छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

 

छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा, आज़ादी की लड़ाई में प्रदेश की भागीदारी और शासन की उपलब्धियों का प्रभावशाली चित्रण 15 से 21 अगस्त तक प्रातः 10:30 से रात 8:00 बजे तक कर सकेंगे अवलोकन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदर्शनी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के महापुरुषों के जीवन पर आधारित यह प्रर्दशनी हमारे युवाओं और विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे उन्हें छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई भूमिका, हमारे जननायकों के जीवन संघर्ष और उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से जानने का अवसर मिलेगा। आने वाली पीढ़ी को यह समझना जरूरी है कि आज़ादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण रही है। प्रदर्शनी में इन सभी तथ्यों को अत्यंत सुंदर, सुसंगठित और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टाउन हॉल के ऐतिहासिक भवन में जनसंपर्क विभाग द्वारा इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रशंसनीय है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने लिया क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा, छत्तीसगढ़ से जुड़े रोचक सवालों के दिए जवाब

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदर्शनी के दौरान छत्तीसगढ़ की जानकारी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में भी भाग लिया और पूछे गए सवालों के उत्तर दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से जुड़े अत्यंत रोचक प्रश्न शामिल हैं। यह देखकर प्रसन्नता होती है कि इतनी व्यापक, सुंदर और व्यवस्थित जानकारी एक ही स्थान पर संकलित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्हें भी कई नई और दिलचस्प जानकारियां प्राप्त हुईं। यह निश्चित रूप से बच्चों, युवाओं और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी से आग्रह किया कि वे न केवल प्रदर्शनी का अवलोकन करें, बल्कि यहां आयोजित प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक भाग लें।

दुर्लभ दस्तावेज, ऐतिहासिक क्षण और आधुनिक तकनीक का संगम

उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी में प्रदेश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनगाथा, उनके संघर्ष, दुर्लभ दस्तावेज और ऐतिहासिक क्षणों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। आज़ादी की लड़ाई के दौरान हुए विभिन्न आंदोलनों, जैसे भारत छोड़ो आंदोलन सहित कई महत्वपूर्ण संघर्षों में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी को भी इसमें विस्तार से दर्शाया गया है। इसके साथ ही, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों तथा प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी भी प्रदर्शनी का हिस्सा है।

इस वर्ष प्रदर्शनी में वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तथ्यों को आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो विशेषकर बच्चों और युवाओं के बीच अत्यधिक लोकप्रिय है। प्रसिद्ध क्विज शो “कौन बनेगा करोड़पति” की तर्ज पर आयोजित “कोन बनही गुनिया” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण है, जिसमें सभी लोग भाग लेकर पुरस्कार जीत सकते हैं।

जनसंपर्क विभाग द्वारा 15 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8:00 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संयुक्त सचिव डॉ. रवि मित्तल, रायपुर कलेक्टर श्री गौरव सिंह सहित जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बसना में अग्रवाल नर्सिंग होम में मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग परामर्श शिविर 17 अगस्त को

बसना में अग्रवाल नर्सिंग होम में मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग परामर्श शिविर 17 अगस्त को

बसना (महासमुंद)। अग्रवाल नर्सिंग होम, मल्टीस्पेशलिटी सेंटर बसना में 17 अगस्त 2025, रविवार को मस्तिष्क एवं स्पाइन रोगों के लिए विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शाह (MBBS, MD, DNB Neurology) मरीजों को परामर्श देंगे।

शिविर में असामान्य सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर आना, नसों व मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं, मिर्गी, स्ट्रोक (लकवा), डिस्क प्रोलैप्स, पार्किसन (संतुलन खोना), ब्रेन हैमरेज, ब्रेन ट्यूमर, कमर दर्द, झुनझुनी एवं रीढ़ की हड्डी से संबंधित बीमारियों का परामर्श उपलब्ध रहेगा।

परामर्श का समय सुबह 11 बजे से रहेगा।
रजिस्ट्रेशन एवं जानकारी के लिए संपर्क नंबर – 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100 जारी किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का किया शुभारभ 

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का किया शुभारभ

 

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित “आजादी की गढ़-गाथा” फोटो प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय की आर्ट गैलरी में फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, आरंग विधायक श्री खुशवंत साहेब, राज्य खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, केशकला बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा  उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने फोटो प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी अत्यंत ज्ञानवर्धक है। हमारे आज़ादी के जननायकों की कहानी और उनके योगदान की जानकारी आम नागरिक तक पहुँचे, इसके लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है।

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस फोटो प्रदर्शनी का विषय “आजादी की गढ़-गाथा” है, जो स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ियों के संघर्ष की प्रेरक और गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है। इसमें विशेष रूप से परलकोट विद्रोह (1825) के नायक शहीद गैंद सिंह, 1857 की क्रांति में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की गिरफ्तारी और फांसी से संबंधित दस्तावेज, शहीद सुरेन्द्र साय, 1910 के आंदोलन के महानायक शहीद गुंडाधुर, कंडेल नहर सत्याग्रह (1920), छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी का आगमन सहित  प्रदेश के अमर वीर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अन्य स्वतंत्रता आंदोलन संबंधी घटनाओं का जीवंत चित्रण किया गया है। यह प्रदर्शनी 19 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

 

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में झमाझम

 

रायपुर, 16 अगस्त 2025।
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग समेत 28 जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

कहां होगा सबसे ज्यादा असर

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विशेषकर सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कांकेर में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और जशपुर समेत कई जिलों में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

अलर्ट और खतरे

अगले 3 घंटों के लिए आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

हवा की रफ्तार 30–40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है

बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की आशंका

24 घंटे का बारिश का आंकड़ा

सुकमा – 119 मिमी

बस्तर – 63.3 मिमी

दंतेवाड़ा – 53.7 मिमी

बीजापुर – 52 मिमी

कांकेर – 56.3 मिमी

बिलासपुर – 64.6 मिमी

गरियाबंद – 47.8 मिमी

महासमुंद – 19.2 मिमी

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही किसानों को बारिश के मद्देनज़र फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।

बसना में नाक, कान, गला रोगों के लिए निशुल्क परामर्श एवं ऑपरेशन कैम्प

 

महासमुंद/बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 17 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे से नाक, कान एवं गला रोगों के विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी (MS ENT) द्वारा विशेष परामर्श एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस शिविर में कान के संक्रमण, पर्दे में छेद, नाक की एलर्जी, सांस लेने में तकलीफ, टॉन्सिल, खर्राटे, चक्कर आना, गले व मुँह के कैंसर का प्रारंभिक निदान, नाक से खून आना, नाक की हड्डी का टेढ़ापन, थाइरॉइड समस्या सहित कई गंभीर बीमारियों का इलाज एवं ऑपरेशन किया जाएगा।

इसके साथ ही सुनने की जांच (ऑडियोमेट्री, बेरा टेस्ट) एवं हियरिंग-एड मशीन की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) के तहत राशन कार्ड या आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे।

अस्पताल ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

📍 स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
📞 संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

महासमुंद : महिला ने पार्लर बिल विवाद को लेकर युवक पर मारपीट व बंधक बनाने का लगाया आरोप

 

महासमुंद। जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजासेवैयाखुर्द में एक महिला ने युवक पर मारपीट व कमरे में बंद करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता सुनीता आहुजा (58 वर्ष), जो मूल रूप से ईस्ट दिल्ली की निवासी हैं और वर्तमान में राजासेवैयाखुर्द में रहती हैं, गैलोरी ब्यूटी पार्लर लहरौद में कार्यरत हैं। सुनीता के मुताबिक, 14 अगस्त 2025 को हरप्रीत कौर नामक ग्राहक ने पार्लर में फुल बॉडी मसाज कराई थी, जिसकी राशि 8 हजार रुपये बनी। भुगतान न होने पर ग्राहक ने अपने पति जसविंदर सिंह को बुलाया, लेकिन देर रात तक पैसा न आने पर पीड़िता खुद उसके घर पहुंची।

वहाँ जाने पर आरोप है कि जसविंदर सिंह ने पहले अपनी पत्नी से विवाद किया और बाद में पीड़िता को देखकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-पैर पकड़कर मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोप है कि उसने अपनी पत्नी, बेटे और पीड़िता को कमरे में बंद कर बाहर से सिटकनी लगा दी। घटना में महिला को कंधे व कमर पर चोटें आईं।

सूचना पर पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत के आधार पर धारा 127(2), 296, 115(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

 

महासमुंद: खाने की बात को लेकर पति ने पत्नी की पिटाई, मामला दर्ज

महासमुंद: खाने की बात को लेकर पति ने पत्नी की पिटाई, मामला दर्ज

 

महासमुंद। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे शहर के वार्ड नंबर 22 सुभाष नगर में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। सूत्रों के अनुसार, विवाद खाने को लेकर हुआ था।

 

पीड़िता चन्द्रिका को घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम जिला अस्पताल महासमुंद लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज किया गया। उपचार के बाद वह अपने भाई और माँ के साथ थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़/भिलाई स्टील प्लांट में हादसा लगी भीषण आग, उत्पादन बंद, भारी मात्रा में केबल जला

छत्तीसगढ़/भिलाई स्टील प्लांट में हादसा लगी भीषण आग, उत्पादन बंद, भारी मात्रा में केबल जला

 

छत्तीसगढ़/भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शुक्रवार की देर रात करीब 11:40 बजे ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-8 में अचानक भीषण आग लग गई। हॉट एयर निकासी वॉल्व से निकलते कोयले के कणों में आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बीएसपी फायर ब्रिगेड की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से आसपास लगे विद्युत केबल भारी मात्रा में जलकर खाक हो गए।

प्रोडक्शन ठप, सेकंड शिफ्ट से शुरू होने की उम्मीद

आगजनी की वजह से ब्लास्ट फर्नेस-8 की विद्युत आपूर्ति रोक दी गई है और फिलहाल उत्पादन बंद कर दिया गया है। बीएसपी प्रबंधन ने कहा है कि मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। संभावना जताई गई है कि सेकंड शिफ्ट से उत्पादन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

कैसे लगी आग

घटना के समय ब्लास्ट फर्नेस-8 में रोजाना की तरह उत्पादन का कार्य चल रहा था। प्रक्रिया के दौरान हॉट एयर निकासी वॉल्व खुलते ही उसमें से कोयले के कण बाहर निकले, जिनमें चिंगारी से आग भड़क उठी। वाल्व के आसपास लगी सामग्री ने आग को फैलने में और तेजी दी। कुछ ही क्षणों में आग ने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल की टीम ने रोकी बड़ी दुर्घटना

घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड के मुख्या बीके महापात्रा स्वयं चार दमकल गाड़ियाें के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। टीम ने करीब डेढ़ से दो घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाकर आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।

जांच के आदेश, तकनीकी विशेषज्ञ जुटे

बीएसपी प्रबंधन ने आगजनी की पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, हाट एयर निकासी के दौरान निकले कोयले के पार्टिकल ने ही आगजनी को जन्म दिया, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।

सरायपाली/ सरकारी सेवा में रहते हुए निजी कंपनी का प्रचार करने पर व्याख्याता निलंबित

 

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने महासमुंद जिले के एक व्याख्याता को गंभीर कदाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, श्री रूपानंद पटेल, व्याख्याता (एल.बी.) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़, विकासखण्ड सरायपाली, जिला महासमुंद के विरुद्ध सोशल मीडिया एवं न्यूज चैनल में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे निजी कंपनी ए.एस.आर. ऑनलाइन मार्केटिंग प्रा. लि. के उत्पादों का प्रचार-प्रसार और विक्रय करते नजर आए।

इस संबंध में संचालनालय द्वारा उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। श्री पटेल ने 22 जुलाई को अपना पक्ष प्रस्तुत किया, किंतु परीक्षण उपरांत उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया।

संचालनालय ने माना कि शासकीय सेवा में रहते हुए बिना अनुमति निजी व्यवसाय करना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 एवं 16 का उल्लंघन है, जो गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

इसके चलते श्री पटेल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सरायपाली रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने आदेश जारी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद को निर्देश दिया है कि संबंधित व्याख्याता को निलंबन आदेश की तामिली कराते हुए आरोप पत्र का प्रारूप सात दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त मंत्र और पूजन नियम

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त मंत्र और पूजन नियम

 

भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी हर साल साधक पूर्ण भव्यता के साथ मनाते हैं। यह पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दिन लोग उपवास रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 15 अगस्त को मनाया गया है। वहीं, वृंदावन में यह पर्व  16 अगस्त यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

जन्माष्टमी का महत्व

जन्माष्टमी का पर्व न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को भी दिखाता है। भगवान कृष्ण ने जिस तरह से अपनी लीलाओं के माध्यम से अधर्म का नाश किया, वह हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। यह पर्व प्रेम, भक्ति और त्याग का प्रतीक है।

पूजन के नियम (Janmashtami 2025 Puja Vidhi)

इस दिन सूर्योदय से लेकर रात 12 बजे तक लोग उपवास रखते हैं। कई लोग फलाहार करते हैं, जबकि कुछ लोग निर्जला व्रत भी रखते हैं। पूजा स्थल पर भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित करें। इसे सुंदर फूलों, झूले और रंगीन कपड़ों से सजाएं। रात 12 बजे जब कान्हा का जन्म होता है, तब उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद उन्हें नए वस्त्र पहनाकर झूले में बैठाएं।

अंत में आरती करें।

चढ़ाएं ये भोग (Janmashtami 2025 Bhog list)

माखन-मिश्री – भगवान कृष्ण को माखन बहुत प्रिय है। इसलिए उन्हें माखन और मिश्री का भोग जरूर लगाएं।

धनिया पंजीरी – यह जन्माष्टमी का एक पारंपरिक भोग है, जिसे चढ़ाने से जीवन में शुभता का आगमन होता है। साथ ही कान्हा खुश होते हैं।

खीर – इस दिन खीर भी भगवान कृष्ण को अर्पित की जाती है।

पीले फल – इस दिन मौसमी फल जैसे – केले, सेब और अंगूर का भोग भी लगाया जाता है।