पिथौरा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर अपराध दर्ज

पिथौरा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर अपराध दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। महिला प्रधान आरक्षक द्वारा की जा रही मर्ग जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना को सड़क एक्सीडेंट मानते हुए संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मर्ग क्रमांक 03/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान गवाह मोहनलाल पटेल ने बताया कि उनके पिता रोहित कुमार पटेल सुबह करीब 10 बजे मोटरसाइकिल डिस्कवर क्रमांक CG 06 K 3214 से बैंक कार्य व गैस सिलेंडर लेने पिथौरा गए थे। काम निपटाकर वापस अपने गांव छिबर्रा लौटते समय दोपहर लगभग 12.25 बजे ग्राम मुढ़ीपार क्रासिंग, एनएच 53 के पास पिथौरा से झलप की ओर जा रही वाहन क्रमांक OD 15 AD 0205 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से उनकी बाइक को ठोकर मार दी।

हादसे में रोहित कुमार पटेल को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि दुर्घटना वाहन चालक की लापरवाही से हुई है। अतः वाहन क्रमांक OD 15 AD 0205 के चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। घटना की सूचना श्रीमान एसडीएम महोदय को भी पृथक से दी गई है। यह मामला महासमुंद जिला के पिथौरा थाना क्षेत्र का है।

महासमुंद जिले में पूर्ण पारदर्शिता के साथ धान खरीदी सम्पन्न प्रदेश में सर्वाधिक खरीदी जिले में

महासमुंद जिले में पूर्ण पारदर्शिता के साथ धान खरीदी सम्पन्न प्रदेश में सर्वाधिक खरीदी जिले में

महासमुंद/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी के अंतिम दिन भी खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से हुआ। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सतत निगरानी, नियमित निरीक्षण, समन्वय एवं सक्रियता के साथ जिले में धान खरीदी किया गया।

31 जनवरी की स्थिति में महासमुंद जिले में 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से एक लाख 48 हजार 418 किसानों से कुल 10 लाख 187 मीट्रिक टन धान की खरीदी किया गया। जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है। जिसमें मोटा धान 8 लाख 17 हजार 29 मीट्रिक टन, पतला 32.80 मीट्रिक टन एवं सरना एक लाख 83 हजार 125 मीट्रिक टन शामिल है। अब तक कुल 5 लाख 18 हजार 507 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी हो चुका है। हैं। जिसके विरूद्ध जिले में कुल 333 मिलों के माध्यम से 2 लाख 97 हजार 449 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

सरायपाली विकासखंड के आँगनबाड़ी केंद्रो में तिथि नेवता भोज का आयोजन

सरायपाली विकासखंड के आँगनबाड़ी केंद्रो में तिथि नेवता भोज का आयोजन

महासमुंद/सरायपाली दिनांक 31/01/2026 को पूरक पोषण आहार कार्यकम के अतिरिक्त जन समुदाय के सहयोग से महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड के महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान मे विभिन्न आँगनबाड़ी केन्द्रों में तिथि नेवता भोजन के माध्यम से अतिरिक्त ‘ पौष्टिक आहार / भोजन का प्रदाय किया गया । राज्य में तिथि भोजन लागू करने के लिये स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टिकवेन्द्र जाटवर, परियोजना अधिकारी श्री रामसिंग मिरी के मार्गदर्शन में सरायपाली परियोजना के रूढ़ा सेक्टर के आँगनबाड़ी केंद्रो में तिथि नेवता भोज का आयोजन किया गया ।

जिसके अंतर्गत आँगनबाड़ी केंद्र खम्हारापाली अ मे कार्यकर्ता का जन्मदिवस, रूढ़ा ब मे कार्यकर्ता का जन्मदिवस, पुटका ब मे सहायिका का जन्मदिवस, लिमगाँव मे कृष्णा चौधरी का 6 वर्ष पूर्ण, कोकड़ी मे चंद्र प्रकाश 6 वर्ष पूर्ण होने पर, आँगनबाड़ी केंद्र मे जन्मदिन के शुभ अवसर पर सभी बच्चो के साथ मिलकर जन्म दिन मनाया गया एवं साथ में सभी बच्चों को तिथि नेवता भोज में चावल, दाल, मिक्स सब्जी, टमाटर चटनी, खीर, पूड़ी, बुंदी, केला, मिठाई, जलेबी, वितरण किया गया। तिथि नेवता भोज ग्रहण कर बच्चे खुशी से झूम उठे । इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर दीक्षा बारीक प्रशासनिक प्रभारी सरायपाली, के द्वारा सभी बच्चों को व कार्यकर्ता सहायिका को उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जन्मदिन की बधाई दी एवं तिथि नेवता भोज के लिए धन्यवाद प्रेषित की गई।

बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। थाना बसना पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम रामपुर पुलिया के पास महुआ पेड़ के नीचे हाथ भट्ठी की महुआ शराब बिक्री करते एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।

थाना बसना में पदस्थ प्र0आर0 51 वृन्दावन भोई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रामपुर निवासी खेलसाय भारती पिता भरतलाल भारती (32 वर्ष) अपने कब्जे में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन (क्षमता 20 लीटर) में भरी करीब 20 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4000 रुपये बताई गई है, बरामद की गई। आरोपी के पास शराब रखने या बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत देहाती नालसी कायम कर मामला दर्ज किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना प्रारंभ कर दी है। कार्रवाई के दौरान पंचनामा, जप्ती एवं संपूर्ण प्रक्रिया गवाहों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कर की गई।

सरायपाली /पति द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज

सरायपाली /पति द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज

सरायपाली | थाना क्षेत्र सरायपाली अंतर्गत पतेरापाली मुर्रा मिल के पास रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह वर्ष 2017 में मनीष सोनी निवासी गाताडीह, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से लव मैरिज के रूप में हुआ था। विवाह के बाद वे ग्राम बालसी में किराये के मकान में रहते थे। दंपति के तीन बच्चे हैं।

पीड़िता के अनुसार, दो बच्चों के जन्म के बाद से पति नशे का आदी हो गया और आए दिन विवाद, गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। इसी प्रताड़ना से तंग आकर वह 18 मार्च 2025 को अपने तीनों बच्चों को अपनी मां के पास छोड़कर चेन्नई चली गई थी।

पीड़िता ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को उसके पिता का निधन हो गया, जिसके चलते वह 15 जनवरी को सरायपाली आई और 23 जनवरी को दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुई। अंतर्जातीय विवाह के कारण सामाजिक प्रतिबंध होने से वह कुटेला में किराये के मकान में रह रही थी।

आरोप है कि 23 जनवरी 2026 को उसका पति वहां पहुंचा और साथ रहने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने गंदी गालियां दीं, मारपीट की और दाहिनी आंख के पास दांत से काट लिया। साथ ही गला दबाकर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे उसे चोटें आई हैं।

पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी उसने अपनी मां मंजूलिका प्रधान को दी है। घटना के समय चक्रधर बारीक मौके पर मौजूद था, जिसने पूरा घटनाक्रम देखा-सुना और बीच-बचाव किया।

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

बसना /दुलारपाली स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र पर्व सांस्कृतिक समरोह ‘वन्देमातरम’ में छात्रों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति

बसना /दुलारपाली स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र पर्व सांस्कृतिक समरोह ‘वन्देमातरम’ में छात्रों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति

बसना  शाउमावि दुलारपाली में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष देवेंद्र साहू ने ध्वज फहराकर सलामी दी। रोवर हर्ष साहू ने भारत स्काउट एंड गाइड का ध्वज फहराया। तत्पश्चात प्रभात फेरी निकालकर विभिन्न स्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ग्राम पंचायत भवन में सरपंच श्रीमती देवकी पटेल ने समस्त पंचगणों और ग्रामवासियों की उपस्थिति में ध्वज फहराया। प्रभातफेरी के पश्चात विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम “वंदे मातरम्” की प्रस्तुति दी। प्राचार्य प्रेमानन्द भोई ने स्वागत भाषण दिया एवं वरिष्ठ व्याख्याता उपेंद्र बुड़ेक ने गणतंत्र दिवस व वंदे मातरम् की महत्ता को स्पष्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए छात्र छात्राओं को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप प्रभारी शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जहाँ राष्ट्रभक्ति,भारतीय संस्कृति, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, हिंदी, ओड़िया, संबलपुरी, रसरकेली, तमिल,पंजाबी, राजस्थानी, नगाड़ा संग ढोल बाजे ओम शांति ओम, ढोलिडा,शिव तांडव,मोर छत्तीसगढ़ के तिहार,मोर मन के सुआ जैसे मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी,वहीं सुदामा कृष्ण मिलन, लंका दहन, नशामुक्ति नृत्य नाटिका ने खूब तालियां बटोरी। कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर डांस प्रस्तुत कर देश भक्ति भाव का संचार किया। उर्वी ग्रुप द्वारा माँ तेरी माटी की कसम, दुर्वांश ग्रुप द्वारा मोबाइल बुरी बला, जया ग्रुप ने मेरा देश है पहले, अरमान ग्रुप ने लेजी, परी ग्रुप ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत संगीतमय नाटिका लंकादहन और एन एस एस दुलारपाली द्वारा प्रस्तुत संगीतमय नाटिका नशामुक्ति आकर्षण का केंद्र रही।

उत्कृष्ट छात्रों को मिला सम्मान

इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले  छात्र छात्राओं कक्षा पहली उर्वी साहू, देवा साहू, कुणाल नेताम,कक्षा दुसरी देव कुमार डडसेना,याचना साहू,खुशबू नेताम, कक्षा तीसरी लव कुमार मैत्री जया साहू ममता बाघ, कक्षा चौथी गीता जायसवाल, नताशा साहू दुर्वांश साहू, कक्षा पांचवीं पायल, कुसुम, प्रणय कुमार कक्षा छठवीं मोनल, प्रिंस, चांदनी साहू,कक्षा सातवीं छबीला,ममता साहू,ममता सिदार,कक्षा आठवीं सुधा सिदार, लैला सिदार, कक्षा नवमी मयंक पटेल, तेजस्विनी सिदार, हेमपुष्पा सिदार, कक्षा दसवीं हर्ष साहू,अरमान साहू, दीपक मांझी, कक्षा ग्यारहवीं कला मनीषा यादव, दुर्योधन निषाद, गौरव चौहान, कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान आरती साहू,दिव्या डिंगरे,दुर्गेश भारती,कक्षा बारहवीं कला गौतम जगत,कुंती वेदव्यास, अनुसुइया चौहान,कक्षा बारहवीं विज्ञान खुशी साहू,कैलाश साहू,अन्नू पटेल एवं माधुरी सिदार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत दुलारपाली के सरपंच श्रीमती देवकी पटेल थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच श्रीमती आसमोती साहू विभिन्न वार्डों के पंचगण,एवं डॉ गोपीनाथ साहू, खेमलाल साहू,जीवन लाल साहू ,केदार साहू, पारसमणी पटेल, मिनकेतन नेताम आदि उपस्थित थे,अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष देवेंद्र साहू ने की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पद्मिनी भोई, ममता पोर्ते,जयनारायण पटेल, द्रुपद पटेल, अमित चौरसिया, कविता पटेल, सुशांत प्रधान, रूपधर पटेल, डी एल खटकर ,अंजली पटेल, रोहित कुमार साहू, उपेन्द्र बुड़ेक, कृष्ण कुमार नायक, टेकलाल पटेल, प्रधान पाठक शंखलाल जगत लोकेंद्र नायक, सी एस विशाल,राकेश प्रधान, छात्रसंघ पदाधिकारियों,जूनियर रेडक्रास सोसायटी, स्काउट एंड गाइड्स तथा एन एस एस के स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता टेकलाल पटेल एवं विज्ञान शिक्षक अमित चौरसिया ने किया।

बसना/ भाजयुमो जिलाध्यक्ष बने अमन वर्मा, सभापति प्रकाश सिन्हा ने दी बधाई नवनियुक्त जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल को दूरभाष से दी शुभकामनाएँ

बसना/ भाजयुमो जिलाध्यक्ष बने अमन वर्मा, सभापति प्रकाश सिन्हा ने दी बधाई नवनियुक्त जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल को दूरभाष से दी शुभकामनाएँ

बसना। भारतीय जनता युवा मोर्चा, महासमुंद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाई अमन वर्मा को भाजपा कार्यालय, महासमुंद में जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा ने सौजन्य भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रकाश सिन्हा ने अमन वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभेच्छाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की।

साथ ही श्री सिन्हा ने भाजयुमो के नवनियुक्त जिला महामंत्री भाई प्रखर अग्रवाल को दूरभाष के माध्यम से बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनके समर्पण, निरंतर परिश्रम एवं युवा नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

प्रकाश ने कहा कि अमन वर्मा और प्रखर अग्रवाल जैसे ऊर्जावान युवाओं को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना भारतीय जनता युवा मोर्चा को नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले में संगठन को और अधिक सशक्त करेगा तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य प्रभावी रूप से संपन्न होगा।

इन दोनों नियुक्तियों को लेकर जिले भर के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं हर्ष का वातावरण है। कार्यकर्ताओं ने इसे युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में संगठन का सराहनीय निर्णय बताया। इस अवसर पर नगर पंचायत बसना के उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा एवं भाजपा नेता विजय पटेल उपस्थित रहे।

बसना भक्ति और समरसता का संगम: गोपालपुर में शबरी माता मेला महोत्सव, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना माघ पूर्णिमा पर सवरा समाज के भव्य आयोजन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

बसना भक्ति और समरसता का संगम: गोपालपुर में शबरी माता मेला महोत्सव, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना माघ पूर्णिमा पर सवरा समाज के भव्य आयोजन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

बसना/गोपालपुर। पावन माघ पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम गोपालपुर में ‘अस्सी घर सवरा समाज’ के तत्वावधान में आयोजित शबरी माता मंदिर मेला महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के आगमन पर सवरा समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और रीति-रिवाजों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने माता शबरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर ‘जय शबरी’ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि माता शबरी अनन्य भक्ति, सेवा और समर्पण की प्रतीक हैं। अस्सी घर सवरा समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित यह मेला हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश देता है।

उन्होंने सवरा समाज के गौरवशाली इतिहास की सराहना करते हुए समाज की प्रगति एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक ने मंदिर परिसर एवं आसपास के बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण हेतु कार्य कराने की घोषणा भी की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। गोपालपुर सहित पूरे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम के अंत में अस्सी घर सवरा समाज के पदाधिकारियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिससे आयोजन भव्य और यादगार बन गया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश चंद्र अग्रवाल, गजेंद्र चौधरी, समाज प्रमुख एवं अध्यक्ष उपेंद्र भोई, सचिव किशोर भोई, संतकुमार भोई, सुरेश भोई, सरपंच चक्रधर दीप, भरत भोई, बृज भोई, सभापति नंदलाल नैरोजी, सभापति कैलाश भोई, सरपंच हरिराम भोई सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): धनार्जन सुगम होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, तुमगांव थाना में मामला दर्ज

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, तुमगांव थाना में मामला दर्ज

महासमुंद। थाना तुमगांव क्षेत्र अंतर्गत हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्ग क्रमांक 07/26 धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान गवाहों के कथन एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को मृतक सल्लाऊद्दीन उर्फ कलाऊद्दीन (50 वर्ष), निवासी संतोषी रोड रायपुर, अपने ट्रक वाहन को राज फ्यूल के पास खड़ा कर पैदल यादव ढाबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सरायपाली से आरंग की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

हादसे में मृतक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां से उसे मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। रायपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस द्वारा मामले में अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस तथा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही