सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के सिंघोडा छुइपाली बाराडोली रक्सा सहित दर्जनों गांव में अमर नाग कर रहे लगातार जनसंपर्क लोगो का मिल रहा जन समर्थन ?

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के सिंघोडा छुइपाली बाराडोली रक्सा सहित दर्जनों गांव में अमर नाग कर रहे लगातार जनसंपर्क लोगो का मिल रहा जन समर्थन ?

महासमुंद हेमन्त वैष्णव hemant vaishnav

mahasamund
2023 Chhattisgarh election

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव है जिसको देखते हुए जनप्रतिनिधि और विधायक टिकट के चाह रखने वाले प्रत्यासी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो से भेंट मुलाकात कर जनसम्पर्क कर रहे है ।

इसी क्रम में अमरनाग जो की विधायक प्रत्यासी के रूप में लगातार जनसपंर्क कर रहे है दिनांक 28 दिन रविवार को छुइपाली सहित 20 गांव में लगातार  जनसम्पर्क

अमरनाग वर्तमान में महासमुंद जिला डायरेक्टर वनोपज सहकारी यूनियन ,
लघुवनोपज संघ में जिला वनोपज यूनियन जिलाउपाध्यक्ष ,गाड़ा चौहान समाज जागृति संगठन फुलझर क्षेत्र के अध्यक्ष है अमर नाग सरायपाली विधानसभा अन्तर्गत ग्राम छुइपाली में सिंघोडा और छुइपाली के लगभग 20 गांव के ग्रामीणों से जनपसमर्क के तहत भेंट मुलाकात कर चर्चा किए । इस दौरान उनके कई कार्यकर्ता भी साथ रहे ।

जनसम्पर्क के दौरान ग्राम छुइपाली में मानपाली , भगत सरायपाली , ग्राम केलेडा , ग्राम रक्सा , मौलिखार
सिंघीडो , लाती , सिरबोडा , धसपाली , बाराडोली कोकड़ी , बरडीह , तीहरीपाली , भोथलडीह , परसकोल ,जाम जुड़ा , गिरसा , बिरकोल सहित लगभग 20 गांव से विद्यासागर , डिग्रीलाल , , चमरादिप , प्रदीप बरिहा ,संजय प्रधान , मनोज कुमार , परमेश्वर तांडी , सुसान्त साहू , अशोक कुमार , पुरंदर पटेल , क्षीरसिन्धु साव , सतीश प्रधान , गौरव भोई , सुरेंद्र बारीक , दयानिधि तांडी ,अमृतलाल , ख़िरसागर चौहान विजय कुमार जगदीश पंडा सहित 20 गांव के कई ग्रामीणों ने जनसम्पर्क में हिस्सा लिए

विधायक प्रत्यासी के रूप में लगातार जनसपंर्क कर रहे है अमरनाग वर्तमान में महासमुंद जिला डायरेक्टर वनोपज सहकारी यूनियन , लघुवनोपज संघ में जिला वनोपज यूनियन जिलाउपाध्यक्ष ,गाड़ा चौहान समाज जागृति संगठन फुलझर क्षेत्र के अध्यक्ष है अमरनाग सत्र 2012 में जिला सदस्य सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति अनुसूचित जाति / जनजाति ( अत्याचार निवारण ) अधिनियम 1995 जिला महासमुन्द के सदस्य भी रह चुके है और समाज के हितों में कई काम करते आ रहे है इसलिए उन्होंने विधायक बनकर जनता और समाज की सेवा के लिए आगे आना चाहते है अमरनाग लघुवनोपज संघ में जिला वनोपज यूनियन के माध्यम से सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को तेंदू पत्ता तोड़ने वाले हितग्राहियों तक पहुँचाते रहते है एवं इसके अलावा हियग्राहियो को भी सासन के योजनाओं से मिलने वाले लाभ को दिलाते रहते है इसके अलावा ,गाड़ा चौहान समाज जागृति संगठन फुलझर क्षेत्र के अध्यक्ष होने के कारण समाज मे भी जान पहचान है जिसके कारण अमरनाग विधायक प्रत्यासी के रूप में जनसपंर्क कर रहे है ।

बसना – विशाल ऑपरेशन शिविर…24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 30 से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन…

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे दिनांक 27 मई को विशाल ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया ।

 

प्रदेश के प्रख्यात सर्जनो की टीम बसना अपनी देवाये देने पहुंचे थे। खुशी की बात है रायपुर के डाक्टरों की टीम ने प्रेस वार्ता में बताया कि, बसना आकर बसनावासियो एवं अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डा एन के अग्रवाल एवं उनके पूरे नर्सिंग होम परिवार के सम्मान जनक, सहयोगात्मक व्यवहार से काफी प्रभावित हुए है।

उन्होंने बताया कि, हम बहुत खुश है कि, डा एन के अग्रवाल बसना क्षेत्र की जनता की सेवा हेतु हमे चुना है।

वरना आज के परिवेश मे डाक्टरों की कमी नही है। अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे उच्च स्तरीय आपरेशन थियेटर और वो सारी फेसिलिटी जो एक बडे से बडे हास्पीटल मे होती है ,वो सारी सुविधाओं से लैस है। राम कृष्ण हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर संदीप दवे, बालाजी हॉस्पिटल से डॉक्टर पुष्पेंद्र नायक एवं लोटस हॉस्पिटल से डॉक्टर योगेश बारापात्रे एवं अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के सभी विशेषज्ञ डॉक्टर मिलकर एक ही दिन में अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे 24 घंटे रात दिन एक करके 30 ऑपरेशन कर रिकॉर्ड बनाया है। जिसमें किडनी एवं पथरी के दूरबीन द्वारा 15 ऑपरेशन किया गया है । पेट से संबंधित 10 ऑपरेशन किया गया।

आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ के प्रख्यात लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ संदीप दवे द्वारा हर्निया ,गाल ब्लैडर की पथरी की ,बच्चेदानी के ऑपरेशन अंडाशय की गठान का सफल आपरेशन किया गया ।और इसी तरह 28 मई को नाक-कान- गला से संबंधित 4 ऑपरेशन अग्रवाल नर्सिंग होम में सफलतापूर्वक किया गया है। इस भव्य शिविर के दौरान अंचल के पत्रकार साथियों के साथ प्रेस वार्ता भी आयोजित था, जिसमें डॉक्टर्स के साथ बडी संख्या में मरीज के परिजन, क्षेत्रीय गणमान्य एवं वरिष्ठ पत्रकार सभी रूबरू हुए। ज्ञात हो कि,अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ ही साथ,,अब सुपर स्पेशलिटी की भी सुविधा प्रदान करते आ रहा है। जितने भी ऑपरेशन हुए उनमें सभी जटिल थे,, ऑपरेशन सरल नहीं था..

पर उन सभी ऑपरेशन को दूरबीन पद्धति यानी लेप्रोस्कोपिक या एंडोस्कोपिक पद्धति से सफल करना एक चैलेंज था । सभी मरीजों का इलाज बहुत ही कम दरों में तथा आयुष्मान कार्ड द्वारा निर्धारित पैकेज में किया गया है। साथ ही साथ उनके रहने एवं खाने की पूरी संतुष्टि के साथ उत्तम व्यवस्था भी की गई थी । यह शिविर उन मरीजों के लिए वरदान साबित हुआ है जो कि, बड़े अस्पताल जाकर कमजोर व आर्थिक स्थिति के कारण आपरेशन नही करा पा रहे थे ,,बसना में इस प्रकार के जटिल ऑपरेशन वह भी दूरबीन पद्धति द्वारा संभव कर पाना एक सपना और चैलेन्ज से कम नही था । परंतु अग्रवाल नर्सिंग और रायपुर की विशेषज्ञ टीम के संयुक्त तत्वाधान से इस सफलता को अंजाम दिया गया है। प्रेस वार्ता में डॉ संदीप दवे से हमारे प्रतिनिधि के पूछने पर उन्होंने बताया कि, बसना अग्रवाल नर्सिंग होम की जो सुविधाएं हैं और जो डॉक्टर्स की टीम है.. वह प्रदेश के बड़े अस्पतालों से, कहीं से भी कम नहीं है , ,और यहां के ऑपरेशन थिएटर विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस है,, जिससे हमें बसना में भी आकर बड़े ऑपरेशन और जटिल से जटिल मुश्किलों का सामना करने के लिए भी हमें हिम्मत हो पाती है ,,और ऑपरेशन में सफलता हासिल होती है । इस शिविर में मात्र महासमुंद जिला ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के गोंदिया शहर,, रायपुर के कुछ मरीज, उड़ीसा एवं रायगढ़ जिले से भी मरीजों ने भर्ती होकर ऑपरेशन कराया और सभी उम्र वर्ग के मरीज जिसमें 15 महीने के बच्चे से लेकर 90 साल के बुजुर्गों तक का ऑपरेशन हुआ और सभी के सभी 100% सफल रहा । हड्डी रोग से संबंधित तीन ऐसे ऑपरेशन भी किया गया जिसमें सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को सिर से लेकर पैर के उंगलियों तक में चोट लगी थी,, हाथ व पसलियां टूटी थी.. फेफड़े में खून का जमाव था.. पैर की दोनों हड्डियां टूटी थी.. मरीज वेंटिलेटर में भी था.. उसके बावजूद, सभी विषम परिस्थितियों से मरीज को निकालकर सभी का ऑपरेशन कर मरीज को स्वस्थ किया गया है। फक्र की बात है,, अग्रवाल नर्सिंग होम पूरे जिले में जटिल से जटिल ऑपरेशन के लिए नित- नए आयाम गढते जा रहा है ,,जिसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सभी को लाभ प्राप्त हो रहा है।
डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि हम निरंतर ऐसे शिविर का आयोजन करते रहेंगे।और अंचल के रोगियों का यथासंभव रोगमुक्त करने में हमारी टीम का अथक प्रयास जारी रहेगा.

प्रताड़ना से तंग आकर मजदूर ने खा ली नींद की 15 गोलियां  आर्थिक तंगी के कारण इलाज भी नही करा पा रहा था परिवार माँ की गुहार सुनकर विधायक ने की मदद स्वयं पहुचे अस्पताल

सरायपाली -/ प्रताड़ना से तंग आकर मजदूर ने खा ली नींद की 15 गोलियां  आर्थिक तंगी के कारण इलाज भी नही करा पा रहा था परिवार माँ की गुहार सुनकर विधायक ने की मदद स्वयं पहुचे अस्पताल

हेमन्त वैष्णव सरायपाली

सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद गरीबो के मदद के लिए अक्सर सामने आते रहते है इस बार भी एक गरीब परिवार के लिए भगवान साबित हुए एक मजदूर के परिवार को 10000 की मदद कर अस्पताल प्रबन्धन को कहा कि मजदूर का जान बचना चाहिए इसके उपरांत जो भी लगेगा वहन मैं करूंगा ।
।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवागढ़ एक गरीब मजदूर युवक ने किसी के द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर 15 नग नींद का गोली खा कर सो गया जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सरायपाली कुमकुम हॉस्पिटल लाया गया मजदूर की मां ने रोते हुए विधायक जी से अनुरोध किया कि मैं आपके भरोसे में सरायपाली मेरे बेटे के साथ आई हूं मेरे आर्थिक परिस्थिति इतना नाजुक है मेरे बेटे के लिए कुछ नहीं कर पा रही हूं इतना दुख-दर्द सुनने के बाद सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद जी ने डॉक्टर से मुलाकात करके 10000 रू इलाज करने के लिए नगद दिया एवं विधायक महोदय ने कहा कि डाक्टर साहब गरीब का जान बचना चाहिए इसके उपरांत जो भी लगेगा मैं दूंगा ।

बसना – बम्हनी श्री हरी संकीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ में शामिल हुए पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी एवम बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉ एन.के. अग्रवाल ……

ग्राम बम्हनी अष्टप्रहरी नामयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी एवम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य डॉ एन.के. अग्रवाल शामिल हुए ।

ग्राम वासियों ने रूपकुमारी चौधरी एवम डॉक्टर एन के अग्रवाल का हर्ष उल्लास के साथ तिलक,लगाकर स्वागत किया उन्होंने माता सरस्वती व श्री राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सुरेश प्रधान,नीलमणि बारीक,हेम कुमार सिदार जनपद सदस्य, रूपानंद प्रधान ग्राम गउटिया,अनिल प्रधान, कांता पटेल,तुलाराम प्रधान, सकराम बरीहा सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

बसना – चारभाठा श्री हरी संकीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ में शामिल हुए पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी एवम बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉ एन.के. अग्रवाल ……

ग्राम चारभाठ अष्टप्रहरी नामयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी एवम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य डॉ एन.के. अग्रवाल शामिल हुए ।

ग्राम वासियों ने रूपकुमारी चौधरी एवम डॉक्टर एन के अग्रवाल का हर्ष उल्लास के साथ तिलक,लगाकर स्वागत किया उन्होंने श्री राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर रूपकुमारी ने कहा की भगवान के चरणों में ही शांति की अनुभूति होती है इस चरभाठा में हरिनाम यज्ञ को देखकर चारों धाम चारभाटा में आ गया है, जैसा लग रहा है प्रभु का आशीर्वाद आप सब पर हमेशा बना रहे।बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन. के. अग्रवाल ने कहा की भगवान का स्मरण अगर आप कुछ समय भी करते है तो निश्चय ही पाप कम होता है बेटियां वरदान से कम नहीं है बेटियां

शक्तिरूपा है बेटियां नहीं तो हम नही डॉक्टर एन के अग्रवाल ने कहा की बेटियों को बचाओ और बेटियों को खूब पढ़ाओ बेटियां माता पिता के साथ साथ पूरे देश का नाम रौशन जरूर करेंगी इस क्षेत्र में सुख शांति हमेशा बनी रहे भगवान सबको शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर सुरेश प्रधान जी,श्री नित्यानंद मिश्रा जी, श्री त्रिलोचन प्रधान जी,महाराज वेदप्रकाश तिवारी जी,महाराज चक्रधर कर जी दीनेश प्रधान जी,वृषभ प्रधान जी, हरिचरन प्रधान. जी, बोध कुमार प्रधानजी ,निरंजन यादव जी,प्रदीप बाहिधान जी मिनकेतन प्रधान जी,प्रदीप साहू जी,उपेन्द्र कुमार भोई जी,संतोष ताण्डी जी ,दिनेश प्रधान,नीराघर प्रधान जी, नंद दीप प्रधान जी, मथामणी प्रधान जी, लक्ष्मी नारायण मोई जी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

सरायपाली विधानसभा के विधायक प्रत्यासी के लिए एक बड़ा नाम और चेहरा साबित हो सकते है अमर नाग जानिए कहां है उनकी पकड़ और समर्थक और किनके दम पर जीत दिलाने का दावा कर रहे है अमर नाग

सरायपाली विधानसभा के विधायक प्रत्यासी के लिए एक बड़ा नाम और चेहरा साबित हो सकते है अमर नाग जानिए कहां है उनकी पकड़ और समर्थक और किनके दम पर जीत दिलाने का दावा कर रहे है अमर नाग

सरायपाली हेमन्त वैष्णव 9131614309

छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में विधायक बनने की चाह रखने वाले जनप्रतिनिधि और समाज सेवी और शासकीय कर्मचारी अपना अपना दाव लगा रहे है कई प्रत्यासी दिवालो में अपना नाम लिखवाना भी चालू कर दिए है  दर्जनों प्रत्यासी है  जनसम्पर्क कर रहे है ।

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में भले ही दर्जनों लोग विधायक प्रत्यासी का दावा कर रहे है लेकिन एक ऐसा नाम भी सरायपाली विधानसभा के लिए सामने आ रहा है जिनका नाम है अमर नाग अभी वर्तमान में जिला डायरेक्टर वनोपज सहकारी यूनियन के पद पर लगातार 3 कार्यकालों से निर्वाचित है एवं लघुवनोपज संघ में जिला वनोपज यूनियन से लगातार 3 बार चुनाव जीत कर जिलाउपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित है और कार्य कर रहे है गाड़ा  चौहान समाज जागृति संगठन फुलझर क्षेत्र के अध्यक्ष है और अमरनाग सत्र 2012 में जिला सदस्य सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति अनुसूचित जाति / जनजाति ( अत्याचार निवारण ) अधिनियम 1995 जिला महासमुन्द के सदस्य भी रह चुके है ।

इसके अलावा अमर नाग मध्यप्रदेश से विभाजन होकर जब नया राज्य छत्तीसगढ़ बने तब महासमुंद जिले के बनते ही काँग्रेस पार्टी के जिला युवा कांग्रेश संगठन मंत्री के पद भी दायित्व मिला था ।

बता दें की सरायपाली विधानसभा में लगभग 12 लघुवनोपज समिति है और इन समितियों में सैकड़ो गांव और गावो में तेंदू पत्ते तोड़ने वाले हजारो लाखों गरीब मजदूर जिनसे सीधा सम्पर्क अमरनाग पकड़ बनाये हुए है बता दे कि अमर नाग तेंदू पत्ता फड़ के माध्यम से शासन से जो जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों के मध्य बने रहते है और मजदूरों को बीमा लाभ और अन्य योजनाओं के अनुरूप जुड़ कर जमीनी स्तर पर अपना पकड़ बना चुके है  और ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार जनसम्पर्क कर रहे है 

अमर नाग जिला डायरेक्टर वनोपज सहकारी यूनियन जिला महासमुंद के पद पर भी लगातर 15 सालों से जिम्मेदारी सम्हाल रहे हैं अभी वर्तमान में लघुवनोपज संघ के जिला उपाध्यक्ष है  एवं गाड़ा  चौहान समाज जागृति संगठन फुलझर क्षेत्र के अध्यक्ष है समाज के साथ साथ अन्य समाज के हितों में कई काम कर रहे है

अमर नाग लघुवनोपज संघ के मजदूरों को लेकर राष्ट्रीय पार्टी से टिकट मिलने पर जीत दिलाने का दावा रखते है  और समाज और स्थानीय कार्यकर्ताओ और उनके समर्थकों के साथ  अमर नाग  लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर रहे हैं

बसना विधानसभा अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एनके अग्रवाल ने आज गधाभाठा में प्रधानमंत्री के मन की बात 101 वें एपिसोड को बीजेपी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामिणजनों के साथ सुना ।

बसना विधानसभा अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल ने आज गधाभाठा में ग्रामीणों को सम्बोधित किया डॉक्टर एन के अग्रवाल ने गधाभाठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात को ग्रामीणों तक पहुँचाया बताया कि इस बार ‘मन की बात’ का ये एपिसोड 2nd century का प्रारंभ है। पिछले महीने हम सभी ने इसकी स्पेशल सेंचुरी को सेलिब्रिट किया है। आप सबकी भागीदारी ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी ने जो आत्मीयता और स्नेह ‘मन की बात’ के लिए दिखाया है, वो अभूतपूर्व है, भावुक कर देने वाला है।

पीएम मोदी ने इस दौरान युवा संगम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को ताकत देने वाला ऐसे ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलसंरक्षण को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘हम सबने एक कहावत कई बार सुनी होगी, बार-बार सुनी होगी – बिन पानी सब सून। बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है, व्यक्ति और देश का विकास भी ठप्प पड़ जाता है। भविष्य की इसी चुनौती को देखते हुए आज देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। ये जल संरक्षण की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।

महासमुंद -/ शराब बंदी को लेकर महिला मोर्चा का सरायपाली विधानसभा स्तरीय चक्काजाम शराब दुकानों के सामने पोस्टर लगाएगी महिला मोर्चा -/ पुष्पलता चौहान

महासमुंद -/ शराब बंदी को लेकर महिला मोर्चा का सरायपाली विधानसभा स्तरीय चक्काजाम
शराब दुकानों के सामने पोस्टर लगाएगी महिला मोर्चा -/ पुष्पलता चौहान

महासमुंद हेमन्त वैष्णव

भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती पुष्पलता चौहान जी ने महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के मार्गदर्शन में जारी महिला मोर्चा जिला महासमुन्द के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बाताया कि 29 और 30 मई को महिला मोर्चा की प्रदेश से नियुक्त जिला प्रभारी अर्चना चौबे (पूर्व महापौर नगर निगम धमतरी) का महासमुन्द जिले के चारो विधानसभा में 2 दिवसीय प्रवास होने जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन दो दो विधानसभा में जिला कार्यसमिति की बैठक शराबबंदी को लेकर चक्काजाम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होना है. 1 से 3 जून तक भाजयुमो और महिला मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से शराबबंदी को लेकर शराब दुकानों के सामने पोस्टर लगाने के साथ विरोध प्रदर्शन के पश्चात पोस्टर लेकर शराबबंदी के समर्थन में जनसम्पर्क रैली निकालना है.

महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती चौहान जी ने आगे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बाताया कि आगामी 9 एवं 10 जून को भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का छत्तीसगढ़ प्रवास हो रहा है, जिनका जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा. 23 से 30 जून तक जिले के सभी मतदान केंन्द्रों में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जनसम्पर्क कर केन्द्र की भाजपा सरकार के नेतृत्वकर्ता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की जनकल्याणकारी कार्यों और सर्व वर्ग के लिए बनाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. साथ ही केन्द्र की भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले परिवारों से जनसम्पर्क कर योजनाओं की सार्थकता पर चर्चा की जाएगी. श्रीमती चौहान जी ने आगामी दिनों होने वाले चुनावों को लेकर महिला मोर्चा की कार्यशैली में भूपेश सरकार की वादाखिलाफी को लेकर और अधिक आक्रमकता की आवश्यकता बात कहते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ सभी वर्ग में जनाक्रोश फैला हुआ है. और प्रदेश की जनता एक विकल्प के रूप में भाजपा के साथ मिलकर अपने हक और मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए संघर्ष कर रही है. महिला कार्यकर्ताओं की पहुंच प्रत्येक घर-घर तक होती है, ऐसे में हम सभी की जवाबदारी है कि हम प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने में अपना अहम योगदान देने के लिए समर्पित होकर सभी कार्यों में सक्रियता से जुटे रहे. श्रीमती चौहान जी ने महिला मोर्चा जिला महासमुन्द के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों सभी कार्यकर्ताओं और मण्डल कार्यसमिति के पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ताओं से महिला मोर्चा द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में एकजुटता और सक्रियता से शामिल होने की अपील की है!

बसना के इस गांव में लगी आग आंधी तूफान के कारण काबू पाने मसक्कत मौके पर पहुची पुलिस की टीम

बसना के इस गांव में लगी आग आंधी तूफान के कारण काबू पाने मसक्कत

बसना

महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम पदरडीह में आग लगने की खबर है बताया जा रहा है वहां के स्थानीय पत्रकार देसराज के अनुसार आग बहुत फैल चुकी जिसका कारण आंधी तूफान बताया जा रहा है तेज हवा के चलते आग पर गांव वाले काबू नही पा सके ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की जरूरत बताया जा रहा है जिसके बाद इसकी सूचना बसना पुलिस को दिया गया है जानकारी के अनुसार बसना टीआई पुलिस टीम के साथ गांव पदरडीह पहुँच गई है और आग बुझाने की प्रयास किया जा रहा है फ़िलहाल आग कैसे फैली इस बात का पता नही चल पाया है कई लोगो के खेतों में अभी भी धान है एवं खेतो के मध्य यह गांव पदरडीह है । ऐसे दिनों में खेतों में पलारी और इट जलाने वालो को सावधानी बरतना चाहिए ।

यह खबर अभी लगभग 8 : 30 को मिला है जैसे ही जानकारी निकल कर सामने आएगी आगे और जानकारी अपडेट किया जाएगा

समाचार अपडेट

लगभग 9 बज 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया ग्रामीणों ने बताया की पुलिस टीम और ग्रामीणों की मदद से लगभग आधा घण्ठा में आग पर काबू पा लिया गया गांव वालों ने पुलिस टीम को धन्यवाद कहा

समाचार अपडेट 10 बजे

मौके पर बसना थाना प्रभारी व sdop सरायपाली व पुलिस बल मौजूद है। सरायपाली के फायर ब्रिगेड भी पहुच चुका हैं। स्थानीय ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से आग में काबू पाए जाने की जानकारी है। पुलिस टीम व स्थानीय ग्रामीणों के तालमेल से स्थिति नियंत्रण में है। टीम अभी मौके पर हैं। यह जानकारी सरायपाली एसडीओपी आकाश राव द्वारा लगभग 9 बजकर 28 मिनट में सोसल मीडिया में दिया गया ।

 

महासमुंद -/गर्म राख में फंसकर 2 पषुओ की दर्दनाक मौत जिले भर में कई राइसमिल वाले जहां तहां कर रहे है डंपिग रास्ते मे भी उड़ते रहते है राखड़

महासमुंद -/गर्म राख में फंसकर 2 पषुओ की दर्दनाक मौत जिले भर में कई राइसमिल वाले जहां तहां कर रहे है डंपिग रास्ते मे भी उड़ते रहते है राखड़

महासमुंद – हेमन्त वैष्णव

राइस मिल के फेके गए राखड़ में फंसकर 2 पषुओ की दर्दनाक मौत हो गई है जिसका वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है वायरल वीडियो को देखने से पता चलता है की राईसमिल द्वारा फेके गए गर्म राख में दो गायें जा फंसी और वहां से नहीं निकलने में कामयाब नही हो पाई और दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के झलप क्षेत्र के ग्राम टूरीडीह मुक्ति धाम के पास राइस मिलर द्वारा खुले गड्ढे में राईस मिल से निकले गर्म राखड़ को डाल दिया जा रहा है। इसी का नतीजा रहा कि बीते दिन दो गायों की गर्म राखड़ में फंस कर अपनी जान गंवा दी।

बता दे की राइसमिलरो द्वारा कई जगहों पर अवैध रूप से डम्पिंग करते करते दलदल बन चुके है ऐसे जगहों से भारी बदबू आती है इसके अलावा बरसात में इन दलदलों का पानी बांध और खेतो तक पहुचता है और पानी को पूरी तरह प्रदूषित करता है ।

सिर्फ झलप ही नही हाइवे किनारे और कई जगहों नदी नालों और बसना के आस पास भी शासकीय जगहों में राइसमिल से निकलने वाले राखड़ को जहां ताहा डाला जा रहा है जिसको लेकर सासन प्रसासन सख्त नही है जिसके कारण राइस मिलरों द्वारा नियम के विरुद्ध जहां तहां शासकीय जगहों में राखड़ को डम्पिंग कर रहे है जिसके कारण पसु और आम लोग भी हादसा की शिकार हो सकते है ।

इसके अलावा राइसमिल से निलकने वाले राखड़ो से पानी और खेत भी पूरी तरह प्रदूषित होता है और संक्रमण का खतरा बना रहता है ।