स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में छत्तीसगढ़ का कोई भी शहर टॉप-3 में नहीं, गुणवत्ता सुधारने के लिए करोड़ों का खर्च

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में छत्तीसगढ़ का कोई भी शहर टॉप-3 में नहीं, गुणवत्ता सुधारने के लिए करोड़ों का खर्च

 

छत्तीसगढ़: केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025’ के नतीजों ने छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक परिणाम दिए हैं। देश के 130 शहरों के बीच हुए इस सर्वेक्षण में राज्य का कोई भी शहर तीनों श्रेणियों में से किसी में भी शीर्ष तीन में जगह नहीं बना सका। यह परिणाम ऐसे समय में आया है जब वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए राजधानी में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

रायपुर को मिली 11वीं रैंक

सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर ने 200 में से 200 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि जबलपुर 199 अंकों के साथ दूसरे और आगरा व सूरत 196 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इस श्रेणी में रायपुर ने पिछले वर्ष के 12वीं रैंक से एक पायदान की छलांग लगाकर 11 वीं रैंक हासिल की है। लेकिन शीर्ष दस से बाहर रहा। रायपुर को 184 अंक मिले हैं।

कोरबा ने हासिल की 18वीं रैंक

3 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में अमरावती, मुरादाबाद और झांसी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में छत्तीसगढ़ के कोरबा ने 172.5 अंकों के साथ 18वीं रैंक प्राप्त की। वहीं, तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास, परवाणू और अंगुल ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वायु सुधार के लिए हर वर्ष करोड़ों खर्च

वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए रायपुर नगर निगम द्वारा हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। स्वीपिंग मशीनों और जल छिड़काव जैसे उपायों के बावजूद, राजधानी न तो स्वच्छता सर्वेक्षण में और न ही वायु सर्वेक्षण में कोई खास सफलता हासिल कर पाई है। इसकी तुलना में, पिछले साल सातवें स्थान पर रहने वाले इंदौर ने इस साल अपनी रैंक में उल्लेखनीय सुधार करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है, जो रायपुर के लिए एक सबक है। करोड़ों रुपये के खर्च के बाद भी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिलना प्रशासन के प्रयासों पर सवाल खड़ा करता है।

सियासत: विजय शर्मा बोलें- भूपेश बघेल के मंत्री अकबर के इशारे पर हुई वोट चोरी, पायलट ने कहा- ‘पूरी दाल ही काली’

सियासत: विजय शर्मा बोलें- भूपेश बघेल के मंत्री अकबर के इशारे पर हुई वोट चोरी, पायलट ने कहा- ‘पूरी दाल ही काली’

 

छत्तीसगढ़: देशभर में कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के बीच प्रदेश में भी इसपर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पार्टी के बड़े नेता सचिन पायलट ने भी मंगलवार को बिलासपुर से भाजपा पर निशाना साधा है।

मंगलवार को नवा रायपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर शर्मा ने बताया कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे मोहम्मद अकबर के इशारे पर गलत जानकारी देकर कवर्धा और रायपुर विधानसभा क्षेत्रों के दो-दो पोलिंग बूथ पर अलग-अलग एपिक नंबरों के साथ मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया गया।

वे इन सारे मामलों को लेकर न्यायालय जाएंगे। उन्होंने कहा कि गलत ढंग से मतदाता सूचियों में नाम दर्ज कराने वाले लोगों के विरुद्ध चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। अब उनके खिलाफ अपराध दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। कांग्रेस वोट चोरी के मामले में उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है।

सूची दिखाकर बताया ऐसे जुड़वाए नाम

विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के इशारे पर 75 वर्षीय रियाज हुसैन ने केवल मतदान के लिए कवर्धा में फार्म-6 भरकर नाम दर्ज कराया और परिणाम आने के बाद फार्म-8 से नाम हटवाकर रायपुर पश्चिम विधानसभा में जुड़वा लिया। उनका नाम पहले से रायपुर की सूची में मौजूद था।

इसी तरह रमीज कुट्टी ने भी फार्म-6 भरकर खुद को कवर्धा निवासी बताया, जबकि पासपोर्ट पर उसका पता रायपुर दर्ज है। राजधानी के एक मकान में 350 मतदाताओं के नाम सूची में इरादतन दर्ज कराए जाने की बात कहते हुए शर्मा ने कहा कि एसआइआर का विरोध करके कांग्रेस तो खुद कठघरे में है।

मैने कोई नाम नहीं जुड़वाया: मोहम्मद अकबर

वहीं उपमुख्यमंत्री के आरोपों पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री शर्मा के सभी आरोपों का मैं खंडन करता हूं। कवर्धा में मेरे द्वारा मतदाता सूची में कोई भी नाम नहीं जुड़वाया गया है।

भाजपा ने चुनावी व्यवस्था को कमजोर किया है- सचिन पायलट

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि वोट चुराना लोकतंत्र का सबसे बड़ा अपराध है। जनता इसे माफ नहीं करेगी। भाजपा ने कांग्रेस के स्थापित चुनावी व्यवस्था को कमजोर किया है। जब निर्वाचन आयोग से सवाल किया जाता है तो जवाब भाजपा के प्रवक्ता देते हैं। वे मंगलवार को बिलासपुर के मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन में प्रदेशव्यापी ”वोट चोर, गद्दी छोड़” आंदोलन की शुरुआत करते हुए सभा को संबाेधित कर रहे थे।

पायलट बोलें- पूरी दाल ही काली है

उन्होंने कहा कि वोट चोरी को लेकर हर जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए। निर्वाचन आयोग का दोष नहीं है। जिन लोगों ने उन्हें वहां बैठाया है, उनका दोष है। शक होता है कि दाल में कुछ काला है, लेकिन पूरी दाल ही काली है। देश में आजादी के बाद लोकतंत्र की स्थापना हुई और लोगों को वोट का अधिकार मिला। लेकिन, उस व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।

केंद्र और चुनाव आयोग के बीच साठगांठ का आरोप

देश के मुख्य निर्वाचन आयोग के चुनाव में चीफ जस्टिस की जगह गृहमंत्री को बैठा दिया गया। इससे निर्वाचन आयोग का मुखिया उनकी पसंद का बन गया। सीसीटीवी फुटेज 45 दिनों में डिलीट कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग और केंद्र सरकार के बीच साठगांठ है, जिससे भाजपा ने सत्ता में बने रहने के लिए षड्यंत्र रचा है। सभा में प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आदि पदाधिकारी व नेता मौजूद थे।

Raipur News: 5 दिनों में दो दर्जन गोवशों की मौत, ग्रामीणों ने कहा- जहरीला मशरूम खाने से गई जान

Raipur News: 5 दिनों में दो दर्जन गोवशों की मौत, ग्रामीणों ने कहा- जहरीला मशरूम खाने से गई जान

 

रायपुर: राजधानी से लगभग 38 किलोमीटर दूर सारागांव के रायखेड़ा बांगोली गांव में दो दर्जन से अधिक गौवंश की अचानक मौत ने इलाके में तहलका मचा दिया है। ग्रामीणों, गो सम्मान संगठनों और हिंदू संगठनों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप कि एक मशरूम कंपनी द्वारा खुले में जहरीला मशरूम फेंक दिया गया था। जिसे खाने से गौवंशों की मौत हो गई।

प्रशासन पर कंपनी के प्रति नरम रवैये का आरोप लग रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में चार-पांच दिनों से लगातार गौवंश की मौत की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने समय पर पोस्टमार्टम करवाया, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की बजाय कंपनी को छूट देने का रास्ता अपनाया।

गौ सेवकों और संगठनों का आक्रोश

मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों और गो सेवा दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत गोवंश को देखकर गहरा दुख और आक्रोश जताया। हिंदू महासभा ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कुछ ही दिन पहले रायपुर में हिंदू महासभा और गो सेवकों के नेतृत्व में ‘गौ न्याय पदयात्रा’ निकाली गई थी। इस पदयात्रा का उद्देश्य गौवंश पर हो रहे अत्याचारों को रोकना और उन्हें न्याय दिलाना था। इसके बावजूद रायखेड़ा बांगोली जैसी घटना ने प्रशासन की भूमिका और गंभीरता से सवाल खड़े किए हैं।

न्याय की मांग, आंदोलन की चेतावनी

हिंदू महासभा रायपुर महानगर के पदाधिकारियों ने कहा कि गो हत्या के मामलों में प्रशासन ढुलमुल रवैया अपनाता है। संगठन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूछा “गो हत्या की सजा कौन देगा? बेजुबान गोवंश को न्याय कब मिलेगा?” महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

मामले की शिकायत मिली थी। जिसके बाद गौवशों का पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी यह नहीं पता चला कि क्या खाने से मौत हुई है। -गौरव कुमार सिंह, कलेक्टर, रायपुर

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों के लिए ओम हॉस्पिटल में विशेष उपचार सुविधा प्रतिदिन 

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों के लिए ओम हॉस्पिटल में विशेष उपचार सुविधा प्रतिदिन

सरायपाली (छत्तीसगढ़)। आज के बदलते जीवनशैली और बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों और जोड़ों की बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक, हर आयु वर्ग के लोग घुटनों के दर्द, पीठ दर्द, जोड़ों की सूजन और अकड़न जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में सरायपाली स्थित ओम हॉस्पिटल ने मरीजों को राहत देने के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।

यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ अग्रवाल (MBBS, D. Ortho) प्रतिदिन उपलब्ध रहकर मरीजों का परामर्श और उपचार करेंगे। डॉ. अग्रवाल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक ओपीडी में रहेंगे।

👉हर वर्ग के मरीजों के लिए राहत

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ओम हॉस्पिटल में गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को भी विशेष सुविधा दी जा रही है। यहां पर आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड इंश्योरेंस और बीजू कार्ड के जरिए मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को बड़ा सहारा मिलेगा।

👉निशुल्क परामर्श का अवसर

अस्पताल ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर गुरुवार को निशुल्क परामर्श शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर उचित परामर्श देंगे। यह पहल न केवल ग्रामीण इलाकों के मरीजों के लिए बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी बड़ी राहत साबित होगी।

👉हड्डी रोगों के बढ़ते मामले

विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान समय में हड्डी और जोड़ों की समस्याएं केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई हैं। युवाओं में भी गलत खानपान, शारीरिक श्रम की कमी और लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठकर काम करने की वजह से हड्डी संबंधी दिक्कतें तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर घुटनों और रीढ़ की हड्डी के दर्द के मामले आम हो गए हैं।

डॉ. सौरभ अग्रवाल का मानना है कि समय पर इलाज न करने पर ये समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं। उनका कहना है कि प्रारंभिक स्तर पर ही उचित जांच और दवा से अधिकांश रोगों पर काबू पाया जा सकता है। वहीं गंभीर रोगियों को जरूरत पड़ने पर सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

👉आधुनिक सुविधाओं से लैस

ओम हॉस्पिटल ने मरीजों के बेहतर इलाज के लिए आधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ स्टाफ की व्यवस्था की है। यहां पर एक्स-रे, पैथोलॉजी और अन्य जांच की सुविधाएं भी मौजूद हैं, ताकि मरीजों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं मिल सकें।

👉मरीजों के लिए संपर्क सुविधा

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि हड्डियों और जोड़ों से संबंधित किसी भी समस्या के लिए मरीज 07725-299360 और 83700-08558 पर संपर्क कर सकते हैं। अस्पताल का स्थान स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाइवे, सरायपाली है, जो आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी आसानी से पहुंच योग्य है।

निष्कर्ष :ओम हॉस्पिटल द्वारा शुरू की गई यह पहल हड्डी और जोड़ों की समस्याओं से जूझ रहे हजारों मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक तंगी के कारण बड़े शहरों में इलाज कराने में असमर्थ रहते हैं। विशेषज्ञ परामर्श, आधुनिक इलाज और निशुल्क शिविर जैसी सुविधाएं निश्चित रूप से इस क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में नया आयाम जोड़ेंगी।

छत्तीसगढ़ राजभवन ने रोकी कृषि विवि में 60 से अधिक पदों की भर्तियां, कुलपति को किया तलब

छत्तीसगढ़ राजभवन ने रोकी कृषि विवि में 60 से अधिक पदों की भर्तियां, कुलपति को किया तलब

 

रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में चल रही 60 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया को राजभवन ने रोक दी है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार सोमवार की देर रात विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर मंगलवार से होने जा रहे साक्षात्कार की प्रक्रिया को स्थगित करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को भी राजभवन ने तलब किया है। भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने की पुष्टि कुलपति ने नईदुनिया से की है।

बता दें कि विवि में 18 सहायक प्राध्यापक सहित कुल 60 से अधिक पद के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होनी थी। इनमें प्रदेशभर में संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए विषय विशेषज्ञ (37 पद), फार्म मैनेजर (8 पद), प्रोग्राम असिस्टेंट (सात पद) के अलावा ड्राइवर, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्यून जैसे पद भी शामिल थे। बैकलॉग श्रेणी के 12 पद और खाद्य कॉलेज के लिए छह पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित थी।

ये साक्षात्कार विषयवार 22 सितंबर तक चलने वाले थे। भर्ती प्रक्रिया को लेकर पिछले कई दिनों से कुलाधिपति कार्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच खींचतान चल रही थी। बताया जाता है कि राजभवन का प्रतिनिधि साक्षात्कार बोर्ड में शामिल करने का दबाव बनाया जा रहा था। जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कहते हुए आपत्ति दर्ज की थी कि नियमों में इसका कोई प्रविधान नहीं है।

इसी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए कुलपति को राजभवन बुलाया गया, जहां लंबी चर्चा के बाद कुलाधिपति भी विश्वविद्यालय प्रशासन के पक्ष से सहमत हो गए थे। इसके बाद भी खींचतान नहीं रुकी और चर्चा है कि रविवार को भी कुलपति को तलब किया गया था, लेकिन उनके भाई की गंभीर अस्वस्थता और सोमवार को निधन के कारण वे उपस्थित नहीं हो पाए। इसके बाद सोमवार रात करीब आठ बजे राजभवन की ओर से विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर आज से शुरू होने वाले साक्षात्कार स्थगित करने का निर्देश दिया गया।

अभ्यर्थी लौटे निराश,लेन-देन की शिकायतों के बाद कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार का कहना है कि इन भर्तियों को लेकर राजभवन को लेन-देन और अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। कुछ प्रमाण भी प्रस्तुत किए गए थे। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। निर्धारित पदों के लिए मंगलवार साक्षात्कार देने पहुंचे अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने सूचित किया कि साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं।इससे अभ्यर्थियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा

हालांकि विवि प्रबंधन का कहना है कि अभी भर्ती हुई नहीं और चयन ही नहीं हुआ है, ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी कहना उचित नहीं है। फिलहाल स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही नए सिरे से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

बिलासपुर में किशोर की मौत पर HC सख्त… DJ और Sound Box से शोर पर सरकार से मांगा जवाब

बिलासपुर में किशोर की मौत पर HC सख्त… DJ और Sound Box से शोर पर सरकार से मांगा जवाब

 

बिलासपुर डीजे और साउंड बॉक्स से होने वाली शोरगुल की समस्या पर दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। राज्य शासन ने कोर्ट को बताया कि ठोस कार्रवाई के लिए कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 में संशोधन जरूरी है और इस दिशा में पहल की जा रही है।

अदालत ने शासन से विस्तृत जवाब मांगा

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बलरामपुर जिले की उस घटना को भी गंभीरता से लिया, जिसमें गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज में नाचते समय 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी। कोर्ट ने सरकार से पूछा कि रोक के बावजूद डीजे इतने शोर के साथ कैसे बज रहे थे और अब तक इसमें किसकी जिम्मेदारी तय की गई है। अदालत ने शासन से विस्तृत जवाब मांगा है।

रोक के बावजूद तेज आवाज में कैसे बज रहा था डीजे

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने बलरामपुर जिले की उस घटना को गंभीरता से लिया, जिसमें गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचते समय 15 वर्षीय प्रवीण गुप्ता की मौत हो गई थी। तेज आवाज में डांस करते समय अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ हुई और वह गिर पड़ा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोर्ट ने पूछा कि रोक के बावजूद इतनी तेज आवाज में डीजे कैसे बज रहा था और अब तक इसमें किसकी जिम्मेदारी तय की गई है।

बलरामपुर में डीजे पर रोक ही नहीं

बहस के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बलरामपुर जिले में डीजे पर कोई रोक नहीं लगाई गई थी, इसलिए वहां तेज आवाज में डीजे बजते रहे। कोर्ट ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और शासन से पूछा कि आखिर आम लोगों की जान को खतरे में डालने वाली इस स्थिति को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

ढीले प्रावधान पर सवाल

सुनवाई में बताया गया कि कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 में कड़े प्रावधान नहीं हैं। एक-दो बार 500 से 1000 रुपये का जुर्माना लगाकर ही छोड़ दिया जाता है। न तो उपकरण जब्त होते हैं और न ही कोई ठोस कार्रवाई होती है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी कमजोर व्यवस्था में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती।

2000 के नियम ज्यादा कठोर

विधि विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कोर्ट को बताया गया कि ध्वनि प्रदूषण (नियंत्रण और विनियमन) नियम, 2000, राज्य के कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की तुलना में कहीं अधिक कठोर हैं। 2000 के नियम केंद्रीय अधिनियम के तहत बने हैं और कानूनी रूप से राज्य अधिनियम पर प्रबल हैं। इन नियमों में लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए अनुमति लेना और ध्वनि सीमा निर्धारित करना अनिवार्य किया गया है। पूर्व की सुनवाई में महाधिवक्ता ने भी स्वीकार किया था कि राज्य सरकार प्रावधानों में संशोधन की तैयारी कर रही है, ताकि ध्वनि प्रदूषण नियम, 2000 के अनुरूप कड़े प्रावधान लागू किए जा सकें। हाई कोर्ट ने इस मामले में शासन से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर सीआपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली

6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर सीआपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली

 

सुकमा। जिले के कोंटा थानाक्षेत्र स्थित इंजरम सीआरपीएफ 219 बटालियन का जवान निलेश कुमार गर्ग ने डयूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर दी। मृत जवान ने 6 पन्नों का इमोशनल सुसाइड नोट लिखा है जिसमें गांव के एक व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

जिसके नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया। वही जवान ने अपनी पत्‍नी और बच्चों से माफी मांगते हुए सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की बात लिखी है। मृत जवान का पोस्ट मार्टम उपरांत शव को गृहग्राम के लिए भेजा गया। एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है।

मध्यप्रदेश के कटनी जिले का रहने वाला सीआरपीएफ जवान निलेश कुमार गर्ग 30 जुलाई को अवकाश से वापस कैंप लोटा था। सोमवार रात 10 बजे कैंप में प्रेटालिंग डयूटी पर था। डयूटी के दौरान जवान ने खुर्सी पर बैठकर अपनी सर्विस रायफल से सिर के बीच में गोली मार दी जिसके कारण मौके पर ही जवान की मौत हो गई।

गोली की आवाज से कैंप में अफरा—तफरी मच गई, और बाकी जवान मौके पर पहुंच गए। मृत जवान का शरीर कोंटा लाया गया जहां पीएम होने के बाद गृहग्राम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। इसके अलावा सीआरपीएफ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंची और पुरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है।

मृत जवान ने 6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें गांव के एक व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाया है, जिसका नाम पुलिस एतिहात बरतते हएु गोपनीय रखी है।

सुसाइड नोट काफी इमोशनल लिखा हुआ है जिसमें जवान ने अपनी पत्नि और बच्चों से माफी मांगते हुए लिखा है कि अगले सात जन्मों तक में तुम्हारा पति और बच्चों का पिता बनना चाहूंगा। वही उसने अपने परिवार से बहुत प्यार करने बात लिखी है।

तुमगांव / महावीर च्वाइस सेंटर में नकाबपोश चोरों का धावा, नगदी लेकर फरार – पीड़ित ने थाने में दी शिकायत

तुमगांव / महावीर च्वाइस सेंटर में नकाबपोश चोरों का धावा, नगदी लेकर फरार – पीड़ित ने थाने में दी शिकायत

नगर पंचायत तुमगांव के वार्ड क्रमांक 11 में स्थित महावीर च्वाइस सेंटर में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर नगदी चोरी कर ली। नकाबपोश चोर देर रात दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी में रखी 7 से 8 हजार रुपये नगदी लेकर फरार हो गए। घटना का पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित संचालक लिलेश साहू ने थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है।

घटना का विवरण
पीड़ित लिलेश साहू पिता स्व. बसंत साहू ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वे वार्ड क्रमांक 11, नगर पंचायत तुमगांव के निवासी हैं और महावीर च्वाइस सेंटर का संचालन करते हैं। यह दुकान जिला सहकारी बैंक के बाजू में स्थित है।
उन्होंने बताया कि 7 सितंबर 2025 की रात लगभग 7:40 बजे दुकान बंद कर शटर में दोनों ओर ताला लगाकर घर चले गए थे। अगली सुबह 8 सितंबर को जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है।

अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे लगभग सात से आठ हजार रुपये नगदी (50, 20 और 10 रुपये के नोट सहित) चोरी हो चुके हैं। साहू ने बताया कि यह रकम उन्होंने पिछली रात तिजोरी में ही छोड़ दी थी।

कैमरे में कैद नकाबपोश चोर
घटना के बाद जब पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें साफ दिखा कि रात लगभग 1:45 बजे एक नकाबपोश युवक दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसा और सीधे तिजोरी के पास पहुंच गया। कुछ ही मिनटों में उसने तिजोरी से नगदी निकाली और फरार हो गया।

थाने में दर्ज शिकायत
पीड़ित ने थाना तुमगांव में लिखित आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी दी। आवेदन में उन्होंने अनुरोध किया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा जाए और उचित कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे छोटे व्यवसायी और दुकानदार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रात में गश्त की कमी और सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई।

पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा
चोरी की इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

CG : बागबाहारा भालू-हिरण का शव बरामद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 5 शिकारी गिरफ्तार

CG : बागबाहारा भालू-हिरण का शव बरामद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 5 शिकारी गिरफ्तार,

संवाददाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार की रिपोर्ट महासमुंद जिले में फिर खून से लाल हुए जंगल, शिकारी गिरफ्तार महासमुंद। जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरातराई (कक्ष क्रमांक 179) से वन्यजीवों के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। वन विभाग की टीम ने दबिश देकर मौके से 5 शिकारियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान विभाग ने मौके से एक ट्रैक्टर वाहन, जंगली सुवर और हिरण का मांस, भालू का शव तथा शिकार में उपयोग किए गए बिजली के तार जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने भालू, हिरण और जंगली सुवर को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया था।

वन विभाग ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

गौरतलब है कि एक ही सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा शिकार मामला महासमुंद जिले से सामने आया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने वन विभाग की गश्त और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग सख्त कार्रवाई और नियमित गश्त नहीं बढ़ाता, तो शिकारियों का आतंक बढ़ता जाएगा और जिले के जंगलों से वन्यजीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻बुधवार, १० सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१४, सूर्यास्त: 🌅 ०६:३४

चन्द्रोदय: 🌝 २०:००, चन्द्रास्त: 🌜०८:३२

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 अश्विन, पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 तृतीया (१५:३७ से चतुर्थी)

नक्षत्र 👉 रेवती (१६:०३ से अश्विनी)

योग 👉 वृद्धि (२०:३१ से ध्रुव)

प्रथम करण 👉 विष्टि (१५:३७ तक)

द्वितीय करण 👉 बव (२६:११ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह , चंद्र 🌟 मेष (१६:०३ से)

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 सिंह (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ , केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌

अमृत काल 👉 १३:५१ से १५:१९

विजय मुहूर्त 👉 १४:१९ से १५:०८

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२८ से १८:५२

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२८ से १९:३८

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५१ से २४:३७

राहुकाल 👉 १२:१४ से १३:४७

राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम

यमगण्ड 👉 ०७:३२ से ०९:०६

दुर्मुहूर्त 👉 ११:४९ से १२:३९

होमाहुति 👉 मंगल

दिशा शूल 👉 उत्तर ,अग्निवास 👉 पृथ्वी

भद्रावास 👉 मृत्यु (१५:३७ तक)

चन्द्र वास 👉 उत्तर (पूर्व १६:०३ से)

शिववास 👉 क्रीड़ा में (१५:३७ से कैलाश पर)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – लाभ २ – अमृत ३ – काल ४ – शुभ

५ – रोग ६ – उद्वेग ७ – चर ८ – लाभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – उद्वेग २ – शुभ ३ – अमृत ४ – चर

५ – रोग ६ – काल ७ – लाभ ८ – उद्वेग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

उत्तर-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

संकष्ट चतुर्थी, तृतीया-चतुर्थी तिथि का श्राद्ध, पंचक समाप्त १६:०३ पर आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज १६:०३ तक जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (च, ची) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २८:१३ से ०६:३२

कन्या – ०६:३२ से ०८:५०

तुला – ०८:५० से ११:११

वृश्चिक – ११:११ से १३:३०

धनु – १३:३० से १५:३४

मकर – १५:३४ से १७:१५

कुम्भ – १७:१५ से १८:४१

मीन – १८:४१ से २०:०४

मेष – २०:०४ से २१:३८

वृषभ – २१:३८ से २३:३३

मिथुन – २३:३३ से २५:४८+

कर्क – २५:४८+ से २८:०९+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:५९ से ०६:३२

मृत्यु पञ्चक – ०६:३२ से ०८:५०

अग्नि पञ्चक – ०८:५० से ११:११

शुभ मुहूर्त – ११:११ से १३:३०

रज पञ्चक – १३:३० से १५:३४

शुभ मुहूर्त – १५:३४ से १५:३७

चोर पञ्चक – १५:३७ से १६:०३

शुभ मुहूर्त – १६:०३ से १७:१५

रोग पञ्चक – १७:१५ से १८:४१

शुभ मुहूर्त – १८:४१ से २०:०४

शुभ मुहूर्त – २०:०४ से २१:३८

रोग पञ्चक – २१:३८ से २३:३३

शुभ मुहूर्त – २३:३३ से २५:४८+

मृत्यु पञ्चक – २५:४८+ से २८:०९+

अग्नि पञ्चक – २८:०९+ से २९:५९+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा योग पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन भी सुख शांति की कमी रहेगी। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे भाग दौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी। सेहत में उतारचढ़ाव बना रहेगा। स्नायु तंत्र कमजोर रहने से विविध समस्या उपजेगी। काम धंधा आज लाभ की अपेक्षा हानि ही अधिक करायेगा। धन को लेकर मन विचलित रहेगा। आज आप अपने जीवनी की समीक्षा भी करेंगे जिससे मन हीनभावना से ग्रस्त रहेगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पारिवारिक-धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे अगर संभव हो तो यात्रा आज ना ही करें वाहन से चोटादि का भय है। सेहत अचानक खराब हो सकती है। चक्कर-वमन अथवा अन्य पेट मस्तिष्क संबंधित समस्या खड़ी होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप लापरवाह अधिक रहेंगे फिर भी लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य हो जाएगा। कार्य व्यवसाय में अव्यवस्था सुधारने में मध्यान तक व्यस्त रहेंगे सहकर्मीयो की मनमानी व्यवहार के कारण क्रोध आएगा फिर भी स्थिति बिगड़ने नही देंगे। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा परन्तु हाथ खुला होने से ज्यादा देर टिकेगा नही। उधारी के व्यवहार ज्यादा ना बढ़ाएं अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक व्यवहार दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें। घर मे शान्ती बनाये रखने के लिए परिजनों की आवश्यकता पूर्ति करनी पड़ेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका ध्यान मनोरंजन पर अधिक रहेगा आज आपकी मानसिकता भी कम परिश्रम से अधिक लाभ पाने की रहेगी।इसके कारण कार्यो पर उचित ध्यान नही दे पाएंगे परन्तु फिर भी आकस्मिक लाभ के योग बन रहे है। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। मध्यान के बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे। आवश्यक कार्य संध्या से पहले करले इसके बाद विविध हानि के योग बनने लगेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे आरम्भ में लाभ-हानि को लेकर भ्रम पैदा होगा परन्तु शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। आज लाभ कमाने के लिए आपको जोखिम लेना ही पड़ेगा इसका परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज अधूरे कार्यो को पूर्ण करने का दिन है अगर आज आलस्य किया तो बाद में पछताना पड़ेगा। सभी प्रकार के कागजी अथवा सरकारी कार्य अधिकारी वर्ग की मेहरबानी से निर्विघ्न पूर्ण होंगे। कार्य व्यवसाय से भी आशानुकूल लाभ मिल सकेगा। आज आपका मन लंबी यात्रा की योजना बनाएगा शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। चल- अचल संपत्ति से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी आज आपके आगे ज्यादा देर नही टिक पाएंगे। हृदय में आज कोमलता अधिक रहेगी परोपकार के लिए प्रेरित होंगे। महिलाओ का जिद्दी स्वभाव कुछ समय के लिये घर पर अशांति कर सकता है। फिर भी पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज शान्ति अनुभव करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन भी आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। पूरानी रुकी योजना आज सिरे चढ़ने से राहत मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा कम रहने से इसका लाभ उठायेंगे आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। व्यापार विस्तार की योजना सफल रहेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से आसानी से काम निकाल सकेंगे। सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। अपरिचित भी आपसे संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे। महिलाओं का स्वभाव अधिक नखरे वाला रहेगा इस वजह से हास्य की पात्र भी बनेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओ के अनुकूल रहेंगी। लेकिन आज आपका सनकी स्वभाव कुछ ना कुछ हानि भी करायेगा। धन संबंधित कार्य आपकी व्यवहार शून्यता के कारण उलझेंगे परन्तु शीघ्र ही किसी के सहयोग मिलने से सुलझ जाएंगे। कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे। महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी। महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। पर्यटन की योजना बनेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपकी वैचारिक स्थिति प्रखर रहेगी सार्वजनिक कार्यो में सम्मानित होंगे आपकी छवि भी बुद्धिमानो जैसी बनेगी। परन्तु आर्थिक रूप से इसका लाभ नही ले पाएंगे। कार्य व्यवसाय मंदा रहने से उदासीनता आएगी। आज आपका मन भी एक जगह केंद्रित नही रहेगा। धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवार में भी आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपको धैर्य से बिताने की सलाह है। आज आप निरंतर मिल रही असफलता अथवा कलह-क्लेश के वातावरण से क्षुब्ध होकर अनुचित कदम उठा सकते है जिसका स्वयं एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा पर गलत प्रभाव पड़ेगा। परिजनों की असंतोषी प्रवृति के कारण घरेलू वातावरण आज लगभग अशांत ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अन्य लोगो के आश्रित रहना पड़ेगा फिर भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जायेगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें।महिलाये आज व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडम्बर के ऊपर खर्च होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको धन लाभ के योग बन रहे है लेकिन आज आपके बनते कार्यो में टांग अड़ाने वालो का भी सामना करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज निवेश का जोखिम ले सकते है अवश्य लाभ होगा। शेयर सट्टे आदि कार्यो में धन दुगुना होकर मिलेगा। परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी इसपर खर्च भी अधिक रहेगा। आध्यत्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातको को साधना में सिद्धि की दिव्य अनुभूति होगी। नौकरी पेशा लोगो का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग है। ध्यान रहे आज किसी भी कार्य में आलस्य किया तो दोबारा अवसर नही मिल सकेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका संतोषी स्वभाव आपको बेवजह की उलझनों से दूर रखेगा फिर भी आज किसी के दबाव में आकर आपको कोई अप्रिय कार्य करना पड़ेगा मन में इसका पश्चाताप भी रहेगा। आमदनी आज स्थिर रहेगी संचित कोष से खर्च चलाने पड़ेंगे। मित्र परिचितों के साथ संध्या के समय मौज शौक पूरे करेंगे परन्तु रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बन सकती है सतर्क रहें। विपरीत लिंगीय वर्ग से आकर्षण बढेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदिकी आएगी। संताने जिद पर अड़ेंगी जिससे घर मे अशांति फैलेगी। असंयमित दिनचार्य के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होने की संभावना है। बुजुर्गो की चिंता रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। मन आज मनोरंजन की ओर अधिक आकर्षित रहेगा इसपर फिजूल खर्ची करने से पीछे नही हटेंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य में कमी रहेगी कमजोरी अथवा पेट संबंधित व्याधि परेशान करेगी। घर एवं व्यवसाय में तालमेल बैठाने के कारण दुविधा में रहेंगे। एक कार्य को करने के चक्कर मे अन्य आयवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य मे उलझने पड़ेंगी यथा संभव आज टालें। आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने से थोड़ी मानसिक शांति मिलेगी। धन के व्यवहारों में जबरदस्ती ना करें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️