महासमुंद/रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में शिथिलता 27 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद/रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में शिथिलता 27 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद/ जिले में समग्र शिक्षा विभाग द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की 183 शालाओं में आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी विज्ञप्ति में समिति द्वारा नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए एक अभ्यर्थी को दो विद्यालयों में आवेदन करने हेतु पात्र किया गया है। इसके साथ ही ब्राउन बेल्ट प्राप्त अभ्यर्थियों को शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जुडो-कराटे संघ के पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षकों से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर दिनांक 27 जनवरी 2026 तक स्पीड पोस्ट अथवा डाक के माध्यम से जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा में प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

महासमुंद/राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट बीएलओ हुए सम्मानित, नव मतदाताओं को वितरित किए गए ईपिक कार्ड

महासमुंद/राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट बीएलओ हुए सम्मानित, नव मतदाताओं को वितरित किए गए ईपिक कार्ड

महासमुंद/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज सुबह 10 बजे जिला पंचायत में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया, वहीं नव पंजीकृत मतदाताओं को पहचान पत्र (ईपीआईसी कार्ड) प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनीता डहरिया ने उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जो जनता के लिए और जनता द्वारा संचालित होता है। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त कर्तव्यों के निर्वहन हेतु संवैधानिक कर्तव्यों और अधिकार प्रदत्त किया गया है। साथ ही देश में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी दबाव अथवा प्रलोभन से मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए सही सरकार का चुनाव आवश्यक है और मतदान इसी उद्देश्य की पूर्ति का माध्यम है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चेतना ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मतदान का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त एक महत्वपूर्ण अधिकार है। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ मूल कर्तव्यों का पालन करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। पहले हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, तभी अधिकारों का सही उपयोग संभव है। मतदान का अधिकार लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रखने का कार्य सतत रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महासमुंद जिले में लगभग 8 लाख मतदाता हैं और नए मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई भी अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हो।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने कहा कि लोकतंत्र में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं और प्रत्येक मतदाता का एक ही वोट होता है। 18 वर्ष पूर्ण करने पर प्रत्येक नागरिक को मताधिकार प्राप्त होता है, जो एक मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत अधिक रहता है और हमें शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता को और मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, रवि साहू, अनुविभागीय अधिकारी अक्षा गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। साथ ही जिले के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ली गई।

कार्यक्रम के दौरान मतदाता अधिकार एवं जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व और जिम्मेदारियों की जानकारी मिली। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी एल ओ श्रीमती सुधा रात्रे लेखा पटेल, हेमलता निषाद, अंजू प्रजापति को सम्मानित किया गया। साथ ही नव मतदाता डगेश साहू, आदित्य गोतमारे, कुणाल यादव, आयुष सोनी सहित 10 युवाओं को ईपिक कार्ड प्रदान किया गया एवं बैच लगाकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

महासमुंद /आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद /आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बेलसोंडा के मृतक भारत ध्रुव की माता श्रीमती नंदिनी ध्रुव के लिए एवं सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रक्शा के मृतक श्री शोभाराम पाण्डे की पत्नी श्रीमती गोमती पाण्डे के लिए, ग्राम छिंदपाली के मृतक श्री राकेश साहू की पत्नी श्रीमती देवकुमारी के लिए व ग्राम अमरकोट के मृतक श्री रामलाल भोई की पत्नी श्रीमती देमोती के लिए तथा आग में जलने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत गंजपारा वार्ड 10 की मृत्तिका श्रीमती लक्ष्मी पाटकर के पति श्री दुर्गा प्रसाद पाटकर के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

महासमुंद/ बसना पशु कल्याण जागरूकता माह के तहत जिले में पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन

महासमुंद/ बसना पशु कल्याण जागरूकता माह के तहत जिले में पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन

महासमुंद/ पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक पशु कल्याण जागरूकता माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आधुनिक पशुपालन पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पशु कल्याण को प्रोत्साहित करना तथा पशुधन की उत्पादकता और स्वास्थ्य में सुधार लाना है। साथ ही किसानों को सतत कृषि एवं सर्वोत्तम पशुपालन पद्धतियों के संबंध में शिक्षित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला महासमुंद के विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम बड़ेसाजापाली में पशु कल्याण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 पशुपालकों की उपस्थिति में कुल 12 पशुओं का उपचार, 10 पशुओं को कृमिनाशक दवा का पान, 16 पशुओं में औषधि वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 378 पशुओं में पीपीआर एवं एलएसडी रोगों के विरुद्ध टीकाकरण किया गया।

शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुओं के समुचित रख-रखाव, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण तथा रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने पशु कल्याण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पशुपालकों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाने की अपील की। पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिले के समस्त विकासखंडों में पशु कल्याण जागरूकता माह के अंतर्गत निरंतर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक पशुपालक लाभान्वित हो सकें।

बसना/भंवरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, पिता घायल

बसना/भंवरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, पिता घायल

बसना | महासमुंद चौकी भंवरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुसरूपाली मोड़ के पास गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एक बिना नंबर के मैरून रंग के आईचर ट्रैक्टर की लापरवाह व तेज रफ्तार ड्राइविंग के कारण हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतनामीपारा भंवरपुर निवासी दशरथ खुंटे (25 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल HF डीलक्स क्रमांक CG28 5231 से अपनी 3 वर्षीय बेटी के साथ खेत से घर लौट रहा था। जैसे ही वह ग्राम भंवरपुर–खुसरूपाली रोड मोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रहे बिना नंबर के आईचर ट्रैक्टर चालक ने उतावलेपन व खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दशरथ खुंटे एवं उसकी मासूम बेटी सड़क पर गिर पड़े। बच्ची को गंभीर चोटें आईं, जिसे तत्काल इलाज के लिए श्री श्याम अस्पताल, भंवरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दशरथ खुंटे को हाथ, पैर व चेहरे में चोटें आई हैं।

घटना की सूचना पर चौकी भंवरपुर द्वारा मर्ग क्रमांक 0/26 कायम कर जांच पंचनामा कार्रवाई में ली गई है। वहीं आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/2026 धारा 281, 125(A), 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना थाना बसना भेजी गई है। मामले की सूचना SDM बसना को भी प्रेषित कर दी गई है।

पुलिस द्वारा आरोपी चालक की तलाश जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सरायपाली बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

सरायपाली बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

सरायपाली विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल द्वारा दूरस्थ सुदूर अंचल में स्थित शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कोटद्वारी,संकुल केंद्र बलौदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन योजना, विद्यार्थी विकास सूचकांक, दीवार लेखन, विद्यांजलि पोर्टल,स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के समय बीईओ सरायपाली ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा शिक्षण गुणवत्ता की जानकारी ली। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, भोजनालय की साफ-सफाई एवं खाद्य सामग्री के भंडारण की भी जांच की गई।आवश्यक सुधार के लिए संबंधित प्रधानपाठक एवं स्टाफ को निर्देश दिए गए। प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए।

बीईओ ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को समय-समय पर स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने के दिशानिर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित थे।

थाना सिंघोड़ा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कार्रवाई 4 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 2.25 लाख की संपत्ति जब्त

थाना सिंघोड़ा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कार्रवाई 4 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 2.25 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद /एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में पुलिस ने 4 किलो ग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला एवं एक पुरुष शामिल हैं।

जब्त गांजा की कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं परिवहन में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक RJ20BA8064, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए है, को भी जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 2 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में —

सूरज गवारिया (19 वर्ष), निवासी कन्नी नगर नानता कोटा, थाना नानता, जिला बूंदी (राजस्थान)

निर्मला धाकड़ उर्फ रानी (49 वर्ष), निवासी उद्योग नगर 223, अपना घर योजना, जेके नगर उद्योगपुरी, कोटा, हाल मुकाम कन्नी नगर, थाना नानता, जिला बूंदी (राजस्थान) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

उल्लेखनीय है कि माह जनवरी 2026 में अब तक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कुल 1920.610 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 9 करोड़ 60 लाख 33 हजार रुपए है, जब्त किया जा चुका है।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि गांजा तस्करी के विरुद्ध एंड-टू-एंड और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से सोर्स पॉइंट से लेकर डेस्टिनेशन पॉइंट तक कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।

राशि फलादेश

महासमुंद /कृषि विभाग एवं किसान उत्पादक संगठनों की बैठक में धान के बदले दलहन–तिलहन व मिलेट फसलों के रकबा विस्तार पर जोर

महासमुंद /कृषि विभाग एवं किसान उत्पादक संगठनों की बैठक में धान के बदले दलहन–तिलहन व मिलेट फसलों के रकबा विस्तार पर जोर

महासमुंद / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि उपसंचालक एफ आर कश्यप, जिले के समस्त विकासखंड अधिकारी, सभी किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में धान के स्थान पर दलहन–तिलहन, रागी एवं मक्का जैसी कम पानी वाली फसलों के रकबा विस्तार के लक्ष्य की पूर्ति हेतु निर्देश दिए गए। जिले में रागी प्रोसेसिंग यूनिट को शीघ्र पूर्ण करने तथा तेल प्रसंस्करण इकाई की प्रगति की समीक्षा की गई। रबी मौसम में धान फसल को हतोत्साहित करते हुए किसानों को तुलनात्मक आर्थिक लाभ के साथ वैकल्पिक फसलों के प्रति जागरूक करने हेतु क्षेत्रीय प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर अन्य फसलों के जैविक उत्पादन पर विशेष जोर दिया गया। स्वयं से जैविक खेती करने वाले किसानों की सूची तैयार करने तथा ऐसे किसानों के उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर चावल सहित अन्य उत्पादों के रूप में प्रसंस्करण, ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग कर राज्य के बाहर एवं विदेशों में विक्रय करने के निर्देश एफपीओ को दिए गए, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

जिले के सभी किसान उत्पादक संगठनों को “एक उत्पाद–एक नाम” चयन कर स्थानीय बाजार एवं निर्यात के लिए उत्पाद विकसित करने के निर्देश दिए गए। मिलेट फसलों विशेषकर रागी से मिलेट दलिया, मिलेट मूसली, मिलेट स्टिक सहित अन्य खाद्य उत्पाद तैयार कर विपणन की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, दलहन–तिलहन फसलों की बीज बोनी एवं उत्पादन बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर उपज उपलब्ध कर तिलहनी फसलों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर बल दिया गया। पशुपालन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन एवं दुग्ध उत्पादों के विकास में महिला स्व-सहायता समूहों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। पशु आहार निर्माण से जुड़े एफपीओ को किसानों को हरा चारा लगाने हेतु प्रेरित करने को कहा गया।

महासमुंद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई 80 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 55 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई 80 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 55 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद | एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना कोमाखान क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने 80 किलो ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG04QL0907, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है, को भी जब्त किया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 55 लाख 07 हजार रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में —

संजय कुमार अनुरागनी (21 वर्ष), निवासी केंवटा मोहल्ला, साजन तालाब, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर (उत्तरप्रदेश)

हुलेश दीवान (46 वर्ष), निवासी नर्रा, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) एवं 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

उल्लेखनीय है कि माह जनवरी 2026 में अब तक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कुल 1920.610 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 9 करोड़ 60 लाख 33 हजार रुपए है, जब्त किया जा चुका है।

पुलिस विभाग द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध एंड-टू-एंड और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, सोर्स पॉइंट तथा डेस्टिनेशन पॉइंट तक प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।