सांकरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के के अपहरण के आसंका पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच मे लगी है!

सांकरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के के अपहरण के आसंका पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच मे लगी है!

संकरा थाना मे दर्ज एफआईआर के अनुसार लड़के के पिता गोविंद दास बैरागी निवासी बारिकपाली टुकड़ा थाना सांकरा ने बताया कि उनका पुत्र खिरोद्र दास बैरागी उम्र 16 साल 08 माह 27 दिन 27 जून 2025 को लगभग 12:00 बजे के आसपास सायकल लेकर किसी को बिना बताये घर से कहीं चला गया है, गुम इंसान का हुलिया रंग सावंला शरीर सामान्य ऊंचाई लगभग 5 फीट 4 इंच है चेहरा लम्बा बाल काला, काला रंग का फुल पेंट, सफेर रंग का चेक शर्ट पहना है कक्षा 9 वीं तक पढ़ा है हिन्दी, छत्तीसगढी बोलता है!

प्रार्थी के रिपोर्ट पर सांकरा थाना पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट गाईड लाईन के अनुसार बालक के अपहरण होने की आशंका पर धारा 137(2) BNS के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया है!

बताया जा रहा है की उक्त बालक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है, किसी को भी बालक के बारे मे जानकारी मिलता है कृपया थाना सांकरा में सूचना दे कर सहयोग करें। संपर्क सूत्र :- 6268918718!

रायपुर : अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए मंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर : अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए मंत्री श्री केदार कश्यप

प्रेम को प्रकृति के साथ जोड़ता है एक पेड़ माँ के नाम अभियान: मंत्री श्री कश्यप

गौपालक किसानों व मत्स्य सहकारी किसानों को रुपे केसीसी कार्ड एवं डेयरी सोसायटियों को माइक्रो एटीएम वितरित किया

सहकारिता एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में शामिल हुए। संगोष्ठी नवा रायपुर, अटल नगर में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) परिसर में आयोजित की गई। उन्होंने इस अवसर पर एक पेड़  माँ के नाम अभियान के तहत परिसर में पौधरोपण किया। मंत्री श्री कश्यप ने इस मौके पर गौपालक तथा मत्स्य पालक किसानों को रुपे केसीसी कार्ड और दुग्ध सहकारी समितियो को माइक्रो एटीएम वितरित किया।

मंत्री श्री कश्यप ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है और माँ के प्रति हमारी श्रद्धा। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अनूठा तरीका भी है। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवनदायिनी हैं, पोषण करती हैं, और बिना किसी स्वार्थ के अपनापन देती हैं ।

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना माँ के प्रेम को प्रकृति के साथ जोड़ता है। यह एक जीवंत श्रद्धांजलि है, जो न केवल माँ के प्रति हमारी भावनाओं को व्यक्त करती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक उपहार है। उन्होंने कहा कि यह अभियान, ‘सहकारिता‘ के साथ, भारत में सामाजिक और पर्यावरणीय उत्थान के लिए महत्वपूर्ण पहल है। ये सामूहिक भागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी पर आधारित हैं, और इनकी मूल भावना सहयोग, संरक्षण और समाज में योगदान देने की है। ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ पहल की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की गई थी। इसका उद्देश्य माताओं की स्मृति में पेड़ लगाने को प्रोत्साहित करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह अभियान प्रकृति और मातृत्व के बीच समानता को रेखांकित करता है , क्योंकि दोनों ही जीवन का पोषण करते हैं ।

अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि इस अभियान का संदेश है – ‘माँ के लिए एक पेड़, धरती के लिए एक कदम‘ इस संदेश के साथ सभी सहकारी समितियों को इस नेक कार्य में हिस्सा लेने और अपनी माँ के प्रेम को प्रकृति के साथ जोड़ने का आह्वान किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की मंशा है कि पैक्स सोसायटियो को मजबूत किया जाए।

अपर मुख्य सचिव, सहकारिता, छत्तीसगढ़ शासन श्री सुब्रत साहू ने राज्य स्तरीय सहकारी संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में ‘सहकार से संमृद्धि‘ अंतर्गत अनेक कार्यक्रम व नवाचार सहकारिता के माध्यम से किये जा रहे हैं, जिसमे सहकारिता क्षेत्र की इकाई-समितियो को बहुउद्देशीय बनाना व इस आंदोलन को और विस्तारित करना है। सहकारिता की महत्ता को ध्यान में रखते हुए 2021 में केंद्र सरकार द्वारा पृथक से सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया, जो इस आंदोलन के प्रति सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है।

संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री शशिकांत द्विवेदी, सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी आर प्रसन्ना, आयुक्त सहकारिता श्री कुलदीप शर्मा, एमडी अपेक्स बैंक श्री के एन कांडे, अपर आयुक्त श्री एच के दोषी सहित जिला सहकारी बैंको, मार्कफेड, लघुवनोपज तथा एनसीडीसी तथा बड़ी संख्या में अपेक्स बैंक, जिला सहकारी बैंकों, जिला सहकारी संघ के अधिकारी गण मौजूद थे।

 

बसना / डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई इस अवसर पर प्राथ.कृषि साख सहकारी मर्या.उड़ेला धान खरीदी केंद्र में एक पेड़ मां के नाम से उपस्थित सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं सोसायटी कर्मचारीयों……

बसना / डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई इस अवसर पर प्राथ.कृषि साख सहकारी मर्या.उड़ेला धान खरीदी केंद्र में एक पेड़ मां के नाम से उपस्थित सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं सोसायटी कर्मचारीयों……

आज भाजपा मण्डल भंवरपुर द्वारा ग्राम उड़ेला में भारतीय जनसंघ के संस्थापक वरिष्ठ नेता और भारत की एकता व अखंडता के प्रबल समर्थक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई इस अवसर पर प्राथ.कृषि साख सहकारी मर्या.उड़ेला धान खरीदी केंद्र में एक पेड़ मां के नाम से उपस्थित सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं सोसायटी कर्मचारीयों एवं आम    नागरिक द्वारा फल दार, छायादार एवं,फुलदार वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति देवकी पुरुषोत्तम दीवान मण्डल अध्यक्ष डेविड चौधरी एवं अन्य वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी

आजाद भारत के इतिहास में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एक एक ऐैसै नाम हैं जिनके लिए देश की एकता और अखंडता से बढ़कर कुछ भी नहीं था उत्तर में कश्मीर से लेकर पूर्व में बंगाल तक ,उन्होंने देश की एक एक इंच भूमि के लिए संघर्ष किया और जम्मू-कश्मीर से दो प्रधान,दो विधान,दो निशान समाप्त करने के लिए शहीद तक हो गए जनसंघ की स्थापना से उन्होंने एक एैसा राजनीतिक विकल्प दिया जिसके मूल में भारतीयता थी! महान विचारक हम सब के प्रेरणापुंज व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सच्चे उपासक श्रद्धेय डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं !

ऐैसै ही उद्बोधनों से अपने अपने भाषणों पर हमारे एवं हमारे देश के लिए डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी कितना संघर्षशील व्यक्ति रहे इस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दीए कार्यक्रम की समाप्ति पर गिरधारी लाल नायक ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी उड़ेला सोसायटी के सभी कर्मचारी गढ़ एवं अंचल के सभी गणमान्य लोगों को इस कार्यक्रम में अपने उपस्थिति के साथ डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती को सफल ढंग से मनाने के लिए जो आप सभी ने इस कार्यक्रम के लिए अपने बहुमूल्य समय देकर साथ व सहयोग देंने के लिए धन्यवाद ग्यापित करते हुए उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया !

इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष डेविड चौधरी, जिला पंचायत सभापति देवकी पुरुषोत्तम दीवान, मण्डल मंत्री मोहित लाल नायक, प्राधिकृत अध्यक्ष सलखंड सोसायटी झनकराम चौधरी, प्राधिकृत अध्यक्ष उड़ेला सोसायटी संतराम निषाद, पूर्व मण्डल अध्यक्ष डा.शिव चौधरी, पूर्व जिला युवा मोर्चा महासमुंद एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष,महामंत्री भंवरपुर मण्डल गिरधारी लाल नायक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता सोमनाथ पटेल, प्रकाश सिंह पारेश्वर अर्जुन चन्द्रवंशी दुखनी भुमेश चौहान सभापति जनपद पंचायत बसना,श्रवण कुमार चौहान, बाबूलाल सिदार भुनेश्वर साहू उड़ेला सोसायटी प्रभारी हरकुमार पटेल, सहायक समिति प्रबंधक शिवलाल नायक,खाद्य विक्रेता बसंत लाल नायक एवं उड़ेला सोसायटी कर्मचारी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता भंवरपुर मण्डल एवं अंचल के आम नागरिक जन मौजूद रहे

सरायपाली/ गौठान में लगे सौर ऊर्जा की प्लेटें गायब होने की खबरें आ रही हैं, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है. गौठान में स्थापित सोलर सिस्टम के साथ छेड़छाड़ या चोरी का संकेत देती है

सरायपाली/ गौठान में लगे सौर ऊर्जा की प्लेटें गायब होने की खबरें आ रही हैं, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है. गौठान में स्थापित सोलर सिस्टम के साथ छेड़छाड़ या चोरी का संकेत देती है

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकेबा के गौठान के सौर्य ऊर्जा मे लगे प्लेट अचानक गायब या चोरी होने की खबर है ग्रामीणों के अनुसार कनकेबा सरपंच ने इसकी शिकायत थाना मे की है

हालांकि गौठान मे लगे सोलर पहले से ही बंद था फिर छत्तीसगढ़ के गौठानो मे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकाल मे करोडो खर्च किए गए बावजूद इसका फायदा आज मवेसियो को नहीं मिल रहा है ना ही रोका छेका का अभियान चलाया जा रहा है बरसात आ चूका है और अब आवारा मवेसिया गौठान के बजाय मुख्य मार्गो पर है जिससे रोड मे दुर्घटना होने लगी है वही गौठानो मे लगे सेड सौर्य ऊर्जा बोर मोटर सहित कई चीजे आज देख भाल के कमी के कारण या तो चोरी हो रही है या तो खंडहर!

सौर ऊर्जा प्रणालियों में छेड़छाड़ का पता चलने पर अलर्ट मिलता है। स्मार्ट सौर प्रणालियों में ऐसे सेंसर लगे होते हैं जो किसी भी अनधिकृत पहुंच या क्षति का पता लगा सकते हैं और तुरंत एक अलर्ट भेज सकते हैं।
विस्तार में:
सुरक्षा सुविधाएँ:
सौर पैनलों को चोरी या क्षति से बचाने के लिए, स्मार्ट फेंसिंग सिस्टम में सेंसर लगाए जाते हैं जो उल्लंघन होने पर अलर्ट भेजते हैं।
त्वरित प्रतिक्रिया:
ये अलर्ट, जैसे कि तेज आवाज वाले अलार्म या सूचनाएं, संभावित चोरी या क्षति पर तुरंत प्रतिक्रिया करने में मदद करते हैं।

स्वचालित अलर्ट:
कुछ प्रणालियाँ स्वचालित रूप से अलर्ट भेजती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि किसी भी घुसपैठ या छेड़छाड़ का तुरंत पता चल जाए।
बैटरी सुरक्षा:
जब सौर पैनलों से इनपुट वोल्टेज या करंट बैटरी के लिए बहुत अधिक होता है, तो चार्ज कंट्रोलर अलार्म बजा सकता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि बैटरी सुरक्षित रहे।
मीटरिंग त्रुटि:
कुछ मामलों में, मीटरिंग सिस्टम छेड़छाड़ का पता लगा सकता है और एक त्रुटि दिखा सकता है, जो यह दर्शाता है कि सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की गई है।
बिजली उत्पादन में कमी:
यदि सौर पैनलों में कोई खराबी है, तो इससे बिजली उत्पादन में कमी हो सकती है, जिसे निगरानी प्रणालियों के माध्यम से पता लगाया जा सकता है।

सरायपाली/  सासंद रूपकुमारी चौधरी के जन्मदिन के मौके निः शक्त बच्चो एवं मरीजों को फल वितरण केंजुवा सोसायटी में वृक्षारोपण किया गया

सरायपाली/  सासंद रूपकुमारी चौधरी के जन्मदिन के मौके निः शक्त बच्चो एवं मरीजों को फल वितरण केंजुवा सोसायटी में वृक्षारोपण किया गया ।

सरायपाली। महासमुंद लोकसभा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता ने सरायपाली स्थित उड़ान केंद्र में पहुंच कर निःशक्त बच्चों को फल और बिस्कुट वितरण किया गया। उसके बाद स्थानीय शासकीय अस्पताल पहुंच कर वहां उपस्थित मरीजों एवं परिजनों को फल और बिस्कुट वितरण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, सांसद   प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल,जिला सह कोषाध्यक्ष धनेश नायक, स्वर्ण सिंह सलूजा, धर्मेंद्र चौधरी,रिंकू उबोवेजा,मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, रेशम पटेल,महेंद्र सिंह, प्रमोद सागर ,महामंत्री विदित धनानिया, सुरोती लकड़ा,मनोज दास, दीपक मखीजा,आशीष सेन, रमेश नायक, शिवा जायसवाल एवं भाजपा जन उपस्थिति रहे।

महासमंद सासंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर केंजुवा सोसायटी में वृक्षारोपण किया गया ।

 

सरायपाली। महासमुंद लोकसभा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा सरायपाली के ग्राम केंजुवा के सोसायटी में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल,सोसाइटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह,विधि प्रकोष्ठ संयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर, श्रीमती

 

पुष्पलता चौहान, सरपंच चैतन्य नायक,मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, रेशम पटेल, प्रमोद सागर ,मंडल उपाध्यक्ष आशीष दास,महामंत्री विदित धनानिया, डॉ प्रकाश पटेल,मनोज दास, दीपक मखीजा, रमेश नायक,लव कुमार चौधरी, मनोज आदित्य,आदर्श गुप्ता,शिवा जायसवाल ,इकबाल एवं ग्राम वासी उपस्थिति रहे। उक्त कार्यक्रम में सोसायटी प्रबंधक दीपक कुमार वर्मा एवं आपरेटर मोहन लाल उपस्थित रहे।

रायपुर : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित विकास: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित विकास: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की ली समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अतंर्गत संचालित कार्यो की जानकारी लेते हुए अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वित्त एवंवास पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री अंकित आंनद, एन आर डी ए के सी.ई.ओ श्री चंदन कुमार, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री अवनीश शरण, रायपुर विकास प्राधिकरण के सी.ई.ओ. श्री आकाश छिकारा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर का सुव्यवस्थित विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। नवा रायपुर क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित विकास किया जायेगा। नवा रायपुर देश की सबसे आधुनिक व खुबसूरत राजधानी है। देश के आई.आई.एम., ट्रिपल आई.टी., नेशनल लॉ विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष शिक्षण संस्थान यहां स्थापित किए गए हैं। भविष्य में नवा रायपुर में बसाहट और बढ़ेगी इसलिए यह आवश्यक है कि आगमाी जरूरतों के हिसाब से यहां नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाए। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भारत सरकार द्वारा परमालकसा – खरसिया नई रेलवे लाईन का निर्माण बलौदाबाजार जिले से होकर किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस रेल लाईन को नवा रायपुर से जोड़ने की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि इससे नवा रायपुर में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा और आम नागरिको को इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत माला परियोजना के अंतर्गत विशाखापट्टनम को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण विकास के साथ आयात और निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु नवा रायपुर अटल नगर में एक लॉजिस्टीक हब की निर्माण आवश्यकता पर बल दिया। अधिकाारियों ने बाताया कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसके बनने से रायपुर से विशाखापट्टनम की दूरी 100 कि.मी. कम हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कि नई औद्योगिक नीति से बड़ी संख्या में निवेशक आकर्षित हो रहे है। इससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर क्षेत्र में ऑक्सीजोन निर्माण के अंतर्गत पीपल, बरगद, करंज, नीम, अशोक, अमलतास, गुलमोहर आदि पौधों के रोपण एवं ग्रोथ कि जानकारी ली। बैठक मे अधिकरियों ने बताया कि नवा रायपुर क्षेत्र में भविष्य में राज्य सरकार के विभिन्न आयोग-बोर्ड-निगम आदि के लिए आयोग बिडिंग कॉम्पलेक्स तैयार करने की योजना है। इसके अलावा काम-काजी महिलाओं के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल, 100 बिस्तर अस्पताल, नवा रायपुर में एक और नवीन थाना की स्थापना का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर क्षेत्र में नवीन भवनों के निर्माण के लिए आबंटित भू-खण्डों का समूचित उपयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत शामिल – छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, नगर तथा ग्राम निवेश, छत्तीसगढ़ भू-सम्पदा नियामक प्राधिकरण (रेरा), रायपुर विकास प्राधिकरण के काम-काज की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

पिथौरा/शराबी पति द्वारा शराब के नशे में पत्नी व साले से गाली गलौज मारपीट की घटना 

पिथौरा/शराबी पति द्वारा शराब के नशे में पत्नी व साले से गाली गलौज मारपीट की घटना

 

 

वॉर्ड क्रमांक 14 बागडपारा पिथौरा में अवस्थी किराना दुकान में मजदूरी का काम करता हूं। 05 वर्ष पूर्व मेरी छोटी बहन जमुना से झाडू राम ध्रुव प्रेम विवाह किया है। उनके दो बच्चे है, मेरा बहनोई झाडु राम ध्रुव शराब पीकर मेरी बहन से लडाई झगडा करते रहता है। दो तीन दिन से मेरी बहन जमुना ध्रुव मेरे घर में आकर रह रही है। आज दिनांक 05.07.2025 के रात्रि करीब 10.30 बजे मेरा बहनोई झाडु राम ध्रुव कही से शराब पीकर मेरे घर आकर मेरी छोटी बहन जमुना ध्रुव को मॉ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर रहा था। मेरे द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर तु कौन होता है, मना करने वाला कहकर मुझे भी मॉ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर मेरे दाहिने हाथ के तर्जनी उंगली को अपने दांत से काट दिया जिससे नाखुन के पास से अलग होकर खुन निकला है, तथा जान से मारने की धमकी दिया है ।

घटना को लेखराम यादव , देवबती यादव एवं मेरी छोटी बहन जमुना ध्रुव देखे सूने है। रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही किया जाये । रिपोर्ट धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत।

छत्तीसगढ़ 28 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट; तूफानी हवा और आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

छत्तीसगढ़ 28 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट; तूफानी हवा और आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है। सरगुजा संभाग के जिलों में कई नदी-नाले उफान पर है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए ऑरेंज और सभी 15 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के तूफानी हवा और आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश का मुख्य केंद्र उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ हो सकता है। भारी बारिश से बिलासपुर की अरपा नदी का जल स्तर भी बढ़ा है। बिलासपुर संभाग के जिलों में हैवी रेन की संभावना है। आज संडे है और आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले अपने जिले के मौसम का हाल जरूर जान लें।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, जशपुर, दुर्ग जिले के यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में बारिश के साथ मेघ गर्जन होने और आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 KMPH हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून सरगुजा संभाग में ज्यादा मेहरबान है। यहां लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदी नाले उफान पर है। कोरिया जिले में सबसे ज्यादा 85 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है। वहीं सूरजपुर में 62 मिमी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 42 मिमी बारिश हुई है। बिलासपुर संभाग के कोरबा में 49.4 मिमी रायगढ़ में 45 मिमी बारिश हुई है। बस्तर संभाग के नारायणपुर में 57.1 मिमी, बस्तर में 59.1 मिमी, बीजापुर में 40.9, दंतेवाड़ा में 35.8 मिमी, सुकमा में 32. 8 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है। मध्य छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग-भिलाई में में सुबह से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी है।

 

मौमस विभाग के मुताबिक मानसून की द्रोणिका समुद्र तल से अब श्री गंगानगर, भिवानी, आगरा, बांदा, देहरी, पुरुलिया, कोलकाता से होकर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और अब यह समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अलावा एक द्रोणिका अब उत्तर-पूर्व अरब सागर से गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और आसपास के क्षेत्रों में उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण तक उत्तर गुजरात, उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड से होकर समुद्र तल से 3.1 किमी और 5.8 किमी ऊपर दक्षिण की ओर झुक रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

पिथौरा पुलिस ने लक्ष्मीपुर पटेल सेंटर पर घेरा बंदी की दुकान से प्लास्टिक झिल्ली मे अवैध कारोबार से जुड़े….बरामद कार्यवाही!

पिथौरा पुलिस ने लक्ष्मीपुर पटेल सेंटर पर घेरा बंदी की दुकान से प्लास्टिक झिल्ली मे अवैध कारोबार से जुड़े….बरामद कार्यवाही!

रथीलाल भोई थाना पिथौरा, दिनांक घटना समय 05.07.2025 के 19.30 बजे, घटनास्थल- पिथौरा से बया जाने वाली रोड किनारे ग्राम लक्ष्मीपुर, दिनांक रिपोर्ट समय 05.07.2025 के 20.45 बजे, नाम आरोपी- घुरऊ राम पटेल पिता चैतराम पटेल उम्र 38 वर्ष साकिन लक्ष्मीपुर थाना पिथौरा जिला महासमुन्द,जप्त संपत्ति- प्लास्टिक झिल्ली में भरी हुई 12 लीटर महुआ शराब किमती 2400 /- रूपये । विवरण-

 

थाना पिथौरा प्रआर के अनुसार दिनांक 05.07.2025 को हमराह आरक्षक 545 रामशरण पात्रे, 555 त्रिनाथ ग्वाल के साथ व्यक्तिगत मोटर सायकल से ग्राम लक्ष्मीपुर की ओर रवाना हुआ था जरिये मुखबीर से सूचना मिली की बया रोड से लक्ष्मीपुर जाने वाली रोड किनारे पटेल चिकन सेंटर में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखा हुआ है।सूचना पर गवाह हेम कुमार साहू, शिवनाथ पटेल को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर गवाह बनने हेतु धारा 179 बीएनएसएस नोटिस दिया बाद गवाह बनने हेतु सहमति देने पर मौके

पर मुखबीर पंचनामा तैयार किया मुखबीर पंचनामा बाद हमराह स्टाफ का गवाहों को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पटेल चिकन सेंटर में एक व्यिक्त को घेराबंदी कर पकडे जिसे नाम पता पता पूछने पर अपना नाम घुरऊ राम पटेल पिता चैतराम पटेल उम्र 38 वर्ष साकिन लक्ष्मीपुर थाना

पिथौरा जिला महासमुन्द जो अपने दुकान के अंदर से प्लास्टिक झिल्ली में भरी हुई 12 लीटर महुआ शराब लाकर पेश किया जिसे मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष बरामदगी पंचनामा तैयार किया बाद आरोपी के पास से मिले देशी महुआ शराब को रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिये धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया जो आरोपी द्वारा उसी नोटिस में कोई भी दस्तावेज नही होना लेख किया बाद मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक झिल्ली में भरी हुई 12 लीटर महुआ शराब किमती 2400 /- रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया बाद मौके पर शीलबंद किया आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया थाना पहुंचकर पृथक से नंबरी अपराध दर्ज की जाती है हस्ताक्षर अस्पष्ट HC 109 थाना पिथौरा ।

पिथौरा/ मीना बाजार देखने गए पाटनदादर के ग्रामीणों से 4 लोगो ने की चाकू से हमला और मारपीट एफआईआर दर्ज

पिथौरा/ मीना बाजार देखने गए पाटनदादर के ग्रामीणों से 4 लोगो ने की चाकू से हमला और मारपीट एफआईआर दर्ज

ग्राम पाटनदादर डीपापारा थाना सांकरा का रहने वाला हॅु। मजदूरी काम करता हूं, कक्षा 10 वीं तक पढा हूं। दिनांक 05.07.2025 को अपने बडे भाई राजेश बरिहा दोस्त खगेश्वर खडिया के साथ पिथौरा में मीना बजार घूमने आया था मीना बजार के बाहर हम तीनों बाथरूम के लिये गये थे। उसी समय एक व्यक्ति जिसे जानता पहचनता नही हूं, मुझे धक्का दिया तो मेरे द्वारा बोला गया कि धक्का क्यों दे रहा है उतने में मुझे मॉ

बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज कर अज्ञात व्यक्ति एवं उसके अन्य दो तीन साथी मुझे पकड कर मेरे पेट में चाकू नुमा किसी वस्तू से मार कर चोट पहुंचाया मेरा बडा भाई राजेश बरिहा बीच बचाव करने आया तो उसे भी हाथ मुक्का से दोनों गाल में मारपीट किये उसके कुछ देर बाद फिर से आकर उन लोग गेट के पास मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये । मेरे एवं मेरे भाई के साथ मारपीट करने वाले

व्यक्तियों को देख कर पहचान लूंगा। घटना को खगेश्वर खडिया एवं अन्य लोग देखे सुने है। रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही किया जाये । मामले मे थाना ने अज्ञात आरोपियों के खिलाप मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना मे लिया है! 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है!