महासमुंद/पीओएस मशीन से अनियमित यूरिया वितरण पर 106 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस 

महासमुंद/पीओएस मशीन से अनियमित यूरिया वितरण पर 106 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस

महासमुंद/ भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में उर्वरकों के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 16 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 के दौरान पीओएस मशीन के माध्यम से यूरिया के अनियमित वितरण के मामलों में जिले के कुल 106 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उप संचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप ने बताया कि इनमें 86 निजी तथा 20 सहकारी संस्थाएं शामिल हैं, जिनके द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन करते हुए यूरिया का विक्रय अनियमित रूप से किया गया। इस पर संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर 7 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

उप संचालक कृषि श्री कश्यप ने बताया कि जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने और किसानों को सुगमता से खाद उपलब्ध कराने के लिए मैदानी अधिकारियों द्वारा निजी एवं सहकारी संस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को निर्धारित दर पर और पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सके।

पिथौरा/पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, गाली-गलौज के बाद जान से मारने की धमकी

पिथौरा/पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, गाली-गलौज के बाद जान से मारने की धमकी

पिथौरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 निवासी एक युवक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थी, जो कि CHC अस्पताल के सामने स्थित शुक्ला होटल में कार्य करता है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना दिनांक 03 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9:30 से 10:00 बजे के बीच की है, जब मंदिर चौक वार्ड क्रमांक 10 निवासी दीपक डडसेना ने पुरानी दुश्मनी के चलते प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी।

मारपीट में प्रार्थी के दाहिने हाथ की छोटी उंगली में चोट आई है, साथ ही गले और सीने में दर्द की शिकायत है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद धीरज, अनमोल और दीपक चौहान ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद /रात 10 बजे दरवाजा पीटा… बाहर निकली महिला पर हमला, सिर फूटा—पड़ोसी और युवक पर गंभीर आरोप 

महासमुंद /रात 10 बजे दरवाजा पीटा… बाहर निकली महिला पर हमला, सिर फूटा—पड़ोसी और युवक पर गंभीर आरोप

महासमुंद शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, परसकोल रोड में एक महिला के साथ देर रात मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता, जो मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती है, ने थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:23 बजे महिला अपने घर में सो रही थी, तभी किसी ने जोर-जोर से दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। जब वह बाहर निकली तो सामने उसका पड़ोसी खड़ा था, जिसने बिना कारण विवाद शुरू कर दिया।

महिला के अनुसार, इसी दौरान ऊपर कमरे में रहने वाला सनी साहू भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर उसे अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। आरोप है कि सनी साहू ने किसी वस्तु से महिला के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

घटना के बाद महिला अपने भाई पेमेन्द्र सोनी के घर पहुंची, जहां से उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। इसके बाद उसने थाना महासमुंद पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2) बीएनएस एवं 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

👉 फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

बसना/सीटी मैदान में दहशत फैलाने वाला आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बसना/सीटी मैदान में दहशत फैलाने वाला आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बसना। थाना बसना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया। दिनांक 04 अप्रैल 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि गढ़पटनी रोड स्थित सीटी मैदान के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र भोई ने तत्काल रोजनामचा में दर्ज कर थाना प्रभारी को अवगत कराया और पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। रास्ते में गवाहों को साथ लेकर पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

मौके पर एक व्यक्ति हाथ में बड़ा धारदार चाकू लहराते हुए लोगों में दहशत फैलाता मिला, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेश ओगरे (36 वर्ष), निवासी भगत सिंह वार्ड बसना बताया।

जामा तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक बड़ा लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसकी कुल लंबाई 40 सेंटीमीटर पाई गई। आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर चाकू को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई जारी है।

👉 पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी वारदात टल गई, जिससे आम जनता ने राहत की सांस ली।

बागबाहरा /कर्रापारा में अवैध शराबखोरी का अड्डा उजागर, महिला रंगे हाथ गिरफ्तार

बागबाहरा /कर्रापारा में अवैध शराबखोरी का अड्डा उजागर, महिला रंगे हाथ गिरफ्तार

बागबाहरा थाना बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कर्रापारा वार्ड क्रमांक 08 में अवैध रूप से शराब पिलाने का अड्डा पकड़कर एक महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बागबाहरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अपनी टीम—आरक्षक बिरेंद्र कर एवं महिला आरक्षक गायत्री सिंह—के साथ नगर एवं देहात पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कर्रापारा क्षेत्र में एक महिला अपने घर के सामने लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा दे रही है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देख वहां मौजूद शराब पीने वाले लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक महिला को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम लक्ष्मी चन्द्राकर (50 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 08 कर्रापारा बागबाहरा बताया और अवैध गतिविधि स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 80 एमएल देशी प्लेन शराब का पौवा एवं 3 डिस्पोजल गिलास जब्त किए, जिनकी कुल कीमत 36 रुपये बताई गई है।

आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36 (C) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानती होने के कारण सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

सरायपाली: बच्चों के लिए 8 अप्रैल को नवजीवन हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

सरायपाली: बच्चों के लिए 8 अप्रैल को नवजीवन हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

 

सरायपाली। क्षेत्र के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा (सिंघोड़ा) द्वारा 08 अप्रैल 2026 को निःशुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता लकड़ा (एमडी पीडियाट्रिक्स, सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर) द्वारा बच्चों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।
शिविर में बच्चों से संबंधित विभिन्न बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त (डायरिया), पीलिया, पेट दर्द, अपच, कमजोरी व कुपोषण, एलर्जी एवं त्वचा रोग तथा अस्थमा जैसी सांस संबंधी समस्याओं का परीक्षण व उपचार किया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में संपूर्ण बाल स्वास्थ्य जांच, ग्रोथ एवं न्यूट्रिशन काउंसलिंग, टीकाकरण संबंधी सलाह, सामान्य बीमारियों का उपचार तथा माता-पिता को बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

इस निःशुल्क शिविर में अधिक से अधिक लोगों से अपने बच्चों की जांच कराने की अपील की गई है। शिविर का आयोजन नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा (सिंघोड़ा), सरायपाली में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 87709 03234 एवं 94241 84383 पर संपर्क किया जा सकता

सरायपाली नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 8 अप्रैल को नि:शुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर, डॉ. सुनीता लकड़ा देंगी विशेषज्ञ सेवाएं

सरायपाली नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 8 अप्रैल को नि:शुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर, डॉ. सुनीता लकड़ा देंगी विशेषज्ञ सेवाएं

सरायपाली क्षेत्र के चिवराकुटा, सिंघोड़ा स्थित नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 08 अप्रैल 2026 को नि:शुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर (Pediatric Camp) का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता लकड़ा (MD Pediatrics, St. John’s Medical College, Bangalore) बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार करेंगी।

शिविर में बच्चों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त (डायरिया), पीलिया, पेट दर्द, अपच, कमजोरी एवं कुपोषण, एलर्जी, त्वचा रोग और सांस संबंधी समस्याओं (अस्थमा आदि) की जांच और उपचार किया जाएगा।

इसके साथ ही बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, ग्रोथ एवं न्यूट्रिशन काउंसलिंग, टीकाकरण (Vaccination) संबंधी सलाह तथा सामान्य बीमारियों का उपचार भी उपलब्ध रहेगा। माता-पिता को बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि यह शिविर पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इसका लाभ उठा सकें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 87709 03234, 94241 84383 स्थान: नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छ.ग.)

बसना: गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी राहत: अग्रवाल नर्सिंग होम में पूरी तरह मुफ्त डिलीवरी, पहले पंजीयन जरूरी

बसना: गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी राहत: अग्रवाल नर्सिंग होम में पूरी तरह मुफ्त डिलीवरी, पहले पंजीयन जरूरी

बसना (महासमुंद),
क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 24/7 सेवाएं शुरू की गई हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान किया जा रहा है।

अस्पताल में नियमित प्रेग्नेंसी चेकअप (हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी सहित), सुरक्षित डिलीवरी (नॉर्मल एवं सिजेरियन), 3D/4D अल्ट्रासाउंड, परिवार नियोजन से संबंधित परामर्श एवं ऑपरेशन, मेनोपॉज तथा बच्चेदानी संबंधी बीमारियों का उपचार उपलब्ध है। साथ ही किशोरियों एवं महिलाओं की संपूर्ण जांच व इलाज की सुविधा भी दी जा रही है।
अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. भारती अग्रवाल एवं डॉ. श्रद्धा चांडक द्वारा मरीजों को परामर्श व उपचार दिया जा रहा है, जिनके पास इस क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

अस्पताल प्रबंधन ने डिलीवरी सेवाओं को किफायती बनाने के लिए विशेष पैकेज भी घोषित किए हैं, जिसके तहत नॉर्मल डिलीवरी मात्र ₹5100 तथा सिजेरियन डिलीवरी ₹11,000 में उपलब्ध कराई जा रही है। इन पैकेजों में मरीज की भर्ती, पूरी डिलीवरी प्रक्रिया, आवश्यक ऑपरेशन/उपचार, दवाइयां, अनुभवी डॉक्टरों द्वारा परामर्श तथा मां और नवजात की देखभाल शामिल है।

विशेष रूप से अत्यंत गरीब एवं जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल द्वारा पूरी तरह निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका निर्णय अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र की महिलाओं से अपील की है कि वे गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच कराएं और सुरक्षित मातृत्व के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 84618-11000, 90396-45760 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

आज का राशिफल, कैसा होगा दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): रुका धन मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।

राशि फलादेश

 

बसना: “तरेकेला में जमीन विवाद पर रास्ता रोककर महंत व साथियों से मारपीट, कार में तोड़फोड़, चार आरोपियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज 

बसना: “तरेकेला में जमीन विवाद पर रास्ता रोककर महंत व साथियों से मारपीट, कार में तोड़फोड़, चार आरोपियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज

जिले के बसना थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम तरेकेला में गुरुवार रात पुरानी जमीन विवाद को लेकर जमकर बवाल हो गया। आरोपियों ने रास्ता रोककर संत (महंत) और उनके साथियों के साथ मारपीट की तथा उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी महंत हरिशचंद दास (49 वर्ष) निवासी कबीर आश्रम केंदूढार, थाना सरायपाली, 02 अप्रैल 2026 को अपने साथियों गोपाल दास, रामकुमार दास, राजेश्वर दास एवं वाहन चालक भोला साकरे के साथ कार क्रमांक CG 10 NB 2300 से ग्राम तरेकेला पहुंचे थे। वे सभी गांव के रामप्रसाद साव के घर आयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

पूजा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग रात्रि करीब 09:15 बजे वापस कबीर आश्रम केंदूढार लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी कार ग्राम तरेकेला में आरोपी रिखीलाल निषाद के घर के सामने पहुंची, वहां पहले से मौजूद आरोपी रिखीलाल निषाद, नीलावती निषाद, हितलाल निषाद और युधिष्ठिर निषाद ने उनका रास्ता रोक लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुरानी जमीन संबंधी विवाद तथा उनके खिलाफ गलत समाचार छपवाने और वीडियो वायरल करने के आरोप को लेकर प्रार्थी पक्ष से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का और डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में महंत हरिशचंद दास को मुंह, कान और पेट में चोटें आईं। वहीं गोपाल दास को सीने में, रामकुमार दास को बाएं कंधे में तथा राजेश्वर दास को बाएं हाथ (भुजा) में चोटें आईं।

मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रामप्रसाद साव को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उन्हें भी चोट पहुंची। घटना के प्रत्यक्षदर्शी हेमप्रसाद, लोचन सिदार और सूरज साव ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

आरोपियों का गुस्सा यहीं नहीं थमा, उन्होंने प्रार्थी की कार CG 10 NB 2300 के सामने के हिस्से में तोड़फोड़ कर नुकसान भी पहुंचाया।

घटना की सूचना उसी रात लगभग 11:00 बजे थाना बसना में मौखिक रूप से दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 324(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।