CG: जनता से वोटिंग कराने से पहले चुनावकर्मियों ने दी परीक्षा, आधे घंटे के एग्जाम में सवाल देखकर चकराया सिर

CG: जनता से वोटिंग कराने से पहले चुनावकर्मियों ने दी परीक्षा, आधे घंटे के एग्जाम में सवाल देखकर चकराया सिर
Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में कुशलतापूर्वक लोकसभा चुनाव करवाने से पहले मतदानकर्मियों की परीक्षा ली गई। चुनावकर्मियों ने पहले खुद ही परीक्षा दी। ताकि लोकतंत्र के महोत्सव को आसानी से सफलतापूर्वक करा सके। लोकसभा निर्वाचन 2024 बेहतर तरीके से हो सके, इसके लिए जिले में निर्वाचन कार्य में लगे मतदान दलों का ट्रेनिंग दी गई।

इसके बाद टेस्ट लिया गया। परीक्षा में सवाल देखकर कई मतदानकर्मियों के होश उड़ गये। टेस्ट में 50 नंबर के थे 25 सवाल  प्रशिक्षण के बाद हुए इस टेस्ट पेपर में कुल 50 नंबर थे। कुल 25 प्रश्नों के जवाब प्रशिक्षार्णियों को देने थे। प्रत्येक प्रश्न दो नंबर के रहे। इसके लिए 10 सेट के प्रश्न पेपर तैयार किए गए थे। इतना ही नहीं क्यूआर कोड भी जनरेट किया गया था। गूगल फॉर्म के माध्यम से एमसीक्यू परीक्षा थे। यह परीक्षा आधे घंटे के लिए हुई।

इस कार्य में आईटी नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवार, डीआईओ वर्मा आदि ने विशेष योगदान दिया। यह अनोखी पहल रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में की गई। ताकि निर्वाचन कार्य में लगे कर्मी कुशलता से चुनाव कार्य करा सके। 6 अप्रैल से शुरू मतदान दलों के प्रशिक्षण सत्र में यह टेस्ट लिया गया। इसके पूर्व सेक्टर अधिकारी और मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण के बाद ऐसा टेस्ट लिया जा चुका है। यह प्रशिक्षण एनआईटी और रविशंकर विश्वविद्यालय में दिया जा रहा है।

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का लिया जायजा

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का लिया जायजा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जगदलपुर में मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेते हुए कहा कि मतदान दल निर्वाचन में मतदान संबंधी दायित्वों को सहज एवं सरल तरीके से सम्पादित करने हेतु बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करे।

इस दौरान उन्होंने मतदान सम्बन्धी प्रत्येक पहलुओं की जानकारी लेने के साथ ही मतदान आरंभ करने के पूर्व की तैयारी, माकपोल सहित अन्य आवश्यक तैयारियों के लिए गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को यूट्यूब में अपलोड निर्वाचन प्रशिक्षण सम्बन्धी वीडियो का अवलोकन कर प्रत्येक बिंदुओं की जानकारी लेने की समझाइश दी।

उन्होंने संगवारी मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाने वाले संगवारी मतदान दलों के महिला अधिकारियों से रूबरू होकर उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि नारीशक्ति स्वयं शक्तिस्वरूपा है, जिसे प्रकृति ने अपार शक्ति दी है और जो हर कार्य को शांत और सौम्यता से सिद्ध कर दिखाती है। उन्होंने संगवारी मतदान दलों को बिना डरे पूरे आत्मविश्वास के साथ निर्वाचन दायित्व को सम्पन्न कराने की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण हेतु मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा तैयार कम्प्यूटर पॉवर पाइंट प्रस्तुति, ईव्हीएम हेंडआन करने सम्बन्धी जानकारी, वाट्सअप के माध्यम से शंका समाधान इत्यादि को बेहतर प्रशिक्षण के लिए जरूरी निरूपित करते हुए इसे सराहा। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने अनिवार्य सेवा श्रेणी के मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र से मतदान करने हेतु सुविधा केन्द्र का भी अवलोकन कर मतदाताओं की सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु स्थापित हेल्प डेस्क को सराहनीय प्रयास निरूपित किया। इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक
रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि निर्वाचन हेतु तैयारी प्रारंभ से ही प्रभावी तरीके से की गई हो तो निर्वाचन कार्य सुगमता से संपन्न होते हैं।

उन्होंने बस्तर जिले के जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आज आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 को आपसी समन्वय से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं बाधारहित तरीके से संपादित करने के निर्देश दिए। बैठक में सुगम निर्वाचन हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों की रवानगी और वापसी की कार्ययोजना, संगवारी मतदान केंद्रों, मतदान दलों का प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की उपलब्धता सहित अन्य जरूरी विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में आईजी सीआरपीएफ श्री साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री ओ पी पाल, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े और बस्तर आईजी श्री सुंदर राज पी., बैठक में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस्तर, नारायणपुर,सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

महासमुंद द्वारा जिले में व्यापक रूप से मतादाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें 2 दिवसीय खेल गतिविधियां मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया।

महासमुंद द्वारा जिले में व्यापक रूप से मतादाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें 2 दिवसीय खेल गतिविधियां मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया।

स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में खेल गतिविधियां आयोजित किया गया।
महासमुंद – कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ व स्वीप जिला नोडल श्री एस. आलोक, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन में खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिले में व्यापक रूप से मतादाता जागरुकता  अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें 2 दिवसीय खेल गतिविधियां मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न गतिविधियां – 100मीटर दौड़, गोला फेंक, चम्मच दौड़, बोरा दौड़, फ्रंट रोल, लंगड़ी दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

आयोजन में बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को जागरूक करने के साथ 26 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने नारे लगाते हुए मतदान जरुर करें का संदेश दिया व हम सब हैं देश की शान, चलो चले करें मतदान का नारा लगाया। इस अवसर पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, व्यायाम शिक्षक सेवन दास  मानिकपुरी व खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के परिणाम – कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीरा देवांगन, द्वितीय सोनाली दिवान, तृतीय राधिका दिवान ने प्राप्त किया। बोरा दौड़ प्रतियोगिता बालिका में प्रथम स्थान सुरेखा ध्रुव, द्वितीय स्थान प्रीति सबर, तृतीय स्थान पूर्णिमा धीवर, बोरा दौड़ बालक में प्रथम स्थान डगेंद्र कुमार रात्रे, द्वितीय राजेंद्र पटेल, तृतीय स्थान आर्य राज, चम्मच दौड़ प्रथम स्थान भुनेश्वरी सोनकर, द्वितीय स्थान पदमिनी साहू, तृतीय स्थान प्रियांशु साहू, चम्मच दौड़

बालक में प्रथम स्थान हेमंत साहू, द्वितीय स्थान पूनम साहू, तृतीय स्थान इंद्रजीत ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालक में प्रथम स्थान राजेंद्र पटेल, द्वितीय श्यामचंद, तीसरा स्थान सागर यादव ने प्राप्त किया। फ्रंट रोल प्रतियोगिता बालिका में प्रथम स्थान प्रियांशु साहू, द्वितीय स्थान विजेता जोशी, तृतीय स्थान सोनाली दिवान, फ्रंट रोल बालक में प्रथम स्थान राजेंद्र पटेल, द्वितीय स्थान डगेंद्र कुमार रात्रे, तृतीय स्थान आर्य राज ने प्राप्त किया। गोला फेंक पुरुष प्रथम स्थान आर्य राज, द्वितीय प्रेमसिंह, तृतीय डगेन्द्र रात्रे ने प्राप्त किया। 13 अप्रैल को स्वीप क्रिक्रेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को कलेक्टर श्री प्रभात मालिक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Steel Price: स्टील की कीमतों में चुनाव आते ही जबरदस्‍त उछाल, पांच दिनों ही में 5,000 रुपये प्रति टन तेज हुआ लोहा

Steel Price: स्टील की कीमतों में चुनाव आते ही जबरदस्‍त उछाल, पांच दिनों ही में 5,000 रुपये प्रति टन तेज हुआ लोहा
Saria Price in Raipur: बीते चार-पांच महीनों से लगातार गिर रहे स्टील की कीमतों में चुनाव आते ही तेजी आ गई है और बीते पांच दिनों में ही इसकी कीमतों में 5,000 रुपये टन की तेजी आ गई है। लोहा बाजार के जानकारों का कहना है कि कीमतों में आई अचानक तेजी के पीछे मुख्य कारण चुनावी फंड के साथ ही सट्टाबाजार का दौर शुरू होना है। बताया जा रहा है कि इन दिनों लोहा बाजार में एसएमएस के जरिए सट्टाबाजार हावी हो गया है और इस खेल के जरिए ही कीमतों में तेजी आ रही है।

शनिवार को फैक्ट्रियों में सरिया 55,000 रुपये प्रति टन और रिटेल में 59,000 रुपये प्रति टन हो गया। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि जिस ढंग से अभी लोहा बाजार में सट्टा बाजार हावी हो रहा है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में तेजी के ही संकेत है। मालूम हो कि पखवाड़े भर पहले ही सरिया अपने चार वर्ष पुराने के न्यूनतम स्तर 50 हजार रुपये प्रति टन पहुंच गया था। अब एक बार फिर से कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने कहा कि बाजार में मांग सुस्त होने के कारण काफी समय से कीमतों में गिरावट थी। अब लोहा बाजार में मांग निकलने लगी है, उसका असर ही कीमतों में देखा जा रहा है। इस तरह लोहा बाजार में कीमतों में आ रही तेजी के चलते इन दिनों रायपुर के लोहा बाजार में मैसेज भेजकर कारोबारियों को यह सलाह भी दी जा रही है कि वे स्मार्ट तरीके से खरीद बिक्री करें।

अभी चुनाव का समय है और बाजार में कैश फ्लो कम ही रहेगा। इसके साथ ही अप्रैल पहले सप्ताह से लोहा बाजार में एसएमएस के भाव के जरिए सट्टाबाजी का दौर शुरू हो गया है।
55 हजार रुपये प्रति टन फैक्ट्रियों में सरिया
59 हजार रुपये प्रति टन रिटेल में सरिया की कीमत
50 हजार रुपये प्रति टन था पखवाड़ेभर पहले दाम
5 माह से लगातार गिरावट का दौर था लोहा बाजार में

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी vs कांग्रेस कैंडिडेट का मुकाबला, आंकड़ों से समझें समीकरण

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी vs कांग्रेस कैंडिडेट का मुकाबला, आंकड़ों से समझें समीकरण  रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जोरों पर नजर आ रही है. एक ओर जहां सभी 11 सीटों पर कांग्रेस कैंडिडेट अलग-अलग अपने नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे कर चुनावी मैदान में है. विधानसभा में मिली जीत से उत्साहित भाजपा फिर से लोकसभा में पीएम मोदी के चेहरे और मोदी गारंटी को लेकर उतरे हैं. ऐसे में सीधा मुकाबला मोदी, मोदी की गारंटी बनाम कांग्रेस के उम्मीदवार का हो गया है.

भाजपा प्रवक्ता अमित साहू ने कहा कि भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है,। इसलिए हम मान के चल रहे है कि हर एक प्रत्याशी हमारे लिए मोदी है. लेकिन कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं हैं. कांग्रेस जानती है कि राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे तो उनकी जमानत तक जब्त हो जाएगी. कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के चेहरे पर भाजपा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. है. छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कांग्रेस को लेकर माहौल है.
भाजपा इन मुद्दों को लेकर है मैदान में
मोदी की गारंटी
महतारी वंदन योजना
राम मंदिर
पीएम आवास
3100 धान का समर्थन मूल्य
कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव में कर रहे रहे वादे कांग्रेस की गारंटी कांग्रेस के 5 साल के कामकाज जातिगत जनगणना महिलाओं को 1 लाख देने का वादा भाजपा सरकार की असफलता

लोकसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस को मिली सीटें
साल 2019
पार्टी – सीट
भाजपा – 9
कांग्रेस – 2
साल 2014
पार्टी – सीट
भाजपा – 10
कांग्रेस – 01
साल 2009
पार्टी – सीट
भाजपा – 10
कांग्रेस – 01
साल 2004
पार्टी – सीट
भाजपा – 10
कांग्रेस – 01
साल 2009
पार्टी – सीट
भाजपा – 10
कांग्रेस – 01
साल 2004
पार्टी – सीट
भाजपा – 10
कांग्रेस – 01

पीएम मोदी का चेहरा बनाम कांग्रेस कैंडिडेट के इंडिविजुअल चेहरे में जनता किसे सरताज बनाएगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता जिस तरह से नजर आ रही है, इसका सीधा फायदा भाजपा के उम्मीदवारों को मिल सकता है.

Mahasamund / नागिन डोंगरी, विशालकाय नागिन और भीम की लड़ाई मे नागिन के कई टुकड़े अवशेष बने पत्थर जो अब जुड़ते जा रहे है अवसेस का पूजा कर रहे है ग्रामीण!

Mahasamund / नागिन डोंगरी, विशालकाय नागिन और भीम की लड़ाई मे नागिन के कई टुकड़े अवशेष बने पत्थर जो अब जुड़ते जा रहे है अवसेस का पूजा कर रहे है ग्रामीण!छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले मे कई ऐसे रहस्य मई जगहे है जिनका पर्दा आज भी उठना बाकी है ऐसे ऐसे जगहे सामने आते रहते है इन पर यकीन कर पाना आज भी बड़ी मुश्किल होता है लेकिन प्राचिन काल के अवशेष ही एक मात्र ऐसा जरिया जिसको देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है की हाँ यहां ऐसा घटना हुवा होगा वैसे तो महासमुंद जिले मे ऐसे ऐसे जगहे है जिनका इतिहास आज लोग नहीं जान पा रहे है या फिर जानने के लिए बैचैन है ऐसे जगहों मे है सिरपुर जहा बड़ी बड़ी प्राचिन इतिहास राज पर से परदे उठने बाकी है इन राजो के बारे फिर कभी……

नागिन डोंगरी महासमुंद जिले के बाग़बाहरा अंतर्गत एक गाँव है जूनवानी कला जानकरी के अनुसार यहां एक लम्बी चौड़ी पठार है और चंडी मंदिर के करीब है जहा विशालकाय काय नागिन स्वरूप एक लम्बी पत्थर है  जो कई टुकड़ो टुकड़ो मे बटा हुवा है स्थानीय ग्रामीणों के मान्यता के अनुसार घटना महाभारत काल का है जहाँ ज़ब पांचो पांडव वनवास के दौरान इस क्षेत्र मे भ्रमण कर रहे थे ग्रामीण बताते है पहले यह इलाका घनघोर जंगल था जो अब जंगल खत्म होते जा रहा है

ग्रामीणों के अनुसार इस इलाके मे एक विशालकाय नागिन रहता था जो जीव जंतुवो को शिकार करता था जिसकी भय से स्थानीय लोग बहुत ज्यादा परेशान थे बताया जाता है की एक बार ज़ब यह नागिन अपने एक शिकार आहार बनाने के लिए दौड़ाते दौड़ाते जूनवानी कला के  नागिन डोंगरी तक ले आया और फिर यही उस विशालकाय नागिन का सामना पांडवो से हुवा ग्रामीणों के मान्यताओ के अनुसार अर्जुन नकुल सहित बाकी पांडव विशालकाय नागिन को देखकर डर गए

 

वही भीम ने नागिन के साथ युद्ध चालू कर दिया और किसी हथियार यार ताबल से नागिन के सर को अलग कर दिया वही नागिन के कई टुकड़े कर दिए वही विशालकाय नागिन के टुकड़े पत्थरो मे तब्दील हो गए और वह अवशेष के टुकड़े अब धीरे धीरे जुड़ने लगे है वही नागिन के  सर को अब भी ग्रामीण पूजा करते आ रहे है ग्रामीणों के अनुसार नागिन डोंगरी मे ज़ब नागिन और भीम का युद्ध हुवा तो पठार भीम के पाँव और विशालकाय सर्प को घसीटने के निसान आज भी मौजूद है वही नागिन के सर को रखकर पूजा कर रहे है और मंदिर निर्माण का भी योजना चालू हैं

ग्रामीण बताते है नागिन पठार अब इतना फेमस हो चूका है की अब यहां फिल्मो की सूटिंग और दूर दूर से लोग नागिन के अवशेष को देखने आते है कई यु ट्युबर और ब्लागर भी बागबाहारा के जूनवानी कला गाँव पहुँच कर वीडियो बना रहे है!

महासमुंद / रात दिन एक सरायपाली बसना के दोनों जनपद अध्यक्ष भिड़े , रूप कुमारी चौधरी के प्रचार प्रसार मे, लंबर, छिर्राबाहरा, माधोपाली,झाल पाली, भौरा दादार, सहित कई गाँव मे चुनावी शंखनाद!

 

महासमुन्द लोक सभा प्रत्यासी रूप कुमारी चौधरी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने चुनाव का बिगुल फुक दिया है सरायपाली बसना सहित जिले भर मे प्रचार प्रसार जोरो पर है जीस तरह से भाजपा के कार्यकर्ता अपने प्रत्यासी रूप कुमारी चौधरी के लिए भिड़े उतना जोर कांग्रेस पार्टी मे देखने को नहीं मिल रहा है हालांकि सरायपाली विधायक चातुरी नन्द भी अपने कार्यकर्ताओ के साथ गांव गांव जाती दिख रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रो मे बीजेपी को लेकर भारी उत्साह है इसी क्रम मे सरायपाली जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर और सरायपाली जनपद अध्यक्ष रुखमणि पटेल गांव गाँव जाकर रूप कुमारी चौधरी को भारी मतों से जिताने अपील कर रहे है!

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसारके  तहत भंवरपुर मंडल के अंर्तगत ग्राम- भौरादादर  में सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्ष- श्रीमती कुमारी भास्कर जी ने केंद्र सरकार के योजनाएं एवं प्रदेश के लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध जानकारी दिए | एवं देश के विकास के लिए महिलाओं कि समृद्धि तथा किसानों एवं युवाओं के भविष्य उज्ज्वल किये जाने हेतु प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी को  महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से कमल खिलाने के लिए निवेदन किया |

जिसमें मुख्य रूप ,- बसना जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुक्मिणी पटेल, श्यामसुंदर चौधरी जी, प्रहलाद पटेल, उग्रसेन चौधरी,दयाराम पटेल, श्रीधर पटेल, बालेश्वर कश्यप,शक्ति केन्द्र संयोजक बनितराम सिदार, जनपद सदस्य लक्ष्मी गणेश चौहान, गणेश बरिहा, राजकुमारी यादव, यमुना यादव,हेतकुमार, नरेंद्र बरिहा,जलन्धर बरिहा धनेश्वर भास्कर, मोहन नेताम,आईटी सेल संयोजक जगेश्वर चन्द्रा,लोकसभा सोशल मीडिया सह संयोजक मनबोध मिरी व अन्य कार्यकर्ता बंधु एवं माताएं बहनें उपस्थित रहे

 

*लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार*
के तहत *भंवरपुर मंडल के अंर्तगत ग्राम- माधोपाली* में
*सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्ष- श्रीमती कुमारी भास्कर* जी ने केंद्र सरकार के योजनाएं एवं प्रदेश के लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध जानकारी दिए | एवं देश के विकास के लिए महिलाओं कि समृद्धि तथा किसानों एवं युवाओं के भविष्य उज्ज्वल किये जाने हेतु . प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी  को महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से कमल खिलाने के लिए निवेदन किया |
जिसमें मुख्य रूप ,- बसना जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुक्मिणी पटेल, धनेश्वर भास्कर, मोहन नेताम,आईटी सेल संयोजक जगेश्वर चन्द्रा,लोकसभा सोशल मीडिया सह संयोजक मनबोध मिरी व अन्य कार्यकर्ता बंधु एवं माताएं बहनें उपस्थित रहे |

 

लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार
के तहत भंवरपुर मंडल के अंर्तगत ग्राम- झालपाली* में
*सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्ष- श्रीमती कुमारी भास्कर* जी ने केंद्र सरकार के योजनाएं एवं प्रदेश के लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध जानकारी दिए | एवं देश के विकास के लिए महिलाओं कि समृद्धि तथा किसानों एवं युवाओं के भविष्य उज्ज्वल किये जाने हेतु *मां. प्रधानमंत्री श्री मोदी जी* को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व भाजपा प्रत्याशी *श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी* को *महासमुन्द लोकसभा* क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से कमल खिलाने के लिए निवेदन किया |
*जिसमें मुख्य रूप ,- बसना जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुक्मिणी पटेल, महामंत्री उत्तर निषाद, अमिताभ भास्कर, अजय पटेल,देव साहू,धनेश्वर भास्कर, मोहन नेताम,आईटी सेल संयोजक जगेश्वर चन्द्रा,लोकसभा सोशल मीडिया सह संयोजक मनबोध मिरी* व अन्य *कार्यकर्ता बंधु एवं माताएं बहनें* उपस्थित रहे |

*लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार*
के तहत *भंवरपुर मंडल के अंर्तगत ग्राम- छिर्राबाहरा* में
*सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्ष- श्रीमती कुमारी भास्कर* जी ने केंद्र सरकार के योजनाएं एवं प्रदेश के लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध जानकारी दिए | एवं देश के विकास के लिए महिलाओं कि समृद्धि तथा किसानों एवं युवाओं के भविष्य उज्ज्वल किये जाने हेतु *मां. प्रधानमंत्री श्री मोदी जी* को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने व भाजपा प्रत्याशी *श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी* को *  महासमुन्द लोकसभा* क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से कमल खिलाने के लिए निवेदन किया |
*जिसमें मुख्य रूप ,- बसना जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुक्मिणी पटेल, सरपंच युवराज सिदार, नारायण सिदार, जैतराम सिदार शोभा राम मैत्री,अमर लाल साहू,धनेश्वर भास्कर, मोहन नेताम लोकसभा सोशल मीडिया सह संयोजक मनबोध मिरी* व अन्य *कार्यकर्ता बंधु एवं माताएं बहनें* उपस्थित रहे |

 

रायगढ़ -: प्लांट से लोहा चोरी कर भाग रहे पांच आरोपियों से 285 किलो स्कैप और 05 दुपहिया वाहन जप्त……

रायगढ़ -: प्लांट से लोहा चोरी कर भाग रहे पांच आरोपियों से 285 किलो स्कैप और 05 दुपहिया वाहन जप्त……● भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…..Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Thana Bhupdevpur रायगढ़ 06 अप्रैल रायगढ़ । आज सुबह थाना भूपदेवपुर अंतर्गत ग्राम देवरी डूमरपाली स्थित वीजा पावर प्लांट के टावर पास पड़े टीना-लोहा को कुछ व्यक्ति दुपहिया एक्सल वाहन पर चोरी कर भाग रहे थे । प्लांट के सिक्योरिटी गार्डों ने पांच व्यक्तियों को पकड़ा और थाना प्रभारी भूपदेवपुर को सूचना दी । सूचना पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक राम किंकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और स्कैप चोरी कर भाग रहे पांच आरोपी – रंजीत कुमार दास, अरूफ कुमार दास, अब्दुल अंसारी, कबूल हुसैन व करीम शेख उर्फ साहेब को हिरासत में लिये जिन्हें उनके 05 सुपर एक्सल मोपेड और उनमें लोड़ टीना-लोहा के स्कैप के साथ थाना भूपदवेपुर लाया गया ।

आरोपियों से जप्त स्कैप व मोपेड –(1) रंजीत कुमार दास पिता किशोरी मोहन दास उम्र 42 साल निवासी छातामुड़ा बाईपास डब्लूसाव का किराया मकान स्थाई पता सकिदपुरी थाना सूतिवान जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बेंगल) के सुपर एक्सेल CG 13 AS-1884 में लोड करीब 60 किलो लोहा/टीना स्कैप

(2) अरूफ कुमार दास पिता पिता किशोरी मोहन दास उम्र 42 साल निवासी छातामुड़ा बाईपास डब्लूसाव का किराया मकान स्थाई पता सकिदपुरी थाना सूतिवान जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बेंगल) के सुपर एक्सेल CG 13 AS-0802 में लोड करीब 50 किलो लोहा/टीना स्कैप
(3) अब्दुल अंसारी पिता तस्तर अली उम्र 35 साल निवासी सहदेवपाली टुरकुमुड़ा स्कूल के पास थाना जूटमिल स्थाई पता खानपुर थाना सूती-02 जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बंगाल) के सुपर एक्सेल CG 13 AQ-1379 में करीब 55 किलो लोहा/टीना स्कैप

(4) काबूल हुसैन पिता मानकू शेख उम्र 34 साल निवासी सहदेवपाली टुरकुमुड़ा थाना जूटमिल स्थाई पता रघुनाथपुर थाना सूती-01 जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बंगाल) के सुपर एक्सेल CG 13 AW-1978 में करीब 65 किलो लोहा/टीना स्कैप
(5) करीम शेख उर्फ साहब पिता राशिद अली उम्र 28 साल निवासी बाबूग्रिल फेब्रिकेशन के पास चौधरी ऑटो के सामने छातामुडा टुरकुमुड़ा थाना जूटमिल स्थाई पता खानपुर थाना सूती-02 जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बंगाल) के सुपर एक्सेल CG 13 AW-2413 में लोड करीब 55 किलो किलो लोहा/टीना स्कैप

आरोपियों के कब्जे से कुल 285 किलो लोहा/टीना स्क्रैप करीब ₹12,000 का जप्त किया गया है । स्कैप चोरी को लेकर प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड दया सागर साहू (26 साल) निवासी ग्राम डूमरपाली के लिखित आवेदन पर थाना भूपदेवपुर में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 45/2024 धारा 380,34 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी भूदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक बालकृष्ण डनसेना, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, आरक्षक बोधराम सिदार, मुरली मनोहर पटेल, विजय पटेल और कृष्ण कुमार वारेन शामिल थे ।

CG -: एक बार में शराब या बियर की एक बोतल ही खरीद पाएगा दूसरी बोतल के लिए क्या करना पड़ेगा नए नियम  लागू कैसे मिलेगा शराब!

CG -: एक बार में शराब या बियर की एक बोतल ही खरीद पाएगा दूसरी बोतल के लिए क्या करना पड़ेगा नए नियम  लागू कैसे मिलेगा शराब!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के नये नियम के तहत अब शराब दुकान के काउंटर से एक व्यक्ति एक बार में शराब या बियर की एक बोतल ही खरीद पाएगा। दूसरी बोतल एक बार में शराब या बियर की एक बोतल ही खरीद पाएगा। दूसरी बोतल उसे दूसरी दुकान जाना होगा या फिर करीब एक-दो घंटे के बाद वह उसी दुकान में आकर शराब ले पाएगा। इससे पहले काउंटर से 4 बोतल तक खरीदने का नियम था। नियम में यह बदलाव शराब व बियर का अवैध संग्रहण और अवैध बिक्री पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से किया गया है। प्रीमियम शराब दुकानों की तुलना में देशी शराब दुकानों में ज्यादा भीड़ रहती है, इसलिए अद्धी व पौवा खरीदने वालों को राहत दी गई है।

एक बार में 2 अद्धी या 4 पौवा लिमिट
दुकान से प्रति व्यक्ति एक बार में 2 अद्धी या 4 पौवा भी खरीद सकता है। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के नियम में कई बदलाव किए गए हैं। नये नियम के तहत शराब की कीमतें जहां बढ़ाई गई हैं, वहीं शराब का अवैध संग्रहण और बिक्री रोकने के लिए शराब दुकान में प्रति व्यक्ति शराब बेचने के नियम में भी बदलाव किया गया है। इस नियम के तहत अब कोई भी व्यक्ति किसी भी शराब दुकान से एक टाइम में शराब की एक बोतल ही खरीद पाएगा।

3 लीटर तक शराब रखने की छूट जारी
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शराब दुकान में शराब की बोतल खरीदने के नियम में बदलाव किया गया है, लेकिन प्रति व्यक्ति 3 लीटर शराब रख सकता है। इस नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रति व्यक्ति 3 लीटर तक शराब रख सकता है। इसके लिए प्रति व्यक्ति चाहे तो एक दिन में अलग-अलग टाइम में शराब दुकान से 3 बोतल शराब खरीद सकता है।

अवैध संग्रहण व बिक्री रोकने नियम में बदलाव
आबकारी विभाग के अनुसार शराब बिक्री नियम में बदलाव हुआ है। इसके तहत प्रति व्यक्ति एक टाइम में एक बोतल शराब ही बेची जाएगी। प्रति व्यक्ति 3 लीटर शराब रख सकता है। यह नियम यथावत है।