जिलाध्यक्ष का आगे कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में पदभार संभालते ही हर नीति में भारत प्रथम के संकल्प को स्थापित किया इस विकास यात्रा में कोई व्यक्ति महासमुंद विधानसभा के गांवों की तरह कोई भी भूभाग और देश का कोई कोना पीछे नहीं छूट रहा है आगे उन्होंने बताया कि रेलवे का मॉडल स्टेशन महासमुंद में तैयार होगा जिसके लिए बजट में प्रावधान कर दिया गया है महासमुंद के धमतरी से रायपुर ब्रॉडगेज रेल लाइन का काम शुरू हो गया है


सरायपाली-/ महिलाओं का अस्त व्यस्त हालात में पीछे से फोटो खिंचकर कर दिया वायरल आरोपी के खिलाप सिकायत




