महासमुंद: कीर्तन बैठक में खूनी संघर्ष, तालाब के पानी को लेकर विवाद में दो ग्रामीणों पर जानलेवा हमला

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छान्दनपुर में कीर्तन नाम यज्ञ की बैठक उस समय खूनी विवाद में बदल गई, जब तालाब में पानी भरने की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक ने रूमाल में लोहे का बोल्ट बांधकर दो लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दो ग्रामीण लहूलुहान हो गए। घटना के बाद बैठक स्थल पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

14 मई की रात गांव में आयोजित होने वाले कीर्तन नाम यज्ञ को लेकर ग्राम छान्दनपुर के बीच गली स्थित गजाधर नायक के घर के सामने बैठक रखी गई थी। बैठक में गांव के पंच, सरपंच और अन्य प्रमुख ग्रामीण मौजूद थे तथा चंदा वसूली और आयोजन की तैयारियों पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान रात करीब 10.30 बजे गांव के मिनीकेतन भोई ने अचानक तालाब में पानी नहीं भरने की बात को लेकर महेंद्र कुमार साव को कहा कि तालाब में पानी क्यों नहीं भर रहे। फिर मिनकेतन भोई और महेन्द्र साव के बीच जम कर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते मामूली बहस तीखी झड़प में बदल गई। आरोप है कि मिनीकेतन भोई ने महेंद्र कुमार साव को  गालियां देते हुए कहा कि कीर्तन नाम यज्ञ का पूरा खर्चा तुम्हीं उठाओगे और जान से मारने की धमकी देने लगा।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी पहले से ही रूमाल में लोहे का भारी बोल्ट बांधकर लाया था। गुस्से में उसने उसी रूमाल से महेंद्र कुमार साव के सिर और दाहिनी आंख के ऊपर भौंह के पास जोरदार वार कर दिया। वार इतना तेज था कि महेंद्र कुमार साव के सिर से खून बहने लगा और मौके पर हडक़ंप मच गया। घटना के दौरान जब सतीश साव बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी उसी लोहे के बोल्ट से हमला कर दिया। हमले में सतीश साव के सिर में गंभीर चोट आई और वे भी खून से लथपथ हो गए।

घायल महेंद्र कुमार साव ने बताया कि घटना के बाद जब रूमाल छीना गया तो उसके भीतर लोहे का बोल्ट बंधा हुआ मिला।

पूरी घटना गांव के सरपंच पति श्वेत कुमार भोई, कोटवार बिरंची नंद, पंच रामनाथ भोई सहित बैठक में मौजूद कई ग्रामीणों के सामने हुई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ईंधन संकट से जूझ रहा महासमुंद; कल भी नहीं सुधरे हालात, आम जनता परेशान

महासमुंद। पेट्रोल की कमी का असर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करने लगा है। महासमुंद शहर में ईंधन की किल्लत कल भी यथावत रही। जिससे आम जनता के साथ-साथ विशेष रूप से फील्ड वर्क से जुड़े लोग परेशान हैं।

शहर के कोतवाली पुलिस पेट्रोल पंप सहित इक्का-दुक्का खुले पंपों पर नजारा बेहद चिंताजनक है। बीती रात घंटों लाइन में लगने के बाद भी जिन लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा था, वे आज सुबह 4 बजे ही पंपों पर पहुंच गए। स्थिति यह है कि लोग अपने जरूरी कामकाज छोडक़र सिर्फ  कुछ लीटर ईंधन की जुगाड़ में पूरा दिन खपा रहे हैं। पुलिस पेट्रोल पंप क ो छोडक़र शहर के अन्य लगभग सभी 7-8 पंपों पर कल भी टैंकर नहीं पहुंचने के कारण सन्नाटा पसरा रहा। सप्लाई चेन पूरी तरह बाधित होने से जो पंप खुले भी हैं, वहां दबाव क्षमता से कहीं अधिक है।  सूत्रों से पता चला है कि कल शहर के कुछ पेट्रोल पंपों में टैंकर पहुंचा भी है और सुबह वितरण किया गया। लेकिन अब उन पंपों की बिजली बंद कर वहां पेट्रोल नहीं है का बोर्ड चस्पा कर दिया गया है।

अन्य पंपों में पेट्रोल नहीं का बोर्ड चस्पा होने की वजह से एक बड़ी भीड़ सीधे पुलिस पंप में पहुंच रही है। कल रात 9 बजे यहां भी पेट्रोल नहीं का बोर्ड लटक गया।

डीजल-पेट्रोल की दैनिक आवश्यकता, उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कल शाम जिले के पेट्रोल-डीजल वितरकों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा बताया गया कि नागरिकों में पेट्रोल डीजल की उपलब्धता में कमी संबंधी भ्रम के कारण अचानक पेट्रोल एवं डीजल की मांग बढ़ गयी है, जो हितग्राही वाहन में 100-200 रुपए का पेट्रोल डलवाते थे, वही लोग टैंक फुल कराना चाह रहे हैं। जिससे किसी एक पंप में ड्राई की स्थिति निर्मित होने पर निकटस्थ के पंप में लोगों की भीड़ बढ़ जा रही है।

ऑयल कंपनी के विक्रय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में वर्तमान में 7लाख, 18 हजार लीटर पेट्रोल एवं 7 लाख, 33 हजार लीटर डीजल उपलब्ध है, जो कि जिले के औसत दैनिक खपत के हिसाब से आगामी पेट्रोल 5 दिवस एवं डीजल 2 दिवस हेतु पर्याप्त है और ऑयल कंपनी द्वारा लगातार आपूर्ति जारी है। लोगों में पैनिक की स्थिति निर्मित नहीं होगी तो स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।

बहरहाल, दूध विक्रेताओं को घरों तक दूध पहुंचाने में देरी हो रही है। मीडिया कर्मियों को कवरेज और समाचार संकलन के लिए आवाजाही करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। एलआईसी एजेंट को क्लाइंट्स से मिलना और फील्ड विजिट पूरी तरह ठप है। सेल्स और डिलीवरी से जुड़े कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

बड़ा धमाका: माओवादी संगठन की रीढ़ टूटी; 20 लाख के इनामी केंद्रीय समिति सदस्य पसुनूरी नरहरि ने पत्नी संग किया सरेंडर

जगदलपुर। माओवादी संगठन को फिर एक बार बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय समिति के सदस्य और 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी पसुनूरी नरहरि ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि नरहरि, जिसे संतोष के नाम से भी जाना जाता है, तेलंगाना के हनमकोंडा का रहने वाला है। वह लंबे समय से झारखंड में माओवादियों की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। नरहरि की पकड़ संगठन में काफी मजबूत मानी जाती थी। वह बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी और पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुका है। आत्मसमर्पण की बड़ी वजह उसका लगातार खराब होता स्वास्थ्य बताया जा रहा है। इसी के चलते उसने तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर करने का फैसला लिया। खास बात यह है कि नरहरि ने अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी जोबा उर्फ पूनम के साथ आत्मसमर्पण किया है, जो खुद क्षेत्रीय समिति की सदस्य बताई जा रही है। पुलिस के लिए इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि नरहरि लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था।

ब्रेकिंग न्यूज़ : तेरा सटोरिया-मेरा सटोरिया” कांग्रेस-भाजपा में रार…

रायपुर। भूपेश बघेल द्वारा सट्टा माफिय़ा के साथ फोटोग्राफ ट्यूटर आइडी में पोस्ट एक नया विवाद को जन्म दे दिया और उसे कहते उड़ता तीर लेना। क्रिकेट सट्टे के माफिय़ा शराब माफिय़ा और तरह तरह के दो नंबर के कारोबार जो छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के अंतर्गत शुरू हुए हैं उसका छत्तीसगढ़ सरकार कमर कस का मुक़ाबला कर रही है और धर पकड़ा ज़ोर शोर से जारी है। इसके अंतर्गत प्रदेश के मंत्री ओपी चौधरी ने ट्विटर वार में अपनी सरकार का पक्ष रखते हुए कांग्रेस पार्टी को हर तरीक़े से नंगा कर दिया ।

देने का आरोप लगा रहे ग़ौरतलब है कि रायगढ़ में एक सटोरिये की गिर तारी के बाद कांग्रेस-भाजपा के नेता एक दूसरे पर अपराधियों को प्रश्रय देने का आरोप लगा रहे हैं। वैसे तो कोई भी दल या नेता दूध के धूले हुए नहीं होते और उनका कोई-न-कोई सफेदपोश अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों से संबंध होता ही है। बावजूद राजनीतिज्ञ खुद को पाक-साफ और बड़ा दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं और लोगों की चर्चा में बने रहने के लिए बिना सिर-पैर के बयानबाजी करते रहते हैं। लेकिन इस तरह का व्यवहार दोयम दर्जे के नेताओं तक ही ठीक लगता है। लेकिन जो राज्य में सत्ता का केन्द्र बिन्दु रहा हो, या जिनकी सत्ता में बड़ी भूमिका हो ऐसे लोग जब एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए बयानबाजी करते हैं तब उनकी राजनीति का स्तर बेहद नि न हो जाता है, गंभीरता और जनता के प्रति जवाबदेही भी संदेहास्पद हो जाती है।

वित्तमंत्री ओपी चौधऱी से जोड़ा राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, अपराधियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है, ये और बात है कि इसका अपराधियों पर ना तो असर नहीं दिख रहा है और न ही अपराध कम हो रहे हैं। लेकिन इसमें दो राय नहीं पुलिस अपराधियों, ड्रग माफिया, अडडेबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस ने पिछले दिनों एक बड़े सटोरिये को गिर तार किया है। इस नेटवर्क जुड़े सटोरियों से पुलिस ने लगभग एक करोड़ कैश भी जब्त किया है। सटोरिये करन चौधरी की गिऱ तारी के बाद पूर्व मु यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सटोरिए का संबंध मु यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधऱी से जोड़ते हुए सोशियल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। भूपेश ने अपने पोस्ट में लिखा कि तस्वीरों में दिख रहा क्रस्स् का सट्टा स्वयंसेवक करन चौधरी है. प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी का बेहद खास ये सट्टा स्वयंसेवक उनके साथ खाते-खिलाते हुए और छत्तीसगढ़ संवारते हुए नजर आ रहा है। इसकी पहुंच सीधे मु यमंत्री तक भी है। रायगढ़ में पकड़े गए सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सिंडिकेट का यह सरगना है. ब्लैक मनी को हवाला के ज़रिए सफ़ेद व्हाइट करता है. मौक़े से पुलिस को एक करोड़ से अधिक नकदी, नोट गिनने की मशीन, 4 मोबाइल और वित्तीय लेनदेन के अहम साक्ष्य बरामद होने की सूचना है। सवाल यह है कि सट्टा, हवाला, ब्लैक मनी के इस खेल में खिलाड़ी तो पकड़ा गया है. लेकिन कप्तान का वित्त अब कौन सँभालेगा? इस तरीके के न जाने कितने सट्टा स्वयंसेवक शाखाओं में तैयार किए जा रहे हैं. सावधान!

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने पोस्ट किया कि भूपेश बघेल जी! कल आपने एक सट्टेबाज द्वारा मेरे और मु यमंत्री जी के साथ पोस्ट की गई तस्वीर को आधार बनाकर अपराधियों को प्रश्रय देने का स्तरहीन आरोप लगाया है। आश्चर्य की बात है प्रदेश का पूर्व मु यमंत्री सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए अनर्गल झूठ का सहारा ले रहा है। मैं उसी व्यक्ति की तस्वीरें आपकी सरकार में उप मु यमंत्री रहे टी.एस. सिंहदेव जी के साथ और आपकी सरकार में मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल जी के साथ साझा कर रहा हूं। एक तस्वीर में तो वह कांग्रेस के पूरे कुनबे के साथ मुस्कुराता खड़ा है। टीएस सिंह देव जी वाली तस्वीर में तो उसकी पहुँच बेड रूम तक दिखायी दे रही है, मानो कि वह उनकी किचन कैबिनेट का हिस्सा हो ।

भूपेश बघेल जी — अब आप क्या कहेंगे? क्या अपने नेताओं पर भी वही आरोप लगाएंगे जो हम पर लगा रहे थे क्या आप इन तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे ? सार्वजनिक जीवन में स्वाभाविक है कि जब रोज अपने विधानसभा क्षेत्र में 200-400 माताएं-बहनें, युवा-बुजुर्ग आपके साथ तस्वीर खिंचवाते हैं, तो हर एक का बैकग्राउंड वेरीफाई करके ही मिलना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं हो पाता है। भूपेश जी, राजनीति में असली गुनाह अपराधी को जानते-बूझते संरक्षण देना है,जो आपकी सरकार पांच सालो तक देती रही । मै आपसे पूछना चाहता हूं अगर हमारी सरकार इस व्यक्ति को प्रश्रय दे रही होती, तो क्या आज रायगढ़ पुलिस 1 करोड़ नकदी, नोट गिनने की मशीन और डिजिटल सबूतों के साथ इस सिंडिकेट को नेस्तनाबूद कर पाती? मैंने खुद आपके पोस्ट करने से 5-6 घंटे पहले ही इस बहादुरी के लिए रायगढ़ पुलिस को बधाई दी थी ,क्योंकि भाजपा जैसी पार्टी के लिए किसी भी अपराधी को प्रश्रय देने के बजाय उस पर कानूनी कार्यवाही करना प्राथमिकता है। कांग्रेस भाजपा की राजनीति में यह फर्क साफ है भूपेश जी,आपकी सरकार में महादेव ऐप के आरोपी मु यमंत्री निवास में पनाह पाते थे। शराब घोटाले के सरगना ईडी की चार्जशीट के बाद भी आपके साथ मंच साझा करते थे। कोयला लेवी के आरोपी ष्टरूह्र से पूरे सिस्टम को चलाते थे।आपकी सरकार अपराधियों की ढाल बनी रही,और हमारी सरकार अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है। रायगढ़ की जनता आज भी याद कर सिहर उठती है;जब आपके राज में पुलिस अपराधियों की संरक्षक ही नहीं, बल्कि अपराधों की संचालक भी बन गई थी। जुआ सट्टा सबका संचालन पुलिस ही करवाती थी। आज वही पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ रही है —

यही सुशासन है। जिस प्रदेश को आपने 5 सालो तक लुटा आज जब हम उसे संवार रहे हैं, तो आप तस्वीरें दिखाकर ब्लेम-गेम का अनर्गल खेल खेल रहे हैं। भूपेश बघेल जी, याद रखिए विपक्ष की ये ओछी राजनीति छत्तीसगढ़ में शांति व्यवस्था की बुनियाद को कमजोर करेगी। जब अपराधी पर कार्रवाई हो तो विपक्ष को पुलिस का मनोबल बढ़ाना चाहिए, न कि अपराधी के बहाने सरकार को झूठा बदनाम करना चाहिए।विपक्ष का आक्रामक होकर आरोप लगाना तब जायज कहा जा सकता है,जब कार्यवाही न हो रही हो,जो आपकी सरकार के समय की हालत थी। जनता-जनार्दन सब देख रही है, सब समझ रही है। इसीलिए पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस का यह हश्र हो रहा है। जब तक आप झूठ और नफरत की सियासत नहीं छोड़ेंगे, जनता आपको माफ नहीं करेगी। भाजपा राज में कानून का राज है यहां अपराधी की तस्वीर किसी के साथ हो, अपराधी के लिए असली मंजिल सिर्फ जेल है। क्योंकि हमारे लिए कुर्सी नहीं, छत्तीसगढ़ का भविष्य बड़ा है। बिना किसी कारण, मेरा नाम घसीटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण: टीएस जब ओपी चौधरी ने जवाब में सोशल मीडिया में पोस्ट कर करन चौथरी की टीएस सिंहदेव के साथ वाली तस्वीर पोस्ट की तब पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी उन्होंने ओपी चौधरी को संबोधित करते हुए लिखा कि ओपी चौधरी जी, बिना किसी कारण, केवल किसी को जवाब देने के लिए मेरा नाम घसीटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, और पूरी तरक से अनावश्यक था। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते, मेरे द्वार सबके लिए खुले हैं – यह मेरी प्रतिबद्धता है और रहेगी। जो व्यक्ति यहां चर्चा में है, उसका संबंध एक धार्मिक संगठन से है, क्रस्स् से है, और क्चछ्वक्क के कई नेताओं से भी है। मुझसे मिलने आने वाले किसी भी व्यक्ति से – चाहे उनकी राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो – मैं संवाद करता हूं और करता रहूँगा। परंतु मैंने कभी किसी आपराधिक मंशा का समर्थन नहीं किया, न करता हूँ और न ही कभी करूंगा। इस मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए और कानूनी रूप से अभियुक्त को न्यायोचित सजा मिलनी चाहिए। इस पर भी ओपी चौधऱी ने जवाबी पोस्ट करते हुए लिखा कि आदरणीय टीएस सिंहदेव जी ! आप एक अच्छे व्यक्ति हैं,लेकिन पड़े तो गलत संगत में ही हैं। जिनको आपने किसी कहकर संबोधित किया है,कभी उनके साथ आपकी जय-वीरू की जोड़ी मानी जाती थी। अगर वीरू जबरन किसी बाल्टी भर कीचड़ उछालेगा, तो संभावना तो बनती ही है कि जय पर भी कुछ छींटें पड़ जायें। मुझे प्रसन्नता है कि वैचारिक रूप से आप वही बात बोल रहे हैं, जो मैं भी अपने जवाब में कह रहा था। आश्यर्य है…कभी सत्ता के शीर्ष पर रहे और वर्तमान में सत्ता में प्रमुख दायित्व निभा रहे नेताओं के बीच एक दूसरे का एक सटोरिए से संबंध दिखाने के लिए सोशल मीडिया में की टिप्पणियों से न सिर्फ राजनीति के गिरते स्तर का पता चलता है बल्कि जनता के लिए जवाबदेह नेताओं का ऐसा व्यवहार भी उनके आचरण और सतही सेवाभाव की ओर इशारा करता है। किसी व्यक्ति का किसी के साथ तस्वीरों में होना एक दूसरे का संबंधी होने का प्रमाण नहीं होता। राजनीति में स्वस्थ आलोचना, सार्थक कार्रवाई औप जन हितैषी नीतियों-निर्णयों का स्वागत होना चाहिए, तभी लोकतंत्र की सार्थकता है। महादेव सट्टा ऐप के प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश में गांजा और सट्टे के प्रमुख कारोबारी भी कांग्रेस नेता के संरक्षण में लगातार ख़ुलासा प्रदेश के प्रमुख सट्टा कारोबारी आशु शर्मा पूर्व कांग्रेस के नेता की और कांग्रेस के परिवार के रिश्तेदारी में जो अभी फऱार चल रहा है कांग्रेस के अधिकांश छुटभैया नेता विगत तीन सालों से क्रिकेट सट्टे के आरोपों में अलग-अलग थानों में लोग गिरफ्तार हो चुके हैं विगत 4-5 सालों से छत्तीसगढ़ में सट्टे के कारोबार की बढ़ोतरी हुई है क्रिकेट सट्टा सिर चढक़र बोल रहा है पुलिस कार्रवाई भी बढ़ी है लेकिन सट्टे के खाईवाल बाज़ नहीं आ रहे – नाड़ा पायजामा छाप कांग्रेसी नेताओं के सर्वेक्षण में बेफिक्र होकर सट्टे के कारोबार को अंजाम दे रहे थे।

ईंधन की कीमतों में ₹3 की बढ़ोतरी के बाद भी कबीरधाम में आपूर्ति सुचारू, प्रशासन ने की संयम की अपील

कबीरधाम। जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है तथा किसी भी पेट्रोल पंप में ड्राई आउट (सूखत) की स्थिति नहीं है। तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। जिले में वर्तमान में कुल 58 पेट्रोल, डीजल पंप संचालित हैं। इनमें भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 14, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 28, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 14 तथा नायरा कंपनी के 02 पेट्रोल पंप शामिल हैं। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके बावजूद जिले में ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और सभी पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल क्रय करें।

भाटापारा स्टेशन पर रेलवे का ‘महा-अभियान’: सघन टिकट चेकिंग में धरे गए 342 यात्री, रेलवे ने वसूला 2 लाख से अधिक का जुर्माना…

छत्तीसगढ़। रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को भाटापारा रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान प्लेटफार्म और ट्रेनों में जांच के दौरान लगभग 193 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इनसे कुल 1,56,025 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं 91 यात्रियों से अनियमित टिकट के मामले में 48,895 रुपये और 21 यात्रियों से अधिक सामान (लगेज) के लिए 2,100 रुपये वसूले गए। इसके अलावा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले 37 यात्रियों पर भी कार्रवाई करते हुए 3,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया।में कुल 342 मामलों में कार्रवाई की गई, जिससे रेलवे को 2,07,720 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अभियान में एसीएम, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक सहित 16 टिकट चेकिंग स्टाफ और 2 आरपीएफ जवान शामिल रहे। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि बिना टिकट यात्रा और स्टेशन परिसर में अनुशासनहीनता पर रोक लगाई जा सके।

 

महासमुंद : जाने किसको कितना मिलेगा डीजल पेट्रोल बाइक, कार और किसानों के लिए मात्रा तय कलेक्टर पंप संचालकों एवं पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों की आपात बैठक

महासमुंद : जाने किसको कितना मिलेगा डीजल पेट्रोल बाइक, कार और किसानों के लिए मात्रा तय कलेक्टर पंप संचालकों एवं पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों की आपात बैठक

कलेक्टर ने ली पेट्रोल डीजल संचालकों की बैठकस्टॉक के अनुरूप लोगों को पेट्रोल डीजल उपलब्ध कराएं बाइक को ₹200, कार को ₹1500 और कृषि कार्य हेतु ₹2000 तक मिलेगा ईंधन

 

**नागरिकों से अपील ज्यादा पैनिक न हो
महासमुन्द,15 मई 2026/ जिले में डीजल-पेट्रोल पंपो के सुचारू संचालन को लेकर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों और सभी पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों की आपात बैठक ली। इस दौरान लोगों में अचानक से बढ़ी पैनिक बायिंग की घटनाओं को कम करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आज शाम आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि लोगों को स्टॉक की उपलब्धता और जरूरत के मुताबिक पेट्रोल एवं डीजल प्रदान करें। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि फिलहाल बॉटल पर विक्रय करने पर प्रतिबंध लगा दें। इसके साथ ही कुछ दिन के लिए प्रयोग के तौर पर निश्चित मात्रा में आम जनता को डीजल-पेट्रोल दिया जाए।

जिसके तहत मोटर सायकल को 200 रुपए, कार को 1500 रुपए और कृषि कार्य के लिए 2000 रुपए तक का पेट्रोल उपलब्ध कराया जाए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने पेट्रोलियम कंपनियों के सेल्स अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि सभी पेट्रोल पंपो को पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल की सप्लाई की जाए। इससे अचानक बढ़े दबाव को कम किया जा सकता है। कलेक्टर ने पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की निगरानी करने तथा नियमानुसार कार्य नहीं करने पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया कि आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल डीजल की खरीद करें। अनुचित स्टॉक जमा न करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन लोगों की जरूरतों का ध्यान रख रही है। इसलिए किसी अफवाह या भ्रम में न आएं। प्रशासन की कोशिश है कि सबको पेट्रोल डीजल प्राप्त हो। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, डिप्टी कलेक्टर तेजपाल सिंह ध्रुव एवं पेट्रोल संचालक मौजूद थे।

स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार: खल्लारी में जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न, केशव चन्द्राकर ने दिए आवश्यक निर्देश

महासमुंद। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी में जीवनदीप समिति की बैठक जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर की अध्यक्षता में आहुत हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर, सुरक्षित एवं जनहितकारी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खम्हारिया एवं जुनवानी की जीवनदीप समिति की बैठक भी संयुक्त रूप से आयोजित की गई। जिसमें तीनों स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्री चन्द्राकर ने अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, सफ ाई व्यवस्था, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी संचालन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ संचालित की जाएं।

बैठक के दौरान अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन को लेकर भी चर्चा हुई। केशव चन्द्राकर ने निर्देश दिए कि अस्पताल से निकलने वाले जैव अवशिष्ट एवं चिकित्सकीय कचरे का निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षित निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने रंग कोडित पृथक्करण, सुरक्षित संग्रह एवं परिवहन व्यवस्था को सख्ती से लागू करने, अस्पतालों में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, वाटर स्टोरेज टैंक की नियमित सफाई कराने तथा उसकी अगली सफाई तिथि टंकी पर अंकित करने और मरीजों एवं आमजनों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में वाटर कूलर एवं वाटर फिल्टर लगाए जाने पर भी चर्चा की।  बैठक में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर भी विशेष जोर दिया गया। जनपद अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा मरीजों के साथ विनम्र व्यवहार रखने के निर्देश दिए।

शिकायत एवं सुझाव पेटी को प्रत्येक 15 दिवस में खोलकर रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा अस्पताल एवं मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए आवश्यक सामग्री क्रय करने हेतु जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर द्वारा अनुमोदन भी प्रदान किया गया।

उक्त बैठक में विधायक प्रतिनिधि खेमराज सिन्हा, जनपद सदस्य बलराम ध्रुव, पूर्व सरपंच रामजीलाल सिन्हा, पूर्व सरपंच रिंकू चेतन चंद्राकर,समाजसेवी मनहरन गुप्ता, जनप्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जेई प्रशांत तिवारी, डा. दिलीप सतपथी, डा. बीएल मिश्रा, डा. संजय दवे, डा.गेवेंद्र नौरंगे, डा.आराधना मिश्रा, शेखर साहू, टाकेश्वर सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी बैठक में मौजूद रहे।

महासमुंद: धान खरीदी केंद्रों में गड़बड़ी की शिकायत पर एक्शन, आरंगी समिति के दो केंद्रों में जांच शुरू

महासमुंद। महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के पिरदा शाखा अंतर्गत संचालित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति आरंगी से जुड़े नरसैयापल्लम एवं बम्हनी धान उपार्जन केंद्रों में धान स्टॉक और रिकॉर्ड संबंधी गड़बड़ी की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में नरसैयापल्लम केंद्र में 34 हजार 364 क्विंटल धान खरीदी दर्ज की गई थी। रिकॉर्ड के अनुसार इसमें से 29 हजार 838.08 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है, जबकि 4525.92 क्विंटल धान शेष बताया गया है।

इसी तरह बम्हनी उपार्जन केंद्र में 40 हजार 464 क्विंटल धान खरीदी दर्ज की गई थी। इसमें से 36 हजार 088.80 क्विंटल धान के उठाव और 4375.20 क्विंटल धान शेष होने का उल्लेख रिकॉर्ड में है। स्थानीय स्तर पर यह शिकायत सामने आई है कि दोनों केंद्रों में रिकॉर्ड के अनुरूप धान स्टॉक उपलब्ध नहीं है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि खरीदी प्रक्रिया में रिकॉर्ड में गड़बड़ी और कथित अनियमितता हुई है।

शिकायत में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार दोनों केंद्रों को मिलाकर लगभग 9180 क्विंटल धान की कमी होने संबंधी शिकायत की जांच की जा रही है। नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने मीडिया को बताया कि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर 12 मई को पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है।

टीम को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच समिति में तहसीलदार मोहित अमला, सहकारिता निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक दीपांशु देवांगन, पिरदा शाखा प्रबंधक उसत प्रधान तथा संग्रहण केंद्र प्रभारी को शामिल किया गया है।

इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर ब्लैकमेल करने वाला बिहार का शातिर यूट्यूबर गिरफ्तार।

रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती कर छेड़खानी, धमकी और अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपी सौरभ सिंह राजपूत पिता श्याम किशोर सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी लश्करगंज थाना टिकारी जिला गया (बिहार) का रहने वाला है। पीड़िता ने दिनांक 14.05.2026 को महिला थाना रायगढ़ पहुंचकर लिखित आवेदन दिया, जिसमें बताया कि करीब 7-8 माह पहले उसकी पहचान आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। दिनांक 05.01.2026 को आरोपी रायगढ़ आया और मेडिकल कॉलेज रोड चक्रधरनगर क्षेत्र में युवती को बुलाकर पसंद करने की बात कहते हुए गलत नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की तथा घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई।  लगातार फोन कर युवती को परेशान करता रहा और बातचीत बंद करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। दिनांक 30.04.2026 को आरोपी ने युवती को साथ घूमने चलने का दबाव बनाया और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। भयभीत युवती आरोपी के साथ मथुरा चली गई। दिनांक 04.05.2026 को युवती ट्रेन से वापस रायगढ़ लौटी, लेकिन आरोपी उसका मोबाइल अपने पास रख लिया और केवल सिम वापस किया। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई।  इसके बाद आरोपी युवती से मिलने की जिद करते हुए इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से युवती के परिजनों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर धमकाने लगा। शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 74, 75, 79, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आज आरोपी के रेलवे स्टेशन के पास देखे जाने की सूचना पर महिला थाना और थाना साइबर की संयुक्त टीम ने पीछा करते हुए चक्रधरनगर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को यूट्यूबर बताया और अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त OnePlus Nord CE 2 Lite 5G मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक मालती कंवर, आरक्षक राजेश उरांव तथा थाना साइबर के आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर और नवीन शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश- “सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती खतरनाक हो सकती है महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को रायगढ़ पुलिस किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। ऐसे अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”