महासमुंद/गणतंत्र दिवस पर पशुपालन विभाग की झांकी को मिला तृतीय स्थान

महासमुंद/गणतंत्र दिवस पर पशुपालन विभाग की झांकी को मिला तृतीय स्थान

महासमुंद/ एकीकृत पशुपालन को अपनाकर लघु एवं सीमांत कृषक अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में निरंतर सुधार कर रहे हैं। इसी थीम को केंद्र में रखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आकर्षक एवं जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया गया।

मैदानी अमलों के सुनियोजित एवं रणनीतिक प्रयासों तथा उप संचालक के कुशल मार्गदर्शन में विभागीय योजनाओं का लाभ जिले के पशुपालकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है। झांकी के माध्यम से एकीकृत पशुपालन की वैज्ञानिक पद्धतियों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें कम स्थान में वर्षभर दूध, अंडा एवं मांस उत्पादन कर कृषकों द्वारा कृषि के साथ-साथ आय के पूरक स्रोत विकसित करने का संदेश दिया गया।

झांकी में गिर एवं साहीवाल नस्ल की गायों के साथ असील, कड़कनाथ, सोनाली मुर्गी, जापानी बटेर, जमुनापारी बकरा एवं खाखी कैम्पवेल बत्तख का प्रदर्शन किया गया। साथ ही पशुओं के लिए उपयोगी हरे चारे जैसे सुपर नेपीयर, जई एवं बरसीम को भी दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।

निर्णायक समिति द्वारा पशुपालन विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. उपासना साहू, डॉ. अर्चना एवलिन केरकेट्टा वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, श्री एल.एल. साहू, श्री प्रकाश पण्डा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, श्रीमती लता टण्डन एवं श्रीमती चित्रलेखा पटेल परिचारक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महासमुंद/ बिहान की महिलाएं कुशल ग्रहणी से सफल उद्यमी बनने की ओर अब तक जिले में 70 से अधिक दुकानों एवं उद्यमों की शुरुआत

महासमुंद/ बिहान की महिलाएं कुशल ग्रहणी से सफल उद्यमी बनने की ओर अब तक जिले में 70 से अधिक दुकानों एवं उद्यमों की शुरुआत

महासमुंद/ जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल सामने आ रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में संचालित मिशन 150 नवाचार के अंतर्गत बिहान समूह से जुड़ी महिलाएं अब कुशल गृहिणी होने के साथ आत्मनिर्भर और सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं।

गत 23 जनवरी 2026 को इस अभिनव पहल का दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि इस नवाचार की शुरुआत 02 जनवरी 2026 को की गई थी। योजना के प्रत्येक चरण में जिले के सभी विकासखंडों में बिहान समूह की दीदियों द्वारा प्रति ब्लॉक 6 दुकानों/उद्यमों का शुभारंभ किया जा रहा है। अब तक जिले में 70 दुकानों एवं उद्यमों की स्थापना की जा चुकी है, जिनमें ढाबा, फैंसी स्टोर, किराना दुकान, फैशन जोन, हाईवे चाय दुकान, होटल एवं पोल्ट्री फार्म जैसे विविध व्यवसाय शामिल हैं। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान भी दिला रही है।

मिशन 150 नवाचार के आगामी चरणों में जिले की महिलाओं को उत्पादन, सेवा एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उद्यमी के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। आज महासमुंद जिले की महिलाएं एक नई सोच, नई ऊर्जा और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ रही हैं तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

महासमुंद/ कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक धान विक्रय के बाद शेष रकबा का समर्पण करने पर जोर दें – कलेक्टर श्री लंगेह

महासमुंद/ कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक धान विक्रय के बाद शेष रकबा का समर्पण करने पर जोर दें – कलेक्टर श्री लंगेह

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं आगामी आयोजनों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि धान खरीदी निरंतर जारी है और कुछ ही दिन शेष हैं। उन्होनें नोडल अधिकारियों को लगातार उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के लिए अब केवल 3 दिन ही शेष रह गए हैं, जिन किसानों ने धान विक्रय कर लिया है और यदि रकबा शेष है तो उसे समर्पित कराएं। अंतर्राज्यीय एवं सभी जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी से संबंधित कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा संबंधित पर सीधे एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। कोचियों और राईस मिलर्स के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते रहें। किसी भी तरह अवैध धान की खरीद बिक्री न हो। शिकायत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करें।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा गढ़पुलझर, झलप, खल्लारी, सलखण्ड एवं दुर्गापाली में की गई घोषणाओं के समय-सीमा में तथा गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया। बैठक में आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहें। उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी फाइलों का मूवमेंट ई-फाइल के माध्यम से ही किया जाए, यह अनिवार्य है। इससे कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित होगी।

जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन के मामलों पर कड़ी कार्रवाई करें। जब्त वाहनों को किसी के दबाव में न छोड़े और थाना में सुपुर्दगी दें। उन्होंने आवास प्लस की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन आवासों को सर्वेक्षण के दौरान निरस्त किया गया है, उनका जल्द से जल्द सत्यापन करें तथा स्वीकृत आवासों का निर्माण प्रारम्भ करें।

इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्यों में तेजी, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, तथा समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय-सीमा पत्रक और राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महासमुंद/ झूठे प्रकरण पर न्यायालय ने प्रतिवादियों को किया दंडित, क्षतिपूर्ति के दिये आदेश 00 प्रकरण में दोषमुक्त पाए जाने के बाद वादी ने न्यायालय में किया था याचिका दायर

महासमुंद/ झूठे प्रकरण पर न्यायालय ने प्रतिवादियों को किया दंडित, क्षतिपूर्ति के दिये आदेश 00 प्रकरण में दोषमुक्त पाए जाने के बाद वादी ने न्यायालय में किया था याचिका दायर

महासमुंद। झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने तथा विद्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरूद्ध न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए प्रार्थी को 2 लाख रु. क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने का आदेश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद व आरटीआई तथा सामाजिक कार्यकर्ता पंकज साहू द्वारा नगर पालिका परिषद महासमुंद में वर्ष 2010 से 2015 में पार्षद पद पर रहते हुए तत्कालीन नपा. अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग द्वारा किए गए पालिका में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाया गया था। जिसमें जनता को हार्वेस्टर से पानी पिलाने के फर्जी प्रकरण में अध्यक्ष, सीएमओ व 04 अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध शासकीय धन के गबन व धोखाधड़ी का प्रकरण थाना महासमुंद में दर्ज करवाया था। इसी तरह नलकूपों के खनन सहित राशन कार्ड घोटाले में भी अध्यक्ष व सीएमओ हेमशंकर देशलहरा के विरुद्ध कार्रवाई करवाया।

जिसके फलस्वरूप नपा अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, त्रिभुवन महिलांग और सीएमओ हेमशंकर देशलहरा, पालिका के कुछ कर्मचारियों और सतनामी समाज के कुछ लोगों ने सुनियोजित ढंग से पंकज साहू के कचहरी चौक स्थित होटल में 11.10.2012 को सुबह 6 बजे अवैध रूप से तोड़फोड़ कर लूटपाट किया गया। उक्त घटना में पंकज साहू के हाथ फ्रेक्चर हुआ था। जिसके बाद श्री साहू थाना महासमुंद में जाकर संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाया और अपना चिकित्सकीय मुलाहिजा करवाने जिला अस्पताल गया। उसी दौरान सीएमओ देशलहरा की पत्नी ने अपने पति, महिलांग दम्पति एवं पालिका के कर्मचारियों सहित थाना महासमुंद में हंगामा खड़ा कर पंकज साहू उनके पिता फूलचंद साहू, भाई धीरज सरफराज एवं साथी बबलू हरपाल के विरुद्ध सीएमओ आवास में तोड़फोड़ कर चमेली देशलहरा के साथ मारपीट का झूठा रिपोर्ट दर्ज करवाया और जेल भेज दिया गया। जिससे 06 दिन पंकज साहू परिवार सहित जेल में निरुद्ध रहे। पश्चात जमानत पर बाहर आए। उसके बाद 2019 में न्यायालय द्वारा पंकज साहू सहित सभी को दोषमुक्त किया गया।

दोषमुक्ति के बाद पंकज साहू ने गृह विभाग एवं पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत कर टीआई श्रीमती प्रमीला मंडावी के विरुद्ध विभागीय जांच करवाया। जिसमें मंडावी को झूठे रिपोर्ट में कार्रवाई के लिए दोषी पाया गया और विभागीय दण्ड दिया गया। पश्चात पंकज साहू ने 2022 में महासमुंद न्यायालय में विद्वेषपूर्ण अभियोजन व झूठे रिपोर्ट में जेल भेजने के लिए क्षतिपूर्ति 2 लाख रुपए का वाद दायर किया। जिसमें श्रीमती चमेली देशलहरा, श्रीमती प्रमीला मंडावी को श्रीमान सचिव गृह विभाग छ.ग. शासन द्वारा कलेक्टर महासमुन्द को प्रतिवादी के रूप में संयोजित किया। दायर वाद में माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 15.01.2026 को आदेश पारित किया गया है। जिसमें प्रतिवादी क्रमांक 01 चमेली देशलहरा और प्रतिवादी क्र.02 प्रमीला मंडावी से संयुक्त रूप से 2 लाख रुपए झूठे रिपोर्ट में कार्रवाई के कारण क्षतिपूर्ति राशि प्रदाय करने के आदेश किया गया है।

उक्त वाद हेतु पंकज साहू ने न्याय शुल्क के रूप में 23,800/रू जमा किया था जो वापस मिलेगा। इस आदेश पर पूर्व पार्षद श्री साहू ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। उन्होंने आम जनों ने अपील की है कि पुलिसिया अत्याचार से व पुलिस का दुरुपयोग कर मिथ्या आरोप लगाने वालों से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं। संविधान ने हमें जो अिधकार दिया है, उसके तहत संघर्ष करें, न्याय अवश्य मिलेगी।

महासमुंद/ पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद/ पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद शहर के शास्त्री चौक क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 27 शास्त्री चौक महासमुंद निवासी एक मजदूर युवक ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे वह भोजन करने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान शास्त्री चौक के पास धनेश मिश्रा से आम रास्ते से आने-जाने को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि आरोपी धनेश मिश्रा अपने घर के सामने के रास्ते से पीड़ित को गुजरने से मना करता था, जिसे लेकर पूर्व से रंजिश चली आ रही थी।

विवाद के दौरान धनेश मिश्रा के साथ उसके पुत्र वैभव मिश्रा एवं विशाल मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। तीनों आरोपियों ने मिलकर पीड़ित को अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों एवं किसी वस्तु से मारपीट की।

मारपीट से पीड़ित को सिर, दाहिनी आंख के नीचे, होंठ, बाएं सीने एवं दोनों पैरों में चोटें आई हैं। घटना को पीड़ित की पत्नी योगेश्वरी मिश्रा ने देखा एवं बीच-बचाव किया। घायल युवक को इलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसने दिनांक 26 जनवरी 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बागबाहरा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 67 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बागबाहरा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 67 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बागबाहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 67 लीटर से अधिक शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना बागबाहरा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सुकलाल भोई को दिनांक 26 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर 12 मंडीपारा बागबाहरा निवासी रामबली प्रसाद अपने मकान में अवैध रूप से शराब संग्रहित कर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु सउनि सुकलाल भोई हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 614 एवं 767 के साथ शासकीय वाहन CG 04 QT 8247 से मौके के लिए रवाना हुए।

रास्ते में देवकुमार ध्रुव एवं आनंद गुप्ता को गवाह बनाकर आरोपी के घर दबिश दी गई। मकान की तलाशी के दौरान पीछे के कमरे से दो कपड़े के बैग एवं एक प्लास्टिक बोरी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

बरामद सामग्री में —

281 नग सवा शेर देशी प्लेन शराब (कुल 50,580 मिलीलीटर)

42 नग रोमियो देशी प्लेन शराब (कुल 7,560 मिलीलीटर)

50 नग गोल्डन गोवा व्हीस्की (कुल 9,000 मिलीलीटर)

कुल मिलाकर 67,140 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की गई।

आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मौके पर पंचनामा तैयार कर शराब को सीलबंद कर जप्त किया गया।

आरोपी रामबली प्रसाद पिता सूर्य प्रसाद उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 मंडीपारा बागबाहरा को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दिनांक 26/01/2026 को 14:45 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई।

मौके पर देहाती नालसी कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

थाना खल्लारी पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 25 पौवा देशी शराब जब्त

थाना खल्लारी पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 25 पौवा देशी शराब जब्त

खल्लारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम कन्हारपुरी स्थित सोमनाथ टोंडेकर के फार्म हाउस के पास दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 25 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जनवरी 2026 को थाना खल्लारी में पदस्थ प्रधान आरक्षक चेतन लाल सिन्हा हमराह स्टाफ के साथ देहात पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम कन्हारपुरी में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु शराब रखे हुए है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी।

रेड के दौरान आरोपी रिखीराम यादव पिता स्व. चुम्मन लाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कन्हारपुरी थाना खल्लारी को एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैली के साथ पकड़ा गया। तलाशी लेने पर थैली के अंदर 25 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक शीशी 180 एमएल) कुल 4500 एमएल बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 2000 रुपये आंकी गई।

आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे मौके पर गिरफ्तार किया। मामला जमानतीय होने से आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।

पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सिंघोडा/ नाका रेहटीखोल में खौफनाक वारदात: पुलिस स्टॉपर को रौंदकर फरार हुई कार, आरक्षक की जान बाल-बाल बची चालक व साथी पर अपराध दर्ज

सिंघोडा/ नाका रेहटीखोल में खौफनाक वारदात: पुलिस स्टॉपर को रौंदकर फरार हुई कार, आरक्षक की जान बाल-बाल बची चालक व साथी पर अपराध दर्ज

थाना सिंघोडा क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट नाका रेहटीखोल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना सिंघोडा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी आरक्षक मनोहर साहु (थाना सरायपाली) ने थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया।

प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 24 जनवरी 2026 की रात्रि वह नाका रेहटीखोल में ड्यूटी पर तैनात था। दिनांक 25 जनवरी 2026 को प्रातः करीब 01:57 बजे उड़िसा की ओर से आ रही कार क्रमांक MH 46 CV 2841 को स्टॉपर लगाकर रोकने का प्रयास किया गया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे।

वाहन चालक ने पहले तेज गति से वाहन को पीछे बैक किया और फिर अचानक तेज रफ्तार में आगे बढ़ाते हुए स्टॉपर को ठोकर मार दी तथा मौके से फरार हो गया। घटना के समय आरक्षक मनोहर साहु स्टॉपर के पास ही खड़े थे, यदि वे समय रहते नहीं हटते तो उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था। स्टॉपर को टक्कर लगने से वह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी आरक्षक क्रमांक 935 सुशांत बेहरा, आरक्षक क्रमांक 762 जैकी प्रधान, आरक्षक क्रमांक 517 रोहित सिदार, धान चेकिंग ड्यूटी में तैनात कोटवार उज्जवल (ग्राम डोंगररक्शा) एवं कोटवार निधि (ग्राम जोबा) हैं।

मामले में थाना सिंघोडा में वाहन चालक एवं उसके साथी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 132, 221, 324(3) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

तुमगांव/ गांजा तस्करों ने आरक्षक को कुचलने की कोशिश, हाथ में फ्रैक्चर, मामला दर्ज

तुमगांव/ गांजा तस्करों ने आरक्षक को कुचलने की कोशिश, हाथ में फ्रैक्चर, मामला दर्ज

तुमगांव (महासमुंद)। थाना तुमगांव में पदस्थ आरक्षक के साथ गांजा तस्करों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 25 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 02:45 बजे की है, जब आरक्षक अपने साथी आरक्षक परमेश्वर ध्रुव के साथ रात्रि गश्त ड्यूटी पर तैनात था।

कन्ट्रोल रूम महासमुंद से सूचना मिली कि सफेद रंग की किया केरेंस कार क्रमांक MH46CB2841 में दो व्यक्ति उड़ीसा से रायपुर की ओर गांजा परिवहन कर रहे हैं। वाहन सिंघोडा बॉर्डर बैरियर, ढांक टोल प्लाजा एवं अन्य नाकों पर रुकने के बजाय बैरियर को क्षतिग्रस्त करते हुए तेज गति से भाग रहा था।

सूचना मिलने पर आरक्षक अपनी टीम के साथ तुमगांव भोरिंग चौक एवं एनएच-53 तुमगांव तिराहा के पास पहुंचकर नाकाबंदी करने लगे। इसी दौरान प्रधान आरक्षक आबिद खान भी मौके पर पहुंचे।

करीब 03:00 बजे संदिग्ध कार उड़ीसा-सारायपाली की ओर से अत्यधिक तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा हाथ दिखाकर रोकने का प्रयास करने पर चालक ने वाहन की रफ्तार और बढ़ाते हुए आरक्षक को कुचलने का प्रयास किया। आरक्षक बचने के लिए किनारे हुआ, लेकिन चालक द्वारा जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई, जिससे आरक्षक के बांए हाथ में जोरदार टक्कर लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में आरक्षक के बांए हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी प्रधान आरक्षक आबिद खान, आरक्षक परमेश्वर ध्रुव एवं लोकेश साहू हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 109(1), 121(2), 221 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान पर ध्यान दें। जल्दबाजी व भागदौड़ से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): अप्रत्याशित लाभ होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। व्यापार में सफलता मिलेगी।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूंजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुसंगति से लाभ होगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा। योजना फलीभूत होगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से लाभ होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएँ क्रियान्वित नहीं हो पाएँगी।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कश्मकश दूर होगी। स्वजनों से भेंट होगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी।

राशि फलादेश