महासमुन्द :वीडियो भाजपा का आरोप पिथौरा स्वास्थ केन्द्र में इलाज के अभाव के साथ साथ कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप सौपा ज्ञापन ।

महासमुन्द : भाजपा का आरोप पिथौरा स्वास्थ केन्द्र में इलाज के अभाव के साथ साथ कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप सौपा ज्ञापन ।स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा मे व्याप्त समस्याओ के निराकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा का घेराव किया और कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा ।

 

भाजपा की मांग है कि एक्स-रे मशीन होने के बाद भी टेक्निशियन के नहीं होने के कारण मरीजों का एक्स-रे नहीं हो पाता जिसके कारण मरीजों का निजी एक्स-रे केन्द्रों में भेजा जाता है जहां पर मरीजों को अधिक राशि भुगतान कर एक्स-रे कराना पड़ता है , आपरेशन के लिये मरीजों से राशि की मांग की जाती है, हमेशा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में निजी अस्पतालों के एम्बुलेंस वाहन खड़े रहते है, जो मरीजों को गुमराह करके निजी अस्पतालों में इलाज के लिये ले जाते है,‌ चिकित्सकों का अभाव है।

 

चिकित्सक हमेशा काम पर उपस्थित नहीं रहते हैं , मरीजों से चिकित्सकों तथा कर्मचारियों के द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है तथा FIR की धमकी दी जाती है , पैथालॉजी में खून जांच की समुचित सुविधा नहीं है। भाजपा नेता सम्पत अग्रवाल एवं शंकर अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि अभी 15 दिवस का समय दिया गया है और उसके बाद भी व्यवस्था नही सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी कुदेशिया ने तमाम अव्यवस्थाओं को आचार संहिता समाप्त होने की 15 दिवस के भीतर दुरुस्त करने और शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है

 

बसना :भाजपा की बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 की कार्यों की हुई समीक्षा आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी चर्चा ।

बसना :भाजपा की बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 की कार्यों की हुई समीक्षा आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी चर्चा ।

बसना। भाजपा बसना विधानसभा समन्वयक समिति की बैठक बसना नगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित की गई।बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 की समीक्षा की गई।
भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आभार व्यक्त किया तथा बैठक में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।

 

और आगामी कुछ महीने में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को और जोर शोर से जमीन स्तर से काम करने की आवश्कता है।
साथ ही उन्होंने युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा को संगठन की रीड की हड्डी बताते हुए युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा बसना विधानसभा को संगठानात्मक संरचना में सकारात्मक सोच के साथ मजबूती से कार्य करने तथा साथ ही भाजपा को मजबूत करने के लिए एक दूसरे के साथ व जनता से संपर्क और संवाद लगातार करते रहने की बात कही।इस दौरान सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उक्त बैठक में प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल,

 

विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, महासमुंद जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमशंकर पटेल, बसना मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित

 

अग्रवाल,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, अखिलेश भोई, वृन्दावती सोमनाथ पाण्डे,रामचंद्र अग्रवाल, मथामणी बढ़ाई, पार्षद शीत गुप्ता, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, नवीन साव,विक्की सलुजा,उत्तर पटेल,सोनू छाबड़ा,उपेन्द्र साव, संतलाल नायक, वीरेंद्र प्रधान, चमरा स्वर्णकार, कमलध्वज पटेल, बसंत पटेल, महेन्द्र प्रधान, भोजकुमार साव, किरण पटेल, संतोष मांझी, ब्रजेन्द्र प्रधान, सतीश प्रधान, प्रमोद प्रधान, प्रहलाद बुड़ेक, मुकेश प्रधान, त्रिलोचन भोई, मंजीत कनेर,मंडल कार्यसमिति के सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, पालक, संयोजक, सहसंयोजक, मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बसना : गडफुलझर और बरपेलाडीह से पीपलखुंटा जाने वाले मार्ग में बसना पुलिस की रेड कार्यवाही ।

बसना : गडफुलझर और बरपेलाडीह से पीपलखुंटा जाने वाले मार्ग में बसना पुलिस की रेड कार्यवाही ।थाना बसना में प्रधान आरक्षक ने दिनांक 25/11/2023 को हमराह स्टाफ आरक्षक 685, 524 के साथ स्वंय के मोटर सायकल से पेट्रोलिंग व जुर्म जरायम पतासाजी पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम गढफुलझर में राकेश भोई नामक व्यक्ति द्वारा अपने घर के सामने गली में आम लोगो को अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह रंजन सागर एवं मलय पात्रो को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश भोई पिता शौकीलाल भोई उम्र 36 साल साकिन गढफुलर, थाना बसना, जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया

 

एवं लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताये कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी राकेश भोई का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 25/11/2023 के 17-30 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

मैं थाना बसना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 25/11/2023 को हमराह स्टाफ आरक्षक 411 म0आर0 48 के साथ स्वंय के मोटर सायकल से पेट्रोलिंग व जुर्म जरायम पतासाजी पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरपेलाडीह से पीपलखुंटा जाने के रोड किनारे में लोचन प्रसाद पाण्डव नामक व्यक्ति द्वारा आम लोगो को अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह हबीब खान एवं खेमराज महंती को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां

 

शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम लोचन प्रसाद पाण्डव पिता भुरू पाण्डव उम्र 33 साल साकिन पीपलखुंटा, थाना बसना, जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताये कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग

 

डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी लोचन प्रसाद पाण्डव का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 25/11/2023 के 17-30 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

 

महासमुन्द : सरायपाली थाना अंतर्गत देवलभांठा में श्री साईं राइस मिल से चावल ढेरी में से करीबन 35 बोरी उसना चावल की चोरी ।

महासमुन्द : सरायपाली थाना अंतर्गत देवलभांठा में श्री साईं राइस मिल से चावल ढेरी में से करीबन 35 बोरी उसना चावल की चोरी ।देवेंद्र ने बताया की ग्राम गिधापाली थाना बसना में रहता हूं। ग्राम देवलभांठा में श्री साईं राइस मिल संचालित करता हूं कि दिनांक 24-25.11.23 को दरम्यानी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा राइस मिल के अंदर प्रवेश कर चोरी करने के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रहा हूं ।

प्रति श्रीमान थाना प्रभारी थाना सरायपाली जिला महासमुन्द (छ.ग.) विषय- श्री साईं राईस मिल देवलभांठा में चावल चोरी होने की सूचना बाबत। महोदय निवेदन है कि मैं देवेंद्र पटेल पिता दिलीप पटेल ग्राम गिधापाली भूकेल बसना का निवासी हूं । मेरे द्वारा श्री साईं राईस मील देवलभांठा को संचालित किया जाता है। दिनांक 24/11/2023 को शाम 6 बजे के आस पास मील में ताला बंद करके वापस गांव गिधापाली आ गए थे जब दिनांक 25/11/2023 को सुबह 6 बजे मील का ताला

खोलकर अंदर गया और देखा मील के अंदर थप्पी किए गए चावल ढेरी में से करीबन 35 बोरी उसना चावल जो की 50 किलोग्राम की बोरी था प्रति किलो 30 रूपये के हिसाब से कीमत 52500 रू. को कोई अज्ञात चोर मील में ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर उक्त चावल को चोरी कर ले गया है मामले में सरायपाली पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है ।

बसना : कल 27 नवम्बर को रायपुर के सुप्रसिद्ध सर्जन बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम होम में

बसना : कल 27 नवम्बर को रायपुर के सुप्रसिद्ध सर्जन बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम होम में डॉ. यतीन्द्र देवांगन
MS, MCh (Plastic Surgery)
प्लास्टिक सर्जन
रायपुर के सुप्रसिद्ध सर्जन
उपलब्ध उपचार
• चेहरे की चोट, जबड़े का फ्रेक्चर एवं घाव की सर्जरी
जन्मजात विकार ( कटे होंठ, तालु, जुड़ी हुई उँगलियाँ)
की सर्जरी
• चेहरे की विकृति का इलाज
• डायबिटीज के घाव की सर्जरी
• कान या नाक के छेद को कम या बंद करना
• मोटापे या पुरुषों के बड़े स्तनों को लिपोसक्शन सर्जरी
द्वारा छोटा करना
• कम या अधिक विकसित स्तनों की सर्जरी
• फैट फिलिंग (चेहरे या अन्य अंगों की कमी वाली
जगह पर चर्बी डालना)
•
सफ़ेद दाग का उपचार, डिंपल बनाना
• हेयर ट्रांसप्लांट एवं पीआरपी थेरेपी
• चोट से कटे अंगों, निकली चमड़ी या माँस को फिर से
• लगाना (स्किन ग्राफ्टिंग)
• पलकों की कॉस्मेटिक सर्जरी
AV फिस्टुला ऑपरेशन, डायलिसिस एवं
पुराने किडनी रोगों वाले मरीजों के लिए
मात्र ₹25,000
इच्छुक मरीज रजिस्ट्रेशन रविवार, 26 नवम्बर को कराएं
राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
सुबह 11 बजे से
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

महासमुन्द : संविधान दिवस के अवसर पर हुए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ।संविधान के उद्देषिका का किया गया वाचन’’ अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।

महासमुन्द : संविधान दिवस के अवसर पर हुए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ।संविधान के उद्देषिका का किया गया वाचन’’ अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।
निःषुल्क विधिक सहायता एवं सलाह के बारे में दी गई जानकारी
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देषानुसार एवं प्लान आफ एक्शन के तहत विषेष दिवस पर किए जाने वाले षिविर एवं कार्यक्रम के तहत आज ’’संविधान दिवस’’ 26 नवंबर 2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के तत्वधान में विधिक जागरूकता पर अधारित षिविरों का आयोजन किया गया। इसी परिपेक्ष्य में आज संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा तथा सिविल न्यायाधीष महासमुंद श्री राहुल शराफ द्वारा कस्तुरबा गांधी अवासीय विद्यालय में नालसा द्वारा संचालित योजनाओं तथा विधिक जागरूकता पर अधारित विषयों पर सामूहिक चर्चा की तथा छात्राओं के उत्सुक विचारों पर प्रष्न जवाब माध्यम से सरल व सहजता पूर्ण भाषाओं के माध्यम से विधिक जागरूकता पर अधारित षिविर का आयोजन किया गया।

सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा द्वारा अपने उद्बोधन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो एवं उनके द्वारा दी जाने वाली विधिक सहायता अथवा सलाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39 ए में सभी के लिए न्याय सुनिष्चित किया गया है और गरीबों तथा समाज के कमजोर वर्गो के लिए निःषुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था की गई है। संविधान के अनुच्छेद 14 और 22 (1) के तहत राज्य का यह उत्तदायित्व है कि वह सबके लिए समान अवसर सुनिष्चित करे, समानता के आधार पर समाज के कमजोर वर्गो को सक्षम विधिक सेवाए प्रदान करने के लिए एक तंत्र की स्थापना करने के लिए वर्ष 1987 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियत पास किया गया। इसी के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का गठन किया गया है, जो कानूनी सहायता कार्यक्रम लागू करने और उसका मूल्यांकन एवं उनके सतत निगरानी का कार्य कर लोगों को कानूनी सहायता एवं सलाह उपलब्ध कराती है। इसी प्रकार प्रत्येक राज्य में एक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिसके अंतर्गत उस राज्य के पूरे सभी जिलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तहसील क्षेत्रों में तालुका विधिक सेवा समिति का गठन किया गया है। इसका कार्य नालसा की नीतियों और निर्देषो को कार्य रूप देना और लोंगो को निःषुल्क कानूनी सेवाए प्रदान कराना होता है।

इसी प्रकार द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीष माननीय श्री अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा नवकिरण एकेडमी महासमुंद, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्रीमती योगिता विनय वासनिक एवं प्रषिषु सिविल न्यायाधीष सुश्री खुषबु जैन द्वारा शासकीय नर्सिग कॉलेज महासमुंद, ग्राम सुखरीडबरी में अविनाष टोप्पों, प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास सरायपाली में अपर सत्र श्रीमती शोभना कोष्ठा, सोना सिल्ली पिथौरा के आंगनबाड़ी भवन में सिविल न्यायाधीष श्री गिरिवर सिंह राजपूत, होलीफेथ स्कूल में सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा तथा महाप्रभुवल्लाभार्च स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा में एनएसएस के छात्र-छात्राओं के साथ सिविल न्यायाधीष सुश्री योगिता जांगड़े तथा प्रषिषु सिविल न्यायाधीष सुश्री खुषबु जैन द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान तथा उनके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा जिला न्यायालय परिसर महासमुंद में भी न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा संविधान के उद्देषिका का सामुहिक वाचन किया गया। समाचार

जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठन 26 नवम्बर 2023// संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर आज जिले के विभिन्न कार्यलयों में भारत की संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया गया। अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।
संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं। हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए। इस अवसर पर कृषि,नगरीय निकाय, आश्रम, छात्रावास के अधिकारी-कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।

बसना : 27 को प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन अब बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में ।

बसना : 27 को प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा
ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन अब बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में ।
उपलब्ध उपचार है 27 नवम्बर 2023 : सुबह 10 से 02
• हेड इंजरी और ट्रॉमा • पीठ दर्द
• ब्रेन हैमरेज
गर्दन दर्द
• ब्रेन ट्यूमर
• ब्रेन टी बी
पीडियाट्रिक न्यूरो
●
• मिर्गी का दौरा
• कमर दर्द
• स्पाइनल फ्रैक्चर
• माइग्रेन (सिर दर्द )
• मानसिक तनाव
• लकवा / स्ट्रोक
• दिमागी बुखार
27 नवम्बर 2023 : सुबह 10 से 02
आपका स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
सर्वे सन्तु निरामयाः
डॉ. सिद्धार्थ साहू
MS, MCH (Neuro Surgery)
मस्तिष्क एवं स्पाईन सर्जन
राशन कार्ड/ आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बसना : मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग परामर्श कल 26 को अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में डॉ. पंकज शाह M.B.B.S, MD DNB Neurology ।

बसना : मस्तिष्क एवं स्पाइन
रोग परामर्श कल 26 को अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में डॉ. पंकज शाह
M.B.B.S, MD
DNB Neurology । बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में कल 26 नवम्बर को
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALTY CENTE
मस्तिष्क एवं स्पाइन
रोग परामर्श
असामान्य सिर दर्द
• माइग्रेन
चक्कर आना
स एवं मस्तिष्क जैसी समस्याएं
• मिर्गी एवं स्ट्रोक (लकवा)
• डिस्क प्रोलैप्स, पार्किसन (संतुलन खोना)
• ब्रेन हैमरेज, ब्रेन ट्यूमर
कमर का दर्द, झुनझुनी
टीड की हड्डी की समस्याएं
परामर्श हेतु विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे
डॉ. पंकज शाह
M.B.B.S, MD
DNB Neurology
26 नवम्बर 2023
सुबह 10 बजे
अग्रवाल नर्सिंग होम ·
बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क : 84618-11000 | 77708-68473 | 77730-86100

महासमुन्द कलेक्टर के मार्गदर्शन में योगा, जुंबा और विभिन्न खेल गतिविधियों में शामिल हुए बच्चें, नागरिक ।

महासमुन्द कलेक्टर के मार्गदर्शन में योगा, जुंबा और विभिन्न खेल गतिविधियों में शामिल हुए बच्चें, नागरिक ।
लोगों की बेहतर सेहत और जागरूक करने के साथ उनकी इम्यूनिटी सिस्टम को और मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, खेल संघ तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन स्थनीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में सुबह 7 से 8:30 बजे तक किया गया,

 

।जिसमें हैंडबाल, हॉकी, खो खो, कबड्डी, नेटबॉल, रस्सा कसी, फुटबॉल, बॉल बैडमिंटन, नेटबॉल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, क्रिकेट खेल के साथ पारंपरिक गतिविधियां आयोजित किया गया। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि आयोजन में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघ, नवकिरण अकादमी, सत्यम योगा अकादमी, पुलिस लाईन, ग्राम पंचायत खट्टी, आदिवासी बालिका व बालक छात्रावास, अधिकारी, कर्मचारी व नागरिक सहित 600 से अधिक प्रतिभागियों ने गुड मॉर्निंग महासमुंद में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। सत्य नारायण दुर्गा व देवेंद्र दीवान के मार्गदर्शन में सत्यम योग एकेडमी महासमुंद द्वारा एडवांस योगासन पूर्ण धनुराशन, पूर्ण चक्राशन, त्रि विक्रमाशन, भू नमन आसान का प्रदर्शन किया गया, जिसमें 5 अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी वरुण, देवेंद्र, गुणवंत,

 

तिलक, तेजस्विनी शामिल रहें। अफजल अय्यूबी के मार्गदर्शन में फुटबॉल का अभ्यास किया गया जिसमें वेडनर मेमोरियल स्कूल के खिलाड़ी शामिल हुए। सै. इमरान अली के मार्गदर्शन में हैंडबाल खेला गया जिसमें शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के खिलाड़ी, खेल संघ के खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें कान्हा, शिवम, सितेंद्र, चंद्रकांत,उदय मंडल, रोशन, सकलेन, मोनू, चंदन का अच्छा प्रर्दशन रहा, कुलेश्वर चंद्राकर, आकाश सोनी के मार्गदर्शन में नेटबॉल व बॉस्केटबॉल खेला गया, जिसमें ओजश्वी चंद्राकर, खुशबू साहू, योजना रंगारी, तारिणी साहू, सौम्या खान, हेमा साहू, सिद्धार्थ साहू, सिद्धार्थ चंद्राकर, आशीष शर्मा, शेखर, पारख ने अच्छा प्रदर्शन किया। जमसेद रजा के मार्गदर्शन में क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें लॉरेंस एंटोनी, जीनस जॉन, तबरेश खान, तोरण ध्रुव, जावेद खान, वैभव का अच्छा प्रर्दशन रहा। वॉलीबाल में ग्राम पंचायत खट्टी, पुलिस लाईन, शिक्षा विभाग, सेंट पीटर्स चर्च की टीम के मध्य मैच खेला गया, जिसमें तोरण यादव, अमित साहू, रघुनंदन हरवंश, छत्रपाल सिन्हा, प्रवीण प्रधान, हेमंत ध्रुव ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रभात सेठ, भूषण साहू के मार्गदर्शन में बॉल बैडमिटन का मैच खेला गया जिसमें लोकेश साहू, ओम, कान्हा का अच्छा प्रर्दशन रहा,

हितेष यादव, वैशाली सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जुंबा डांस किया गया, जिसमें समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, खिलाड़ी, शिक्षक, नागरिक शामिल होकर जुंबा डांस का आनन्द लिया। सेवन दास मानिकपुरी, ईश्वर चंद्राकर, इंद्राणी भास्कर, अंजनी साहू के मार्गदर्शन में रस्साकसी का आयोजन किया गया जिसमें नव किरण अकादमी, डीएमएस स्कूल, आशीबाई कन्या स्कूल, शिशु संस्कार, आदिवासी बालिका छात्रावास के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया व प्रतियोगिता में उत्साह देखा गया। पारंपारिक गतिविधियों में संखली, डॉज बॉल खेला गया, जिसमें डीएमएस स्कूल व आशी बाई कन्या स्कूल के छात्रा शामिल हुए।

आयोजन को सफल बनाने में शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, पुलिस, नगर पालिका के साथ एपीओ रेखराज शर्मा, व्यायाम शिक्षक हिरेंद साहू, अंजनी साहू, इंद्राणी भास्कर, तृषा शर्मा, मुकेश पेंदरिया, प्राचार्य के के शुक्ला डीएमएस स्कूल, हेमिंद्र आचार्य स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल, जागेश्वर सिन्हा, चमन चंद्राकर, शैलेंद्र सोनी, जी एल साहू, सितोष झुल्फे, जे पी साहू का सहयोग रहा।

बसना : नाक, कान, गले से संबंधित सभी प्रकार के परामर्श एवं ऑपरेशन 26 नवम्बर को बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में डॉ. सतीश राठी MBBS, MS ENT Surgeon ।

बसना : नाक, कान, गले से संबंधित सभी प्रकार के परामर्श एवं ऑपरेशन 26 नवम्बर को बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में डॉ. सतीश राठी
MBBS, MS ENT Surgeon ।AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALTY CENTER बसना में 26 नवम्बर सुबह 10 बजे से नाक, कान, गला रोग (ENT)
नाक, कान, गले से संबंधित सभी प्रकार के परामर्श एवं ऑपरेशन
◆ ENT Surgery
• नाक की तिरछी हड्डी
• कान परदे में छेद, मवाद आना
◆ Tympanoplasty
• गले में गठान
‘POLYP, टॉन्सिल
• थाइरोइड
• लगातार सर्दी खांसी
• आवाज में परिवर्तन
• साइनस की समस्या
ऑडियोमेट्री, बेरा टेस्ट की सुविधा, कान मशीन उपलब्ध
केवल परमर्श नहीं अब दूरबीन जांच एवम ऑपरेशन भी बसना में
डॉ. सतीश राठी
MBBS, MS
ENT Surgeon
गले के कैंसर
• बहरापन एवं नाक कान गले
सम्बंधित सभी जांच एवं ऑपरेशन।
26 नवम्बर 2023
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
26 नवम्बर 2023
© सुबह 10 बजे से
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क :
77730-86100 | 84618-11000 | 77708-68473