महासमुंद पिथौरा / केश क्लोज करवाने के नाम से 4 लाख रु के अधिक की धोखाधड़ी पर एफआईआर दर्ज!

महासमुंद पिथौरा / केश क्लोज करवाने के नाम से 4 लाख रु के अधिक की धोखाधड़ी पर एफआईआर दर्ज!

चंद्रशेखर पटेल ग्राम धनोरा का रहने वाला हूं, खेती किसानी का काम करता हूं। मेरे साथ अज्ञात व्यक्ति मोबाईल नंबर के धारक के द्वारा नो ड्यूस सेटलमेंट के नाम पर OTP के माध्यम से 439497 /- रूपये का धोखाधडी किया गया है। जिसके संबंध में लिखित आवेदन पेश कर रहा हूं, आवेदन नकल जैल है – प्रति, श्रीमान थाना प्रभारी महोदय थाना पिथौरा जिला महासमुन्द छ0ग0 विषय :-

 

धोखाधडी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने बाबत। महोदय, मैं चन्द्रशेखर पटेल पिता स्व0 जीवन लाल पटेल निवासी ग्राम घनोरा पो0 घोंच थाना पिथौरा जिला महासमुन्द का रहने वाला हूं, खेती किसानी का काम करता हूं। मेरे द्वारा किसानी कार्य के लिये K.C.C लोन रकम 23 लाख रूपये। वर्ष 2018 में HDFC बैंक से लिया था। लोन को क्लोज करने के लिये लोन की बचत राशि HDFC बैंक में पटा कर नो ड्यूस हेतु आवेदन किया था। लगभग 01 महीना बाद दिनांक 02.06.2023 को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे के मध्य मुझे

अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा मेरे मोबाईल नंबर पर कल कर आपका NOC सेटलमेंट करा रहा हूं, OTP आयेगा उसे बताना बोले तब मेरे द्वारा OTP बताने पर कुल 10 ट्रांजेक्शन के माध्यम से मेरे तथा मेरी पत्नी नम्रता पटेलHDFC बैंक के दो खाता 502 5020 एवं भारतीय स्टेट बैंक 3 से कुल 439497 रूपये का धोखाधडी कर लिया गया है। मामले मे पिथौरा थाना ने 420 के तहत मामला दर्ज किया है!

छत्तीसगढ़ में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मई महीने की शुरुआत से ही लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने भी तीन दिनों तक प्रदेश में लू जैसी स्थिति बने रहने का अलर्ट जारी किया था, लेकिन सोमवार सुबह लोगों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम एक बार फिर करवट ले सकता। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा, अंबिकापुर, कोरबा, भाटापारा, धमतरी और महासमुंद समेत कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश हो सकती है। तेज आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में कमी आने की संभावना है। अगर बारिश होती है तो लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी।

सरायपाली सिंघोड़ा / किराना गोदाम से 20 टीपा तेल और साबुन सहित चावल की बोरिया की चोरी!

सरायपाली सिंघोड़ा / किराना गोदाम से 20 टीपा तेल और साबुन सहित चावल की बोरिया की चोरी!

प्रदीप अग्रवाल ने थाना मे शिकायत करते हुए बताया है की खम्हारपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद का रहने वाला हूं। मेरा ग्राम खम्हारपाली एनएच 53 रोड से लगा किराना दुकान एवं गोदाम है। गोदाम में सीसीटीव्ही कैमरा लगा है। दिनांक 27.04.2024 को रोजाना के भाति मैं दुकान रात्रि 09:30 बजे बंद कर अपने घर सरायपाली चला गया था।

 

दिनांक 28.04.2024 को सुबह 08 बजे दुकान आया तो देखा कि दुकान के सटर के दोनो तरफ का ताला टुटा हुआ था सटर खोलकर देखा तो किराना सामान बिखरा हुआ था तब मैं दुकान से कुछ दुर गोदाम के पास गया तो देखा कि गोदाम का दरवाजा का ताला टुटा था गोदाम के अंदर जाकर देखा तो गोदाम के अंदर रखे किराना सामान बिखरा था पुन: किराना दुकान आकर चेक किया तो किराना दुकान एवं गोदाम के अंदर रखे किराना सामान करिबन

 

20 टिना तेल, 03 बोरी चावल, 01 पेटी साबुन कीमती करीबन 45000 रूपये को कोई अज्ञात चोर दिनांक 27.04.2024 के रात्रि 09:30 बजे से 28.04.2024 के सुबह 08 बजे के मध्य चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार सही मामले सिंघोड़ा थाना ने अज्ञात के खिलाप 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया है!

महासमुंद खल्लारी / डोकरपाली बान्दुमुड़ा पहुंच मार्ग में बरगद पेड़ के पास दुर्घटना मे एक महिला की मृत्यु!

 

थाना खल्लारी द्वारा जांच के दौरान गवाह नरेन्द्र दीवान पिता प्रेम लाल दीवान उम्र 30 वर्ष साकिन बान्दुमुड़ा थाना तेन्दुकोना एवं हेमंत दीवान पिता राजेश कुमार दीवान उम्र 35 वर्ष ग्राम मामाभांचा थाना खल्लारी जिला महासमुंद से पूछताछ कथन से पता चला कि मृतिका नीरा बाई दीवान पति स्व0 संतराम दीवान उम्र 29 साल घटना दिनांक 20/02/2022 को अपने रिश्तेदार के साथ

 

उसके टीवीएस सुपर एक्सल मोपेड क्रमांक CG 06 GS 4185 से बान्दुमुड़ा गांव आ रही थी कि टीवीएस सुपर एक्सल मोपेड का चालक तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए आते समय डोकरपाली बान्दुमुड़ा पहुंच मार्ग में बरगद पेड़ के पास मेन रोड डोकरपाली के पास गढ्ढे में वाहन उछलने से पीछे बैठी नीरा बाई दीवान सिर के बल सिर के बल गिर गई थी जिसे बागबाहरा अस्पताल उपचार हेतु ले गये थे जो रिफर करने पर रायपुर में व्ही केयर हास्पिटल रायपुर में ईलाज के दौरान दिनांक 26/02/2022 को मृत्यु हो गई थी

कि मृतिका की मौत एक्सीडेंट होने से हुई है मृतिका की मौत एक्सीडेंट होने से हुई है मर्ग जांच में आरोपी टीवीएस सुपर एक्सल मोपेड क्रमांक CG 06 GS 4185 का चालक अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया!

महासमुंद बसना / इलाज कराने 15 दिन बाहर परिवार घर से सोने चांदी सहित लाखों रु की चोरी पडोसी के भरोसे छोड़ गए थे घर!

महासमुंद बसना / इलाज कराने 15 दिन बाहर परिवार घर से सोने चांदी सहित लाखों रु की चोरी पडोसी के भरोसे छोड़ गए थे घर!

ग्राम केरामुडा में रहता हू खेती किसानी का काम करता हू हम लोग तीन भाई है तीनो भाई अलग अलग रहते है तीनो भाई का मकान आसपास में है छोटा भाई अरूण कुमार बेहरा स्वास्थ्य ठीक नही होने से करीबन 15 दिन पूर्व अपने मकान में ताला बंद कर ईलाज कराने बलांगीर उडिसा गया है। जिसके घर की देखरेख करता हू कि दिनांक 04/05/2024 के रात्रि करीबन 10-00 बजे अरूण के मकान जिसमे ताला लगा था जिसे देखकर मैं अपने घर सोने चला था कि अगले दिनांक

05/05/2024 के सुबह 06 बजे जाकर देखा तो मेरे भाई अरूण बेहरा के मकान के बाहर दरवाजा का ताला टुटा हुआ है मेरे परिवार वालो को अवगत कराया और परिवार एवं अन्य लोगो के साथ अंदर जाकर देखा तो कमरा का ताला भी टुटा हुआ है तथा कमरा अंदर का सामान बिखरा हुआ आलमारी भी खुला है चोरी हो जाने की शंका होने पर मेरे छोटे भाई अरूण कुमार बेहरा से फोन से बात कर घटना के बारे में बताया। भाई बहु शोभा बेहरा बतायी कि कमरा अंदर के अलमारी में सोने का हार, टाप, नथनी पुरानी इस्तेमाली वजनी करीबन 25 ग्राम एवं चांदी का पैरपट्टी पांच जोडी, कमरपट्टी एक नग पुरानी

 

इस्तेमाली वजनी करीबन 170 ग्राम एवं नगदी रकम 35,000 रूपये को रखना बतायी उसके बाद हम लोगो के द्वारा तलाशने पर उक्त ज्वेलरी सामान एवं नगदी रकम आलमारी अंदर नही था तथा किचन के साथ रखा LED TV भी नही था। जिसे कोई अज्ञात चोर मेरे छोटे भाई अरूण कुमार बेहरा के मकान का ताला तोडकर घर अंदर प्रवेश कर सोने का हार, टाप, नथनी पुरानी इस्तेमाली वजनी करीबन 25 ग्राम कीमती

 

1,20,000 रूपये एवं चांदी का पैरपट्टी पांच जोडी, कमरपट्टी एक नग पुरानी इस्तेमाली वजनी करीबन 170 ग्राम कीमती 30,000 रूपये, एक नग पुरानी LED TV कीमती 10,000 रूपये एवं नगदी रकम 35,000 रूपये जुमला कीमती 1,95,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। अज्ञात चोर द्वारा छोडा गया एक लोहे का राड एवं दो नग टुटा ताला को साथ में लेका आया हू। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया

नेत्र रोग विभाग – दिनांक: 08 मई 2024 आँखों की समस्या जैसे :-मोतियाबिंद और भी, आँखों संबंधित इलाज बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे!

नेत्र रोग विभाग – दिनांक:
08 मई 2024 आँखों की समस्या जैसे :-मोतियाबिंद और भी, आँखों संबंधित इलाज बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे!

मोतियाबिंद (Cataract)
कालामोतिया / काँचबिंदु (Glaucoma )


दृष्टिदोष (रिफ्रैक्टिव सर्जरी )
• डायबिटिक रेटिनोपैथी
रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें :-
77730 86100
84618 11000, 77708 68473
कंप्यूटर द्वारा आँखों की
जांच एवं चश्मे का नंबर

आँखों में चोट

कंप्यूटर विजन सिंड्रोम
• नवजात एवं बच्चो की जाँच ROP Screening

महासमुंद बसना / निःशुल्क यूरोलॉजी कैंप मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी 10 मई 2024 • प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी • किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज

महासमुंद बसना / निःशुल्क यूरोलॉजी कैंप मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी 10 मई 2024 • प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी
• किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज


पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार
कोषका संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन
• किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज
• पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या
खून आने का उपचार
• पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं

इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर
किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक
शुक्रवार
10 मई 2024
शाम 5 बजे से
डॉ. योगेश बारापात्रे
MBBS, MS, MCh
यूरो सर्जन
जांच फीस मात्र ₹700
बीजू कार्ड / आयुष्मान कार्ड द्वारा
किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क
मरीज की जांच, परामर्श, रहना, खाना, दवाइयां एवं सम्पूर्ण इलाज पूर्णतः निःशुल्क
* ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 09 मई को भर्ती हो जाएं
सीटी स्कैन जांच में
50% की छूट’
एक्स-रे जांच
50% की छूट
अग्रवाल नर्सिंग होम
● बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.)
* अग्रिम पंजीयन अनिवार्य
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें
84618-11000, 77708-68473,
77730-86100

रायपुर टिकरापारा : मठपुरैना पानी टंकी के पास हांथ में तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डराते धमकाते एक व्यक्ति पकड़ाया

रायपुर टिकरापारा : मठपुरैना पानी टंकी के पास हांथ में तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डराते धमकाते एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना टिकरापारा में सउनि के अनुसार दिनांक 04.05.2024 को रात्रि 21×09 बजे तक रात्रि अधिकारी डियुटी पर तैनात था दौरान डियुटी के जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक लड़का जो काले रंग का शर्ट व नीला रंग का जींस तथा बांये कान में बाली पहना हुआ बाल छोटा छोटा मठपुरैना पानी टंकी के पास हांथ में तलवार लेकर लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है

की सूचना तस्दीक पर पेट्रोलिंग स्टाफ आर. 2275, 1222 को तलब कर सूचना तस्दीक पर रवाना हुआ रास्ते में गवाह लोकेश साहू एवं ईश्वर बघेल को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर धारा 160 जा.फौ. का नोटिस देकर हमराह स्टाफ व गवाह के मौके पर पहुंचकर देखा तो मुखबीर के बताये हुलिया का लड़का अपने हांथ में लोहे का तलवार लेकर लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डराते धमकाते मिला

जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद साहिद पिता मोहम्मद फैज उम्र 22 वर्ष साकिन मठपुरैना ईमाम नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर का रहने वाला बताया, आरोपी को उक्त तलवार रखने के संबंध में धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया जो कोई वैद्य दस्तावेज नही होना लिखकर दिया

जिसके कब्जे से एक लोहे का तलवार जिसकी कुल लंबाई 25 इंच, फल की लंबाई 21 इंच करीबन, मूठ की लंबाई 04 इंच, फल की चौडाई 01 इंच जिसे समक्ष गवाह के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरप्तार कर गिरप्तारी की सूचना परिजन को दिया गया। बाद मय माल मुलजिम के वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

रायपुर आमानाका : टाटीबंध देशी शराब भटटी में अपने पास रखे चाकु से जान से मारने की नियत से एक व्यक्ति के पेट मे मारी चाकू आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर आमानाका : टाटीबंध देशी शराब भटटी में अपने पास रखे चाकु से जान से मारने की नियत से एक व्यक्ति के पेट मे मारी चाकू आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
थाना आमानाका रायपुर मै उप निरीक्षक के अनुसार दिनांक 03.05.24 को अहत लीलाराम साहु का MLC मेमो जांच हेतु एम्स रवाना हुआ था जो कि अस्पताल मे भर्ती आहत लीलाराम से पुछताछ किया पुछताछ पर रिपोर्ट मे सदर धारा 294,307,34 भादवि का अपराध पाये जाने से मौके पर देहाती नालसी पंजीबद्ध किया गया बाद मुलाहिजा फार्म अस्पताल मे देकर वापस स्टेशन आया देहाती नालसी पर से असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया

देहाती नालसी नकल जैल है देहाती नालसी थाना आमानाका जिला रायपुर अप.क्र-0/24 धारा- 294,307,34 भादवि नाम प्रार्थी लीलाराम साहु पिता दाउराम साहु उम्र 34 वर्ष निवासी आदर्श विद्यलय के पास टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर छ0ग0 दिनांक घटना समय03.05.24 के लगभग 10-15 AM बजे घटनास्थल टाटीबंध देशी शराब भटटी थाना आमानाका रायपुर

सुचना दिनांक समय03.05.24 के18.35 बजे नाम आरोपीआकाश पाण्डेय एंव विश्वंत यादव कायमीकर्ता उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह पैकरा थाना आमानाका कायमी स्थल एम्स अस्पताल रायपुर छ0ग0 विवरण मै टाटीबंध रायपुर मे आदर्श स्कुल के पास रहता हुं । राज मिस्त्री का काम करता हुं दिनांक 03.05.24 को काम पर नही गया था अपने साथी मुकेश यादव के साथ दिन मे लगभग 10.15 बजे टाटीबंध ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित देशी शराब भटठी मे शराब लेने के लिये गये थे भीड बहुत थी मै लाईन मे खडा था मुकेश साहु वही पर दुर मे खडा था

उसी समय आकाश पाण्डेय एंव उसका साथी विश्वंत यादव मेरे पीछे आये व धक्का मारते हुये आकाश पाण्डेय बोला की सामने से हट जा पहले मुझे शराब लेने दे मैने धक्का क्यो मार रहा है बोला तो आकाश पाण्डेय एंव विश्वंत यादव मुझे मां बहन गंदी गंदी अश्लील गलिया देने लगे मै गाली देने से मना किया तो दोनो मिलकर अक्रोशित होकर विश्वंत यादव ने मुझे पीछे पकड लिया

और विश्वंत यादव ने आकाश पाण्डेय को बोला की जान से मार कहने पर आकाश पाण्डेय ने अपने पास रखे चाकु से जान से मारने की नियत से मेरे पेट मे वार कर दिया और दोनो वहां से भाग गये चाकु लगने से काफि खुन निकलने लगा और मै वहीं पर गिर गया वही पर उपस्थित लोगो एंव मेरे साथी मुकेश साहु के मदद से एम्स अस्पताल लेकर आये जहां मै उपचार हेतु भर्ती हुं पेट मे आपरेशन हुआ है । आकाश पाण्डेय एंव विश्वंत यादव को मै पहले से जानता हुं रिपोर्ट करता हुं कार्यवाही चाहता हुं ।

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम: कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत, पढ़िए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 

 

छत्तीसगढ़ में दिन का पारा लोगों को झुलसा रहा है तो वहीं रात को लगातार तापमान गिरता नजर आ रहा है। बीते दो दिनों में तापमान 4 डिग्री तक कम हो गया है। प्रदेश भर में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक गिर गया है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों तक वृद्धि हो सकती है। इसके साथ कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक तकरीबन 2 डिग्री सेल्सियस तक ही वृद्धि संभावित है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया है। वहीं, 6 और 7 मई को रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है।

आज से नया सिस्टम बनने के कारण रायपुर, बिलासपुर, बस्तर सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में 6 और 7 मई को हल्की बारिश हो सकती हैं। इससे तापमान में कमी आएगी, लेकिन सिस्टम का असर ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बादल छंटते ही तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

6 मई को रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव , दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, सरगुजा और जशपुर जिले में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बारिश के आसार हैं।

मई में मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 43 से 44 डिग्री तक जाने का ट्रेंड है। इस महीने तापमान इतना ही रहने का अनुमान है। हीट वेव यानी लू के दिन भी तीन से चार दिन ही रहेंगे। वो भी केवल मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में। रायपुर में भी लू चलने के आसार हैं, लेकिन इसके दिन और कम हो सकते हैं।