आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान पर ध्यान दें। जल्दबाजी व भागदौड़ से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): अप्रत्याशित लाभ होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। व्यापार में सफलता मिलेगी।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूंजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुसंगति से लाभ होगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा। योजना फलीभूत होगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से लाभ होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएँ क्रियान्वित नहीं हो पाएँगी।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कश्मकश दूर होगी। स्वजनों से भेंट होगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी।

राशि फलादेश

 

पटेवा में सनसनीखेज घटना: तेज रफ्तार कार ने पुलिस स्टापर तोड़ा, जानलेवा लापरवाही, मामला दर्ज

पटेवा में सनसनीखेज घटना: तेज रफ्तार कार ने पुलिस स्टापर तोड़ा, जानलेवा लापरवाही, मामला दर्ज

थाना पटेवा क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस के साथ बड़ी घटना सामने आई है। दिनांक 25 जनवरी 2026 की रात्रि प्रधान आरक्षक अपने हमराह आरक्षक 749 तामेश्वर बंजारे के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान थाना प्रभारी द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि टोल प्लाजा ढांक से एक कार क्रमांक MH 46 CV 2841 तेज गति से निकली है, जिसे थाना के सामने रोकने के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के पालन में थाना पटेवा के सामने NH-53 रोड पर पुलिस स्टापर लगाकर नाकेबंदी की गई। इस दौरान प्रधान आरक्षक, आरक्षक 749 तामेश्वर बंजारे तथा बस स्टैण्ड पटेवा में तैनात डायल-112 के आरक्षक 90 ताराचंद दीवान एवं चालक मोहन साहू मौजूद थे।

करीबन रात्रि 02.50 बजे झलप की ओर से उक्त कार तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किंतु चालक ने वाहन की गति और बढ़ाते हुए पुलिस स्टापर को जोरदार ठोकर मार दी तथा तुमगांव की ओर फरार हो गया। स्टापर के पास खड़े पुलिसकर्मियों को हटकर अपनी जान बचानी पड़ी, अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

इस घटना में दो नग पुलिस स्टापर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना को प्रत्यक्षदर्शी भूपेश यादव द्वारा देखा गया है। वाहन चालक के इस कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुए थाना पटेवा में धारा 125, 132, 221 एवं 324(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

खेत बना था अवैध शराब का अड्डा, पिथौरा पुलिस की दबिश में खुलासा

खेत बना था अवैध शराब का अड्डा, पिथौरा पुलिस की दबिश में खुलासा

पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजासेवैयाखुर्द में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पिथौरा में गस्ती प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ प्र.आर. 200 मनीष दुबे आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को हमराह स्टाफ के साथ जुर्म जरायम एवं पेट्रोलिंग पर रवाना थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम राजासेवैयाखुर्द निवासी घनश्याम साण्डे अपने टिकराखार खेत में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु छुपाकर रखा है।

सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी घनश्याम साण्डे पिता बिंदुमणी साण्डे उम्र 59 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के खेत से एक नीले रंग की प्लास्टिक ड्रम (क्षमता 50 लीटर) में भरी करीब 20 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 4 हजार रुपये बताई गई है।

आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बिक्री से संबंधित कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने शराब को मौके पर सीलबंद कर जब्त किया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पुलिस द्वारा संपूर्ण कार्रवाई की मौके पर ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है तथा प्रकरण की सूचना सक्षम न्यायालय को भेजी गई है।

बागबाहरा में सनसनीखेज सड़क हादसा, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज

बागबाहरा में सनसनीखेज सड़क हादसा, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज

बागबाहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा के पास दिनांक 01 जनवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बस्ती बागबाहरा निवासी एक अधिवक्ता अपने साथी सुर्या पटेल को छोड़ने कार क्रमांक CG 06 GP 7982 से सोनासिल्ली झलप जा रहे थे। कार को दुखित वर्मा चला रहा था, जो तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पेड़ से जा टकराई।

हादसे में प्रार्थी के बांये हाथ एवं सीने में अंदरूनी चोट आई, वहीं सुर्या पटेल के बांये हाथ की कलाई में चोट लगी। दोनों का इलाज रायपुर स्थित श्रीणय हॉस्पिटल, देवेंद्र नगर में कराया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS एवं 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

महासमुंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

महासमुंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

महासमुन्द/ स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पुलिस विभाग द्वारा ’कहो नशे को अलविदा’ पर दी गई विशेष प्रस्तुति विभागों की जीवंत झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया  77वे गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। सांसद श्रीमती चौधरी ने हर्ष के प्रतीक तीन रंग के गुब्बारें आकाश में छोड़े। इसके पश्चात सांसद श्रीमती चौधरी ने परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। मंच पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार मौजूद थे।

इसके पश्चात् प्लाटून 20वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना महिला प्लाटून, सीनियर डिवीजन एन.सी.सी., एन.एस.एस महाविद्यालय, जूनियर डिवीजन एन.सी.सी., गाईड, स्काउट, एन.एस.एस विद्यालय एवं रेडक्रॉस के टुकड़ियों द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के वातावरण से ओत-प्रोत हो गया।

समारोह के दौरान सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिले के शहीदों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद परिवारों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा को नमन किया। तत्पश्चात विभिन्न 16 स्कूलों के 1000 छात्र-छात्राओं द्वारा समन्वय एवं ऊर्जा से भरपूर पी.टी. का प्रदर्शन किया गया तथा इसके पश्चात 6 विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं पुलिस विभाग द्वारा “कहो नशे को अलविदा” विषय पर विशेष प्रस्तुति देकर नशामुक्ति का सशक्त संदेश दिया गया।

इसके अलावा वन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन, मछली पालन, आदिवासी विभाग, पशुपालन, पीएचई, क्रेडा/ विद्युत, कृषि विभाग और खाद्य विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस विभाग सहित जिला प्रशासन के 21 विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 109 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

समारोह में स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, श्री संदीप घोष, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं वन मंडलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार एवं अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री रेखराज शर्मा एवं श्री सुरेन्द्र माणिकपुरी ने किया।

*सांसद श्रीमती रूपकुचारी चौधरी ने गणतंत्र दिवस समारोह में विजेताओं को किया पुरस्कृत*

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभागों की झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल स्कूली विद्यार्थियों, परेड में शामिल होने वाले वरिष्ठ सशस्त्र समूह, परेड वरिष्ठ समूह, परेड कनिष्ठ समूह एवं प्लाटून कमांडरों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परेड कमांडर श्रीमती दीप्ति कश्यप एवं सहायक उपनिरीक्षक साइमा अम्बिलकर को मोमेण्टो, कप प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेजेस अंग्रेजी माध्यम महासमुंद, द्वितीय स्थान महर्षि विद्या मंदिर मचेवा और तृतीय स्थान वेडनर मेमोरियल महासमुंद ने प्राप्त किया। इसी प्रकार विभागीय झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान शिक्षा विभाग (समग्र शिक्षा/साक्षरता), द्वितीय स्थान वन विभाग एवं तृतीय स्थान पशु चिकित्सा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र विभाग को मिला।

परेड वरिष्ठ सशस्त्र समूह में प्रथम स्थान 20वीं वाहिनी सशस्त्र बल, द्वितीय स्थान नगर सेना महिला प्लाटून एवं तृतीय स्थान जिला पुलिस बल प्लाटून ने प्राप्त किया। परेड वरिष्ठ समूह में प्रथम स्थान सीनियर डिवीजन एन.सी.सी., द्वितीय स्थान जूनियर डिवीजन एन.सी.सी.एवं तृतीय स्थान एन.एस.एस. महाविद्यालय को मिला। इसी प्रकार परेड कनिष्ठ समूह में प्रथम स्थान स्काउट, द्वितीय स्थान गाईड एवं तृतीय स्थान रेड क्रॉस ने हासिल किया। साथ ही पीटी प्रदर्शन को सराहते हुए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

महासमुंद/ सिरपुर महोत्सव में उमड़ेगा अंतर्राष्ट्रीय रंग, दक्षिण कोरिया से विदेशी मेहमान होंगे शामिल

महासमुंद/ सिरपुर महोत्सव में उमड़ेगा अंतर्राष्ट्रीय रंग, दक्षिण कोरिया से विदेशी मेहमान होंगे शामिल

महासमुंद/ सिरपुर के ऐतिहासिक वैभव और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से समझने-देखने इस बार विदेशी मेहमान भी सिरपुर महोत्सव में पहुंचेंगे। तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन इस वर्ष और भी भव्य व आकर्षक होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के इतिहास, कला और संस्कृति के जानकार भाग लेंगे।
महोत्सव में दक्षिण कोरिया से इतिहास, कला और संस्कृति के विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए हैं। इनमें दक्षिण कोरिया के प्रो. जंग संगीर, किम डांग ग्वी, डॉ. ली ची रैन और एन नाजियम प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिनकी सहभागिता से सिरपुर की अंतर्राष्ट्रीय पहचान और सशक्त होगी।

वहीं नागपुर से दीक्षा भूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई जी तथा कर्नाटक से भदंत प्रज्ञा बोधि थेरो की भी उपस्थिति सुनिश्चित हो चुकी है। देश के विभिन्न हिस्सों से बौद्ध धर्म के आर्य एवं विद्वान भी इस आयोजन में शामिल होकर सिरपुर की ऐतिहासिक और बौद्ध विरासत पर अपने विचार साझा करेंगे।
इसके अलावा महोत्सव में बॉलीवुड और छालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे और दर्शकों को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव सिरपुर की प्राचीन सभ्यता, विरासत, कला-संस्कृति और पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

बसना/गणतंत्र यात्रा का ऐतिहासिक समापन, मोक्ष कुमार प्रधान के निवास पर भूपेश बघेल जी का भव्य आगमन

बसना/गणतंत्र यात्रा का ऐतिहासिक समापन, मोक्ष कुमार प्रधान के निवास पर भूपेश बघेल जी का भव्य आगमन

बसना/गणतंत्र यात्रा के ऐतिहासिक समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल जी का आगमन जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान के निवास पर हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जहाँ हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

मोक्ष कुमार प्रधान एवं उनके परिवार द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर लकड़ी से खुदाई कर निर्मित राधा-कृष्ण जी की मूर्ति भेंट कर सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आस्था का परिचय दिया गया।

भूपेश बघेल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र यात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान और जनहित की रक्षा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अन्याय, महंगाई और बेरोज़गारी के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज़ बुलंद कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश, अनुशासन और संगठनात्मक एकता देखने को मिली। भूपेश बघेल जी के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया संचार हुआ और संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिली।

इस अवसर पर जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम क्षेत्रीय राजनीति में एक ऐतिहासिक और संदेशपूर्ण आयोजन के रूप में याद किया जाएगा।

खल्लारी/ मोटरसाइकिल फिसलने की बात पर युवक से मारपीट, चार धाराओं में अपराध दर्ज

खल्लारी/ मोटरसाइकिल फिसलने की बात पर युवक से मारपीट, चार धाराओं में अपराध दर्ज

खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटेरी में मड़ई मेला देखकर लौट रहे युवक से गाली-गलौच एवं मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थी ग्राम खुटेरी निवासी युवक ने थाना खल्लारी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है तथा कक्षा 12वीं तक शिक्षित है।

प्रार्थी के अनुसार दिनांक 23 जनवरी 2026 को वह अपने मित्र भोजराज दीवान एवं एन. कुमार ठाकुर के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल से मड़ई मेला देखने गया था। मेला देखकर रात्रि करीब 9.30 बजे तीनों अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम खुटेरी स्थित पानी टंकी के पास प्रार्थी की मोटरसाइकिल फिसल गई, जिससे पीछे बैठा भोजराज दीवान गिर गया।

घटना के समय प्रार्थी एवं एन. कुमार ठाकुर भोजराज को उठा रहे थे, तभी ग्राम खुटेरी निवासी मनीष गांड़ा, रामेश्वर ध्रुव एवं अन्य युवक मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल ठीक से चलाने की बात कहते हुए मां-बहन की गंदी गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा मनीष गांड़ा ने हाथ में पहने चुड़े से प्रार्थी के सिर पर वार किया। साथ ही आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मारपीट से प्रार्थी के सिर में चोट आई, जिसे जिला अस्पताल महासमुन्द में डायल 112 के माध्यम से ले जाकर उपचार कराया गया। उपचार पश्चात प्रार्थी द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2026 को थाना खल्लारी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

आज का राशिफल: सफलता, प्रेम और धन—कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल: सफलता, प्रेम और धन—कैसा रहेगा आपका दिन

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): नए कार्य में लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।

राशि फलादेश

बलौदा में मंडल स्तरीय “विकसित भारत – वीबी जी राम जी” कार्यशाला का सफल आयोजन

बलौदा में मंडल स्तरीय “विकसित भारत – वीबी जी राम जी” कार्यशाला का सफल आयोजन

कार्यकर्ताओं को मिली अभियान की दिशा, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने का आह्वान

बलौदा। बलौदा मंडल में “विकसित भारत – वीबी जी राम जी” विषय पर मंडल स्तरीय कार्यशाला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद माननीया श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी श्री जितेंद्र त्रिपाठी जी, मंडल सह-प्रभारी श्री नवीन साव जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री छतर सिंह नायक जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मंत्री प्रधान जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर जी, मंडल अध्यक्ष श्री नीलांबर तांडी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा तिवारी जी, मंडल महामंत्री श्री गिरीश साहू जी, मंडल मंत्री श्री केशव साहू जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक श्री राजकुमार भोई जी रहे।

कार्यक्रम की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष श्री नीलांबर तांडी जी द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत – वीबी जी राम जी” अभियान भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समावेशी राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और विकसित भारत का संकल्प प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मंडल प्रभारी श्री जितेंद्र त्रिपाठी जी ने अभियान की विषय-वस्तु पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसके उद्देश्यों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को स्पष्ट किया। वहीं सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन जनपद पंचायत सभापति श्री उद्धव नंद जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, सरपंचगण, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी श्री झनक राम मिरी द्वारा दी गई।