बसना/महासमुंद पुलिस का ‘नवा बिहान’ अभियान: साइबर ठगी से बचाव, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा पर गांव-गांव जागरूकता
बसना क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर साप्ताहिक बाजार, ग्राम भीखापाली बाजार, संजय गार्डन के पास, ग्राम बागबाहरा दुर्गा मंदिर के पास टाउन हॉल, ग्राम पिथौरा बाजार क्षेत्र मे, जिला महासमुंद पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति अभियान, महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा की जानकारी देने के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस की टीम के द्वारा शहरी एवं ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गई। जिसमे सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करने हेतु कहा गया।
सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी न शेयर करने एवं मजबूत पासवर्ड बनाने हेतु कहा गया। फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगी करने एवं “एपीके” फाईल लिंक को ओपन न करने आदि अपराधों के बारे में रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।
किसी प्रकार के ऑनलाईन फ्रॉड होने पर सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर थाना जाकर रिपोर्ट कराने के संबंध में जागरूक किया गया बढ़ते नवीनतम साइबर क्राईम के बारे में बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सुरक्षा एवं प्राईवेसी को ध्यान में रखते हुये सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया में व्यवहार करें। सोशल मीडिया में अनजान लोगो को रियल लाईफ में सत्यापन किये बिना उनका फ्रेंडशीप रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने, सोशल मीडिया में सायबर बुलिंग, सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करें, सोशल मीडिया में पोस्ट थर्ड पार्टी एप्स, लिंक अंजान से न जुड़ने, सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी न शेयर करने मजबूत पासवर्ड बनाने, लोगों को गुमराह करने से संबंधित फारवर्डेड मैसेज या पोस्ट को बिना सत्यता के सोशल मीडिया में न शेयर करने, व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि में प्राईवेसी सेटिंग, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने हेतु, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगी करने एवं एपीके फाईल लिंक को ओपन न करने आदि अपराधों के बारे में रोकथाम हेतु जागरूक कर सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट करने हेतु कहा गया।
किसी भी अनजान नम्बरों से आए वीडियो कॉल अटेंड ना करें, यदि किसी परिचित के द्वारा फोन पर पैसे की मांग की जाती है,तो स्वयं उस परिचित को दुबारा फोन लगाकर फोन नंबर की तस्दिक करें, किसी अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें,कोई भी अनजान व्यक्ति फोन करके यदि यह कहे कि आपके नाम से FIR हो गया है आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फोन-पे, गूगल-पे के माध्यम से पैसा ना भेजें, कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई या जज, बैंक ऑफिसर या अन्य कोई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं, किसी भी तरह के ऐसे ऑफर जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया जाता है उन पर विश्वास ना करें, आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 एवं साइबर थाना में शिकायत करने बताया गया साथ ही नशे के दुष्परिणाम एवं नशे से बचने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही अपने क्षेत्र में गौ वंश पशुओं की तस्करी के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित थाने को जानकारी देने बताया गया। डायल-112 के महत्व को भी साझा किया गया, जिसमे लगभग 500 शहर एवं ग्रामवासी लाभान्वित हुए।

महासमुंद/ ऐतिहासिक ,धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्य मार्ग से खल्लारी पहुंच मार्ग को किया जाएगा सुदृढ़ पाँच दिवसीय खल्लारी मेला महोत्सव के शुभ अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शुक्रवार रात को खल्लारी पहुंचे। उन्होंने माँ खल्लारी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।