सरायपाली/ स्टॉप डेम के पास से बहा युवक को NDRF की टीम ढूंढने मे सफल नहीं हो पाई है

सरायपाली/ स्टॉप डेम के पास से बहा युवक को NDRF की टीम ढूंढने मे सफल नहीं हो पाई है

महासमुंद जिले के सरायपाली में स्थित रक्सा गांव में एक युवक लापता हो गया है। 3 जुलाई को स्टॉप डैम के पास शोभाराम पांडेय (40 साल) खड़ा था, तभी अचानक मिट्टी धसने से वह गायब हो गया। पास खड़े मछुआरों ने इस घटना की सूचना गांव वालों को दी

कोटवार के माध्यम से पुलिस को जानकारी मिली। स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना के 24 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। खबर है की बचाव दल ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर डैम में ढूंढी,

भिलाई से बुलाई गई NDRF की 33 सदस्यीय टीम 4 जुलाई की सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। स्टॉप डैम से मोटर पंप से पानी निकाला जा रहा है। बारिश के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है।

मौके पर सरायपाली विधायक चातुरी नंद के साथ एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी सहित प्रशासनिक अमला मौजूद है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी शोभाराम का कोई सुराग नहीं मिला है। बचाव कार्य लगातार जारी है। समाचार लिखें जाने तक पता नहीं चला था

सरायपाली/शास.प्राथ.शाला रिसेकेला में नेवता भोज का आयोजन

सरायपाली/शास.प्राथ.शाला रिसेकेला में नेवता भोज का आयोजन

 

विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला रिसेकेला में हेमसागर डडसेना सुपुत्र जयंत डडसेना के जन्मदिन के शुभअवसर पर नेवता भोज दिया गया ।इस आंशिक नेवता भोज में छत्तीसगढ़ी मीठा मालपुआ दिया गया।शाला परिवार की ओर से डडसेना परिवार को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

आयुष इंडिया एक्सपो 2025 अहमदाबाद:आयुर्वेद केवल चिकित्सा नहीं, जीवन जीने की कला है : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

आयुष इंडिया एक्सपो 2025 अहमदाबाद:आयुर्वेद केवल चिकित्सा नहीं, जीवन जीने की कला है : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

आयुष इंडिया एक्सपो 2025 : आयुर्वेद सिर्फ उपचार नहीं, जीवन दर्शन है-विधायक डॉ संपत अग्रवाल

 

गुजरात में गूंजा आयुर्वेद का स्वर: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले- ‘हर घर तक पहुंचे प्राचीन चिकित्सा की शक्ति’

 

एक नई सुबह, एक प्राचीन राह-आयुष इंडिया एक्सपो गुजरात में डॉ. संपत अग्रवाल की भावपूर्ण आवाज

आयुर्वेद भारत की आत्मा है, इसे दुनिया तक पहुँचाना हमारी ज़िम्मेदारी : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

गुजरात के अहमदाबाद में आगामी दिनों में आयुष चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष इंडिया एक्सपो 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन की पूर्व संध्या पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल और औषधीय पादप बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा, आयुर्वेद एक ऐसी चिकित्सा प्रणाली है जो रोगों का जड़ से उपचार करती है। यह पद्धति पुरातन काल से चली आ रही है और आज भी इसकी प्रासंगिकता बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर आधारित है। यह केवल दवा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। आज जब लोग तनाव, प्रदूषण और रसायनयुक्त जीवनशैली से जूझ रहे हैं, आयुर्वेद उन्हें प्राकृतिक समाधान देता है।

बसना विधायक डॉ अग्रवाल ने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियाँ प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बनाई जाती हैं, जिससे शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। योग, प्राणायाम और संतुलित आहार के माध्यम से मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा भी बनी रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेदिक पद्धति में व्यक्ति की प्रकृति के अनुसार इलाज किया जाता है, जिससे उसका असर ज्यादा गहरा और स्थायी होता है। जैसे त्रिफला, अश्वगंधा जैसे रसायन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने आयुर्वेद को अपनाने की अपील की और इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत बताया।

इस पत्रकार वार्ता में पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियाँ,गुजरात से वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री मुलुभाई बेरा , छत्तीसगढ़ से वन, जलवायु परिवर्तन एवं कौशल विकास प्रोटोकॉल के मंत्री केदार कश्यप,बापूनगर विधायक दिनेशसिंह कुशवाह,उच्चायुक्त लेसोथो साम्राज्य थंबानोज खोलुमु,उच्चायुक्त मलावी साम्राज्य लियोनार्ड मेंगेज़ी,गुजरात के पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा के महासचिव राजनीभाई पटेल,गुजरात के पूर्व विधायक एवं भाजपा उपाध्यक्ष भारतभाई बोगड़ा, छत्तीसगढ़ मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध निदेशक अनिलकुमार साहू,छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी,हार्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष डॉ. नितिनभाई सुमभाई शाह,इंडिया अफ्रीका ट्रेंड काउंसिल अध्यक्ष प्रकाश सोनी,ऑल गुजरात आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ हसमुख सोनी,ऑल गुजरात आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन सचिव डॉ. किरीटभाई पटेल, स्पार्क मीडिया सीईओ चिंतनभाई भट्ट सहित भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।

जिससे यह स्पष्ट होता है कि आयुष एक्सपो को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल रही है। यह आयोजन आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को एक मंच पर लाकर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देगा। इस एक्सपो के माध्यम से भारत की पारंपरिक चिकित्सा विरासत को न केवल संरक्षित किया जाएगा, बल्कि उसे आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के साथ जोड़कर एक समग्र स्वास्थ्य दृष्टिकोण प्रस्तुत किया जाएगा।

खल्लारी/ अशोक चाय ठेला ग्राम हाडाबंद के पास अवैध शराब की व्यवस्था करवाने पर कार्यवाही!

खल्लारी/ अशोक चाय ठेला ग्राम हाडाबंद के पास अवैध शराब की व्यवस्था करवाने पर कार्यवाही!

 

थाना खल्लारी में प्र.आर. के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 03/07/25 को हमराह आर. 297, 667 के जुर्म जरायम पतासाजी आबकारी एक्ट की कार्यवाही एवं पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि पेट्रोलिंग दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि अशोक चाय ठेला के बाजु हाडाबंद चौक ग्राम हाडाबंद के पास एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि मुखबीर सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाह याद राम यादव पिता बसंत यादव उम्र 32 वर्ष एवं मोहन यादव पिता शत्रुघन यादव उम्र 34 वर्ष साकिनान मोहंदी थाना खल्लारी जिला महासमुंद को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर धारा 179BNSS का नोटिस देकर रेड कार्यवाही हेतु साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर गया जहां पर एक व्यकित शराब पीलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था जिसे पकडकर पुछताछ करने पर शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना तथा अपन नाम जगन्नाथ चन्द्राकर पिता स्व0 दौवा राम चन्द्राकार उम्र 57 वर्ष साकिन हाडाबंद थाना खल्लारी जिला महासमुंद बताया जिसके कब्जे से एक 180ml वाली देशी प्लेन शराब की एक शीशी में लगभग 90ml शराब भरी हुई व एक देशी प्लेन शराब की खाली शीशी एवं 3 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया । आरोपी जगन्नाथ चन्द्राकर पिता स्व0 दौवा राम चन्द्राकार उम्र 57 वर्ष साकिन हाडाबंद थाना खल्लारी जिला महासमुंद का कृत्य अपराध धारा 36(C) आब. एक्ट का घटित करना पाये जाने से दिनांक 03/07/25 के 20.00 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने तथा सक्षम जमानतदार पेश करने पर से जमा.मुच. पर छोडा गया। हमराह स्टाफ व जप्तशुदा माल के थाना वापस आकर जप्तशुदा माल को माल मोहर्रीर को सुपूर्द कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महासमुंद/ साप्ताहिक बाजार ठेकेदार से जमीन विवाद को लेकर मारपीट गाली गलौच गुप्तांग पर हमला!

महासमुंद/ साप्ताहिक बाजार ठेकेदार से जमीन विवाद को लेकर मारपीट गाली गलौच गुप्तांग पर हमला!

 मैं ग्राम जगदल्ला ग्राम पंचायत भूरकोनी का रहने वाला हूं। कक्षा तीसरी तक पढा हूं। खेती किसानी एवं ग्राम भूरकोनी के साप्ताहिक बाजार का ठेका लिया हूं। जिसकी वसुली करता हूं। दिन बुधवार को भूरकोनी का साप्ताहिक बाजार लगता है दिनांक 02/07/2025 को साप्ताहिक बाजार की वसुली शाम करीबन 06/00 बजे भूरकोनी के पुष्कर लाल ठाकुर के मुर्गा दुकान के पास खडा था उसी समय हमारे गांव जगदल्ला के भुवन चक्रधारी पिता रामप्रसाद चक्रधारी , दुलेश चक्रधारी पिता रामप्रसाद चक्रधारी शराब भट्ठी की तरफ से आये और मुझे बोले सिगरेट पिलाओ तब मैं हेमराज ठाकुर के दुकान से 03 सिगरेट लिया तीनो लोग सिगरेट पिये तब वे दोनो भाई घर बंटवारा जो उनके पिता द्वारा मुझको दिया गया है उसी बात को लेकर ताना मारने लगे तब मैं बोला कि आप लोग गलत बोल रहे हो ‍कि दोनो भाई एक साथ राय होकर मेरे पिता के दिये घर में रह रहे हो और हम लोगो को गलत ठहरा रहे हो कहते हुये दोनो माँ बहन की अश्लील गाली गलौच देते हुए आज तुझे जान सहित मार देगे कहकर भुवन चक्रधारी मेरे अण्डकोष में लाथ से मारा एवं दुलेश चक्रधारी हाथ मुक्का से मेरे बांये आंख पास बांये पसली छाती पर मारने लगा और भुवन चक्रधारी द्वारा अपना चप्पल निकालकर मेरे सिर एवं चेहरा मैं मारने लगा तब मैं बचाओ बचाओ चिल्लाया तब पुष्कर लाल ठाकुर व उसका भाई हेमराज ठाकुर लडाई झगडा को शांत कराये नहीं तो भुवन और दुलेश मेरे को जान सहित मार डालते घटना को पुष्कर ठाकुर व हेमराज ठाकुर घटना को देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। रिपोर्ट को पढवाकर देखा सुना मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। रिपोर्ट करता हूं। कार्यवाही किया जावे। अप0 पंजी0 कर विवेचना में लिया गया। 13 कार्यवाही जो की गई उपरोक्त विवरण से धारा 296,115(2),351(2),3(5) BNS का प्रकरण संबंध्द कर विवेचना में लिया गया।

रायपुर : सांप डसे तो झाड़-फूंक में समय न गवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचे

रायपुर : सांप डसे तो झाड़-फूंक में समय न गवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचे

सर्पदंश से बचने स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बरसात का मौसम शुरू होते ही वातावरण में नमी और उमस बढ़ने तथा बारिश के पानी का सांप, बिच्छुओं व अन्य जंतुओं के बिलों में भर जाने के कारण ये सुरक्षित स्थान की तलाश में अक्सर बाहर आ जाते हैं। भोजन की खोज में ये घरों में घुस जाते हैं जिससे लोगों को इसके द्वारा काटे जाने का खतरा बढ़ जाता है। सर्पदंश जानलेवा भी हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग सर्पदंश के मामले में चिकित्सा विज्ञान पर विश्वास नहीं करते और बैगा-गुनिया से झाड़-फूंक कराते हैं। सर्पदंश के शिकार लोग अंधविश्वास व अज्ञानता के कारण असमय काल-कवलित हो जाते हैं।

बेमेतरा जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्पदंश की स्थिति में बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत रोहडेलकर ने बताया कि झाड़-फूंक से सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकती है। अंधविश्वास के कारण ग्रामीण संर्पदंश के मामलों में झाड़-फूंक में समय नष्ट कर मरणासन्न स्थिति में पीड़ितों को चिकित्सालय लाते हैं जिस कारण पीड़ितों का जीवन बचाने में चिकित्सक भी असफल रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेमेतरा के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश के मामलों में बचाव के लिए जनसामान्य में जागरूकता लाने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। बेमेतरा जिला चिकित्सालय और विकासखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश के निःशुल्क इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयां (एण्टी स्नेक वेनम) उपलब्ध हैं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक बंसोड़ ने सर्पदंश के प्रकरणों में कमी लाने और इससे बचाव के उपायों पर कहा कि अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं और उस क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी नहीं है, तो अपने साथ टार्च अवश्य रखें तथा जूते जरूर पहनें। घरों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था बनाए रखें। घरों में कूड़े-करकट का ढेर लगाकर न रखें। शयन कक्ष में भोजन सामग्री, धान आदि न रखें, इससे वहां चूहे नहीं आएंगे। सर्पदंश की स्थिति में घबराएं नही, घबराने से हृदय गति बढ़ सकती है। सर्पदंश के शिकार व्यक्ति के लिए यह घातक साबित हो सकता है, क्योंकि इससे विष तेजी से पूरे शरीर में फैल सकता है।

सर्पदंश वाली जगह के उपरी हिस्से को कपड़ा या रस्सी से न बांधे। यह बेहद हानिकारक हो सकती है। सांप के काटने वाली जगह पर कुछ भी बांधने से उपचार के लिए हटाये जाने पर विष तेजी से फैल सकता है। सर्पदंश से प्रभावित अंग को हिलाए-डुलाएं नहीं। हिलाने-डुलाने से शरीर के अन्य अंगों में जहर तेजी से फैल सकता है। सर्पदंश वाली जगह के आसपास काटे और जलाएं नहीं। झोला छाप चिकित्सक या झाड़-फूंक करनेवालों के पास न जाएं। सांप के काटने का एकमात्र इलाज अस्पताल में दिया जाने वाला एंटीवेनम होता है। सर्पदंश की स्थिति में तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र या जिला चिकित्सालय में चिकित्सक से परीक्षण व इलाज कराएं। बेमेतरा जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सर्पदंश के मामले में तत्परतापूर्वक नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क उपचार प्राप्त करें, जिससे सर्पदंश से असामयिक मृत्यु की रोकथाम हो सके। आपात स्थितियों में क्षेत्र के आर.एच.ओ. या मितानिन से संपर्क कर सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल नजदीक के अस्पताल पहुँचाएं।

 

रायपुर : अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर : 7 जुलाई को आईटीआई सड्डू रायपुर में होगा मेगा प्लेसमेंट कैंप

रायपुर : अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर : 7 जुलाई को आईटीआई सड्डू रायपुर में होगा मेगा प्लेसमेंट कैंप

 20 निजी संस्थानों में 100 से अधिक दिव्यांगजनों की नियुक्ति के लिए होगा साक्षात्कार

कार्यक्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र उरला, सिलतरा और रायपुर शहर

विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यंग इंडिया के तत्वाधान में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 07 जुलाई को शासकीय आईटीआई सड्डू रायपुर में किया जाएगा। इस संबंध में विशेष रोजगार अधिकारी डॉ. शारदा वर्मा ने जानकारी दी कि कैंप सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।

    इस प्लेसमेंट कैंप में 20 विभिन्न निजी क्षेत्र की राइस मिल, पेट्रोल पम्प, स्पंज आयरन, वेयर हाऊस आदि प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अस्थिबाधित दिव्यांगजनों की भर्ती की जाएगी। इनका कार्यक्षेत्र उरला, सिलतरा और रायपुर शहर होगा। विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 10 हज़ार रुपये से लेकर 20 हज़ार रुपये तक का मासिक वेतनमान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संबंधी परामर्श, पंजीयन तथा मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की गई है।

     इस अवसर का लाभ उठाने के लिए रायपुर जिले सहित आसपास के 18 से 40 वर्ष तक के योग्य दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु दिव्यांगजन कार्यालय के दूरभाष नंबर +91-0771-4044081 पर कार्य दिवसों में संपर्क कर सकते हैं।

पिथौरा: राज्यपाल श्री डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत नीम का पौधा रोपित किया

पिथौरा: राज्यपाल श्री डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत नीम का पौधा रोपित किया

 राज्यपाल श्री रमेन डेका आज पिथौरा विकासखंड अंतर्गत गोड़बहल पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, गोड़बहाल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत नीम का पौधा रोपित किया। राज्यपाल श्री डेका द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के उद्देश्य से इस पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता दी गई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं जनसमुदाय को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

रायपुर : प्रदेश में अब तक 217.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर : प्रदेश में अब तक 217.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 217.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 373.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 78.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 185.9 मि.मी., सूरजपुर में 281.5 मि.मी., जशपुर में 360.5 मि.मी., कोरिया में 257.7 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 181.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 133.9 मि.मी., बलौदाबाजार में 186.7 मि.मी., गरियाबंद में 178.9 मि.मी., महासमुंद में 176.5 मि.मी. और धमतरी में 170.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 153.3 मि.मी., मुंगेली में 183.7 मि.मी., रायगढ़ में 349.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 229.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 278.4 मि.मी., सक्ती में 252.7 मि.मी. कोरबा में 260.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 201.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 111.3 मि.मी., कबीरधाम में 126.8 मि.मी., राजनांदगांव में 93.4 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 263.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 123.1 मि.मी., बालोद में 161.8 मि.मी. और बस्तर जिले में 336.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 204.0 मि.मी., कांकेर में 242.6 मि.मी., नारायणपुर में 216.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 313.7 मि.मी., सुकमा में 158.5 मि.मी. और बीजापुर में 358.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

 

बागबाहरा/गांव जाने पर घर का ताला तोड़कर नगदी की चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बागबाहरा/गांव जाने पर घर का ताला तोड़कर नगदी की चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

थाना बागबाहरा में प्र0आर0 के पद पर पदस्थ हूं, कि दिनांक 03/07/2025 को प्रार्थी शुभम साहू पिता चमन लाल साहू उम्र 28 वर्ष निवासी शांति नगर सरस्वती मैदान बागबाहरा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 02/07/2025 को परिवार के साथ गांव चले गये थे उसी रात्रि करीबन 23.00 से दिनांक 03/07/2025 के सुबह 06.30 बजे बीच में कोई अज्ञात चोर के द्वारा ताला तोड़कर5000/- रूपये नगद को चोरी कर ले गया है की उक्त आवेदन जांच हेतु घटना स्थल में जाकर निरीक्षण करने पर पाया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के घर में रखे उसकी पत्नि के पर्स में रखे 5000/- रूपये नगदी चोरी कर ले गया है की आवेदन जांच पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 331(4),305(A) BNS का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। शांति नगर मैदान बागबाहरा में रहता हूं कि आज दिनांक 02/07/2025 को परिवार के साथ गांव चले गये थे रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा चोरी(ताला तोड़कर 5000 रू नगद) कर लिया। जो पड़ोसियों द्वारा बताने पर चोरी हुआ पाया गया। रिपोर्ट दर्ज कर कारवाही जारी।