बसना/ विंध्यवासिनी खेल मैदान में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन सम्पन्न

बसना/ विंध्यवासिनी खेल मैदान में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन सम्पन्न

बसना – संकुल स्तरीय प्रतियोगिता विंध्यवासिनी हायर सेकेंडरी स्कूल बी बनडबरी (जमदरहा )में आज रंगारंग समापन सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि बद्री विशाल जोल्हे विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना अध्यक्षता अनिल सिंह साव बी आर सी बसना विशिष्ट अतिथि पूर्व कलेक्टर के एल चौहान, डेविड चौधरी, पुष्पलता चौहान,उत्तर कुमार चौधरी प्राचार्य,नोनी बाई चौहान सरपंच,परमेश्वर साहू सरपंच प्रतिनिधि, मनोज भोई सरपंच प्रतिनिधि, प्रीतम चतुर्वेदी सरपंच जमदरहा, सत्यानंद बरिहा जनपद सदस्य, पदुम लाल पटेल, दुर्योधन पटेल, दीक्षित चंद्राकर,अघोरी चौहान उपसरपंच, डिजेन्द्र कुर्रे समन्वयक, तुशील चौहान प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिका गण उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम राष्ट्र गान एवं राष्ट्रीय गीत गाया गया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल भावना से खेलने की सलाह दिए। बालक वर्ग में प्रथम प्राथमिक शाला चेरूडीपा द्वितीय प्राथमिक शाला सन बहली तृतीय जमनीडीह चतुर्थ लोहडीपुर का दबदबा रहा। वहीं बालिका वर्ग में कब्बडी में प्राथमिक शाला ललितपुर तुकड़ा द्वितीय प्राथमिक शाला पुरुषोत्तमपुर तृतीय जमदरहा चतुर्थ भालूकोना वहीं मिडिल स्कूल में प्रथम जमदरहा द्वितीय पुरुषोत्तमपुर विजयी रही। हायर सेकेण्डरी जमदरहा में 10वीं की बालिका प्रथम द्वितीय 11वीं बालिका जीतने में सफलता हासिल की।प्राथमिक स्तर में जमनीडीह, गायत्रीपुर, लोहडीपुर, सनबहली, जमदरहा का दबदबा रहा।

एकल गेम में मिडिल स्तर से दौड़, रिले रेस, गोला फेक, कुर्सी दौड़ में जमदरहा, लोहडीपुर एवं पुरुषोतमपुर के छात्र छात्राओं ने अपने अपने इवेंट में बाजी मारी।वहीं प्राथमिक एकल में जमनीडीह, जमदरहा, ललितपुर, लोहडीपुर, पुरुषोत्तमपुर, गायत्रीपुर के बच्चों ने जीतने में सफल हुए।इस प्रतियोगिता में निर्णायक के भूमिका में बुधेश्वर साहू, डोसराम बसंत, जगदीश मांझी, सुशील चौधरी, मनोज नायक, शंकर सिदार, तेजस्विनी बरिहा, रुपलता कुर्रे, शिमला चौहान, पुष्पलता साव, देवकी साहू, सतकुमारी चतुर्वेदी, बसंत साहू, प्रहलाद साहू, डोलामणी पटेल, जितेन्द्र नाग, सुखीराम बसंत, ज्वाला प्रसाद, गंगाधर प्रसाद द्विवेदी, टेमन साहू एवं अन्य शिक्षकों ने अपना दायित्व निर्वहन किया। मंच संचालन शरू से अंत तक डिजेन्द्र कुर्रे,गफ्फार खान एवं शंकर सिदार के द्वारा सफल संचालन किया गया।

उत्कृष्ट खेल प्रतियोगिता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, जिला स्त्रोत समन्वयक रेखराज शर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर कंवर, शरण दास, समन्वयक आरिफ बेग, नीलाबर नायक, गजेन्द्र नायक, वारिश कुमार, त्रिलोचन पटेल,सुरेश नन्द, संतराम बंजारा, त्रिकांत बाग, विजय घृतलहरे, सादराम अजय ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दिए।

तुमगांव/ ग्राम जोबा में मितानीन व उसके बेटों से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, जान से मारने की धमकी — तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

तुमगांव/ ग्राम जोबा में मितानीन व उसके बेटों से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, जान से मारने की धमकी — तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

महासमुंद। थाना तुमगांव अंतर्गत ग्राम जोबा में मितानीन कार्यकर्ता व उसके परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थीया तारिणी घृतलहरे पति रविदास घृतलहरे (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम जोबा, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद ने थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। प्रार्थीया गांव में मितानीन के पद पर कार्यरत है।

आवेदन में बताया गया कि दिनांक 22 जनवरी 2026 को ग्राम जोबा में राम मंदिर निर्माण को लेकर शोभायात्रा निकाली गई थी। रात्रि लगभग 11:30 बजे जब शोभायात्रा पंचायत गली पहुंची, तभी उसका 12 वर्षीय पुत्र शोभायात्रा देखने गया। कुछ देर बाद बच्चे की “बचाओ-बचाओ” की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकली, जहां देखा कि लक्ष्मीनारायण ठाकुर, चिन्टू ठाकुर एवं धनेश्वर ध्रुव उसके बेटे के साथ मारपीट कर रहे थे।

बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने प्रार्थीया के साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपी चिन्टू ठाकुर ने प्रार्थीया के हाथ में रखा मोबाइल फोन पटककर तोड़ दिया। तीनों आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा लक्ष्मीनारायण ठाकुर ने हाथ में रखी किसी वस्तु से प्रार्थीया की दाहिनी भुजा पर वार किया, जिससे कट लगने के कारण खून बहने लगा।

मारपीट की आवाज सुनकर प्रार्थीया का बड़ा पुत्र भी बचाव के लिए पहुंचा, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसकी पीठ एवं हाथ में चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित परिवार जान बचाकर घर के अंदर गया। बीच-बचाव के लिए पुरन यादव, योगेन्द्र यादव एवं वासदेव ध्रुव मौके पर पहुंचे।

प्रार्थीया की लिखित रिपोर्ट पर थाना तुमगांव पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3), 324(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल विशेष: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए प्रेम, करियर और सेहत का हाल

राशिफल विशेष: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए प्रेम, करियर और सेहत का हाल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): कम प्रयास से काम बनेंगे। धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। रुके धन की प्राप्ति में अड़चनें आएंगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। संत-समागम होगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। विवाद न करें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। दांपत्य जीवन में गलतफहमी आ सकती है।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): शत्रु परास्त होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं।

राशि फलादेश

सरायपाली: होटल के सामने खड़ी कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी ठोकर, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

सरायपाली: होटल के सामने खड़ी कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी ठोकर, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

महासमुंद /सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथ होटल के सामने खड़ी एक कार को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश/महेश तिवारी (34 वर्ष), निवासी अयोध्यानगर वार्ड क्रमांक 04 महासमुंद, एग्रीकल्चर विभाग में सीनियर सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। विभागीय कार्य से वे कंपनी द्वारा प्रदत्त अल्टो कार क्रमांक MP 09 CN 4612 से सरायपाली आए थे और जगन्नाथ होटल में रुके हुए थे। उन्होंने अपनी कार होटल के सामने खड़ी की थी।

प्रातः लगभग 08:30 बजे, कार क्रमांक CG 04 HJ 3599 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए खड़ी अल्टो कार के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से अल्टो कार का डिग्गी, पिछला कांच, बैक लाइट, बंपर, फ्यूल बॉक्स एवं पिछला साइड भाग क्षतिग्रस्त हो गया।

पीड़ित वाहन चालक ने इस संबंध में थाना सरायपाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को अपर कलेक्टर श्री भूतड़ा ने पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को अपर कलेक्टर श्री भूतड़ा ने पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार 01 फरवरी 2026 को दो पालियों में जिला मुख्यालय महासमुन्द में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें 10 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 2524 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह द्वितीय पाली में परीक्षा दोपहर 03ः00 बजे से शाम 05ः45 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें निर्धारित 17 परीक्षा केंद्रों में 4440 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू परीक्षा संचालन के लिए अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा ने आज पर्यवेक्षकों एवं केंद्राध्यक्षों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारी सहायक प्राध्यापक श्री अजय राजा एवं पर्यवेक्षक मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण सुनिश्चित किया जाए। प्रवेश द्वार पर व्यापम द्वारा जारी निर्देशानुसार कड़ाई से चेकिंग व्यवस्था हो तथा प्रतिबंधित सामग्री बिल्कुल न ले जाने दी जाए। परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने व्यवस्था एवं प्रश्नपत्र वितरण में समय पालन का विशेष ध्यान रखा जाए। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी, सुरक्षा बल, पेयजल व प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध रहें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया में पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता और संयम का पालन कर परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने बताया कि व्यापम द्वारा इस संबंध में परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को इन निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करने कहा है, ताकि परीक्षा दिवस में किसी प्रकार की असुविधा न हो। अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर लेने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे परीक्षा दिवस में उन्हें स्थान ढूँढ़ने में कोई कठिनाई न हो।

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे व्यापम द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पहुँचे। ताकि फ्रिस्किंग तथा फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। चूंकि परीक्षा दो पालियों में आयोजित है, प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 10ः00 बजे से शुरू होगी, इसलिए प्रवेश द्वार सुबह 9ः30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह द्वितीय पाली में परीक्षा दोपहर 03ः00 बजे प्रारम्भ होगा, इसलिए प्रवेश द्वारा दोपहर 02ः30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनकर आने के निर्देश दिए हैं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी, तथा गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पूरी तरह वर्जित होंगे। सामान्य बिना पॉकेट स्वेटर की अनुमति है, जिसे सुरक्षा जांच के दौरान उतारकर दिखाना आवश्यक होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करने कहा गया है। अतिरिक्त सुरक्षा जांच के उपरांत ही उन्हें परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति होगी। अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में केवल चप्पल पहनकर आएं। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना वर्जित है।

सुरक्षा जांच के दौरान कोई छूट नहीं दी जाएगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना प्रतिबंधित है। किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा उसकी अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले रंग के बॉल प्वाइंट पेन लाने की अनुमति होगी।

महासमुंद/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के अवसर पर सभी संस्थानों में मतदाता संकल्प एवं शपथ दिलाई गई

महासमुंद/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के अवसर पर सभी संस्थानों में मतदाता संकल्प एवं शपथ दिलाई गई

महासमुंद/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के अवसर पर जिले में शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रम, स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में मतदान के अधिकार, कर्तव्य और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी एवं जागरूक किए जाने हेतु संकल्प एवं शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सभी संस्थानों में मतदाताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव में भाग लेने तथा धर्म, जाति, भाषा आदि किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मत का प्रयोग करने का संकल्प लिया। विद्यालयों और महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए वाद-विवाद, निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली और गीत कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को मतदाता की शपथ दिलाकर लोकतंत्र के प्रति उनके दायित्वों एवं अधिकारों को समझने और आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए और बूथ-लेवल अधिकारियों, हेल्प-डेस्क मैनेजर्स तथा अन्य कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी केंद्र कुरचुंडी एवं तेन्दूकोना का किया औचक निरीक्षण जिले में कुल 8 लाख 53 हजार 913 मीट्रिक टन धान की खरीदी पूर्ण

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी केंद्र कुरचुंडी एवं तेन्दूकोना का किया औचक निरीक्षण जिले में कुल 8 लाख 53 हजार 913 मीट्रिक टन धान की खरीदी पूर्ण

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा जिले में धान खरीदी कार्य को पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से जारी रखने के लिए लगातार सघन दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी केंद्र तेन्दूकोना बागबाहरा एवं कुरचुंडी बसना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उठाव की स्थिति, दैनिक खरीदी लक्ष्य एवं लंबित पंजीकृत किसानों की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, बागबाहरा एसडीएम श्रीमती नमिता मारकोले, समित प्रबंधक, सहकारी समिति के कमर्चारी एवं कृषक गण मौजूद थे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने समिति प्रबंधको एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करते हुए धान खरीदी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शेष दिनों में धान विक्रय के लिए बचे हुए किसानों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी का कार्य सुचारू और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किए जाए। साथ ही नोडल अधिकारी अपने-अपने केन्द्रों में भौतिक सत्यापन कर किसानों से शेष रकबा समर्पण के लिए प्रोत्साहित करें। केंद्रों पर समिति प्रबंधन सतत निगरानी बनाए रखे तथा अवैध धान विक्रय पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही धान की गुणवत्ता संबंधी आपत्तियों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया जाए।

कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि धान खरीदी से संबंधित ऑनलाइन एंट्री उसी दिन पूर्ण की जाए, किसी भी स्थिति में लंबित न रखी जाए। खरीदी समाप्ति के साथ ही तत्काल समापन रिपोर्ट, भौतिक सत्यापन एवं अभिलेख मिलान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर कमीशन, अवैध वसूली या अनधिकृत रोक-टोक की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र पर उपस्थित किसानों से सीधे चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को अंतिम दिनों में आने वाली समस्याओं का तत्काल सुनवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। महासमुंद जिले में 23 जनवरी की स्थिति में 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 8 लाख 53 हजार 913 मीट्रिक टन धान की खरीदी किया जा चुका है। अब तक कुल 5 लाख 18 हजार 507 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी हो चुका है। जिसके विरूद्ध 2 लाख 97 हजार 457 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। अब तक एक लाख 33 हजार 942 किसानों द्वारा धान का विक्रय कर लिया गया है, जो पंजीकृत किसानों की संख्या का 84 प्रतिशत हैं।

महासमुंद/ जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी कुल 414 प्रकरणों से संयुक्त टीम द्वारा 130577 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद/ जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी कुल 414 प्रकरणों से संयुक्त टीम द्वारा 130577 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद/ जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूर्णतः पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा समस्त संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध परिवहन, भंडारण अथवा विक्रय को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में राजस्व, मंडी, खाद्य, सहकारिता एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 01 नवम्बर 2025 से 23 जनवरी 2026 तक अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय, राईस मिल भौतिक सत्यापन से संबंधित कुल 414 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिसमें कुल 130577 क्विंटल धान जप्त किया गया है।

कार्रवाई में धान संबंधित अवैध गतिविधियों के 376 प्रकरण शामिल है। इसी तरह 36 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर जप्ती की कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त 8 राइस मिलों में भौतिक सत्यापन के दौरान धान की कमी पाए जाने पर पृथक से प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसी तरह समितियों के भौतिक सत्यापन के दौरान 02 जप्त प्रकरण एवं एक धान कमी मात्रा से संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया है।

कलेक्टर के निर्देशन में की गई इन कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप जिले में कुल 414 जप्त प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिसमें संयुक्त टीम द्वारा अब तक कुल 130577.83 क्विंटल धान जप्त किया गया है। इसमें से जांच उपरांत 109298.64 क्विंटल धान वैध धान मालिकों को सुपुर्द किया गया है। वहीं 19301.99 क्विंटल धान पुलिस थाना एवं अन्य सक्षम प्राधिकरणों को सौंपा गया है तथा 1,977.20 क्विंटल धान के संबंध में नियमानुसार अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने निर्देश दिए हैं कि जिले के प्रमुख मार्गों, अंतर्राज्यीय जांच चौकियों, राइस मिलों एवं धान उपार्जन केंद्रों पर निरंतर निरीक्षण एवं निगरानी बनाए रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए।

सरायपाली/सिंघोड़ा नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में फाइब्रो स्कैन कैंप का आयोजन, 3 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी निःशुल्क जांच

सरायपाली/सिंघोड़ा नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में फाइब्रो स्कैन कैंप का आयोजन, 3 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी निःशुल्क जांच

सरायपाली/सिंघोड़ा। लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और जागरूकता के उद्देश्य से नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा 3 फरवरी 2025 को अत्याधुनिक फाइब्रो स्कैन जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

फाइब्रो स्कैन एक नॉन-इनवेसिव और दर्दरहित जांच प्रक्रिया है, जिससे लिवर की स्थिति का सटीक आकलन किया जा सकता है। इस जांच के माध्यम से फैटी लिवर, मोटापा, अल्कोहॉलिक लिवर डिज़ीज, क्रॉनिक हेपेटाइटिस बी-सी और डायबिटीज़ से पीड़ित मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, लिवर रोग अक्सर शुरुआती अवस्था में बिना लक्षण के होते हैं, ऐसे में फाइब्रो स्कैन जांच समय पर उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक लोग 87709 03234 एवं 94241 84383 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

पिथौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद थाना पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पिथौरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग एवं जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिरना में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्रवण यादव पिता सुभाष यादव, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम गिरना, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद बताया। आरोपी के कब्जे से

5 लीटर की प्लास्टिक जरीकेन में 5 लीटर

1 लीटर की प्लास्टिक बोतल में 1 लीटर

कुल 6 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित देशी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1200 रुपये आंकी गई है।

आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

मौके पर बिना नंबरी देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया। बाद में थाना वापस आकर प्रकरण को असल अपराध के रूप में पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण अजमानतीय होने के कारण गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई। पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।