बलौदा बाजार हथबद गैस एजेन्सी के आगे नाला के पास एक व्यक्ति का मोटर साइकल को अज्ञात व्यक्ति ने की चोरी

बलौदा बाजार हथबद गैस एजेन्सी के आगे नाला के पास एक व्यक्ति का मोटर साइकल को अज्ञात व्यक्ति ने की चोरी
मैं चन्द्रशेखर साहू ग्राम धोधा में रहता हूं , खेती किसानी का काम करता हू । कक्षा चौथी तक पढाई किया हूं कि दिनांक 11.05.2024 को मैं अपने साथी हेमंत साहू को ग्राम धोधा से सिमगा छोड़ने गया था जहां हेमंत के साथ शराब पीकर उसे छोडकर दोपहर करीबन 4.00 बजे वापस आते समय प्रभु ढाबा हथबंद में रूका था

तभी वहां पहले से ढाबा के पास रोटी मुर्गा ले रहे व्यक्ति ने मुझे शराब पीयोगे क्या कहकर पूछा तो ठीक हैं पी लूंगा बोला तो मेरे मोटर सायकल से गैस एजेन्सी के आगे नाला के पास गये थे जहां बैठकर शराब पीये मोटर सायकल की चाबी गाडी मे ही लगी थी कि उक्त अज्ञात व्यक्ति मेरी गाडी को चालू कर मेरे सहमति के बगैर चोरी कर भाग गया

तब मेरे द्वारा रिंगनी फाटक तक तथा वापस आकर प्रभु ढाबा एवं हथबंद तिगड्डा तक पता तलाश किया नही मिलने पर दोस्त सोनू साहू , भाई भागवत साहू को बताया हूं उनके साथ मिलकर भी आसपास पता तलाश किया कोई पता नही चला कि उक्त अज्ञात व्यक्ति मेरे मोटर सायकल हीरो एच एफ डिलक्स क्रमांक CG22 V 3990 काला नीला कलर ,

जिसका इंजन नंबर HA11EWM9K09065 एवं चेचिस नंबर MBLHAW132M9K69047 कीमती 40,000/रूपये को चाबी सहित चोरी कर ले गया हैं । रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जावें रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई हैं । अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा ग्राम कोदवा में बाडी के अंदर बिक्री करने के लिए अवैध रूप से शराब रखने वाले 03 शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार  आरोपियों से ₹33,600 कीमत

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा ग्राम कोदवा में बाडी के अंदर बिक्री करने के लिए अवैध रूप से शराब रखने वाले 03 शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार
आरोपियों से ₹33,600 कीमत मूल्य का 280 पौवा अंग्रेजी शराब किया गया जप्तआ रोपियों का नाम0 1. डागेश्वर साहू पिता राजेश साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम कोदवा थाना भाटापारा ग्रामीण0 2. अजय यदु पिता रमेश यदु उम्र 32 साल निवासी ग्राम कोदवा थाना भाटापारा ग्रामीण3. विनोद ऊर्फ सोनु यदु पिता गजु यदु उम्र 21 निवासी ग्राम कोदवा थाना भाटापारा ग्रामीण

#ChhattisgarhPolice #Dial112 #Dprchhattisgarh #bhatapara

बलौदा बाजार भाटापारा सिटी माता देवालय मंदिर के पीछे एक व्यक्ति की हत्या अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज

बलौदा बाजार भाटापारा सिटी माता देवालय मंदिर के पीछे एक व्यक्ति की हत्या अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज
1) मै अमन यदु शांति नगर वार्ड माता देवालय के पीछे भाटापारा मे रहता हू। कक्षा 09वी तक पढाई किया हू। रोजी मजदूरी का काम करता हू। मेरे पिता जी अखलेश यदु गुरूनानक पोहा मिल भाटापारा मे काम करता था। जो हर दिन के तरह दिनांक 14/05/2024 को काम करने गया था। जो रात्रि करीबन 11.00 बजे घर वापस आया और खाना खाने के लिए बैठा था उसी समय दीपक रात्रे ने आवाज दिया तो आवाज सुन कर मेरे पिता जी बाहर निकला जो देर रात तक वापस नही आया था। सुबह करीबन 04.00 बजे पुलिस वाले घर आये और मोबाईल से मेरे पिता जी का फोटो दिखाया तो मै अपने पिता जी को पहचान गया फोटो मे मेरे पिता के सिर मे गहरा चोट था हाथ कटा हुआ दिखाई दे रहा था।

तब पुलिस वाले बताये कि आपके पिता जी माता देवालय मंदिर के पीछे मृत हालत मे पडा था जिसे मरचुरी मे रखे है। तब मै चाचा रमेश युद, मुकेश यदु एवं अन्य के साथ माता देवालय मंदिर के पीछे जाकर देखे तो वहा खून फैला हुआ एवं पत्थर पडा हुआ था उसके बाद मरचुरी जाकर देखे तो मेरे पिता जी के सिर मे गहरा चोट लगा हुआ तथा दाहिने हाथ की कलाई का नश कटा हुआ खून निकला था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे पिता जी को पत्थर से सिर मे मारकर एवं हाथ के नश को काट कर हत्या किया है। रिपोर्ट करता हू। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बतायेनुसार लिखा गया है। कार्यवाही किया जावे। थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

2) मै पिंकी सौरा मुंशी स्माईल वार्ड भाटापारा मे रहती हू। पढी लिखी नही हू। झाडू पोछा का काम करती हू। दिनांक 14/05/2024 को करीबन 12.00 बजे मै अपने छोटी बच्ची को लेकर अपने पति के साथ मुंशी स्माईल वार्ड भाटापारा के राम सागर तालाब नहाने गई थी। तालाब पार चबुतरा मे मै कपडा धो रही थी। उसी समय मोहल्ला के मीना सौरा, पारो सौरा, अन्नू सौरा, शिवा सौरा आये और मुझे देखकर पुरानी रंजीश पर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करने लगे जिसे सुनकर मै गाली देने से मना किया तो चारो व्यक्ति ने आज तुझे जान से खतम कर देंगे की धमकी देकर चारो व्यक्ति ने हाथ मे रखे डण्डा से मारपीट करने लगे

जिसे देखकर मेरे पति पहलाद सौरा ने बीच बचाव करने आया तो उसके साथ शिवा सौरा ने डण्डा से मारपीट किया । मोहल्ला के ममता सौरा, पुतली सौरा व अन्य लोग आकर बीच बचाव किये है। मारपीट करने से मुझे दाहिना कान के पास, दोनो हाथ मे, दोनो जांघ मे तथा अन्य जगह चोटे आई है। तथा मेरे पति के दोनो हाथ व दाहिना भुंजा मे चोट लगी है। रिपोर्ट करती हू। रिपोर्ट पढवाकर सुनी मेरे बतायेनुसार लिखी गई है। कार्यवाही किया जाये। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

बसना -सेजेस भूकेल बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा उत्तम

बसना -सेजेस भूकेल बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा उत्तम

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम, शास उमावि भूकेल का परीक्षा परिणाम सत्र 2023-24 में बहुत ही उत्तम रहा ,सेजेस प्राचार्य कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विगत 9 मई को छगमाशिम द्वारा जारी परिणाम में विद्यालय से 12 वीं में 94 प्रतिशत एवं 10 वी मे 75 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल किया।10 वीं में कुल 90 विद्यार्थियों मे 35 प्रथम श्रेणी ,33 द्वितीय श्रेणी, 15 पूरक और 7 बच्चे अनुत्तीर्ण रहे,12 वीं मे कुल 51 बच्चों मे 39 प्रथम श्रेणी,9 द्वितीय श्रेणी 3 बच्चे पूरक रहे। कक्षा दसवीं में कु आस्था साहू 86.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम द्वितीय रितेश पटेल 83 प्रतिशत एवं तृतीय

 

शिखारानी 79.3 प्रतिशत के साथ अव्वल रहे,12 वीं में 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कार्तिक पारेश्वर(कला संकाय) प्रथम 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्तकर प्रीति चौधरी (वाणिज्य संकाय) द्वितीय 82.6 अंक प्राप्त कर अंजू पटेल (वाणिज्य संकाय )तृतीय के साथ अव्वल रहे।
उत्कृष्ट परिणाम के लिए हिन्दी माध्मम के व्याख्यता एन पी नायक जी, डी के मरावी, पी देवांगन, एस के साहू, आर के पटेल ,आर डी भोई एस के देवांगन, एस डी बर्गे निशा पटेल ,रेखा ठाकुर ,भारती पटेल, आर डी पटेल ,केवती साहू, पी सी जैन,भगवती साहू, आशीष साहू

 

शिक्षक आर आर पटेल, तरुण साव एवं अंग्रेजी माध्यम के व्याख्याता मेघा पैंकरा, रिया पटेल, पंकजनी कर, पार्थवी सतपथी,नेहा गोलदार, शशिकांत वर्मा, अपूर्वा चंद्राकर सिद्धार्थ मिश्रा,रहबार खान अमित विशाल एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक,शिक्षिकाओं का योगदान रहा जिसके लिए स्टाफ को प्राचार्य सी एस पटेल द्वारा बधाई एवं अगले सत्र के उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

छत्तीसगढ़ / मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ / मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। बीच-बीच में मौसम में बदलाव भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश हुई थी।

वहीं मंगलवार की शाम को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। मंगलवार की शाम राजधानी रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में तेज आंधी तूफ़ान चला। वहीं अब मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने रायपुर के साथ-साथ आस पास के इलकों और दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, दंतेवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने के अनुमान के साथ-साथ बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे और यहां भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

महासमुंद बसना / कुरूपता के नाम से खौफ खाने वाले..मजबूरी में जीने वाले लोग अब राहत की साँस, समय की माँग को देखते हुये  अग्रवाल    नर्सिंग होम बसना कास्मेटिक एवं प्लास्टिक सर्जरी की शुरुवात की गयी है।

महासमुंद बसना / कुरूपता के नाम से खौफ खाने वाले..मजबूरी में जीने वाले लोग अब राहत की साँस, समय की माँग को देखते हुये  अग्रवाल    नर्सिंग होम बसना कास्मेटिक एवं प्लास्टिक सर्जरी की शुरुवात की गयी है।

अब कास्मेटिक एवं प्लास्टिक सर्जरी के नाम से भी प्रख्यात होने लगा है एडवांस सर्जिकल सेंटर के रूप मे
विकसित अग्रवाल नर्सिंग होम बसना
आज के नये दौर एवं इस युग की बहुप्रतिक्षित माँग तथा जरूरतों मे सुमार है, प्लास्टिक एवं कास्मेटिक सर्जरी। समय की माँग को देखते हुये अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे भी अन्य सर्जरी के साथ-साथ कास्मेटिक एवं प्लास्टिक सर्जरी की शुरुवात की गयी है।

डॉ यतीन्द्र देवांगन जो कि प्रदेश के प्रख्यात एवं 10 वर्षों से अधिक अनुभवी कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जन है, जिन्होंने अपने बसना प्रवास में जटिलबीमारियों का प्लास्टिक सर्जरी कर अब तक सैकड़ों मरीजों को राहत पहुंचाई है। जिसमें एवी फिस्टुला बनाना शामिल है|
जिन मरीजों को लगातार डायलिसिस की जरूरत पड़ती है, उनके हाथ में शिरा एवं धमनी को जोड़कर फिस्टुला बनाया जाता है यह ऑपरेशन बहुत जटिलता एवं जोखिम से भरा होता है, इस ऑपरेशन से मरीज को बार-बार दर्द से बचाया जा रहा है। इस चिकित्सा पद्धति से लोगों की जीने की आस जगी है,

पर AV फिसचुला बनाने वाले एक्सपर्ट एवं विशेषज्ञ सर्जन ही होते हैं। और इन ऑपेरशन में विशेष माइक्रोस्कोप की आवश्यकता पड़ती है जिससे बहोत ही सुक्ष्म नसों को देख कर माइक्रो सर्जरी की जाती है,ऑपरेशन के दौरान या पश्चात अत्याधिक रक्त स्त्राव की संभावना बनी रहती है, चुकी हाथ की प्रमुख नसों को काट कर आपस मे जोड़ा जाता है।
चेहरे की चोट, जबड़े का फ्रेक्चर, पुराने व नए घाव की सर्जरी , जन्मजात विकार ( कटे होंठ, तालु, जुड़ी हुई उँगलियाँ),चेहरे की विकृति,फैट फिलिंग,डिंपल बनाना,हेयर ट्रांसप्लांट एवं पीआरपी थेरेपी,चोट से कटे अंगों, निकली चमड़ी या माँस को फिर से लगाना (स्किन ग्राफ्टिंग),पलकों की कॉस्मेटिक सर्जरी,कान या नाक के छेद को कम या बंद करना,मोटापे या पुरुषों के बड़े स्तनों को लिपोसक्शन सर्जरी द्वारा छोटा करना, कम या अधिक विकसित स्तनों,जनानंगों की सर्जरी एवं अन्य सौन्दर्य से सम्बंधित सभी आपरेशन बसना में उपलब्ध है|

 

प्रदेश के प्रख्यात प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर यतीन्द्र देवांगन 16 मई 2024 को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना उपलब्ध रहेंगे।
इच्छुक मरीज अपना पंजीयन 15 मई तक करा लेवे।
दुर्लभ सर्जरी के साथ ही अब कॉस्मेटिक एवं प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा बसना मे हो जाने से आज के नये दौर की अत्याधुनिक सर्जरी बहुत बडी खुशखबरी है। घर से दूर जाकर ईलाज कराने वालों को अब बसना मे ही घर के माहौल मे यह सुविधा बेहतर ढंग से मिल पायेगा । अंग-भंग,बेडौल शरीर के साथ, कुरूपता के नाम से खौफ खाने वाले..मजबूरी में जीने वाले लोग अब राहत की साँस ले रहे हैं ।सभी ऑपरेशन में आयुष्मान एवम बीजू कार्ड योजना की सुविधा उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ / मुंबई जैसा हादसा यहां न हो, सुनिश्चित करें विज्ञापन एजेंसियां : श्री अबिनाश मिश्रा / आंधी में एक प्रचार होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ / मुंबई जैसा हादसा यहां न हो, सुनिश्चित करें विज्ञापन एजेंसियां : श्री अबिनाश मिश्रा / आंधी में एक प्रचार होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौत

रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने शहर में सुरक्षित ढंग से होर्डिंग्स लगाए जाने को लेकर विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी विज्ञापन एजेंसियों को अपने द्वारा लगाई गई होर्डिंग्स के स्ट्रक्चर की जांचकर नगर निगम को इनकी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए

 

उन्होंने बैठक में कहा कि मुंबई जैसा हादसा रायपुर में न हो, यह विज्ञापन एजेंसियां सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि मुंबई में आंधी में एक प्रचार होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 74 लोग इसमें घायल हुए हैं। नगर निगम आयुक्त ने रायपुर में इस तरह की घटना को रोकने सभी विज्ञापन एजेंसियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

आयुक्त श्री मिश्रा ने रायपुर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद 90 से अधिक विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों एवं प्रतिनिधियों को अपने द्वारा लगाई गई होर्डिंग्स की स्ट्रक्चरल जांच कराकर एक सप्ताह के भीतर सभी होर्डिंग्स की स्ट्रक्चरल जांच से संबंधित प्रमाण पत्र नगर निगम के नगर निवेश विभाग को सौंपने को कहा। उन्होंने होर्डिंग्स से किसी भी प्रकार का कोई अप्रिय हादसा रायपुर शहर में न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने होर्डिंग्स गिरने या किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा।

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में विज्ञापन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बैठक में चर्चा हुई। इस संबंध में एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। नगर निवेशक श्री निशिकांत वर्मा, सहायक अभियंता श्री आशुतोष सिंह और उप अभियंता श्री विकास साहू भी बैठक में मौजूद थे।

जिला बलौदाबाजार / पुलिस द्वारा सूने मकान में चोरी करने तथा चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी सहित 02 शातिर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

जिला बलौदाबाजार / पुलिस द्वारा सूने मकान में चोरी करने तथा चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी सहित 02 शातिर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
● पुलिस द्वारा 01 अंतराज्यीय चोर को किया गया गिरफ्तार, जिसके विरुद्ध उड़ीसा राज्य में चोरी के 08 तथा जिला रायपुर के सरस्वती नगर एवं थाना खमतराई चोरी के 02 मामले हैं दर्ज
● उड़ीसा निवासी इस अंतराज्यीय चोर द्वारा विभिन्न जिलों में पिछले 10 वर्षों से लगातार चोरी की घटनाओं को दिया जा रहा था अंजाम
● थाना भाटापारा शहर एवं भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत घटित सिलसिलेवार चोरी के 05 मामलों का किया गया खुलासा
● चोर द्वारा क्षेत्र अंतर्गत दिनभर घूमकर एवं रेकी करते हुए टारगेट सेट कर सूने मकान में किया जाता था चोरी
● आरोपियों से सोने चांदी का जेवर एवं गलाया गया सोना आदि सहित कुल ₹8,46,600 का सामान किया गया बरामद
● चोरी का माल एवं इससे मिले पैसों से आरोपी जीते थे आलीशान जिंदगी, चोरी के पैसे से जमीन की खरीदी बिक्री की गई है, जिसकी जांच की जा रही है

आरोपियों के नाम
1. चोर का नाम- संतोष कुमार राठौर पिता राजकुमार उम्र 34 वर्ष निवासी राउरकेला माल गोदाम रोड एफसीआई बस्ती वार्ड नंबर 9 थाना उदित नगर जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा
2. चोरी का माल खरीदार- अक्षय कुमार वर्मा पिता राजेश वर्मा उम्र 34 वर्ष सा. माल गोदाम रोड एफसीआई बस्ती वार्ड क्रमांक 9 थाना उदित नगर जिला सुंदरगढ़

रायपुर अमानाका : टाटीबंध चौक के पास ट्रक और मोटर साइकल एवं कार और एक्टीवा में हुई टक्कर! मोटर साइकल चालक की हुई मौत

रायपुर अमानाका : टाटीबंध चौक के पास ट्रक और मोटर साइकल एवं कार और एक्टीवा में हुई टक्कर! मोटर साइकल चालक की हुई मौत
1) मैं रविशंकर धीवर मजदुर नगर सरोरा रायपुर में अपने परिवार के साथ रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं दिनांक 13.05.2024 को मोहल्ले का दोस्त शैलेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ शालेन्द्र के साथ मेरे मोटर सायकल हीरो एच एफ डिलक्स क्रमांक CG04-M-6560 में बैठकर सरोरा से कुम्हारी जा रहे थे दोस्त शैलेन्द्र मोटर सायकल को चला रहा था,मैं पीछे बैठा था। सुबह करीब 06.30 बजे टाटीबंध चौक पहुचे थे उसी समय सामने तरफ से आकर ट्रक क्रमांक CG19-BK-4234द का चालक अपनी ट्रक को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। एक्सीडेन्ट से दोस्त शैलेन्द्र विश्वकर्मा बेहोस हो गया था

उनको गंभीर रूप से सिर ,माथे एवं शरीर में चोट लगा था जिसे मैं एम्स अस्पताल टाटीबंध उपचार हेतू ले गया। जहां पर डक्टर ने चेक कर मृत होना बताये। एक्सीडेंट से मुझे भी माथे, बाया कंधा, दोनों पैर के घुटना एवं कमर में चोट लगा है। मेरी मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG04-M-6560 के सामने भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मेरे दोस्त शैलेन्द्र उर्फ शालेन्द्र विश्वकर्मा की मृत्यु एक्सीडेन्ट से आई गंभीर चोट के कारण हुई हैं। मैं भी अपना उपचार एम्स में कराया हूं। रिपोर्ट करता हूं। कार्यवाही चाहता हूं। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है। थाना में धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

2) मैं रसमीत सिंह कुम्हारी दुर्ग का रहने वाला हूं मैं भोपाल में नौकरी करता हूं। मेरे पिताजी सुखदेव सिंह का कबीर नगर में जुते की दुकान है1 दिनांक 06.05.2024 को शाम के समय कबीर नगर से मेरी मां इंद्रजीत कौर को बिठाकर एक्टीवा क्रमांक CG04KQ3509 से घर कुम्हारी दुर्ग जा रहे थे कि Aटु Z चौक टाटीबंध के पास पहुचे थे कि

स्वीफ्ट कार क्रमांकCG04PC7062 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। एक्सीडेन्ट से दोनों को चोट आई है। एम्स में उपचार हुआ है। मुझे एक्सीडेन्ट की जानकारी फोन से हुई। उपचार उपरांत घटना की रिपोर्ट कर रहा हूं। कार्यवाही की जाय। थाना में धारा 279-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

रायपुर उरला में ट्रक और मोटर साइकल मे ठोकर एवं बिरगाव में एक लड़का चाकू के साथ गिरफ्तार! जाने पूरा मामला

रायपुर उरला में ट्रक और मोटर साइकल मे ठोकर एवं बिरगाव में एक लड़का चाकू के साथ गिरफ्तार! जाने पूरा मामला
1) रायपुर उरला मे ट्रक ने मोटर साइकल सवार को पीछे से मारी ठोकर
मै ए आर खान उपरोक्त् पते का रहने वाला हू मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग में अवर सचिव के पद पर कार्यरत हू मुझे संचनालय उच्च शिक्षा विभाग से आने जाने हेतु ईको कार क्रमांक सी जी 02/ 6761 आबंटित हुआ है जिसे चलाने हेतु चालक भी साथ मे मिला है जिसके साथ मै मंत्रालय आना जाना करता हू कि दिनांक 13.05.24 को कार से अपने निवास से धरसीवा चिकित्सालय जा रहा था

करीबन 11.30 बजे रिंग रोड महामाया पेट्रोल पंप के पास उरला पहुचा ही था कि पीछे से आ रहा ट्रक क्र सी जी 15 ए सी 7453 का चालक अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर हमारे कार को पीछे से जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे हमारी कार आगे चल रही ट्रक से टकरा गया एक्सीडेंट से कार के पीछे एवं आगे का हिस्सा बुरी तरुह से क्षतिग्रस्त हो गया कार को ड्रायवर सुभम सोनी चला रहा था तथा मै पीछे बैठा था एक्सीडेंट से किसी को चोट नही आया है रिपोर्ट पढकर सुना मेरे बताये अनुसार लिखा गया कार्यवाही चाहता हू थाना में धारा 279-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

2) उरला बीरगाव पानी टंकी के पास एक लडका चाकु लेकर लोगो डरते धमकाते पकड़ाया
थाना उरला में सउनि के अनुसार दिनांक 13.05.24 को हमराह आर 337,2425 के टाउन भ्रमण पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था दौरान पेट्रोलिंग के सरोरा मे मुखबीर से सुचना मिली कि बीरगाव पानी टंकी के पास एक लडका चाकु लेकर लहराते हुए लोगो को डरा धमका रहा है कि सुचना पर गवाह जनक पिता विजय सिंह एवं रोहित पिता आजु विश्वकर्मा दोनो निवासी बजरंग नगर बीरगाव को तलब कर मुखबीर सुचना से अवगत कराकर धारा 160 जाफौ का नोटिस दिया एवं सुचना तस्दीक हेतु रवाना हुआ बुधवारी बाजार बीरगाव पानी टंकी के पास एक लडका चाकु लेकर लहराते हुए लोगो को डरा धमका रहा है

जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे दौडाकर पकडा गया नाम पता पुछने पर नरेंद्र पिता अभय साहू जागृति नगर बीरगाव रहने वाला बताया जिसे अपने पास रखे चाकु को रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज हो तो पेश करने हेतु धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया जो कोई कागजात नही होना लेख किया जिसे मुताबित जप्ती पत्रक के चाकु का लंबाई चौडाई नापकर गवाहो के समक्ष कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से विधिवत गवाहो के समक्ष गिरुफतार कर गिरुतारी की सुचना परिजनो को दिया गिरुफतारी के पूर्व 41 (1) ब का नोटिस दिया एवं मौके पर देहाती नलासी लेकर आरोपी को साथ लेकर थाना आया नंबरी अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया जाता हैा