बलौदा में मंडल स्तरीय “विकसित भारत – वीबी जी राम जी” कार्यशाला का सफल आयोजन
कार्यकर्ताओं को मिली अभियान की दिशा, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने का आह्वान
बलौदा। बलौदा मंडल में “विकसित भारत – वीबी जी राम जी” विषय पर मंडल स्तरीय कार्यशाला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद माननीया श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी श्री जितेंद्र त्रिपाठी जी, मंडल सह-प्रभारी श्री नवीन साव जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री छतर सिंह नायक जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मंत्री प्रधान जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर जी, मंडल अध्यक्ष श्री नीलांबर तांडी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा तिवारी जी, मंडल महामंत्री श्री गिरीश साहू जी, मंडल मंत्री श्री केशव साहू जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक श्री राजकुमार भोई जी रहे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष श्री नीलांबर तांडी जी द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत – वीबी जी राम जी” अभियान भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समावेशी राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और विकसित भारत का संकल्प प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मंडल प्रभारी श्री जितेंद्र त्रिपाठी जी ने अभियान की विषय-वस्तु पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसके उद्देश्यों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को स्पष्ट किया। वहीं सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन जनपद पंचायत सभापति श्री उद्धव नंद जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, सरपंचगण, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी श्री झनक राम मिरी द्वारा दी गई।

रसोड़ा। कल दिनांक 23 जनवरी 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में विविध संस्कारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छोटे-छोटे भैया-बहनों का पट्टी पूजन, विद्यारंभ संस्कार एवं तुलसी माता की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु हवन-यज्ञ एवं विधिवत पूजा-पाठ संपन्न हुआ।
महासमुंद/ जंगलों को अग्नि से सुरक्षित रखने तथा आगामी अग्नि मौसम की प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 23 जनवरी को वन विद्यालय, महासमुंद में वनमण्डल स्तरीय एक दिवसीय वन अग्नि रोकथाम एवं बचाव कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह कार्यशाला श्री मयंक पाण्डेय, वनमण्डलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यशाला में श्री गोविंद सिंह, उपवनमण्डल अधिकारी महासमुंद, सुश्री डिम्पी बैस, उपवनमण्डल अधिकारी पिथौरा, श्री उदेराम बसंत, उपवनमण्डल अधिकारी सरायपाली, श्री निखिल पैकरा, अनुदेशक वन विद्यालय, सहित वनमण्डल के समस्त परिक्षेत्र अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी, फायर वॉचर, वन चौकीदार एवं समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।