सरायपाली / लमकेनी में 22.मई..को अष्टप्रहरी नामयज्ञ, का अनुष्ठान

सरायपाली / लमकेनी में 22.मई..को
अष्टप्रहरी नामयज्ञ, का अनुष्ठान

समीपस्थ ग्राम लमकेनी में आगामी 22और 23मई को अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन का अनुष्ठान किया जा रहा है।सन् 1941से इस गांव में नाम यज्ञ संकीर्तन प्रारंभ हुआ था जो आज भी उतनी ही भक्ति भाव से होता है।बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि तोषगांव में भगवान जगन्नाथ और चैतन्य निताई के मंदिर होने के कारण इस अंचल में संकीर्तन और विभिन्न प्रहरी नामयज्ञों का अनुष्ठान होता‌ है।इस अंचल में उस समय जहां जहां भी संकीर्तन नाम यज्ञ होता था।तारक मंत्र
,,,,जप हरे कृष्ण हरे राम,
भज निताई गौर राधेश्याम।

का गायन होता था।जिसे आज भी तोषगांव, लमकेनी,मनकी, सरायपाली,कलेंडा, आदि गांवों में गाया जाता है।कलि काल उद्धारक तारक मंत्र के गायन के लिए इस वर्ष संकीर्तन मंडली ,निलजीपतेरा,,
चिपलिमा,(ओड़िसा)भालूकोना,हिर्री,और कंठीपाली(छग)की मंडलियों को आमंत्रित किया गया है।22मई को कलश यात्रा केसाथ समस्त देवी-देवताओं के आवाहन पश्चात नाम उच्चारण किया जाएगा ।23मई को आठ प्रहरों के अनवरत अखंड नामजपन के पश्चात् पूर्णाहुति, महाप्रसाद सेवन,बैठकी,नगर कीर्तन संपन्न होंगा। अतः इस ईश्वरीय अनुष्ठान में सहभागी होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भागी बनने की अपील समिति द्वारा की गयी है।

CG / 18 महिलाओं की मौत की खबर करीब 25 लोग सवार थे, ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे.!

CG / 18 महिलाओं की मौत की खबर करीब 25 लोग सवार थे, ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे.!

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा में भीषण सड़क हादसे में 18 महिलाओं की मौत हो गई. यह हादसा पिकअप के पलटने की वजह से हुआ. पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे. हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी में हुआ है. पिकअप खाई में गिर गई थी. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सभी मृतक बैगा आदिवासी समुदाय के थे. आदिवासियों के इस समुदाय को राष्ट्रपति ने गोद लिया था. यह एक संरक्षित जनजाति समुदाय है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

घटना पर राष्ट्रपति ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 आदिवासियों के मौत पर दुख जताया है. उन्होने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

हादसे में मृतकों के नाम
जानकारी के अनुसार हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हुई है. बिस्मत बाई (45 वर्ष), लीला बाई (35 वर्ष), परसदिया बाई (30 वर्ष), भारती (15 वर्ष), सुंती बाई (45 वर्ष), मिला बाई (48 वर्ष), टिकू बाई (40 वर्ष), सिरदारी बाई (45 वर्ष), जमिया बाई (35 वर्ष), मुंगिया बाई (60 वर्ष), झमलो बाई (62 वर्ष), सिया बाई (50 वर्ष), किरण (15 वर्ष), पटोरिन बाई (35 वर्ष) धनईया बाई (48 वर्ष), शांति बाई (35 वर्ष) प्यारी बाई (40 वर्ष), सोनम (16 वर्ष) की मौत हो चुकी हैं. चार अन्य गंभीर रूप से घायल है.

बैगा जनजाति की आबादी लगातार कम होने के कारण सरकार की तरफ से उन्हें संरक्षित किया जा रहा है. देश के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, और उत्तर प्रदेश में यह जनजाति पाई जाती है. मध्य प्रदेश के मंडला, डिंडोरी, और बालाघाट ज़िलों में बैगा लोगों की बड़ी आबादी रहती है.
माना जाता है कि बैगा शब्द की उत्पत्ति हिन्दी शब्द वैद्य से हुई है जिसका मतलब चिकित्सक होता है. बैगा जनजाति के लोग परंपरागत रूप से अर्ध-खानाबदोश जीवन जीते थे और काटने और जलाने का काम करते थे. बैगा जनजाति को मध्य भारत के जंगलों के पेड़-पौधों से औषधियां बनाने और इलाज करने में माहिर माना जाता है

बलौदा बाजार सुहेला : ग्राम देवरानी में कुछ लोग घर मे घुसकर मारपीट से अपमानित कर प्रताडित करने से व्यक्ति अपने घर मे लगाई फांसी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बलौदा बाजार सुहेला : ग्राम देवरानी में कुछ लोग घर मे घुसकर मारपीट से अपमानित कर प्रताडित करने से व्यक्ति अपने घर मे लगाई फांसी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
थाना सुहेला में प्रधान आर. के अनुसार थाना सुहेला के मर्ग क्रमांक 17/2024 धारा CRPC का जांच किया, मर्ग सदर में परिजन एवं पंचनामा गवाहो एवं स्वतंत्र गवाहो का कथन लिया गया, अबतक की जांच में मृतक बाबुलाल लहरे की मृत्यु, आरोपी विवेक मिरी , मोहित मिरी , धरमु मिरी , लिप्सन बंजारे पिता अवध राम बंजारे उम्र 37 साल साकिन सिनोधा थाना हथबंद जिला बलौदाबाजार -भाटापारा छ0ग0 के द्वारा दिनांक घटना समय से पुर्व से लगातार पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर जबरन मृतक के घर में घुस कर डरा धमका कर बदनाम करने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट कर मृतक को अपमानित कर प्रताडित करने से फांसी लगाना एवं मर्ग सदर में धारा 294,323,506,452,306,34 IPC का घटित होना पाया गया है।

बलौदा बाजार भाटापारा ग्रामीण ग्राम खम्हरिया मेन रोड के पास दो मोटर साइकल मे टक्कर दो की मौत, ग्राम बिजाभाट के निर्माणाधीन मकान में रोजी मजदूरी करने गया एक व्यक्ति को करेंट लगने मौत पर मामला दर्ज

बलौदा बाजार भाटापारा ग्रामीण ग्राम खम्हरिया मेन रोड के पास दो मोटर साइकल मे टक्कर दो की मौत, ग्राम बिजाभाट के निर्माणाधीन मकान में रोजी मजदूरी करने गया एक व्यक्ति को करेंट लगने मौत पर मामला दर्ज
1) मै कुंवर सिंह यादव ग्राम खैरी मे रहता हूं, मजदूरी का काम करता हूं कि दिनांक 19.05.2024 को मेरे घर मे मेरे भाई की लडकी का सगाई कार्यक्रम था जिसमे शामिल होने के लिए मेरा दमाद चेतन यादव पिता बलदेव यादव ग्राम सरकीपार थाना सुहेला का अपने परिवार सहित ग्राम खैरी आये थे

कि शाम लगभग 05.00 बजे सगाई कार्यक्रम खतम होने के बाद मेरा दमाद चेतन यादव अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 22 AC 5519 से अपनी पत्नि शशि यादव, अपनी भतिजी रिया यादव, रितु यादव को बैठाकर अपने गांव सरकीपार जा रहे थे कि शाम लगभग 05.30 बजे कि ग्राम खम्हरिया मेन रोड मील पत्थर के पास सामने बलौदाबाजार की ओर से आ रही

मोटर सायकल ग्लैमर क्रमांक CG 22 T 2315 का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक अपने मोटर सायकल को चलाकर मेरे दमाद चेतन यादव के मोटर सायकल को ठोकर मारकर ऐक्सीडेंट कर दिया । जिससे मेरे दमाद के सिर, घुटना, एवं बदन मे अंदरूनी चोट आयी एवं कु0 रितु यादव के नाक, मुह, चेहरा मे अंदरूनी चोट आने से दोनो का फौत हो गया

कि घटना मे पीछे बैठे मेरी लडकी शशि यादव को भी चोट आयी है घटना को पुछताछ करने पर मेरी लडकी शशि यादव बतायी । रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही की जाये । थाना में धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

2) थाना भाटापारा ग्रामीण में प्र.आर. के अनुसार थाना भाटापारा ग्रामीण के मर्ग कमांक 52/2024 धारा 174 दप्रस के जांच पर संकलित दस्तावेज मर्ग इंटीमेशन, शव पंचनामा, एवं गवाहों के कथन के आधार पर पाया मृतक संजय ध्रुव पिता परदेशी ध्रुव उम्र 23 साल निवासी ग्राम भरसेली थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार हाल निवासी ग्राम खैरी (आर) थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार भाटापारा (छग) का दिनांक 14.05.24 को अपने अन्य साथी मजदूर महंत कुर्रे, देवकुमार ध्रुव एवं लखन ध्रुव के साथ छड़िया,(सरिया) सेन्ट्रींग ठेकेदार जितेन्द्र कुमार ध्रुव के अधिनस्थ ग्राम बिजाभाट के रमेश सोनवानी के निर्माणाधीन मकान में रोजी मजदूरी करने गया था ।

उक्त कार्य स्थल निर्माणाधीन मकान के उपर से 11 के.बी. का विद्युत लाईन गुजरा है । जिसे यह जानते हुए भी कि उक्त कार्य स्थल पर मजदूर को बिना जीवन सुरक्षा उपकरण के कार्य कराने पर मानव जीवन को खतरा है, बिना कोई उपाय किये ठेकेदार जितेन्द्र कुमार ध्रुव पिता देवचरण ध्रुव उम्र 38 साल निवासी कोड़ापारा एवं मकान मालिक रमेश सोनवानी पिता विशाल सोनवानी उम्र 38 साल निवासी बिजाभाट के द्वारा उपेक्षापूर्ण कार्य कर

उक्त कार्य में लगे मृतक सहित अन्य मजदूरों को उनके जीवनसुरक्षा संबंधी कोई उपकरण उपलब्ध नहीं कराये और न ही जीवन सुरक्षा संबंधी कोई उपाय कर निर्माणाधीन मकान में मृतक एवं अन्य मजदूरो को सेन्ट्रींग छत पर छत ढलाई के लिये लोहे का सरिया बिछा कर बांधने के काम पर लगा दिया । काम करते समय दोपहर करीबन 12:30 बजे मृतक संजय ध्रुव के हाथ में रखे लोहे का सरिया 11 के.बी. विद्युत लाईन के संपर्क में आ जाने से मृतक को करेंट लग जाने से गिर पड़ा ।

जिसे साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों द्वारा ईलाज हेतु शास. सामु, स्था. केन्द्र भाटापारा में गये, जों डक्टर द्वारा अस्पताल में चेक करने पर संजय ध्रुव की मृत्यु हो जाना पाया । प्रथम दृष्टया ठेकेदार जितेन्द्र कुमार ध्रुव एवं मकान मालिक रमेश सोनवानी के द्वारा धारा 304 (ए) 34 भादवि का अपराध घटित करना पाया गया ।

रायपुर अमानाका : टाटा मोटर्स एमपी ढाबा के पास हाईवे रोड पर कार ने मोटर साइकल को मारी ठोकर, एवं चंदनडीह शराब दुकान के पास एक लड़का चाकू लेकर घूमते पकड़ाया

रायपुर अमानाका : टाटा मोटर्स एमपी ढाबा के पास हाईवे रोड पर कार ने मोटर साइकल को मारी ठोकर, एवं चंदनडीह शराब दुकान के पास एक लड़का चाकू लेकर घूमते पकड़ाया
1) थाना आमानका रायपुर में प्रधान आरक्षक गस्ती के अनुसार दिनांक 19.05.2024 को थाना में ड्यूटी के दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक लडका पीले रगं शर्ट पहना हुआ चंदनडीह शराब दुकान के पास अपने कमर मे चाकु रखकर किसी को खोज रहा है कि सुचना मिलने पर तत्काल तस्दीक कार्यवाही हेतु हमराह आरक्षक क्रमाक 906 मालिक राम कुर्रे को लेकर रवाना हुआ रास्ते मे गवाह वीर सिंह प्रजापति एंव राजू साहू को लेकर मुखबीर के बताये स्थान चंदनडीह शराब दुकान के सामने पहुंचा

जहां एक पीले रंग का शर्ट पहना हुआ 20-22 वर्ष का लडका इधर उधर घुम रहा था जिसे घेराबंदीकर पकडा तलाशी लेने पर पेंट मे कमर के पास एक स्टील का बडा सा धारदार चाकू रखा मिला धारदार चाकु जिसकी कुल लम्बाई 11 इंच फल की लम्बाई 06 इंच मुठ की लम्बाई 05 इंच है चौडाई 1.5 इंच जिसमे काला रंग का प्लास्टिक का मुठ लगा हुआ है

जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम माहंगु सोनवानी पिता लखन सोनवानी उम्र 22 साल निवासी ग्राम मुरमुंदा थाना नन्दनी जिला दुर्ग का रहने वाला बताया जिसे चाकु रखने के सबंध मे धारा 91 जा0फौ का नोटिस दिया जो कोई वैध पेपर चाकु रखने का नही होना बताया

उक्त व्यक्ति का कृत्य अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का घटित होना पाये जाने से मौके मे गवाहो के समक्ष उपरोक्त चाकू को मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त किया जाकर मय माल मुलजिम व गवाहो के थाना वापस आया आरोपी के माहंगू सोनवानी के विरूद्ध अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

2) मैं वसंत वैष्णव गीतांजली नगर दुर्गा चौक सेक्टर 07 मंत्रालय में वाणिज्यिक कर विभाग में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर पदस्थ हूं। दिनांक 18.05.2024 को अपनी मोटर साइकिल हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG08S5763 में अपनी मां उर्मिला वैष्णव के गाडी में पीछे बैठकर गीतांजली नगर रायपुर से दुर्ग ज्वाहर नगर छोडने जा रहा था कि जैसे की टाटा मोटर्स एमपी ढाबा के पास हाईवे रोड पर पहुचा

कि पीछे से अज्ञात कार का चालक मेरे बाये तरफ से तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपुर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट किया मैं और मेरी मां उर्मिला दोनों गाडी सहित गिर गये। जिसे मेरी मां को मुह नाक से खुन निकलने लगा उसके दाहिने हाथ कोहनी कलाई और भी जगह चोट लगी है। मुझे बाये हाथ की कलाई के पास चोट लगी है

थोडी देर बाद डायल 112 के पुलिस वाले आये मुझे और मेरी मां को एम्स अस्पताल रायपुर में भर्ती कराये है। एक्सीडेन्ट से मेरी मां उर्मिला वैष्णव की मृत्यु हो गयी। कुछ देर बाद राजेन्द्र वर्मा नाम का व्यक्ति आया मुझे बोला कि

आप अपना ईलाज कराके आपकी मो सायकल पेट्रोल पंप में खडी है बोला रायपुर एम्स का चालक ठोकर मारने से मुझे चोट लगी मेरी मां उर्मिला की मृत्यु हो गयी। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है जांच कार्यवाही किया जाए। थाना में धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

रायपुर आरंग : लखौली रींवा रोड के एनसीसी कैंप के पास दो मोटर साइकल मे टक्कर, एवं रेल्वे क्रासिंग के पास कार ने मोटर साइकल मारी ठोकर

रायपुर आरंग : लखौली रींवा रोड के एनसीसी कैंप के पास दो मोटर साइकल मे टक्कर, एवं रेल्वे क्रासिंग के पास कार ने मोटर साइकल मारी ठोकर
1) मैं माखन लाल सांवरा ग्राम ओडान ओटगन का रहने वाला हूं । कक्षा 6वीं तक पढाई किया हूं । रोजी मजदूरी का काम करता हूं । दिनांक 19/05/2024 को मुझे मेरा ससुर गोपाल सांवरा लखौली निवासी ने फोन में बताया कि तुम्हारे साला कनकी सांवरा लगभग 11.30 बजे अपने मो0सा0 क्र0 CG04-HP-8599 से तालाब नहाने के लिए गया था वापस आते समय लखौली रींवा रोड के एनसीसी कैंप के पास पहूंचा था

उसी दौरान मो0सा0 क्र0 CG04-DQ-6218 का चालक तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते लखौली की ओर से आकर मेरे पुत्र के मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है जिसका उपचार आरंग के श्रीयांश हास्पिटल में चल रहा है,

कि जानकारी होने पर मैं भी तत्काल अपने गांव से अपने साला को देखने आया मेरे ससुर द्वारा बताया तब मो0सा0 क्र0 CG04-DQ-6218 चालक के ऊपर कार्यवाही करने हेतु रिपोर्ट दर्ज कराता हूं । कार्यवाही करने का कष्ट करें । रिपोर्ट मेरे बताये अनुसार लिखी गई है । थाना में धारा 279-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

2) मैं शंकर साहू पुस्त पर अंकित पते पर निवास करता हूं खेती किसानी का काम करता हूं 1 दिनांक 18/05/2024 को शाम 05.20 बजे मैं अपने घर में था उसी समय ग्राम के बबलू साहू मेरे मोबाइल पर फोन करके बताये कि योगेंद्र साहू का रेल्वे क्रासिंग के पास एक्सीडेंट हो गया है । जिस बात को सुनकर हम लोग ग्राम वासी के साथ रेल्वे क्रसिंग के पास आकर देखा तो झन्ना साहू मानसी साहू वहीं पर खडा था

तथा योगेंद्र साहू के बांये पैर में गंभीर चोट लगा था तथा मो0सा0 क्र0 CG04MW 8583 पास में खडा था तथा कार क्र0 CG04NM3758 भी वहीं खडा था जिसके संबंध में योगेंद्र साहू एवं झन्ना लाल साहू से पूछने पर बताये कि मो0सा0 क्र0 CG04MW 8583 से हम तीनों आ रहे थे मो0सा0 झन्ना साहू चला रहा था पीछे योगेंद्र साहू बैठा था बीच में मानसी साहू बैठी थी

जैसे ही रेल्वे क्रासिंग किये उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे वाहन कार क्र0 CG04NM3758 के चालक द्वारा वाहन को काफी तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चला कर मो0सा0 को एक्सीडेंट करने से चोट आना बताये

जिसे उपचार हेतु ममता अस्पताल रायपुर ले जाकर भर्ती किये हैं । एक्सीडेंट करने से झन्ना साहू एवं मानसी को चोट नहीं आया है । रिपोर्ट पढ कर देखा बताये अनुसार लिखी गई कि रिपोर्ट पर धारा 279-IPC, 337-IPC पर अपराध पंजीबद्ध कर अपराध विवेचना में लिया गया ।

बसना : छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम अग्रवाल नर्सिंग होम में पित्ताशय की पथरी पित्त की पथरी का लैप्रोस्कोपी सर्जरी से इलाज 25 मई 2024 सुबह 9 बजे से

बसना : छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम अग्रवाल नर्सिंग होम में पित्ताशय की पथरी पित्त की पथरी का लैप्रोस्कोपी सर्जरी से इलाज 25 मई 2024 सुबह 9 बजे से
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
पित्ताशय की पथरी
पित्त की पथरी हटाने के लिए लैप्रोस्कोपी सर्जरी
सबसे आधुनिक और आसान तरीका है।
छोटे चीरे द्वारा सर्जरी
कम दर्द
अस्पताल से जल्दी छुट्टी
तेज रिकवरी
छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम से इलाज करवाने का मौका
सर्जरी कैंप
दिनाँक :25 मई 2024 सुबह 9 बजे से
सी. टी. स्कैन जांच पर 50% की छूट
बीजू एवं आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज
प्रधानमंत्री जन आरोग्य र
PM-JAY
उपलब्ध सर्जन
डॉ. संदीप दवे
डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर डॉ. कार्तिक राजा
डॉ. एन. के. अग्रवाल
प्रख्यात लेप्रोस्कोपिक सर्जन
जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन
जनरल एवं
जनरल सर्जन
लैप्रोस्कोपिक सर्जन
इच्छुक मरीज सोनोग्राफी या सी. टी. स्कैन रिपोर्ट के साथ 22 मई तक पंजीयन करवाएं।
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बलौदा बाजार सुहेला सौदामिनी पेट्रोल पंप के सामने हाईवा वाहन और कार मे हुई टक्कर जिस पर मामला दर्ज

बलौदा बाजार सुहेला सौदामिनी पेट्रोल पंप के सामने हाईवा वाहन और कार मे हुई टक्कर जिस पर मामला दर्ज
मैं पदमा चन्द्राकर सुनील किराना स्टोर बुधवारी बाजार के पीछे नगर निगम बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर की निवासी हूं, छ.ग. राज्य महिला आयोग का पूर्व सदस्य हूं, कि मेरे पति श्री विनोद कुमार चन्द्राकर जो कि श्री सीमेंट कंपनी खपराडीह में नौकरी करता है जिससे मैं अपनी कार क्र. CG 04 LP 6444 से दिनांक 19.05.24 को बीरगांव रायपुर से मिलने के लिए सुहेला आ रही थी

कि सुबह करीब 08.00 बजे सौदामिनी पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड सुहेला पहुंची थी कि उसी समय रिपुसुदन पेट्रोल पंप से हाईवा वाहन क्र. CG 04 PD 2422 का चालक अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर मेरी कार क्र. CG 04 LP 6444 के पीछे दाहिना तरफ को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया

जिससे मेरी कार अनियंत्रित होकर दाहिना तरफ मुड गया, जिससे सामने तरफ अपने साईड से आ रही नया ट्रक का चेचिस इंजन गाडी नं. JH 05 A 1887 से मेरी कार टकरा गई जिससे मेरी कार का सामने भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मेरी ठुड्डी में चोट लगा है दर्द हो रहा है एवं सूजन है। घटना को आने जाने वाले एवं आस पास के लोग देखे सुने हैं।

घटना के बारे में मैं अपने पति विनोद चन्द्राकर को मोबाईल से बतायी हूं, जो अपने मकान मालिक डाक्टर रामकुमार वर्मा साकिन सुहेला के साथ घटना स्थल पर आये, जहां से घटना के संबंध में रिपोर्ट लिखाने थाना आयी हूं। रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही की जाये, रिपोर्ट पढकर देखी मेरे बताये अनुसार लिखी गई है। 279-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

बसना : छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम अग्रवाल नर्सिंग होम में 25 मई 2024 सुबह 9 बजे से

बसना : छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम अग्रवाल नर्सिंग होम में 25 मई 2024 सुबह 9 बजे से
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
एडवांस लैप्रोस्कोपी
द्वारा
बच्चेदानी का ओपन ऑपरेशन
मात्र ₹25,000
बच्चेदानी का ऑपरेशन दूरबीन द्वारा
मात्र ₹35,000
अंडाशय गठान, ओवेरियन सिस्ट
पॉलिप, परफोरेशन
दूरबीन द्वारा पेट की जांच
आयुष्यान भारत
PM-JAY
बीजू कार्ड एवं
छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम से इलाज करवाने का मौका
प्रधानमंत्री नराग्य योज
सर्जरी कैंप
दिनाँक : 25 मई 2024 सुबह 9 बजे से
• स्तन की गठान
• कैंसर संबंधित ऑपरेशन
आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज
सी. टी. स्कैन जांच पर 50% की छूट
उपलब्ध सर्जन
डॉ. संदीप दवे डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर डॉ. कार्तिक राजा
प्रख्यात
लेप्रोस्कोपिक सर्जन
जनरल एवं
लैप्रोस्कोपिक सर्जन
जनरल एवं
लैप्रोस्कोपिक सर्जन
डॉ. भारती अग्रवाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
इच्छुक मरीज सोनोग्राफी या सी. टी. स्कैन रिपोर्ट के साथ 22 मई तक पंजीयन करवाएं।
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बलौदा बाजार लवन : ग्राम अहिल्दा मे इंदिरा आवास का अधिकारी बताकर एक घर से सोने के माला कि चोरी, एवं ग्राम गिंदोला मे कमरा अंदर में रखे एक पेटी से सोना चांदी और नगदी रकम की चोरी

बलौदा बाजार लवन : ग्राम अहिल्दा मे इंदिरा आवास का अधिकारी बताकर एक घर से सोने के माला कि चोरी, एवं ग्राम गिंदोला मे कमरा अंदर में रखे एक पेटी से सोना चांदी और नगदी रकम की चोरी
1) मैं मेम बाई साहु पति सत्रुहन साहु उम्र 46 साल ग्राम अहिल्दा थाना लवन जिला बलौदाबाजार की निवासी हूं जो कि दिनांक 14.05.24 को सुबह लगभग 11 बजे के आस पास मेरे घर में एक अनजान लड़का काले रंग के मोटर सायकल, काले रंग का कपड़ा पहना व मुंह में काले रंग का कपड़ा बांध कर आया और मुझे इंदिरा आवास का अधिकारी बताया फिर मुझ से 5000 रू की मांग करने लगा

जिस पर मेरे द्वारा मेरे पति अभी घर में नही है कहकर बाद में आने के लिए बोली लेकिन उस अनजान लड़के के द्वारा मेरे गले में पहने सोने के माला को उतरवाकर फोटो खिंचवाने के लिए बोला उसके बाद में सोने के माला को घर के पेटी में रखने के लिए चली गई लेकिन उस अनजान लड़के के द्वारा मेरे पिछे पिछे घर अन्दर आकर पेटी में रखे 09 पत्ती सोने के माला को चोरी कर घर से भाग गया ।

उस अनजान लडके का भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है । अतः महोदय जी से निवेदन है कि उस अनजान लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करे । अज्ञात चोर के खिलाफ थाना में धारा 379-IPC, 454-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

2) मैं मिथलेश पटेल पिता श्री रामानंद पटेल उम्र 45 वर्ष ग्राम गिंदोला का रहने वाला हूं दिनांक 16.05.2024 के रात्रि में हम सभी परिवार खाना खाकर आंगन में टीवी देख रहे थे रात के 12.00 बजे तक देखे है उसके बाद हम सभी अपने कमरे में सो गये और मेरी पत्नि एवं एक बच्चा अपने कमरे में सोया था दरवाजा को बंद नही किया था

दिनांक 17.05.2024 के सुबह 5.00 बजे उठा और देखा कि मेरे कमरा अंदर में रखे एक पेटी जिसमें सोना चांदी नकदी रकम रखा हुआ था नही था बाड़ी तरफ जाकर देखा तो हमारे बाड़ी के पिछे खेत में पेटी पड़ा था जिसका ताला टूटा हुआ था

और उसमें रखे पुरानी इस्तेमाली सोना का लाकेट किमती 9900रूपये , सोन का फुल्ली 01 किमती 840 रूपये , दो कुंदा लाकेट किमती 10800 रूपये , सोना का दाना किमती 4500 रूपये , चांदी की अंगुठी किमती 140 रूपये , सोन का दाना किमती 3750 रूपये , एवं नकदी रकम 10.000 रूपये कुल 39930 रूपये को

कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । कृपया एफआईआर दर्ज करने की कृपा करें । अज्ञात चोर के खिलाफ थाना में धारा 380-IPC, 457-IPC पर मामला दर्ज किया गया।